foot drill लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
foot drill लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

08 जुलाई 2021

फूट ड्रिल: एक लाइन बनाना कितने तरह का होता है और एक लाइन बनाने का तरीका

पिछले ब्लॉग पोस्ट में हमने कद्वार के प्रकार तथा होने का तरीके के बारे में जानकारी प्राप्त की और अब इस पोस्ट में हम लाइन बनाना कितने तरह का होता है और एक लाइन बनाने का तरीका के बारे में जनकारी प्राप्त करेंगे !

उद्देश्य: इस पाठ में स्क्वाड ड्रिल का एक और सबक जिसमें काम होगा एक, दो और तीन लाइन बनाना।

एक लाइन बनाना

जरूरत: जब नफरी एक से पांच तक होती है तो एक लाइन बनाते हैं! स्क्वाड किसी भी फॉरमेशन में 210 कदम पर खड़ा होगा! स्क्वाड का पोजीशन सावधान। 

जरुर पढ़े : 5 स्टेप्स में तेज चाल से पीछे मुड की पूरी करवाई

बयान और करवाई : जब वर्ल्ड ऑफ कमांड मिलता है नंबर एक  लाइन बना तो इस वर्ड ऑफ़ कमांड पर नंबर एक सावधान होगा और मार्च करते 15 कदम आगे आकर थम करेगा और विश्राम करके खड़ा हो जाएगा। जब वर्ल्ड ऑफ कमांड मिलता है नंबर दो लाइन बंद तो नंबर एक और नंबर दो दोनों सावधान होंगे और नंबर दो वहां से मार्च करते हुए नंबर एक  के बाएं तरफ आकर बाजू भर के फैसले पर थम करेगा और अप बोलेगा नंबर एक और नंबर दो दोनों विश्राम करेंगे।

वर्ड ऑफ़ कमांड मिलता है नंबर तीन लाइन बन  तो नंबर एक दो और तीन सावधान होंगे और नंबर तीन नंबर दो की तरह कार्रवाई करेगा और अप  बोलने पर तीनों मिलकर विश्राम होंगे।

जब वर्ल्ड ऑफ कमांड मिलता है नंबर चार लाइन बंद तो जैसे नंबर एक, दो  तीन ने करवाई की उसी तरह नंबर 4 भी कार्रवाई करेगा और अप बोलने पर विश्राम करेंगे।

नंबर पांच लाइन बंद तो जैसे नंबर चार लाइन बंद पर सभी नंबर ने करवाई की थी उसी तरह नंबर पांच लाइन बन पर कार्रवाई करेंगे। नंबर पांच लाइन बन! उस्ताद का वर्ड ऑफ़ कमांड सावधान !

जरूर पढ़े: परेड ड्रिल में आगे और पीछे कदम लेना !

अभी स्क्वाड  को दाहिनी तरफ मुंह करने के लिए वर्ड ऑफ़ कमांड स्क्वाड एक फाइल में दाहिने चलेगा दाहिने मुड ! जब एक जवान आगे हो और बाकी उसके कवर किए हो उससे एक फाइल कहते हैं ! अभी यहां से स्क्वाड को पीछे की तरफ मुह कराने के लिए वर्ड ऑफ़ कमांड स्क्वाड पीछे लौटेगा दाहिने मुड । इसके बाद अगर यहां से दाहिने बाएं स्क्वाड  का मुंह करना हो तो वर्ड ऑफ़ कमांड स्क्वाड दाहिने/बाएं चलेगा दाहिने/ बाएं मुड !अगर यहां से आगे की तरफ मुंह करना हो तो वर्ड ऑफ़ कमांड आगे बढ़ेगा स्क्वाड  दाहिने/बाये मुड ! यहां से वर्ड ऑफ़ कमांड मिलता है स्क्वाड लाइन तोड़ तो स्क्वाड दाहिने मुड कर के  अपनी जगह चला जाएगा ! 

इस प्रकार से लाइन बनाना और लाइन कितने प्रकार के होते है उससे  से सम्बंधित यह ब्लॉग पोस्ट समाप्त हुवा उम्मीद है की यह ब्लॉग पोस्ट आपलोगों को पसंद आएगा !इस ब्लॉग को सब्सक्राइब या फेसबुक पेज को लाइक करके हमलोगों को प्रोतोसाहित करे!

इसे भी  पढ़े :
  1. भारतीय पुलिस ड्रिल ट्रेनिंग में इस्तेमाल होने वाले परेड कमांड का हिंदी -इंग्लिश रूपांतरण
  2. ड्रिल में अच्छी पॉवर ऑफ़ कमांड कैसे दे सकते है
  3. ड्रिल का इतिहास और सावधान पोजीशन में देखनेवाली बाते
  4. VIP गार्ड ऑफ़ ऑनर के नफरी और बनावट
  5. विश्राम और आराम से इसमें देखने वाली बाते !
  6. सावधान पोजीशन से दाहिने, बाएं और पीछे मुड की करवाई
  7. आधा दाहिने मुड , आधा बाएं मुड की करवाई और उसमे देखने वाली बाते !
  8. 4 स्टेप्स में तेज चल और थम की करवाई
  9. फूट ड्रिल -धीरे चल और थम
  10. खुली लाइन और निकट लाइन चल




कद्वार कितने प्रकार का होता है ,और कब कब किया जाता है?

 पिछले ड्रिल के ब्लॉग पोस्ट में हमने विश्राम और विश्राम पोजीशन में देखनेवाली बाते के बारे में जानकारी प्राप्त की थी और अब इस पोस्ट में हम फूट ड्रिल के एक और सबक कद्वार के बारे में जानेगे की कद्वार कितने प्रकार का होता है और कब कब किया जाता है !

सरमोनियल कद्वार –I जब समय अधिक हो

उद्देश्य: इस पोस्मेंट में  स्क्वाड ड्रिल का एक और सबक जिसमें काम होगा कद्वार । कद्वार तीन प्रकार के होते हैं। जब समय काफी हो तो सेरेमोनियल  कद्वार नंबर 1 किया जाता है। जब समय कम हो तो सेरेमोनियल कद्वार -2 किया जाता है। नंबर -3 प्रकार का कद्वार, स्क्वाड कद्वार होता है।

सेरेमोनियल के द्वार नंबर -1

जरूरत: सेरेमोनियल कद्वार नंबर 1 की हुई परेड और स्क्वाड दूर से देखने में अच्छी और सुंदर लगती है। इस कार्रवाई का बयान और करवाई !

बयान: किसी भी फॉरमेशन में खड़े स्क्वाड को सेरेमोनियल कद्वार नंबर- 1 करने के लिए वर्ल्ड ऑफ कमांड मिलता है लंबा दाहिने छोटा बाय एक लाइन में कद्वार तो पूरा स्क्वाड लाइन तोड़कर के सबसे लंबा जवान दाहिने बाकी उसके बाय खड़े हो जाएंगे। वर्ल्ड ऑफ कमांड स्क्वाड  लंबा दाहिने छोटा बाय एक लाइन में कद्वार । वर्ल्ड ऑफ कमांड मिलता है गिनती कर तो एक दो तीन चार इस तरह गिनती करें। वर्ड ऑफ़ कमांड मिलता है विषम एक कदम आगे  और एक कदम पीछे चल ।वर्ड ऑफ़ कमांड मिलता है अगली लाइन नम्बर एक खड़ा रहे बाकि अगली लाइन दाहिने और पिछली लाइन बाये दाहिने बाये मुड  तेज चल तो बारी बारी से जवान नंबर एक के पीछे मिलेंगे और आगे मध्य और पिछले लाइन फायर अगली लाइन मध्य लाइन तथा पिछली लाइन बनाते जायेंगे ! उस्ताद जवान को बारी-बारी खड़ा करेंगे इस कार्रवाई का अभ्यास वर्ड ऑफ़ कमांड  से करेंगे

सेरेमोनियल कद्वार-2

उद्देश्य: सेरेमोनियल कद्वार जब समय कम हो !

बयान: किसी भी फॉरमेशन में खड़ी कॉय को वर्ल्ड ऑफ कमांड मिलता है परेड  लंबा दाहिने बाएं और छोटा मध्य में 3 लाइन बना! इस वर्ल्ड ऑफ कमांड पर परेड अपने आप कद्वार होकर 3 लाइन में खड़ी हो जाती है ! वर्ल्ड ऑफ कमांड लंबा दाहिने बाएं और छोटा मध्य में 3 लाइन बन ।

नोट: उस्ताद जवान की खूबियों से स्क्वाड  को एडजस्ट करें

जरूर पढ़े: परेड ड्रिल में आगे और पीछे कदम लेना !

भाग-3 स्क्वाड कद्वार

किसी भी फॉरमेशन में खड़े स्क्वाड को स्क्वाड  कद्वार करने के लिए वर्ड ऑफ़ कमांड  मिलता है लंबा दाहिने छोटा बाय एक लाइन में कद्वार  तो स्क्वायड एक लाइन में कद्वार खड़ा हो जाए ! फिर वर्ड ऑफ़  कमांड मिलता है नंबर एक खड़ा रहे बाकी दाहिने बाएं मुड़ तेज चल उस्ताद जवान को बारी-बारी मध्य पिछले और आगे करते जाएंगे! इस तरह स्क्वाड  का कद्वार फॉलिंग हो जाता है!

नोट: अगर हमें इन मेसे किसी स्क्वाड या  टोली को एक कदम से दूसरे एक स्थान ले जाना हो तो स्क्वायड कद्वार से ही ले जाते हैं! इसमें छोटे जवान आगे की तरफ और लंबे जवान पीछे की तरफ रखेंने चाहिए !

इस प्रकार से कद्वर  से सम्बंधित यह ब्लॉग पोस्ट समाप्त हुवा उम्मीद है की यह ब्लॉग पोस्ट आपलोगों को पसंद आएगा !इस ब्लॉग को सब्सक्राइब या फेसबुक पेज को लाइक करके हमलोगों को प्रोतोसाहित करे!

इसे भी  पढ़े :
  1. भारतीय पुलिस ड्रिल ट्रेनिंग में इस्तेमाल होने वाले परेड कमांड का हिंदी -इंग्लिश रूपांतरण
  2. ड्रिल में अच्छी पॉवर ऑफ़ कमांड कैसे दे सकते है
  3. ड्रिल का इतिहास और सावधान पोजीशन में देखनेवाली बाते
  4. VIP गार्ड ऑफ़ ऑनर के नफरी और बनावट
  5. विश्राम और आराम से इसमें देखने वाली बाते !
  6. सावधान पोजीशन से दाहिने, बाएं और पीछे मुड की करवाई
  7. आधा दाहिने मुड , आधा बाएं मुड की करवाई और उसमे देखने वाली बाते !
  8. 4 स्टेप्स में तेज चल और थम की करवाई
  9. फूट ड्रिल -धीरे चल और थम
  10. खुली लाइन और निकट लाइन चल



19 जनवरी 2018

तेज चाल से धीरे चाल की फूट ड्रिल

पिछले पोस्ट में हमने  ड्रिल के खड़े खड़े दाहिने बाये सलूट  के  बारे में जानकारी  प्राप्त की ! और इस पोस्ट में हम जानेगे ड्रिल की एक और सबक  और करवाई के बारे में जानेगे  है "तेज चाल से धीरे चाल में आ "


इस पोस्ट को अच्छी तरह से समझने के लिए हमने हमने इस इपोस्त को निम्न भागो में बाँट दिया है !
  1. तेज चाल से धीरे चाल की जरुरत (Tej chaal se dhire chaal ki jarurat)
  2. तेज चाल से धीरे चाल की वर्ड ऑफ़ कमांड (Tej chaal se dhire chaal ki word of command)
  3. तेज चाल से धीरे चाल वर्ड ऑफ़ कमांड पर करवाई !(Tej chaal se dhire chaal ki word of command par karwai)

 1.तेज चाल से धीरे चाल की जरुरत (Tej chaal se dhire chaal ki jarurat): इस ड्रिल की जरुरत निम्न अवसर पर पड़ती है :
  • जब शमशान भूमि दूर हो तो फायरिंग टोली डेड बॉडी के आगे तेज चाल से मार्च करती है और जब शमशान भूमि 300 गज दूर रह जाती है तो फायरिंग टोली तेज चाल से धीरे चाल की करवाई करती है !
  • वी आई पी के आगे पायलट इंस्पेक्शन लाइन पर आते ही तेज चाल से धीरे चाल में आते है !
  • ऑफिसर्स के पासिंग आउट परेड में भी मार्चिंग दस्ता जब मंच से गुजरता है तो तेज चाल से धीरे चाल की करवाई करता है 
2.तेज चाल से धीरे चाल की वर्ड ऑफ़ कमांड (Tej chaal se dhire chaal ki word of command):वर्ड ऑफ़ कमांड सामने से तेज चल बढ़ो , स्क्वाड गिनती से तेज चाल से धीरे चाल में आ , धीरे चल एक-एक , स्क्वाड दो-दो , स्क्वाड तीन तीन , स्क्वाड चार बढ़ो थम एक-दो जैसे थे !


3. तेज चाल से धीरे चाल वर्ड ऑफ़ कमांड पर करवाई !(Tej chaal se dhire chaal ki word of command par karwai):वर्ड ऑफ़ कमांड मिलता है सामने से तेज चल बढ़ो , 
  • गिनती से तेज चाल से धीरे चाल में आ  धीरे चल एक -एक , इस पोजीशन में देखने वाली बाते दाहिना पांव जमीं पर , बदन का बोझ दाहिने पांव पर , बाएँ पांव का पंजा जमींन पर और एडी उठी हुई बाएँ बजे आगे दाहिना बाजु पीछे चलती हालत में !
  • वर्ड ऑफ़ कमांड मिलता है स्क्वाड दो तो दाहिना पांव का बूट का कटा हुवा भाग बाएँ पांव की एडी के पीछे लगाएं, बाजुओं को सावधान पोजीशन में ले जाएँ और साउटिंग करे स्क्वाड -दो , स्क्वाड दो की पोजीशन में देखने वाली बाते : बाएँ पांव के पीछे दाहिना पांव चलती हालत में लगा हुआ बाकि पोजीशन सावधान 
  • वर्ड ऑफ़ कमांड मिलता है स्क्वाड तीन तो बाएँ पांव को 15 इंच आगे ले जाएँ साउटिंग करे तीन ! स्क्वाड तीन ! इस पोजीशन में देखने वाली बातें :- बाएँ पांव 15 इंच आगे कदम तोल की हालत में पंजा जमीं की तरफ खिंचा हुवा , दाहिना पांव पूरा जमीन पर , बदन का बोझ दाहिने पांव पर बाकि पोजीशन सावधान !
  • वर्ड ऑफ़ कमांड मिलता है स्क्वाड चार तो बाएँ पांव से धीरे चाल की करवाई शुरू करें साउटिंग करे बढ़ो ! स्क्वाड चार बढ़ो थम एक -दो  

इस प्रकार से यह तेज चाल से धीरे चाल में बदली से सम्बंधित फूट ड्रिल का एक सबक पूरा हुवा !उम्मीद है की ये पोस्ट पसंद आएगा ! अगर कोई कमेंट हो तो निचे के कमेंट बॉक्स में जरुर लिखे  और इस ब्लॉग को सब्सक्राइब तथा फेसबुक पेज  लाइक करके हमलोगों को और प्रोतोसाहित करे बेहतर लिखने के लिए !
इन्हें भी पढ़े :

  1. विशार्जन , लाइन तोड़, और स्वस्थान का ड्रिल करवाई
  2. धीरे चाल से सामने सलूट की जरुरत और करवाई
  3. 4 स्टेप्स में धीरे चल से दाहिने दाहिने सलूट की करवाई और जरुरत
  4. 4 स्टेप्स में धीरे चल से बाएँ सलूट के ड्रिल और कमांड
  5. "परेड पर(getting on parade) " जरुरत और करवाई
  6. परेड मार्च पास्ट का कमांड और मार्च पास्ट परेड करने का तरीका
  7. 7 स्टेप्स में पत्र के साथ सामने सलूट की पूरी करवाई करने का तरीका
  8. धीरे कदम ताल , थम और आगे बढ़ की ड्रिल की करवाई करने का तरीका !
  9. खड़े खड़े बाएँ स्क्वाड बना ड्रिल की कमांड और तरीका
  10. गार्ड मौन्टिंग का ड्रिल भाग -I

19 जुलाई 2017

ड्रिल की बुरी आदते तथा ड्रिल की सिखलाई देने की तरतीब

ड्रिल का ट्रेनिंग देते समय यह देखा गया है की ट्रेनीज कुछ ऐसी आदते सिख लेते है जो की डएक अच्छी ड्रिल को भी बुरी बना देती है ! इस पोस्ट में हम ड्रिल के बुरी आदते कौन कौन सी है और ड्रिल की सिखलाई देने के तरतीब(Drill ke buri aadate aur drill sikhlai dene ke tartib kaise ho) के बारे में जानेगे !





ड्रिल का ट्रेनिंग देते समय अगर एक ट्रेनीज को अच्छी आदते और ड्रिल के बुरी आदतों के बारे में नही बताया jay तो बहुत बार ऐसा हो ता है की एक ट्रेनीज अनजाने या जानते हुए कुछ इसी हरकते करता है तो जो दूर से देखने में अच्छा नहीं लगता है और पूरा ड्रिल को ख़राब कर देता है !

इसलिए यह ड्रिल इंस्ट्रक्टर का कम है की वह हर के ट्रेनीज के ऊपर ध्यान दे और हर एक ट्रेनीज को ड्रिल की बुरी आदते कौन कौन सी है जिसे नहीं करना चाहिए !

इस पोस्ट को अच्छी तरह से समझने के लिए हमने इस पोस्ट को निम्नलिखित भागो में बाँट दिया है !
ड्रिल इंस्ट्रक्टर 


  1. ड्रिल की बुरी आदते (Drill ke buri aadate)
  2. ड्रिल की सिखलाई की तरतीब drill sikhlai dene ke tartib kaise ho)
  3. ड्रिल उस्ताद के गुण (Drill ustad/instructor ke gun)
  4. ड्रिल के सिखलाई का पीरियड और बंदोबस्त कैसा हो (Drill ke sikhlai ka period aur bandobast)
जरुर पढ़े :ड्रिल में अच्छी पॉवर ऑफ़ कमांड कैसे दे सकते है

1.ड्रिल की बुरी आदते (Drill ke buri aadate): ड्रिल करते समय कुछ ट्रेनीज ऐसी कुछ हरकते सिख लेते है जोकि ड्रिल ट्रेनिंग के बुरी आदतों में सामिल है ! ड्रिल ट्रेनिंग की कुछ बुरी आदते इस प्रकार से है जैसे :

  • आँख का घुमाना (rolling of eyes): आँख को बार बार इधर उधर घुमाना ड्रिल में गलत मन जाता है !
  • कूदना और फुदकना : मार्चिंग या ड्रिल का हरकत करते समय कूदक कूदक का मार्च करना गलत मन गया है !
  • पांव को घसीट कर चलना : मार्चिंग या ड्रिल के किसी उर हरकत के दौरान पांव को घसीट कर रखना गलत मन गया !
  • एडियो को टकराना : मार्चिंग के दौरान एडियो को आपस में टकरा के मार्च करना !
  • बूट में अंगुलिओं को हरकत देना : बूट के अन्दर अंगुलिओं का हरकत देना कोई बुरी आदत नहीं है लेकिंन अंगुलिओं का मूवमेंट ऐसी नहीं होना चाहिए की ओ बहार से दिखाई दे !
  • अनावश्यक हरकत करना : ड्रिल के दौरान अनावश्यक हरकत को भी ड्रिल की बुरी आदत मानी जाती है !
  • मार्चिंग के दौरान निचे देखना!
  • आगे या पीछे झुक कर मार्च करना  यदि !
2. ड्रिल की सिखलाई की तरतीब drill sikhlai dene ke tartib kaise ho):ड्रिल इंस्ट्रक्टर के लिए स्क्वाड को ट्रेनिंग देना का तरतीब  निम्न प्रकार के होनी चाहिए :

  • स्क्वाड उस्ताद के गिर्द आधे देरे में हो 
  • स्क्वाड का मुह सूरज और सड़क के बरखिलाफ हो 
  • ड्रिल ट्रेनिंग ऐड स्क्वाड से 15 कदम की दुरी पर हो 
  • नई लेसन शुरू  करने पे पहले पिछले लेसन के ऊपर दोहराई ली जाये !
  • ड्सबक का उद्देश्य साफ साफ और दोहराई करा के बताये 
  • सबक का दुरुस्त नमूना दे 
  • गिनती से नमूना दे 
  • गिनती और बयाँ से नमूना दे 
  • अगर गिनती नहीं है तो बयान के साथ नमूना 
  • अगर सबक लम्बा हो तो एक मूवमेंट और उसकी बयाँ कर के बताये 
  • गिनती से अभ्यास और वर्ड ऑफ़ कमांड  उस्ताद बताएं 
  • खुसी से अभ्यास और वर्ड ऑफ़ कमांड उस्ताद बताएं 
  • समय पुकारते हुए अभ्यास वर्ड ऑफ़ कमांड उस्ताद बताएं 
  • समय के अंदाजे से अभ्यास और वर्ड ऑफ़ कमांड उस्ताद बताएं 
  • स्क्वाड के दो अच्छे जवानों का नमूना 
  • सबक सम्पति से पहले कोई शक और सवाल पूछे 
  • अंत में संक्षेप बताये 

3.ड्रिल उस्ताद के गुण (Drill ustad/instructor ke gun): एक अच्छे ड्रिल इंस्ट्रक्टर के अन्दर क्या क्या अच्छे गुण होने चाहिए उसका कुछ लिस्ट निम्न प्रकार से है :

  • फुर्तीला हो 
  • ड्रिल में की जाने वाली हरकतों का दुरुस्त नमूना दे सके 
  • क्लास को सिखाली साफ और दुरुस्त तरतीब से दे सके 
  • स्क्वाड के गलतियो को फ़ौरन अच्छी तरह से दुरुस्त कर सके 
  • वर्ड ऑफ़ कमांड अच्छे तरह से उछि आवाज में दे सके 
  • क्लास में कभी भी ढीलापन न आने दे 
  • हमेश उच्चे दर्जे के डिसिप्लिन को कायम रखे 
  • सहनशील हो 
  • निष्पक्ष हो 
  • शारीरिक गठन स्मार्ट हो यदि 

4.ड्रिल के सिखलाई का पीरियड और बंदोबस्त कैसा हो (Drill ke sikhlai ka period aur bandobast): सिखलाई और बंदोबस्त के दौरन ध्यान में रखने की बाते निम्न प्रकार से है :
  • ड्रिल तरतीब से सिखाई जाये 
  • ड्रिल की एक हरकत पे 15 मिनट से ज्यादा समय न लिया जाय 
  • एक पीरियड 40 मिनट से ज्यादा का न हो 
  • रिक्रूट की ट्रेनिंग के दौरान एक दिन में 3 पीरियड से ज्यादा ना चलाया जाएँ 
  • उस्ताद को चाहिए के सबक के आखरी 5 मिनट में स्क्वाड जो हरकत अच्छी तरह कर सकते हो  उन हरकतों को प्रोतोसाहित करनी चाहिए ताकि उन हरकतों को जिससे जवान को अपने काम पर भरोसा हो जाता है !
  • स्क्वाड को छोड़ने से पहले उनके शक और सवाल पूछ कर और दूर करके ही छोड़ना चाहिए !  
इस प्रकार से पुलिस की छवि और उसके नफा नुकशान से सम्बंधित पोस्ट समाप्त हुवा ! उम्मीद है की पोस्ट पसंद आएगा ! अगर ब्लॉग या पोस्ट से सम्बंधित कोई सुझाव हो तो निचे के कमेंट बॉक्स में जरुर लिखे ! इस ब्लॉग को सब्सक्राइब या फेसबुक पेज को लाइक करके हमलोगों को प्रोतोसाहित करे !
इन्हें भी  पढ़े :

  1. आधा दाहिने मुड , आधा बाएं मुड की करवाई और उसमे देखने वाली बाते !
  2. 4 स्टेप्स में तेज चल और थम की करवाई
  3. फूट ड्रिल -धीरे चल और थम
  4. खुली लाइन और निकट लाइन चल
  5. परेड ड्रिल में आगे और पीछे कदम लेना !
  6. पुलिस यूनिफार्म और उसका इतिहास
  7. पुलिस यूनिफार्म पहनते समय देखनेवाली बातें
  8. सलूट की महत्व और सलूट कैसे कब करने का तरीका
  9. एक लाइन, दो लाइन और तीन लाइन कब और कैसे बनाया जाता है
  10. 222 इंग्लिश - हिंदी परेड कमांड का संकलन 
  11. फासला रखते हुए दाहिने, बाएँ और मध्य सज की करवाई
  12. 4 स्टेप्स के तेज चाल से दाहिने मुड करवाई पूरा करना

Add