20 जुलाई 2016

7.62 mm LMG की खुबिया ,कमिया और डिप्लॉयमेंट के उसूल

पिछले पोस्ट में हमने X-95 राइफल से फायर करने का तरीका और इस पोस्ट में हम 7.62mm LMG की खुबिया , कमिया(7.62 mm LMG ki kamia, khubia aut siting karne ka usul) तथा उसके सिटींग का उसुल के बारे में जानकारी शेयर करेगे !

जैसे की हम जानते है की 7.62 mm LMG एक प्लाटून का बहुत ही अहम हथियार है और जब भी एक सेक्शन स्तर  की नाफरी जब भी पेट्रोलिंग या किसी ऑपरेशनल ड्यूटी के जाती है तो 7.62 mm LMG जरुर अपने साथ रखती है !

जरुर पढ़े : नॉ-36 ग्रेनेड का खोलना जोड़ना और ग्रेनेड की चाल

 जब भी कोई फॉरवर्ड लोकेशन या आउट पोस्ट स्थापित  किया जाता है वह 7.62 mm LMG को की साइटिंग  करते  का बहुतही अहमियत दी जाती !  इस लिए इस पोस्ट  में हम 7.62 mm LMG कुछ खुबिया , खामिया और साइटिंग करने का उसूल  इस प्रकार है

7.62 mm LMG की खुबिया (7.62 mm LMG khubia)
  • एक जवान आसानी से फायर कर सकता है !
  • छुपाव आसान है !
  • सिंगल शॉट और आटोमेटिक शॉट फिरे दोनों कर सकते है !
  • हवा से ठंडा होने वाला हथियार है !
  • रात के वक्त फिक्स्ड लाइन लगाकर फायर  कर सकते है !
  • हवाई जहाज के खिलाफ फायर कर सकते है !
  • कंधे और बगले से फायर किया जा सकता है !

7.62 mm LMG की कमिया(7.62 mm LMG kamia)
  • शोला पैदा होताहै जिससे पोजीशन एक्स्पोसे होने के चांसेज ज्यादा रहता है 
  • आवाज़ ज्यादा होता है !
  • फायरिंग से धुल उड़ता है ज्यादा !
7.62 mm LMG  साइटिंग करने का उसूल(7.62 mm LMG Siting karne ka usul): यानि जब 7.62 mm LMG को डिप्लॉयमेंट करने का तरीका इस प्रकार है !
  • छुपाव में हो , अगर कुदरती छुपाओ न हो तो बनावती चीजों का इस्तेमाल करके कामोफ्लाज और कांसिल्मेंट का बंदोबस्त करना चाहिए ! 
  • फील्ड ऑफ़ फायर कारगर रेंज तक साफ़ हो !
  • मिले हुए टास्क को पूरा कर सके !
  • म्यूच्यूअल सपोर्ट में हो , यानि एक 7.62 mm LMG दुसरे 7.62 mm LMG फ्रंट को  कवर कर सके !
  • डीफिलाडेड पोजीशन हो !
  • अगर पहाड़ी इलाका हो तो स्पर्स को कवर करे और दूसरी गन साथ वाले सेक्शन के  फ्रोंटेज को कवर करे 
  • स्काइलाइन पर न हो 
  • प्लुगिंग फायर कम से कम हो 
  • जरुरत हो तो अल्टरनेटिव पोजीशन चुनी जाय !
  • इनफिलाटेड फायर हो 

तो ये रही  कुछ खुबिया, कमिया और 7.62 mm LMG के डिप्लॉयमेंट करते समय ध्यान में रखने वाली बाते ! उम्मीद है की पोस्ट आपको पसंद आएगा अगर कोई कमेंट हो तो निचे कमेंट बॉक्स में जरुर लिखे ! और सब्सक्राइब करे !

7.62 mm LMG की खुबिया और कमिया का ई नोट्स केवल 10 रु /-

इन्हें भी  पढ़े :
  1. INSAS LMGमें पड़ने वाली गैस की कमी का रोक और उसे दूर करने का तरीका
  2. INSAS LMG में पड़ने वाले अन्य रोके तथा उसे दूर करने का तरीका
  3. 9mm पिस्तौल के चाल और चाल में सामिल होने वाले हिस्से पुर्जे
  4. 9 mm पिस्तौल में पड़ने वाले रोके और उसे दूर करने का तरीका
  5. 9mm कार्बाइन मचिन के रोके और उसे दूर करने का तरीका
  6. इंसास राइफल के थ्री ब्रस्ट मेचानिस्ज्म की चल और पुर्जे
  7. जनरल टेक्निकल डिटेल्स 5.56 mm इंसास राइफल के कार्ट्रिज के बारे में
  8. इंसास राइफल की दुरुस्त ट्रिगर ऑपरेशन
  9. 36 ग्रेनेड के बेसिक जनरल डाटा और ग्रेनेड का इस्तेमाल और पार्ट्स के नाम
  10. नॉ-36 ग्रेनेड का खोलना जोड़ना और ग्रेनेड की चाल

19 जुलाई 2016

केंद्रीय विद्यालय का फ़ीस ऑनलाइन भरने का तरीका ?

केन्द्रीय विद्यालय संगठन एक ऐसी शैक्षणिक संसस्था है जो की केंदीय कर्मचारियो के बच्चो के लिए लिए कभी सुविधा जनक है उसमे भी जो आर्म्ड फाॅर्स के कर्मचारी है उनके बच्चो लिए तो ये एक तरह  वरदान है क्यों की उनके अभिभावक का हमेशा ट्रान्सफर एक जगह से दुसरे जगह पे होता ही रहता है  और ट्रान्सफर  ज्यादातर रिमोट लोकेशन पे होता  जहा की केन्द्रीय विद्यालय(kv) के अलावा और कोई विद्यालय भी नहीं है और कुछ जगह तो ऐसे है जहा केवी(Kendriya Vidyalaya) भी नहीं है !

केन्द्रीय की पढाई भी और सभी सरकारी स्कूल के तुलना में बहुत अच्छा होता है और फीस भी पब्लिक स्कूल के अपेक्षा कम है है ! पहले तो केवी का फीस स्कूल के टीचर्स ही जमा करते थे और उसके थोडा चेंज आया जिसमे ये होने लगा की स्कूल चलाना देता था और अभिभावक को बैंक में जाकर फीस भरना पड़ता था जिस में काफी तकलीफ होती है आर बैंक नजदीक नहीं हो या अभिभावक की ड्यूटी दूर हो और ओ आ नहीं सकते है फीभारने के लिए तो उन्हें किसी को बोलना पड़ता था फी भरे के लिए !

लेकिंन  पिछले  जुलाई 2015 से केन्द्रीय विद्यालय ने ऑनलाइन फी पेमेंट की शुरुवात की है जो की काफी सरहनीय कदम है और अब बैंक  में जाने का कोई झंझट नहीं है आब ऑनलाइन फी पेमेंट केन्द्रीय  विद्यालय का  आप मोबाइल फ़ोन या इन्टरनेट से किसी कैफ़े या घर के इन्टरनेट कनेक्शन से कर सकते है ये बहुत  ही आसान  है इसके लिए आपका इन्टरनेट बैंकिंग या क्रेडिट कार्ड या एटीएम कार्ड होनी चाहिए जिससे आप पेमेंट कर सकते है !

जैसे की आप जानते है की केन्द्रीय विद्यालय का फी क्वार्टरली यानि तीन महीने में एक बार भरा जाता है जो जो साल के जनवरी , अप्रैल , जुलाई और अक्टूबर महीने में एक साथ तीन महीने का एडवांस फी पेमेंट करना पड़ता है ! उसी अनुसार आप आप इन महीनो  के 15 तारीख से पहले फी ऑनलाइन पेमेंट भर सकते हा अगर 15 तारिख के बाद भरते है तो आप को लेट फी भी लगेगा !

केन्द्रीय विद्यालय का फ़ीस कैसे भर सकते है  या कितने प्रकार  से भरा जा सकता है(kv ka fees kaise bhar sakte hai aur kitne prakar se bhar sakte hai) : चार तरीके से भरा जा सकता है !
  1. ऑफलाइन (Offline): कैश या चेक को यूनियन बैंक के किसी भी ब्रांचा में चलन भर कर जमा किया जा सकता है !
  2. ऑनलाइन (Online):किसी भी बैक के डेबिट /क्रेडिट या  इन्टरनेट बैंकिंग के द्वारा भरा जा सकता है !
  3. मोबाइल बैंकिंग (Mobile Banking): अगर किसी स्मार्टफोन  में किसी भी बैंक  मोबाइल बैंकिंग का एप्लीकेशन इन्सटाल्ड है तो उसके द्वारा भी कर सकते है  !
  4. पीओएस (PoS): जहा नजदीक में बैंक नहीं है वह PoSटर्मिनल इनस्टॉल बैंक के द्वारा किया गया है जहा पे स्कूल का ही एक स्टाफ PoS के द्वारा पेमेंट रिसीव करता है !



कब  केन्द्रीय विद्यालय का फी भर सकते है(Kab kab Kendriya Vidyalaya ka fee bhara ja sakta  hai ) : निचे बताये हसे समय पे फीस पूरी साल भर सकते है :
  1. त्रिमासिक पेमेंट (Quartely Payment) : उस त्रिमास का पेमेंट जनवरी , अप्रैल, जुलाई , अक्टूबर में भर सकते है !
  2. बकाया फीस (Arrears fee): बकाया फी अगले त्रिमास के पहले महिना से दूसरा त्रिमास में कही किया जा सकता है लेट फी के साथ , बाकाया फी केवल एक अकादमिक साल का ही भरा जा सकता है !
  3. एडवांस फी (Advance fee): एडवांस फी एक साल का जानवरी, अप्रैल, जुलाई उर अक्टूबर में ही की जा सकती है !
  4. न्यू एडमिशन फी (New Admission fee): साल के दौरान कभी भी 

ऑनलाइन फी भरने का तरीका  (Online fee payment of kv)

1. इन्टरनेट बैंकिंग के द्वारा (Internet banking ke through fee payment of kv)

  • सबसे पहले इन्टरनेट  के ब्राउज़र में इस लिंक को टाइप करे या क्लिक करे   https://epay.unionbankofindia.co.in/kvfee/ 
  • उसके बाद ऐसा पेज खुलेगा 


  • उस पेज के दिए हुवे फॉर्म में  अपने बच्चे का उनिक आईडी और जन्म तिथि भरने के के बाद बाद काप्त्चा(CAPTCHA) कोड को इंटर करे और लोगिंग बटन पे क्लिक करे !
  • जिसके बाद आपके बच्चे का पूरा डिटेल आएगा जिसके निचे  मेक पेमेंट लिंक दिया रहेगा उसपे क्लिक करे !
  • मेक पेमेंट वाले लिंक पर क्लिक करें के बाद पूरा फी डिटेल आएगा अगर आप फीस लेट से भर रहे है तो लेट फी के साथ डेटल आएगा वह पे कोलोमं खली रहेगा जिसमे आपको अपना मोबाइल नॉ और ईमेल एड्रेस डालना पड़ेगा ओके बाद उस पेज पे बड़े लैटर में लिखा रहे गा मेक पयेमेंट ! उस मेक पेमेंट पे क्लिक करे !
  • मेक पेमेंट लिंक पर क्लिक करने के बाद दूसरा पेज खुलेगा जिसमे आप से आप्शन चुना है की कैसे आप पेमेंट करना चाहते है जैसे की क्रेडिट कार्ड से, डेबिट कार्ड से या नेट बैंकिंग के द्वारा अपने अपना आप्शन चुने और उस बैंक के साईट पे जाकर अपना डिटेल भरे आपका पेमेंट ओ जायेगा !

  • बैंक से पेमेंट के बाद वापस आप यूनियन बैंक के कन्फर्मेशन पेज पे आ जायेगे जहा डिटेल दिख्य्गा सफल पेमेंट का ! इस प्रकार आप नेट बैंकिंग के थ्रू  ऑनलाइन फी पेमेंट ऑफ़ केवी (online fee payment of kv through net banking) कम्पलीट हुआ !
केवी पेमेंट मोबाइल बैंकिंगके द्वारा कैसे करे (Mobile banking ke dwara fee payment of kv)
  • निश्चित करे की आप के मोबाइल में ओबिले बैंकिंग का सॉफ्टवेर इनस्टॉल है और अपडेट है !
  • अपना मोबाइल एप्लीकेशन को ओपन करे एम् पीन (mPIN)डाल के !
  • उसके बाद अपने मोबाइल बैंकिंग एप्लीकेशन के आईएमपिएस(IMPS) सेक्शन के P2M आप्शन पे क्लिक करे  
  • उसके बाद अपन mPIN इंटर करे 
  • उसके बाद बेनेफिसरी मोबाइल ओ के जगह केवी का मोबाइल न.- 9868577463 & MMID No- 9026963 इंटर करे !
  • उसके बाद फी की रकम को इंटर करे अमाउंट वाले  कलम में अगर आप लेट फी भर रहे है तो यूनियन बैंक के साईट पे जेक एक्साक्ट फी ओउंत जान ले  उसे इंटर करे !
  • रिफरेन्स कलम में अपने बच्चे का यूनिक आईडी इंटर करे 
  • सबमिट बटन दबाये आपका ऑनलाइन फी पेमेंट ऑफ़ केवी (online fee payment of KV through Mobile Banking)
स्कूल के द्वारा दिया हुवा फी चालान गुम जाने पे दूसरा केवी फी चालन(Central school ka kv fee challan lost hone pe karwai) कैसे प्राप्त करे ?:  अगर आपके बच्चे का चालान गुम होगया हो तो आप केंदीय विद्यालय की साईट पे या यूनियन बैंक के साईट पर जाकर बच्चे का यूनिक आई डी और जन्म तिथि इंटर करके उसके बाद जेनेरेट चालान बटन पे क्लिक करके आप चालान फिर से जेनेरेट कर सकते है !

फी  पेमेंट रिसीप्ट गुम होने पे डुप्लीकेट रिसीप्ट कैसे प्राप्त करे(Duplicate receipt of fee payment of kv) :अगर आपके बच्चे का फी पेमेंट  रिसिप्ट अगर  गुम होगया हो तो आप केंदीय विद्यालय की साईट पे या यूनियन बैंक के साईट पर जाकर बच्चे का यूनिक आई डी और जन्म तिथि इंटर करके आप रिसिप्ट फिर से जेनेरेट कर सकते है !

अगर पेमेंट के मेरे बैंक अकाउंट से डीडक्ट होने के बाद भी रिसिप्ट जेनेरेट  नहीं हुई तो क्या करे fee payment of kv two time hone pe kya kare):  अगर आप के अकाउंट से पेमेंट देदुक्ट होगया है और रिसिप्ट नहीं जेनेरेट हुआ तो दुबारा पेमेंट न करे कम से कम एक दिन रुके फिर भी रिसिप्ट का मेसेज नहीं आया तो दुबारा पेमेंट प्रोसेस करे ! अगर आपका फी पेमेंट दो दफा होगया तो आप का एसेस पेमेंट बैंक द्वारा चार से पांच दिनों में उसी अकाउंट में रिफंड कर दी जाएगी ! अगर नहीं होती है तो इस ईमेल पे संपर्क करे  kvhelpdesk@unionbankofindia.com.

इस प्रकार से आप ऑनलाइन और ऑफ लाइन केंद्रीय विद्यालय का फी भर सकते है ये बहुत आसान है !उमीद करता हु पोस्ट पसंद आया होगा कोई कमेंट हो तो निचे के कमेंट बॉक्स में जरुर लिखे ! और सब्सक्राइब करे इस ब्लॉग  को !

17 जुलाई 2016

एक मिनट ड्रिल : फायरिंग रेंज को फायरिंग के लिए जल्द से जल्द तैयार करना

पिछले पोस्ट में हमने स्टील्थ वाल्किंग एक मिनट ड्रिल के बारे में इस पोस्ट में हम फायरिंग रेंज को प्रेपरे (Jaldi se firing range ko fire karne ke liye taiyar karna) करने के बारे में जानकारी शेरे करेंगे !

जरुर पढ़े :एक मिनट ड्रिल का उदेश क्या है?

हम जानते है आज का ट्रेनीज ही कल का उस्ताद और सीएचएम्  और बीएचेम बनना है और अपने यूनिट में भी उसे समय समय पे एनुअल रेंज क्लासिफिकेशन फायरिंग करवानी है और खुद भी करनी है ! ऐसे फायरिंग करवाना ओने मैन टास्क नहीं है इसीलिए सभी जवानों को ये मालूम होना चाहिए की जल्दी से जल्दी एक फायरिंग रेंज को कैसे फिरे के लिए तैयार करे !



फायरिंग रेंज पर  अहम् तयारी काम (Firing range pe mukhy taiyari)इस ड्रिल के अन्दर हम ये देखते है की कम से कम समय में फायरिंग रेंज को फायर के लिए जरुरी सभी चीजो को सही जगह पे लगा दी जाया जैसे की :
Firing Practice
Firing Practice
  1. अमुनिसन पॉइंट सेट उप 
  2. फायरिंग पॉइंट पर सैंड बैग लगाना 
  3. फायरिंग पॉइंट तथा अमुनिसन पॉइंट पे त्रिपाल को बिछाना 
  4. बट में टारगेट को लगाना 
  5. बट के ऊपर लाल झंडा लगाना 
  6. चारो और आने वाले रास्तो पर संतरी लगाना 
  7. रेंज ऑफिसर और सीनियर ऑफिसर्स के लिए टेंट और कुर्सिया यदि  लगाना 
  8. फायरिंग एरिया में कोई छोटे मोटे पेड़ पौधे है जो फायरिंग में बाधा डालेंगे उन्हें साफ करना आदि ,

एक  मिनट ड्रिल कंडक्ट करने का तरीका(Drill karane ka tarika) :इस एक्सरसाइज के लिए हो सके तो दो ग्रुप बना के बरी बरी से अभ्यास करने से जवानों के अन्दर फायरिंग रंज तैयार करने में महारत हासिल हो जाएगी ! एक ग्रुप का काम होगा की वह बताये हुए तरीके से और ग्राउंड रियलिटी देख कर कम से कम समय लेते हुए फायरिंग रेंज को फायर के लिए तैयार करेगा और दूसरा ग्रुप उसको चेक करके जो कमिया है उसे बताएगा और बाद में येही ड्रिल दूसरी ग्रुप करेगा  जिसे पहली ग्रुप चेक करेगा 


 इस प्रकार से फायरिंग रेंज को तैयार करने का ड्रिल किया जाता है उम्मीद है की पोस्ट पसंद आएगा अगर कोई कमेंट हो तो निचे कमेंट बॉक्स में जरुर लिखे  और ब्लॉग को सब्सक्राइब भी करे 

इसे भी पढ़े :
  1. एक मिनट ड्रिल का क्लासिफिकेशन
  2.  ड्रेस बदलना थोड़े समय में 
  3. एक पैर पे खड़ा होकर जूता का लेस बंधना
  4. सुई धागे से एक बटन को लगाना 
  5. सही तरह से यूनिफार्म पहनना
  6. मार्च पास्ट में गलती ढूढना!
  7.  वर्ड ऑफ़ कमांड और मार्चिंग दस्ते पे कण्ट्रोल का त्वरित अभ्यास
  8. राइफल को तेजी के साथ सफाई करना
  9. एक हाथ से राइफल के मगज़ीन को भरना
  10. बिना आवाज किये दुश्मन को सरप्राइज करना

एक मिनट ड्रिल : बिना आवाज किये दुश्मन को सरप्राइज करना

हमने पिछले पोस्ट में एक मिनट ड्रिल के एक हाथ से मगज़ीन को भरना का ड्रिल  को कंडक्ट करेने का बारे में जानकारी हासिल किये थे इस पोस्ट में हम एक मिनट ड्रिल बिना आवाज़(Stealth movement with weapon) या कम से कम आवाज़ किए दुश्मन  के नजदीक कैसे पहुच सकते है उस के बारे में जानकारी शेयर करेंगे



ऐसे की हम जानते है की आर्म्ड फोर्सेज के ड्यूटी में कभी हमले हमला करते साया ज्यादा चिल्लाना भी पड़ता है जब किसी के ऊपर धावा बोलना हो या भीड़ को डरना हो लेकिन बहुत बार हमें जब  दुश्मन के ऊपर रेड या अम्बुश की करवाई करते है तो उस समय हमे कम से कम आवाज़ किये हुए दुश्मन के नजदीक से नजदीक पहुचना होता है जिससे की हम या तो दुश्मन का मार  दे या जिन्दा पकड ले !

जरुर पढ़े : राइफल को तेजी के साथ सफाई करना

उद्देश्य (Uddeshy bina awaz kiye dushman ke najdik pahuchne ka) : इस एक मिनट ड्रिल का उद्देश्य है की ट्रेनीज के अन्दर बिना खुद आवाज़ किया या हथियार के आवाज़ किये बिना तरह  तरह के टेक्टिकल चाल को अपनाते हुए एक जगह से दुसरे जगह हरकत  करना !
Cheetah Chal
Cheetah Chal
ड्रिल कंडक्ट करने का तरीका(Ek minute drill karane ka tarika) : इस ड्रिल में बिना आवाज़ किये हथियार को कॉक करना उसके लिए कपडा को ऊँगली और ट्रिगर के बिच में लपेट कर दबाने से कम से कम आवाज़ निकलता है और ट्रेनीज को जमीनी बनावट के अनुसार अपना छुपाव बनाये रखते हुए अलग अलग चाल जैसे , मंकी चाल, क्रॉल , चीता चाल , लुढकन चाल और भुत चाल से एक जगह से दुसरे जगह जाने का  अभ्यास दे जिससे ट्रेनीज इन सब चाल चलने में माहिर हो जाये की जब जरुरत पड़े ओ बिना आवाज़ किया आसानी से चल सके !

जरुर पढ़े : वर्ड ऑफ़ कमांड और मार्चिंग दस्ते पे कण्ट्रोल का त्वरित अभ्यास

इस एक मिनट ड्रिल को जंगल झड़ी और टूटी फूटी जमीन वलेअरेअ में प्रैक्टिस करना चाहिए !

ये रही जानकारी बिना आवाज़ किये हुए दुश्मन को सरप्राइज करने का एक मिनट का ड्रिल को कंडक्ट करने का तरीका !उम्मीद है की पोस्ट पसंद आएगा अगर कोई कमेंट हो तो निचे जरुर लिखे और ब्लॉग को सब्सक्राइब  करके हमे सपोर्ट करे !

इसे भी  पढ़े :
  1. एक मिनट ड्रिल क्या है? और  इसके फायदे 
  2. एक मिनट ड्रिल कैसे कराये?
  3. एक मिनट ड्रिल का उदेश क्या है?
  4. One Minute Drill training करने का तरीका 
  5. एक मिनट ड्रिल का क्लासिफिकेशन
  6.  ड्रेस बदलना थोड़े समय में 
  7. एक पैर पे खड़ा होकर जूता का लेस बंधना
  8. सुई धागे से एक बटन को लगाना 
  9. सही तरह से यूनिफार्म पहनना
  10. मार्च पास्ट में गलती ढूढना!




X-95 राइफल से फायर करने का तरिका

हमने पिछले पोस्ट में X-95 राइफल में लगने वाले साइट्स के बारे में जानकर शेयर किये इस पोस्ट में हम X-95 बुलअप अस्ल्ट राइफल के भर तथा फायर (X-95 bullup assault rifle ka bhar ttha fire karna )करने के बारे में जानकारी हासिल करेंगे !

जरुर पढ़े :7.62 mm एसएलआर का बेसिक डाटा -I

जैसे की हम जाते है है की यह  एक 5.56 mm बुलअप अस्ल्ट  राइफल  है जो की गैस ऑपरेटेड रोटेटिंग बोल्ट के एक्शन पे काम करता है लेकिन  एक सिंपल कन्वर्शन किट के मदद से इस राइफल को 9mm सबमशीन गन  में भी कन्वर्ट कर सकते है  जो की ब्लो बेक के सिद्धांत पे काम करेगा !और उसको हम 20, 25, और 32 राउंड के मगज़ीन के साथ फिरे कर सकते है !



फायर करने का तरीका(X-95 Assault rilfe se fire karne ka tarika) : इस राइफल को फिरे करना बहुत ही असान है ! इसमें पीछे का झटका बहुत ही मामूली लगता है जिसके कारन से एक्यूरेसी के मेंटेन करना बहुत आसन होता है ! फायर का तरीका इस प्रकार से है :

जरुर पढ़े :7.62 Self Loading Rifle basic data-II?
  • राइफल को उठाए और 60 डिग्री के एंगल पे पकडे !
  • मग्जिन कैच को दबाते हुए मग्जिन को उतारे  और एक भरी हुई मगज़ीन को मगज़ीन वे में दाखिल करे 
  • राइफल को कॉक करे  और सेफ्टी लीवर को फायर पे करे 
  • और साईट के थ्रू एम लेकर ट्रिगर दबाए
X-95 राइफल के फायरिंग पोजीशन(X-95 rifle ke firing position) : इस राइफल को हम चार फायरिंग पोजीशन से  फायर कर सकते है सिंगल शॉट और ब्रुस्त फायर कर सकते है  :

जरुर पढ़े :7.62 Self Loading Rifle basic data-III?
  • निलिंग  पोजीशन
  • स्काउटिंग पोजीशन 
  • सिटींग पोजीशन 
  • स्टैंडिंग पोजीशन 
सिंगल शॉट फायर(X-95 rifle se single shot): जब फायर सिलेक्टर लीवर का पोजीशन "R" पर कर के कॉक कर ट्रिगर को दताते है तो सिंगल शॉट फायर करते है तो एक या राउंड गोली फिरे होती है !

ब्रस्ट शॉट फायर(X-95 rifle se brust fire): जब फायर सिलेक्टर लीवर का पोजीशन "A" पर कर के कॉक कर , ट्रिगर को दताते है तो एक साथ कई राउंड का ब्रस्ट फायर निकलता है  ! जब फायर सिलेक्टर लीवर का पोजीशन "S" पर रखने से राइफल सेफ्टी पोजीशन  में रखता है

जरुर पढ़े :फायरिंग के दौरान फायरर द्वारा की जानेवाली कुछ गलतिया ? 

राइफल  को खाली करना(X-95 Rifle ko khaali karne ka tarika): राइफल की खली कर क करवाई इस प्रकार से की जाती है :
  • पिस्तौल ग्रिप को पकड़कर राइफल को उठाए 
  • राइफल को 60 डिग्री में घुमाए 
  • अंगूठे की मदद से सेफ्टी लीवर को "S" पर करे 
  • मगज़ीन रिलीज़ को दबाकर मगज़ीन को उतारे और पाउच में रखे 
  • राइफल को चेक करे 
  • राइफल को 60 डिग्री में ले जाके तीन बार कॉक करे !
  • तीन बार कॉक करने के बाद कोक्किंग हैंडल को पीछे रहने दे 
  • राइफल को 45 डिग्री में ले जाकर बाएँ टर्न करे और  इजेक्शन पोर्ट कवर से देखे की चैम्बर खाली है 
  • कोक्किंग हैंडल को आगे जाने दे  
  • ट्रिगर को दबाये 
  • सेफ्टी लीवर को "S" पर करे और मगज़ीन लगाये 

इस प्राकर से X-95 राइफल को भर खली कर तथा फायर करने का तरीका केबरे में जानकारी शेयर किये ! उमीद है पोस्ट पसंद आएगा अगर कोई कमेंट हो तो निचे कमेंट बॉक्स में जरुर लिख और इस ब्लॉग को सब्सक्राइब करे !

इन्हें भी  पढ़े :
  1. 7. 62 mm राइफल में पड़ने वाले रोके कौन कौन से है ?
  2. 7.62mm LMG के बारे में कुछ जानकारिय
  3. 7.62mm ki chal. एस एल आर कैसे काम करता हा(एसएलआर की चाल). 
  4. Basic data of 5.56mm INSAS and It characteristics.
  5. 5.56mm INSAS ki chal in hindi , 5.56mm INSAS की चाल हिंदी में.
  6. 9 mm पिस्तौल ब्राउनिंग का बेसिक टेक्नीकल डाटा
  7. 7.62 mm एसएलआर राइफल की खुबिया और खामिया
  8. 9 mm पिस्तौल का खुबिया और खामिया
  9. .303 LE राइफल का इतिहास
  10. Lee Enfield .303राइफल का टेक्नीकल डाटा

X-95 रेफिले में लगने वाले साईट की जानकारी

पिछले पोस्ट में हमने X-95 असाल्ट राइफल के  खोलना जोड़ना के बारे में जानकारी हासिल किये इस पोस्ट में हम X-95 राइफल के साथ आने वाले साईट के बारे में जानकारी हासिल करेगे !

जरुर पढ़े :इंसास राइफल से स्टैंडिंग पोजीशन से फायर करने के तरीके और देखने वाली बातें !

जैसे हम जानते है की किसी वेपन के एक्यूरेसी के लिए अच्छी फायरर  के साथ साथ अच्छा  उसके ऊपर लगा हुआ साईट भी होना चाहिए ! और अच्छी साईट के मामले में X-95 राइफल और सब राइफलो से काफी उमीद है !

 इसका मेप्रोलाइट (Meprlight) साईट जो की मल्टी परपज राइफल साईट(Multi purpose rifle sight) है ओ दो लेज़र पॉइंट के साथ खास और एक्यूरेट ऐम लेने के काम आता है ! इजराइल डिफेन्स फाॅर्स ने इसे डेवेलोप किआ है इसमें 30 mm डैमीटर वाला लेंस लम्बी दुरी को छोटा कर के दिखता है !






X-95 अस्ल्ट राइफल जो की अपने कम वजन , छोटा साइज़ , रैपिड फायर पॉवर , हेवी और एक्यूरेट फायर के कारन ही आज काल ये दुनिया के इलीट कमांडोज का एक पेरसोंनल और विश्वसनीय  वेपन बन गया है ! 
 एक्यूरेट फायर के लिए इसके साथ तीन मुख्य साईट आते है और ओ साईट इस प्रकार से है !


Reflex Sight
Reflex Sight
1.   रिफ्लेक्स साईट(Reflex sight for X-95 rifle) : X-95 राइफल से सिस्ट लेने के लिए बैरल के ऊपर रेफल्स साईट आत्ताच किआ गया है जो हमेश उच्च कोटि की एक्यूरेसी देता है ! जो रिफ्लेक्स साईट X-95 के साथ आता है उसका नाम है

जरुर पढ़े :7.62mm SLR का निरिक्षण के लिए जाँच शाश्त्र की करवाई और अहमियत


मोर रिफ्लेक्स साईट(MORE Reflex sight) : इस साईट की बहुत खुबिया हा इसमें कई प्रकार के लेज़र बीम किरण होती है जो       की जल्दी और सटीक फिरे करने में मदद करती है !

       रेल्फेक्स साईट के पार्ट्स का नाम :
       (1) लेंस 
       (2) बैटरी कवर  
       (3) ऑपरेशन स्विच 
       (4) एडजस्टिंग  स्क्रू 
       (5) ऑप्टिकल फाइबर  कवर 

रेल्फेक्स साईट के स्विच का डिटेल(Reflex sight switch details) : इस स्विच के ऊपर जो डिटेल दिए गए होते है उसका मतलब इस प्रकार से है :
  • ऑफ- स्विच ऑफ रखने से लेज़र विम , लीड एलिवेशन बंद हो जाता है 
  • 1,2,3 स्विच : इन नंबर पर लगाने से लेज़र डिजाइनिंग तीन प्रकार का निकलता है जब हम PTT कवर को दबाते है !
  • L- इस पोजीशन में जब हम PTT के ऊपर दबाव डालते है रिफ्लेक्स बिंदु लेज़र बीम से निकालता है जो की इल्लुमिनाटिंग होकर लाल लाइट में बदल जाता है !
  • IR- PTT को दबाने से IR लेज़र बीम निकलता है 


2. बैक साईट  (Back sight of X-95): बैक साईट का इस्तेमाल उस समय करते है जब रिफ्लेक्स साईट किसी दुसरे काम कर रहहो ! फ्रंट , रियर साईट बोल्ट और अप्प्रेचार की मदद से बुल के ऊपर निशाना लगा जाता है !


3. ऑप्टिकल साईट(Optical sight of x-95) : इसमें एक पावरफुल टेलीस्कोपिक व नाईट विज़न को  में ऑपरेशनल  एक्सेसरीज बेस के ऊपर लगाया जाता है !

इस प्रकार से हमने X-95 बुलउप अस्ल्ट राइफल(X-95 bullup assult rifle) के साईट के बारे में जानकारी शेयर किये ! उम्मीद है की पसंद आएगा अगर कोई कमेंट हो तो निचे कमेंट बॉक्स में जरुर लिखे और इस ब्लॉग को  सब्सक्राइब करे ! 

इसे भी  पढ़े :

  1. AKM राइफल का बेसिक टेक्नीकल डाटा
  2. 7.62mm SLR के पार्ट्स का नाम और 7.62 mm SLRराइफल का चाल
  3. AKM का चाल और उसका पार्ट्स का नाम
  4. हरकती टारगेट पर पॉइंट ऑफ़ एम सेट करना !
  5. 2" मोर्टार का पार्ट्स और टेक्निकल डाटा
  6. AK-47 और INSAS Rifle में कौन बेहतर ?
  7. 5.56 mm INSAS राइफल के मग्जिन को भरना खाली करना और रेंज लगाना
  8. इंसास राइफल को भरना, खाली करना, रेडी और मेक सफे कैसे करते है
  9. INSAS राइफल के फायरिंग पोजीशन और मज़बूत पकड़ बनाने के तरीके -I
  10. इंसास राइफल में निलिंग पोजीशन के तरीके और इसमें देखनेवाली बाते !


16 जुलाई 2016

X-95 राइफल को खोलना जोड़ना तथा हिस्से पुरजो का नाम और साफ सफाई करने का तरीका

 पिछले पोस्ट में हमने X-95 राइफल के बारे मेंबेसिक जानकारी हासिल किये इस पोस्ट में हम X-95 राइफल के हिस्से पुरजो का नाम तथा खोला और जोड़ना(X-95 Rifle ke parts ka name ttha X-95 rifle ko kholna jodna) के बारे में जानकारी हासिल करेंगे !


जैसे की हम जानते  है की X-95 राइफल एक असाल्ट राइफल है जिसका साइक्लिक रेट ऑफ़ फायर काफी ज्यादा है और यह आटोमेटिक तथा सेमी आटोमेटिक तारिक से फिरे दल सकता है इसलिए एक जवान को इस काबिल होना चाहिए की इसको सही तरीके से हैंडलिंग कर सके तथा खोल कर साफ साईं कर सके तथा जोड़ सके !



X-95 राइफल के 20 हिस्से पुर्जो का नाम(X-95 Rifle ke 20 parts ka name):

फ्लश स्पेशल   फ्रंट सीलिंग कड़ी, फ्रंट बैकअप साईट , ऑपरेशनल एक्सेसरीज  बेस, इंटीग्रल रिफ्लेक्स साईट , रियर बेक साईट , गैस सिलिंडर , मिडिल सीलिंग कड़ी , रियर सीलिंग कड़ी ,लास्ट राउंड कैच , मैगज़ीन रिलीज़र , ट्रिगर , कोक्किंग हैंडल , लेज़र पीटीटी शूज , पिस्टन , बोल्ट , रेकोइल स्प्रिंग , बोल्ट काररीएर गाइड रॉड, बफर , फायरिंग पिन , बोल्ट गाइड पिन
 

खोलने का तरीका (X-95 Rifle ko kholne ka tarika):X-95 राइफल दो भागो में खुलता है
प्रथम भाग :
  • राइफल को निरिक्षण करे
  • बट लॉकिंग पिन को दबाते हुए उसे सीधा ऊपर उठा दे
  • बट को खोलो
  • रेकोइंलिंग मेचानिज्म को ऊपर उठाए और बहार निकले

दूसरा भाग
  • बफर से रीटर्न स्प्रिंग को निकालो
  • बफर के ऊपर दबाव देकर बोल्ट काररीएर गाइड को असेंबली से अलग करे
  • बोल्ट गाइड पिन को निकले
  • फायरिंग पिन को बोल्ट काररीएर से निकले
जरुर पढ़े : AK-47 और INSAS Rifle में कौन बेहतर ?

जोड़ना (X-95 Rifle Ko jodna)
  • बोल्ट और फायरिंग पिन को बोल्ट काररीएर में लगायें
  • फाल्ट सरफेस और फायरिंग पिन हेलिकल सरफेस में लगाये
  • फायरिंग पिन को बिना हिलाए रियर साईट को थोडा ऊपर करें
  • फायरिंग पिन  और बोल्ट को बोल्ट गाइड पिन में रोक कर रखता है
  • गाइड रॉड पीछे को हरकत कारता है और बफर में समाजाता है
  • यकीं करे की गाइड रॉड का पोजीशन आगे है
  • रेकोइलिंग के हिस्से पुर्जे को जैसे निकले है वैसी हे अंदर करे
  • बट को बंद करे
  • लॉकिंग पिन को दबाते हुए बंद करे
  • और उसके बाद कॉक कर के चेक करे

 सफाई के सामान (X-95 Rifle ka safai ka saman) :
  • आयल कैप
  • क्लीनिंग रॉड
  • साधारण क्लीनिंग ब्रश
  • चैम्बर और बैरल एक्सटेंशन  क्लीनिंग ब्रश
  • इंटरनल रिसीवर क्लीनिंग ब्रश

 सफाई के प्रकार(X-95 Rifle ke safai ka prakar) : इस राइफल की सफाई तीन प्रकार की होती है
  • रोज की सफाई
  • फायर से पहले की सफाई
  • वीकली सफाई
 सफाई करने का तरीका(X-95 Rifle ko safai karne ka tarika) 
  • हर एक सफाई में बाहरी हिस्से को साधारण क्लीनिंग ब्रश से सफाई की जाती है !
  • लेंस को रेज़र पेपर से साफ करे ! 
  • क्लीनिंग क्लॉथ को क्लीनिंग रॉड के अन्दर डाले और बैरल और चैम्बर साफ करे
  • इंटरनल रिसीवर को क्लीनिंग रॉड से हथियार को ठीक से पकड़ कर बट को नीस की तरफ करके सफाई करे !
  • लेकिंग चैम्बर की तरफ से अन्दर की सफाई करे
  • लोहे के हिस्सों पुरजो में तेल लगाए
इस प्रकार से X-95 राइफल को खोलते और जोड़ते है था साफ सफाई करते है उम्मीद है पोस्ट पसंद आया होगा कोई कमेंट हो तो निचे कमेंट बॉक्स में जरुर लिखे ! सपोर्ट करे सब्सक्राइब करके 

इसे भी पढ़े :
  1. 5.56 mm INSAS LMG का बेसिक डाटा और स्पेसिफिकेशन
  2. इंसास राइफल का पार्ट्स का नाम और खोलना जोड़ना
  3. इंसास राइफल के डेलाइट टेलीस्कोपिक और पैसिव साईट का डिटेल.
  4. AKM राइफल का बेसिक टेक्नीकल डाटा
  5. 7.62mm SLR के पार्ट्स का नाम और 7.62 mm SLRराइफल का चाल
  6. AKM का चाल और उसका पार्ट्स का नाम
  7. हरकती टारगेट पर पॉइंट ऑफ़ एम सेट करना !
  8. 2" मोर्टार का पार्ट्स और टेक्निकल डाटा
  9. AK-47 और INSAS Rifle में कौन बेहतर ?
  10. 5.56 mm INSAS राइफल के मग्जिन को भरना खाली करना और रेंज लगाना
  11. इंसास राइफल को भरना, खाली करना, रेडी और मेक सफे कैसे करते है




Add