Search

07 January 2022

फील्ड क्राफ्ट तथा फील्ड क्राफ्ट की जरुरत

पिछले ब्लॉग पोस्ट में हमने सेक्शन कमांडर के कर्तव्य के बारे में जानकारी प्राप्त किया और अब इस ब्लॉग पोस्ट में हम ब्लॉग पोस्ट में हम  फील्ड क्राफ्ट तथा फील्ड क्राफ्ट की जरुरत के बारे में हिंदी में(Fieldcraft aur fieldcraft ki jarurat ke bareme hindi me jankari ) जानकारी प्राप्त करेंगे ! ऐसे तो फील्ड क्राफ्ट का आर्म्ड फाॅर्स के ट्रेनिंग तथा ऑपरेशन बहुत महत्व है और इसको अलग अलग ट्रेनिंग के दौरान अलग अलग तरह से परिभाषित किया गया होता है लेकिंग उन सभी परिभाषा का एक ही सार होता है !

परिभाषा (Definition of Fieldcraft)- युद्ध के मैदान में जमीन के बनावट के अनुसार अपने तथा अपने हथियार को छुपाते हुए टैक्टिकल हरकत से दुश्मन के नजदीक से नजदीक पहुंच कर अचानक हमला कर अधिक से अधिक सफलता प्राप्त करने को फील्डक्राफ्ट या भूमि कौशल कहा जाता है!

फील्ड क्राफ्ट की महत्वपूर्ण बाते(Important points for fieldcraft) :

फील्ड क्राफ्ट में निम्नलिखित 5 बातों का होना आवश्यक है। 
Fieldcraft
Fieldcraft
  • कैमोफ्लेज (Camoflage-छद्द्म ) 
  • कंसीलमेंट (Concealment-छुपाव) 
  • ऑब्जर्वेशन (Obesrvation-निरीक्षण या देखभाल)
  • कीप साइलेंट (Keep silence-खामोशी)
  • सरप्राइज ( Surprise-एकाएक हमला करना)। 
कैमोफ्लेज (छद्द्म ) :- स्वयं एवं सैनिक महत्व के स्थानों एवं वस्तुओं को ऐसा बनावटी रूप प्रदान कर देना जिससे दुश्मन अपनी तेज नजरो  से भी देखकर ना पहचान सके। 

आवश्यकता (Need of camouflage) : 
  •  कभी-कभी जमीन ऐसी मिलती है कि बनावटी संसाधनों का प्रयोग किए बगैर दुश्मन या अपराधी के पास पहुंचना मुश्किल हो जाता है उस वक्त कैमोफ्लेज की आवश्यकता पड़ती है। 
  • ऐसी जमीन पर पोजीशन लेनी पड़ती है जिसमें जमीन और हवाई आब्जर्वर   से न बच सके  ऐसी जगह पर बनावटी साधनों का प्रयोग कर कैमोफ्लेज  करने की आवश्यकता पड़ती है। 
कैमोफ्लेज करते समय ध्यान देने वाली बातें (Care should be taken while camouflaged)
  • चमकीली वस्तुओं को मिटा देना चाहिए। 
  • स्थानीय वस्तुओं का प्रयोग नहीं करना चाहिए 
  • नीली बस्तुओ  का प्रयोग नहीं करनी चाहिए 
  • खुशबूदार तेल य इत्र का प्रयोग नहीं करना चाहिए
  • हरकत ना की जाए। 
  • मुरझाने  वाली वस्तुओं का प्रयोग नहीं करना चाहिए 
  • अधिक देर तक ना किए जाएं। 
कंसीलमेंट (छुपाव):स्वयं की दृष्टि ,शस्त्रों का प्रयोग का क्षेत्र, यूनिट की गतिविधियों में बिना किसी रूकावट पड़े भूमि की प्राकृतिक एवं बनावटी आकृति के पीछे छिपकर दुश्मन की दृष्टि एवं फायर से बचने की कला को कंसीलमेंट कहते हैं। 

आवश्यकता  (Need of concealment)  
अपनी जान बचाकर दुश्मन के नजदीक पहुंचकर उसको पकड़ने या बर्बाद करने के लिए जरूरी है कि उसकी नजर एवं गोली से छुपाओ और बचा जाए। 
कंसीलमेंट के लिए ध्यान देने वाली बातें  (Care should be taken while Concealment)
  • छुपाव के लिए बनावटी कुदरती आड़ में दुश्मन के सामने अपने को छिपाना ही छुपाओ है। 
    • जमीन के बनावट के अनुसार 
    • हथियारों का कैमोफ्लेज  ताकि दुश्मन को ताकि दुश्मन को  शोला व धुवा दिखाई न दे 
ऑब्जर्वेशन :किसी  स्थान व  दुश्मन को बैगर देखकर अन्दुरुनी  हालातों को भाप लेना ही ऑब्जर्वेशन कहलाता है।

कीप साइलेंट :दुश्मन के सामने उसके करीब होते हुए खामोशी अख्तियार कर लेना या जान रहते हुए भी अपने को बेजान साबित करना। 
सरप्राइस (अचानक हमला): ऐसा हमला जिसकी दुश्मन को उम्मीद ना हो या उसकी बनाई हुई तरतीब या स्कीम को बिगाड़ कर कामयाबी हासिल करना ही सरप्राइज कहलाता है। 

कैमोफ्लेज   और कंसीलमेंट में अंतर (Difference between Camouflage and concealment)
कैमोफ्लेज   
  • कैमोफ्लेज   कहीं भी किया जा सकता है। 
  • इसमें केवल नजर से पनाह मिलती है। इ
  • समें हरकत नहीं की जा किया जा सकता है। 
  • अधिक देर तक नहीं किया जा सकता है। 
  • कैमफ्लेज में नजरों के सामने रहते हैं। 
कंसीलमेंट 
  • कंसीलमेंट किसी मजबूत आड़ के पीछे किया जाता है। 
  • इसमें गोली एवं नजर दोनों से पनाह मिलती है। 
  • इसमें हरकत किया जा सकता है। 
  • अधिक देर तक किया जा सकता है। 
  • कंसीलमेंट में आड़ के पीछे रहते हैं।
इस प्रकार से यहाँ फील्ड क्राफ्ट और फील्ड क्राफ्ट की जरुरत की जानकारी हिंदी  से   सम्बंधित यह पोस्ट समाप्त  हुई उम्मीद है की आप को पसंद आएगी !इस ब्लॉग  को सब्सक्राइब औत फेसबुक पर लाइक करे और हमलोगों को और अच्छा करने के लिए प्रोतोसाहित !
इसे भी पढ़े : 
  1. सेक्शन फार्मेशन और सेक्शन फार्मेशन का बनावट
  2. आतंक प्रभावित इलाके में सिक्यूरिटी पोस्ट लगान
  3. रात के संतरी तथा स्काउट की ड्यूटी क्या होता है
  4. फील्ड फोर्टीफीकेसन में इस्तेमाल होने वाले फौजी टेकटिकल शब्दों का क्या मतलब
  5. फौजी टैक्टिकल शब्द जैसे फर्स्ट लाइट फ्लैंक गार्ड यदि क मतलब
  6. अम्बुश की जुबानी हुक्म क्या होता है और इसमें सामिल होने वाले मुख्य बाते
  7. रोड ओपनिंग पार्टी/पट्रोल और उसके महत्व के बारे
  8. कॉन्वॉय कितने प्रकार का होता है ? कॉन्वॉय प्रोटेक्शन की पार्टिया कौन कौन सी होती ?
  9. कॉन्वॉय कमांडर और कॉन्वॉय मूवमेंट से पहले जानने वाली बातें
  10. रोड ओपनिंग पार्टी की तैनाती करने का तरीका तथा ROP ड्यूटी के दौरान IED से बचा के लिए ध्यान में रखनेवाली बाते

No comments:

Post a Comment

Add