fieldcraft लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
fieldcraft लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

23 फ़रवरी 2022

रेंज कार्ड बनाने का आसान तरीका और रेंज कार्ड के फायदे

पिछले ब्लॉग पोस्ट में हमने एचएचएमडी  के इस्तेमाल के बारे में जानकारी प्राप्त किया और अब इस नए ब्लॉग पोस्ट में हम रेंज कार्ड बनाने(Range Card Banane Ka tarika hindi me) के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे। 

डिफेंस पोजीशन में रहते हुए यह बहुत जरूरी है कि डिफेंस पोस्ट के इर्द-गिर्द मशहूर निशानों के फासले हर एक जवान को मालूम हो जिसके आसपास दुश्मन पोजीशन ले सकते या वहां से गुजर कर हमारे ऊपर करवाई कर सकते। इन दुरुस्त फासलों की मदद से हमारी फायर यूनिट का हर एक जवान दुरुस्ती और आसानी से कम से कम वक्त और कम अमिनेशन से दुश्मन को ज्यादा से ज्यादा नुकसान पहुंचा सकते। इसलिए रेंज कार्ड के ऊपर लिखा हुआ रेंज और जमीन निशान सही हो ताकि उस डिफेंस पोजीशन में कोई भी नया जवान आने पर रेंज कार्ड की मदद से हथियार का सही इस्तेमाल कर सकता है। इसलिए यह जरूरी है कि आप एक सेक्शन कमांडर होने के नाते आप सभी को रेंज कार्ड बनाना आना चाहिए ताकि डिफेंस की लड़ाई को आसानी से जीता जाए। 

1. उद्देश्य: डिफेंस कार्ड बनाने का उद्देश्य डिफेंस में रेंज कार्ड बनाना और उसे इस्तेमाल करने का तरीका सीखना है 

2. भागों में बांट:इस ब्लॉग पोस्ट को अच्छे से समझने के लिए इसको निम्नलिखित भागों में बांटा गया है 

  • परिभाषा 
  • रेंज कार्ड बनाते समय जरूरी बातें और फायदे 
  • रेंज कार्ड बनाने का तरीका 
  • रेंज कार्ड का इस्तेमाल । 
3. परिभाषा:  इस ब्लॉग पोस्ट के दौरान काम आने वाली परिभाषाएं इस प्रकार है :

  • आम रुख(Aam Rukh) : दूर एक मशहूर निशान को जो की जमीन वारी के इलाके को दो हिस्सों में बांट दें बांटे उसे आम रुख कहते हैं। 
  • सेटिंग रे(Setting ray): डिफेंस पोजीशन के आगे और पीछे वह दो मशहूर निशान जो की रेंज कार्ड को सेट करने के काम आते हैं उसे सेटिंग रे कहते हैं। 
  • फिक्स्ड लाइनFixed line): प्राइमरी आर्क में चुनी गई वह फायर की लाइन जिस पर रात या खराब मौसम में LMG को फिक्स किया जाता है। इस लाइन पर दुश्मन के आने का अंदेशा होता है। 
  • आर्क ऑफ फायर(Arc of fire): किसी भी हथियार या फायर यूनिट का इलाका जिसमें आने वाले टारगेट को इंगेज करना उस हथियार या यूनिट की जिम्मेदारी होती है। 
  • प्राइमरी ऑफ फयर(Primary Arc of fire):यह आग हथियार या फायर यूनिट की पहली जिम्मेवारी होती है यहां से दुश्मन आने का ज्यादा अंदेशा होता है हथियार का फिक्स लाइन भी प्राइमरी आर के अंदर होता है। 
  • सेकेंडरी आर्क (Secondary arc of firer) :यह आर्क  हथियार या फायर यूनिट की दूसरी जिम्मेवारी  होती है इस एरिया में तभी फायर किया जाएगा जब हथियार या फायर यूनिट   प्राइमरी आर्क में फायर न कर रहा हो।
  • मदद का निशान9Madd ka nishan): वह निशान जिसकी मदद से टारगेट का बयान किया जाता है उसे मदद का निशान का कहा जाता है। 

4. रेंज कार्ड बनाते समय जरूरी बातें और इसके फायदे:(Range Card Banate samay dhyan me rakhnewali baate)

A.जरूरी बातें 

Range Card Banane ka Tarika
Range Card

  • रेंज कार्ड सही जगह से बनाया जाए
  • रेंज सही नापा होना चाहिए 
  • आम रुख और सेटिंग रे को मोटी रेखा से बनाएं 
  • जमीन पर निशान नजर आने चाहिए और अलग-अलग रेंज पर हो 
  • और एक ही नाम से ना हो। 
  • जमीन निशान का कन्वेंशनल साइन बनाओ 
  • फिक्स लाइन को गहरे रंग से लाइन खींचो। 
  • प्राइमरी और सेकेंडरी आर्क ओवरलैप होनी चाहिए। 
  • दाहिनी और बानी बाएं हाथ का दूसरे मोर्चे से सेफ्टी एंगल होना चाहिए।
B.रेंज कार्ड बनाने के फायदे(Range Card banane ke fayde) :

  • रेंज कार्ड से पूरे जिम्मेवारी  के इलाके के बारे में तफसील से जानकारी मिल जाती है। 
  • मदद के निशान से आसपास के निशानों का सही रेंज मिलता है। 
  • टारगेट पर सही और कारगर फायर डाला जा सकता है। 
  • डिटैचमेंट की बदली होने पर यूनिट के अंदर या नई यूनिट पोजीशन टेक ओवर करते  वक्त बहुत मदद देता है। 
  • अगर किसी कारण से हैंडिंग ओवर टेकिंग ओवर ठीक ना हो सके तब भी रेंज कार्ड की मदद से नए डिटैचमेंट को अपने इलाके और उसके बारे में पूरी जानकारी मिल सकती है। 
  • किसी कमांडर या वीआईपी को ब्रीफ  करते समय भी रेंज कार्ड मदद देता है। 
  • रेंज कार्ड की जानकारी होने के बाद में आसानी से दुश्मन को बर्बाद कर सकता है। 

5. रेंज कार्ड बनाने का तरीका(Range Card Banane ka tarika) 

  • डिफेंस में रहते हुए हमें चारों तरफ का बचाव करना पड़ता है इसलिए जरूरी है कि चारों तरफ का बचाव हासिल करने के लिए चारों तरफ के निशानों का रेंज कार्ड बनाया जाए। 
  • रेंज कार्ड बनाते समय तफ्सील से टास्क और जिम्मेवारी  के इलाके का सोच विचार किया जाए। 
  • हर एक मुख्य हथियार के हर एक पोजीशन के लिए रेंज कार्ड बनाया जाए। 
  • सबसे पहले रेंज कार्ड का खाका बनाओ 
  • सामने एक मशहूर चुनो जो कि इस पोजीशन आम रुक होगा। 
  • निशान को रेंज कार्ड में दर्ज करो।
  •  दो सेटिंग रे बनाएं एक आगे और एक पीछे इसके लिए दो मशहूर  चुने। 
  • अपने पोजीशन से निशानो का कंपास से बेअरिंग ले  और इसे रेंज कार्ड में दर्ज करें।
  •  सेटिंग रे  चुनने का यह फायदा है कि इसकी मदद से हम एक रेंज कार्ड को जमीन पर सेट या ओरिएंट कर सकते हैं। 
  • उसके बाद पोजीशन की बाएं और दाहिने हद  चुने और इन्हें रेंज कार्ड में शामिल करो। 
  • अपने इलाके में दो या तीन मदद के निशान बांटो जो कि टारगेट को दिखाने के काम आएंगे। 

6. मदद के निशान चुनते समय ध्यान में रखने वाली बातें(Madd ka nishan chunte samay dhyan me rakhnewali baate)

  • एक दूसरे से 19 डिग्री से बाहर हो 
  • 1 डिग्री से बड़ा हो  तो किनारा चुना जाए 
  • हर एक को नाम दिया जाए। 
  • एक ही नाम से ना हो। 
  • इतने चुने जाएं कि पूरे जिम्मेवारी के इलाके को कवर  कर सकें (इंडिकेशन ऑफ़ लैंड मार्क) के लिए !
  • अलग-अलग रेंज पर हो। 
  • निशान बाकी निशानों से मशहूर हो। 
  • आपके जिमेवारी के इलाके को प्राइमरी आर्क और सेकेंडरी आर्क में बांटो
  • ध्यान रखें कि इन दोनों के बीच में ओवरलैप हो। 
  • इसके लिए जिम्मेवारी के इलाके के बीच में एक निशान चुनो और इस इलाके को दो भागों में बांट दो।
  • प्राइमरी आर्क के बीच में फिक्स लाइन चुने !
  •  यह एक मशहूर निशान होना चाहिए इस पर फिक्स लाइन लिखो और रेंज भी लिखो। 

7. फिक्स लाइन चुनते समय ध्यान में रखने वाली बातें
(Fixed line chunte samay dhyan me rakhnewali baate)

  • फील्ड ऑफ फायर साफ हो 
  • दुश्मन के मुमकिन आने वाले रास्ते पर चुनी जाए 
  • प्राइमरी आर्कके अंदर हो 
  • रेंज ज्यादा से ज्यादा 700 मीटर तक हो 
  • साइटों के ऊपर सही रेंज लगाए जाएं 
  • दिन के समय लगाई जाए 
  • फायर प्लुन्जिंग ना हो।
8. रेंज कार्आड बनाने के आखिर की करवाई(Range Card banane ke baad ki aakhri karwai) : निम्न करवाई करनी चाहिए :
  • आखिर में रेंज कार्ड बनाने की जगह 
  • रेंज कार्ड बनाने वाला फासला नापने का तरीका 
  • डेट और मौसम लिखो। 
  • दाहिने तरफ अपना नंबर रैंक नेम और यूनिट लिखो।
 रेंज  कार्ड बनाते समय खास बातों का ध्यान रखा जाए तभी आप सही रेंज कार्ड बनाकर अपने डिफेंस पोजीशन का सही इस्तेमाल कर के दुश्मन को बर्बाद कर सकते है ! एक इन्फेंट्री के जवान को अपनी डिफेन्स पोजीशन को मजबूत नानाये रखने के लिए रेंज कार्ड बनाना उस का इस्तेमाल और इस से डिफेन्स के बारे जानकारी हासिल करना आने चाहे ताकि अपने डिफेन्स पोजीशन का सही इस्तेमाल कर के दुश्मन को बर्बाद कर सके ! एक सेक्शन कमांडर को रेंज कार्ड बनाना जरुर आणि चाहिए 

 इस प्रकार से रेंज कार्ड बनाने से सम्बंधित  यह ब्लॉग पोस्ट समाप्त हुवा !उम्मीद है की यह  पोस्ट आप को पसंद आएगा ! अगर कोई कमेंट होतो निचे के कमेंट बॉक्स में जरुर लिखे ! इस ब्लॉग  सब्सक्राइब औत फेसबुक पर लाइक करे और हमलोगों को और अच्छा करने के लिए प्रोतोसाहित !

इन्हें भी  पढ़े :

  1. पुलिस ड्यूटी
  2. फर्स्ट इनफार्मेशन रिपोर्ट में होनेवाली कुछ कॉमन गलतिया
  3. 6 कॉमन गलतिया अक्सर एक आई ओ सीन ऑफ़ क्राइम पे करता है
  4. क्राइम सीन पे सबसे पहले करनेवाले काम एक पुलिस ऑफिसर के द्वारा
  5. बीट और बीट पेट्रोलिंग क्या होता है ?एक बीट पट्रोलर का ड्यूटी
  6. पुलिस नाकाबंदी या रेड् क्या होता है ?नाकाबंदी और रेड के समय ध्यान में रखनेवाली बाते 
  7. निगरानी और शाडोविंग क्या होता है ? किसी के ऊपर निगरानी कब रखी जाती है ?
  8. अपराधिक सूचना कलेक्ट करने का स्त्रोत और सूचना कलेक्ट करने का तरीका
  9. चुनाव के दौरान पुलिस का कर्तव्य
  10. थाना इंचार्ज के चुनाव ड्यूटी सम्बंधित चेक लिस्ट

07 जनवरी 2022

फील्ड क्राफ्ट तथा फील्ड क्राफ्ट की जरुरत

पिछले ब्लॉग पोस्ट में हमने सेक्शन कमांडर के कर्तव्य के बारे में जानकारी प्राप्त किया और अब इस ब्लॉग पोस्ट में हम ब्लॉग पोस्ट में हम  फील्ड क्राफ्ट तथा फील्ड क्राफ्ट की जरुरत के बारे में हिंदी में(Fieldcraft aur fieldcraft ki jarurat ke bareme hindi me jankari ) जानकारी प्राप्त करेंगे ! ऐसे तो फील्ड क्राफ्ट का आर्म्ड फाॅर्स के ट्रेनिंग तथा ऑपरेशन बहुत महत्व है और इसको अलग अलग ट्रेनिंग के दौरान अलग अलग तरह से परिभाषित किया गया होता है लेकिंग उन सभी परिभाषा का एक ही सार होता है !

परिभाषा (Definition of Fieldcraft)- युद्ध के मैदान में जमीन के बनावट के अनुसार अपने तथा अपने हथियार को छुपाते हुए टैक्टिकल हरकत से दुश्मन के नजदीक से नजदीक पहुंच कर अचानक हमला कर अधिक से अधिक सफलता प्राप्त करने को फील्डक्राफ्ट या भूमि कौशल कहा जाता है!

फील्ड क्राफ्ट की महत्वपूर्ण बाते(Important points for fieldcraft) :

फील्ड क्राफ्ट में निम्नलिखित 5 बातों का होना आवश्यक है। 
Fieldcraft
Fieldcraft
  • कैमोफ्लेज (Camoflage-छद्द्म ) 
  • कंसीलमेंट (Concealment-छुपाव) 
  • ऑब्जर्वेशन (Obesrvation-निरीक्षण या देखभाल)
  • कीप साइलेंट (Keep silence-खामोशी)
  • सरप्राइज ( Surprise-एकाएक हमला करना)। 
कैमोफ्लेज (छद्द्म ) :- स्वयं एवं सैनिक महत्व के स्थानों एवं वस्तुओं को ऐसा बनावटी रूप प्रदान कर देना जिससे दुश्मन अपनी तेज नजरो  से भी देखकर ना पहचान सके। 

आवश्यकता (Need of camouflage) : 
  •  कभी-कभी जमीन ऐसी मिलती है कि बनावटी संसाधनों का प्रयोग किए बगैर दुश्मन या अपराधी के पास पहुंचना मुश्किल हो जाता है उस वक्त कैमोफ्लेज की आवश्यकता पड़ती है। 
  • ऐसी जमीन पर पोजीशन लेनी पड़ती है जिसमें जमीन और हवाई आब्जर्वर   से न बच सके  ऐसी जगह पर बनावटी साधनों का प्रयोग कर कैमोफ्लेज  करने की आवश्यकता पड़ती है। 
कैमोफ्लेज करते समय ध्यान देने वाली बातें (Care should be taken while camouflaged)
  • चमकीली वस्तुओं को मिटा देना चाहिए। 
  • स्थानीय वस्तुओं का प्रयोग नहीं करना चाहिए 
  • नीली बस्तुओ  का प्रयोग नहीं करनी चाहिए 
  • खुशबूदार तेल य इत्र का प्रयोग नहीं करना चाहिए
  • हरकत ना की जाए। 
  • मुरझाने  वाली वस्तुओं का प्रयोग नहीं करना चाहिए 
  • अधिक देर तक ना किए जाएं। 
कंसीलमेंट (छुपाव):स्वयं की दृष्टि ,शस्त्रों का प्रयोग का क्षेत्र, यूनिट की गतिविधियों में बिना किसी रूकावट पड़े भूमि की प्राकृतिक एवं बनावटी आकृति के पीछे छिपकर दुश्मन की दृष्टि एवं फायर से बचने की कला को कंसीलमेंट कहते हैं। 

आवश्यकता  (Need of concealment)  
अपनी जान बचाकर दुश्मन के नजदीक पहुंचकर उसको पकड़ने या बर्बाद करने के लिए जरूरी है कि उसकी नजर एवं गोली से छुपाओ और बचा जाए। 
कंसीलमेंट के लिए ध्यान देने वाली बातें  (Care should be taken while Concealment)
  • छुपाव के लिए बनावटी कुदरती आड़ में दुश्मन के सामने अपने को छिपाना ही छुपाओ है। 
    • जमीन के बनावट के अनुसार 
    • हथियारों का कैमोफ्लेज  ताकि दुश्मन को ताकि दुश्मन को  शोला व धुवा दिखाई न दे 
ऑब्जर्वेशन :किसी  स्थान व  दुश्मन को बैगर देखकर अन्दुरुनी  हालातों को भाप लेना ही ऑब्जर्वेशन कहलाता है।

कीप साइलेंट :दुश्मन के सामने उसके करीब होते हुए खामोशी अख्तियार कर लेना या जान रहते हुए भी अपने को बेजान साबित करना। 
सरप्राइस (अचानक हमला): ऐसा हमला जिसकी दुश्मन को उम्मीद ना हो या उसकी बनाई हुई तरतीब या स्कीम को बिगाड़ कर कामयाबी हासिल करना ही सरप्राइज कहलाता है। 

कैमोफ्लेज   और कंसीलमेंट में अंतर (Difference between Camouflage and concealment)
कैमोफ्लेज   
  • कैमोफ्लेज   कहीं भी किया जा सकता है। 
  • इसमें केवल नजर से पनाह मिलती है। इ
  • समें हरकत नहीं की जा किया जा सकता है। 
  • अधिक देर तक नहीं किया जा सकता है। 
  • कैमफ्लेज में नजरों के सामने रहते हैं। 
कंसीलमेंट 
  • कंसीलमेंट किसी मजबूत आड़ के पीछे किया जाता है। 
  • इसमें गोली एवं नजर दोनों से पनाह मिलती है। 
  • इसमें हरकत किया जा सकता है। 
  • अधिक देर तक किया जा सकता है। 
  • कंसीलमेंट में आड़ के पीछे रहते हैं।
इस प्रकार से यहाँ फील्ड क्राफ्ट और फील्ड क्राफ्ट की जरुरत की जानकारी हिंदी  से   सम्बंधित यह पोस्ट समाप्त  हुई उम्मीद है की आप को पसंद आएगी !इस ब्लॉग  को सब्सक्राइब औत फेसबुक पर लाइक करे और हमलोगों को और अच्छा करने के लिए प्रोतोसाहित !
इसे भी पढ़े : 
  1. सेक्शन फार्मेशन और सेक्शन फार्मेशन का बनावट
  2. आतंक प्रभावित इलाके में सिक्यूरिटी पोस्ट लगान
  3. रात के संतरी तथा स्काउट की ड्यूटी क्या होता है
  4. फील्ड फोर्टीफीकेसन में इस्तेमाल होने वाले फौजी टेकटिकल शब्दों का क्या मतलब
  5. फौजी टैक्टिकल शब्द जैसे फर्स्ट लाइट फ्लैंक गार्ड यदि क मतलब
  6. अम्बुश की जुबानी हुक्म क्या होता है और इसमें सामिल होने वाले मुख्य बाते
  7. रोड ओपनिंग पार्टी/पट्रोल और उसके महत्व के बारे
  8. कॉन्वॉय कितने प्रकार का होता है ? कॉन्वॉय प्रोटेक्शन की पार्टिया कौन कौन सी होती ?
  9. कॉन्वॉय कमांडर और कॉन्वॉय मूवमेंट से पहले जानने वाली बातें
  10. रोड ओपनिंग पार्टी की तैनाती करने का तरीका तथा ROP ड्यूटी के दौरान IED से बचा के लिए ध्यान में रखनेवाली बाते

30 जुलाई 2019

सेक्शन कमांडर के कर्तव्य

इस ब्लॉग पोस्ट में हम सेक्शन कमांडर के कर्तव्य सम्बंधित जानकारी प्राप्त करेंगे !

सेक्शन कमांडर अपनी सेक्शन के जवानों के अनुशासन और व्यवस्था के लिए प्लाटून कमांडर के प्रति उत्तरदायी है उसके काम अच्छी तरह से समझने के लिए इस पोस्ट को हमने निम्न लिखित भागो में बाँट देते है :
ट्रेनिंग देते हुए 

  1. ऑपरेशन से सम्बंधित (Operation se sambandhit)
  2. ट्रेनिंग से सम्बंधित (Training se sambandhit)
  3. व्यवस्था से  सम्बंधित (Adm se sambandhit)

1. ऑपरेशन सम्बंधित :
  •  सेक्शन पोस्ट/पिकेट पर कब्ज़ा रखना
  •  ओपी में सुरक्षात्मक करवाई का रोज अभ्यास करना
  •  इलाके और वातावरण की जानकारी रखना
  •   आउट पोस्ट  के आस पास रहने वाले लोंगो में अपराधी/बुरे आचरण वाले लोगों की सूचि बनाना !
  • ओपी/जिम्मेवारी के इलाके में होने वाले तस्करी और अवैधानिक प्रवेश पर कड़ी निगरानी रखना !
  •   फील्ड डिफेन्स का कामोफ्लाज और कांसिल्मेंट करना
  •    संतरियो को तैनात करना तथा उन्हें काम समझाना !
  •    पेट्रोल का नेतृत्व करना और अम्बुश लगाना
  •     गार्ड /एस्कॉर्ट कमांडर का ड्यूटी करना
जरुर  पढ़े :7.62 Self Loading Rifle basic data-III?

2. ट्रेनिंग सम्बंधित : निचे लिखी हुई बैटन के लिए ट्रेनिंग का यकींन करेगा  :
  •       जवान जिस्मानी तौर से चुस्त और जीवत वाले है !
  •      फील्ड डिफेन्स और वायर ओब्सटक्ल के बारे में में जानते है 
  •       बारूदी सुरंग बिछाना  जानते है !
  •       पट्रोलिंग लगाना जानते है
  •       फील्ड क्राफ्ट में माहिर है
  •       अम्बुश लगाना जानते है
  •       फर्स्ट ऐड जानते हो !
3.व्यवस्था सम्बंधित : वह निचे लिखित बैटन का यकींन करेगा !
  •  अनुशासन
  •  ऊँचे दर्जे के स्वस्थ
  •  जवानों की शिक्षा और प्रोफेशनल प्रोफेनसी सम्बंधित जानकारी में सुधार  
  •  जवानों के लिए अच्छा भोजन और जिस्मानी आराम का प्रबंध करना !
  •   हथियारों और अमुनिसन का साफ सफाई करके हमेश तैयार रखना !
जरुर  पढ़े : 7.62 Self Loading Rifle basic data-II?

ऐसे तो एक सेक्शन कमांडर किसी भी प्लाटून का बैक  बोन और सबसे ज्यादा जिम्मेवारी उसके ऊपर होती है ! एक प्लाटून के ऑपरेशन के दौरान ऊपर बताये गए कुछ कर्तव्य केवल जानकारी के लिहाज से है नहीं तो और बहुत सारी ड्यूटी  एक सेक्शन कमांडर करता है !

 इस प्रकार से यहाँ सेक्शन कमांडर के कर्तव्य से   सम्बंधित यह पोस्ट समाप्त  हुई उम्मीद है की आप को पसंद आएगी !इस ब्लॉग  को सब्सक्राइब औत फेसबुक पर लाइक करे और हमलोगों को और अच्छा करने के लिए प्रोतोसाहित !
इसे भी पढ़े : 
  1. सेक्शन फार्मेशन और सेक्शन फार्मेशन का बनावट
  2. आतंक प्रभावित इलाके में सिक्यूरिटी पोस्ट लगान
  3. रात के संतरी तथा स्काउट की ड्यूटी क्या होता है
  4. फील्ड फोर्टीफीकेसन में इस्तेमाल होने वाले फौजी टेकटिकल शब्दों का क्या मतलब
  5. फौजी टैक्टिकल शब्द जैसे फर्स्ट लाइट फ्लैंक गार्ड यदि क मतलब
  6. अम्बुश की जुबानी हुक्म क्या होता है और इसमें सामिल होने वाले मुख्य बाते
  7. रोड ओपनिंग पार्टी/पट्रोल और उसके महत्व के बारे
  8. कॉन्वॉय कितने प्रकार का होता है ? कॉन्वॉय प्रोटेक्शन की पार्टिया कौन कौन सी होती ?
  9. कॉन्वॉय कमांडर और कॉन्वॉय मूवमेंट से पहले जानने वाली बातें
  10. रोड ओपनिंग पार्टी की तैनाती करने का तरीका तथा ROP ड्यूटी के दौरान IED से बचा के लिए ध्यान में रखनेवाली बाते

05 जुलाई 2018

कन्सीलमेंट की ट्रेनिंग में BASSWOOFF क्या मतलब होता है ?

पिछले पोस्ट में हमने फील्ड क्राफ्ट के ट्रेनिंग में आड़ के चुनाव का महत्व के बारे  में जानकारी प्राप्त की ! इस पोस्ट में हम यह जानने की कोशिस करेने की कामौफ्लाज और कन्सीलमेंट(Concealment)  के ट्रेनिंग में BASSWOOFF शब्द का क्या मतलब  होता है !

जैसे की हम जानते है की प्रत्येक जवान का खुद की जिम्मेवारी है की वह सही आड़(Cover) पकडे!और आड़ का चुनाव जल्द से जल्द कर सके ! और एक आड़ से ज्यादा समय तक फायरिंग न करे !

जरुर पढ़े :4 बाते शत्रु के कारगर फायर के अंदर आने पे करनी चाहिए

ऑपरेशन के दौरान आड़ की चुनाव करने की जिम्मेवारी प्रत्येक जवान की खुद की है ! उस आड़ को चुनते समय जो बाते ध्यान में रखनी चाहिए उसी के एक वर्ड में बताया गया है जिसे BASSWOOFF कहते है !

BASSWOOFF शब्द का मतलब डिटेल में इस प्रकार से है :
  • B - Background- छुपाव हासिल करने के लिए इसका चुनाव होशियारी से करनी चाहिए !
  • A- Aircraft- छिपने के लिए आड़ ढूढ़ते समय एयरक्राफ्ट का भी ध्यान रखना चाहिए !
  • S-Shine- छुपाव हासिल करते समय किसी चमकीली बस्तु को अपने आस पास नहीं रहने देना चाहिए ! यहाँ  तक की हथियार और रैंक बैच को भी कला करदेना चाहिए !
  • S-Skyline- दिन हो या रात हमेशा स्काइलाइन से दूर रहना चाहिए नहीं तो आ दूर से भी नजर आयेंगे !
  • W-Water Shadow- यनी अपनी परछाई को भी छुपाना चाहिए नहीं तो परछाई  देख दुश्मन आपका पोजीशन पता कर लेगा !
  • O-Ostrich walk- इसे  शुतुरमुर्ग चाल भी कहते है , इस चाल से नहीं बचने पर दुश्मन की नजरो से दिखाई देने के सम्भावनाये रहती है ! इसी लिए शुतुरमुर्ग चाल से बचे !
  • O-Observation- दुश्मन को ओब्सेर्वे आड़ के आगल बगल से करना चाहिए न की आड़ के ऊपर से !
  • F-Freezing- जहा बैठे हो वह पे हिलडोल न करे नहीं तो हिल डोल करने से दुश्मन की नजर में आ जायेंगे !
  • F- Fadding-एक स्थान से दुसरे स्थान जाने में भी ज्यादा हिल डोल न करे कोसिस करे की काम से काम हिल डोल किये एक जगह से दुसरे जगह जाये ! धीरे चलने की कोसिस करे !
जरुर पढ़े :3 तरीके दुश्मन के फायर पोजीशन को पता लगने के

यनी इन 9 वर्ड के माध्यम से कन्सीलमेंट(Concealment) को समझाने की कोसिस की गई है जिसे एक जवान को समझने तथा याद रखने में आसानी हो !इस प्रकार से आप BASSWOOFF शब्द का महत्व और मतलब की जानकारी इस छोटे से पोस्ट के माध्यम से जाने !उम्मीद है की पोस्ट पसंद आएगा ! अगर कोई कमेंट में तो निचे के कमेंट बॉक्स में जरुर लिखे ! इस ब्लॉग को सब्सक्राइब तथा फेसबुक पेज को लाइक करके हमलोगों को प्रोतोसाहित करे ! 

इन्हें भी पढ़े :
  1. फिल्डक्राफ्ट और उसके फायदे
  2. फासले का अनुमान लगाना और अनुमान लगाने का तरीका
  3. चीजे क्यों दिखाई देती है टारगेट को कैसे बयान करते है ?
  4. कामोफ्लाज और कांसिल्मेंट तथा फायर कण्ट्रोल आर्डर की जानकारी
  5. कमोफ्लाज के सिद्धांत , और कामोफ्लाज करने का तरीका
  6. कोसिल्मेंट क्या है और उसका तरतीब
  7. स्टाकिंग क्या है ? और स्टाकिंग के फायदे तथा और जाननेवाली बाते !
  8. आवाज़ तथा बेअरिंग के मेथड से फासले का अनुमान लगाने का तरीका
  9. जमीनी निशान ब्यान करने का तरीका
  10. जमीनी निशान ब्यान करने का तरीका और ब्यान करते समय ध्यान में रखनेवाली बातें

04 जुलाई 2018

फील्ड क्राफ्ट ट्रेनिंग में आड़ चुनाव का महत्व

पिछले पोस्ट में हमने नाईट सन्तरी के ड्यूटी के बारे में जानकारी हासिल की इस पोस्ट में हम फील्ड क्राफ्ट में कांसाल्मेंट(Importance of Concealment in Field Craft Training) बारे में जानकारी  प्राप्त करेंगे !

जैसे की हम जानते है की युद्ध कौशल के अंतर्गत छुपाव हासिल करने के कला का विशिष्ट महत्व होता है !यह कला सुरक्षा और आक्रमण दोनों के लिएये महत्वपूर्ण है !इस कला में दक्ष होने पे शत्रु  के अवलोकन (Observation) से आसानी से बचा जा सकता है !

जरुर पढ़े :4 बाते शत्रु के कारगर फायर के अंदर आने पे करनी चाहिए

छुपाव हासिल कर लेने के बाद दुश्मन के फायर से बचा जा ही सकता है, साथ में आसानी से दुश्मन की हरकत कोभी देखा जा सकता है! छुपाव हासिल करने के  लिए आडो(Covers) का इस्तेमाल किया जाता है !इस लिए हमे आड़ के बारे मे भी जानकारी होनी चाहिए !

इस पोस्ट को पढने के बाद आप निम्न विषय के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकेंगे ! 
1. आड़ क्या होता है ?(Cover kya hota hai?)
2. आड़ कितने प्रकार के होता है ?(Cover kitne prakar ke hota hai?)
3. आड़ की क्या विशेषता होनी चाहिए ?(Cover ki kya visheshtaye honi chahie?)

1. आड़ क्या होता है ?(Cover kya hota hai?):आड़ जमीन की उस प्रकृति या बनावती आकृति को कहते है जो सैनिक को दुश्मन के आवलोकन एवं उसके  फायर से बचाती है  !इसके अंतर्गत खाईया , मकान, दिवार झाडिया यदि आती है !

जरुर पढ़े :3 तरीके दुश्मन के फायर पोजीशन को पता लगने के

2. आड़ कितने प्रकार के होता है ?(Cover kitne prakar ke hota hai?): आड़ दो प्रकार की होती है :
  • नजरी आड़ (cover from view): इस आड़ सैनिक केवल शत्रु के नजर से बचने का कोशिस करता है !लेकिंग शत्रु की गोली से बचने की सम्भानाये ख़त्म हो जाती है !
  • गोली से आड़ (cover from fire): छुपाव हासिल करने वाला वह जगास जहा शत्रु के नजर और फायर दोनों से बचा जा सके ! नजरी आड़ तो जमीन पर कही भी खोजी जा सकती है , लेकिन गोली से आड़ की जगह एक सैनिक को तुरंत ढूढने की आवश्यकता पड़ जाती है ! 
जरुर पढ़े : टेक्टिकल वर्ड्स और उसका मतलब हिंदी में -II

3. आड़ की क्या विशेषता होनी चाहिए ?(Cover ki kya visheshtaye honi chahie?): एक अच्छी आड़ में निम्नलिखित विशेष गुण होने चाहिए :
  • आड़  की जगह की आकृति ऐसी होनी चाहिए जो आसानी से अपने इर्द गिर्द के जगह से भिन्न न दिखाई दे !
  • आड़ के पास पहुचने में छिपाव हो !
  • इसमें आने जाने के रस्ते सुरक्षित हो !
  • आड़ ऐसा हो जिसमे जवान ज्यादा देर तक रुक सके !
  • इसमें हथियार का इस्तेमाल आसानी से किया जा सके !
  • आड़ से शत्रु की गतिविधि आसानी से देखि जा सके !
यह कुछ पॉइंट है जो एक अच्छे आड़ में होने चाहिए ! लेकिन ऑपरेशन के दौरान सभी खुबिओ वाला आड़ नहीं मिलता है !

जरुर पढ़े : सेक्शन फार्मेशन एंड प्लाटून फार्मेशन के फायदे और नुकशान

इसके साथ ही फील्ड क्राफ्ट में कांसाल्मेंट का महत्व से सम्बंधित एक संक्षिप्त पोस्ट समाप्त हुई !उम्मीद है की पोस्ट पसंद आएगा ! अगर कोई कमेंट में तो निचे के कमेंट बॉक्स में जरुर लिखे ! इस ब्लॉग को सब्सक्राइब तथा फेसबुक पेज को लाइक करके हमलोगों को प्रोतोसाहित करे ! 
इन्हें भी पढ़े :
  1. सेक्शन फार्मेशन एंड प्लाटून फार्मेशन के फायदे और नुकशान
  2. टेक्टिकल वर्ड्स और उसका मतलब हिंदी में -II
  3. टेक्टिकल वर्ड्स और उसका मतलब हिंदी में -I
  4. कामौफ्लाज और कांसिल्मेंट के ऊपर एक संक्षिप्त जानकारी
  5. पेट्रोलिंग के परिभाषा और पेट्रोलिंग के प्रकार
  6. पेट्रोलिंग पार्टी को ब्रीफिंग देने का तरीका ?
  7. अम्बुश का परिभाषा और अम्बुश की पार्टिया
  8. अम्बुश  की पार्टियो को ब्रीफिंग देने के तरीका
  9. फायर कण्ट्रोल आर्डर और फायर डिसिप्लिन क्या है ?

Add