14 अगस्त 2016

7.62mm एलेमजी का बेसिक डाटा और एलेमजी कि निरिक्षण करने का तरीका

पिछले पोस्ट में हमने 84mm राकेट लौन्चेर(81mm rocket launcher) के बारेमे और इस पोस्ट में हम एलेमजी के बेसिक डाटा और हैंडलिंग के समय सुरक्षा(LMG ke basic data aur 7.62mm LMG ko nirikshan ka tarika)  सम्बंधित बाते !


सभी हथियार को हम जब कभी भी इस्तेमाल करनेके पहले सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए निरिक्षण की करवाई की जाती है ताकि की हथियार के अन्दर कोई त्रुटी हो उसे पहले ही जन लिया जा ताकि ऑपरेशन के दौरान होने वाले दुर्घटनाओ को रोके जाये !

इस पोस्ट के पहले हिस्से में हम एलेमजी के के कुछ टेक्निकल डाटा के बारे में जाकारी शेयर करेंगे तथा लास्ट हिस्से में एलेमजी को निरिक्षण करने का तरीका क्याहाई उसके बार में जानकारी शेयर करेंगे !

जरुर पढ़े : 2" मोर्टार का पार्ट्स और टेक्निकल डाटा

एलेमजी एक आसान हथियार है ! इस लिए इसकी हैंडलिंग में भी एक जवान को माहिर होना चाहिए की ओ इस हथियार को उतनी ही आसानी के साथ हैंडल कर सके !ये हथियार आसान है लेकिंग इस हथियार को बार बार नाह खोलना चाहिए नहीं तो पुरजो को नुकशान पहुचने का आसार रहता है !

एलेमजी की विशेषताए(LMG ki visheshtaye) :एलेमजी एक गैस से चलने वाला , हवा से टांडा होने वाला मगज़ीन से फीड होने वाला और कंधे से काबू पाकर  फायर जाने वाला हथियार है ! इस में रोके बहुत ही कम पड़ती है ! अगर कोई पड़ती भी है तो उसका कारन ज्यादा गन्दा अमुनिसन ,और ख़राब मैगज़ीन की वजह से !

एलेमजी की टेक्निकल बाते(LMG ki technical data) :
  • कुतुर कैलिबर(Caliber) : 7.62mm
  • मजल वेलोसिटी(Muzzle Velocity) : 2700 फीट /सेकंड 
  • वजन(Weight) : 9.2kg
  • बरेल के साथ लम्बाई(Barrel ke sath ki lambai) : 1130 mm
  • बरेल की लम्बाई(Barrel ki lambai) : 621mm
  • साइकिल रेट ऑफ़ फायर(Cycle rate of fire):450-500 राउंड्स /मिनट 
  • खली मैगज़ीन का वज़न(Empty magzine ka wajan) :395.89 ग्राम 
  • भरी मैगज़ीन का वजन(bhari magzine ka wajan) : 1.106 किलोग्राम 

निरीक्षण की करवाई करने का तरीका(LMG ka nirikshan karne ka tarika)  : यह एक आटोमेटिक वेपन है इसलिए इसको हैंडल करते समय सुरक्षा का पूरा ध्यान रखना चाहिए नहीं तो इससे खतरा दुर्घटना होने की काफी संभावना होती है ! इसलिए इसकी की हैंडलिंग की प्रैक्टिस / ट्रेनिंग पे ज्यादा ध्यान रखना चाहिए ! इससे सम्बंधित सुरक्षा कुछ बाते इस प्रकार है :
  • किसी और हथियार के तरह इस को भी जब कभी भी इस्तेमाल करने से पहले निरिक्षण की करवाई जरुर करनी चाहिए !
  • एलेमजी  हथियार की निरिक्षण करने का ड्रिल इस प्रकार है !सबसे पहले एलेमजी के पीछे लाइन बन ! निलिंग पोजीशन अख्तियार कर निरिक्षण की करवाई  स्टेप वाइज स्टेप इस प्रकार की जाती है !
  1. यकीन करो की एलेमजी के ऊपर कोई मैगज़ीन नहीं है !
  2. मैगज़ीन ओपनिंग कवर को खोलो 
  3. दाहिने हाथ से , कोच्किंग हैंडल को पीछे खचते हुए एलेमजी को कॉक करो और फिर कोच्किंग हैंडल को आगे जाने दे ! बाएँ हाथ से इजेक्शन ओपनिंग कवर खोलो !
  4. यकीन करो  की चैम्बर में कोई राउंड नहीं है और बॉडी में कोई रुकावट नहीं है !
  5. चंगे लीवर का "A" या "R" पर करे ! ट्रिगर दबाव !
  6. दाहिने हाथ से मैगज़ीन ओपनिंग कवर का और बाएँ हाथ से इजेक्शन ओपनिंग कवर को बंद करे !

इस प्रकार यहाँ एलेमजी की बेसिक डाटा और निरिक्षण करने की तरीका के बारे में जाकारी हमने शेयर किया ! उम्मीद है की पोस्ट पसंद  आयेंगा ! अगर कोई सजेसन तथा कमेंट हो तो उसे निचे कमेन्ट बॉक्स में जरुर लिखे !

अगर कोई कमेंट हो तो निचे के कमेंट  बॉक्स में जरुर लिखे  ! और इस ब्लॉग कोसब्सक्राइब कर हमलोगों को सपोर्ट करे ! इस ब्लॉग से कोई भी पोस्ट रिलेटेड पीडीऍफ़ डाउनलोड करना होतो आप डाउनलोड सेक्शन में जा कर कर सकते है !
विशेषकर आपके लिए  :
  1. Lee Enfield .303राइफल का टेक्नीकल डाटा
  2. Lee Enfield 303राइफल की खूबिय और खामिया
  3. 9 mm कार्बाइन मचिन या सब मचिन गन का इतिहास और खुबिया
  4. 9mm कार्बाइन का टेक्नीकल डाटा -II
  5. 9 mm कार्बाइन मचिन का बेसिक टेक्नीकल डाटा -I
  6. 5.56 mm INSAS LMG का बेसिक डाटा और स्पेसिफिकेशन
  7. इंसास राइफल का पार्ट्स का नाम और खोलना जोड़ना
  8. इंसास राइफल के डेलाइट टेलीस्कोपिक और पैसिव साईट का डिटेल.
  9. AKM राइफल का बेसिक टेक्नीकल डाटा
  10. 7.62mm SLR के पार्ट्स का नाम और 7.62 mm SLRराइफल का चाल

11 अगस्त 2016

परेड मार्च पास्ट का कमांड और मार्च पास्ट परेड करने का तरीका

जैसे ही कोई राष्ट्रीय पर्व जैसे 26 जनवरी गणतंत्र दिवस और 15 ऑगस्ट स्वतंत्रता दिवस नजदीक आता  है हमलोग अपने ब्लॉग के सर्च डिटेल्स में देखते है तो बहुत से पाठक मार्च पास्ट और हिंदी में मार्च पास्ट(March past command in hindi) से संबधित ड्रिल कमांड तथा एन सी सी के मार्च पास्ट(NCC ka march past command hindi me)  के कमांड के बारे में ढूढ़ते  हुए हमारे ब्लॉग पे आते है !


उसी बात के ध्यान में रखते हुए आज मै जो पोस्ट लिखने जा रहा हु वो स्कूल कॉलेज तथा जिला स्तर पे  परेड करने  का तरतीब वाइज करवाई और परेड कमांड हिंदी में प्रस्तुत करूँगा ! सबसे पहले ड्रिल से सम्बंधित कुछ शब्द तथा उसका मतलब जान ले!

जरुर पढ़े :एक लाइन, दो लाइन और तीन लाइन कब और कैसे बनाया जाता है
  • परेड कमांडर(Parade Comander) : वह जवान या अधिकारी जो पूरी परेड को परेड के दौरान कमांड करता है और परेड को लीड करता है ! 
  • परेड द्वितीय कमांडर ( Parade 2 i/c)-  वह अधिकारी जो परेड के दौरान परेड कमांडर के पीछे मार्च करता है तथा उनकी अनुपस्तिथि में पूरी परेड को कमांड करता है ! उसे परेड का सेकंड इन कमांड कहा जाता है !
  • प्लाटून कमांडर (Platoon Commander): जो प्लाटून के आगे चलते है और प्लाटून को परेड के दौरान कमांड देते है और कमांड करते है !
  • प्लाटून गाइड(Platoon guide) : प्लाटून के अगली लाइन का बाया जवान  गाइड का काम करता है उसी से पूरी प्लाटून परेड के दौरान ड्रेसिंग निर्भर  करती है !
  • फोर्मिंग प्लेस(Forming up place ya fallen place) : परेड शुरू होने से  परेड के लिए जहा सभी प्लाटून्स अस्सेम्ब्ल होती है और परेड का तरतीब दिया जाता है उसे फोर्मिंग लाइन कहते है ! ये परेड ग्राउंड स बहार होता है और जिस ग्राउंड में किल्ला बना होता है वाला किले के पीछे होता है !
  • इंस्पेक्शन लाइन(Parade Inspection line) : ये परेड ग्राउंड में मार्क की हुई वो लाइन है जिसके ऊपर प्लाटून्स फोर्मिंग लाइन से मार्च करके आती है और परेड के लिए अपनी पोजीशन  लेती  है !
  • मंच(Manch/Stage) : वह जगह जहा से विशेष अतिथि राष्ट्रिय झंडा को होस्ट करते है और परेड की  सलामी लेते है उसे मंच कहते है !
  • परेड प्रोग्राम(Parade Programme): इस प्रोग्राम में उसी परेड की मिनट बाई मिनट  प्रग्राम दिया रहता है जैसे कितने बजे परेड फोर्मिंग लाइन पे फैल्लेन होगी और कितने बजे इंस्पेक्शन लाइन पे खड़ा होआ है कितने समय पे विशेष अतिथि का आगमन होगा और झंडा फहरेगा था और प्रोग्राम  इत्यादि !
यहाँ पे मै एनसीसी , स्कूल तथा डिस्ट्रिक लेवल पे होने वाले पुलिस परेड के स्तर का कमांड और करवाई  शेयर करूँगा जिसे कुछ सहायता  स्कूल के टीचर तथा एनसीसी के कैडेट्स को परेड  कंडक्ट करने में थोडा सहूलियत मिल सकेगी !

जरुर पढ़े :222 इंग्लिश - हिंदी परेड कमांड का संकलन 

फोर्मिंग लाइन पे अस्सेम्ब्ल होने तथा मार्च करते समय  का ड्रिल और उसका कमांड(Forming line pe assemble hone ttha march karte samay ka drill aur uska command  hindi me) :जैसे की हम जानते है की परेड ग्राउंड पे एक नम्बर प्लाटून परेड ग्राउंड पे सबसे दाहिने तथा परेड का लास्ट प्लाटून सबसे बाएँ इंस्पेक्शन लाइन के खड़ा होती है! अगर किसी परेड में चार प्लाटून्स है तो दो दाहिने फ्लेंक और दो बाएँ फ्लेंक में खड़ा होगी तथा परेड सेकंड इन कमांड तथा परेड कमांडर  सेण्टर लाइन खड़े होते है !! 

इसी के कायम रखने के लिए फोर्मिंग लाइन पे दाहिने साइड पे एक नंबर प्लाटून तथा उसके पीछे दाहिने फ्लेंक की और सब पल्टूंस सीरियल वाइज खड़ा हो जाती है तथा बाएँ साइड में सबसे पहले बाएँ फ्लेंक की सबसे लास्ट प्लाटून और उसके पीछे डिसेन्डिंग आर्डर में और सब प्लाटून खड़ा होती है !

फोर्मिंग लाइन पे देनेवाले कमांड( march past ke liye Fallen ke samay dene wale command) :फोर्मिंग लाइन पे खड़ा होने के बाद प्लाटून कमांडर्स अपने अपने प्लाटून्स का टर्न आउट चेक करते है तथा और समय के मुताबीक परेड सेकंड इन कमांड वाहां  पे कमांड देते है !और उनके कमांड पे पूरी प्लाटून एक साथ हरकत करती है ! वो कमांड है :  
  1. " परेड सावधान Parade Savdhan)":- पूरी परेड एक साथ सवधान में आती है !
  2. "परेड बगल सशत्र (Bagle sashtr)" :अगर परेड हथियार के साथ है तो सभी प्लाटून एक साथ बगल सशत्र  की करवाई करती है 
  3. "परेड दाहिने बाये घूम दाहिने बाये से तेज चल(Parade dahine baen ghum dahine bayen se tej chal)" : जैसे की बाएं फ्लेंक के प्लाटूनो को बाएँ घूमना रहता है तथा दाहिने  फ्लेंक के प्लाटूनो को दाहिने घूमना रहता है इसलिए दाहिने बाये घूम दाहिने बाये से तेज चल का कमांड दिया जाता है ! इस कमांड पर सभी प्लाटून्स एक साथ मार्च करती है और उन दोनों  फ्लेंक के प्लाटूनो के आगे आगे परेड सेकंड इन कमांड चलते है तथा प्लाटून कमांडर्स अपने प्लाटून के साथ चलते है ! और दोनों फ्लेंक की प्लाटून्स परेड सेकंड इन कमांड के कमांड पे एक साथ परेड ग्राउंड के सेण्टर लाइन पे मार्च करते हुए परेड ग्राउंड में दाखिल होती है !
  4. जैसे ही इंस्पेक्शन लाइन जो की परेड ग्राउंड में मार्क की हुई रहती है गाइड पहुचता है उसे पहले से मालूम रहता है दाहिने बाये धूम की करवाई करते हुए इंस्पेक्शन लाइन पे अपने प्लाटून कमांडर के साथ मार्च करते हुए अपनी अपनी जगह पे पहुचते है और परेड सेकंड इन कमांड सीधी सेण्टर लाइन पे मार्च करते हुए  अपनी मार्क किये हुए जगह पे पहुचते है! जब सभी प्लाटून भी  इंस्पेक्शन लाइन पे अपनी मार्क की हुई जगह पे पहुच चुकी होती  है तब परेड सेकंड इन कमांड, कमांड देते है 
  5. " परेड थम (Pared Tham)" इस कमांड पे सभी प्लाटून्स एक साथ थम की करवाई करती है !
  6. "परेड आगे को बढेगा दाहिने बाएँ मुड(Pared aae badhega dahine baen mud)" : परेड जब इंस्पेक्शन लाइन पे आया तो उसका  रुख दाहिने बाये को है उसको सामने की और करने के लिए ये कमांड दी जाती  है ! इस कमांड पे दोनों फ्लेंक की प्लाटून्स एक साथ दाहिने बाएँ मुड की करवाई करती है ! इसके बाद परेड  सेकंड इन कमांड, परेड को इंस्पेक्शन लाइन पे सज की करवाई करते है जिसका परेड कमांड इस प्रकार से है 

परेड को इंस्पेक्शन लाइन पे सज की करवाई
  1.   "परेड बाजु सशत्र(Pared baju sashtr) " : इस कमांड पर पूरी प्लाटून्स अपने राइफल्स को एक साथ नीचे लाकर बाजु सशत्र  की करवाई करती है ! बाजु सशत्र  के बाद 
  2. "परेड खुली लाइन चल(Pared Khuli line chal)": इस पे पूरी पल्टूंस एक साथ खुली लाइन चल की करवाई करती है  ! खुली लाइन के बाद ड्रेसिंग के लिए सज की करवाई की जाती है !
  3. "परेड सज मध्ये सज(Parade saj madhy saj) ": इस पे दाहिने  फ्लेंक और बाएँ फ्लेंक की  प्लाटून्स  एक साथ अन्दर यानि दहीने फ्लेंक वाली प्लाटून्स बाएँ तथा बाएँ फ्लेंक वाली प्लाटून्स दाहिने देख तथा  क्विक समय में ड्रेसिंग करती है और अगर अपने निश्चित किये हुई जगह से दये बाये है तो इसी  समय ओ अपने निश्चित किये हुए जगह को पकडती है ! इसी मध्य सज के कमांड पे सभी प्लाटून्स कमांडर तथा परेड सेकंड  इन कमांड  एक साथ पीछे मुड की  करवाई कर अपनी निश्चित जगह को पकड कर  ड्रेसिंग करते है !  ये सज की करवाई बहुत  ही क्विक समय में की जाती है ! 
  4. "परेड सामने देख(Parade samne dek) ": ड्रेसिंग होने के बाद परेड सेकंड इन कमांड ये कमांड देता है इस कमांड पे सभी प्लाटून एक साथ सामने देख की करवाई करती है जबकि प्लाटून्स कमांडर्स तथा सेकंड इन कमांड एक साथ पीछे मुड की कर करते है !
  5. परेड विश्राम(parade vishram) : जैसे ही सज की करवाई  पूरी हो जाती है परेड सेकंड इन कमांड परेड को  विश्राम करा देते है ! परेड बिना किसी मूवमेंट के विश्राम में खड़ी रहती है !
परेड कमांडर का आगमन(Parade Commander ka aagman) : निश्चित किये हुए समय पे परेड कमांडर परेड ग्राउंड  के समीप मुकरर किये हुए जगह पे आते है !उसके बाद परेड सेकंड इन कमांड  परेड को सावधान कर के  मार्च करते हुए परेडक कामांडर  के पास आकर रिपोर्ट देते है!  खाली हाथ सलूट करते है तथा रिपोर्ट देते है  "श्रीमान परेड तैयार है(Shriman paradetaiyar hai)" यहाँ तक की जितनी परेड थी ओ बिना तलवार की हुई (Sword) ! 

परेड कमांडर भी परेड सेकंड इन कमांड को सलूट से जवाब  दिए  और यहाँ पे दोनों एक साथ अपना सोर्ड निकले और फिर एक दुसरे को क्रीच से सलूट किये  तथा परेड सेकंड इन कमांड पीछे मुड की करवाई किये और परेड सेकंड इन कमांड आगे आगे और परेड कमांडर पीछे पीछे  ग्राउंड के सेण्टर लाइन पर मार्च करते हुए अपनी अपनी जगह पे एक साथ थम तथा पीछे मुड की करवाई  !उसके बाद परेड कमांडर  पूरी परेड को विश्राम करते है " परेड विश्राम(Pared Vishram) "  

जरुर पढ़े :पुलिस यूनिफार्म पहनते समय देखनेवाली बातें

विशेष अतिथि का आगमन (VIP ka aagman):: जैसे ही विशेष अतिथि की गाडी  परेड ग्राउंड के पास पहुचती  है! परेड कमांडर पुरे परेड को  सावधान का कमांड देते है "परेड सावधान(Parade Savdhan) "!
  1. जैसे ही विशेष अतिथि चलकर मंच पे पहुच जाते है तो वो राष्ट्रिय झंडा क फहराते है इस पर पूरी परेड राष्ट्री सलूट  सलामी सशत्र का कमांड देते है " परेड राष्ट्रिय सलूट सलामी सशत्र (Parade rashtriy salute salami sashtr) " इस कमांड पे पूरी पालटून राइफल से सलामी सशत्र करती है जबकि परेड सेकंड  इन कमांड तथा परेड कमांडर अपने सोर्ड से सलूट करते है! और बैंड 52 सेकंड का "जन गन मन (Jan Gan Man)" राष्ट्रिय गीत बजता है ! जैसे ही राष्ट्रिय गीत समाप्त होता है परेड को बाजु शाश्त्र का कमांड देते है " परेड बाजु सशत्र"(Parade baj sashtr) !
  2.  इसके बाद परेड कमांडर स्मार्टली मार्च करते हुए मंच पे उपस्थित विआइपि  को रिपोर्ट देते है " गणतंत्र दिवस / स्वतंत्रता दिवस परेड , परेड निरिक्षण के लिए हाजिर  है श्रीमान (Gantantra diwas/Swatantratta diws parade , Pared nirikshan ke lie hazeer hai  shriman )" उसके बाद परेड कमांडर  उस एरिया के सीनियर पुलिस ऑफिसर यदि पुलिस का परेड है तो  और विआइपि एक साथ  गाड़ी के ऊपर चढ़ कर  पुरे परेड का निरिक्षण करते है !
  3.  निरिक्षण ख़त्म होने के बाद विशेष अतिथि मंच पे चले जाते हा और परेड कमांडर गाडी से उतर कर अतिथि को सलूट देने के बाद  मार्च करते हुए अपने जगह पे आ जाते है पूरी परेड को विश्राम करते है "परेड विश्राम (Pared Vishram)"!
  4. इस परेड विश्राम के दौरान विशेष अतिथि अपना भाषण वह देते है और किसी को प्राइज देना होता है तो उसकी भी करवाई अभी की जाती है  !
भाषण ख़त्म होने के बाद मार्च पास्ट की करवाई(Bhashan khatm hone ke bad march past ki karwai) :विआइपी के भाषण ख़त्म होते ही परेड कमांडर पुरे परेड को फिरे सावधान पोजीशन  में लाते  है "परेड सावधान(Pared Savdhan) " ! और सलूट करने के बाद विआइपी से मार्च पास्ट अनुमति लेते है! और आगे की मार्च पस्त का कमांड देते है !
  1. "परेड निकट लाइन चल(Pared nikat line chal)" : परेड खुली लाइन में खड़ा थी इसलिए उसे निकट लाइन करवाई गई कमांड देके !
  2. "परेड बगल  सशत्र(Pared bagal sashtr) ": पूरी परेड एक साथ बगल सशत्र की करवाई करती है!
  3. "परेड प्लाटूनो के निकट /कुच कलम में मंच से गुजरेगा, नंबर एक प्लाटून पहले, परेड तीनो तीन में दाहिने चला, दाहिने मुड(Parade platoono ke nikat /kuch kalam me manch segujrega , namber ek platoon pahle parade teeno teen me dahine chalega dahine mud")": पूरी प्लाटून तथा उसके प्लाटून कमांड और परेड सेकंड इन कमांड और परेड कमांडर सभी दाहिने मुड की करवाई एक साथ करेंगे !
  4. इसके बाद बैंड की छोटी बिट पे प्लाटून्स कमांडर्स , परेड सेकंड इन कमांड तथा परेड कमांडर एक साथ मार्च करते हुए प्लाटून्स कमांडर्स अपने अपने प्लाटून के सामने खड़ा होंगे तथा परेड  सेकंड इन कमांड और परेड कमांडर नम्बर एक प्लाटून के आगे खड़ा होने  इन दोने के पीछे एक नम्बर प्लाटून का प्लाटून कमांडर, बहार के तरफ मुह कर के थम करेगे ! फिर बैंड एक छोटा बिट बजाएगा उस बीत  पे प्लाटून कमांडर्स और परेड टू आईसी  तथा परेड कमांडर एक साथ बाये मुड करेंगे !
  5. इसके बाद परेड कमांडर फिर से  कमांड देंगे " परेड बाये से तेज चल(Pared baye se tej chal)" इस कमांड पे पूरी परेड एक साथ मार्च पास करते हुए मंच  से गुजरेगी !
  6. जब मुकरर  किआ हुवा जगह मंच के नजदीक पूछने पे परेड कमांडर तथ सेकंड इन कमांड एक साथ दाहिने देख करेंगे था सोर्ड का सलूट विआइपी को देंगे और मंच पास हो जाने पे एक साथ सामने देख की करवाई करेंगे और मार्चा करते हुए इंस्पेक्शन लाइन के आगे जहा उन दोनों की जगह है वह पहुचेगे  
  7. मंच के समीप मार्क किया हुवा रहता है  वहा पे पहुचने  पे सभी प्लाटून कमांडर अपनी अपनी प्लाटून को दाहिने देख करेंगे "प्लाटून दाहिने देख(Paltoon Dahine dekh) "इस कमांड पे प्लाटून और उसका  प्लाटून कमांडर स्मार्टली मार्च करते हुए दाहिने देख करेगें! मंच पास हो जाने के बाद सामने देख की करवाई होंगी ! " प्लाटून सामने देख(Platoonsamne dekh)" और अपनी मार्च पास्ट जरी रखेंगे जब तक की ओ अपनी इंस्पेक्शन वाली वाली जगह पे न पहुच  जाये !

मार्च पास्ट ख़त्म होने के बाद की ड्रिल(March past khatm hne ke bad ka drill aur parad command in hindi) : मार्च पास्ट कर जब सभी प्लाटूने अपनी जगह पे पहुच जाती है तो परेड कमांडर उन्हें थम करते है !
  1.  " परेड थम(Parade tham) ": इस पे सभी प्लाटून एक साथ थम करती है 
  2.  " परेड आगे बढेगा दाहिने मुड(Parade aage badhega dahine mud)": इस कमांड पे पुर परेड एक साथ दाहिने मुडकी करवाई करती है 
  3.  "परेड बाजु सशत्र(Pared baju sashtr)" : पूरी परेड बाजु सशत्र की करवाई करती है !
  4. " परेड खुली लाइन चल(Pared Khuli line chal) " परेड खुली लाइन चल की करवाई करती है !
  5.  " परेड सज मध्ये सज(Pared saj madhye saj") ": पूरी परेड मध्ये सज की करवाई करती है !मध्ये सज  से सामने देख होने के बाद  परेड कमांडर निरिक्षण के लिए कमांड देते है ! 
  6. " परेड निरिक्षण के लिए संतोल सशत्र समीक्षा कर्म में मध्य से तेज चल(Pared nirikshan ke liye satol saj samiksha karm me madhy se tej chal") : इस कमांड पे पूरी प्लाटूनस राइफल को संतोल सशत्र किये हुए 14 कदम आगे मार्च करते हुए आती है ! 14 स्टेप चलने के बाद एक साथ थम की करवाई की जाती है ! उसके बादपरेड कमांडर कमांड देते है   
  7.   " परेड जेनेरल सलूट सलामी सशत्र(Pared general salute salami sashtr) ": पहला सलामी शाश्त्र राष्ट्रिय ध्वज को हुआ था लेकिंन  ये सलामी शाश्त्र फ्लैग होस्टिंग करने आये हुए अतिथि को दी जाये गी और इसी के साथ परेड कमांडर उसने परेड को छोड़ने का अनुमति मांगेगे !
  8. "परेड समाप्त हुई परेड को विश्रजन करने का अनुमति चाहता हु श्रीमान (Pared samapt hui pared visharjan karne ka anumati chahta hu shriman)" 
  9. परेड विशार्जन की अनुमति के बाद परेड कमांडर   फिर परेड  से अपने सेकंड इन कमांड को हैण्ड ओवर कर देंगे " दितीय कमांड परेड संभाल(Dwitiy command parade sambhal)"  ! इस आदेश पे परेड सेकंड इन कमांड परेड कमांडर को सलूट करके परेड को अपने कमांड से विशार्जन करा देंगे !

इस प्रकार से एक पूरी मार्च पास्ट  की कमांड(Puri march ast ka command hindi me) और करवाई पूरी हुई(March past aur parade ki puri karwai hindi me) ! आशा है आप लोगो को इस पोस्ट से जरू मार्च पस्त तथा उसके कमांड देने में शयत मिलेगी !

अगर कोई कमेंट हो तो निचे के कमेंट  बॉक्स में जरुर लिखे  ! और इस ब्लॉग कोसब्सक्राइब कर हमलोगों को सपोर्ट करे !

इस ब्लॉग से कोई भी पोस्ट रिलेटेड पीडीऍफ़ डाउनलोड करना होतो आप डाउनलोड सेक्शन में जा कर कर सकते है !

 इस पोस्ट का पीडीऍफ़ या डाकुमेंट  वर्शन डाउनलोड करे !

विशेषकर आपके लिए : 
  1. भारतीय पुलिस ड्रिल ट्रेनिंग में इस्तेमाल होने वाले परेड कमांड का हिंदी -इंग्लिश रूपांतरण
  2. ड्रिल में अच्छी पॉवर ऑफ़ कमांड कैसे दे सकते है
  3. ड्रिल का इतिहास और सावधान पोजीशन में देखनेवाली बाते
  4. VIP गार्ड ऑफ़ ऑनर के नफरी और बनावट
  5. विश्राम और आराम से इसमें देखने वाली बाते !
  6. सावधान पोजीशन से दाहिने, बाएं और पीछे मुड की करवाई
  7. आधा दाहिने मुड , आधा बाएं मुड की करवाई और उसमे देखने वाली बाते !
  8. 4 स्टेप्स में तेज चल और थम की करवाई
  9. फूट ड्रिल -धीरे चल और थम
  10. खुली लाइन और निकट लाइन चल

10 अगस्त 2016

The Pirates and deep water castle

On last Sunday, I decided to spare sometimes from my hectic schedule and go to my native village to meet my parents and  the family members and children of my brother who lives in my native place. Accordingly, I have taken leave from my duty and caught Saturday evening train and reached my native place early Sunday morning.

When I reached, everyone was surprised as I had not informed anyone about my arrival. After arrival, I rush to my mom and dad and take their blessing as I was at my native place for almost after 6 months so I spend my morning session with elders and decided to enjoy playing and fun with children in the evening. 

As It is my regular practice, whenever I go to my native place, I used to watch the play of children because their innocence in the act is attracted me a lot. And Children from my neighbor also know this so whenever they know about my arrival they also come to my home for play because sometimes I gave them chocolate or story books.

It was almost evening 05:30 most of the children have arrived but my six years old nephew was not present. It was surprising to me as his is the kid who starts games with unique and different ideas and story.

I started searching him and in last, I saw he was sitting on a bed and was busy with Colgate magical sea world. I asked him where you got it. He replied he got it from my bag when he was searching for some chocolate,

 I again asked him then? Again he replied he took all these cartoons to his school and there he played with these sea animals along with his school friend.Again I asked do you know about it? I replied yes he saw it on television in a colgate toothpaste advertisement. I questioned him to tell me what these sea animals are and can you tell what these sea animals are doing?
In reply to my question, he narrated a very beautiful story in questions and answers form but I am writing it as a one piece story.

“Today is the birthday of starfish and his friends Swordfish, puffer fish, Dolphin, octopus, sea turtle has organized a birthday party at sea beach. They also invited the sea queen Mermaid for the birthday party. Miss Mermaid was also present in the party. Everybody was enjoying the party, Starfish the birthday boy’s close friend Dolphin was dancing like anything. 

The puffer fish is busy in eating and he becomes big round like a football, the swordfish, and other sea animals are enjoying the dishes the evening party. A Parrot who lives on a tree near sea shore after seeing the birthday party, he started singing a very melodious song.

 On Parrot song, even swordfish and puffer fish along with starfish started dancing. The Octopus was busy in service to Miss Mermaid the queen of the sea who came with her telescope. The every sea magical animals were enjoying the birthday party.
Suddenly the sea queen Miss. Mermaid stand from her sit and with the help of her telescope she saw a pirates team is sailing towards her under water castle to loot the treasure of the castle.

She started crying, please save me save my castle from pirates. The mood of the party has disappeared from everybody face. All the animals started giving their advice, some say it is not possible to save the castle , some say lets us hide in deep water to protect yourself otherwise pirates will kill us too.

Suddenly the elder of the group, the sea turtle  come out and said do not be in fear,  in my entire life I have seen may such pirates. We will fight unitedly and will make the pirates ship sunk.

The sea turtle asked all members to please call all your friend and family to participate in this fight. The dolphin shouted loudly that she is going to call her big sister killer whale and they all move to castle. In the way to castle Lion fish and Sting Ray also join the group.

On reaching castle, everyone hides behind the castle. When the ship of Pirates came close to the castle to loot the treasure.  Suddenly all the sea animal from all sides of the castle attacked the ship of pirates. The pirates were not able to control his ship and his ship sunk. The killer whale ate the body of the pirates. By this way, unitedly sea world animals saved their queen sea castle from pirates. The sea queen Miss Mermaid was very happy she thanked everyone for protecting her castle......”


The story ends here.

       


09 अगस्त 2016

पुलिस रिक्रूटमेंट में फिजिकल टेस्ट पास करने का तरीका

पिछले काफी दिनों से मै  अपने ब्लॉग के वेब मास्टर सर्च में कई सवाल देख रहा हु जो मेरे विसिटोर्स जानना चाहते है ओ की आर्म्ड फाॅर्स के फिजिकल टेस्ट कैसे पास करते है(Armed force ke physical testkaise pas karte hai) , कोई पूछता है की फिजिकल टेस्ट के दौड़ को कैसे पूरा   के लिए कैसी तैयारी करे(Police physical test ke long run karne ka tarika)  ! तो कोई  लॉन्ग  जम्प और हाई जम्प(Physical test me long jumpaur high jump ka tarika) के बारे में सवाल के जवाब ढूढ़ रहे है !


वैसे तो मुझे भी अपनी सर्विस काल में रिक्रूटमेंट टेस्ट करने का बहुत बार मौका  मिला है विशेषकर फिजिकल टेस्ट में  बहुत बार हमने भी भाग लिया !  तो मै अपने अनुभव के अनुसार उन पाठको के सवालो का जवाब इस ब्लॉग के माध्यम से देना चाहुगा!

 मैंने फिजिकल टेस्ट कराते समय जो अभ्यर्थी आते थे और उनके अन्दर क्या क्या कमिया होती थी और कैसे कैसे कठिनाई कुछ कैंडिडेट फेस करते थे  और उन कठिनाइयों को कैसे थोडा सा अतिरिक्त ध्यान देने से दूर किया जा सकता है और फिजिकल टेस्ट को आसानी से पास किया जा सकता है  इसके बारे में में मई आज बात करूँगा ! 



एक तो है की, जितने कैंडिडेट्स जो किसी भी आर्म्ड फाॅर्स के फिजिकल टेस्ट के लिए जाने वाले है! उन्हें ये ध्यान रखना चाहिए की  आर्म्ड फाॅर्स या पुलिस के रिक्रूटमेंट में फिजिकल टेस्ट में केवल पासिंग अनिवार्य है है लेकिंन  उसका कोई मार्क आपके रिजल्ट के मेरिट में नहीं  जुड़ता है और मेरिट लिखित परीक्षा के अंक के अनुसार ही बनता है लेकिंन कुछ गिने चुने है जहा फिजिकल टेस्ट के हाईट का मार्क्स जुड़ता है !

बहुत से कैंडिडेट्स है जो की फिजिकल टेस्ट से डरते है उनलोगों को ये जान  लेना चाहिए की किसी भी फाॅर्स चाहे आर्मी रिक्रूटमेंट का फिजिकल टेस्ट हो या आर्म्ड फाॅर्स का फिजिकल टेस्ट या चाहे पुलिस का फिजिकल टेस्ट कोई भी इतना कठिन नहीं होता है की आप कोउसके लिए कोई ड्रग्स लेने का जरुरत पड़े या  केवल प्रोफेशनल खिलाडी ही पास कर सकते है बल्कि ये जितने भी फिजिकल टेस है ओ वैसे डिजाईन किये गए है की एक एक स्वास्थ्य जवान थोड़े से कोसिस में आसानी से किसी भी फिजिकल टेस्ट को पास कर सकता है !

फिजिकल टेस्ट की तैयारी कैसे करे(Police Physical test ki taiyari kaise kare) : कुछ उन बातो के ऊपर ध्यान दे तो एक जवान कैंडिडेट किसी भी फिजिकल टेस्ट को आसानी से पास कर सकता है !और उसके लिए कोई अतिरिक्त ड्रग लेने की कोई जरुरत नहीं है अगर आप ड्रग्स लेके इन फिजिक्ल्स टेस्ट्स  को करने की कोसिस करेंगे तो आप की जान भी जा सकती है जो की अभी हरियाणा के पुलिस के रिक्रूटमेंट के दौरान कितने जवान ड्रग्स लेने के कारन फिजिकल टेस्ट के दौरना गिर गए और बाद में मर गए ! 
इस लिए ड्रग्स न ले थोड़ी सी म्हणत सही तरीके से कर लेगे आप शत प्रतिशत  फिजिकल टेस्ट पास कर लेंगे !कुछ विशेष बाते जिन्हें आप को ध्यान में रखना चाहिए !


  • रिक्रूटमेंट की फॉर्म भरते समय रिक्रूटमेंट  के दौरान होने वाले फिजिकल टेस्ट के बारे में पूरी जानकारिय रेक्रुइत्मेत फॉर्म के साथ दी  गई होती है   उसे अच्छी तरह से देख ले और उसी के अनुसार तैयारी करे !
  • आज कल सभी टेस्ट्स को कंडक्ट करने के लिए ओ चाहे दौड़ हो, लॉन्ग जम्प , हाई जम्प, हाईट, या चेस्ट या रस्से पे चढ़ने का  सभी जगह इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस इस्तेमाल  हो रहा  है इसलिए इन टेस्ट्स  में अब  कोइ  किसी के साथ भाई बंदी नहीं कर सकता है ! इसलिए आप अपने आप पे विश्वाश रखे !
  • किसी भी इवेंट में अगर आपको लग रहा है की टेस्ट के दौरान आपके साथ कुछ गलत हो रहा है तो वहा रिक्रूटमेंट बोर्ड के ऑफिसर्स होते है वहा पे आप अपील कर सकते है ओ लोग आपके अपील पे उचित करवाई करेगे और हो सका तो आप को फिर से मौका दे सकते है अगर आप किसी और के गलती से किसी टेस्ट को पास नहीं कर पाए हो तो ! 
  • फिजिकल टेस्ट के सभी इवेंट्स में पास होना जरुरी होता है इसीलिए ताकत किसी एक इवेंट में ज्यादा  न झोके क्यों की आपके फर्स्ट आने से कोई एक्स्ट्रा मार्क्स नहीं मिलेगा पर किसी भी इवेंट में फेल हो जायेगे तो को वापस भेज दिया जायेगा !
  • जहा तक संभव हो फिजिकल टेस्ट के लिए स्पोर्ट्स ड्रेस या ट्रैक सूट जरुर लेके जाये ! क्यों की ट्रैक सूट या स्पोर्ट्स ड्रेस से दौड़ना, कूदना और फादने में आसानी होता है !
  • ज्यादातर दौड़ का टेस्ट 1.6 किलोमीटर का होता है इस लिए  जहा तक संभव हो अपने पुराने स्पोर्ट्स जूते को ही उपयोग में लाये नहीं तो  नया जूता पहनकर दौड़ने पे हो सकता है की जूता पैर में काटने लगे जिसके कारन आप दौड़ समय पे कम्पलीट न कर सके ! दौड़ के टेस्ट में समय की काफी अहमियत है !
  • हाई जम्प के लिए लूज कपडा न पहने, नहीं तो लूज ड्रेस हाईट बार को छू जायेगा और बार का गिरनेका खतरा रहता है  !
  • लॉन्ग जम्प करते समाया टेक ऑफ और लैंडिंग के समय ध्यान  दे जूता या पैर के पंजो का उपयोग करते हुए सही जम्प ले  !
  • लॉन्ग जम्प और हाई जम्प में तीन चांस मिलता है उसका उपयोग करे !
  • हो सके तो कोई दर्द का स्प्रे  हो तो   उसे भी साथ ले सकते है की अगर जरुरत पड़ी तो इस्तेमलकर सकते है !
दौड़ के लिए विशेष सलाह(Physical test me running karne ka tarika) :
  • दौड़ से पहले ज्यादा पानी या तरल पदार्थ न ले नहीं तो आपको दौड़ते  समय पेट से आवाज आएगी और हो सकता है की पेट में दर्द भी होने लगे !
  • अगर प्यास लगी भी है तो थोडा सा पानी पिए!
  • जहा तक संभव हो अपने पुराने सपोर्ट शू  जिसमे अच्छी ग्रिप ओ उसी को पहनकर  दौडे ! नए जूते पैर कट सकते है जिससे आपको दौड़ने में कठिनाइया आ सकती है और आप दौड़ समय से पूरा नहीं कर सकते !
  • दौड़ते समय आपने समय पे ध्यान दे अगर कोई ज्यादा तेज दौड़ रहा है उसके पीछा नहीं करे अगर आप को उसका पीछा करेंगे तो आपकी ज्यादा एनर्जी लोस होगी जो आपकी बाकि के फिजिकल टेस्ट्स के इवेंट्स पे असर करेगी ! इसीलिए अपने समय पे ध्यान  दे जो  स्पीड पे आपने  प्रैक्टिस की है उसी के अनुसार दौड़े  ! इसमें पास होना ही जरुरी है न की फर्स्ट आना !
  • दौड़ का टेस्ट ज्यादा से ज्यादा 1.6 किमी का होता है दौड़ के दौरान कभी रुके नहीं ये सोचके दौड़े की ये केवल 5 मिनट का खेल है  और एक स्वास्थ्य नौ जवान इसे आसानी से 5 मिनट में कर सकता है !
  • दौड़ के दौरान ऑक्सीजन की काफी जरूरत पड़ती है इसलिए अगर  साँस लेने में तकलीफ होतो मुह खोल कर   साँस ले !
  • दौड़ ख़त्म करते ही बैठे या लेटे नहीं कुछ देर तक टहले अगर आप तुरंत बैठ या लेट जायेगा तो आपकी पैर की मांसपेशिया जकड जाएगी और आपको चलने फिरने में तकलीफ होगा ! 
हाई जम्प  के लिए सलाह(Physical test me high jump karte samay dhyan me rakhne wali bate) :
  • हाई जम्प के लिए अगर प्रैक्टिस हो तो अच्छी ग्रिप वाली स्पोर्ट जूते का इस्तेमाल करे, नहीं तो खली पैर भी हाई जम्प किआ जा सकता है !
  • जहा तक हो सके सपोर्ट ड्रेस में ही हाई जम्प करे क्यों जींस या टाइट कपडे में हाई जम्प करना आसान नहीं है !
  • हाई जम्प जहा कराया जाता है वह गद्दा या खुद्दी हुई मिटटी डाली हुई रहती है जिससे चोट कम लगती है  इसलिए टेक ऑफ के बाद हो सके तो हाई बार के दुसरे साइड में डाइव  भी कर सकते है !
  • हाई जम्प के रनिंग ट्रैक पे हो सके तो एक मार्की कर ले जहा पे पहुचने  पर टेक ऑफ के लिए स्पीड को बढ़ा दे  जिससे हाई  टेक ऑफ मिलेगा !
  • और बार के पास पहुचने  पे अपने पैर के पंजो का सहारा लेते हुए  एक अच्छी उची  कूद करे और बार को क्लियर करे 
  • आपने आप पे विश्वाश रखे ये सब टेस्ट एक साधारण नौजवान थोडा सा प्रैक्टिस करके पास कर सकता है ! 
लॉन्ग जम्प  करने  का तरीका (Long jump ka samay dhyan me rakhne wali bate)
  • हाई जम्प के भाती, लॉन्ग जम्प के लिए भी अच्छी ग्रिप वाली स्पोर्ट जूते का इस्तेमाल करे ! ऐसे  तो बिना जूता भी लॉन्ग जम्प किया जा सकता है लेकिन स्पोर्ट्स शु  के अन्दर कुसन होने के कारन  कूद के समय थोडा एक्स्ट्रा  पुश मिलता है जिससे लोग जम्प अच्छी होती है !
  • लॉन्ग जम्प के टेस्ट में तीन चांस मिलता है इसलिए अगर फर्स्ट चांस में जम्प क्लियर नहीं हुआ तो अपनी गलती को सुधर करके अगले राउंड में अच्छी लोग जम्प् करे  !
  • ट्रैक पे लॉन्ग जम्प के लिए दौड़ते समय एक निशान लगा के रखे जहा पहुचने पे अपना स्पीड को बढ़ा दे !
  • जम्प लाइन पे पहुचने पे अपने पैर के पंजो का सहारा लेते हुए  पीछे को पुश करते हुए एक अच्छा और उच्ची  जम्प ले !
  • जम्प के फ्लाइट के दौरा अगर कर सकते है तो हवा में आगे के की तरफ एक दो बार पैर चलाये  और अच्छी से लैंड करे !
  • जमींन पे गिरते समय ध्यान  रखे की  पीछे की तरफ न गिरे बल्कि आगे की तरफ गिरें ! अगर आप पीछे की तरफ गिरते है तो आपकी हाथ  जहा लगी है वही से दुरी  है और अगर आगे की तरफ गिरते है तो आपका पैर जहा पड़ता है वह से दुरी ली जाती है यानि सबसे नेअरेस्ट पॉइंट जहा पे आपकी बॉडी लगी है वह से दुरी नपी जाएगी  !
बीम टेस्ट पास करने का तरीका((Physical test me beam test dene ka tarika) : आर्मी या बहुत  पुलिस के फिजिकल टेस्ट में  बीम टेस्ट भी होता है जिसमे कम से कम 5 बीम मरना पड़ता है ! ऐसे बीम मरना हलके बॉडी वाले के लिए आसान  होता है बनस्पत मोटे लोगे के ! कुछ विशेष जानने की बाते :
  • वह पे टेस्ट लेने वाले कर्मी से पहले ये जान  ले की बीम की काउंटिंग कैसेकी जाएगी !
  • बीम शुरू करने के लिए बीम के ठीक निचे  खड़ा होए !
  •  बीम को जम्प करके पकड़ते समय कोशिस करे की हाथ की पूरी अंगुलिया  एक साथ रहे और बीम के ऊपर अच्छी ग्रिप बनाये !
  • बीम पड़ते समय अगर कुछ चुभ रहा हो या ग्रिप अच्छी नहीं बनी हो तो दुबारा ग्रिप बनाये !
  • बीम के ऊपर ग्रिप अपने बॉडी के साइज़ के अनुसार बनाये ! ग्रिप न ज्यादा दूर न ज्यादा करीब हो !
  • बीम पे ज्यादा देर तक लटके न रहे इससे हाथ थक जाते है इसलिए बीम को जल्दी और सही तरीके से करना चाहिए ! अगर आप ने पहली दफा में बीम सही से नहीं किये तो दुबार बीम करना थोडा मुस्किल होता है क्यों की तब तक हाथ बहुत थक चुके होते है ! इस लिए बीम सुरु  करने से पहले वहा पे उपस्थित अधिकारी से पुरे बीम से सम्बंधित शर्ते  पहले ही पूछ लेना चाहिए ! 
तो ये रही कुछ आर्मी /आर्म्ड फोर्सेज या पुलिस के फिजिकल टेस्ट(Police physical test) से सम्बंधित बाते और हिदायते ! मै इसमें येही कहना चाहुगा की फिजिकल टेस्ट केदौरान अपने आप पे भरोसा रखे न किसी का देखा देखि नक़ल करे! 

इस बात के लिए मै एक घटना शेयर करना चाहुगा ! कुछ साल पहले मै एक रिक्रूटमेंट के फिजिकल टेस्ट(Police recruitment physical test) से सामिल था उस टेस्ट के दौरान मैने देखा दो बहुत सुडौल जवान लड़के आये थे पर दोनों अपने मुर्खता भरी कार्य के कारण फिजिकल टेस्ट में पास नहीं कर पाए ! 

और उनकी मुर्खता थी- एक ने लोगो के चीरिंग करने के कारन इतना तेज दौड़ा की उसने 4 मिनट में दौड़ पूरी कर ली जब की पासिंग टाइम 5 मिनट 30 सेकंड था ! लेकिंग इस तेज के चाकर में उसने अपनी पूरी एनर्जी दौड़ में लगा दिया और जब  लॉन्ग जम्प की बरी आई तो उसके पास शक्ति नहीं था की तेज दौड़ सके और ओ लोंग्जुम्प पे फेल कर गया! 

और दुसर ने मुर्खता ऐसे की की उसने देखा की उसके पीछे अभी बहुत लोग दौड़ रहे है इसलिए उसने समझ बैठा की अभी दौड़ने के लिए काफी  समय बाकि है और उसने अपनी स्पीड कम कर दी और जब फिनिशिंग लाइन पे पहुच तो पासिंग टाइम ख़त्म हो गया था  और उसे फेल करार दिया गया !

यानि मेरा कहने का मतलब है  की  आप फिजिकल टेस्ट देने आये है इसे उसी तरीके से दे जैसे आपने प्रैक्टिस किआ है न की दुसरो को नक़ल कर के ! आल द बेस्ट !

उम्मीद है पोस्ट पसंद आया होगा ! अगर कोई कमेंट हो तो निचे के कमेंट  बॉक्स में जरुर लिखे  ! और इस ब्लॉग कोसब्सक्राइब कर हमलोगों को सपोर्ट करे !

इस ब्लॉग से कोई भी पोस्ट रिलेटेड पीडीऍफ़ डाउनलोड करना होतो आप डाउनलोड सेक्शन में जा कर कर सकते है !

06 अगस्त 2016

ड्रिल : "परेड पर(getting on parade) " जरुरत और करवाई

पिछले पोस्ट में हमने धीरे चाल से बाएँ सलूट के बारे में जानकारी शेयर किया है ! इस पोस्ट में हम ड्रिल "परेड पर " के जरुरत, कमांड और करवाई("Parade par" ke jarurat , word of Command aur karwai) के बारे में जानकारी शेयर करेंगे !


"परेड पर" की जरुरत("Parade par" ke jarurat) : जब पलटन , कॉय या ट्रूप्स किसी भी फार्मेशन में ड्रिल ग्राउंड के किनारे पर खड़े हो तो उसे परेड में हाज़िर करने के लिए परेड पर किया जाता है ! परेड को परेड पर लेन से पहले दाहिना दर्शक मंगवाया जाता है !
सेक्शन में सेक्शन कमांडर ,प्लाटून में प्लाटून  हवलदार , और कॉय(coy) में सीएचएम्(CHM) दाहिना दर्शक होता है !
जरुर पढ़े : सलूट की महत्व और सलूट कैसे कब करने का तरीका

"परेड पर" का वर्ड ऑफ़ कमांड("Parade par" keword of command) :वर्ड ऑफ़ कमांड मिलता है दहिना दर्शक(अभ्यास के लिए ) तो सावधान हो कर 15कदम  मार्च करे और थम करे और दर्शक हिलो मत के वर्ड ऑफ़ कमांड पर विश्राम हो जाये ) 

"परेड पर" का वर्ड ऑफ़ कमांड  पर करवाई"Parade par" ke word of command pe karwai) : जब विश्राम पोजीशन से  वर्ड ऑफ़ कमांड मिलता है दाहिना दशक तो इस वर्ड ऑफ़ कमांड पर सावधान होना , तीन का ठहराव देते हुए मार्च करें और 15 कदम पर थम करे और दाहिने से सज करें !

इस पोजीशन से वर्ड ऑफ़ कमांड मिलता है दर्शक हिलो मत तो विश्राम करें !  दर्शक परेड पर के वर्ड ऑफ़ कमांड पर दर्शक ऊपर बताई गई साडी करवाई करता है और उसके बाद पलटन परेड पर के आदेश पर प्लाटून अपनी अपनी दर्शक के बाएँ आकर थम करे ! बाजु उठाकर दाहिने सज की करवाई करेंगे और बारी बारी बाजु गिराएं और विश्राम के के वर्ड ऑफ़ कमांड पे पूरी प्लाटून एक साथ विश्राम हो जाएगी !

जरुर पढ़े : एक लाइन, दो लाइन और तीन लाइन कब और कैसे बनाया जाता है

इस प्रकार से हमने ड्रिल परेड पर के जरुरत , वर्ड ऑफ़ कमांड और करवाई के बारे में जानकारी रही ! उम्मीद है ये पोस्ट पसंद आएगी !अगर कोई सजेसन और कमेंट हो तो निचे कमेंट बॉक्स में जरुर लिखे ! और इस ब्लॉग को सब्सक्राइब कर हमलोगों को सपोर्ट करे !

इस ब्लॉग से कोई भी पोस्ट रिलेटेड पीडीऍफ़ डाउनलोड करना होतो आप डाउनलोड सेक्शन में जा कर कर सकते है !
विशेषकर आप के लिए  :
  1. 222 इंग्लिश - हिंदी परेड कमांड का संकलन 
  2. फासला रखते हुए दाहिने, बाएँ और मध्य सज की करवाई
  3. 4 स्टेप्स के तेज चाल से दाहिने मुड करवाई पूरा करना
  4. 4 स्टेप्स में तेज चल कि करवाई कैसे की जाती है
  5. 5 स्टेप्स में तेज चाल से पीछे मुड की पूरी करवाई
  6. खड़े खड़े सलूट का तरीका और जरुरत
  7. 2 स्टेप्स में खड़े खड़े दाहिने सलूट की करवाई की तरीके
  8.  2 स्टेप्स में खड़े खड़े बाएँ सलूट की करवाई का तरीका
  9. विशार्जन , लाइन तोड़, और स्वस्थान का ड्रिल करवाई
  10. धीरे चाल से सामने सलूट की जरुरत और करवाई

05 अगस्त 2016

4 स्टेप्स में धीरे चल से बाएँ सलूट के ड्रिल और कमांड

पिछले पोस्ट में हमने 4 स्टेप्स में धीरे चाल से दाहिने सलूट के ड्रिल और कमांड के बारे में जानकारी हासिल किये ! इस पोस्ट में हम 4 स्टेप्स में धीरे चाल से बाएँ सलूट के ड्रिल और कमांड(In 4 steps dhire chal se baen saut ke drill aur command) के बारे में जानकारी हासिल करें !


धीरे चाल से बाएँ सलूट की जरुरत(Dhire chal se baen salute ki jarurat) : बड़ी बड़ी परेडो में  में वीआइपी (VIP) द्वारा परेड का निरिक्षण करते समय उनके आगे चलने वाले पायलट धीरे चाल से मार्च मरते है और अगर परेड में निशान हाज़िर हो तो उसके सामने से गुजरते समय धीरे चल से बाएँ सलूट की करवाई करते है !

धीरे चाल से बाएँ  सलूट  वोर्ड ऑफ़ कमांड(Dhire chaal se baen salute ki word of command) :सामने से धीरे चल बढ़ो , सलूट करना बाएँ  सलूट सलूट !  गिनती से करवाई का वर्ड ऑफ़ कमांड - वर्ड ऑफ़ कमांड सामने से धीरे चल बढ़ो , गिनती से सलुट करना बाएँ  सलुट एक -एक स्क्वाड दो , दो-तीन-चार -पांच. स्क्वाड तीन डाउन , स्क्वाड चार बढ़ो ! थम एक -दो

जरुर पढ़े : ड्रिल का इतिहास और सावधान पोजीशन में देखनेवाली बाते


धीरे चाल से बाएँ  सलूट की ड्रिल करवाई(Dhire chaal se baen salute ki drill ) :  


गिनती से करवाई(Dhire chaal se baen salute ki ginti se drill karwai):  धीरे चल से वर्ड ऑफ़ कमांड मिलता है गिनती से सलूट करना बाएँ सलूट एक , यह वर्ड ऑफ़ कमांड उस समय मिलता है जब दाहिने पांव को बाएँ पांव क्रॉस कर रहा हो या दाहिने पांव  जमीन पर हो तो इस वर्ड ऑफ़ कमांड पर बाएँ पांव को 30 इंच आगे रखें और बाएँ  सलूट कर के रुक जाये !और शौतिंग कर -एक 

ड्रिल करवाई और देखने वाली बाते (Dhire chaal se baen salute me karwai aur dekhne wali baten) : वर्ड ऑफ़ कमांड सामने से धीरे चल बढ़ो
  1. वर्ड ऑफ़ कमांड सामने से धीरे चल  बढ़ो , गिनती से सलुट करना बाएँ  सलूट एक -एक , इस पोजीशन  में देखने वाली बातें ! बाएँ पांव आगे जमीन पर लगा हुआ , बदन का बोझ बाएँ पांव पर , दाहिने पों का पंजा जमीन पर और एडी उठी हुई  और टंगे कशी हुई ! सलूट सीखे हुए तरीके के मुताबिक बाएँ तरफ किया हुआ बाकि की पोजीशन सावधान !
  2. वर्ड ऑफ़ कमान मिलता है दो  तो दाहिने पांव से दो की गिनती शुरू करते हुए पांच की गिनती तक मार्च और रुक जाएँ ! स्क्वाड दो- दो -तीन -चार -पांच! इस पोजीशन में देखने वाली बाते , धीरे चाल से पांच कदम जमीनि फासला तय किआ हुआ , बाकि पोजीशन नम्बर -एक की तरह !
  3. वर्ड ऑफ़ कमांड मिलता है स्क्वाड तीन -तो दाहिने पांव को आगे लें और सलूट गिराएँ और शोउटिंग करे डाउन ! स्क्वाड तीन डाउन ! इस पोजीशन में देखने वाली बाते - दाहिना पांव 30 इंच आगे  पूरा जमीन पर बदन का बोझ दाहिने पांवपर बाएँ पांव का पंजा ज़मीन पर एडी उठी हुई बाकि पोजीशन सावधान !
  4.  वर्ड ऑफ़ कमांड मिलता है स्क्वाड चार- तो बाएँ पांव से धीरे चाल शुरू करें शोउटिंग करे बढ़ो ! स्क्वाड चार बढ़ो थम एक-दो 

धीरे चाल की ड्रिल में टाइमिंग मिलाना थोडा मुश्किल होता है इसलिए इसका प्रैक्टिस बार बार करने से धीरे चल की ड्रिल और सलूट सुधर जाता है !

इस प्रकार से धीरे चल से बाएँ सलूट की जानकारी यहाँ ख़त्म हुई उम्मीद है की पोस्ट पसंद आएगा ! अगर कोई सजेसन या कमेंट हो तो निचे कमेंट बॉक्स में जरुर लिखे ! और इस ब्लॉग को सब्सक्राइब  करके हमलोगों को सपोर्ट करे!


इस ब्लॉग से कुछ डाउनलोड करना है तो आप डाउनलोड सेक्शन से जा कर उसे लिंक के ऊपर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते है !
विशेषकर आपके लिए  :
  1. फासला रखते हुए दाहिने, बाएँ और मध्य सज की करवाई
  2. 4 स्टेप्स के तेज चाल से दाहिने मुड करवाई पूरा करना
  3. 4 स्टेप्स में तेज चल कि करवाई कैसे की जाती है
  4. 5 स्टेप्स में तेज चाल से पीछे मुड की पूरी करवाई
  5. खड़े खड़े सलूट का तरीका और जरुरत
  6. 2 स्टेप्स में खड़े खड़े दाहिने सलूट की करवाई की तरीके
  7.  2 स्टेप्स में खड़े खड़े बाएँ सलूट की करवाई का तरीका
  8. विशार्जन , लाइन तोड़, और स्वस्थान का ड्रिल करवाई
  9. धीरे चाल से सामने सलूट की जरुरत और करवाई
  10. 4 स्टेप्स में धीरे चल से दाहिने दाहिने सलूट की करवाई और जरुरत

04 अगस्त 2016

जमीनी निशान ब्यान करने का तरीका और ब्यान करते समय ध्यान में रखनेवाली बातें

पिछले पोस्ट में हमने जमीनी निशान का ब्यान और आमरुख के बारे में जानकारी शेयर किये थे ! इस पोस्ट में हम जमीनी निशान को ब्यान करने का तरीका और ध्यान में रखने वाली बाते(Jamini  nishan ko byaan karne ka tarika aur  jamini nishan ko byaan karte samay dhyan me rakhne wali bate) के बारे में जानकारी शेयर करेंगे !


जैसे की हम जानते है की जमीनी निशान दिखने के लिए सबसे सीधा और साधारण तरीका जिससे निशान जल्द से जल्द बताया जा सके  का प्रोयोग करना चाहिए ! जमीनी निशान दिखने(Jamini nishan ko dikhane ka tarika) का कुछ तरीके इस प्रकार से है !

जरुर पढ़े :एक लाइन, दो लाइन और तीन लाइन कब और कैसे बनाया जाता है
  • सीधा तरीका (Direct Method for indicating Target): यह सबसे साधारण और अच्छा तरीका है ! इसमें दिशा के अलावा और किसी मदद का सहयोग नहीं लिया जाता है और सबसे असं जमीनी निशान दिखने में काम आता है !
  • दिशा का तरीका (Direction Method for indicating Target): इस तरीके में जमीनी निशान की दिशा दी जाती है  आम रुख , मदद का निशान , या ज़मीनी निशान से , यदि बताया न गया हो तो सभी दिशा आम रुख से ही मानी जाती है !
  • निचे लिखी गई दिशाओ का ही प्रयोग किआ जाता है:  निचे दिए दिशाओ का डिग्री में कितना वैल्यू होता है दिया गया है !   
    (क) थोडा बाएँ या दाहिने का तरीका(Thoda baen ya dahine ka tarika) - 10 डिग्री 
    (ख) एक चौथाई बाएँ या दाहिने का तरीका(Ek chauthai baen ya dahine ka tarika) - 22 डिग्री 
    (ग) आधा बाएँ या दाहिने का तरीका(Aadha baen aur dahine ka tarika) - 45 डिग्री 
    (घ) तीन चौथाई बीन या दाहिने का तरीका(Teen chauthai baen ya dahine ka tarika) - 67 डिग्री 
    (ड) पूरा बाएँ या दाहिने का तरीका(Pura baen ya pura dahine ka tarika) - 90 डिग्री 
  • मदद का निशान का तरीका (The Reference Point Method): यह तरिकताब इस्तेमाल किया जाता है जब सीधे तरीके से निशान दिखाया न जा सके ! इस तरीके में निशान की दिशा किसी और जमीनी निशान या मदद की निशान से देते है ! जो की  पहले से ही चुना हुआ रहता है और पहले से ही बताया गया होता है !

         मदद का  निशान चुनते वक्त ध्यान में रखने वाली बातें(Madad ke nishan chunte samay dhyan              merakhne wali bate ) :
         (क) निशान मशहूर हो
         (ख) 19 डिग्री के फासले से अधिक दूर न हो दो मदद के निशान 
         (ग) मदद का निशान के नाम पहले से मुकरर किया हो !
         (घ) कितने निशान चुने जायेंगे वह जिमेवारी के इलाके के चौड़ाई पर निर्भर करेंगा 
         (ड) निशान अलग अलग प्रकार के चुने जाये
  • घडी का तरीका (The Clock ray Method): यह तरीका मदद के निशान के तरीके के साथ इस्तेमाल किया जाता है ! घडी के बीच वाले हिस्से को उस निशान पर रखो जिससे आप मदद के निशान के तौर पर इस्तेमल कर रहे हो ! घडी के जितने बजे अगला निशान परता है दिया जाए !
           घडी का तरीके को इस्तेमाल करते समय (Ghadi ka tarika ko istemal karte samay dhyan me                 rakhne wali baten): 
           (क) घडी का छे बजे का रुख अपनी तरफ रखे 
           (ख) घडी का बजे  बताने से पहले बाएँ या दाहिने का प्रयोग किआ जाए !
           (ग)  6 और 12 बजे के लिए निचे और ऊपर का प्रयोग किया जाये !
           (घ) टुकड़ी नजदीक हो ताकि घडी की सुइओ का ठीक अनुमान लगा सके !
           (ड) उची जमीं से निचे देख रहे हो तो घडी जमीं के साथ समतल हो !
           (च ) नीची जमींन से उची जमीं देख रहे हो तो घडी खड़े रुख में हो !

जरुर पढ़े :  सलूट की महत्व और सलूट कैसे कब करने का तरीका
  • डिग्री का तरीका (The Degree  Method): अगर घडी के समय की रुख में एक ही दिशा में ज्यादा निशान हो तब टारगेट को जाहिर करने के लिए घडी के साथ डिग्री का भी इस्तेमाल किया जाता है !
          डिग्री को नापने के लिए हमारे पास निम्न  साधन है(Degree napte ke liye sadhan) 
          (क) बाएँ हाथ से - 1, 3, 5,8, 12 और 19 डिग्री 
           (ख) दूरबीन से - 4 डिग्री 
          (ग) राइफल के फोरे साईट प्रोटेक्टर और बेक साईट लीफ से - 3 डिग्री 
          (घ ) LMG फोरे साईट प्रोटेक्टर - 2 डिग्री   
  • टारगेट का सत्यापन (Verification): यह यकीं करने के लिए की कोई मुश्किल ज़मीनी निशान जो बताया गया हो उसे सब जवान ने समझ लिया है , कमांडर उसे चेक बेक करवा सकता है ! इसके लिए वोह चेक बेक शब्द का प्रयोग करता है ! जो जवान चेक कर रहा है वोह दी हुए ज़मीनी निशान से कोई और जमीनी निशान का ब्यान करता है ! मुश्किल जमीनी निशान दिखने के बाद कमांडर "सीन(Seen) " पूछ सकता है ! जिसे निशान समझ आया हो चुप रहेगा और निशान नहीं देखा है ओ "नोट सीन(Not seen) " का प्रयोग करेगा !
  • चारो और ज़मीनी निशान देने का तरीका(Charo or jameeni nishan dene a tarika) : यह इस तरतीब में दिया जाय 
         (क) सबसे पहले आमरुख
         (ख)फिर घडी के सीधे रुख सभी ज़मीनी निशान दिए जाएँ जो दिखाई दे रहे हो !
         (ग)वापिस आमरुख  में जो जमीनी निशान दिखाई न दे रहे हो उन्हें बताया जाए !
  • हथियारों के जिम्मेवारी के इलाके को बताने की तरतीब(Hathiyaro ke jimmewari ke ilake ka vyaan karne ka tartib) : इस तरतीब में बताया जाये ! 
          (क) आम रुख(Aamrukh) 
          (ख) बाएँ हद(Baen had) और दाहिने हद(Dahini had) 
          (ग) मदद के निशान(Madad ke nishan) (जिम्मेवारी के इलाके में)
          (घ) प्राइमरी अर्क(Primary arc) , सेकेंडरी अर्क(Secondary Arc) और फिक्स्ड लाइन(Fixed line) 
          (ड) फायर खोलने के हद दिन में और रात में 
  • जमीनी निशान देते समय ध्यान में रखने वाली बातें(Jamini nishan dete samay dhyan me rakhne wali baten)  : यह निम्न लिखित है :
         (क) ब्यान छोटा , सादा और साफ़ हो 
         (ख) कठिन निशान सही तरीको की मदद से बताया जाय 
         (ग) दिशा हमेशा आम रुख से दी जाए 
         (घ) दिए गए हदों में जमीनी निशान बाएँ से दाहिने बयान किया जाय !
         (ड) कमांडर द्वारा दिए गए  निशान का नाम बदली नहीं करना चाहिए !
         (च) जो जमीनी निशान दिखाई न देता हो उसे आखिरी में ब्यान करे !
         (छ) अगर जमीनी निशान का फैलाव 1 डिग्री  से ज्यादा है तो फिर उसका कोई किनारा लिया जाय !
         (ज) उन्ही जमीनी निशानों का बयान करें जो आप के ज़ुबानी हुकुम से सम्बंध रखते हो ! पहले अपने                   ज़ुबानी तैयार करें और फिर  उसके  मुताबिक ज़मीनी निशान चुने !  


इस प्रकार से जमीनी निशान और टारगेट दिए जाते है ! उम्मीद है की ये पोस्ट पसंद आएगा , अगर कोई कमेंट या सजेसन हो तो निचे के कमेंट बॉक्स में जरुर लिखे ! और इस ब्लॉग को सब्सक्राइब  करके हमलोगों को सपोर्ट करे!

इस ब्लॉग से कुछ डाउनलोड करना है तो आप डाउनलोड सेक्शन से जा कर उसे लिंक के ऊपर क्लिक  करके  डाउनलोड  कर सकते है ! इस पोस्ट को डाउनलोड करे! 

विशेषकर आप के लिए  :
  1. फिल्डक्राफ्ट और उसके फायदे
  2. फासले का अनुमान लगाना और अनुमान लगाने का तरीका
  3. चीजे क्यों दिखाई देती है टारगेट को कैसे बयान करते है ?
  4. कामोफ्लाज और कांसिल्मेंट तथा फायर कण्ट्रोल आर्डर की जानकारी
  5. कमोफ्लाज के सिद्धांत , और कामोफ्लाज करने का तरीका
  6. कोसिल्मेंट क्या है और उसका तरतीब
  7. स्टाकिंग क्या है ? और स्टाकिंग के फायदे तथा और जाननेवाली बाते !
  8. आवाज़ तथा बेअरिंग के मेथड से फासले का अनुमान लगाने का तरीका

Add