11 दिसंबर 2016

7.62 mm एसएलआर राइफल को ज़ेरोइंग कैसे और कब किया जाता है?

पिछले पोस्ट में हमने जानकर शेयर किया 7.62 mm राइफल को ज़ेरोइंग करते समय ध्यान में रखने वाली विशेष बाते  और इस पोस्ट में हम जानकारी शेयर करेगे इन 7.62 mm एसएलआर को ज़ेरोइंग कैसे करे(7.62 mm SLR ko zeroing kaise karte hai) !




जैसे की हम जानते है की फायरर कितना भी अच्छा क्यों न हो अगर राइफल की ज़ेरोइंग अच्छी तरह से नहीं की गई हो तो फायर सही जगह पे नहीं लगेगी इसलिए ये जरुरी होता है की अगर फायरर फायरिंग की पूरी उसूल को अपनाता है फिर भी फायर सही नहीं लग रहा हो तो राइफल का ज़ेरोइंग चेक कर लेना चाहिए और फिर से ज़ेरोइंग करनी चाहिए !
7.62 mm SLR's Zeroing
7.62 mm SLR's Zeroing 
 कैसे समझे की राइफल का ज़ेरोइंग की ज़रूरत नही  है(Kaise samjhe ki rifle ko zeroing ki jarurat nahi hai ) ?
 अगर बैरल गर्म करने के बाद फायरर राइफल का 200 गज का साईट लगा कर 100 गज से 4' x 4' टारगेट के ऊपर या 25 ग्ज से 1' x 1' टारगेट पर ऐमिंग मार्क की मदद से एक ही जगह शिस्त लेते हुए पांच गोलियों का एक ग्रुप फायर करता है और टारगेट पे गोलिओ का ग्रुप का एम् . पी. आई  यदि 100 जग से 2" ऊपर बनती है तो समझना चाहिए की राइफल का ज़ेरोइंग ठीक हुई है और बाकि सभी रंगों पर दुरुस्त नतीजा मिलेगा !
जरुर  पढ़े :10 पॉइंट राइफल को ट्यूनिंग उप और स्टॉकिंग के करवाई के बारे में
कैसे समझे की राइफल का ज़ेरोइंग की ज़रूरत है (Kaise samjhe ki rifle ko zeroing ki jarurat  hai ) ?

अगर ऊपर की पाराग्राफ में बताई गई बातो को ध्यान रख कर फायर किया गया और गोली 2" ऊपर लगने के जगह निचे लगती है तो समझना चाहिए की राइफल की ज़ेरोइंग ठीक नहीं है और राइफल की ज़ेरोइंग करना जरुरी है !

एसएलआर की  मार में कितने प्रकार की गलती हो सकती है जिसे ज़ेरोइंग के द्वारा दूर किया जा सकता है(SLR ke zeroing se kitne prakar ki galti ko hm dur kar sakte hai) ?
 ज़ेरोइंग के द्वारा दो प्रकार की गलती को दूर किया जा सकता है :
  1. ऊपर या निचे (Elevation) की गलती 
  2. दाये या बाये (Deflection)
  • ज़ेरोइंग के द्वारा ऊपर या निचे की गलती को दूर करने का तरीका(Zeroing ke dwara upar -niche ki galti ko dur karne ka tarika ) :यदि गोली निशाने की जगह से ऊपर या निचे लग रही है तो बैरल का elevation ऊपर या निचे करने की जरुरत है ! मन लीजिये की गोलिया ऊपर लग रही है इस हालत में हमे बैरल को निचे करना पड़ेगा !लेकिंन  हर हालत में हमें निशान की जगह वही रखना पड़ेगा ! ! यानि गोली उपर हिट कर रही है तो उसे निचे करने के लिए हमे फोरे साईट  को ऊपर करना पड़ेगा! 

निम्न राइफल की ऊपर निचे की गलती निचे लिखे तरीके से दूर की जाती है !
  1. 7.62 mm एसएलआर 1 A 1 : इस राइफल में सबसे पहले फोरे साईट लॉकिंग नट  को ढीला करे और फोरे साईट को जरुरत के मुताबिक धुमाए ! यद् रखे फोरे साईट एक चक्कर धुमने से 6 इंच का फर्क पड़ता है ! घडी के सीधे रुख घुमाने से फोरे साईट निचे आएगी और घडी के उलटे रौख घुमाने से ऊपर जाएगी ! चुकी इस राइफल का फोरे साईट गोल होता है इसलिए इस राइफल में आधे से कम चक्कर को भी दुरुस्त किया जा सकता है ! दुरुस्ती के बाद फोरे साईट लॉकिंग नट को कस (tight) देना चाहिए !
  2. 7.62 mm एसएलआर L1 A 1:  इस राइफल की फोरे साईट को हरकत देने के लिए कीपर स्क्रू को कॉम्बिनेशन टूल की मदद से ढीला करे और फोरे साईट टिप को घुमाये चुकी राइफल इस राइफल का फोरे साईट टिप चिपटी होती है इस लिए इसमें आधा चक्कर से कम की दुरुस्ती नहीं दी जा सकती है ! इस राइफल में 100 गज से फोरे साईट को एक चक्कर घुमाने से 4" का फर्क पड़ता है !
  3. 7.62 mm एसएलआर FAL:- इस राइफल में एक चक्कर घुमाने से 5.5 इंच का फर्क पड़ता है बाकि कार्यवाही 7.62 mm एसएलआर 1 A 1 की तरह से ही है !
  • ज़ेरोइंग के द्वारा दाए या बाए  की गलती को दूर करने का तरीका(SLR ke zeroing se daaye aur baaye ki galti ko dur karne ka tarika):जब ऊपर निचे की गलती दूर हो जाये तो बाये दये की गलती दूर की जताई है ! दाए बाए की गलती दूर करने के लिए बेक साईट में दुरुस्ती करनी पड़ती है !हिट को दुरुस्त करने के लिए गलती से दूर भागो (move away from error) का सिधांत अपनाया जाता है ! जब गोली बाए लग रही हो बेक साईट को दाहिने करे और दाए लग रही हो तो बाये की जाए !
  • बेक साईट  स्क्रू को जिस तरफ खिसकाना है उस तरफ से फ्हिला करे और दूसरी तरफ से उतना ही काश दे ! बेक साईट को पूरा एक चक्कर से 4 " दाये , बाये का फर्क पड़ता है !
ज़ेरोइंग स्लिप क्या होता है(Zeroing slip kya hota hai) ? ज़ेरोइंग स्लिप में राइफल को कब जीरो किया गया , किसने जीरो किया , फोरेसिते और बेक साईट में क्या तबदीली की गई इसका विवरण रखा जाता है ! इससे यह फायदा होता है की जब राइफल लम्बे रेंज से दुरुस्ती से फायर नहीं करता है तो उसका कारन मालूम करने के लिए ज़ेरोइंग स्लिप की मदद ली जाती है !
Zeroing slip
7.62 mm SLR Zeroing slip
ज़ेरोइंग के बाद की जाने वाली कार्यवाही  क्या क्या होती है(Zeroing karne ke bad kya karni chahiye) : ज़ेरोइंग के बाद एक चेक ग्रुप फायर क्र लेना चाहिए ! यदि किसी की राइफल दुसरे ने जीरो की है तो उसका यकीं करने के लिए उसके ठीक जीरो हो गई है , उसे भी एक ग्रुप फायर कर लेना चाहिए ! यदि समय हो तो बड़े रंज पर फायर कर के तसल्ली कर लेना चाहिए !

जरुर पढ़े :5.56 mm INSAS LMG से सही फायर करने का तरीका

इस प्रकार से ज़ेरोइंग कैसे और कब की जाती है से सम्बंधित जानकारी का यह पोस्ट यही समाप्त हुवा उम्मीद है की पोस्ट पसंद आएगी!अगर इस पोस्ट तथा इस ब्लॉग के बारे में कोई कमेंट या सुझाव हो तो निचे लिखे कमेन्ट बॉक्स में जरूर  दे !ब्लॉग को  सब्सक्राइब और अपने दोस्तों के बिच भी फेसबुक के ऊपर शेयर  कर हमलोगों को सपोर्ट  करे !
इसे भी पढ़े :
  1. 7.62mm SLR का निरिक्षण के लिए जाँच शाश्त्र की करवाई और अहमियत
  2. 7.62 mm एसएलआर को खोलना , जोड़ना और मग्जिन को खोलना जोड़ना !
  3. 7.62mm SLR सफाई करने का सामान और सफाई करने का तरीके
  4. 9mm कार्बाइन मशीन को खोलना जोड़ना और टेस्ट ?
  5. 9 mm कार्बाइन की सफाई और रख रखाव का तरीका
  6. 9mm कार्बाइन के मगज़ीन को भरना खाली करना , 
  7. कार्बाइन को भरना खाली और फायर करने का तरीका
  8. 5.56 mm INSAS Rifle के सिंगल शॉट ट्रिगर मेचानिज्म और पार्ट्स के नाम
  9. इंसास राइफल से दुरुस्त शिस्त लेने का तरीका और शिस्त लेते समय होने वाले कुछ कॉमन गलतिया
  10. इंसास एलेमजी को खोलना जोड़ना और उसके पार्ट्स का नाम

09 दिसंबर 2016

7.62 mm एसएलआर राइफल को ज़ेरोइंग करते समय ध्यान में रखने वाली विशेष बाते

पिछले पोस्ट में हमने एसएलआर के ज़ेरोइंग को समझा और ज़ेरोइंग कब कब की जाती है इसके बारे में जानकारी हासिल की इस पोस्ट में हम ज़ेरोइंग करते समय ध्यान में रखने वाली बाते(Zeroing karte samay dhyan me rakhne wali bate) के बारे में जानकारी हासिल करेगे !



जैसे की पिछले पोस्ट में हमने ज़ेरिंग कब कब की जाती है और ज़ेरोइंग करने के बाद होने वाले फायदे के बारे में जानकारी हासिल की है ! किसी भी राइफल को फायर करने के बाद लगे की इसकी फायर दुरुस्त नहीं लग रही है तो आर्मरर के मदद  से उस हथियार का ज़ेरोइंग जरुर करा लेना चाहिए!
SLR ka zeroing
SLR ka zeroing
ज़ेरोइंग करते समय ध्यान में रखने वाली कुछ मुख्य मुख्य बाते इस प्रकार से है(Zeroing ke samay dhyan me rakhnewali bate): ज़ेरोइंग कभी भी जल्दी बाजी में नहीं करनी चाहिए और ज़ेरोइंग करते समय निम्नलिखित बातो को ध्यान में रखना चाहिए :

जरुर  पढ़े :राइफल का ग्रुपिंग क्या होता है और उसका सिधांत

  1. तालमेल(Tuning Up) : रोजाना इस्तेमाल या कोत में लम्बे समय तक रखने से राइफल का तालमेल बिगड़ जाता है ! नट व स्प्रिंग ढीले हो जाते है इस लिए जरुरी है की ज़ेरोइंग से पहले राइफल का तालमेल के अर्मेर्र से ठीक करा लिया जाय!
  2. मौसम(Weather): ज़ेरोइंग  को ख़राब मौसम में न किया जाय ! इसलिए अच्छी रौशनी और कम हवा वाला दिन ही ज़ेरोइंग किया जाय ! तेज धुप व तेज हवा वाले दिन ज़ेरोइंग न किया जाय !
  3. रेंज(Range) : ज़ेरोइंग 25 गज या 100 गज की दुरी से किआ जाना चाहिए !   100 गज का फासला अच्छा मन जाता है क्यों की इसमें मौसमी हालत यानि हवा और रौशनी का काफी असर शामिल हो जाता है ! जिससे दुसरे लम्बे व छोटे रेंज पर हवा और रौशनी का असर ज्यादा गड़बड़ी नहीं पैदा कर सकता है !
  4. टारगेट(Target) : आर्डिनेंस से राइफल उस वक्त पास की जाती है जब की उसकी गोलिया 100 गज के रेंज से 1.5 इंच  x 1 इंच के अन्दर लगे ! इस लिए ज़ेरोइंग करते समय सही टारगेट का चुनाव और ऐमिंग मार्क किया जाना चाहिए !(i) 100 गज से ज़ेरोइंग के लिए  4'  x 4' का टारगेट पर 4.5 इंच x 3 इंच का ऐमिंग मार्क होना चाहिए (ii) 25 गज से ज़ेरोईन्ग करते समय 1' x 1' के टारगेट पर 1" x .75" का ऐअमिंग मार्क होना चाहिए ! क्यों की ऐसा टारगेट फायर करने वाले को एक खास शिस्त की जगह दर्शाता है जिससे उसका ग्रुप बनाने में मदद मिले ! इस प्रकार के टारगेट को ग्रुपिंग टारगेट कहते है !
  5. फायरर(Firer) : हर जवान को अपनी राइफल खुद ही जीरो करनी चाहिए क्यों की प्रत्येक जवान की पकड़ निशाने व ट्रिगर दबाने की करवाई में कुछ न कुछ अंतर होता है ! इसलिए देखा गया है की एक जवान द्वारा जीरो की हुई राइफल से दूसरा जवान उसी निशान की जगह पर शिस्त लेकर फायर करता है तो गोलियों की एम्.पी.आई में फर्क पड़ता है ! ज़ेरोइंग वही फायरर कर सकता है जिसके ग्रुप की काबिलियत 8" की हो !
  6. राइफल(Rifle) : ज़ेरोइंग करने से पहले राइफल को खुश्क कर लिया जाए ! राइफल की साईटस को काला कर लिया जाय ! फायरर को सैंड रेस्ट का सही इस्तेमाल करना चाहिए ! रेस्ट के ऊपर कलाई व हाथ रखना चाहिए न की राइफल ! 
  7. ज़ेरोइंग के समय राइफल पर बेनट नहीं चढ़ा होना चाहिए ! ज़ेरोइंग करने से पहले दो गोली  बैरल गर्म करने के लिए स्टॉप बट पर फायर कर लेना चाहिए ताकि राइफल सामान्य तपमान पे आ जाये !
  8. अमुनिसन(Ammunition): जो अमुनिसन ज़ेरोइंग के लिए प्रयोग किया जाये वह एक ही सन व लोट का हो अलग अलग लोट का अमुनिसन का एलिवेशन में फर्क पड़ता है !

ये रही कुछ मुख्य मुख्य बाते ज़ेरोइंग करते वक्त ध्यान में रखा जाय तो राइफल की ज़ेरोइंग सही प्रकार से होगी और राइफल सही तरीके से टारगेट को  हिट करेगा ! उम्मित है यह पोस्ट आप लोगो को पसंद आएगी !अगर इस पोस्ट तथा इस ब्लॉग के बारे में कोई कमेंट या सुझाव हो तो निचे लिखे कमेन्ट बॉक्स में जरूर  दे !ब्लॉग को  सब्सक्राइब और अपने दोस्तों के बिच भी फेसबुक के ऊपर शेयर  कर हमलोगों को सपोर्ट  करे !

इसे भी पढ़े :
  1. 7.62mm SLR का निरिक्षण के लिए जाँच शाश्त्र की करवाई और अहमियत
  2. 7.62 mm एसएलआर को खोलना , जोड़ना और मग्जिन को खोलना जोड़ना !
  3. 7.62mm SLR सफाई करने का सामान और सफाई करने का तरीके
  4. 9mm कार्बाइन मशीन को खोलना जोड़ना और टेस्ट ?
  5. 9 mm कार्बाइन की सफाई और रख रखाव का तरीका
  6. 9mm कार्बाइन के मगज़ीन को भरना खाली करना , 
  7. कार्बाइन को भरना खाली और फायर करने का तरीका
  8. 5.56 mm INSAS Rifle के सिंगल शॉट ट्रिगर मेचानिज्म और पार्ट्स के नाम
  9. इंसास राइफल से दुरुस्त शिस्त लेने का तरीका और शिस्त लेते समय होने वाले कुछ कॉमन गलतिया
  10. इंसास एलेमजी को खोलना जोड़ना और उसके पार्ट्स का नाम

7.62 mm एसएलआर के ज़ेरोइंग करना और ज़ेरोइंग से होने वाले फायदे ?

पिछले पोस्ट में हमने 51 mm मोर्टार के बारे में जानकारी शेयर किये थे इस पोस्ट में हम 7.62 mm एसएलआर राइफल के जिरोइंग और ज़ेरोइंग(SLR ki zering aur zeroing se hone wale fayde) से होने वाले फायदे के बारे में जानकारी शेयर करेंगे !



देखने में आता है की एक फायरर बहुत अच्छा निशाने बाज़ है और फायर के बुनियादी उसूलो को ध्यान में रखते हुए फायर करता है फिर भी गोलियां दुरुस्त निशाने पे न लग कर , ऊपर निचे व दये -बाये लगती है , इसका मतलब है की हथियार में कुछ गलती है इस गलती को दूर करने के लिए राइफल की साईटो को दुरुस्त करने की जरुरत पड़ती है !
जरुर पढ़े :राइफल का ग्रुपिंग क्या होता है और उसका सिधांत
7.62 mm एसएलआर राइफल की ज़ेरोइंग(Rifle ki zeroing kise kahte hai  : ऊपर निचे व दये बाये की गलती को दूर करके , एम्.पी.आई  को दुरुस्त निशाने की जगह पे लेन की करवाई को ज़ेरोइंग कहते है ! 


7.62 mm SLR rifle  zeroing

अगर राइफल से कुछ गोलिओ का ग्रुप फायर किआ जाये तो 2 चीजे जाहिर होती है :

  1. हथियार की गलती  और ,
  2. फायरर की गलती 
ज़ेरिंग का उद्देश्य केवल और केवल हथियार की गलती को दूर करना है !एक फायर 7.62 mm राइफल से 20" ऊपर , निचे(Elevation) तथा 30" दाहिने-बाये(deflection) की गलती को दुर कर सकता है !

7.62 mm एसएलआर राइफल की ज़ेरोइंग  के फायदे (Rifle ke zeroing se hone wale fayde):
 जिरोइंग के मुख्य फायदे इस प्रकार से है :
  1. जिरोइंग कर लेने पर फायरर  को अपने हथियार पर भरोषा हो जाता है !
  2. एक गोली एक दुश्मन का मुद्दा हासिल किआ जा सकता है !
  3. वार्षिक फायर  या किसी प्रतियोगिता के  दौरान अच्छा नतीजा हासिल किआ जा सकता है !

7.62 mm एसएलआर राइफल की ज़ेरोइंग  कब कब करनी चाहिए ?(Rifle ki zeroing kab kab karni chahiye):
राइफल का ज़िरोइंग इन मौको पे जरुर करा लेनी चाहिए :
  1. जब नई राइफल मिली हो (Whne a new rifle is issued from Ordinace factory )
  2. जब राइफल के मार में फर्क या शक पैदा हो जाये !(When rifle fire inaccurately)
  3. बड़ी मरम्मत यानि बैरल बदली होना या स्टॉकिंग की बदली के बाद !after major repair)
  4. जब राइफल एक जवान से दुसरे जवान को दी गई हो क्यों की हर जवान की पकड़ , शिस्त और ट्रिगर दबाने की करवाई अलग अलग होती है !(when rifle handed/ taken over from one jawan to other)
  5. सालाना फायर करने से पहले !(Before annual firing)
  6. उचाई वाले स्थान पे जाने के बाद और उतरने के बाद !(Before going or after coming from high altitude)
  7. लड़ाई में जाने से पहले !(Before going any operation)

इस प्रकार से 7.62 राइफल के ज़ेरोइंग क्या है उसके फायदे तथा ज़ेरोइंग कब कब की जाती है उसके बारे में हमने जानकारी हासिल की उम्मीद है की पोस्ट पसंद आएगा !अगर इस पोस्ट तथा इस ब्लॉग के बारे में कोई कमेंट या सुझाव हो तो निचे लिखे कमेन्ट बॉक्स में जरूर  दे !ब्लॉग को  सब्सक्राइब और अपने दोस्तों के बिच भी फेसबुक के ऊपर शेयर  कर हमलोगों को सपोर्ट  करे !

इसे भी पढ़े :
  1. 7.62mm SLR का निरिक्षण के लिए जाँच शाश्त्र की करवाई और अहमियत
  2. 7.62 mm एसएलआर को खोलना , जोड़ना और मग्जिन को खोलना जोड़ना !
  3. 7.62mm SLR सफाई करने का सामान और सफाई करने का तरीके
  4. 9mm कार्बाइन मशीन को खोलना जोड़ना और टेस्ट ?
  5. 9 mm कार्बाइन की सफाई और रख रखाव का तरीका
  6. 9mm कार्बाइन के मगज़ीन को भरना खाली करना , 
  7. कार्बाइन को भरना खाली और फायर करने का तरीका
  8. 5.56 mm INSAS Rifle के सिंगल शॉट ट्रिगर मेचानिज्म और पार्ट्स के नाम
  9. इंसास राइफल से दुरुस्त शिस्त लेने का तरीका और शिस्त लेते समय होने वाले कुछ कॉमन गलतिया
  10. इंसास एलेमजी को खोलना जोड़ना और उसके पार्ट्स का नाम

23 अक्टूबर 2016

51 mm मोर्टार छोटी छोटी बाते

पिछले पोस्ट में हमने 2" मोर्टार की खुबिया और खामिया के बारे में जानकारी हासिल की इस पोस्ट में हम 51 mm मोर्टार के छोटी छोटी बेसिक जानकारी(51 mm mortar ke chhoti choti basik jankaria) हासिल करेंगे क्यों की मुख्य जानकारिय हमने 51 mm मोर्टार के बारे में पहले ही शेयर कर चुके है !

जैसे की हमने पहले ही बता चुके है की 51 mm मोर्टार की मुख्या जानकारी पहले ही पोस्ट की जा चुकी है इस पोस्ट की जानकारी प्रश्नोत्तर के रुप में होगी जो ज्यादातर प्रमोशनल ट्रेनिंग और प्रमोशन के इंटरव्यू में पूछे जाते है !


Q.  51 mm मोर्टार का कैलिबर बताये ?
A. i. कम से कम - 51.18 mm
     ii.ज्यादा से ज्यादा - 51.28 mm
Q. 51 mm मोर्टार की लम्बाई ?


A i. ब्रीच बेस के साथ -670 mm
    ii. बिना ब्रीच बेस यानि केवल बैरल की लम्बाई - 540 mm
Q. 51 mm मोर्टार का वज़न बताओ ?
A. i. ब्रीच बेस अस्सेम्ब्ली के साथ - 4.88 kg.
     ii.ब्रीच बेस और साईट के साथ -5.23 kg
     iii. ब्रीच बेस अस्सेम्ब्ली के बिना या केवाल बैरल का वजन - 2.14 kg
Q. 51 mm मोर्टार की कारगर रेंज कितना होता है 
A. i. मार्क -I अमुनिसन के साथ - अधिकतम  850 मीटर  और न्यूनतम - 180 मीटर
     ii. मार्क-II अमुनिसन के साथ - अधिकतम  1080 मीटर , न्यूनतम 200 मीटर


Q. 51 mm मोर्टार की बैरल का कंडेमनेशन लिमिट बताओ ?
A. i. 51.78 mm
Q. 51 mm मोर्टार का रेट ऑफ़ फायर कितना होता है ?
A. i. नार्मल - 8 राउंड /मिनट
     ii. इंटेंस - 12 राउंड्स / मिनट
Q. 51 mm मोर्टार की मजल वेलोसिटी कितनी होती है ?
A. i. 107 मीटर/सेकंड
Q. 51 mm मोर्टार साईट का पूरा नाम क्या है ?
A. i.  साईट  51 mm मोर्टार 102 A
Q. क्या साईट 51 mm मोर्टार 102 A से HE मार्क-II बम फायर कर सकते है ?
A. i. नहीं क्यों की यह साईट सिर्फ मार्क -I बम को फायर करने के लिए बनाया गया है ! मार्क -II बोम्बो की रेंज ज्यादा होने के कारन इस साईट को इस्तेमाल नहीं किआ जा सकता है !
Q. साईट 51 mm मोर्टार मार्क - 102 A का वजन कितना है ?
A. i. 350 ग्राम 
Q. साईट 51 mm मोर्टार से सही कोण कैसे हासिल करते है ?
A. i. हाउसिंग असेम्बली के रेंज स्केल पर सही रेंज लगाकर स्प्रिट बब्ल का मध्य में रखने से सही कोण हासिल होता है !
Q. 51 mm मोर्टार की लो एंगल किसे कहते ?
A. i. 0 डिग्री से 45 डिग्री  के एंगल को लो एंगल कहते है ! इस एंगल पर फायर करने से बम की उड़न का समय और हवा का असर कम होता है !
Q. 51 mm मोर्टार की हाई  एंगल किसे कहते ?
A. i. 45 डिग्री से 80 डिग्री  के एंगल को लो एंगल कहते है ! इस एंगल पर फायर करने से बम की उड़न का समय ज्यादा व  हवा का असर भी ज्यादा  होता है ! लेकिन किसी आड़ या क्रेस्ट लाइन के पीछे बम गिराया जा सकता !


Q. 51 mm मोर्टार फायर करते समय कितने बम फायर होने के बाद रॉड से सफाई करनी चाहिए ?
A. i. 30 बम 
Q. 51 mm मोर्टार की बैरल को जोड़ते समय क्या  ध्यान में रखना चाहिए ?
A. i. बैरल पर लगी सफ़ेद लाइन एक चौथाई दाहिने हो 
Q. 51 mm मोर्टार HE बम का रंग देख कर कैसे पहचानते है ?
A. i. इसका रंग बादामी और बॉडी के ऊपर लाल रंग की धरी देखकर पहचानते है !
Q. 51 mm मोर्टार के HE बम का वजन कितना होता है ?
A. 980 gm +- 25 gm 
Q. 51 mm मोर्टार HE बम की लम्बाई कितना होता है ?
A. 270 mm
Q. 51 mm मोर्टार HE बम का मार डालने व खतरे का इलाका कितना होता है ?
A.i. मार डालने का इलाका - 25 मीटर चारो तरफ
    ii. खतरे का इलाका - 80 मीटर चारो तरफ 


Q. 51 mm मोर्टार HE बम मार्क -II का वजन कितना होता है ?
A. 850 gm 
Q. 51 mm मोर्टार के स्मोक का वजन कितना होता है ?
A. 960 gm.
Q. 51 mm मोर्टार स्मोक बम का रेंज कितना होता है ?
A. i. अधिकतम - 850 मीटर 
     ii. न्यूनतम - 180 मीटर 
Q. 51 mm मोर्टार को कितने पोजीशन से फायर किया जाता है ?
A.i. निलिंग 
    ii. लायिंग 
Q. 51 mm मोर्टार  से कितनी तरह की फायर करते है ?
A. i डायरेक्ट 
    ii. इनडायरेक्ट 
Q. 51 mm मोर्टार से फायर करते समय रेंज और दिशा की कम से कम कितनी दुरुस्ती दी जनि चाहिए ?
A. i. रेंज- कम से कम 50 मीटर
     ii. दिशा -कम से कम 5 डिग्री 

इस प्रकार से यहाँ 51 mm मोर्टार की छोटी छोटी बातो की संक्षिप जानकारी समाप्त हुई !उम्मीद है की पोस्ट पसंद आएगा! अगर कोई कमेंट हो तो निचे के कमेंट बॉक्स में जरुर लिखे !इस ब्लॉग को सब्सक्राइब  फेसबुक पर शेयर करके हमलोगों को सपोर्ट करे!


इस ब्लॉग से कुछ डाउनलोड करना है तो आप डाउनलोड सेक्शन से जा कर उसे लिंक के ऊपर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते है ! इस पोस्ट को भी डाउनलोड कर सकते है लेकिंग पहले आपको इस ब्लॉग को सब्सक्राइब करना पड़ेगा .

इसे भी जरुर पढ़े :
  1. 51 mm मोर्टार तथा इसके डायल साईट के बेसिक टेक्निकल जानकारी
  2. 51mm मोर्टार को खोलना जोड़ना और उसके पार्ट्स के नाम
  3. 51mm मोर्टार की साफ सफाई का तरीका
  4. 51mm मोर्टार के हाई एक्सप्लोसिव बम की चाल और पहचान
  5. स्मोक और इल्लू बम का चाल और बेसिक डाटा
  6. 30mm AGL के बेसिक टेक्नीकल डाटा , विशेषताए और पार्ट्स का नाम
  7. राइफल का ग्रुपिंग क्या होता है और उसका सिधांत
  8. आश्रू गैस का इतिहास और इसका इस्तेमाल
  9. आश्रू गैस के प्रकार तथा उपयोग
  10. आसू गैस के फायर के ऊपर असर डालने वाले तत्व और उसका निदान

19 अक्टूबर 2016

गार्ड मौंटिंग ड्रिल भाग -II

पिछले पोस्ट में हमने ड्रिल के एक  बहुत ही महत्व पूर्ण ड्रिल  गार्ड मौन्टिंग के पार्ट -I बारे में बात किये और इस पॉट में हम उसी टॉपिक का दूसरा भाग को पुर करूँगा यानि गार्ड मौन्टिंग भाग =II(quarter Guard mounting drill-II)  !



जैसे की हमने पहले भाग में बताया है की गार्ड मौन्टिंग कुल दो भागो में पूरा होता है ! जब सन्तरी नयी गार्ड के आते देखता है यहाँ से ड्रिल का दूसरा भाग शुरू होता है जिसकी करवाई तरतीब वर इस प्रकार से की जाती है !

(a)ओर्देर्ली ऑफिसर /सब ऑफिसर बाएं मुड करके सी एच एम् / ड्यूटी एन सी ओ को लाइन तोड़ और कमांडेंट स्टिक ओर्देर्ली को विसर्जन  करते है

जरुर पढ़े : गार्ड मौन्टिंग का ड्रिल भाग -I

(b)गार्ड 30 या 40 दूर हो तो सन्तरी लाइन बन का वर्ड ऑफ़ कमांड देता है ! गार्ड दौड़ कर आती है और मुकरर की हुई जगह पर कड़ी हो जाएगी ! नई आने वाली गार्ड आकर पुरानी गार्ड  के 15 कदम आगे थम करती है ! गार्ड  2 i/c और गार्ड कमांडर मुड करते ही अपनी जगह लेते है


(c) पुराना गार्ड कमांडर  दाहिने सज का वर्ड ऑफ़ कमांड देता है ! " गार्ड दाहिने से सज जा "

ध्यान रखे : अगर गार्ड को 15 कदम आगे खड़े होने की जगह नहीं है तो नई गार्ड पुराणी गार्ड के बाएं कड़ी हो सकती है ! दो नो गार्ड कमांडर अपनी  गार्ड की ड्रेसिंग करते अहि ! इस वक्त दो नो गौर्द सामने से भी कवर होगी ! सामने देख के वर्ड ऑफ़ कमांड के बाद तरतीब से पुराना गार्ड कमांडर  पहले वर्ड ऑफ़ कमांड देगा उसके बाद नया गार्ड कमांडर वर्ड देगा ! यानि ड्रिल की करवाई पहले पुराणी गार्ड करेगी उसके बाद नयी गार्ड ड्रिल करेगी !

जरुर पढ़े : 4 स्टेप्स में तेज चल कि करवाई कैसे की जाती है

(d)पुरानी गार्ड का गार्ड कमांडर वर्ड ऑफ़ कमांड देता है "पूरानी गार्ड सलामी शास्त्र (Purani guard slami sashtr)" इस पे पुरानी गार्ड सलामी शास्त्र की करवाई करती है! उसके बाद ने नयी गार्ड का गार्ड कमांडर वर्ड फ कमांड देता है " नयी गार्ड सलामी शास्त्र " तो  नयी गार्ड सलामी शास्त्र करके  पूरानी गार्ड के सलामी शास्त्र की जवाब देती है !

(e)फिर पुरानी गार्ड का गार्ड कमांडर वर्ड ऑफ़ कमांड देता है "पुरानी गार्ड विश्राम " तो पुरानी गार्ड विश्राम हो जाती है उसके बाद नयी गार्ड का गार्ड कमांडर वर्ड  ऑफ़ कमांड देता है " नयी गार्ड विश्राम " तो नयी गार्ड विश्राम हो जाती है !

(f) जैसे ही दोनों गार्ड विश्राम होता वैसे  ही  दोनों गार्ड कमांडर सावधान एक साथ  होते है और पुरानी गार्ड का गार्ड कमांडर नयी गार्ड के गार्ड कमांडर को ज़रूरी बाते बताता है जैसे :" दिन के लिए दो और रात के लिए तीन सन्तरी ठीक है और इसके अलावा अगर कैदी है तो उसके बारे में भी बताता है तथा और कोई विशेष बाते है उसे भी शेयर करता है" !

जरुर पढ़े :5 स्टेप्स में तेज चाल से पीछे मुड की पूरी करवाई

(e)पुराना गार्ड कमांडर विश्राम करता है ! नया गार्ड कमांडर गार्ड के सामने 5 कदम जाकर  थम करता है और पीछे मुड करके गार्ड से गिनती करवाके सन्तरी बाटता है नॉ -१ सामने बहार, नॉ-2 खजाने पर इस तरह सभी ड्यूटी  बाटता है और गार्ड 2i/क वर्ड ऑफ़ कमांड देते हुए उन्हें ड्यूटी पॉइंट पे ले जाता है  " गार्ड सावधान , दाहिने से गिनती कर पहला बदली (नॉ-1 और 2) और गार्ड 2 i/c की जगह पर बदली संगीन लहयेगा लगा संगीन , बदली सावधान बदली बगल सशत्र एक फाइल में दाहिने चलेगा दहीं मुड तेज चल "

(f)बदली मार्च होते ही नया गार्ड कमांडर पीछे मुड करता है उसी वक्त पुराना गार्ड कमांडर  सावधान हो जाता है और दोनों मिलकर गार्ड रूम में जाते है और चार्ज लेते /देते है ! बदली हो जाने पर पुराना गार्ड 2 i/c बदली को सावधान करता है और रिलीफ अपनी अपनी जगह आके मिल जाते है !

(g) चार्ज लेने और देने की करवाई पूरी होने के बाद दोनों गार्ड कमांडर ओर्देर्ली ऑफिसर /सब ऑफिसर के सामने आठ कदम पर थम करते है सलूट करते है और रिपोर्ट देते है !
पुराना गार्ड कमांडर "श्रीमान गार्ड रूम का चार्ज लेकर लेजर के मुताबिक दे दिया है "
नया गार्ड कमांडर " श्रीमान गार्ड रूम का चार्ज लेजर के मुताबिक ले लिया है "

जरुर पढ़े : खड़े खड़े सलूट का तरीका और जरुरत

(h) दोनों गार्ड कमांडर सलूट वापसी अपनी गार्ड के दाहिने और ओर्देली ऑफिसर पुराना गार्ड को ले जाने के लिए वर्ड ऑफ़ कमांड देता है !

(i) पुराना गार्ड कमांडर वर्ड ऑफ़ कमांड पुराने गार्ड को देता है " पुराना गार्ड सावधान ,गार्ड निकट लाइन चल, गार्ड बगल शास्त्र , फाइल में दाहिने चलेगा दाहिने मुड, बाये से तेज चल "

(j)  जब पुरानी गार्ड रही होती है उस समय नयी गार्ड के गार्ड कमांडर अपनी गार्ड को सलामी शस्त्र का वर्ड ऑफ़ कमांड देता है जिससे नयी गार्ड पुरानी गौर्द को सलामी सज करती है और पुरानी गार्ड केवल दाहिने देख यानि नयी गार्ड  की ओर  देख की करवाई करती है ! 

(k)  बाजु सस्त्र हो जाने के बाद  गार्ड कमांडर अपनी जगह से मार्च करते गार्ड को दुरुस्त जगह ले जाता है यहाँ से पुराणी गार्ड गयी है ! इसके बाद नयी गार्ड अपने आप को गार्ड  के नाम से पुकारते  है ! दुरुस्त जगह आजाने के बाद गार्ड कमांडर गार्ड को ज़रूरी हिदयेते देता है !

जरुर पढ़े : 2 स्टेप्स में खड़े खड़े दाहिने सलूट की करवाई की तरीके

(L) गार्ड को विश्राम करा दिया जाता है ! गार्ड आर्डर के मुताबिक कर करती है ! गार्ड माउंट होने के बाद गार्ड को गार्ड आर्डर पढ़ का सुनाया जाता है जो की हर जवानको मालूम होना चाहिए की उसकी ड्यूटी क्या है !

इस प्रकार से गार्ड मौंटिंग का दूसरा पार्ट ख़त्म हुवा !उम्मीद है की पोस्ट पसंद आएगा! अगर कोई कमेंट हो तो निचे के कमेंट बॉक्स में जरुर लिखे !इस ब्लॉग को सब्सक्राइब  करके हमलोगों को सपोर्ट करे!

इस ब्लॉग से कुछ डाउनलोड करना है तो आप डाउनलोड सेक्शन से जा कर उसे लिंक के ऊपर क्लिक करकेडाउनलोड कर सकते है !


इन्हें भी  पढ़े :
  1.  2 स्टेप्स में खड़े खड़े बाएँ सलूट की करवाई का तरीका
  2. विशार्जन , लाइन तोड़, और स्वस्थान का ड्रिल करवाई
  3. धीरे चाल से सामने सलूट की जरुरत और करवाई
  4. 4 स्टेप्स में धीरे चल से दाहिने दाहिने सलूट की करवाई और जरुरत
  5. 4 स्टेप्स में धीरे चल से बाएँ सलूट के ड्रिल और कमांड
  6. "परेड पर(getting on parade) " जरुरत और करवाई
  7. परेड मार्च पास्ट का कमांड और मार्च पास्ट परेड करने का तरीका
  8. 7 स्टेप्स में पत्र के साथ सामने सलूट की पूरी करवाई करने का तरीका
  9. धीरे कदम ताल , थम और आगे बढ़ की ड्रिल की करवाई करने का तरीका !
  10. खड़े खड़े बाएँ स्क्वाड बना ड्रिल की कमांड और तरीका

12 अक्टूबर 2016

गार्ड मौन्टिंग का ड्रिल भाग -I

पिछले ड्रिल के पोस्ट में हमने खड़े खड़े बाएँ स्क्वाड बना के बारे में जानकारी(khade khade baey squad bana ) हासिल की इस पोस्ट में हम गार्ड मौन्टिंग की ड्रिल(Guard Mounting drill-I) के बारे में जानकारी शेयर करेंगे !



जैसे के हम जानते है की गार्ड मौन्टिंग(Guard Mounting का ड्रिल एक बहुत ही अहम् ड्रिल किसी बटालियन के लिए होती है जिसे जब कभी भी क्वार्टर गार्ड की बदली किया जाता है तो गार्ड मौन्टिंग और डिसमौन्टिंग(Guard Dismonting) की ड्रिल की जताई है ! इस ड्रिल की जितनीं करवाई है उसकी जानकारी सभी जवानों के साथ साथ ऑफिसर को भी होना चाहिए क्यों की  ऑफिसर भी इस ड्रिल में सहभागी होते है !
गार्ड मौन्टिंग

गार्ड मौन्टिंग की ड्रिल(Guard Mounting drill) तीन भागो में पूरी होती है   और भाग-I जो की इस प्रकार से है

(a) ठीक समय पर बिगुलर(Bigular) गार्ड कॉल(Guard Call) बजता है जिससे सीएचएम् / ड्यूटी एन सी ओ  अपनी जगह पे आ जाता है !ओर्देर्ली ऑफिसर(Orderly Officer) मौन्टिंग की जगह पर दाहिने से बाएं की तरफ चक्कर लगते है और गार्ड का काम देखते है !

(b) उसके बाद सीएचएम् / ड्यूटी एन सी ओ(CHM/Orderly UO) गार्ड परेड पर का कमांड देता है ! और ड्यूटी एन सी ओ गार्ड को परेड पर करता है ! गार्ड परेड पर के वर्ड ऑफ़ कमांड पर गार्ड ठीक जगह पर थम करती है ! ड्रेसिंग और दाहिने से बाएं जोडियो में विश्राम करते है ! गार्ड के थम होते ही ओर्देर्ली ऑफिसर या सब ऑफिसर (Officer or SO)अपनी जगह थम करते है !


(c) सीएचएम् / ड्यूटी एन सी ओ  गार्ड को सावधान करके पीछे मुड करके ओर्देर्ली ऑफिसर सलूट देता है और  परमिशन लेता है "श्रीमान शुरू करने की अनुमति चाहता हु !" ओर्देर्ली ऑफिसर आदेश देते है " करवाई शुरू की जाय "

(d) सीएचएम् / ड्यूटी एन सी ओ   सलूट कर पीछे मुड और गार्ड को कमांड देता है "गार्ड सावधान , गार्ड सज दाहिने सज "

(e) ड्रेसिंग हो जाने के बाद  सीएचएम् / ड्यूटी एन सी ओ  पीछे मुड करके सलूट और ओर्देर्ली ऑफिसर /सब ऑफिसर को  रिपोर्ट देता है "श्रीमान  गार्ड निरिक्षण के लिए हाज़िर है "

(f) सलूट पीछे मुड और ओर्देर्ली ऑफिसर /सब ऑफिसर को अपने साथ इंस्पेक्शन के लिए ले जाता है और इंस्पेक्शन के बाद गार्ड के पिछली लाइन से सात कदम पीछे खड़ा हो जाता है ! ओर्देर्ली ऑफिसर गार्ड में से कमांडेंट स्टिक ओर्देर्ली निकलने के लिए गार्ड का शाश्त्र कावाद देखते है जिसमे निम्नलिखित  ड्रिल गार्ड का करते है और जिसका टर्न आउट अच्छा होगा उसको कमांडेंट स्टिक ओर्देर्ली लगते है !" गार्ड बगल सशत्र ! बाजु सशत्र ! गार्ड सलामी सशत्र ,! बाजु शाश्त्र " इस ड्रिल  के बाद जिस जवान का टर्न आउट और ड्रिल अच्छा होगा उस इंडीकेट करते हुए  कमांड देते है "अगली लाइन/पिछली लाइन कमांडेंट स्टिक ओर्देर्ली (CO Stick orderly)लाइन तोड़ ! ये वह जवान होगा जिसका टर्न आउट और ड्रिल अच्छा है !

(g)स्टिक ओर्देर्ली एक कदम आगे या पीछे बगल सशत्र तेज चल बाएं घूम और गार्ड के पीछे सात कदम जाकर  ड्यूटी एन सी ओ के बाएँ और सेण्टर जवान को कवर करता हुए खड़ा हो जाता है ! उसके बाद ओर्देर्ली ऑफिसर गार्ड को निकट लाइन करवा कर ड्रेसिंग करवाता है ! "निकट लाइन चल ! दाहिने सज "


(h) ओर्देर्ली ऑफिसर /सब ऑफिसर  गार्ड को जगह पर जाने के लिए गार्ड को दाहिने मुड करवाते है ! गार्ड कमांडर दाहिने मुड करता है ! गार्ड कमांडर बाएं पों को आगे लेते ही दाहिने घोम करते हुए 6 एक -दो  कदम ऐसा लेता है की वो गार्ड की पिछली लाइन में सबसे बाएं जवान की लाइन पर जा कर थम करता है ! इस दौरान गार्ड 2 i/c 6 एक -दो कदम लेकर गार्ड कमांडर की जगह थम करता है ! दोनों एक साथ टर्न करते है गार्ड 2 i/c पीछे मुड करके मुकरर की हुई जगह पर  खड़ा हो जाता है ! ओर्दीर्ली ऑफिसर/सब ऑफिसर  बाएं टर्न करके अपनी जगह पर चले जाता है ताकि गार्ड को  मार्च करने का आर्डर देते है! " गार्ड कमांडर दाहिने मुड! गार्ड फाइल में दाहिने चलेगा दाहिने मुड! गार्ड कमांडर गार्ड को मार्च करो! गार्ड कमांडर- गार्ड बाएं से तेज चल" ! 

(i)गार्ड कमांडर गार्ड को सही डायरेक्शन देते हुए गार्ड को दुरुस्त जगह ले जाते है ! ओर्देर्ली ऑफिसर/सब ऑफिसर दाहिने देख का जवाब सलूट से देते है और सामने देख कराते है ! गार्ड कमांडर का आदेश " गार्ड बाएं घूम ! गार्ड दाहिने देख ! उसके बाद ओर्देर्ली ऑफिसर का आदेश -" सामने देख "! गार्ड कमांडर का आदेश - " सामने देख "
(j) ओर्देर्ली ऑफिसर /सब ऑफिसर बाएं मुड करके सीएचएम् / ड्यूटी एन सी ओ को लाइन तोड़ और स्टिक ओर्देर्ली को विशार्जन का आदेस देते है !कमांड -" सी एच एम्  लाइन तोड़ ! स्टिक ओर्देर्ली विसर्जन "


इस प्रकार से गार्ड मौन्टिंग का पहला भाग समाप्त  हुवा और दुसरे भाग की जानकारी अगले पोस्ट में शेयर करेंगे  !

उम्मीद है की पोस्ट पसंद आएगा! अगर कोई कमेंट हो तो निचे के कमेंट बॉक्स में जरुर लिखे !इस ब्लॉग को सब्सक्राइब  करके हमलोगों को सपोर्ट करे!

इस ब्लॉग से कुछ डाउनलोड करना है तो आप डाउनलोड सेक्शन से जा कर उसे लिंक के ऊपर क्लिक करकेडाउनलोड कर सकते है !

इस पोस्ट का पीडीऍफ़ वर्शन यहाँ से  डाउनलोड  करे 
इसे भी  पढ़े :

  1. ड्रिल में अच्छी पॉवर ऑफ़ कमांड कैसे दे सकते है
  2. ड्रिल का इतिहास और सावधान पोजीशन में देखनेवाली बाते
  3. VIP गार्ड ऑफ़ ऑनर के नफरी और बनावट
  4. विश्राम और आराम से इसमें देखने वाली बाते !
  5. सावधान पोजीशन से दाहिने, बाएं और पीछे मुड की करवाई
  6. आधा दाहिने मुड , आधा बाएं मुड की करवाई और उसमे देखने वाली बाते !
  7. 4 स्टेप्स में तेज चल और थम की करवाई
  8. फूट ड्रिल -धीरे चल और थम
  9. खुली लाइन और निकट लाइन चल
  10. परेड ड्रिल में आगे और पीछे कदम लेना !

Add