10 अक्टूबर 2016

2" मोर्टार का परिचय,और खुबिया तथा इसकी खामिया

पिछले पोस्ट में हमने हथियार /राइफल काट्यूनिंग अप और स्टॉकिंग के बारे में जानकारी शेयर किये ! इस पोस्ट  में हम 2” मोर्टार का परिचय और उसकी विशेषताए क्या क्या है(2" Mortar ka parichay aur visheshtaye ttha iska khamia) उसके बारे में संक्षिप जानकारी शेयर करेंगे !



जैसे की हम जानते है की 2” मोर्टार पैदल सेना का के महत्वपूर्ण हथियार है और पलटन में तोपखाने का कम करता है ! यह मजल द्वारा लोड किया जाता है और इसमें कोई भी ग्रूवेस नहीं होता है ! इससे पांच प्रकार के बम को फायर किआ जाता है !

2” मोर्टार का उत्पति(Origin of 2" Mortar)

2" Mortar 

मोर्टार का प्रयोग मोहम्मद-2 के समय में 1551 में किआ गया था ! ब्रिटिश आर्मी में 1936 में द्वितीय विश्व युद्ध के समय से इस्तेमाल होने लगा तथा भारत बर्ष में सन 1939 में सर्व प्रथम प्रयोग किया गया !



2” मोर्टार दो प्रकार के होता है (Type of 2"Mortar)

विवरण
मार्क-2
मार्क-8
वजन ब्रीच पिस सहित
9 पौंड
9 पौंड 2 औंस
वजन बिना ब्रीच पिस
5 पौंड
5 पौंड
लम्बाई ब्रीच सहित
25.97 इंच
26.44 इंच
लम्बाई बिना ब्रीच पिस
21 इंच
21.37 इंच
बैरल का व्यास कम से कम
2.015 इंच
2.015 इंच
बैरल का व्यास ज्यादा से ज्यादा
2.025 इंच
2.025 इंच
मजल वेलोसिटी
240 इंच/सेकंड
240 इंच/सेकंड
फायर का रफ़्तार (धीमी)
3 से 5 बम/ मिनट
3 से 5 बम/ मिनट
रेंज कम से कम
200 यार्ड
200 यार्ड
रेंज ज्यादा से ज्यादा
525 यार्ड
525 यार्ड
म़ार डालने का इलाका
8 यार्ड चारो तरफ
8 यार्ड चारो तरफ
खतरनाक इलाका
250 यार्ड चारो तरफ
250 यार्ड चारो तरफ
लड़ाई में सुरक्षा की हद
150 यार्ड चारो तरफ
150 यार्ड चारो तरफ

2” मोर्टार की विशेषताए(Characteristics of 2" mortar) :


(a) सरलता (Simplicity)
  • यह बहुत ही छोटा हथियार है जिसे खोलना जोड़ना, लेजाना और फायर करना आसान है !
  • इसकी चाल आसान है और सिखलाई एवं फायर करना आसान है !
  • कामौफ्लाज और कांसिल्मेंट आसान है !
(b) उच्ची उड़न का फायर(High trajectory fire)
  • यह पहाड़ो के पीछे उच्ची आड़ व दर्ख यदि के पीछे से बहुत ही कारगर फायर कार सकता है
  • टूटी फूटी जामिन में भी बहुत ही कारगर है !

(c) मोबिलिटी (Mobility)
  • हलका वजन होने की वजह से कही भी आसानी से ले जाया जा सकता है और अल्टरनेटिव पोजीशन में बदलना आसान है


(d) लचीलापन (Flexibility)
  • सरल बनावट होने की वजह से टारगेट की बदली करना सरल है और किसी भी दिशा में बहुत कम समय में फायर डाला जा सकता है !
(e) फायर क्षमता (Fire Power)
  • सरल बनावट और मजल लोडिंग के कारन रेट ऑफ़ फायर बहुत ही अधिक है !
कमिया (Limitation):
  • दुरुस्ती कम , जिससे ज्यादा बम का प्रयोग करना पड़ता है
  • रेंज  कम है
  • दल दल वाले इलाके में फायर नहीं कर सकते है
  • एरियल वेपन होने के कारन नुकता फायर नहीं किया जा सकता है !

टैक्टिकल एम्प्लॉयमेंट (Tactical Employment)

2” मोर्टार  को पलटन का तोपखाना मन जाता है अतः लड़ाई के दौरान (एडवांस, डिफेन्स  और अटैक) में इसका फायर बहुत ही कारगर साबित होता है ! एडवांस के दौरान छोटी मोटी रूकावटो को दूर करने के लिए 2” मोर्टार का फिरे लिया जाता है ! डिफेन्स में डीऍफ़ टास्क बाँट कर फायर डलवाया जा सकता है ! हमले में हमलावर ट्रूप्स के कवरिंग फिरे दिया जा सकता है ! 

इस प्रकार से 2" मोर्टार से सम्बंधित संक्षिप्त विवरण समाप्त हुई उम्मीद है पोस्ट पसंद आएगी अगर इस पोस्ट तथा इस ब्लॉग के बारे में कोई कमेंट या सुझाव हो तो निचे लिखे कमेन्ट बॉक्स में जरूर  दे !ब्लॉग को  सब्सक्राइब और अपने दोस्तों के बिच भी फेसबुक के ऊपर शेयर  कर हमलोगों को सपोर्ट  करे 


इस ब्लॉग से कोई भी पोस्ट रिलेटेड पीडीऍफ़ डाउनलोड(PDF version ) करना होतो आप डाउनलोड सेक्शन में जा कर कर सकते है !
इस पोस्ट को डाउनलोड यहाँ से करे 

इन्हें भी पढ़े :
  1. AK-47 और INSAS Rifle में कौन बेहतर ?
  2. 5.56 mm INSAS राइफल के मग्जिन को भरना खाली करना और रेंज लगाना
  3. इंसास राइफल को भरना, खाली करना, रेडी और मेक सफे कैसे करते है
  4. INSAS राइफल के फायरिंग पोजीशन और मज़बूत पकड़ बनाने के तरीके -I
  5. इंसास राइफल में निलिंग पोजीशन के तरीके और इसमें देखनेवाली बाते !
  6. इंसास राइफल से स्टैंडिंग पोजीशन से फायर करने के तरीके और देखने वाली बातें !
  7. 7.62mm SLR का निरिक्षण के लिए जाँच शाश्त्र की करवाई और अहमियत
  8. 7.62 mm एसएलआर को खोलना , जोड़ना और मग्जिन को खोलना जोड़ना !
  9. 7.62mm SLR सफाई करने का सामान और सफाई करने का तरीके
  10. 9mm कार्बाइन मशीन को खोलना जोड़ना और टेस्ट ?

09 अक्टूबर 2016

10 पॉइंट राइफल को ट्यूनिंग उप और स्टॉकिंग के करवाई के बारे में

पिछले पोस्ट में हमने AGL के अमुनिसन औरड्रिल के बारे में बाते किया था इस पोस्ट में हम राइफल के ट्यूनिंग  अप और  स्टॉकिंग अप(Rifle ko tuning up and stocking up ke tarika) के बारे में जानकारी शेयर करेंगे !



जैसे की हम जानते है की हथियार के कई हिस्से पुर्जे होते है ! हथियार के लगातार इस्तेमाल से इन के अन्दर के हिस्से पुर्जे ढिल्ले पद जाते है इसलिए जरुरी है की फायर से पहले या किसी ऑपरेशन में जाने से पहले हथियार के सभी हिस्से पुरजो कस दिए जाये !और हथियार के हिस्से पुरजो के कसने की करवाई को तालमेल या ट्यूनिग अप कहते है !



राइफल का ट्यूनिंग अप की जरुरत(Rifle ke tuning up aur  stocking up ki jarurat)  :

राइफल की की तालमेल की जरुरत राइफल  की कारगरता को बरक़रार रखने के लिए जरुरी है ! अगर राइफल को समय समय पर तालमेल नहीं किआ गया तो निम्न नुक्स आ जाता है !
इंसास राइफल 

  • स्क्रू के ढीला होने से स्टैकिंग में फरक आ जाता है जिससे ट्रिगर पुलाव  और जम्प में फर्क पद जाता है !
  • राइफल में कोई अन्दुरुनी नुक्स पद सकता है
  • ढीला होते होते हिस्से पुर्जे गम भी हो सकते है
  • गेजिंग में फर्क आ जाता  है 

 राइफल का ट्यूनिंग अप की करवाई(Rifle ka tunig up aur stocking ki karwai ka tartib) : राइफल को ट्यूनिंग अप करते समय सबसे पहले राइफल का सरसरी तौर पर निरिक्षण किया जाता है ! और उसके हर एक पुर्जे को बिस्तर से बारी बारी से निरिक्षण करके उसके दोषों को दूर किया जाता है ! राइफल के लकड़ी या फाइबर के हिस्से के साथ जो ट्यूनिंग अप किआ जाता है उसे स्टॉकिंग अप और जो तालमेल लोहे के पुरजो के साथ किआ जाता है ट्यूनिंग अप कहलाता है !

राइफल की ट्यूनिंग अप की करवाई के दौरान निम्नलिखित कार्य तरतीब बार किआ जाता है !

(a) निरिक्षण(Nirikshan) : तालमेल करते समय सबसे पहले राइफल का निरिक्षण किया जाता है और यकीन  किया जाता है की सभी हिस्से पुर्जे का नम्बर एक है !


(b) स्टॉकिंग अप(Stocking up ka paribhasha) – यकीन किया जाता है की फोरे हैण्ड गार्ड , बट और पिस्टन ग्रिप के पेच ठीक से कसे हुए है और कोई भाग ढीला नहीं हो ! अगर राइफल का स्टॉकिंग अप दुरुस्त नहीं होगा तो राइफल के जम्प में फर्क पड़ेगा जिससे फायर का नतीजा खराब आएगा! अगर फोरहैंड गार्ड और पिस्टन ग्रिप ढीला है तो ट्रिगर के पुलाव में फर्क पड़ेगा जिससे गोली सही निशाने पर नहीं लगेगी !

(c) ट्रिगर प्रेशर(Trigger pressure) : वैसे तो फायरर को ट्रिगर दबाने  से पता चल जाता है की ट्रिगर का प्रेशर ठीक हैकि नहीं लेकिंग फिर भी ट्रिगर को दबा कर यकीं कर लेना चाहिए की ट्रिगर प्रेशर ठीक है या नहीं ! राइफल का ट्रिगर प्रेशर निम्न है :
  • 7.62mm का ट्रिगर प्रेशर – 6-9 पौंड होना चाहिए
  • .303 राइफल का ट्रिगर प्रेशर  (i) पहला दबाव-  3 से 4 पौंड (ii) दूसरा दबाव -5 से 6 ½  पौंड होना चाहिए 
(d) सेफ्टी कैच(Safety catch) : यकीं करे किसफेटी कैच दोनों पोजीशन में ठीक कम करता है और कही राइफल “S” पर फिरे तो नहीं कर रहा है !

(e) एक्सट्रैक्शन और इजेक्शन(Extraction aur Ejection) : एक्सट्रैकटर  का मुलाहिजा किया जाता है और यकींन किया जाता है की एक्सट्रैकटर स्टे ठीक हालत में है और एक्सट्रैकटर   की दन्त धीसा हुआ नहीं है ! ईजेक्टेर का भी मुलाहिजा  किया जाता है और एक्सट्रैकटर  और ईजेक्टेर की करवाई को ड्रिल कार्ट्रिज  डाल कर चेक किआ जाता है की ठीक से कम कर रहे है या की नहीं !


(f) फायरिंग पिन(Rifle ke firing pin) : फायरिंग पिन का मुलाहिजा करे अगर फायरिंग पिन छोटी हो तो मिस फायर हो जाता है और अगर बड़ी हो तो .22 कैप फट जाता है ! चेक करे फायरिंग पिन स्प्रिंग ठीक है फायरिंग पिन रिटेनर ढीला न हो !

(g) सिटिंग(Sighting) : बेक साईट का निरिक्षण करे और देखे की बेक साईट बीएड और बेक साईट कैच ढीला न हो  और बेक साईट स्लाइड दुरुस्त हरकत  करता है !

.303 नॉ4 में बेक साईट को ऊपर उठाये और देखे की ओ मामूली दबाव से हिलता न हो और कैच को दबाने पर स्लाइड ऊपर निचे हरकत नहीं करना चाहिए ! यकीं करे फोरे साईट टिप बैड और फोरे साईट लॉकिंग स्क्रू अच्छी तरह से कसा हुवा हो !

(h) बैरल(Barrel)( : यकींन करे बैरल खुश्क और साफ़ हो उसमे कोई नुक्स न हो !

(i) आम हालत स्क्रू और पेच(Screws and latches)  : यकीं करे हथियार के !सभी स्क्रू कसे हुए हो

(j) मगज़ीन(Magzin) : मगज़ीन की दिवार ठीक हो और कही से दबा हुवा न हो ! मगज़ीन लिप्स , मगज़ीन प्लेटफार्म  ठीक हो मगजी स्प्रिंग का दबाव ठीक हो बॉटम प्लेट और बॉटम स्टड अपनी जगह पे हो


राइफल से अच्छे फायर का नतीजा हासिल करने के लिए जितनी जरुरत अच्छी ट्रेनिंग की है उतना ही जरुरत राइफल की देखभाल देख्भाल्कारने की भी है ! अगर राइफल का ट्यूनिंग अप ठीक न हो तो चाहे फायरर  कितना भी अच्छा क्यों न हो उसका नतीजा अच्छा नही होगा ! इसलिए फायरर को अपने हथियार बनाये रखने के लिए समय समय र हथियार का सही देखभाल और तालमेल करवाते रहना चाहिए !

इस प्राकर से हथियारों के ट्यूनिंग अप और स्टॉकिंग से सम्बंधित सक्षिप विवरण समाप्त हुई ! उम्मीद है पोस्ट पसंद आएगी अगर इस पोस्ट तथा इस ब्लॉग के बारे में कोई कमेंट या सुझाव हो तो निचे लिखे कमेन्ट बॉक्स में जरूर  दे !ब्लॉग को  सब्सक्राइब और अपने दोस्तों के बिच भी फेसबुक के ऊपर शेयर  कर हमलोगों को सपोर्ट  करे 


इस ब्लॉग से कोई भी पोस्ट रिलेटेड पीडीऍफ़ डाउनलोड(PDF version ) करना होतो आप डाउनलोड सेक्शन में जा कर कर सकते है !
इस पोस्ट को डाउनलोड यहाँ से करे 

इन्हें भी पढ़े :
  1. 9mm कार्बाइन मशीन को खोलना जोड़ना और टेस्ट ?
  2. 9 mm कार्बाइन की सफाई और रख रखाव का तरीका
  3. 9mm कार्बाइन के मगज़ीन को भरना खाली करना , 
  4. कार्बाइन को भरना खाली और फायर करने का तरीका
  5. 5.56 mm INSAS Rifle के सिंगल शॉट ट्रिगर मेचानिज्म और पार्ट्स के नाम
  6. इंसास राइफल से दुरुस्त शिस्त लेने का तरीका और शिस्त लेते समय होने वाले कुछ कॉमन गलतिया
  7. इंसास एलेमजी को खोलना जोड़ना और उसके पार्ट्स का नाम
  8. INSAS LMG को फिक्स्ड लाइन पे लगाने का तरीका तथा एलेमजी के साथ आने वाले सामान

08 अक्टूबर 2016

कामौफ्लाज और कांसिल्मेंट के ऊपर एक संक्षिप्त जानकारी

पिछले पोस्ट में हमने 30mm आटोमेटिक ग्रेनेड लांचर के  अमुनिसन औरनफरी तथा ड्रिल के बारे में जानकारी शेयर की इस पोस्ट में हम कामौफ्लाज और कांसाल्मेंट में बारे  एक संक्षिप्त जानकारी(Camouflage and concealent ka sankshipt vivaran) शेयर करेंगे



कामौफ्लाज वह कला है जिस से दुश्मन से आपने आप को तथा ट्रूप्स और सामान को  छिपा  सकते है और दुश्मन  अपनी पोजीशन , तादाद तथा इरादे के बारे में धोखा दे सके  ताकि दुश्मन  खबर हासिल या हमारे ऊपर हमला करने का बारे में धोखा दिया जा सके !
 कमौफ्लाज का मतलब होता है की जवान बनावटी तरीके से अपना पूरा छुपाव हासिल कर सकता है !


कामौफ्लाज का परिभाषा(Camouflage ka shabdik arth) :

कामौफ्लाज शब्द कामौफ्लेट(Camouflet) से बना है जो की फ्रेंच भाषा का शब्द है जिसका मतलब होता है दुसरे की आँखों में धुवा डालकर उसे धोखा देना ! फ्रेंच में इस शब्द का केवल इसका अर्थ ही निकला लेकिन इसको इस्तेमाल किआ  जापान वालों ने विश्व युद्ध में !  परन्तु कामौफ्लेट(Camouflet) से कामौफ्लाज बना और इसका मतलब है दुश्मन को धोखा देकर उसके नजदीक से नजदीक पहुचना !

जरुर पढ़े : टेक्टिकल वर्ड्स और उसका मतलब हिंदी में -I

कामौफ्लाज की जरुरत(Camouflage ki jarurat) :
  • ऑपरेशनल एरिया में जिन्दा रहने के लिए जरुरी है की जवान छुपाव या दुश्मन की निगाह से बचा रहे !
  • कई दफा जमींन ऐसी मिलेगी किः बगैर कामौफ्लाज किए दुश्मन के नजदीक नहीं पहुच सकते !
  • ज़मीन जिस पर हम पोजीशन लेते है वोह हमेशा छुपाव वाली नहीं मिल सकेगी इस लिए हम ज़मीन और हवाई ऑब्जरवेशन से बच सकें इस लिए कामौफ्लाज करना ज़रूरी होता है !

जरुर पढ़े : अम्बुश और काउंटर अम्बुश, अम्बुश का उद्देश्य , अम्बुश का पार्टिया , अम्बुश का टारगेट

कांसिल्मेंट क्या है(What is concealment) : देखभाल को नाकारा करना ही कांसिल्मेंट है ! बनावती चीजों को कुदरती चीजों में मिलाना ही कांसिल्मेंट है !

कामौफ्लाज के उसूल(Camouflage ke usul) :
  • दुश्मन के आंख और कैमरा को धोखा देना
  • दुश्मन के पायलट को गलत जगह दिखा कर गलत प्लान बनवाना
  • दुश्मन के पट्रोल को रेक्की में डिले करना
  • दुश्मन से अपना इरादा छुपाना
कांसिमेंट के उसूल(Concealment ke usul)
  • ज़मीन के मुताबिक पोजीशन  लेना
  • छाया का छुपाना
  • बेक ग्राउंड से मिलाना
  • सकल को तोडना
  • ट्रैक प्लान 
जरुर पढ़े : सेक्शन फार्मेशन एंड प्लाटून फार्मेशन के फायदे और नुकशान

जाती(खुद और सामान  की ) कामौफ्लाज की अहमियत(Jati camouflage ka ahmiyat)

जवानों का खुद का कामौफ्लाज जंगल की  में बहुत ऊँचे दर्जे का होना चाहिए क्यों  की जंगल के अन्दर जो लारी होती है वोह नजदीक से नजदीक की होती है !इसलिए उच्चे दर्जे का कामौफ्लाज ही एक जवान को बचा सकता है और दुश्मन के नजदीक से नजदीक जा के मार डालने की अवसर प्रदान करती है !

जाती कामौफ्लाज में ध्यान देने वाला सामान(Jati  saman jinka camouflage karna chahie) 
  • स्टेल हेलमेट 1 ½ ‘ x 1 ½ ‘ का टाट(घास )
  • फेस  पर फेस क्रीम
  • वेहिकल  का कामौफ्लाज
  • ड्रेस
  • इक्विपमेंट
  • शूज
  • आर्म्स
  • वेपन्स
  • शैडो
  • बीडी और सिगरेट
  • स्काई लाइन 
जरुर पढ़े : टेक्टिकल वर्ड्स और उसका मतलब हिंदी में -II

पोजीशन क कामौफ्लाज(Camouflage ke samay position chunte samay dhyan me rakhne wali bate)
  • मशहूर निशान या उसके पास न हो
  • ताज़ा मिटटी का कामौफ्लाज  करना
  • मोर्चे तरतीब वार न हो
  • पोजीशन छोड़ते समय पीछे को हरकत करें
  • पोजीशन छोड़ते समय सामान न छोड़े 

डमी पोजीशन(Dhokha dene ke lie Dummy position banana)

इससे दुश्मन का ध्यान अलग चला जाता है और उसपर विजय हासिल कर सकते है !

जरुर पढ़े : पेट्रोलिंग और नाईट पेट्रोलिंग और उसके टास्क और नफरी

कामौफ्लाज की बातें(Camouflage karte samay dhyam me rkne wali baten)
  • कम से कम हरकत करना
  • हवा से गिरने वाली घास झड़ी से कामौफ्लाज न करे
  • हर जवान की  जिम्मेवारी है
  • कामौफ्लाज का मतलब छुपाओ ही नहीं बल्कि टास्क भी पूरा करना है
  • ज़रूरत से ज्यादा कामौफ्लाज न करें !
इस प्रकार से कामौफ्लाज और कांसिल्मेंट से सम्बंधित संक्षिप्त विवरण समाप्त हुई उम्मीद है की पोस्ट पसंद आएगा !ब्लॉग को  सब्सक्राइब और अपने दोस्तों के बिच भी फेसबुक के ऊपर शेयर  कर हमलोगों को सपोर्ट  करे 

इस ब्लॉग से कोई भी पोस्ट रिलेटेड पीडीऍफ़ डाउनलोड(PDF version ) करना होतो आप डाउनलोड सेक्शन में जा कर कर सकते है ! 

Download this post from here 
इन्हें भी पढ़े :
  1. पुलिस ड्यूटी
  2. फर्स्ट इनफार्मेशन रिपोर्ट में होनेवाली कुछ कॉमन गलतिया
  3. 6 कॉमन गलतिया अक्सर एक आई ओ सीन ऑफ़ क्राइम पे करता है
  4. क्राइम सीन पे सबसे पहले करनेवाले काम एक पुलिस ऑफिसर के द्वारा
  5. बीट और बीट पेट्रोलिंग क्या होता है ?एक बीट पट्रोलर का ड्यूटी
  6. पुलिस नाकाबंदी या रेड् क्या होता है ?नाकाबंदी और रेड के समय ध्यान में रखनेवाली बाते 
  7. निगरानी और शाडोविंग क्या होता है ? किसी के ऊपर निगरानी कब रखी जाती है ?
  8. अपराधिक सूचना कलेक्ट करने का स्त्रोत और सूचना कलेक्ट करने का तरीका

07 अक्टूबर 2016

30 mm AGL का अमुनिसन और फायरिंग ड्रिल

30 mm AGL के पिछले पोस्ट में  हमने AGL के विशेषताओ के बारे में जानकारी हासिल किए इस पोस्ट में हम AGL के अमुनिसन के अथराईजश्न और फायर करने के लिए कितने नफरी चाहिए(30m Automatic Granade launcher ka ammunition authorisation aur nafri ttha uska drill) और उनके काम तथा ड्रिल के बारे में जानकारी हासिल करेंगे !



30mm AGL का पूरा नाम है(Full name of 30 mm AGL) -30 mm आटोमेटिक ग्रेनेड लांचर सिस्टम  इसको शोर्ट में AGL या AGS कहते है ! इसको फिरे करने के लिए तीन आदमी कि जरुरत पड़ती है ! और इसके अथराईज अमुनिसन इस प्रकार से है !


  • फर्स्ट लाइन : 450 ग्रेनेड 
  • ऑन वेपन : 300 ग्रेनेड 
  • यूनिट रिज़र्व : 150 ग्रेनेड 
  • सेकंड लाइन : 150 ग्रेनेड 
AGL के ग्रेनेड की बनावट(AGL ke granade ki banawat) : शेल के अन्दर 94% RDX और 6% वैक्स होता है ! जिसको एक साथ a-9-1(HE) नाम से जाना जाता है ! इसमें वायर गाइड बैंड होता है ! इसका फ्यूज इतना सेंसेटिव होता है की अगर तीन मीटर से ज्यादा ऊपर से ग्रेनेड हाथ से गिर जाता है ग्रेनेड को बिना कोई हरकत किये हुए वही पे बर्बाद कर देना चाहिए अगर हम उसको हरकत देंगे तो ओ फट सकता है !

AGL का फायरिंग ड्रिल(AGL ka firing drill) : जैसे की मई ने ऊपर बताया की इसको फायर करने के लिए 3 जवान की जरुरत होती है ! इस ड्रिल को हम समझने के लिए तीन भागो में बाँट सकते है :
(a) सामान लगाना और स्थान लेना (Saman lagana ttha sthan lena drill):

  1. नॉ-1 के पास लांचर और साईट लांचर माउंट(sight launcher mount) के स्थान से 05 कदम पीछे और बाएँ इस तरह से रखा  जाय की मजल आगे और फीड कवर ऊपर की तरफ हो ! लांचर के बाएँ ऑप्टिकल साईट फीड कवर की सिद्ध में इस प्रकार रखा हो की ऑप्टिकल की खुलने वाला तस्मा लांचर की तरफ हो लांचर अवं साईट के बीच में इतना जगह हो , ताकि एक जवान आसानी से लेट सके !
  2. नॉ-2 के पास सामान माउंट और अमुनिसन हो जो की लांचर  से 05 कदम दाहिने माउंट खुला हुआ दोनों रियर लेग पीछे की त्तारफ माउंट के दाहिने एक अमुनिसन बोक्स्शुत्टर ओउंत की तरफ हो !
  3. नॉ-3 के पास  समान दो अमुनिसन बॉक्स . लांचर औंचेर और माउंट के बीच में 05 कदम पीछे  अमुनिसन  बॉक्स को इस तरह से रखो की शटर आगे की तरफ और कार्र्यिंग स्टेप ऊपर की तरफ दोनों के बीच  में इतना जगह हो ताकि एक जवान आसानी से लेट सके !
(b) स्थान लेना (Sthan lene ka drill): जब  आदेश मिलता है नंबर स्थान लो तो नंबर दौड़कर आते है और स्थान इस प्रकार से लेते है! :
  • नॉ-1 लांचर और ऑप्टिकल साईट के बीच में 
  • नॉ-2 माउंट के दोनों टांगो के बीच  में और 
  • नॉ-3  दोनों अमुनिसन बॉक्स के बीच में लेट जाते है ! और तमाम नंबर दाहिने हाथ के  ऊपर बयां हाथ इस प्रकार रखते है की हथेली की रुख निचे की तरफ और छाती कुदरती तौर पे उठी हुई ! निगाहे सामने एडी पंजे मिले हुए  हो !
  • नॉ-1 की दोनों कोहनिया फीड कवर ऑप्टिकल साईट के अगले किनारे की सिद्ध में ,
  • नॉ-2 की कोहनिया रियर लेग्स फूट के अगले किनारे की सिद्ध में  तथा 
  • नॉ-3 की कोहनिया अमुनिसन बॉक्स के अगले किनारे की सिद्ध में हो 

बदली कर की करवाई(Badli ka drill) : जब आदेश मिलता है बदली कर तो तमाम नंबर को दोहराते है और नॉ-3, नॉ-2 का जगह लेता है नॉ-2, नॉ-1 का जगह लेता है और नॉ-1 नॉ-3 का जगह लेता है !

ट्रेनिंग के दौरान और जवानों को इसकी सिखलाई देने के लिए  भी बदली कर की करवाई की जाती है जो की इस प्रकार से है !

आदेश मिलता  है  दो लाइन बदली कर , लाइन तोड़ नॉ-1:  इस आदेश परा तमाम नंबर  आदेश को दोहराते है नंबर -1 उठकर टोली के पीछे जा कर अपनी जगह लेता है और नंबर-2 , नंबर-1 की जगह  लेता है और नंबर- 3 , नंबर -2 का जगह लेता है  और टोली से अगला जवान्दौद्कर नंबर -3 की जगह लेता है !

 जरुर पढ़े :AKM राइफल का बेसिक टेक्नीकल डाटा

(c) निरिक्षण और रिपोर्ट(Nirikshan aur report) : तीनो नंबर निलिन पोजीशन में बैठ जाते है और अपने अपने सामान का निरिक्षण करते है ! निरिक्षण हो जाने के बाद  नंबर -3 उप करते है और तमाम नंबर लाइन पोजीशन  में आजाते है  और अपना दाहिना हाथ को 45 डिग्री के एंगल पे खड़ा करते है !

इस प्रकार से यहाँ 30 mm आटोमेटिक ग्रेनेड लांचर के आमुनिसन और ड्रिल से सम्बंधित पोस्ट समाप्त  हुई उम्मीद है की पोस्ट पसंद आएगी ! अगर कोई कमेंट या सजेसन हो तो निचे के कमेंट बॉक्स में जरुर लिखे तथा इस ब्लॉग से सम्बंधित कुछ डाउनलोड करना चाहते है तो डाउनलोड  सेगमेंट पे क्लिक कर के आप कर सकते है


03 अक्टूबर 2016

बिग बिलियन क्रेजी डील्स ओं फ्लिप्कार्ट

मै ये फ्लिप्कार्ट बिग बिलियन ऑफर के ऊपर  पोस्ट इस लिए लिख रहा हु क्यों की पिछले बार जब ये ऑफर आया था तो बहुत से हमारे रीडर थे उन्हें इस ऑफर का पता ही नहीं चला ! ये पोस्ट उनलोगों की जानकारी के लिए है जिन्होंने ने  अभी तक बिग बिलियन ऑफर के बारेमे नहीं जानते हो !



फ्लिप्कार्ट एक बार फिर क्रेजी डीलस लाया है नवरात्री और दिवाली के उपलक्ष में और पिछले बार के ही तरह इसका भी नाम है  THE BIG BILLION DAYS .  ये THE BIG BILLION DAYS  ऑफर केवल उपलब्ध है  02 अक्टूबर से 6 अक्टूबर 2016 .

पिछले बार के भाती इसबार बार भी SBI के डेबिट और क्रेडिट कार्ड में बहुत सरे स्पेशल डील्स और डिस्काउंट ऑफर कियाजा रहा है













    ऊपर बताये गए सामानों के अलवा भी बहुत सारी सामान बहुत ही आकर्षक प्राइस पे उपलब्ध है ! इसलिए इन सामानों को आउट ऑफ़ स्टॉक होने से पहले विजिट करे Flipkart.com   


    22 सितंबर 2016

    टियर स्मोक ग्रेनेड के भूषण तथा सिंगल वे टियर स्मोक ग्रेनेड के चाल और पार्ट्स का नाम

    पिछले पोस्ट में हमने टियर स्मोक पार्टी के करने और न करने वाली बाते के बारे में जिक्र किया और  इस पोस्ट में मै टियर स्मोक के भूषण के पार्ट्स तथा चाल और  सिग्नल वे टियर स्मोक ग्रेनेड के चाल  (Tear smoke ke bhushan aur signle way grenade ki chal) और पार्ट्स के नाम के बारे में बात करेंगे !




    टियर स्मोक में मुख्य दो भाग होते है(tear smoke grenade ke bhag) :
    1. भूषण (Bhushan)
    2. बॉडी (Body)
    1. भूषण (Bhushan): भूषण भी दो प्रकार के होते है : (a)एक सेकंड का भूषण(one secon bhushan) - जल्दी जलने वाला  (b)दो सेकंड का भूषण(DO second ka bhushan) - डिले टाइप !
    जल्दी जलने वाला भूषण को सिंगल वे ग्रेनेड में तथा डिले टाइप भूषण को थ्री वे ग्रेनेड  (three way grenade)में  इस्तेमाल किआ जाता है ! जल्दी जलने वाले भूषण का पहचान है की उसके ऊपर एक सेकंड लिखा रहता है तथा डिले टाइप भूषण के लीवर पर दो सेकंड लिखा रहता है ! लेकिंग आज कल  जो जल्दी टाइप भूषण मिल रहा है उसके ऊपर कुछ नहीं लिखा रहता है यानि जिस भूषण पे एक सेकंड या कुछ नहीं लिखा हुवा हो उसे हमे जल्दी टाइप भूषण ही समझना चाहिए !


    भूषण के हिस्से पुरजो का नाम 
    • लीवर (lever)
    • स्प्लिट पिन (Split pin)
    • रिंग(Rig)
    • हैमर (स्टीकर )(Hamer sticker)
    • प्रीकुसन कैप (Precuation cap)
    • .32 ब्लैक कार्ट्रिज (.32 black cartridge)
    • स्पेशल स्प्रिंग (Special spiral spring)
    चाहे भूषण  एक सेकंड वाला हो या दो सेकंड वाला इसकी चाल सिंगल वे या थ्री वे ग्रेनेड में एक जैसा ही है ! जब ये एक्शन में नहीं होता है तो इसके हिस्सेपुर्जो की पोजीशन इस प्रकार होती है -


     हैमर, लीवर के निचे सुरक्षित दबा होता है तथा लीवर को अपनी जगह पर ठीक रखने के लिए भूषण के शोल्डर के सुराख़ में स्प्लिट पिन को डाला होता है ताकि लीवर अपनी जगह बनाये रहे और लीवर के निचे हैमर सुरक्षित रहता है !

    स्प्लिट पिन के दोनों किनारे बहार को खुले रहते है ताकि पिन अपनी जगह से हिल न पाए और हादसों से बचा जा सके !

    ग्रेनेड के भूषण का चाल (Tear smoke Grenade ke bhashan ka chaal)- जब स्प्लिट पिन को निकल कर ग्रेनेड को हवा में फेंकते है तो लीवर आजाद होता है जिसकी वजह से लीवर के निचे दब हुवा हमेर अपने स्पाइरल स्प्रिंग की तकाद से अपने पाइवोट पर ऊपर को हरकत करता है और जोर से पेर्कुसन कैप पर ठोकर मरता है , जिससे आग का शोला पैदा होता है !
    ये शोला .32 ब्लैक  कार्ट्रिजको आग लगा देता है ! .32 ब्लैक कार्ट्रिज में आग लगने से इसकी आग तेजी से ग्रेनेड में भरे  हुए इग्निसन पेस्ट(Iginiation paste) को आग लगा देता है !यहाँ पे भूषण की चल समाप्त हो जाती है 


    2. बॉडी(TS Grenade ke body ka parts ka naame) :ग्रेनेड की बॉडी में निम्न हिस्से पुर्जे होते है :
    • प्रेशर चम्मेर(pressure chamber) 
    • बॉडी (body)
    • गैस इमिसन होल्स (Gas Emission holes)
    • इग्निशन पेस्ट (Iginiation paste)
    • मिक्सर ऑफ़ गैस (Mixture of gas)
    सिंगल वे ग्रेनेड का चाल(Single way TS granade ka chaal) :जब भूषण .32 कार्ट्रिज  से  आग का शोला निकलता है तो वह ग्रेनेड के प्रेशर चैम्बर से होते हुए इगिनिसन पेस्ट को आग लगा देता है ! इसपर आग लगने से ग्रेनेड में भरे गैस मिश्रण को भी आग लग जाती है , इस प्रकार ग्रेनेड के अन्दर आग लगने  से गैस इतने दबाव के साथ बहार आ जाती है की वह चिपकाने वाले फीते को फाड़(Blast in adhensive tape) कर गैस,टियर स्मोक गैस इमिसन होल से बड़े दवाव के साथ बहार आने लगता है ! 

    इस हालत में इसके ऊपर पानी भी डाला जाय तो भी इसके ऊपर कोई असर नहीं पड़ेगा और इसका बॉडी इतना गर्म  हो जाता है की इसको उठा कर नहीं फेका जा सकता है और आश्रू गैस करीबन 25 से 35 सेकंड तक निकलते रहता है ! और यहाँ पर सिग्ने वे टियर स्मोक ग्रेनेड का चाल पूरा हो जाता है ! 
    इसप्रकार से यहाँ ग्रेनेड के हिस्से पुर्जे, ग्रेनेड के भूषण की चाल और सिंगल वे ग्रेनेड की चल से स्मपधित संक्षिप्त पोस्ट समाप्त हुई !और उम्मीद  है की ये पोस्ट पसंद आएगा! अगर की कमेंट होतो निचे कमेंट बॉक्स में जरुर लिखे !ब्लॉग को  सब्सक्राइब और अपने दोस्तों के बिच भी फेसबुक के ऊपर शेयर  कर हमलोगों को सपोर्ट  करे 


    इस ब्लॉग से कोई भी पोस्ट रिलेटेड पीडीऍफ़ डाउनलोड(PDF version ) करना होतो आप डाउनलोड सेक्शन में जा कर कर सकते है !
    इन्हें भी पढ़े :
    1. Basic data of 5.56mm INSAS and It characteristics.
    2. 5.56mm INSAS ki chal in hindi , 5.56mm INSAS की चाल हिंदी में.
    3. 9 mm पिस्तौल ब्राउनिंग का बेसिक टेक्नीकल डाटा
    4. 7.62 mm एसएलआर राइफल की खुबिया और खामिया
    5. 9 mm पिस्तौल का खुबिया और खामिया
    6. .303 LE राइफल का इतिहास
    7. Lee Enfield .303राइफल का टेक्नीकल डाटा
    8. Lee Enfield 303राइफल की खूबिय और खामिया
    9. 9 mm कार्बाइन मचिन या सब मचिन गन का इतिहास और खुबिया
    10. 9mm कार्बाइन का टेक्नीकल डाटा -II

    Add