29 अप्रैल 2017

सेक्शन फार्मेशन और सेक्शन फार्मेशन का बनावट

पिछले पोस्ट में हमने आतंकवादियो की क्रिया कलाप के बारे में जानकरी हासिल की इस पोस्ट में हम सेक्शन फार्मेशन के बनावट(Section formation aur section formation ka banawat) के बारे में जानकारी शेयर कर्रेंगे :


जैसे की हम जानते है की के कमांडर को इस काबिल होना चाहिए की अपनी सेक्शन को जमीन तथा हालत या दुश्मन के फायर के निचे आने पर ऐसी फार्मेशन अख्तियार करवाए जिससे हमारा कम से कम नुकशान हो तथा हम दुसमन पर असरदार फायर डालकर उसे बर्बाद कर सके !

जरुर पढ़े : सेक्शन फार्मेशन एंड प्लाटून फार्मेशन के फायदे और नुकशान

सेक्शन को लचकदारहोना चाहिए एवं जमीन तथा हालत के मुताबिक फार्मेशन बदली करने में माहिर होना चाहिए ! इस कम में काबिलियत हासिल करने  उत्तम सिखलाई तथा अभ्यास की जरुरत पड़ती है

इस पोस्ट में हम इन विषयों की जानकारी प्राप्त कर्नेगे
  1. सेक्शन या प्लाटून फार्मेशन किसे कहते है ?(Section ya platoon formation kise kahte hai)
  2. सेक्शन और पलटन फार्मेशन की बनावट (Section aur platoon formation ka banawat)
1. सेक्शन या प्लाटून फार्मेशन किसे कहते है ?(Section ya platoon formation kise kahte hai)लड़ाई के मैदान में या किसी शाकिया इस्लाके की छान बिन करते समय या दुशमन से लगाव का अंदेशा होने पर मौके के अनुसार  सेक्शन या पलटन के हिट के लिए जो फार्मेशन अख्तियार की जाती है उसे सेक्शन या प्लाटून फार्मेशन कहते है

जरुर पढ़े : टेक्टिकल वर्ड्स और उसका मतलब हिंदी में -II

2.सेक्शन और पलटन फार्मेशन की बनावट (Section aur platoon formation ka banawat)सेक्शन फार्मेशन 6 तथा प्लाटून फार्मेशन 3 प्रकार के होते है और उनका  बनावट  इस प्रकार से होता है !
(i) सेक्शन फार्मेशन 
(a) सिंगल फाइल  फार्मेशन (Single file foramtion)
सिंगल फाइल फार्मेशन
सिंगल फाइल फार्मेशन 
जरुर पढ़े :3 तरीके दुश्मन के फायर पोजीशन को पता लगने के

(b) फाइल फार्मेशन (File formation)
फाइल फार्मेशन
फाइल फार्मेशन 

जरुर पढ़े :4 बाते शत्रु के कारगर फायर के अंदर आने पे करनी चाहिए
(c) एरो हेड फार्मेशन (Arrow head formation)
एरो हेड फार्मेशन
एरो हेड फार्मेशन 

जरुर पढ़े :सेक्शन बैटल ड्रिल और उसे सफल बनाने वाली बातें
(d)डायमंड फार्मेशन (Diamond formation)
डायमंड फार्मेशन
डायमंड फार्मेशन 

जरुर पढ़े :फायर कण्ट्रोल आर्डर और फायर डिसिप्लिन क्या है ?
(e) स्पीयर हेड फार्मेशन (Spear head Formation)
स्पीयर हेड फार्मेशन
स्पीयर हेड फार्मेशन 

जरुर पढ़े :अम्बुश  की पार्टियो को ब्रीफिंग देने के तरीका
(f) एक्सटेंडेड लाइन फार्मेशन (Extended line formation)
एक्सटेंडेड लाइन फार्मेशन
एक्सटेंडेड लाइन फार्मेशन 


जरुर पढ़े :अम्बुश का परिभाषा और अम्बुश की पार्टिया
(ii) प्लाटून फार्मेशन 
(a) ऑन अप (One up formation)
ऑन उप फार्मेशन
ऑन उप फार्मेशन 

जरुर पढ़े :पेट्रोलिंग पार्टी को ब्रीफिंग देने का तरीका ?
(b) टू अप (Two up formation)
टू-उप- फार्मेशन
टू-उप- फार्मेशन 

जरुर पढ़े :पेट्रोलिंग के परिभाषा और पेट्रोलिंग के प्रकार
(c) थ्री अप (Three up formation)
थ्री अप फार्मेशन
थ्री अप फार्मेशन 

जरुर पढ़े : कामौफ्लाज और कांसिल्मेंट के ऊपर एक संक्षिप्त जानकारी

इस पोस्ट में RFN-राइफल मेन , sec-commander-सेक्शन कमांडर , LMG-1 - एलेमजी नॉ  -1 ,LMG-2  - एलेमजी नॉ  -2, sec 2 i/c - सेक्शन - टू-आइ-सि 1 यह सेक्शन फार्मेशन एक सेक्शन में 11 की नफरी  तथा एक कंपनी में 3 प्लाटून के ध्यान में रखते हुए बनाया गया है !

यहाँ पे सेक्शन फार्मेशन और उसका बनावट से सम्बंधित पोस्ट समाप्त हुई !उम्मीद है की पोस्ट पसंद आएगा ! अगर कोई सुझाव हो तो निचे के कमेंट बॉक्स में जरुर लिखे ! इसद ब्लॉग को सब्सक्राइब और फेसबुक पेज लाइक कर हमलोगों को और अच्छा करने के लिए प्रोतोसाहित करे !


इन्हें भी पढ़े :
  1. सेक्शन फार्मेशन एंड प्लाटून फार्मेशन के फायदे और नुकशान
  2. टेक्टिकल वर्ड्स और उसका मतलब हिंदी में -II
  3. टेक्टिकल वर्ड्स और उसका मतलब हिंदी में -I
  4. कामौफ्लाज और कांसिल्मेंट के ऊपर एक संक्षिप्त जानकारी
  5. पेट्रोलिंग के परिभाषा और पेट्रोलिंग के प्रकार
  6. पेट्रोलिंग पार्टी को ब्रीफिंग देने का तरीका ?
  7. अम्बुश का परिभाषा और अम्बुश की पार्टिया
  8. अम्बुश  की पार्टियो को ब्रीफिंग देने के तरीका
  9. फायर कण्ट्रोल आर्डर और फायर डिसिप्लिन क्या है ?

24 अप्रैल 2017

आतंकवाद और आतंकवादियो के विशेषताए

पिछले पोस्ट में हमने आतंकवाद, आतंकवाद के कारन और उसका लक्ष्य के बारे में जानकारी प्राप्त किये ! यह पोस्ट उसी की अगली कड़ी है जिसमे हम जानेगे आतंकवाद और आतंकवादियो की विशेषताए(Characterstics of terrorists and terrorism) !


आतंकवाद में क्या होता है इसकी क्या पहचान है इसे जानने के लिए हमे आतंकवाद की विशेषताओ के बारे जानकारी होनी चाहिए ! ये सब जानकारिया उस समय बहुत काम आती है जब एक जवान आतंकवाद प्रभावित एरिया में तैनात रहता है या होता है ! इस प्रकार की जानकारियो के द्वारा वह अपने आप को मेंटली तैयार करता है की इस एरिया में क्या क्या खतरा हो सकता है !

इस पोस्ट में हम निम्न विषयों के बारे में जानकारी हासिल करेंगे :
Terrorist(प्रतीकात्मक)
  1. आतंकवादी कौन कहलाता है ?(Define Terrorist)
  2. आतंकवाद की विशेषताए (aatankwad ki visheshtaye kya hai)
  3. आतंकवादियो की विशेषताए  (aatankwadio ki visheshtaye kya hai)
  4. आतंकवादियो की कार्वाहिया (Aatankwadio ki karwahiya kya hai)
  5. आतंकवादियो के टारगेट (aatankwadio ke target kya hota hai)





1.आतंकवादी कौन कहलाता है ?(Define Terrorist):एक आतंकवादी को परिभाषित इस प्रकार से किया जा सकता है " ऐसा व्यक्ति जो मनमाने या बेरोकटोक लोगो का हत्याए करताi या हिंसा अथवा आतंक फैलता है या फिरm आदमी के लिए जरुरी सेवाओ को नष्ट करने की कोशिश करता है आतंकवादी कहलाता है !" इनका उद्देश्य जनता में भय पैदा करना और विभिन्न धर्मोर जातियो के बीच भाई चारे को ख़त्म करना होताi ! यह सरकार की नीतियो का विरोध करता है !

जरुर पढ़े : 51mm मोर्टार के हाई एक्सप्लोसिव बम की चाल और पहचान

2. आतंकवाद की विशेषताए (aatankwad ki visheshtaye kya hai):इसकी निम्न गुण होते है :
  • सिलसिलेवार तरीके से हिंसा को फैलाना 
  • कोई भी इनका टारगेट बन सकता है 
  • इनका कोई धर्म या सिद्धांत नहीं होता है 
  • किसी भी कानून को नहीं मानता है 
  • जनता में भय की भावना पैदा होना 
  • स्वेक्षचारी होता है इसके बारे में अनुमान लगाना बहुत मुस्किल होता है 
  • इसका तरीका और प्रभाव स्वाभाविक तौर पर अत्य्वस्तित होता है ! इसके लिए कुछ भी पवित्र नहीं होता है !
  • पहल सदा आतंकवाद के हाथ में होता है !
  • यह अपने हर कार्य को समर्थन करता है !
  • तेजी से अफवाह फैलता है 
  • यह कैंसर की तरह फैलता है !

3. आतंकवादियो की विशेषताए  (aatankwadio ki visheshtaye kya hai): इनकी विश्श्ताये निम्न है :
  • अदृश्य होते है या दिखाई नहीं देते है ! इन्हें आसानी से पहचाना नहीं जाता है !
  • लगता है हर जगह मौजूद है 
  • बगैर दिखे दुसरो को देखते है 
  • इनका अगला टारगेट कौन होगा इसका पता नहीं होता है !
  • अपनी मांग मनवाने के लिए हिंसा का इस्तेमाल करते है !
  • सरकार के खिलाफ होते है !
  • छोटे छोटे ग्रुपो के करवाई करते है 
  • चतुर , चालक, अच्छी सिखाली पाए हुए तथा जमीन की अच्छी जानकारी रखते है !
  • अपनी छोटी छोटी कामयाबियो को बढ़ा चढ़ाकर बताते है !
  • अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए किसी सीमा तक जा सकते है 
  • अपने इरादे के पक्के होते है 
  • जनता में भय पैदा करते है !

4. आतंकवादियो की कार्वाहिया (Aatankwadio ki karwahiya kya hai): आतंकवादी निम्न करवाई करते है 
  • बॉम्बिंग
  • आगजनी 
  • अपहरण 
  • हिजैकिंग 
  • हत्याए करना 
  • महत्वपूर्ण व्यक्तिओ की हत्या 
  • अम्बुश करना 
  • ग्रेनेड फेकना 
  • निर्दोष व्यक्तिओ को धमकी देना एवं यातनाये देना 
  • बैंक डकैती और जबरदस्ती पैसा छिनना 
  • माइन तथा आई डी ब्लास्ट करना 
  • फायरिंग करना यदि 

5.आतंकवादियो के टारगेट (aatankwadio ke target kya hota hai): आतंकवदियो जो टारगेट चुनते है उसे हम 4 ग्रुप में बाँट सकते है :
(a)हिंसा फ़ैलाने वाले टारगेट : जब अतावादी हिंसा फैलाना चाहते है तो ऐसा टारगेट चुनते है ! जिसको बर्बाद करने से जनता भड़क जाये और जुलुश और तोड़ फोड़ करने को तैय हो जाये  जैसे की 
  • महत्वपूर्ण धार्मिक नेता 
  • सताधारी पार्टी के नेता या मददगार 
  • आतंकवादियो का कोई नेता जिसे जनताका समर्थन हासिल हो 
  • स्कूल अथवा कॉलेज या किसी संस्था के प्रधान 

(b) जनता को भयभीत करने वाले टारगेट : जनता अतंकवादियो के खिलाफ मुह न खोले और उसे जरुरी मदद देती रहे ! इसके लिए जनता में भय की भावना पैदा करना तथा बनाये रखने के लिए आतंकवादी ऐसे टारगेट चुनकर बर्बाद करते है जिससे जनता भयभीत हो उठे ! उसके लिए निम्न टारगेट चुनते है जैसे की 
  • सरकारी कर्मचारी/ अधिकारी 
  • सरकारी के मुखबिर /सोर्स 
  • सरकार के मददगार 
  • लोकप्रिय नेता 
  • बड़े उद्योगपति 
  • इमाम या पुजारी 
  • बसे, रेलवे लाइन , रेल यदि 
  • बड़े संसथान 

(c) अपनी मांग मनवाने वाले टारगेट : आतंकवादी सरकार को मजबूर कर अपनी मांग मनवाने के लिए निम्न टारगेट चुनते है जैसे 
  • महत्वपूर्ण धार्मिक नेता , उनके परिवार के सदस्य 
  • सुरक्षा बल के उच्च अधिकारी 
  • अति महत्वपूर्ण व्यक्ति 
  • संस्थानों के प्रधान 
  • महत्वपूर्ण प्रशाशनिक अधिकारी 
  • जज 
(d) ध्यान आकर्षित करने वाले टारगेट : दुनिया के दुसरे देशो का ध्यान अपने ओर आकर्षित करने के लिए तथा अपने संगठन का नाम और लक्ष्य को अन्तराष्ट्रीय मुद्दा बनाने के लिए आतंकवादी जिस प्रकार के टारगेट चुनते है वे इस प्रकार से है !
  • दुसरे देश के राजनयिक 
  • दुस्रेदेश के टूरिस्ट 
  • दुसरे देश के कर्मचारी 
  • मीडिया के लोग जैसे प्रेस, रेडिओ टीवी 
  • अति विशिष्ट व्यक्ति 
  • विशिष्ट राजनेता  यदि 

आतंकवाद और आतंकवादियो के बारे में जितने ज्यादा से ज्यादा जानकारी ट्रूप्स को बताई जाएगी वह उतने ही आत्मबल के साथ आतंक प्रभावित इलाको में प्रभाकरी टेक्टिस बनके उच्चे मनोबल के साथ काम करेंगे ! और अतंकवादियो के द्वारा उठाये जाने वाले हथकंडो को अच्छी तरह से समझ सके गे और उचित करवाई कर सकते है जो की अतंकवादियो को पराजित करने में सहयोगी होगी !

इस प्रकार से आतंकवाद की विश्श्ताये, आतंकवादी की विशेषताओ से सम्बंधित पोस्ट समाप्त हुई ! उम्मीद है की पोस्ट पसंद आएगा ! अगर कोई कमेंट हो तो निचे के कमेंट बॉक्स में जरुर लिखे ! इस ब्लॉग को सब्सक्राइब तथा फेसबुक पेज को लाइक करके हमलोगों को और अच्छा करने के लिए प्रोतोसाहित करे !

इसे भी पढ़े :
  1. स्मोक और इल्लू बम का चाल और बेसिक डाटा
  2. 2" मोर्टार का परिचय,और खुबिया तथा इसकी खामिया
  3. 51 mm मोर्टार छोटी छोटी बाते
  4. 51 mm मोर्टार डिटैचमेंट का काम, बनावट और फायर कण्ट्रोल करने का तरीका
  5. 51 mm मोर्टार के भरना और खली करने का तरीका तथा बम को तैयार करना
  6. 51 mm मोर्टार का ले और फायर तथा मिस फायर पे करवाई
  7. 7.62 mm MMG के प्रकार तथा टेक्निकल डाटा 7.62 mm MMG के ?
  8. 7.62 mm MMG को खोलना और जोड़ने का तरीका
  9. 7.62 mm MMG को भरना और खाली करने का तरीका


आतंकवाद, आतंकवाद के कारन और उसका लक्ष्य

पिछले पोस्ट में हमने 84 mm राकेट लांचर के विशेषताए के बारे में जानकारी हासिल किये लेकिंग इस पोस्ट से मै एक नया टॉपिक शुरू कर रहा है "आतंकवाद , आतंकवाद का परिभाषा(Definition of terrorism) , आतंकवाद का कारन(Cause of terrorism) और आतंकवाद का लक्ष्य(Target of terrorism)"


आतंकवाद एक ऐसा कैंसर है जिसका की समय रहते इलाज नहीं किया जाये यानि समय रहते दबाया नहीं जाय तो ओ धीरे धीरे सम्पूर्ण देश को अपने गिरफ्त में ले लेता है ! आज भारत के कई राज्यों में आतंकवाद अपनी पव पसार चूका है !

आतंकवाद को दबाने केलिए , सुरक्षा बालो को आतंकवादियो के काम करने के तौर तरीको के बारे में ध्यान रख कर खास प्रकार के अभियान चलाने होगे जो की परम्परिक करवाई से अलग होंगे !

इस लिए ये जरुरी होता है की आतंकवाद के ऑपरेशन में सामिल होने वाले सुरक्षा बालो को विशेष ट्रेनिंग दी जाय जिससे की ओ आतंकवाद का परिभाषा, आतंकवाद  के कारन  और आतंकवाद के लक्ष्य के बारे में जाने  यदि जो की उसे आतंकवाद की लड़ाई लड़ने में सहायक हो !

जरुर पढ़े :हरकती टारगेट पर पॉइंट ऑफ़ एम सेट करना !

इस पोस्ट में हम निम्न विषयों के बारे में जानेगे :
  1. आतंकवाद का परिभाषा(Terrorism ka paribhasha ) 
  2. आतंकवाद के कारण(Terrorism ka karan)
  3. आतंकवाद का लक्ष्य(Terrorism ka target) 
1.आतंकवाद का परिभाषा(Terrorism ka paribhasha ) : जब देश के कुछ गुमराह लोग दुसरे देश की मदद लेकर अपने तथा दुसरे देशो के नापाक इरादों को पूरा करने के लिए हिंसात्मक कार्वाहिया जैसे की तोड़ फोड़ , लूट पात विशिष्ट व्यक्तिओ का अपहरण अथवा जान से मार कर जनता में भयष में अराजकता तथा अशांति का माहौल पैदा करते है तो उसे आतंकवाद  कहते है ! अथवा दुसरे शब्दों में कहे तो 

"आतंकवाद किसी देश के हाथ में एक ऐसा हथियार है जो दुसरे देशो में बगैर लड़ाई छेड़े उसको आर्थिक तथा सैनिक रूप  से कमजोर बना सकता है "

जरुर पढ़े :AK-47 और INSAS Rifle में कौन बेहतर ?

2.आतंकवाद के कारण(Terrorism ka karan): आतंकवाद का पहले एक लिखित कारन के द्वारा विवरण किया जा सकता तथा लेकिंग आजकल छोटे छोटे उद्देश्यों के लिए या आर्थिक उगाही के लिए भी आतंकवाद को एक टूल के रूप में इस्तेमाल किया जाता है ! लेकिंग फिर भी उसके लिए कुछ एक कारन होते है जो की निम्न है 
  • किसी वर्ग में अन्याय होने की भवन पैदा होना तथा उन्हें उनके हक़ से बंचित रखने की भावना पैदा होना 
  • राजनैतिक, आर्थिक एवं अर्थ व्यवस्था से जुड़े कारन 
  • जातीय कुंठाए 
  • घरेलु तानाशाही/दमनात्मक शासन 
  • अप्रभावी लोकतान्त्रिक सरकार का तख्ता पलटने के लिए आदि 

3.आतंकवाद का लक्ष्य(Terrorism ka target) : जैसे की परिभाषा से ही ज्ञात होता है की यह एक  गुमराह लोगो का हुजूम है और हुजूम का कोई नियत उदेश्य नहीं होता है और उनके उदेश्य बहुत बार बदलते रहते है ! लेकिन कुछ निम्न उदेश्य होते है जिसके लिए आतंवादी अपनी कार्वाहिया करते है :
  • अपने समूह एवं अपनी  मांगो को पूरा करवाना और उसका प्रचार करना !
  • जनता में सरकार के विरुद्ध अविश्वास पैदा करना !
  • पुरे विश्व का ध्यान आकर्षित करना और अपने उदेश्य का प्रचार करना तथा उस उदेश्य की पूर्ति के लिए जनता का सहानुभूति प्राप्त करना !
  • अपने आतंकवादी साथियो को छुड़वाना !
  • जनता के दिल में डर पैदा करना 
  • जनता के दिलो में धर्म, जाती आदि के नाम पर आपस में घृणा पैदा करना और आक्रोश फैलाना 
  • अपने संगठन को चलने के लिए एवं हथियार आदि  खरीदने के लिए पैसा छिनना !
  • सरकार की आर्थिक एवं सैन्य  शक्ति को कमजोर करने की कोशिश करना 
  • आतंकवाद विरुद्ध उठाये गए कदमो की खिलाफ करवाई करना 
  • सुरक्षा बालो को नुकशान पहुचना 
  • सुरक्षा बालो को मदद करने वालो को मरना था आतंकवाद के दुश्मनों को मरना !

इस प्रकार से आतंकवाद के कारन और लक्ष्य से सम्बंधित एक संक्षिप्त पोस्ट समाप्त हुई ! उम्मीद है की पोस्ट पसन् आएगा अगर कोई  निचे के कमेंट बॉक्स में जरुर लिखे ! इस ब्लॉग को सब्सक्राइब  और फेसबुक पे लाइक कर के हमलोगों को और अच्छा करने के लिए प्रोतोसाहित करे !

इसे भी पढ़े :
  1. इंसास राइफल से स्टैंडिंग पोजीशन से फायर करने के तरीके और देखने वाली बातें !
  2. 7.62mm SLR का निरिक्षण के लिए जाँच शाश्त्र की करवाई और अहमियत
  3. 7.62 mm एसएलआर को खोलना , जोड़ना और मग्जिन को खोलना जोड़ना !
  4. 7.62mm SLR सफाई करने का सामान और सफाई करने का तरीके
  5. 9mm कार्बाइन मशीन को खोलना जोड़ना और टेस्ट ?
  6. 9 mm कार्बाइन की सफाई और रख रखाव का तरीका
  7. 9mm कार्बाइन के मगज़ीन को भरना खाली करना , 
  8. कार्बाइन को भरना खाली और फायर करने का तरीका
  9. 5.56 mm INSAS Rifle के सिंगल शॉट ट्रिगर मेचानिज्म और पार्ट्स के नाम
  10. इंसास राइफल से दुरुस्त शिस्त लेने का तरीका और शिस्त लेते समय होने वाले कुछ कॉमन गलतिया

23 अप्रैल 2017

पान कार्ड नम्बर को स्टेट बैंक अकाउंट से लिंक करने का तरीका

पिछले पोस्ट में हमने आधार कार्ड को पान कार्ड से कैसे लिंक करे इस बारे में जानकारी शेयर किये थे इस पोस्ट में हम जानेगे की स्टेट बैंक के अकाउंट को पान नम्बर(PAN Card)  से कैसे लिंक((PAN Card ko SBI Account se kaise link kare)  करे !


आज कल किसी भी बैंक या फाइनेंसियाल संसथान में जाये और अकाउंट खोलने के लिए पूछे तो आपसे ओ पान नम्बर मागते है और किसी कारन बस आपने पहले अकाउंट ओपन किये है और पान नम्बर नहीं दिए है तो ओ आपको बार बार मेसेज भेजते है की आप अपना KYC अपडेट करे !

जरुर पढ़े :आधार कार्ड को पान कार्ड से कैसे लिंक करे ?

अभी  पिछले दिनों बहुत से न्यूज़ पेपर में भी आया हुवा था की अगर की जिन लोगो ने अपना पान नम्बर अपडेट नहीं किया है उनको कुछ लिमिट के बाद बैंक ट्रांसजेकसन  करना बंद कर देंगे !

इस पोस्ट में हम जानेगे की कैसे:
Image result for pan card
PAN CARD 

  1. कैसे बैंक ब्रांच में जाके पान नम्बर अपडेट  करे?(Bank Branch me jake PAN number ko bank account se link karne ka tarika)
  2. कैसे फ़ोन के द्वारा बैंक अकाउंट को पान नम्बर अपडेट करे (Phone ke dwara  PAN number ko bank account se link karne ka tarika)
  3. और कैसे इंटर नेट बैंकिंग के द्वारा पान नम्बर को बैंक अकाउंट से लिंक करे  (Internet banking ke dwara  PAN number ko bank account se link karne ka tarika)!
1. कैसे बैंक ब्रांच में जाके पान नम्बर(PAN Card)  अपडेट  करे?(Bank Branch me jake PAN number ko bank account se link karne ka tarika):इस प्रकार से बैंक जाके आप पान को बैंक अकाउंट से लिंक कर सकते है 
  • जहा आप का अकाउंट है उस बैंक ब्रांच में जाये 
  • बैंक अनच में जनके के बाद PAN कार्ड(PAN Card)  अपडेट करने के लिए फॉर्म (KYC Form) मांगे 
  • KYC फॉर्म को पूरी तरह से भरने के बाद री-चेक करे और इन डाक्यूमेंट्स (PAN कार्ड अपडेट KYC फॉर्म , ज़ेरॉक्स कॉपी पान कार्ड का और एक एप्लीकेशन  ब्रांच मेनेजर के नाम अनुरोध करते हुए की मेरा पान कार्ड को मेरे अकाउंट से लिंक करे ) सेल्फ अटेस्टेड कॉपी के साथ जमा करे 
2.कैसे फ़ोन के द्वारा बैंक अकाउंट को पान नम्बर अपडेट करे (Phone ke dwara  PAN number ko bank account se link karne ka tarika): अगर आप ब्रांच जाके पान कार्ड(PAN Card)  अपडेट नहीं करना चाहते तो आप फ़ोन के द्वारा भी कर सकते है !निम्न विधि अपनाये :
  • पहले बैंक के कस्टमर केयर नम्बर 
  • उसके बाद उनके IVR के उदघोषण को सुने 
  • इसके बाद आप कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव का आप्शन चुने 
  • कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव को बताये की हमे अपना पान(PAN Card)  नम्बर अपडेट करना है 
  • वो आप से कुछ सिंपल सवाल पूछेगे जैसे की बैंक अकाउंट नम्बर, एटीएम नम्बर आपका जन्मतिथि इतियादी ये केवल आपको सत्यापित करने के लिए !
  • एक बार सत्यापित हो गया की आप ही इस अकाउंट के रियल ओनर है तो आप से आपका पान(PAN Card)  नम्बर मांग कर अपडेट कर देंगे !
3.और कैसे इंटर नेट बैंकिंग के द्वारा पान नम्बर को बैंक अकाउंट से लिंक करे  (Internet banking ke dwara  PAN number ko bank account se link karne ka tarika)!:-अगर आप ब्रांच जाके पान कार्ड अपडेट नहीं करना चाहते तो आप इन्टरनेट बैंकिंग के द्वारा भी  पान नम्बर अपडेट कर सकते है  उसके लिए निम्न विधि अपनाये :
  • सबसे  पहले अपने यूजर आईडी और पासवर्ड का इस्तेमाल करते हुए अपना इन्टरनेट बैंक अकाउंट को ओपन करे 
  • लॉग इन करने के बाद आप ऊपर एक लिंक पाए गे "Service Request" उस आप्शन को क्लिक करे 
  • Service Request को क्लिक करेंगे तो उसमे बहुत से लिंक आएगा लेकिंग आप पान कार्ड अपडेट आप्शन को चुने !
  • पान कार्ड(PAN Card) अपडेट आप्शन को चुनने के बाद आपसे पान कार्ड नम्बर , आपका जन्मतिथि और रजिस्टर्ड ईमेल आईडी को फिल करे और सबमिट बटन दबाये !
  • इस प्रकार से आप कर पान(PAN Card)  नम्बर 2 दिनों के अन्दर  अपडेट हो जायेगा !
इस प्रकार से पान कार्ड को लिंक करने से सम्बंधित पोस्ट संपत हुवा !उम्मीद है की पोस्ट पसंद आएगा ! अगर कोई कमेंट हो तो निचे के कमेंट बॉक्स में जरुर लिखे ! इस ब्लॉग को सब्सक्राइब और फेसबुक पेज लाइक करके हमलोगों को और अच्छा करने के लिए प्रोतोसाहित करे !
इसे भी पढ़े :

  1. स्मोक और इल्लू बम का चाल और बेसिक डाटा
  2. 2" मोर्टार का परिचय,और खुबिया तथा इसकी खामिया
  3. 51 mm मोर्टार छोटी छोटी बाते
  4. 51 mm मोर्टार डिटैचमेंट का काम, बनावट और फायर कण्ट्रोल करने का तरीका
  5. 51 mm मोर्टार के भरना और खली करने का तरीका तथा बम को तैयार करना
  6. 51 mm मोर्टार का ले और फायर तथा मिस फायर पे करवाई
  7. 7.62 mm MMG के प्रकार तथा टेक्निकल डाटा 7.62 mm MMG के ?
  8. 7.62 mm MMG को खोलना और जोड़ने का तरीका
  9. 7.62 mm MMG को भरना और खाली करने का तरीका

21 अप्रैल 2017

84 mm राकेट लांचर के पार्ट्स का नाम और बेसिक टेक्निकल डाटा तथा विशेषताए

पिछले पोस्ट में हमने 30 mm AGL का इतिहास और बेसिक टेक्निकल डाटा के बारे में जानकरी शेयर की इस पोस्ट में हम 84 mm राकेट लांचर का बेसिक टेक्निकल डाटा तथा 84 mm राकेट लांचर की विशेषताए के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे !


84 mm राकेट लांचर एक आर्म्ड फ़ोर्स के काफी अहम् हथियार है इस लिए यह जरुरी है की इसकी बेसिक टेक्निकल डाटा की जानकारी सभी जवानों को होनी चाहिए ताकि जरुरत पड़ने पे इसको इस्तेमाल किआ जा सके !

इस पोस्ट में हम 84 mm राकेट लांचर के  निम्न बातो के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे :
  1. 84 mm राकेट लांचर के विशेषताए(84 mm  rocket launcher ke visheshtaye) 
  2. 84 mm राकेट लांचर के बेसिक टेक्निकल डाटा (84 mm rocket launcher ke basic technical data)
  3. 84 mm राकेट लांचर के मुख्य मुख्य  पार्ट्स का नाम  (84 mm rocket launcher ke mukhy mukhy parts ke naam)
जरुर पढ़े :51 mm मोर्टार तथा इसके डायल साईट के बेसिक टेक्निकल जानकारी

1. 84 mm राकेट लांचर के विशेषताए(84 mm  rocket launcher ke visheshtaye) :राकेट लांचर की कुछ निम्नलिखित विशेषताए है ! 
  • यह स्वीडन का बना हुवा हथियार है 
  • इसे टैंक के खिलाफ प्लाटून का बेहतरीन हथियार है 
  • यह एंटी टैंक , एंटी पर्सनल , सभी प्रकार की आर्म्ड गाड़ियों , लोडिंग क्राफ्ट , कंक्रीट बंकर के अलावा दिन के वक्त धुवा तथा रात के वक्त रौशनी देने का काम में लाया जाता है !
  • यह ब्रिज लोडेड है बहार का धक्का नहीं लगता है !
  • बनावट में सदा तथा इस्तेमाल के कारगर है !
  • इसमें फायरिंग मैकेनिज्म दाहिने और शिस्त लेने के सभी साईट बैरल के बाएं की तरफ है !

2. 84 mm राकेट लांचर के बेसिक टेक्निकल डाटा (84 mm rocket launcher ke basic technical data):

(a) बेसिक टेक्निकल डाटा 
  •  84 mm राकेट लांचर का कैलिबर : 84 mm 
  •  84 mm राकेट लांचर का लम्बाई : 1130 mm 
  •  84 mm राकेट लांचर का बैरल की लम्बाई : 856 mm 
  •  84 mm राकेट लांचर का साईटिंग रेडियस : 296 mm 
  •  84 mm राकेट लांचर में ग्रूज : 24 
  •  84 mm राकेट लांचर के वेंचुरी की लम्बाई : 274 mm 
  •  84 mm राकेट लांचर का घुमाव: 602 mm एक चक्कर में 
  •  84 mm राकेट लांचर का टार L का वजन : 14.2 kg 
  •  84 mm राकेट लांचर के माउंट का वजन : 0.8 ग्राम 
  •  84 mm राकेट लांचर का फायर का रफ़्तार : 6 राउंड पर मिनट 
  •  84 mm राकेट लांचर का कम करने का सिद्धांत: ब्रिज लोडेड प्रीकौसन फायर रीकोइललेस 
  •  84 mm राकेट लांचर का टेलीस्कोपिक साईट का वजन : 1.1 kg 

(b) अधिकतम रेंज 
  • हिट कड़े टारगेट पर -500 मीटर 
  • हरकती टारगेट पर -400 मीटर 
  • HE राउंड - 1000 मीटर 
  • स्मोक राउंड-1300 मीटर 
  • एलिमी नाटिंग राउंड :2100 मीटर 
3. 84 mm राकेट लांचर के मुख्य मुख्य  पार्ट्स का नाम (84 mm rocket launcher ke parts ka naam) 

81 mm राकेट लांचर के पार्ट्स का नाम
81 mm राकेट लांचर के पार्ट्स का नाम 

  • बैरल 
  • साईट 
  • फेस पैड 
  • शोल्डर पैड
  • वेंचुरी स्ट्राप
  • वेंचुरी 
  • फ्रंट ग्रिप 
  • फ्रिंग ग्रिप 
  • कोक्किंग लीवर 
  • फायरिंग मैकेनिज्म 
  • माउंट 



इस प्रकार से 81 mm राकेट लांचर की विशेषतय और टेक्निकल डाटा से  सम्बंधित पोस्ट समाप्त हुई उम्मीद है की ये पोस्ट आपक लोगो को पसंद आएगा ! अगर कोई कमेंट होतो निचे के कमेंट बॉक्स में जरुर लिखे ! इस्ब्लोग को सब्सक्राइब औत फेसबुक पर लाइक करे और हमलोगों को और अच्छा करने के लिए प्रोतोसाहित करे !
इसे भी पढ़े :
  1. स्मोक और इल्लू बम का चाल और बेसिक डाटा
  2. 2" मोर्टार का परिचय,और खुबिया तथा इसकी खामिया
  3. 51 mm मोर्टार छोटी छोटी बाते
  4. 51 mm मोर्टार डिटैचमेंट का काम, बनावट और फायर कण्ट्रोल करने का तरीका
  5. 51 mm मोर्टार के भरना और खली करने का तरीका तथा बम को तैयार करना
  6. 51 mm मोर्टार का ले और फायर तथा मिस फायर पे करवाई
  7. 7.62 mm MMG के प्रकार तथा टेक्निकल डाटा 7.62 mm MMG के ?
  8. 7.62 mm MMG को खोलना और जोड़ने का तरीका
  9. 7.62 mm MMG को भरना और खाली करने का तरीका


20 अप्रैल 2017

30 mm AGL का इतिहास और बेसिक टेक्निकल डाटा

पिछले पोस्ट में हमने "7.62 mm MMG को चलने का तरीका" के बारे  में जानकारी शेयर किया ! इस पोस्ट में हम 30 mm AGL का इतिहास और बेसिक जनरल डाटा को जानेंगे !


जैसे की हम जानते है की GF राइफल और इंसास राइफल की सहायता से हम HE नॉ-36 ग्रेनेड फायर कर सकते है लेकिन अतंकवादियो तथा असामाजिक तत्वों के पास इन दिनों काफी आधुनिक हथियार हाथ लग गए है इसको देखतो हुए सरकार को एक ऐसे हथियार की जरुरत पड़ी जो दुश्मन को भरी तादाद में एक साथ बर्बाद कर सके ! इसी को ध्यान में रखते हुए 30 mm AGL अपनाया गया !

इस पोस्ट में हम निम्नलिखित विषयो के बारेमे जानकारी प्राप्त करेंगे :


  1. 30 mm AGL का इतिहास (30 mm AGL ka itihas)
  2. 30 mm AGL का जनरल डाटा (30 mm AGL ka General basic data)






1. 30 mm AGL का इतिहास (30 mm AGL ka itihas):जैसे की हम जानते है की GF राइफल और इंसास राइफल की सहायता से हम HE नॉ-36 ग्रेनेड फायर कर सकते है लेकिन अतंकवादियो तथा असामाजिक तत्वों के पास इन दिनों काफी आधुनिक हथियार हाथ लग गए है इसको देखतो हुए सरकार को एक ऐसे हथियार की जरुरत पड़ी जो दुश्मन को भरी तादाद में एक साथ बर्बाद कर सके ! 

इसी को ध्यान में रखते हुए रूस से AGL-17 को मंगाया गया  और वर्तमान की जो 30 mm AGL है वह उसी रूसिया  AGL-17 का प्रारूप है ! इस का अविष्कार रुष ने 1975 में किया उसी सन में इसको रूस सेना में शामिल किया!
रुष ने इसे अफगानिस्तान और चेचेन्या में सफलता पूर्वक इस्तेमाल किया और कामयाबी हासिल किया ! सन 1989 में ये हथियार भारतीय सेना में शामिल हुवा और भारतीय सेना ने इसे 1999 में कारगिल युद्ध के दौरान सफल इस्तेमाल किया !

कारगिल की सफलता को  देख इसे सीमा सुरक्षा बल में सन 1999 में सामिल किया गया और सन 2000 में केन्द्रीय रिज़र्व बल में सामिल किया गया !  

2.30 mm AGL का जनरल डाटा (30 mm AGL ka General basic data): इस हथियार का जनरल बेसिक डाटा इस प्रकार से है :
(a) वजन से सम्बंधित डाटा  (Weight)
  • 30 mm AGL के लांचर का वजन : 10.5 kg
  • 30 mm AGL के माउंट का वजन : 6 kg 
  • 30 mm AGL के 3 सिस्टम साइड का वजन : 1 kg 
  • 30 mm AGL के एक बॉक्स अमुनिसन में ग्रेनेड : 30 ग्रेनेड  होते है 
  • 30 mm AGL के एक बॉक्स अमुनिसन में ग्रेनेड का वजन : 14.85 kg 
  • 30 mm AGL के एक  ग्रेनेड का वजन : 350 ग्राम 
  • 30 mm AGL के लिंक का वजन : 45 ग्राम 
  • खाली  अमुनिसन का वजन : 3 kg 

(b) रेंज से सम्बंधित डाटा 
  • 30 mm AGL का कारगर रेंज  :  1700 मीटर 
  • एंड फायर -1800 मीटर ओपन साइड 
  • 700 मीटर ऑप्टिकल साईट से 
  • डायरेक्ट फायर - 50 मीटर से 800 मीटर तक 
  • इन डायरेक्ट फायर : 1000 मीटर से 1700 मीटर तक 
(c) फायर की रफ़्तार (Rate of fire of 30 mm AGL):
  • नार्मल : 50 ग्रेनेड पर मिनट 
  • रैपिड : 100 ग्रेनेड पर मिनट 
  • साइक्लिक रेट ऑफ़ फायर : 400 ग्रनेड पर मिनट 

(d) एलिवेशन 
  • कण्ट्रोल एलिवेशन : 67 डिग्री 
  • कण्ट्रोल ट्रावेर्स: 42 डिग्री 
  • 1 ग्रेनेड 600 टुकडो में फटता है 
  • मार डालने का इलाका : 10 मीटर चारो ओर
  • दो फ्यूज होते है इसमें 16 ग्रौस होते है 
  • AGS बेल्ट से फिट तथा हवा से ठंढा होने वाला हथियार है 
  • इसमें जवान टोली के तौर पे काम करते है 
(e) मैकेनिकल सेफ्टी(Mechanical safety of 30 mm AGL) :
  • बैरल का छोटा होना 
  • चैम्बर का parlure होना 
  • एपीआई का होना 
  • बोल्ट का भरी होना 
  • मजबूत रीटर्निंग   स्प्रिंग के साथ गाइड रॉड का होना 

(f) अथराइज अमुनिसन (Authorised Ammunition)
  • फर्स्ट लाइन : 450 ग्रेनेड 
  • ऑन वेपन 300 ग्रेनेड 
  • यूनिट रिज़र्व - 150 ग्रेनेड 
  • सेकंड लाइन - 150 ग्रेनेड 
इस प्रकार से यहाँ 30 mm AGL के इतिहास तथा जनरल डाटा से सम्बंधित पोस्ट संपत हुवा उम्मीद है पोस्ट पसंद आएगा ! अगर कोई कमेंट हो तो निचे के कमेंट बॉक्स में जरुर लिखे ! इस ब्लॉग को सब्सक्राइब तथा फेसबुक पेज को लाइक कर हमलोगों को और अच्छा करने के लिए प्रोतोसाहित करे !

इसे भी पढ़े :
  1. स्मोक और इल्लू बम का चाल और बेसिक डाटा
  2. 2" मोर्टार का परिचय,और खुबिया तथा इसकी खामिया
  3. 51 mm मोर्टार छोटी छोटी बाते
  4. 51 mm मोर्टार डिटैचमेंट का काम, बनावट और फायर कण्ट्रोल करने का तरीका
  5. 51 mm मोर्टार के भरना और खली करने का तरीका तथा बम को तैयार करना
  6. 51 mm मोर्टार का ले और फायर तथा मिस फायर पे करवाई
  7. 7.62 mm MMG के प्रकार तथा टेक्निकल डाटा 7.62 mm MMG के ?
  8. 7.62 mm MMG को खोलना और जोड़ने का तरीका
  9. 7.62 mm MMG को भरना और खाली करने का तरीका

14 अप्रैल 2017

7.62 mm MMG से फायर करने का तरीका

पिछले पोस्ट में हमने 7.62 mm MMG को भरना और खाली करने के बारे में जानकारी प्रप्त की ! इस पोस्ट में हम 7.62 mm MMG को कैसे फायर करते है(7.62 mm MMG se kaise fire kiya jata hai?) इसके बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे !


जैसे की हम जानते ही है की हथियार से सम्बंधित किसी भी करवाई को करने से पहले हथियार का निरिक्षण किया जाता है और निरिक्षण के बाद ही कोई भी आगे की  करवाई की जाती है ! इस लिए MMG को भी फायर में सामिल करने से पहले निरिक्षण की करवाई की जाएगी !

इस पोस्ट पढने के बाद 7.62 mm MMG से सम्बंधित  निम्न विषयों की जानकारी प्राप्त करेंगे :
7.62 mm MMG Ke Parts ke Name
7.62 mm MMG Ke Parts ke Name
  1. MMG से फायर करने के तरीके (MMG se fire karne ke tarike)
  2. MMG से फायर के दौरान ध्यान में रखने वाली बाते (MMG se fire ke dauran dhyan me rakhne wali bate)
  3. MMG के फायर में दौरान दाहिने बाएं की दुरुस्ती के तरीके (MMG ke fire ke dauran dahine baye ki correction karne ka tarika )
  4. MMG के फायर के दौरान ऊपर निचे के दुरुस्ती के तरीके(MMG ke fire ke Upar-niche ke correction karne ka tarika ) 
जरुर पढ़े :51 mm मोर्टार तथा इसके डायल साईट के बेसिक टेक्निकल जानकारी

1.MMG से फायर करने के तरीके (MMG se fire karne ke tarike):एक फायरिंग टीम में दो जवान होते है और  फायर के आदेश पर निम्न करवाई करते  है :
  • फायर  के आदेश पर नम्बर-2 आदेश को दोहराता है 
  • और नम्बर -1 का बदन छूटे हुए आम लाइंग पोजीशन लेता है !
  • और मार को देखने के लिए अपनी नज़र टारगेट पे ले जाता है 
  • नम्बर-1 ट्रिगर को दबाता है 
  • नम्बर ट्रिगर दबाने के दौरान 5-6 सेकंड का बफा देता है 
  • और इस बफा के दौरान ओ MMG के उन्ही चीजो को देखता है जो फायर शुरू करने से पहले देखा था यानि सभी जिचे दुरुस्त है की नहीं !
  • इस प्रकार से MMG से एक मिनट में 200 राउंड्स फायर किया जा सकता है !
अगर फायर के दौरान स्टॉप का आदेश मिले तो 
  • नम्बर -2 नम्बर-1 के बदन को छूटे हुए आदेश को दोहराता है और 
  • नम्बर-1 फायर को रोक देता है 

 जब आदेश मिलता है गो-ऑन तो करवाई इस प्रकार से की जाती है 
  • इस आदेश को नम्बर-2 नम्बर-1 के बदन को छुते हुए दोहराता है 
  • और नम्बर-1 वही से फायर जारी  करेगा 
2.MMG से फायर के दौरान ध्यान में रखने वाली बाते (MMG se fire ke dauran dhyan me rakhne wali bate)
  • फायर का सही फायदा उठाने के लिए फायर से  बफा के दौरान सिस्ट को अवश्य चेक करे !
  • बिना जरुर के लम्बा ब्रस्ट फायर न किआ जाय 
  • इन चाँद एक मौको पर ही लम्बा ब्रस्ट  फायर करना चाहिए जैसे :

  1. जब कोई सरप्राइज हासिल करना हो या 
  2. जब कोई सामने ऐसा टारगेट निकल आये जिस पर लम्बा ब्रस्ट फायर करने से फायर का अच्छा नतीजा हासिल होने की संभावना  हो  तब लम्बा ब्रस्ट फायर करना चाहिए !
  3. अटैक में कवर फायर देना हो 
  4. रेसिंग के दौरान जब टारगेट पर फायर नज़र नहीं आ रहा हो !

3. MMG के फायर में दौरान दाहिने बाएं की दुरुस्ती के तरीके (MMG ke fire ke dauran dahine baye ki correction karne ka tarika ): फायर के दौरान दाहिने बाएं की दुरुस्ती इस प्रकार से की जाती है :

अगर आदेश क्लिक में मिलता है जसे " रॉड-1 दाहिने या बाएँ डिग्री या क्लिक "गो ऑन" तो नम्बर -1 उतने ही क्लिक उसी ओर डिफ्लेक्शन ड्रम पर लगाएगा और शिस्त  देखेंगा !

अगर आदेश डिग्री में मिलता है  तो हाथ से उतने ही डिग्री नाप कर उस स्थान पर कोई निशान चुनता है ! गन को ले करता है और फायर को जरी करता है ! 

यदि करेक्शन के साथ ही "गो ऑन : का आदेश न मिले तो नम्बर-1 "ऑन"पुकारता है और फायर के आदेश का इन्तेजार करता है !

जरुर पढ़े : 51mm मोर्टार के हाई एक्सप्लोसिव बम की चाल और पहचान

4.MMG के फायर के दौरान ऊपर निचे के दुरुस्ती के तरीके(MMG ke fire ke Upar-niche ke correction karne ka tarika ): फायर के दौरान जब आदेश मिलता है "रूक" सब ऊपर या निचे 100 या 50  "गो ऑन " तो नम्बर-1 मिला हुआ करेक्शन रियर साईट पर लगता है और एलिवेशन ड्रम की मदद से नजर की लाइन कायम करके फायर शुरू करत है !

यदि "गो ऑन " का आदेश करेक्शन  के साथ न मिला हो तो "ऑन " पुकारता है और फायर  के आदेश का इन्तेजार करता है !

इस प्रकार से यहाँ 7.62 mm MMG से फायर कैसे करते है उसके बारे में पोस्ट समाप्त हुई इस पोस्ट को पढने के के बाद इन सवालो का भी जवाब मिल गया होगा :
  • MMG के फायर के दौरान "स्टॉप(Stop)" पर आदेश मिले तो करवाई क्या की जाती है ?
  • MMG के फायर के दौरान "गो ऑन(Go On)" पर आदेश मिले तो करवाई क्या की जाती है ?
  • MMG से एक मिनट में 200 राउंड्स तक फायर किया जा सकता है ! आदि 
उम्मीद है की पोस्ट पसंद आया होगा ! अगर इस पोस्ट से सम्बंधित कोई कमेंट हो तो निचे के कमेंट बॉक्स में जरुर लिखे !इस ब्लॉग को सब्सक्राइब करे और फेसबुक पेज लाइक करके हमलोगों को और अच्छा करने के लिए प्रोतोसाहित करे !
इसे भी पढ़े :
  1. स्मोक और इल्लू बम का चाल और बेसिक डाटा
  2. 2" मोर्टार का परिचय,और खुबिया तथा इसकी खामिया
  3. 51 mm मोर्टार छोटी छोटी बाते
  4. 51 mm मोर्टार डिटैचमेंट का काम, बनावट और फायर कण्ट्रोल करने का तरीका
  5. 51 mm मोर्टार के भरना और खली करने का तरीका तथा बम को तैयार करना
  6. 51 mm मोर्टार का ले और फायर तथा मिस फायर पे करवाई
  7. 7.62 mm MMG के प्रकार तथा टेक्निकल डाटा 7.62 mm MMG के ?
  8. 7.62 mm MMG को खोलना और जोड़ने का तरीका
  9. 7.62 mm MMG को भरना और खाली करने का तरीका


Add