21 जून 2016

दिन के समय उत्तर दिशा मालूम करने का तरीका - MR

पिछले पोस्ट में हमने दिशाओ के प्रकार तथा मैप रीडिंग में उत्तर दिशा का महत्व के बारे में जानकारी शेयर किये इस पोस्ट में हम दिन के समय में उत्तर दिशा मालूम करने के तरीके(Din ke samay uttar diasha pata lagane ka tarika) और साधन के बारे में जानकारी शेयर करेगे ! उससे पहले हम विजिटर्स के द्वारा दो सवाल  की खोज में मेरे ब्लॉग पे की गयी है उसका जवाब देदू !

जरुर पढ़े : मैप रीडिंग और मैप रीडिंग का महत्व

सवाल 
  1. मास्टर मैप क्या होता है?(Master map kya hota hai) : जब हम किसी मैप को एक दुसरे और विस्तृत बने मैप के सहारे सुधार करते है या नई जानकारी डालते है तो उस विस्तृत मैप को हम मास्टर मैप कहते है जिसके सहायता से हम दुसरा मैप को ठीक कर रहे है !
  2. मास्टर कंपास  क्या होता है ?(Master compass kya hota hai ): मास्टर कंपास हम उसे कहते है जिस कंपास की सारी त्रुटिया दूर कर दी गई हो और उस के सहायता से हम दुसरे कम्पास का  त्रुटिया दूर करते है और सेट करते है  !
  3.  Disha Suchak Yantr

जरुर पढ़े : खुद का पोजीशन का पता लगाना 

अब हम इस पोस्ट के टॉपिक को आगे बढ़ाते है , दिन के समय उत्तर दिशा मालूम करने के लिए बहुत सारे उपक्रम और साधन है जिसके सहायत से हम दिन में उत्तर मालूम कर सकते है जैसे :
Sabhi Dishaye
Dishaye
                                         
  1.   कंपास के सहयता  से(Compass ke sahayat se)  : यह उत्तर दिशा मालूम करने का उत्तम साधन है इसमें लगी हुई मैगनेट सुई का लाल रंग वाला सिरा हमेशा उत्तर दिशा की और इंगित करता है !
  2. सूर्य के सहयता  से (Suraj ke sahayata se): सूर्य से भी हम उत्तर दिशा मालूम कर सकते है . सूर्य हमेश पूर्व में निकलता है तथा पश्चिम में डूबता है ! सुबह सूर्य निकलते समय अगर हम सूर्य के सामने मुह करके खड़ा हो जाये तो हमारे ठीक समाने पूर्व दिशा, पीछे की ताफ पश्चिम  दिशा, बाएँ हाथ की तरफ उत्तर दिशा और दाहिने हाथ की तरफ दक्षिण दिशा होगी !
  3. इस प्रकार संध्याकाल में छुपते हुए सूर्य के तरफ मुह करके खड़े हो जाये तो मुख के सामने पश्चिम , हमारे पछे पूर्व, दाहिने हाथ की तरफ उत्तर तथा बाएँ हाथ की तरफ दक्षिण दिशा होगी !
  4.  दोपहर १२ बजे के समय सूरज की छाया उत्तर दिशा की ओर होती है उस समय सामने उत्तर , पीछे दक्षिण , बाएँ हाथ की तरफ पश्चिम और दाहिने हाथ की ओर पूर्व दिशा होगी !
  5. इस प्रकार सूर्य  हम ओते तौर पर दिन मतीन बार दिश ज्ञात कर सकते है ! केवल 21 मार्च और 23 दिसम्बर के दिन सूर्य मध्य रेखा पर होता है इसलिए इन दो दिनों में सूर्य ठीक पूरब में उगता है और ठीक पश्चम में डूबता है !जरुर पढ़े : कम्पास के प्रकार और इसके अहमियत
  6. कब्रिस्थान के सहयता  से(Kabristhan ke sahayata se) : कब्रिस्थान में मुर्दे को दफनाते समय हमेश मुर्दे का सर उत्तर दक्षिण में रखते ही और डाफने के बाद कब्र पर सर की ओर जो की उत्तर दिशा में होता है एक बड़ा पत्थर रख देते है और पैर जो की दक्षिण दिशा की और होता है उधर एक छोटा पत्थर रकहते है ! इस प्रकार से हम कब्रिस्थान से भी दिशा को ज्ञात कर सकते है !
  7. मस्जिद के सहयता  से(Masjid ke sahaya se): यद् हम भारत में मस्जिदों की बनावट देखे तो उसके ऊपर हमें दो बड़े इनर वाली दिवार और एक मेहराबदार गुम्बंद दिखाई देता है ! जिधर मुख करके मुसलमान लोग नमाज़ पढ़ते है ! ! इस बड़ी मीनार बलि दिवार के गुम्बद से अगर पीठ लगाकर मुह  की ओर पश्चिम , पीठ की ओर पूरब , तथा दाहिने हाथ की ओर उत्तर और बाएँ हट की ओर दक्षिण दिशा होती है !जरुर पढ़े : सर्विस प्रिज्मैटिक लिक्विड कम्पास MK-iii के 20 पार्ट्स और उनके काम
  8. शिवालय के सहयता  से(Shivalay kesahayata se) : शिव जी के मंदिरों में एक शिव लिंग बना रहता है . शिव लिंग से पानी जाने के लिए एक नाली बनी रहती है जो भक्तो जानो द्वारा चढ़ावा स्वरुप चढ़ाये गए जल और दूध के बहार जाने के लिए  रहती है  और ये नाली  हमेशा  उत्तर दिशा की और इंगित रहती है !
  9. बृक्ष के फल और पत्तो के सहयता  से(Briksh ke phalaur pato se) : जब उत्तर दिशा मालूम करने में कोई बिधि सहायक नहीं होती हो तो फल दर या पाटों वाले पेड़ों से उत्तर दिशा मालूम करते है . फल दर पेड़ों में एक तरफ का फल  थोडा पिला होता है और दूसरी तरफ का उतना पिला नहीं होता है ऐसे ज्याद सूर्य के किरणे पेड़ पे पूरब की तरफ से पड़ती है इस लिए पुर दिशा वाले फल पिला नजर आते है बनास्वत और दिशाओ , इस प्रकार से भी हम पुर दिशा ज्ञात कर बाकि दिशाओ को ज्ञात कर सकते है ! 
  10. वायु दिशा सूचक के सहयता  से(Vayu disha suchak yantr ke sahayata se) : एअरपोर्ट या बड़ी बड़ी इमारतो इत्यादि पर वायु सूचक यंत्र लगे रहते है इनके ऊपर वाला भाग हवाचालने के रुख के मुताबिक आसानी से घूमता रहता है ! इसके बिच वाले भाग में चरों दिशाओ का संकेत लगे रहते है जो की स्थिर रहते है उस संकेतो के द्वारा भी हम दिशाओ की सही अनुमान लगा सकते है 

इस सब साधनों का उपयोग कर हम दिन के समय अंजन जगह पे बी उत्तर दिशा के साथ साथ बाकि सब दिशाओ की जाकारी हासिल कर सकते है !

19 जून 2016

मैप रीडिंग में दिशाओ के प्रकार और उत्तर दिशा का महत्व

पिछले पोस्ट में हमने मैप रीडिंग में कंटूर रेखाए क्या होती है और मैप की विश्वसनीयता के बारे में जानकारी लिए इस पोस्ट में हम दिशा के प्राकर(Disha ke prakar) और मैप रीडिंग में उत्तर दिशा का महत्व(map reading me uttar disha ka mahatwa) के बारे में जानकारी हासिल करेगे ! साथ ही साथ विजिटर्स के द्वारा इस ब्लॉग पे खोजे गए कुछ सवालो का जवाब भी शेयर करेंगे !


सवाल : कन्वेंशनल सिग्न कितने प्रकार के होते है(Conventional signs kya hote hai )? कन्वेंशनल सिग्न दो प्रकार के होते है :
  1. सर्वे सिग्न्स(Survey signs) : सर्वे ऑफ़ इंडिया के द्वारा निश्चित किये गए उन निशानों को सुर्वेरी सिग्न्स कहते है जिनके द्वारा ज़मीन के कुदरती व बनावती निशान को मैप पे दिखाये जाते है  !
  2. मिलिट्री सिंबल(Military symbols) : सेना मुख्यालय द्वारा निश्चित किये गए उन निशानों को मिलिट्री सिंबल कहते है जिनके सहारे सेना सम्बंधित सुचंये मैप के ऊपर दिखाई जाती है !
सवाल यहाँ ख़त्म हुवा और हम अपने आज के पोस्ट का टॉपिक को आगे बढ़ाते है

World Map
 दिशाओ के प्रकार(Dishao ke prakar) :  समझने में आसन बनाने के लिए हम दिशाओ को तीन भागों में बाँट सकते है
  1. बड़ी दिशाएं
  2. प्रमुख दिशाएं
  3. छोटी दिशाएं
  •  बड़ी दिशाए(Badi Dishaye) : बड़ी दिशाएं चार होती है जिनको हम उत्तर , दक्षिण , पूर्व, पश्चिम के नाम से जानते है ! उतार दिशा 360 दिग्रिमे होता है उसी प्रकार  पूर्व – 90 डिग्री,  दक्षिण 180 डिग्री और पश्चिम 270 को कहते है !
जरुर पढ़े : खुद का पोजीशन का पता लगाना 

  •  प्रमुख दिशाए (Pramukh dishaye): प्रमुख दिशाए भी चार प्रकार की होती है ! ये दिशाए कार्डिनल पॉइंट के बिच पड़ती है यानि एक कार्डिनल पॉइंट को दो बराबर बराबर भागो में बटती है !इस प्रकार एक भाग 45 डिग्री का बनता है ! ये दिशाए  दो अक्षरों से लिख कर दिखाई जाती है !उत्तर दिशा को हम ज्या महत्व देते है क्यों की दिशाओ की बाँट उत्तर से से शुरू होती है! इसके बाद दक्षिण को प्रमुखता दी जाती है ! 
  • इन दिशाओ का नाम इस प्रकार दीये जाते है की उत्तर दिशा के नजदीक पड़ती है उसके पहले उत्तर नाम फिर उस तरफ वाली दिशा का नाम लिखा जाता है ! ईसिस प्रकार जो दिशा दक्षिण दिशा के नजदीक पड़ती है उसमे दक्षिण पहले और उसके बाद दूसरी दिशा जो नजदीक पड़ती है उसे लगता है और लिखते है! इसको क्रमबद्धऐसे लिखते है  
  1.                      उत्तर-पूर्व (NE)-45 डिग्री
  2.                      दक्षिण-पूर्व (SE)- 135 डिग्री
  3.                      दक्षिण-पश्चिम (SW)-225 डिग्री
  4.                      उत्तर-पश्चिम (NW)-315 डिग्री 

  •  छोटी दिशाएं(Chhoti dishaye) : छोटी दिशाएं आठ होती है . बड़ी और प्रमुख दिशाओं के बिच में एक छोटी दिशा होती है ! जो तीन अक्षरों से दर्शाई जाती है
  1.                     उत्तर–उत्तर-पूर्व(NNE) - 22 ½ डिग्री
  2.                     पूर्व –उत्तर-पूर्व (ENE) - 67 ½ डिग्री
  3.                     पूरब – दक्षिण–पूर्व (ESE) -112 ½ डिग्री
  4.                     दक्षिण – दक्षिण –पूर्व (SSE)- 157 ½ डिग्री
  5.                     दक्षिण दक्षिण पश्चिम (SSW)- 202 ½ डिग्री
  6.                     पश्चिम दक्षिण पश्चिम (WSW)- 247 ½ डिग्री
  7.                     पश्चिम –उत्तर-पश्चिम (WNW)- 292 ½ डिग्री
  8.                     उत्तर –उत्तर –पश्चिम (NNW)- 337 ½ डिग्री


उत्तर दिशा का महत्व(Uttar disha ka mahtwa) : आर्म्ड फॉर की करवाई के हिसाब से चार बड़ी दिअशो में उत्तर दिशा को सबसे ज्यादा महत्व दिया जाता है जिसका निम्न कारन :
  • दिन और रात के समय उत्तर दिशा मालूम करने के लिए कई साधन है !
  • उत्तर दिशा ज्ञात होने पे और सब दिशाए आसानी से मालूम किआ जा सकता है !
  • उत्तरी अमेरिका से बुतान लेंड पहाड़ की ओर इशारा करने वाली चुम्बकिया सुई से भी उत्तर दिशा आसानी से ज्ञात हो जाती है !
  • पृथ्वी अपनी अक्ष पर उत्तर से दक्षिण की ओर खड़ी है !
  • डिग्री का बाँट भी उत्तर दिशा से शुरू होती है !
  • सभी प्रकार के स्केचो में उत्तर दिशा को तीर के निशान से दिखाया जाता है !
  • सभी प्रकार के भगौलिक व टोपोग्राफिक मापों के शीर्षक उत्तर दिशा की ओर होते है !
  • मैप सेट करते समय भी उत्तर दिशा की जरुरत पड़ती है !


इस प्रकार दिशा के प्रकार और उत्तर दिशा के महत्व के बारे में हम जानकारी शेयर किये उम्मित है की पसंद आई होगी अगर कोई सवाल या सजेसन ओ तो निचे के कमेंट बॉक्स में जरुर लिखे !

कंटूर रेखाए क्या है ? एक मैप की विश्वसनीयता और कमिया किन किन बाते पे निर्भर करती है ?

पिछले पोस्ट में हमने मैप रीडिंग कम्पास सेटिंग तथा कंपास के इस्तेमाल (Compass ko set karna ttha istemal karna )   के बारे में जानकारी हासिल कीए  अब  इस पोस्ट में मैपों की विश्वसनीयता  और खामिया के बारे में जानेगे(Map ki vishwasniyata aur khamia) ! इससे पहले हम विजिटर्स  के द्वारा इस ब्लॉग पे पूंछे  गए कुछ सवलात का जवाब देते चलू !


सवाल :
  1.  कंटूर रेखा क्या है(Contour rekhakya hai ) ?: सर्वे मैपों पर भूरे रंग की खीची हुई उन रेखाओ को कंटूर रेखा कहते है जो समुन्द्र सतह से निश्चित ऊंचाई वाली भूभाग से गुजरती हुई अपनी उचाई की रेखाओ में आकर  मिलती है! कंटूर रेखा के मदद से हम सर्वे मैपों पे किसी स्थान की समुन्द्र तल से उचाई का पता की जाती !
  2. ग्रिड रेखा क्या है(Grid rekhaye kya hai) ?: सर्वे मैपो पर बैगनी रंग से खिची गयी रेखाए ग्रिड रेखाए कहलाती है जो मैप पर वर्ग बनती है उत्तर से दक्षिण की खड़े रुख में खिची गयी रेखाए पूर्वी रेखाए कहलाती  है  और पूर्व से पश्चिम में पड़े रुख में  खिची हुई ग्रिड रेखाए उत्तर रेखाए कहलाती है और इनके द्वारा बने हुए जल को ग्रिड(Grid) कहते है  


अब हम आज के पोस्ट के टॉपिक को आगे बढ़ाते है
Image result for India state maps
Political map of India 
 मैपों की विश्वसनीयता : मैपों की विश्वसनीयता से तात्पर्य उस बात से है की मैप पे दर्शाए गई कितनी सुचनाए है जो ग्राउंड पे भी हु बहु उपलब्ध है ! मैप पे उसी माह या उसी साल का सही चित्रण होता है जिस दिन उस इलाके का सर्वे किया जाता है ! उसके बाद कितने परिवर्तन हो जाते है की मैप और ग्राउंड की सुचनाए आपस में ठीक नहीं बैठती है !
मैप को विश्वसनीय होने के लिए निम्न बातो  जरूरत होती है
  1. किसके द्वारा बने गई है : पिछड़े देशो के मैप कम विश्वसनीय माने जाते है
  2. कब के सर्वे पे बना हुआ  मैप है: यानि पुराने सर्वे पे बने हुए मैप नए सर्वे पे बने मैपो के अपेक्षा कम विश्वसनीय होते है !
  3. मैप का स्केल क्या है : छोटी स्केल के मैप बड़ी स्केल के  मैप से ज्यादा विश्वसनीय माने जाते है !
  4. मैप किस इलाके का है : पहाड़ी या दुर्लभ जगह का मैप में बहुत सी सुचनाये हवाई फोटो ग्राफी या अंदाज से भरे जाते है जबकि मैदानी इलाके के मैप में सुचनाए पूरी तरह से वेरीफाई करने के बाद भरी जाती है !
  5. मैप ओरिजिनल है या कॉपी किया हुआ : ओरिजिनल मैप ज्यादा विश्सनीय होते है वानस्पत कॉपी मैपो के !


मैप की कमिया(map ki kamia) :मैप इसीलिए बनाया जाता है की उस इलाके में गए बिना ही किसी भी एरिया के ज़मीनी डिटेल तथा बनावट की जानकारी हासिल किया जा सके इस लिए मैपों में ज्यादा से ज्यादा सुचनाये दिखने की कोशिश की जाती है ! फिर भी कुछ कमिया रह जाती है जैसे :


  • मैपो को बनाते समय कोसिस किया जाता है जितना संभव हो सके उतना जरुरी डिटेल को मैप पे दिखा दिया जा और गैरजरूरी सूचनाये हटा दी जाय क्यों की ये संभव नहीं है की सभी सूचनाये  एक ही मैप में सामीटा जाय! इस जरी और गैर जरुरी में बहुत बार जरुरी सूचनाये  भी छुट जाती है!
  •  कुदरती कारन से भी जमीनी निशान बदलते रहते है जैसे बढ़ या तूफान यदि के आने से किसी इलाके के बनावट में बहुत बदलाव आजाता है जो की मैप पे तत्काल नहीं दिखलाई देगा जबतक की नया सर्वे न हो उस एरिया का !
  • कुछ ऐसे इलाके है विशेषकर पहाड़ी एरिया में वह के रहवासी अपना रहने का स्थान समय समय पे बदलते रहते है जो की मैप में दिखाई गई जगह से लगा हो जाती है !
  • ज़मीन रिलीफ यानि उचाई मैप यानि  नीचे कागज के समतल टुकड़े पे दिखाना आसन नहीं है और उसे ठीक ठीक दिखाना मुस्कील होता है इसलिए मैपो पे चाय और नीचे वाले भूभागो को पढना मुस्किल होता है !

ये कुछ मैप की खामिया होती है उम्मीद करता हु की पोस्ट पसंद आया होगा !
इसके साथ ही कंटूर रेखाए क्या है  से सम्बंधित ब्लॉग पोस्ट समाप्त हुई ! उम्मीद है की आपलोगों के ए पोस्ट पसंद आएगी !इस ब्लॉग को सब्सक्राइब या फेसबुक पेज को लाइक करके हमलोगों को प्रोतोसाहित करे!

17 जून 2016

कंपास को सेट करना तथा इस्तेमाल करने का तरीका

पिछले मैप  रीडिंग के पोस्ट में हमने  मैप के प्रकार(Map ka prakar) तथा कम्पास के प्रकार(Compass ka prakar ) आदि के बारे में जानकारी शेयर किये इस पोस्ट में हम कम्पास को कैसे  सेट और यूज़ करते(Compass ko kaie set aur use kare ) है  इसके बारे  में जानकारी हासिल करेंगे !


कंपास का इस्तेमाल करने का तरीका
कंपास का इस्तेमाल करने का तरीका  
कम्पास का इस्तेमाल दिशा ज्ञात करने, किसी निशान या स्थान का बेअरींग और बैक बेअरिंग पढने के लिए किया जाता है !  

जरुर पढ़े : मैप रीडिंग और मैप रीडिंग का महत्व

कंपास को सेट करने का तरीका(Compass ko set karne ka tarika) : कंपास को दिन या रात के समय मार्च करने के लिए सेट करने की जरुरात पड़ती है ! हम कंपास को तीन तरीके से सेट कर सकते है 

  1. प्रथम विधि : इस विधि में  क्लाम्पिंग स्क्रू को ढीला करके जिस डिग्री पर कोमप्स को सेट करना है मिल्डवेन पर लिखी उसी डिग्री के अंक को लुब्बेर लाइन के ठीक लाकर क्लाम्पिंग स्क्रू टाइट कर दे ! इस प्रकार कंपास सेट हो जायेगा !
  2. दूसरी विधि : माइल्ड वेन पर लिखा अंक को बिना सहायता लिए कंपास को सेट करने के लिए कंपास के डायल  पर दी हुई बेअरिंग   वाले अंक को ही लुबर लाइन के सामने कर के किसी ऐसी वास्तु के ऊपर रखे दे जहा से वह हिले नहीं ! अब क्लाम्पिंग स्क्रू के बिना कंपास को हिलाके ढीला करे और माइल्डवेंन को इतना घुमाएँ की डायरेक्शन मार्क कंपास की सुई के ऊपर आ जाये . क्लाम्पिंग स्क्रू को अब टाइट कर दे ! कंपास सेट होगया है और मार्च के लिए तैयार है ! 
  3. तीसरी विधि : कंपास में 16 बड़े निशान के चीन व मुख्या दिशाए उत्तर, दक्षिण, पूर्व  और  पश्चिम के नामो को (N, S,E, and  W) के लैटर से दिखाए  गए होते है ! यदि सेटिंग वने को आक्षर S क साथ खीची गई लम्बी सफेद रेखा के सामने लेकर क्लाम्पिंग स्क्रू को कास दिया जाये तो कंपास 180 डिग्री पर सेट हो गया ! इसी प्रकार कंपास पर खिची गयी अन्य छोटी रेखाओं की मदद से हम कंपास के अन्य डिग्री पर भी ज़रूरत के अनुसार सेट कर सकते है !


कंपास से दिशा ज्ञात करने का तरीका(Compass se disha kaise gyat karte hai ) :जैसे की हम जानते है की चुम्बक का ये अपने प्रकृति होता है की उसे कही हम लटकाए  या  फ्रीली छोटे तो उसका एक सिरा उत्तर तथा दूसरा हमेशा दक्षिण की और इंगित करगे गई! इस चुम्बकी गुण का इस्तेमाल कंपास  में भी किया जाता है ! दिशा ज्ञात करने के लिए कंपास को अपनी हथेली या किसी समतल जगह पे रखे ! रखने के बाद कंपास के की सुई का लाल नोक जिस दिशा की ओर होगा वह उत्तर दिशा को दर्शायेगा ! इस प्रकार एक बार उत्तर दिशा पता चल गया तो उसके मदद से हम बाकि दिशाओ का ज्ञान कर लेते है ! 

जरुर पढ़े : कम्पास के प्रकार और इसके अहमियत

कंपास से बैक बेअरिंग(Back bearing) और फॉरवर्ड बेअरिंग(Forward bearing) पढने का तरीका या कंपास को यूज़ करने का तारिका(Compass ko use karne ka tarika)  :

  • कंपास से जिस निशान की डिग्री पढनी हो उस निशान की और मुह कर के  खड़ा हो जाये !
  • आब अपने दाहिने हाथ की मुठी बंधे इस प्रकार से की अंगूठा ऊपर रहे और बाकि चार अंगुलिया निचे !
  • अब अंगूठे को कंपास के थम्ब  रिग के अन्दर डाले और कंपास के पेंदे को दाहिने हाथ की बंधी हुई मुठी के ऊपर रखे !
  • बाएँ हाथ की मदद से कंपास के धकन को ठीक 90 डिग्री पे ऊपर उठा कर खड़ा करे !
  • इसके बाद दाहिने हाथ के अंगठे से प्रिज्म केस के ऊपर उठाकर मिल्लेद वने को ऊपर करे !
  • अब कंपास को अपनी सुबिधा के अनुसार किसी भी आँख पर ले जाये और दूसरा आँख को बंद करे !
  • सिटींग सिल्ट से निशान को देखे व हेयर लाइन को देखे !
  • ऑय होल के रस्ते प्रिज्म में से देखे तो निशान की डिग्री सामने होगी जो की उस निशान की फॉरवर्ड बेअरिंग है  ! इस प्रकार हम फॉरवर्ड बेअरिंग प्राप्त कर ली !
  • अगर कंपास के आगे वाला भाग को तदा ऊपर उठाकर देखे तो उस निशान की बैक बेअरिंग नज़र आएगी इस प्रकार से हम उस निशान की बेक बेअरिंग भी ज्ञात कर ली !
  • अगर हमे की निशान की फॉरवर्ड बेअरिंग मालूम है तो उसमे हम 180 डिग्री जोड़ देंगे तो उस निशा की बैक बेअरिंग भी हमें मालूम हो जाएगी ! यानि किसी स्थान का फॉरवर्ड बेअरिंग अगर 40 डिग्री है तो उस निशान का बैक बेअरिंग (40 + 180=220) डिग्री होगा ! 
  • इसी प्रकार से अगर हमें किसी निशान की बैक बेअरिंग मालूम है तो उसमे से 180 घाटाने पे फॉरवर्ड डिग्री भी मालूम पड़ जाएगी !



इस प्रकार से हम कंपास को मार्च करने से पहले सेट करते है , दिशा को ज्ञात करते है और बैक बेअरिंग तथा फॉरवर्ड बेअरिंग पता करते है !

16 जून 2016

9 mm पिस्तौल में पड़ने वाले रोके और उसे दूर करने का तरीका

पिछले पोस्ट में हमने 9 mm पिस्तौल के चाल और पार्ट्स के नाम(9mm pistol ka chal) के बारे में जानकारी हासिल की इस पोस्ट में हम 9 mm पिस्तौल में पड़ने वाले रोको (9mm pistol me padne wali roke) और उसे दूर करने का तारिका(9mm pistol me padne wali roko ko dur karne ka tarika ) के बारे में जानकारी हासिल करेंगे !


इस पोस्ट को आगे बढ़ाने से  पहले यहाँ मै अपने ब्लॉग विजिटर के द्वारा कुछ सवाल जो मेरा ब्लॉग को  ढूंढे गए उसका मै जबाब यहाँ पे दे देना चाहुगा !  और इस श्रृखला को अब  मै शुरू कर रहा हु ! मेंरे कीवर्ड लॉग जो की सर्च इंजन के द्वारा कलेक्ट किया जाता है उसमे अगर कोई ऐसा सवाल जिसका जवाब मेरे ब्लॉग पोस्ट  में नहीं है तो  उसका जवाब अब मै यहाँ नए ब्लॉग के  शुरू के प्रग्राफ में ही दे दुगा!



9mm pistol browning FN ki roke
9mm pistol browning FN
  1. एक विजिटर ने पूछ है CQB का पूरा नाम क्या है(CQB ka puar name ya full form)? - CQB का फुल फॉर्म(CQB full form) होता है क्लोज क्वार्टर बैटल (Close Quarter Battle) जिसे हिंदी में  गुथम गुत्थी की लड़ाई कहते है !
  2. अच्छे  फायर की फिरेर की बुनियादी उसूल क्या होती है(Achhe firer ki buniadi usul)?:  फिरेर छे किसी भी हथियार का हो उसका बुनियादी उसूल तीन होता है  (i) दुरुस्त शिस्त (ii) दुरुस्त पकड़ (iii) दुरुस्त ट्रिगर ऑपरेशन    

 
अब आज के ब्लॉग पोस्ट टॉपिक को आगे बढ़ाते है और जानते है 9 mm पिस्तौल में पड़ने वाले रोके !


9 mm पिस्तौल में निम्लिखित रोके पड़ते है(9mm pistol me padne wale roko ka name) !
  1. मिस फायर की रोक(mis fire) 
  2. अनफिट राउंड की रोक (unfit round)
  3. बॉडी में अटके हुए राउंड की रोक Body me atke hue round)
  4. खाली मग्जिन की रोक (Khali Magjinki rok)
9 mm पिस्तौल में पड़ने वालो रोको को दूर करने का तारिका(9mm pistol me padne wale roko ko dur karne ka tarika) :अगर पिस्तौल शुरू से ही फायर  ना करे या फायर करते करते रुक जाये तो रोक को पहचाने और उसे दूर करे  !पिस्तौल भर पोजीशन में लायें . पिस्तौल को बाएँ टर्न करे और इजेक्शन स्लॉट के रस्ते देखे !

  1. मिस फायर की रोक :  देखने से पता चला हैमर पूरा  आगे  स्लाइड पूरा आगे इसका मतलब है मिस फायर की रोक है और इस को दूर करने के लिए पिस्तौल को दाहिने  टर्न कर के कॉक करे और स्लइड कोआगे जाने दे मिस  फायर की रोक पिस्तौल को कॉक  करने से दूर हो जाती है और अब  पिस्तौल को फायर में सामिल करे !
  2. अनफिट राउंड की रोक : अगर देखने में आया हैमर पूरा पीछे स्लाइड आगे से थोडा पीछे तो अनफिट राउंड की रोक समझकर दूर करे ! अनफिट राउंड की रोक दूर करने  के लिए बाएँ हाथ की हथेली से स्लइड के ऊपर थापकी  मरने से अनफिट राउंड फिट हो जाता है !
  3. बॉडी में अटके हुए राउंड की रोक: अगर देखने में आये की हैमर पूरा पीछे स्लाइड पीछे से थोडा आगे तो बॉडी में अटके हुए राउंड की रोक समझ कर करवाई करे ! स्लाइड को पकड़ते हुए पिस्तौल को कॉक करे , पिस्तौल को दाहिने टर्न करते हुए हिलाएं बॉडी में अटका हुआ राउंड नीछे गिर जायेगा और रोक दूर हो जाएगी !
  4. खाली मग्जिन की रोक : अगर देखने में आया की हैमर पूरा पीछे और स्लाइड भी पूरी पीछे तो खाली मगज़ीन की रोक समझ कर करवाई करे ! मग्जिन  कैच के दबाते हुए खाली मग्जिन को उतारे , पाउच से भरी मग्जिन ले और मग्जिन को मुलाहिजा करते हुए मग्जिन वे में दाखिल करे , यकीं करे की मग्जिन ठीक से बैठ गई हो ! स्लइड को आगे जाने दे  और पिस्तौल को फायर में सामिल करे पिस्तौल ठीक फायर करेगी !

ये चार प्रकार की रोके पिस्तौल के अन्दर  पड़ती है जिसे हम ऊपर बताये गए तरीके से दूर कर सकते है ! अगर ये पोस्ट पसंद आया तो जरूर कमेंट करे निचे कमेंट बॉक्स में !

9mm पिस्तौल के चाल और चाल में सामिल होने वाले हिस्से पुर्जे

इस पोस्ट में हथियारों के श्रृखला में आज 9mm पिस्टल  हिस्से पुर्जे(9mm pistol browning FN ke parts ka name) और 9 mm पिस्टल  चाल(9mm pistol  ke chal) के बारे जानकारी शेयर करेंगे

जैसे की हम जानते है की 9 mm पिस्टल  (9mm pistol browning FN) शोर्ट रेकोइल (Short recoil ke principal pe kam karta hai)की सिधान्त पर काम  करने वाला हथियार है , इसलिए और सब जानकारियो के साथ साथ एक फायरर को 9 mm पिस्टल  के चाल के बारे में भी मालूमात होनी चाहिए जिससे की ओ फायरिंग के दौरान पड़ने वाले किसी भी रोक के कारन को जान सके और उसे तुरंत दूर कर सके !

9mm pistol browning FN
9mm pistol browning FN


पिस्टल  के चाल में सामिल होने वाले हिस्से पुरजो का नाम(9mm pistol browning FN ke chal me samil hone wale parts ka nam) :

मग्जिन(magazine), ट्रिपिंग लीवर  हेड(Tripping lever head) , ट्रिपिंग लीवर टेल(Tripping lever tail), सियार  कनेक्टिंग लीवर(sear connecting lever), सियार आर्म, हैमर(Sear arm hammer) , फायरिंग पिन(Firing pin) , बैरल, लॉकिंग थ्रेड(Barrel locking thread) , स्लइड लॉकिंग रेसेस(Slide locking recess), एक्साक्टोर(Extractor) , एजेक्टोर(Ejector) , फीड पीएस(Feed piece) , पोसितिओनल लग(Positional lug) etc     

9 mm पिस्तौल की चाल(9mm pistol ki chal) : 9mm pistol browning FN की चाल कुल 8 actions में पूरी होती है !
  1. फायर(Fire) : जब एक फिरेर मग्जिन को चाढ़ाता है तो मग्जिन का अगला किनारा ट्रिपिंग लीवर हेड के ऊपर दबाव डालता है ! जिससे ट्रिपिंग लीवर टेल, सियार कनेक्टिंग लीवर की सीध में आ जाता है ! जब ट्रिगर को दबाया जाता है तो ट्रिपिंग लीवर टेल, सियार कनेक्टिंग लीवर के अगले हिस्से पर दबाव अलता है , जिससे सियार कनेक्टिंग लीवर लीवर का पिछला हिस्सा सियार आर्म के ऊपर  दबाव डालता जिससे हैमर आजाद होकर फायरिंग पिन रिटेनर पर चोट मारता है जिससे फायरिंग पिन अपने होल से निकलकर चैम्बर वाले राउंड के प्राइमर पर चोट मरता है और राउंड फायर जाता है ! इस फायर की कारवाही कहते है!
  2. अनलॉक(Unlock): राउंड फायर होने से एक दक्का लगता है जिसे शोर्ट रेकोइल कहते है इस धक्के की मदद से बैरेल और स्लइड पीछे की हरकत करते है ! जब बैरेल और स्लइड   दोनों एक साथ लॉक हालत में ही 5mm पीछे की हरकत करता है तो अन्क्लैंड सरफेस लिमिटर से टकरा कर निचे की तरफ दब जाता है और बैरेल लॉकिंग रेसेस का मिलाप टूट जाता है इस करवाई को अनलॉक की करवाई कहते है !
  3. एक्सट्रेक्ट(Extract) : अनलॉक की करवाई के बाद बरेल के पीछे की हरकत समाप्त हो जाती है लेकिन स्लाइड के पीछे की हरकत जरी रहती है ! इसी पीछे की हरकत के दौरान पिस्तौल एक्सट्रैक्टर फायर केस को पीछे लता है इस करवाई को एक्सट्रेक्ट की करवाई कहते है !
  4. इजेक्ट(Eject) : फायर केस एजेक्टोर से टकरा कर इजेक्शन स्लॉट केरास्ते दाहिने और निचे गिर जाता है इस करवाई को इजेक्ट की करवाई कहते है !
  5. कॉक(Cock) : स्लाइड हैमर के पूरा ऊपर से गुजर जाता है और फॉरवर्ड लग से टकराने के कारन पीछे जाने से रुक जाता है ! इस दौरान हैमर वेंट का मिलाप सियार के साथ हो जाता है इस करवाई को कॉक की करवाई कहते है !
  6. फीड(Feed) : मैं गॉइड स्प्रिंग सिकुड़ जाता है जब स्प्रिंग अपने तनाव को पूरा करता है तो स्लाइड को आगे धकेलता है ! इस आगे की हरकत के दौरान feed पीएस मग्जिन के उअर वाले राउंड को चैम्बर में दाखिल करता है इस करवाई को फीड की करवाई कहते  है !
  7. लोड(Load): एक्सट्रैक्टर  राउंड के पेंदे पर सवार हो जाता है इस करवाई को लोड की करवाई कहते है  
  8. लॉक(Lock) : पोजीशनल लग साईटेड फॉर पोजीशनल लग के ऊपर दबाव डालता है जिससे बैले ऊपर की तारफ उठता है , इस दौरान बैरेल लॉकिंग थ्रेड और स्लइड लॉकिंग रेसस का मिलाप हो जाता है इस करवाई को लॉक की करवाई कहते है !

लॉक होने के बाद भी बैरेल(barrel) और स्लाइड लॉक(Slide lock) हालत में दोनों एक साथ 5 mm आगे की हरकत करता है इस दौरान सियार कनेक्टिंग लीवर(Sear connecting lever) का अगला किनारा ट्रिपिंग लीवर टेल की सीध में आ जाता है और पिस्तौल(9mm pistol browning FN) दुबारा फायर करने के लिए तैयार हो जाता है !


इस प्रकार से पिस्तौल(9mm pistol browning FN) की चाल 8 हिस्से में मुक्मल होती है ! उम्मीद करता हु की पोस्ट पसंद आया होगा अगर कोई सजेसन हो तो कमेंट बॉक्स में जरुर लिखे !

Subscribe and activate to download pdf version of "9mm pistol ka chaal"

15 जून 2016

PT: योग और शारीरिक व्याम में इसका महत्व

शारीरिक प्रशिक्षण के श्रृंखला में इस पोस्ट में हम एक अहम विषय के बारे में जानकारी हासिल करेंगे और यह हम जानेगे की “योग क्या है” , योग का प्रकार , योगासन करने से पहले ध्यान में रखनेवाली बातें तथा योगासन के नाम !!


योग करोड़ सालो पुरनी एक कला है जिसे भारत के ऋषि मुनिओ ने विकशित किया और आज ये संसार के सबसे लोकप्रिय व्याम कला बन गया है ! योग भारत के अमूल्य सम्पति है! यह  विभिन्न प्रकार के शारीरिक क्रियाओ को करके अपना शारीर को स्वस्थ रखने के लिए करते है !

इसकी महता हम इससे जान सकते है की भारत के पहल पे विश्व के 177 देशो ने समर्थन किया की योग स्वस्थ रहने के लिए एक उत्तम क्रिया है और उन 177 देशो के समर्थन से योग को संयुक्त राष्ट्र में आपना स्थान इला और यह निर्णय लिया गया की 21 जून विश्व योग दिवस के रूप में मनाया जायेगा !
Yogaasan
योग क्या है ?
योग का शाब्दिक अर्थ जोड़ना होता है ! आत्मा और परमात्मा का मिलाप असानी भाव से दरुस्त बनाकर अन्दर के दिव्य प्राण प्रेरित हो कर कुशलता पूर्वक कर्मा करना ही योग है ! योग एक पुराना विज्ञानं है एक पुराना जीवन शैली है , एक पुराना चिकित्सा पद्धति है , एक पुराना आत्म विद्या है , योग एक प्रमाणिक ही नहीं वल्कि एक निशुल्क चिकित्सा पद्धति है जिसे आज संसार ने भी मान और विज्ञानं ने भी माना है इसकी अहमियत  और प्रभाव और जो पश्चिमी देश पहले योग की आलोचना कर रहे थे आज ओ आत्म शांति की खोज में इसको को बढ़ चढ़ कर अपना रहे है !


योग के प्रकार 
ऐसे योग शाश्त्र में  बताया गया है की ये चार प्रकार के होते है
  1. मंत्रा योग
  2. लैय योग
  3. हाथ योग
  4. और राज योग
योगासन करने से पहले ध्यान में रखने वाली कुछ  बातें :

  • योगासन प्रात: और साम के समय करना चाहिए लेकिंग प्रात: का समय सबसे उत्तम है
  • योग करने का स्थान स्वच्छ , शांत  एवं एकांत होना चाहिए !
  • आसन करने के लिए मुलायम  दरी या कम्बल का प्रयोग करना चाहिए!
  • कोई भी आसन हडबडाहट में नहीं करनी चाहिए !


ऐसे तो असान आठ वर्ष से लेकर आस्सी वर्ष का व्यक्ति भी कर सकता है लेकिंग आसन करते से किसी अंग के साथ जबरजस्ती दबाव नहीं डालनी चाहिए ! 

योगासन के कुछ नाम :
  • शशकासन 
  • पद्मासन
  • सर्वांगासन 
  • हलासन 
  • कम्पिदासन 
  • सुप्तोकोनासन 
  • पश्वहलासन 
  • कंध्रासन
  • चक्रासन 
  • मत्सासन 
  • उद्रासन 
  • जानुशिरासन 
  • पस्चिन्त्तात्रासन 
  • भुजंगासन 
  • धनुरासन 
  • सप्तग्राभासन 


जितने योगासन ऊपर लिखित है उनका आलग अलग महत्वा जैसे धनुरासन मेरुदंड को लचीला एवं स्वस्थ बनता है , स्त्री के मासिक धर्म सम्बंधित विकृतियो में लाभप्रदत है उसी प्रकार से सप्त्ग्रभासन योगासन हाथ पैर एवं कमर के लिए उपयोगी है ! यानि कहने का अर्थ ये है की सभी योगासन अलग अलग अंग के लिए लाभप्रदत !

नोट: ये पोस्ट नेट से सर्च करने के बाद जुताई गई समग्रिः से लिखा गया है !

Add