15 जुलाई 2016

X-95 राइफल का परिचय और बेसिक स्पेसिफिकेशन डाटा

पिछले पोस्ट में हमने  ग्रेनेड की चाल (Grenade ka chal) के बारे में जानकारी हासिल की और इस पोस्ट में हम X-95 राइफल के बारे में परिचय (X-95 rifle  ka basic data) तथा आम डाटा के बारे में जानकरी शेयर करेंगे !


परिचय(X-95 rifle ka parichay) : जैसे की हम जानते है की X-95 राइफल एक असाल्ट राइफल है जो की इसराइल की एक इजराइल वेपन इंडस्ट्री ने 2003 में निर्माण  किया और 2010 में  नक्सलवाद, आतंकवाद, एवं उग्रवाद से लड़ने के लिए इस राइफल को इजराइल से भारत ने आयात किया ! अभी भारत में सेंट्रल रिज़र्व पुलिस बल इस्तेमाल कर रहा है ! इसका एक कस्टमाइज वर्शन आर्डिनेंस फैक्ट्री बोर्ड  जिसका नाम zittara रखा है ! 



 यह राइफल दिन और रात के समय में अपने साईट के सहायता से फायर डालने में सक्षम है !जिससे गुर्रिल्ला लड़ाई तथा रात्रि ऑपरेशन के लिए एक उत्तम राइफल है !


इस र्राइफल में 5.56mm x 45mm बॉल अम्मुनिसं का इस्तेमाल किया जाता है जो की NATO स्टैण्डर्ड का है ! यह इंसास राइफल से 25% हल्का तथा 33 cm छोटा है ! इसका मागज़ीने स्टील का बना होता है ! इसके बट में बफर होने के कारण इसमें पीछे के झटके कम लगता है !

X-95 राइफल

साईट(X-95 rifle ka sight) : इसमें तीन प्रकार के साईट इस्तेमाल होता है :
  1. बैकअप साईट
  2. मोर इंटीग्रल रिफ्लेक्स साईट
  3. ऑप्टिकल साईट

सुरक्षा सम्बंधित कुछ हिदायते
  • राइफल को अच्छी तरह से चेक करे
  • X-95 असाल्ट राइफल से केवल ट्रेनड जवान ही इस्तेमाल करे
  • ये हमेश इस्तेमाल की राइफल नहीं है  इसे जनरल पुलिस ड्यूटी में इस्तेमाल न करे
  • फायर करने से पहले ज़ेरोइंग करे
  • राइफल से हिप पोजीशन से फिरे करे . बट के ऊपर हाथ का सपोर्ट ले !

टेक्निकल डाटा(X-95 Rifle ka basic technical data) :
  1. कैलिबर : 5.56mm
  2. अमुनिसन : 5.56mm x 45 mm OFV और NATO स्टैण्डर्ड
  3. मगज़ीन कैपेसिटी : 30 राउंड्स
  4. वजन : 03 किलोग्राम
  5. खली मगज़ीन का वज़न : 220 ग्राम
  6. भरी मगज़ीन का वज़न : 380 ग्राम
  7. भरी मगज़ीन के साथ राइफल का वज़न :3.6 किलो ग्राम
  8. राइफल की लम्बाई : 59 cm
  9. बैरल की लम्बाई : 33 cms
  10. बोयनेट की लम्बाई : 27 cms
  11. कवर के साथ बेनट की लम्बाई: 31cms
  12. ग्रूव्स कितने होते है : 06 दाहिने की टर्न होता 1.7 इंच घुमाव
  13. मजल वेलोसिटी : 860 मीटर/सेकंड
  14. साइक्लिक रेट ऑफ़ फायर: 700 से 1000 राउंड्स
  15. कारगर रेंज : 700 मीटर

यह एक छोटा सा परिचय रहा X-95 राइफल की उम्मीद है पसंद आया होगा अगर कोई कमेंट हो तो निचे कमेंट बॉक्स में जरुर लिखे


एक मिनट ड्रिल : एक हाथ से राइफल के मगज़ीन को भरना

पिछले पोस्ट में हमने एक मिनट ड्रिल के रूप में जल्दी से हथियार सफाई के बारे में जानकर हासिल की इस पोस्ट में हम एक हाथ से मगज़ीन को भरना(Ek hath se rifle ka magzine bharna) के बारे में जानकारी हासिल करेंगे !

जैसे की हम जानते है की एक जवान अगर अपने जातीय हथियार यानि की राइफल के हैंडलिंग में अगर माहिर होगा तो उस को अपने जातीय  हायर को इस्तेमाल करते समय गलतिय नहीं करेगा और बिना समय जाया किये हुए भी हथियार को फायर के लिए तैयार कर फायर में सामिल करेगा !

जरुर पढ़े :INSAS LMGमें पड़ने वाली गैस की कमी का रोक और उसे दूर करने का तरीका

 एक हाथ से मगज़ीन को भरना थोडा कठिन है लेकिग बार बार अभ्यास करने से ओ कठिनाई दूर  हो जाएगी और किसी ऑपरेशन के दौरान अगर मगज़ीन को जल्द से जल्द भरना पड़ा तो जवान उस काबिल रहेगा की मगज़ीन को जल्दी से जल्दी भर सकता है !



तैयारी: जवानों के संख्या के अनुसार ग्राउंड सीट बिछा हुवा हो और भिन्न भिन्न प्रकार के राइफल जैसे AK-47, SLR, INSAS, 9mm pistol की मग्जिन और उनका राउंड तरतीब से रखा हुवा हो

जरुर पढ़े :5.56 mm INSAS Rifle के सिंगल शॉट ट्रिगर मेचानिज्म और पार्ट्स के नाम

इस ड्रिल का उद्देश्य : एक जवान को एक हाथ से मगज़ीन भरना में अभ्यास दिलाना की वह इस काबिल बन जाये की जरुरत पड़ने पर ओ जवान बिना समय जाया किये हुए मग्जिन को एक हाथ से भर सके !
एक हाथ से मगज़ीन भरना
एक हाथ से मगज़ीन भरना 
इस ड्रिल को करने का तरीका : यह हथियार का एडवांस ड्रिल है इसमें एक जवान बिना अपना दूसरा हाथ इस्तेमाल किये हुए मागज़ीने में राउंड भरता है !इस ड्रिल को समय के साथ करते है जिसमे हम जवानों को एक मिनट में  :
  1. AK-47 की मागज़ीने में 20 राउंड को दो बार भरना, या 
  2. 7.62 mm SLR की मागज़ीने में 10 राउंड दो बार भरना , या 
  3. 9 mm pistol की मागज़ीने में 10 राउंड दो बार भरना , या 
इसकी ड्रिल की बार बार प्रैक्टिस करने पर समय के  राउंड भरने में काफी सुधर होता है और एक जवान इस कैल बन जाता है की वो कम से कम समय में अपने जातीय हथियार का मग्जिन को भर कर फायर में फिर  से सामिल कर सकता है ! उम्मीद है पोस्ट पसंद आया होगा अगर कोई कमेंट हो तो निचे कमेंट बॉक्स में लिखे

इसे भी  पढ़े :
  1. एक मिनट ड्रिल क्या है? और  इसके फायदे 
  2. एक मिनट ड्रिल कैसे कराये?
  3. एक मिनट ड्रिल का उदेश क्या है?
  4. One Minute Drill training करने का तरीका 
  5. एक मिनट ड्रिल का क्लासिफिकेशन
  6.  ड्रेस बदलना थोड़े समय में 
  7. एक पैर पे खड़ा होकर जूता का लेस बंधना
  8. सुई धागे से एक बटन को लगाना 
  9. सही तरह से यूनिफार्म पहनना
  10. मार्च पास्ट में गलती ढूढना!
  11.  वर्ड ऑफ़ कमांड और मार्चिंग दस्ते पे कण्ट्रोल का त्वरित अभ्यास
  12. राइफल को तेजी के साथ सफाई करना

एक मिनट ड्रिल: राइफल को दुरुस्ती और तेजी के साथ सफाई करना

पिछले पोस्ट में हमने हाई इन्टेसिटी ट्रेनिंग(High intensity training) के एक मिनट ड्रिल के बारे में जानकारी हासिल किये और इस पोस्ट में हम हथियार की त्वरित गति से सफाई(teji se rifle ki safai karna) करने का एक मिनट ड्रिल के बारे में जानेगे !


जैसे की हम जानते है की सही इस्तेमाल करने के लिए और जरुरत पड़ने पर तुरंत फायर करने के लिए हथियार का बैरल को साफ़ रखना जरुरी होता है  !



तैयारी(Teji se rifle ki safai karne ka one minute drill ki taiyari): इस ड्रिल के लिए दो के जोड़ी में खड़ा हो जाये और अपने हथियार का निरक्षण करे और यकीन करे की  सभी के पास हथियार साफ करने के लिए पुल थ्रू  और चिंदी होनी चाहिए !


उद्देश्य(Teji se rifle ki safai karne ka one minute drill ka uddeshy): इस एक मिनट ड्रिल का उद्देश्य है कम से कम समय में हथियार के बैरल को सही साफ करना ! इसकी प्रैक्टिस करना नाहक जरुरी है क्यों की राइफल एक जवान का जातीय हथियार है ! 

अगर हथियार को साफ नहीं रखेंगे तो समय पड़ने पे ओ हमारा साथ नहीं देगा !
अकेले राइफल सफाई करने का तरीका
अकेले राइफल सफाई करने का तरीका 
तरीकाTeji se rifle ki safai karne ka one minute drill krane a tarika): आपने अपने हथियार के पास  पुल थ्रू(pullthrough)  और चिंदी लेके खड़ा हो जाये और जैसे से आदेश मिलता है जल्दी से जल्दी हथियार को  को उठाये और  हथियार को खोल  सही तरीके से जल्दी जल्दी पुल थ्रो मारते समय सही तरीका भी अपनाए जैसे: की पुल थ्रो बैरल के बीचो बिच से गुजरे  और पुल थ्रो खीचते समय वह बैरेल  के साथ रगड न खाती हो !

 जल्दी जल्दी पुल थ्रो मारने के बाद हथियार को चेक करे अगर बैरेल साफ हो गई हो तो दुसर हथियार उठाये और उसकी सफाई करे ! इस ड्रिल को जोड़ी में भी किया जा सकता है जिसमे एक जवान हथियार पकड़ेगा और दूसरा पुल थ्रो हिचेगा !


इस ड्रिल के प्रैक्टिस करने से एक हथियार तो साफ होता ही है जवान के अन्दर कम समय में हथियार को कैसे साफ किया जाता है उसके बारे में एक आईडिया आ जाता है !

 उम्मीद है यह पोस्ट  पसंद आएगा अगर इस ब्लॉग या पोस्ट के बारे में कोई कमेंट हो तो निचे के कमेंट  लिखे ! हमे सब्सक्राइबऔर फेसबुक पे शेयर तथा लाइक  करके हमलोगों को प्रोतोसाहित करे !

इसे भी  पढ़े :
  1. एक मिनट ड्रिल क्या है? और  इसके फायदे 
  2. एक मिनट ड्रिल कैसे कराये?
  3. एक मिनट ड्रिल का उदेश क्या है?
  4. One Minute Drill training करने का तरीका 
  5. एक मिनट ड्रिल का क्लासिफिकेशन
  6.  ड्रेस बदलना थोड़े समय में 
  7. एक पैर पे खड़ा होकर जूता का लेस बंधना
  8. सुई धागे से एक बटन को लगाना 
  9. सही तरह से यूनिफार्म पहनना
  10. मार्च पास्ट में गलती ढूढना!
  11.  वर्ड ऑफ़ कमांड और मार्चिंग दस्ते पे कण्ट्रोल का त्वरित अभ्यास


.

11 जुलाई 2016

5 तरीको से मैप टू ग्राउंड और ग्राउंड टू माप जाने

पिछले पोस्ट में हमने मैप के ऊपर अपना पोजीशन कैसे पता कर सकते है उसके बारे में जानकारे शेयर की इस पोस्ट में हम जानेगे मैप तो ग्राउंड और ग्राउंड तो मैप क्या होता (Map to ground and ground to maap ka tarika) है और इसको हासिल करने का तरीका के बारे में !


इसकी जानकारी होना क्यों जरुरी है की यदि किसी ऐसे भूभाग पर अचानक पहुँचने जिसके बारे में कुछ नहीं जानते तो वैसे स्थान पे हम तक तक कोई करवाई नही करते  जब तक की उसकी हम मैप  पर देख कर उसके बारे में जानकारी हासिल कर ले या लोगो पे पूछ कर जानकारी हासिल कर ले !


लेकिंग ऑपरेशन के दौरान किसी और से अगर हम पूछ कर जकारिया हासिल करेंगे तो या तो हो सकता है की उस समय कोई आदमी न मिले या हम अगर इसी गुप्त मिशन पे है तो अपना पहचान जाहिर हो जाये!


इस लिए हमे इस काबिल होना चाहिए की मैप के रूधि चिन्हों को देखकर उस वास्तु को जमींन  पर ढूंढ सके और जमीन की वास्तु को मैप पे ढूंढ सके!

परिभाषा (Map to ground or ground to map ka paribhasha ) : मैप पे दिखाई देनेवाले रूधि चिन्हों को पढ़कर उसे जमीन पे धुंध लेना ही मैप तो ग्राउंड कहलाता है और जमीन पे दिखाई देनेवाले मुख्य मुख्य वस्तुओ को उसके रूधि चिन्हों के अनुसार मैप पे ढूंढ लेना ग्राउंड तो मैप कहलाता है !


मैप टू ग्राउंड के तरीके(Map to ground pata karne ka tarika) : मैप टू ग्राउंड की तरीके इस प्रकार से है 
1. बेअरिंग और फासलो की मदद से(Bearing aur faslo ki madad se ) : इस तरीके में सबसे पहले मैप सेट करके किसी भी तरीके से अपनी पोजीशन ज्ञात करते है ! फिर खुद की पोजीशन से स्केल की सहायता  से उस निशान तक का  ज़मीनी फासला भी ज्ञात करते है  जिसे ज़मीन पर पहचानना है !
 बाद में सर्विस प्रोटेक्टर से अपनी पोजीशन से  उस स्थान  तक का ग्रिड बेअरिंग ज्ञात करते है और इसे मैप पर दी गयी सुचना की मदद से मैग्नेटिक बेअरिंग में तब्दील कर लेते है ! इसके बाद में अपने स्थान पर खड़े होकर देखते है !  इस मैग्नेटिक बेअरिंग पर मैप से ज्ञात किये हुए ज़मीनी फासले पर कौन कौन से प्रसिद्ध निशान आते है ! इन निशानों की मदद से हमें वांछित ज़मीनी निशान मिल जायेगा ! 
जब हम उस स्थान को ज़मीन पर ढूढ  लेते है तो आस पास की डिटेल्स  से मिलन करके इसकी तस्सली करते है की हमने ठीक ज़मीनी निशान ढूढा है की नहीं !


2. दिशाओ और फसलो की मदद से(Dishao aur faslo ke madad se ) : इस विधि में मैप सेट करके उस में अपनी पोजीशन से उस वक्त निशान तक एक रेखा खींचते है जिसे ज़मीन पर ढूँढना है ! फिर स्केल लाइन के मदद से अपनी पोजीशन तक उस निशान से बिच की दुरी मालूम करके ज़मीनी फासला ज्ञात करते है और फिर निम्न तरीके से उस निशान की ज़मीनी दिशा मालूम करते है !
  • साईट रूल की मदद से 
  • मैप की दोनों निशान सीधे अंदाज से 
  • अपनी पोजीशन पर फूट रूल या पेंसिल खड़ा करके रेखा खिंच कर घुमाते है , फिर रेखा के ऊपर से निशान की ज़मीनिं रेखा ज्ञात करते है 
  • मैप पर अपनी पोजीशन पर और दुसरे निशान पर एक एक आलपिन गाड कार दोनों पिन की सिद्ध में निशान की दिशा ज्ञात करते है !
  • माप के पास खड़ा होकर अपनी पोजीशन से मैप पर दिखाई गई दुसरे निशान  की ज़मीनी दिशा अंदाज से सीधी लेकर मालूम की जा सकती है !
  • अंदाज से : इस विधि में नियम अनुसार ज़मीनी बेअरिंग , दिशा और फासला नापे बिना ही मैप के निशानों  को ज़मीन पार उनके रुख और उनकी आस पास के निशानों को देखकर ढूंढ लिया जाता है ! लेकिन इसके लिए काफी अभ्यास की जरुरत पड़ती है !

 मैप तो ग्राउंड के तरीका अपनाने में बहुत सी कठिनाइय भी आता है जैसे बहुत से मौकों पर फासला असल से ज्याद नज़र आता है और बहुत बार फासला असला से कम भी नजर आता है जिसके कारन हम ज़मीनिं निशान का फासला का अंदाज सही सही नहीं लगा पता है और मैप तो ग्राउंड करने में गलती कर बैठते है !


 ग्राउंड टू मैप के तरीके(Ground to map ke tarike)
3. साधारण विधि(Sadharan vidhi se) : इस विधि से हम उन ज़मीनी निशानों को मैप पर ढूढ़ लेते है जिश का ज़मीनी फासला ज्ञात हो , इसमें सबसे पहले कम्पस द्वारा फॉरवर्ड बेअरिंग पढ़ते है फिर फासले का अंदाज़ लगते है ! उसके बाद पढ़ी गयी बेअरिंग को मैप पर दिए गए अंतर के अनुसार ग्रिड बेअरिंग में बदल लेते है, तथा मैप पर अपनी पोजीशन से उसे ग्रिड बेअरिंग पर एक सरल रेखा खीच देते है ! समतल रेखा पर अनुमानित फासला के लिए सर्विस प्रोटेक्टर से नाप कर एक चिन्ह लगा देते है ! अब इस चंह के आस पास हम उसी ज़मीनी निशान को तलाश करते है ! जिसे हमें ज़मीन पर देखा था ! आस पास की डिटेल्स  के सहायता से इसको सही होने का यकीं कर लेना चाहिए !


4.इंटर सेक्शन विधि द्वारा(Inter section ke vidhi se) : जब दूर के किसी निशान /स्थान की पोजीशन को हम दो जाने पहचाने निशान से रेखा खिंच कर उसका ज्ञात करते है तो उसे इंटर सेक्शन की विधि कहते है ! यह विधि निशान काफी दूर हो या शत्रु के कब्जे  हो  तब हम अपनाते है  
5. दिशा ज्ञात करके(Disha gyat karke) : इस विधि में ज्ञात  करके अपनी पोजीशन पर निशान लगा देते है फिर ज़मीनी निशान की सही दिशा मालूम करके अपनी पोजीशन से ज़मीनी निशान की तरफ एक सरल रेखा खीच देते है और फासले के अनुमान पर एक बिंदु इस रेखा पर लगते है और निम्न तरीके से हम ज्ञात करते है :
  •  पेंसिल और फूट रूल को अपनी प्सितिओं पर खड़ा करके ज़मीनी निशान की तरफ झुकाते हुए मैप पर रख देते है !
  • आलपिन की मदद से इसमें एक आलपिन अपनी पोजीशन पे गाड देते है फिर ज़मीनी निशान की ठीक दिशा देखते हुए दूसरी पिन गाड देते है !
  • डिटेल्स के मदद  से सही दिशा ज्ञात करके मैप में लगा देते है !
  • अंदाज से : इस विधि में बेअरिंग नपे बिना ही ज़मीनी निशानों को मैप पर उनके रुख और ज़मीई फासला की मदद से ढूढ़ते है !


इस प्रकार से इस पोस्ट में हमने मैप टू ग्राउंड और ग्राउंड टूमैप के बारे में जानकारी हासिल की उम्मीद है पोस्ट पसंद आया होगा कोई कमेंट हो तो निचे कमेंट बॉक्स में जरुर  लिखे ! 

इन्हें भी  पढ़े :

  1. पेट्रोलिंग और नाईट पेट्रोलिंग और उसके टास्क और नफरी
  2. अम्बुश और काउंटर अम्बुश, अम्बुश का उद्देश्य , अम्बुश का पार्टिया , अम्बुश का टारगेट
  3. सेक्शन फार्मेशन एंड प्लाटून फार्मेशन के फायदे और नुकशान
  4. टेक्टिकल वर्ड्स और उसका मतलब हिंदी में -II
  5. टेक्टिकल वर्ड्स और उसका मतलब हिंदी में -I
  6. पीटी का इतिहास, सिस्टम, पीटी का उद्देश्य और पीटी का उसूल
  7. फिजिकल ट्रेनिंग में इस्तेमाल होने वाले इक्विपमेंट और उसका अहमियत
  8. पुलिस फिजिकल ट्रेनिंग के सिद्धांत, उसूल और हादसे रोकने के तरीका
  9. योग और शारीरिक व्याम में इसका महत्व
  10. फूट ड्रिल -धीरे चल और थम
  11. खुली लाइन और निकट लाइन चल
  12. परेड ड्रिल में आगे और पीछे कदम लेना !
  13. पुलिस यूनिफार्म और उसका इतिहास

5 तरीका मैप के ऊपर खुद का पोजीशन को पता करने का

पिछले पोस्ट में हमने मैप कोकैसे सेट(Map ko kaise set karte hai  करते है उसके बारे में जानकारी हासिल की पोस्ट में हम मैप के ऊपर अपनी पोजीशन कैसे पता करे(Finding own position) इसके बारे में जानकारी शेयर करेंगे !

जरुर पढ़े :दिन के समय उत्तर दिशा मालूम करने का तरीका

खुद का पोजीशन ज्ञाटी करने का क्या अर्थ है (Finding own position ka Paribhasha) : जमीन के जिस स्थान पे हम खड़े है उस स्थान को मैप के उपर ज्ञात कर लेने को को ही मैप के ऊपर अपना पोजीशन ज्ञात करना कहलाता है !



मैप के ऊपर खुद का पोजीशन को पता लगाने का तरीका (Finding own position ka tarika): मैप के ऊपर खुद का पोजीशन ज्ञात करने का निम्न तरीके है !

जरुर पढ़े: मैप रीडिंग में दिशाओ के प्रकार और उत्तर दिशा का महत्व

  • अनुमान से(Anuman se own position pata lagana) : इसके लिए हमे जरुरी है की हमें मैप पर ज़मीनी निशानों को अछि तरह से पढना और ज़मीन पर  पहचानना आता हो और इसके लिए निम्न बाते में माहिर होना चाहिए !
  1. मैप पढने की अच्छी जानकारी हो 
  2. अनुमान से जिस इलाके में अपनी जगह मालूम करनी हो वह इलाका से पूरी तरह परिचित हो 
  3. जिस स्थान को मैप में मालूम करना हो उसके आस पास कोई मशहूर निशान हो ! ये निशान कुदरती या बनावती हो सकते है !


  • ट्रेसिंग पेपर द्वारा(Tracing paper se own position pata lagana) : यह तरीका में एक ट्रेसिंग पेपर लेते है औरउसके क्लिप बोर्ड में लगाकर उसके चारो और द्वारिंग पिन गाड देते है , इस पेपर के बिच में पेंसिल या पिन से एक पॉइंट लगा देते है ! इस तरीके में भी अंदाज से बताई गई तरीके  के अनुसार अगल अलग दिश में दो - तीन जमीनी निशानों के देख लेते है जो जमींन पे भी हो और मैप के ऊपर भी !इस पॉइंट से दो तीन सीधी रेखा फूट रुल या सिघत रुल की मदद से उन दो या तीन ज़मीनी निशानों की सिद्ध लेकर ट्रेसिंग पेपर को बिना हिलाए खीचते है ! उसके बाद ट्रेसिंग पेपर की क्लिप बोर्ड से हटा कर मैप के ऊपर इस प्रकार रकते है की ट्रेसिंग पेपर को दाहिने या बाएँ हिलाकर कागज़ पर खिंची गई तीनो सीधी रेखाए मैप पर भी उसी निशानों की रुद्धि चिन्हों के ऊपर से गुजरे ! मैप पर ट्रेसिंग पेपर के उस पॉइंट के ठीक निचे अपनी पोजीशन होगी !
  •  री-सेक्शन के तरीके से(Re-section ke tarika se own position pata lagana) :मैप पर कम से कम दो निशानों की बेअरिंग के रेखाए खिंच कर अपनी पोजीशन ज्ञात करने के तरीके को री सेक्शन का तरीका कहते है ! री-सेक्शन से अपनी पोजीशन पता करने का निम्न तरीका है :


  1. बैक बेअरिंग प्लोटिंग करके(Back bearing se own position pata lagana) : इस तरीके में अपनी पोजीशन को मालूम करने के लिए ज़मीन और मैप पे मौजूद दो या तीन निशानों को चुनते है ! निशान अगर 27 डिग्री में और दूसरा 270 डिग्री में होतो उन्हें नहीं लेने चाहिए ! सामने की बेअरिंग को बेक बेअरिंग में बदलने के लिए अगर किसी निशान की पढ़ी गई बेअरिंग 180 डिग्री  से ज्यादा है तो उसमे से 180 घटा लेते है अगर 180 डिग्री से कम होतो उसमे हम 180 डिग्री जोड़ देते है उसके बाद जो डिग्री हमे प्राप्त होती है उसे उस निशान की  बैक बेअरिंग होती है ! मैप के ऊपर जब इस बेक बेअरिंग को उन निशानों से अपनी और खीचते है तो इस निशानों की बेक बेअरिंग जहा पे एक दुसरे को कटती है वही अपना पोजीशन होता है !

मैप पर और भिन्न भिन्न निशानों की मदद से अपना  पोजीशन पता करने का तरीका(Bhinn Bhinn nishane ke madad se own position pata lagana) : इस तरीके में दो या तीन निशान चुनते है , जो ज़मीन और मैप पर भी होते है ! इसके बाद साईट रूल या फूट रुल की मदद से उन निशान की मैप और ज़मीन पर सिधाई लेकर रेखाए खीचते है ! मैप के ऊपर इस प्रकार बारी बारी से पेंसिल का नुकीला भाग टिका कर साईट रूल से उस निशान की ज़मीन पर सिधाई लेते है ! जब भी पेंसिल का नुकीला भाग और साईट रूल  का कटाव और अपना निशान एक सिद्ध में आ जाते है , तो हमारा मैप उस निशान  पर सेट मान जाता है ! अगर यह तीनो एक सिद्ध में आते है तो समझना चाहिए की हमारा सेट नहीं या छाटे गए दोनों निशान गलत है ! इस प्रकार से बारी बारी से चुनी गयी दोनों या तीनो निशान की सिधाई लेकर खींचते है और मैप के ऊपर स्थान पार हमारा खुद का पोजीशन होगा ! री-सेक्शन की पहली तरीका की तरह इस तरीका से भी दो निशान की अपेक्षा तीन निशान से मालूम की गयी अपनी पोजीशन अधिक विश्वास जनक होती है !




त्रुटी के त्रिभुज क्या है(Truti tribhuj kya hta hai) ? कभी कभी तीन न्शानो से की गई री सेक्शन की रेखाएं एक स्थान प् न मिलकर जहाँ पर लगभग मिलाती है वहां एक त्रिभुज की आकर बना देती है उसको हम त्रुटी का त्रिभुज कहते है ! यह त्रिभुज मर रेखाओं के मिलन से कभी कभी भिअतर और कभी कभी दये या बाएँ होती है ! इन्हें क्रमशः भीतरी या बाहरी त्रिभुज के नाम से पुकारते है !

डेंजर सर्किल(Danger circle in map reading):कई बार री सेक्शन के लिए छाटे गए निशान डेंजर सर्किल में आ जाने से भी हमें अपनी सही पोजीशन एलम नहीं होती है ! री सेक्शन के तरीके से अपनी पोजीशन मालूम करते समय अगर चुने गए निशान अपनी पोजीशन की एक रेखा में आ जाएँ तो उस सखा को डेंजर सर्किल कहते है  
!



इस प्रकार से हमने इस पोस्ट में मैप पर अपनी पोजीशन पता करने के तरीका के बारे में जानकारी हासिल की उम्मीद है की पोस्ट पसंद  आया होगा कोई कमेंट हो तो निचे कमेंट बॉक्स में जरुर लिखे !

इन्हें भी  पढ़े: 

  1. एक मिनट ड्रिल क्या है? और  इसके फायदे 
  2. एक मिनट ड्रिल कैसे कराये?
  3. एक मिनट ड्रिल का उदेश क्या है?
  4. One Minute Drill training करने का तरीका 
  5. एक मिनट ड्रिल का क्लासिफिकेशन
  6.  ड्रेस बदलना थोड़े समय में 
  7. एक पैर पे खड़ा होकर जूता का लेस बंधना
  8. सुई धागे से एक बटन को लगाना 
  9. सही तरह से यूनिफार्म पहनना
  10. मार्च पास्ट में गलती ढूढना!
  11.  वर्ड ऑफ़ कमांड और मार्चिंग दस्ते पे कण्ट्रोल का त्वरित अभ्यास
  12. ड्रिल का इतिहास और सावधान पोजीशन में देखनेवाली बाते

09 जुलाई 2016

13 तरीके मैप सेट करने का !

पिछले पोस्ट में हमने सर्विस प्रोटेक्टर के उपयोग के बारे में जानकारी हासिल की इस पोस्ट में हम मैप सेट करना क्या होता है और मैप सेट करने का क्या तरीका है !

मैप सेटिंग क्या होता है ?(Map setting kya hota hai) सर्वे मैप  को ज़मींन पर इस प्रकार रखें जिससे की मैप पर खिंची गई  नार्थ रेखाएं ट्रू नार्थ की सिद्ध में आ जाएँ तो उसे मैप सेट करना कहा जाता है या दुसरे शब्दों में इस प्रकार से भी कह सकते है मैप  का उत्तर ज़मींन की उत्तर मिला कर रखने को ही मैप सेटिंग करना कहा जाता है! मैप सेटिंग करने को कभी कभी ओरिएन्तिन्ग एक मैप भी कहा जाता है जब की ओरिएन्तिन्ग और मैप सेटिंग एकही चीज़ है !

मैप सेट करने के तरीके(Maip set karne ka tarika) : जैसे की परिभाषा में स्पस्ट है की मैप के उत्तर और ज़मीन की उत्तर को मिलकर रखने से माप सेटिंग हो जाता है इस लिए हमे जो दो बातो को मालूम करना होता हो मैप सेट करने के लिए ओ है मैप का उत्तर और ज़मीन का उत्तर !अगर इन दोनों को हम मालूम कर लिए तो मैप को हम आसानी से सेट कर सकते है ! मैप सेट करने का विधि



  • कंपास के ज़रिये(Compass ki jariye map set karna)
  1. मैग्नेटिक नार्थ रेखा बनाकर(Magnetic north ki rekha banakar) : मैपो में दी गयी सुचना के अधार पर मैग्नेटिक वेरिएशन का हिसाब लगते है. अब किसी भी ट्रू नार्थ रेखा के किसी भी बिंदु से मैग्नेटिक नार्थ रेखा खींचते है  और कंपास को पुरा खोलकर ढक्कन के शीर्षक की और रखते हुए मैग्नेटिक नार्थ रेखा इस प्रकार रखते है की टोंग नौच और रिंग नौच रेखा के ठीक ऊपर रहे ! फिर कंपास को बिना हिलाए मैप  को इतना दाहिने या बाएँ घुमाते है  की कंपास की सुई का रुख लुब्बेर नौच की ओर हो जाये ! कंपास की सुई मैग्नेटिक रेखा की ओर इशारा करती! मैप की मैग्नेटिक नार्थ रेखा की और ज़मीनी मैग्नेटिक रेखा की और इशारा करेगी ! मैप का एक प्रकार का उत्तर उसी ज़मीनी उत्तर की ओर होगा तो शेष  दोनों उत्तर भी अपने नाम की उत्तर के तरफ ही होंगे ! मैप की ट्रू ज़मीन की ट्रू नार्थ रेखा की तरफ होगी इस प्रकार से मैप सेट होन कहा जायेगा !
  2. ट्रू नार्थ रेखा से(True north ki rekha se) : मैप पर दी गयी मैग्नेटिक वेरिएशन की दिग्रिओं को कंपास पर सेट कर लेते है ! यदि वेरिएशन  पूर्व में है तो नार्थ की अंतर की दिग्रिओं में कोमप्स की मिल्लेडवेन पर लिखे अंक 36 के अंक दाहिने यदि वेरिएशन पश्चिम में है तो अंतर की दिग्रिओं को 36 अंक के बाएँ ओर सेटिंग करते है ! फिर कंपास को पूरा खोलकर किसी भी रेखा पर इस प्रकार रखते है की लीड मैप के शीर्षक की ओर रहे और नोज रिंग नोज रेखा के ठीक ऊपर हो ! आब मैप को कंपास सहित इतना दाहिने या बाएँ घुमाते है की डायरेक्शन मार्क की सिद्ध में आ जाये अब मैप सेट हो गया !
  3.  ग्रिड नार्थ रेखा से(Grid north rekha se) : मैप में दी गयी सुचना के आधार पर हम ग्रिड और मैग्नेटिक नार्थ के बिच का अंतर ज्ञात करते है . अदि अंतर पूरब में है तो नार्थ के अन्तर  के दिग्रियो को कंपास की मिल्लेडवेन पर लिखे 36 अंक के दाहिने और यदि अंतर पश्चिम का है तो 36 के अंक के बाएँ ओर सेट करते है ! फिर कंपास को पूरा खोल कर लीड मैप के शीर्षक की  ओर रखते हुए किसी भी ग्रिड रेखा पर इस प्रकार रखते है की टोंग नौच और रिंग नौच ग्रिड रेखा के ठीक ऊपर हो ! अब मैप को कम्पस सहित इतना दाहिने या बाएँ घुमाएँ की कंपास की सुई ठीक डायरेक्शन मार्क की सिद्ध में आ जाये ! इस प्रकार मैप सेट हो गया !   
  4. जामिनी निशान की डिग्रिया पढ़ कर(jameeni nishan ki digri padh kar) : जब अपनी पोजीशन मालूम हो तो इस विधि में अपनी पोजीशन से किसी ऐसे ज़मीनी निशान का बेअरिंग पढ़ते है जो मैप पर भी होता है. मैप पर अपनी पोजीशन से वह तक एक सीधी रेखा खीचते है ! अब पढ़े गए बेअरिंग को कंपास पर सेट करते है ! कंपास को पूरा खोलकर रेखा के ऊपर इस प्रकार से रखते है क रिंग नोज अपनी पोजीशन में रहें और तोंग नोज और रिंग नोज खिची हुई रेखा ठीक ऊपर हो. आप मैप को कंपास सहित इतना दाहिने या बाएँ घुमाते है की सुई डायरेक्शन मार्क की सिद्ध में आ जाये बी मैप सेट हो गया है !अगर अपनी पोजीशन मालूम न होतो  ऐसे स्थिति में मैप  के ऊपर दो ऐसे निशान चुनते है जो ज़मीन पर भी हो . इन दोनों निशानों को एक सीधी रेखा से मिलकर उनमे एक  ज़मीनी निशान के पास आते है और वह से दूसरी निशान की कंपास के सहायता से बेअरिंग पढ़ते है ! इस बेअरिंग को कंपास पर सेट करते है कंपास को पूरा खोलकर मैप पर खिची रेखा पर विधि पूर्वक इस प्रकार रखते है की रिंग नोज उस निशान की ओर रहे जहाँ से दुसरे स्थान का बेअरिंग पढ़ा गया है अब बाएँ घुमाते हैकि कंपास की सुई डायरेक्शन मार्क की सिद्ध में आ जाये इस प्रकार मैप सेट हो गया !

  • उत्तर पता करने के साधनों द्वारा(Uttar pta karne ke sadhano se map ke set karna)

  1. किसी भी तरीके से ज़मींन  पर नार्थ  रेखा  ज़मीन पर खिंच लेते है . फिर मैप के हिस्से दाहिने बाएँ  किनारे ट्रू नार्थ रेखा के साथ साथ या ऊपर रखकर मैप सेटिंग करते है 
  2. मैप पर अंतर रेखा खीचकर : यह मैप पर अंतर रेखा खीचने की तीन अवस्था है 

  • बारह बजे(barah baje) : दोपहर के समय यदि हम एक आलपिन को मैप पर किसी भी देश्न्तर रेखा पर गाड देते है तो आलपिन की छाया उस देशांतर रेखा पर उसी समय पड़ेगी जब की माप सेट हो ! मैप को सेट करने के लिए उस समय तक दाहिने या बाएँ घुमाते है जबतक  की आलपिन की छाया देशांतर रेखा पर न पड़ने लगे और मैप की शीर्षक छाया पड़ने की दिशा में आ जाये ! इस प्रकार मैप सेट हो जायेगा !
  • बारह बजने से पहले(Barah aje se pahle) : इस अवस्था में हम ये देखते है  की स्थानीय बारह बजें में कितने घंटो की देर है ! देर के इस अंतर को 15 डिग्री सूर्य के साये की प्रति घंटा घुमने की चाल से गुना करके 360 डिग्री में से घटाने पर वह बेअरिंग निकल अत है इस पर उस समय सूर्य की छाया पड़ रही होगी !
  • बारह  बजने के बाद(Barah baje ke bad) : इस अवस्था में यह देखते है की बारह बजकर कितने घंटे हो गए है ! घंटो के उस अंतर को 15 डिग्री से गुना करके गुणनफल को 360 डिग्री में जोड़कर वह बेअरिंग निकाल लेते है जिस पर उस समय सूर्य की  छाया पडता  रहेगा ! जिस डिग्री की संख्या 360 डिग्री से अधिक नहीं है अतः 15  से गुना किया गुणनफल 360  डिग्री से अधिक नहीं आती है तो वह गुणनफल के ऊपर ही उस समय सूर्य की छाया पड रही होगी 

पृथ्वी की आकृतियो की सहायता से(Prithvi ki aakritio ke sahayata  se map set karna) : प्राकृतिक और बनावती आकृतिओं की मदद से सेटिंग कर सकते है !
  • जब अपनी पोजीशन ज्ञात हो(Jab apni position gyat ho)  : यह भी हम दो बिधिओ में सेट कर सकते है 
  1. अपनी पोजीशन से उस अक्रितियो की और जो मैप और ज़मीन दोनों पर होती है , मैप पर एक रेखा खींचते है ! फिर फूट रूल का इस रेखा पर एक तरफ से एस रेखा पर मैप को उस समय तक दाहिने बाएँ घुमंते है जब तक की इस प्रकार रखे फूट रूल का रुख ज़मीन पर चुनी हुई आकृति की ओर न हो जाये ! इस प्रकार मैप सेट मन जायेगा !
  2. इस विधि में हम मैप को किसी गाते पर लगते है और मैप पर अपनी पोजीशन और उस निशान जो ज़मीन पर भी होता है  आलपिन गाड देते है फिर घुटने के बल बैठ कर अपनी पोजीशन और निशान पर गाड़ी हुई आलपिन के ऊपर से ज़मीन के निशान मैप  पर गाड़ी हुई अल्पिनो की सिद्ध में आ जाता है तो मैप सेट मन जायेगा !
जब अपनी पोजीशन ज्ञात न हो(Jab apni position gyat na ho) : इस विधि में मैप सेट करने की निम्न विधिया है 

जरुर पढ़े: मैप रीडिंग और मैप रीडिंग का महत्व
  1. आस पास के लम्बे पड़े निशानों से :  नजदीक किसी सड़क , नदी , रेलवे लाइन या नाहर आदि में से किसी एक के पास से जाकर मैप के उस निशान को ज़मीं पर उसके फलावो के समान्तर किसी प्रमुख स्थान पर  रख कर किया जाता है ! इस विधि से मैप सेट  करने के लिए वह स्थान अच्छे  रहते है जहाँ चौराहा- तिराहा हो और ऐसे प्रसिद्ध निसान हो जो मैप से करने में मदद करते हो !
  2. एक और एक ज़मीनी निशान से : यदि  एक सिद्ध में दो या अधिक निशान मैप और ज़मीन दोनों पर मिल जाये तो इन दोनों या अधिक निशानों को मिलाने वाली कल्पित रेखा को मैप पर उन्ही निशानों को मिलनी वाली रेखा की सिद्ध में करने से भी मैप सेट हो जाता है !
  3. बिपरीत दिशा के ज़मीनी निशानों से : अलग अलग दिशाओं में ज़मीन पर के निशान मैप पर भी मिल जाये तो मैप पर इन निशानों को जोड़ते हुए एक सरल रेखा खींचते है ! फिर इस रेखा से मिलाते है ! जब मैप और ज़मीन की रेखाएं एक सिद्ध में आ जाती है तो उसे मैप सेट करना कहते है !
  4. विखरे ज़मीनी निशानों से : यह ज़मीन और मैप  पर कुछ निशान बिखरे हुए मिल  जाएँ तो अलग अलग दिशा में से चार प्रसिद्ध निशान छाट कर मैप को ज़मीन पर रख कर यह देखा जाये की मैप पर दिया हुए येह्सब निशान ज़मीन की निसान की ओर है ! जब मैप के सभी निशान का रुख ज़मीनि निशानों की और हो जाता है तो इसे मैप को सेट होना कहते है 

इस प्रकार से हम बहुत से बिधियो के सहारे एक मैप को सेट कर सकते है ! उम्मीद है की ये पोस्ट आपको पसंद आया होगा अगर कोई सजेसन हो तो निचे के कमेंट बॉक्स में जरुर लिखे 

इन्हें भी  पढ़े: 
  1. मैप रीडिंग की अवाश्काताये तथा मैप का परिभाषा
  2. 15 जरुरी पॉइंट्स मैप को सही पढने के लिए
  3. मैप कितने प्रकार के होते है ?
  4. कंपास को सेट करना तथा इस्तेमाल करने का तरीका
  5. कंटूर रेखाए क्या है ? एक मैप की विश्वसनीयता और कमिया किन किन बाते पे निर्भर करती है ?
  6. मैप रीडिंग में दिशाओ के प्रकार और उत्तर दिशा का महत्व
  7. दिन के समय उत्तर दिशा मालूम करने का तरीका
  8. कन्वेंशनल सिग्न ,कन्वेंशनल सिग्न के प्रकार , कन्वेंशनल सिग्न बनाने का तरीका
  9. रात के समय उत्तर मालूम करने का तरीका
  10. सर्विस प्रोटेक्टर का परिभाषा और सर्विस प्रोटेक्टर का प्रकार
  11. लैटर बम को पहचानने का तरीका
  12. फील्ड फोर्टीफिकेसान ,उसके प्रकार और ध्यान में रखनेवाली मुख्या बाते
  13. 4 स्टेप्स में तेज चल और थम की करवाई
  14. फूट ड्रिल -धीरे चल और थम
  15. खुली लाइन और निकट लाइन चल

08 जुलाई 2016

सर्विस प्रोटेक्टर का उपयोग और सर्विस प्रोटेक्टर से बेक बेअरिंग पढने का तरीका

पिछले पोस्ट में हमने सर्विस प्रोटेक्टर का परिभाषा के बारे में जानकारी हासिल किये और इस पोस्ट में हम सर्विस प्रोटेक्टर को इस्तेमाल करना(Use of service protector) तथा !सर्विस प्रोटेक्टर से बेअरिंग पढने के तरीका(Service protector se bearing padhne ka tarika) का के बारे में जानकारी शेयर करेंगे


सर्विस प्रोटेक्टर का इस्तेमाल करने का तरीका(Service protector ka istemal) : सर्विस प्रोटेक्टर को काम में लेने से पहले जाँच लेना चाहिए की जिस स्थान की बेअरिंग पढनी है वहा उस निशान अर्थात जहाँ से बेअरिंग पढनी है उसके दाहिने पूर्व में या बाएँ पश्चिम में है !अगर  निशान पूर्व में है तो सर्विस प्रोटेक्टर का तीर के निशान को निशान पर रखकर सर्विस प्रोटेक्टर का डिग्री वाला भाग पश्चिम में करें और बेअरिंग पढ़े !


सर्विस प्रोटेक्टर का उपयोग(Use of service protector) :



  1. इससे कई प्रकार की स्केल लाइन बना सकते है  
  2. बेअरिंग और बेक बेअरिंग को एक साथ पढ़ सकते है 
  3. इसकी सहायता से कोण बनाये और मापे जा सकते है 
  4. इसकी सहायता से मैप पर जमिनी फासला नापा जा सकता है 
  5. 6 इंच की लाइन खिंची जा सकती है 
  6. डायगोनल स्केल की सहायता से एक इंच या एक सेंटीमीटर का 100 वा भाग तक नापा जा सकता है 
  7. किसी निशान का 6 अंको में ग्रिड रिफरेन्स मालूम कर सकते है !
  8. इसकी सहायता से नए सकै लाइन बना सकते है 
  9. 360 डिग्री तक बेअरिंग पढ़ सकते है और प्लाट कर सकते है 
  10. मापों पर सामानांतर रेखाए खीच सकते है 
  11. डिग्री ऑफ़ स्लोप मालूम कर सकते है  



सर्विस प्रोटेक्टर से बेअरिंग पढने का तरीका(Service protector se bearing padhne ka tarika) : सर्विस प्रोटेक्टर से बेअरिंग पढने का तीन तरीका है :
  1. लाइन खीच कर(Line khinch kar) : मैप का स्केच जिस पर एक निशान से दुसरे निशान की की बेअरिंग पढनी है उन दोनों को मैप स्केच के ऊपर एक पतली रेखा खिंच कर मिला देते है ! यह निशान एअस्तिंग लाइन के ऊपर है तो सर्विस प्रोटेक्टर को ईस्टिंग लाइन के साथ लगायेंगे अगर वह ईस्टिंग लाइन को कटती है तो वह ऊपर बताये हे तरीके से रखे ! सर्विस प्रोटेक्टर का डिग्रिओ वाला भाग पूर्व ईस्ट में होतो  बहार की तरफ वाली डिग्री अर्थात 0 डिग्री से 180 डिग्री तक दिग्रियो को पढेंगे !जो डिग्री दो निशानों को मिलाने वाली रेखा कटेगी वह उस निशान की बेअरिंग होगी ! इस विधि में आइप या स्केच पर निशान मिलाने वाली रेखांये खींचते समय ख्याल रखा जाए की यह हलकी पेंसिल से खिंची जाए जिससे की इनको बाद में रबर से मिटाया जा सके !  
  2. बिना लाइन खींचे(Bina line khinche) : इस विधि से बेअरिंग नापने के लिए किसी पतले कागज़ को मोड़कर दोनों निशानों से मिलकर रख देते ई ! बाकि करवाई उसी तरह से करते है जिस प्रकार से लाइन खीचकर बेअरिंग पढने में करते है ! इसमें फायदा एक ही होता है की मैप को ख़राब होने की संभावना नहीं रहती है क्यों की मैप के ऊपर लाइन नहीं खिची जाती है !
  3. समानांतर लाइन खीच कर(Samanantar line khinch kar) : इस विधि से बेअरिंग पढने के लिए जिस निशान से बेअरिंग पढनी है उसके नजदीक वाली ईस्टिंग लाइन के समनांतर एक लाइन खीच लेते है ! फिर सर्विस प्रोटेक्टर का तीर का निशान सामानांतर खिची गयी लाइन से उस निशान पर लगते है जिससे बेअरिंग पढनी है !बाकि की पूरी करवाई उसी प्रकार की जाती है लाइन खीच के बेअरिंग पढने की विधि में करते है !


सर्विस प्रोटेक्टर से सम्नानंतर लाइन खीचने का तरीका (Service protector se samnantar line khinchne ka tarika) :
  1. सर्विस प्रोटेक्टर हटके(Service protector hatake) : जिस विन्दु पर समानांतर रेखा खीचनी हो उस विन्दु के नजदीक वाली पूर्वी रेखा पर सर्विस प्रोटेक्टर का लमाबाई वाला भाग रख दे ! एक फूट रुल लेकर चौड़ाई वाले भाग को स्पर्श करते हुए रख दे . सर्विस प्रोटेक्टर निशान को छुए . पेंसिल से एक रेखा खींचे दे ये रेखा समनान्टर होगी !
  2. कोण बना कार(Kon Bana ke ) : कोण बनाकर समानांतर रेखा खीचने के लिए निशान को नजदीक वाली पर्वी रेखा से मिला दे ! जहाँ से सरकल रेखा पूर्वी रेखा को कटती है उस से एक कोण बनेगा . अब उस कोण के बराबर निशान पर एक और कोण बनाये और रेखा खिंच दे ! ये रेखा पूर्वी रेखा के समानांतर होगी !
  3. नाप कर(Nap kar) : इस विधि के ज़रिये सर्विस प्रोटेक्टर से नजदीक वाली पूर्वी रेखा से निशान तक की दुरी ज्ञात कर ली जाती है ! फिर उसी दुरी पर पूरी रेखा से एक या दो विन्दु और लगा देते है , जब पूर्वी रेखा से सामान दुरी पर होंगे अब उन विन्दुओ को मिलाती हुई एक रेखा खिंच देंगे जो पूर्वी रेखा के समानांतर होगी !


इस प्रकार से हम सर्विस प्रोटेक्टर का इस्तेमाल करते है उम्मीद है की पोस्ट पसंद आया होगा कोई कमेंट हो तो निचे कमेंट बॉक्स में जरुर लिखे !

इसे भी पढ़े :

  1. पुलिस ड्यूटी
  2. फर्स्ट इनफार्मेशन रिपोर्ट में होनेवाली कुछ कॉमन गलतिया
  3. 6 कॉमन गलतिया अक्सर एक आई ओ सीन ऑफ़ क्राइम पे करता है
  4. क्राइम सीन पे सबसे पहले करनेवाले काम एक पुलिस ऑफिसर के द्वारा
  5. बीट और बीट पेट्रोलिंग क्या होता है ?एक बीट पट्रोलर का ड्यूटी
  6. पुलिस नाकाबंदी या रेड् क्या होता है ?नाकाबंदी और रेड के समय ध्यान में रखनेवाली बाते 
  7. निगरानी और शाडोविंग क्या होता है ? किसी के ऊपर निगरानी कब रखी जाती है ?
  8. अपराधिक सूचना कलेक्ट करने का स्त्रोत और सूचना कलेक्ट करने का तरीका
  9. मैप रीडिंग की अवाश्काताये तथा मैप का परिभाषा
  10. 15 जरुरी पॉइंट्स मैप को सही पढने के लिए
  11. मैप कितने प्रकार के होते है ?
  12. कंपास को सेट करना तथा इस्तेमाल करने का तरीका
  13. कंटूर रेखाए क्या है ? एक मैप की विश्वसनीयता और कमिया किन किन बाते पे निर्भर करती है ?
  14. मैप रीडिंग में दिशाओ के प्रकार और उत्तर दिशा का महत्व
  15. दिन के समय उत्तर दिशा मालूम करने का तरीका
  16. कन्वेंशनल सिग्न ,कन्वेंशनल सिग्न के प्रकार , कन्वेंशनल सिग्न बनाने का तरीका
  17. रात के समय उत्तर मालूम करने का तरीका
  18. सर्विस प्रोटेक्टर का परिभाषा और सर्विस प्रोटेक्टर का प्रकार

Add