9mm Pistol Browning FN लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
9mm Pistol Browning FN लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

11 अक्टूबर 2022

9 mm पिस्टल की सुरक्षा , खोलना ,जोड़ना, भरना और खाली करना का इंटीग्रेटेड वेपन ट्रेनिंग के लेसन को सरल शब्दों में

पिछले ब्लॉग पोस्ट में हमने  9 mm पिस्टल की परिचय और बेसिक डाटा  के बारे जानकारी प्राप्त की और अब इस इंटीग्रेटेड वेपन ट्रेनिंग के इस लेसन में हम 9 mm पिस्टल  की सुरक्षा , खोलना ,जोड़ना, भरना और खाली करना का इंटीग्रेटेड वेपन ट्रेनिंग के लेसन को सरल शब्दों में जाएँगे (9 mm Pistol ki surksh, kholna, safail, jodna, bharna aur khali karna ka IWT saral sabdo me  ) ! इस पोस्ट को आसान बनानके लिए हमने इसे कांस्टेबल के बेसिक ट्रेनिंग में जिस क्रमबद्ध तरीके से सिखाया जाता है उसी क्रम में लिखेगे! 

1. शुरू-शुरू का काम -

  • (क) क्लास की गिनती और गुपों में बाँट
  • (ख) हथियार और सामान का निरीक्षण
  • (ग) बंदोबस्ती की कार्यवाही

2 दोहराई :-पिस्टल की विशेषताएँ और सीक्यूबी. पर किये जायें।

3. पहुँच :-अचानक और कम रेंज पर निकलनेवाले टारगेट को जल्दी से बर्बाद करने के लिए यह जरूरी है कि पिस्टल के मैगजीन को भना-खाली करना और सफाई प्रत्येक जवान को आना चाहिए, ताकि जरूरत पड़ने पर पिस्टल को खोलकर टूट-फूट की बदली और सफाई किया जा सके। यह तभी संभव है, जब हर जवान पिस्टल को खोलना, जोड़ना और सफाई करना अच्छी तरह जानता हो।

4. उद्देश्य -9 एम.एम. पिस्टल को खोलना, सफाई, जोड़ना, भरना और खाली करने का तरीका सिखानाहै (उद्देश्य को दोहराये) ।

5. सामान :-9 एमएम पिस्टल, मैगजीन, 9 एम.एम. ड्रील काट्रिज, पिस्टल केश, क्लिनिंग रॉड, चिन्दी, टारगेट फिगर 11 और ग्राउण्डशीट।

6. भागों में बाँट -

  • भाग 1- पिस्टल की सुरक्षा. खोलना, सफाई और जोड़ना।
  • भाग 2- मैगजीन को भरना और खाली करना।
  • भाग 3-पिस्टल को भरना और खाली करना।

7.अच्छी आदतें - पिस्टल इस्तेमाल करनेवाले जवान को चंद एक अच्छी आदतों पर अमल करना चाहिए

  • (क) बंद पिस्टल को हमेशा भरा हुआ समझा जाय।
  • (ख) पिस्टल को किसी को देते या लेते समय निरीक्षण किया जाय।
  • (ग) निरीक्षण करने के बाद ट्रिगर दबाते समय बैरल आसमान की तरफ रखी जाय, जब पिस्टल भरा हुआ हो तो हैमर को आगे के पोजीशन में रखा जाय।
  • (घ) जब फायर करने की जरूरत न हो तब अंगुली को ट्रिगर पर न रखा जाय।
  • (ड) पिस्टल का मजल किसी साथी की तरफ या ऐसे हालात में जहाँ फायर करने से कोई हादसा हो सकता है न किया जाय । 
  • (च) पिस्टल के साथ नाजायज छेड़छाड़ न किया जाय और इसे बगैर जरूरत केश से बाहर न निकाला जाय।

भाग 1- पिस्टल की सुरक्षा, खोलना, सफाई और जोड़ना

सुरक्षा :-

(क) परख पिस्टल पर कार्रवाई

(i) पिस्टल को केश से निकालें (पिस्टल किस हाथ से निकाली जाये, यह फायरर के मास्टर हाथ

पर निर्भर है)।

(ii) मजल ऊपर की तरफ और कलमे वाली अंगुली ट्रिगर गार्ड पर ।

(iii) दाहिने हाथ के अंगूठे से मैगजीन कैच को दबाएँ और बायें हाथ से मैगजीन को उतारें (पाउच या

केश में रखें)।

(iv) बायें हाथ से स्लाइड को पूरा पीछे खींचें और स्लाइड के लॉकिंग लीवर कटाव को दाहिने हाथ

के अंगूठे से पिछलेवाले हिस्से को अगलेवाले कटाव में मिलाएँ।

(v) मैगजीन को लें और मैगजीन प्लेटफार्म को आगे की ओर रखते हुए बायें हाथ की हथेली पर

मैगजीन को रखें। पिस्टन और मैगजीन का निरीक्षण करें और वापस पिस्टल का हुक्म दें।

(ख) वापस पिस्टल पर कार्रवाई

  • (i) बायें हाथ की मदद से मैगजीन को चढ़ये (ध्यान रहे कि मैगजीन खाली है)।
  • (ii) बायें हाथ से स्लाइड को थोड़ा पीछे खींचें और दायें हाथ के अंगूठे से ही स्लाइड लॉकिंग लीवर को नीचे की तरफ दबाएँ और स्लाइड को आगे की तरफ जाने दें। 
  • (iii) बैरल को सामने सुरक्षित दिशा में करके ट्रिगर प्रेश करें और पिस्टल को वापस केश में रख दें।

पिस्टल को खोलना :- खोलने से पहले यकीन कर लेना चाहिए कि पिस्टन में भरी मैगजीन नहीं चढ़ी है तथा पिस्टल पर रस्सी लगी हो तो खोल दें।

  • (i) मैगजीन कैच दबाते हुए मैगजीन को निकालें।
  • (ii) बायें हाथ से स्लाइड को पूरा पीछे खींचें और स्लाइड के आगे वाले कटाव में सेफ्टी कैच को लगायें।
  • (iii) स्लाइड लॉकिंग लीवर के पिछले हिस्से को ऊपर दबाते हुए पिस्टल के दाहिने तरफ वाले पिनको अंदर दबाते हुए उसे निकालें ।
  •  (iv) बायें हाथ से स्लाइड को पीछे रोके रखें और दाहिने हाथ के अंगूठे स सेफ्टी कैच को नीचे की तरफ दबायें और स्लाइड पर कन्ट्रोल रखते हुए उसे आगे जाने दें और बॉडी से अलग करें । 
  • (v) स्लाइड को उल्टा करके बायें हाथ से पकड़ें और दाहिने हाथ से मेन स्प्रिंग को मजल की तरफ खींचते हुए मेन स्प्रिंग और गाइड को बाहर निकालें। 
  • (vi) बैरल को थोड़ा पीछे और ऊपर को उठाते हुए निकालें। 
मैगजीन को खोलना:-  बटम प्लेट को ऊपर उठाते हुए और स्प्रिंग पर काबू रखते हुए प्लेट, स्प्रिंग और प्लेटफार्म को बाहर निकालें इससे ज्यादा पिस्टल को न खोला जाय तथा खोले गये पुर्जे को साफ जगह

सफाई :-सफाई में काम आनेवाले सामान- चिन्दी, क्लियरिंग रॉड या पुलभू ब्रश. साफ कपड़ा और सूत।

  • (i) मौसम को ध्यान में रखते हुए पिस्टल की सफाई करें ।
  • (ii) पिस्टल को सीखे हुए तरीके से खोलें।
  • (iii) बैरल और चैम्बर की सफाई के लिए (10x712 am) चिन्दी का इस्तेमाल करें तथा (10x5 cm) चिन्दी का इस्तेमाल करते हुए तेल लगायें। 
  • (iv) चिन्दी. सूत और ब्रश की मदद से पिस्टल के बॉडी और अन्य हिस्सों को भी साफ करें। यकीन करें धूल, गर्दा तथा पुराने तेल के दाग साफ हो गये हैं। 
  • (v) यदि मैगजीन गीला या ज्यादा गंदा हो गया हो, तो मैगजीन की सफाई करें। ध्यान रहे कि मैगजीन को बार-बार न खोला जाय। 
  • (vi) पिस्टल के अन्दर और बाहरी हिस्सों पर हल्का तेल लगायें । 
  • (vii) पिस्टल को जोड़ें और स्लाइड को आगे-पीछे हरकत दें ताकि सभी पुर्जा में तेल बराबर हो जाय। 
जोड़ना :-जोड़ने की कार्रवाई इस प्रकार की जाय - 

  • (i) मैगजीन का जोड़ना-सिंग को पहले प्लेटफार्म पर लगायें और प्लेटफार्म का मोटा वाल मैगजीन के सामने की तरफ रखते हुए सिंग और प्लेटफार्म को मैगजीन में डालें। स्प्रिंग पर काबू रखते हुए बटम प्लेट का कैच वाला हिस्सा आगे की तरफ रखते हुए बटम प्लेट को खिसकाएँ.  यकीन करें कि बटम प्लेट सही जगह पर बैठ गया है। 
  • (ii) पिस्टल को जोड़ने से पहले यकीन करें कि पिस्टल के हिस्से-पूर्जे का नम्बर सही है। 
  • (iii) स्लाइड को बायें हाथ से उल्टा पकड़ते हुए बैरल को स्लाइड में डालें. मजल आगे की तरफ धकेल दें जबतक की बैरल ठीक से बैठ न जाय, फिर पीछे की ओर खींचें । 
  • (iv) प्लंजर का लूप नीचे की ओर रखते हुए मेन सिंग और प्लंजर को आपस में लगायें । 
  • (v) स्लाइड के निचले और पिछले हिस्से को पिस्टल के बॉडी पर बने हुए फ्रंट गाइड पर रखें और स्लाइड को इतना पीछे खींचें कि सेफ्टी कैच आगेवाले कटाव में लग जाये। 
  • (vi) लॉकिंग लीवर को स्लाइड के बॉडी पर लगायें और इतना दबायें कि सही तरीके से अपनी जगह पर बैठ जाय। 
  • (vii) यकीन करें कि लॉकिंग लीवर का पिछला हिस्सा नीचे हैं । स्लाइड को पीछे रोकते हुए सेफ्टी कैच को नीचे की तरफ दबाएँ और स्लाइड को आगे जाने दें। 
  • (viii)खाली मैगजीन को चढ़ाएँ और बैरल को ऊपर करके ट्रिगर प्रेस करें। अगर पिस्टल में लाइन यार्ड लगाना हो तो छोटी गाँठ को बट के रिंग में फंसायें बड़ी गाँठ को दाहिने या बायें कंधे में डालें। 

भाग 2- मैगजीन को भरना और खाली करना 

मैगजीन को भरना:- यकीन करें कि मैगजीन और राउण्ड साफ है, मैगजीन में खराबी न हो, जिससे फायर के दौरान रुकावट पड़े। मैगजीन को भरते समय राउण्डों की गिनती की जाय।  बायें हाथ से मैगजीन को ऐसे पकडें कि मैगजीन का छोटावाला भाग अपनी तरफ हो मैगजीन प्लेटफार्म के अगलेवाले किनारे को राउण्ड के पेंदे से दबाते हुए दोनो लीप्स के नीचे से आगे खिसकाओ। बायें हाथ के अंगूठे से राउण्ड के पेदे को दबाते हुए अन्य राउण्ड ऊपरवाले राउण्ड पर रखते हुए नीचे और आगे की तरफ करें। हर राउण्ड को भरते समय यकीन किया जाय कि राउण्ड का पेदा मैगजीन की दीवार के साथ लगा हुआ है। इस प्रकार मैगजीन में 13 राउण्ड भरे जाते हैं।

मैगजीन को खाली करना:- बायें हाथ से मैगजीन को इस तरह पकड़ें की राउण्ड का बुलेटवाला हिस्सा नीचे की तरफ हो। अंगूठे से राउण्डों को एक-एक करके बाहर निकालें और उन्हें साफ जगह पर रखे। गिनती करें व डिच में वापस बंद करें। मैगजीन को वापस पिस्टल केश में रखें और केश को बंद करे। ऐसी हालात में जब मैगजीन को भरा हुआ रखने की जरूरत पड़े तो समय व हालात के अनुसार दिन में एक दफा खाली करके रख दिया जाये ताकि मैगजीन का किंग सही काम करे (अगर सफाई करने की जरूरत हो तो मैगजीन व राउण्डों को साफ करें)

नोट - क्लास को मैगजीन भरने व खाली करने पर अभ्यास लिया जाये।

भाग 3-पिस्टल को भरना और खाली करना

भरना:-पिस्टल भर के आदेश पर पिस्टल गिप को पकड़ते हुए पिस्टल को केश से बाहर निकालें, भर पोजीशन अख्तियार करें। मजल को सुरक्षित दिशा में रखते हुए कलमे वाली अंगुली को ट्रिगर गार्ड के आर-पार रखें। दाहिने हाथ के अंगूठे से मैगजीन कैच को दबाते हुए खाली मैगजीन को उतारें और केश में रखें, केश से भरी मैगजीन को निकालें और मैगजीन वे में बैठायें और यकीन करें कि मैगजीन ठीक से फिट हो गया है। पिस्टल को शीघ्र ही इस्तेमाल में लाने की जरूरत न हो तो पिस्टल वापस केश में रखे और केश बंद करे।

खाली करना - अगर पिस्टल से फायर न करना हो या हुक्म मिले खाली कर तो कार्रवाई इस प्रकार करे -

  • (क) होल्स्टर से पिस्टल निकालकर (निकाल पिस्टल के हुक्म पर) भर पोजीशन में लाये।
  • (ख) मैगजीन कैच दबाते हुए पिस्टल से भरी मैगजीन को निकालें और होल्स्टर में रखें।
  • (ग) पिस्टल को बाथी तरफ घुमाएँ, स्लाइड के पिछले हिस्से को पकड़ें और पीछे खींचें स्लाइड को पीछे रोकते हुए चेम्बर का मुलाहिजा करें। अगर बॉडी और चेम्बर खाली हो तो स्लाइड को आगे जाने दें। 
  • (घ) खाली मैगजीन को चढ़ाएँ और ट्रिगर को प्रेस करें। पिस्टल को वापस होल्स्टर में बंद करें।

अभ्यास- पिस्टल भरने और खाली करने का क्लास से अभ्यास कराया जाय।

संक्षेप:- सवाल-जवाब द्वारा सबक को दोहराय जाय तथा क्लास के शक सवाल को दूर किया जाय।

इसके साथ ही 9 mm पिस्टल की सुरक्षा , खोलना, जोड़ना, भरना और खाली करना   से  सम्बंधित IWT का पाठ समाप्त हुवा !उम्मीद है की आपलोगों के ए पोस्ट पसंद आएगी ! इस ब्लॉग  को सब्सक्राइब या फेसबुक पेज को लाइक करके हमलोगों को प्रोतोसाहित करे! 

इन्हें भी पढ़े :
  1. Basic data of 5.56mm INSAS and It characteristics.
  2. 5.56mm INSAS ki chal in hindi , 5.56mm INSAS की चाल हिंदी में.
  3. 9 mm पिस्तौल ब्राउनिंग का बेसिक टेक्नीकल डाटा
  4. 7.62 mm एसएलआर राइफल की खुबिया और खामिया
  5. 9 mm पिस्तौल का खुबिया और खामिया
  6. .303 LE राइफल का इतिहास
  7. Lee Enfield .303राइफल का टेक्नीकल डाटा
  8. Lee Enfield 303राइफल की खूबिय और खामिया
  9. 9 mm कार्बाइन मचिन या सब मचिन गन का इतिहास और खुबिया
  10. 9mm कार्बाइन का टेक्नीकल डाटा -II

14 सितंबर 2022

9 mm पिस्टल का परिचय विशेषताए और बेसिक डाटा

 पिछले ब्लॉग पोस्ट में हमने  9 mm कार्बाइन मशीन गन की चाल और रोके  के बारे जानकारी प्राप्त की और अब इस इंटीग्रेटेड वेपन ट्रेनिंग के इस लेसन में हम 9 mm पिस्टल का परिचय विशेषताए  और बेसिक डाटा(9 mm Pistol Browning ka parichay aur technical data ka IWT Saral Sabdo me    ) ! इस पोस्ट को आसान बनानके लिए हमने इसे कांस्टेबल के बेसिक ट्रेनिंग में जिस क्रमबद्ध तरीके से सिखाया जाता है उसी क्रम में लिखेगे! 

9 mm Pistol Browning FN
9 mm Pistol Browning FN
1.परिचय - सन् 1825 ई० में जॉन ब्रोइंग नामक वैज्ञानिक ने इसका डिजायन किया था। बेल्जियम के फेबिक्स नेशनल हर्टल फैक्ट्री ने तैयार किया। द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद यह पिस्टल संशोधित कर कई देशों में तैयार किया जाने लगा। भारत में ऑडीनेन्स फैक्ट्री इशापुर (प०बंगाल में) तैयार किया जाता है। 9 एम. एम ब्राउनिंग पिस्टल मुठभेड़ की लड़ाई में इस्तेमाल होने वाला खास हथियार है। लम्चे रेंजों के हथियारों के साथ-साथ नजदीक रेंज वाले हथियार का उतना ही महत्व है. जितना कि लम्चे रेंज तक फायर करनेवाले हथियारों का महत्व है | 9 एम.एम. पिस्टल के अंदर तेज फायर करने की क्षमता है। साथ ही एक हाथ से फायर किया जा सकता है। इसको फायर करने के लिए सहारे की जरूरत कम पड़ती है। इसमें 9 एम.एम. बॉल एम्युनिशन इस्तेमाल किया जाता है। मैगजीन की सुविधा होने के कारण जल्दी-जल्दी फायर करके दुश्मन को बर्बाद किया जा सकता है। इसमें सुरक्षा का खास ध्यान रखना पड़ता है। मुठभेड़ में कम रेंज. गली-कूची में हथियार का इस्तेमाल कारगर साबित होता है।

9 एम.एम. पिस्टल का टेक्निकल डाटा :

  • (i) बिना मैजगीन पिस्टल का वजन - 910gm
  • (ii) खाली मैगजीन का वजन- 75 gm
  • (iii) भरी मैगजीन का वजन - 200 gm
  • (iv) भरी मैगजीन के साथ वजन-1.1 kg
  • (v) पिस्टल की लम्बाई- 8.7 inch
  • (vi) बैरल की लम्बाई-- 4.75 inch
  • (vii) साइड रेडियस-6.25 inch
  • (vii) मजल वेलोसिटी-- 305 mt./Sec.
  • (ix) कारगर रेंज-15 गज
    • 10 गज बेटल क्रौच पोजीशन से
    • 50 गज स्पोर्ट फायर इफेक्टिव रेंज
  • (x) मैगजीन क्षमता- 13 राउण्ड
  • (xi) मैगजीन का प्रकार-- Box Type

9 mm Pistol parts
9 mm Pistol Browning FN
9 mm Pistol parts
9 mm Pistol parts

इसके साथ ही 9 mm  पिस्टल ब्राउनिंग ऍफ़ एन का परिचय तथा विशेषताए   से  सम्बंधित IWT का पाठ समाप्त हुवा !उम्मीद है की आपलोगों के ए पोस्ट पसंद आएगी !
इस ब्लॉग  को सब्सक्राइब या फेसबुक पेज को लाइक करके हमलोगों को प्रोतोसाहित करे! 
इन्हें भी पढ़े :

  1. Basic data of 5.56mm INSAS and It characteristics.
  2. 5.56mm INSAS ki chal in hindi , 5.56mm INSAS की चाल हिंदी में.
  3. 9 mm पिस्तौल ब्राउनिंग का बेसिक टेक्नीकल डाटा
  4. 7.62 mm एसएलआर राइफल की खुबिया और खामिया
  5. 9 mm पिस्तौल का खुबिया और खामिया
  6. .303 LE राइफल का इतिहास
  7. Lee Enfield .303राइफल का टेक्नीकल डाटा
  8. Lee Enfield 303राइफल की खूबिय और खामिया
  9. 9 mm कार्बाइन मचिन या सब मचिन गन का इतिहास और खुबिया
  10. 9mm कार्बाइन का टेक्नीकल डाटा -II

05 नवंबर 2017

4 अहम आधुनिक पिस्टल फायरिंग के दौरान की गलतिया

पिछले पोस्ट में हमने 9 mm CZ-99 पिस्टल के बारे में जानकारी हासिल की इस पोस्ट में पिस्टल फायरिंग के दौरान पिस्टल के ग्रिप करने तथा होने वाली गलतियों को सुधरने के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे !




फायरिंग रेंज  पे ज्यादातर हम ट्रेनिंग के दौरान ये पते है की फायरर की फायरिंग में कोई भी नुख्स पड़ता है तो फायर र अपनी गलती नहीं मान कर ओ ज्यादातर यही सोचा करवाई करता है की वेपन में ही कोई नुख्स है जिसके कर उसकी फायरिंग अच्छी नहीं हो पा रही है  और ओ बार बार या तो अपना वेपन बदलने का कोसी करता है या अर्मोरेर को दिखता है की वेपन में ही नुख्स है उसे ठीक किया जाय ! जब की एक फायरर को यह याद रखना चाहिए !

जरुर पढ़े :7.62 mm MMG से फायर करने का तरीका

"
हथियार तो मेटर करता  है, लेकिंन  वह  फायरिंग दौरान अच्छी निशाना लगाने के लिए उतना मेटर नहीं करता है जितना की उस वेपन को फायर करने वाला फायरर मेटर करता है !"

फायरिंग के दौरान और उसके बाद भी ट्रेनिंग फायरर के मन में बहुत सारे सवाल रहते है  जैसे :

1. 
फायरिंग के लिए पिस्टल को सही पकड़ने का तरीका क्या है ?(What is the best way to grip the pistol?):
पिस्टल  को फायर  करने के लिए पकड़ने का कोई एक तरीका नहीं होता है बल्कि इसे रेगुलर फायर करते करते अपनी खुद की एक स्टाइल आ जाती ! फिर भी सिखलाई के लिहाज से बताया जाता है की पिस्टल को फायरिंग के लिए पकड़ते समय ग्रिप जितना ऊपर हो सके उतना ऊपर  अंगूठा और तरजनी (फर्स्ट फिंगर) के बीच में पकड़ बननी  चाहिए ! पिस्टल की ग्रिप ज्यादा टाइट नहि होनी चाहिए बल्कि उसके अंदर सखती होनी चाहिए !

जरुर पढ़े :30 mm AGL का इतिहास और बेसिक टेक्निकल डाटा

2. 
पिस्टल फायरिंग  के दौरान रेकॉइल को रोकने के लिए पिस्टल को क्या ज्यादा टाइट पकड़ना चाहिए ?(should we hold  pistol tightly to contain the recoil?):
पिस्टल को ज्यादा टाइट पकड़ने से रेकॉइल नहीं रुक सकता है बल्कि टाइट  पकड़ने के कोशिश में बैरल निचे के एंगल में ज्यादा हो जायेगा और बुलेट की हिट पॉइंट ऑफ़ एम से निचे लगेगा ! इस लिए पिस्टल को ज्यादा टाइट पकड़ने से रेकॉइल नहीं रुकेगा बल्कि पिस्टल को सखती के साथ अर्रम से पकड़ बननी चाहिए !

जरुर पढ़े :84 mm राकेट लांचर के पार्ट्स का नाम और बेसिक टेक्निकल डाटा तथा विशेषताए

3. 
क्यों पिस्टल फायरिंग के दौरान गोलिया बाएं साइड और निचे की और लगता है !(shoot low and left, what is wrong with my pistol?):
ऐसी गलती में पिस्टल का कोई दोष नहीं होता है बल्कि फायरर घबराये हुए होने के कारन पिस्टल के  फायर को फायर होने से पहले ही अनुमान लगता है और फायर होने से पहले ही फायर की र्रेकोइल को रोकने के लिए हरकत करता है जिससे पिस्टल की बैरल थोड़े निचे और 11 बजे की लाइन में चली  जाती है ! इस गलती को दूर करने के लिए एक ही उपाय है की पिस्टल का ट्रिगर ऑपरेशन स्मूथली किया जाय न की झटके से और रेकॉइल को रोकने की कोशिश न करे बल्कि पिस्टल को सखती से पकड बनाये !

जरुर पढ़े :एंगल ऑफ़ डिपार्चर और एंगल ऑफ़ एलिवेशन क्या होता है

4. 
राइफल को फायर करते समय गोली  ऊपर 11 बजे की लाइन में क्यों लगती  है ?(why generally rifle tend to shoot high at 11 O‘clock direction):
यह गलती उस समय होती है जब फायरर राइफल को फायर करते समय अपनी गाल को रीग्ले के बट  के ऊपर अच्छी तरह से प्लेस नहीं करता है बल्कि अपनी गाल को बट के ऊपर रख देने के कारन बैरल पॉइंट ऑफ़ एम से ऊपर हो जाता है और फायर अपनी लेफ्ट हैण्ड को अच्छी तरह से इस्तेमाल नहीं करता है बैरल को पॉइंट ऑफ़ एम पे लेन के लिए बल्कि वह साईट पिक्चर मिलते ही फायर कर देता है !
जरुर पढ़े :आटोमेटिक हथियारों का चाल और सिद्धांत

इस प्रकार से यहाँ आधुनिक पिस्टल फायरिंग के दौरान की कुछ गलतिया और उसे दूर करेने के तरीके से सम्बंधित पोस्ट समाप्त हुआ !उम्मीद है की पोस्ट पसंद आएगा ! अगर कोई सुझाव हो तो निचे के कमेंट बॉक्स में जरुर लिखे ! इस ब्लॉग को सब्सक्राइब और फेसबुक पेज लाइक करके हमलोगों को और प्रोतोसाहित करे 

इसे भी पढ़े  :

  1. आटोमेटिक वेपन के गैस ऑपरेशन के सिद्धांत कैसा काम करता है
  2. आटोमेटिक हथियार के गैस को रेगुलेट करने का तरीका तथा फायदे और नुकशान
  3. ब्लो बैक ओपेराटेड हथियार और उसका विशेषताए
  4. सिंपल ब्लो बैक और ब्लो बैक विथ एपीआई क्या होता है
  5. ग्रुपिंग फायर क्या होता है? ग्रुपिंग की काबिलियत किसे कहते है ?
  6. एम् पी आई और एप्लीकेशन फायर क्या होता है ?
  7. इंटीग्रेटेड वेपन ट्रेनिंग (IWT) चलाने का तरीका
  8. डीलेड ब्लो बैक कैसे काम करता है ?
  9. रेकॉइल ऑपरेशन के सिद्धांत तथा लॉन्ग रेकॉइल और शोर्ट रेकॉइल क्या होता है ?
  10. एक फायरर द्वारा फ्लिंच, बक, और जर्क का गलती क्या होता है ?

25 अक्टूबर 2017

9mm CZ-99 Pistol से परिचय

पिछले पोस्ट में हमने LMG के फिक्स्ड लाइन पर की दो हालातो में लगते है इसके बारे में जानकारी प्राप्त की इस पोस्ट में हम आर्म्ड फ़ोर्स के द्वारा इस्तेमाल होने वाले कुछ आधुनिक पिस्टल के बारे में संक्षिप्त जानकारी प्राप्त करेंगे !




जैसे की हम जानते है की आवश्कता अविष्कार की जननी है  उसी बाते को ध्यान में रख कर और फ़ौज की जरूरतों को ख्याल  करते हुए हथियारों का विकाश किया जाता है !

आधुनिक हथियारों का विकाश इस बात में ध्यान रख कर की जाती है की हथियार के घातकता , और एक जवान उसे आसानी से ऑपरेट कर सके और ऑपरेशन के दौरान टूट फुट तथा रोके कम से कम पड़े !तथा दिया गया टास्क एक जवान आसानी से हासिल कर सके इस सब बातो के ध्यान में रख कर हथियारों को आधुनिक बनाया जाता है !


जरुर पढ़े : 9 mm पिस्तौल की खुबिया और कमिया 


इन सब बातो के अलावा यह भी ध्यान में रखा जाता है एक हथियार के इस्तेमाल के दौरान ह्यूमन राईट के उलंधन को कम कैसे किया जाय और इसको कम करने के लिए हमने देखा की सेमी आटोमेटिक हथियारों में तीन राउंड ब्रस्ट फायर करने की क्षमता का विकाश किया गया जिससे की ह्यूमन  राईट के प्रोटेक्शन के साथ साथ अमुनिसन के बचत में भी काफी उपयोगी साबित हुवा !

इस पोस्ट में हम निम्न आधुनिक पिस्टल के बारे में सक्षिप्त जानकारी प्राप्त  करेंगे :

  1. 7.62 mm मचिन पिस्टल टाइप 80 (7.62 mm Machine Pisto type-80)
  2. 6.35 mm TPH पिस्टल(6.35 mm TPH pistol)
  3. 9 mm मॉडल M-88 पिस्तोलेंन (9 mm model M-88 pistolein)
  4. 9 mm UG पिस्टल ( 9 mm UG pistol)
  5. 9 mm CZ-99 पिस्टल ( 9mm CZ-99 Pistol)
जरुर पढ़े : 9 mm पिस्तौल का बेसिक टेक्निकल  डाटा 


1.7.62 mm मचिन पिस्टल टाइप 80 (7.62 mm Machine Pisto type-80): यह चाइना की बनी हिस पितोल है जिसमे सर्विस प्रेशर अमुनिसन का प्रयोग किया जाता है ! इस मो दो प्रकार की डिटैचअबल मग्चिन आती है ! इस मी मग्चिन कैपेसिटी 10 राउंड और 20 राउंड होता है ! यह एक लाइट वेट पिस्तोल है और इसका इफेक्टिव रेंज 100 मीटर है ! 

बेसिक डाटा ऑफ़ 7.62 mm मचिन पिस्टल टाइप 80 (7.62 mm Machine Pisto type-80)
  • खाली पिस्तोल का  वेट 1160ग्राम ,
  •  लम्बाई : 300 mm 
  •  बैरल की लम्बाई 140 mm है !
  • मगज़ीन कैपेसिटी : 10 या 20 राउंड
  • मागज़ीने टाइप : दो प्रकार की डिटैचअबल मग्चिन 10 या 20 राउंड कैपेसिटी 
  • रेट ऑफ़ फायर : 850 राउंड्स पैर मिनट 
  • मजल वेलोसिटी : 470 m/s
  • इफेक्टिव रेंज : 100 मीटर
  • मैक्सिमम रेंज : 1000 मीटर 
  • किस प्रिंसिपल पर काम करता है : शोर्ट रेकॉइल ओपेरातेड , लॉक्ड ब्रीच (Short recoil operated with locked breech)
  • राउंड्स : 7.62 mm x 25 mm 
  • कैलिबर : 7.62 mm 
जरुर पढ़े : 2" मोर्टर का टेक्नीकल  डाटा और पार्ट्स का नाम 

2.6.35 mm TPH पिस्टल(6.35 mm TPH pistol): यह जर्मनी का बनी हुई ब्लो बेक के सिद्धांत पर कार्य करने वाली पिस्टल है इसका इस्तेमाल असं और वज़न में हलकी है !


बेसिक डाटा ऑफ़ 6.35 mm TPH पिस्टल(6.35 mm TPH pistol)


  • खाली पिस्तोल का  वेट : 325 ग्राम ,
  •  लम्बाई : 135 mm (5.3 इंच)
  •  बैरल की लम्बाई :71 mm(2.8 इंच) !
  • मगज़ीन कैपेसिटी : 6 राउंड
  • मागज़ीने टाइप :  डिटैचअबल मग्चिन 6  राउंड कैपेसिटी 
  • मजल वेलोसिटी : 1080 ft/s
  • इफेक्टिव रेंज : 45 मीटर
  • किस प्रिंसिपल पर काम करता है : स्ट्रेट ब्लोव्बैक  (Blowback)
  • राउंड्स : .22 LR & .25 ACP
जरुर पढ़े :Lee Enfield 303राइफल की खूबिय और खामिया
3. 9 mm मॉडल M-88 पिस्तोलेंन (9 mm model M-88 pistolein): यह पिस्टल भी युगोस्ल्वाकिया(सर्बिआ) की बनी हुई है इसमें सुरक्षा के लिए विशेष उपाय किये गए है !  इसकी मागज़ीने में 15 राउंड आते है और यह डबल एक्शन पे कार्य करता है !

बेसिक डाटा ऑफ़  9 mm मॉडल M-88 पिस्तोलेंन(9 mm model M-88 pistolein)
  • मैन्युफैक्चरिंग इयर  : 1987
  • मैन्युफैक्चरर : ज़स्तावा आर्म्स 
  • वैरिएंट : M88A
  • वजन : 750 ग्राम
  • लम्बाई : 175 mm 
  • बैरल की लम्बाई : 96 mm 
  • हाइट : 130 mm 
  • कार्ट्रिज : 9 mm पराबल्लम ,
  • मागज़ीने कैपेसिटी : 8 राउंड 
  • प्रिंसिपल ऑन व्हिच वर्क :शोर्ट रेकॉइल  एकचुयेटेड लॉक्ड ब्रीच सिंगल एक्शन 
  • साईट : आयरन साईट 
जरुर पढ़े :AKM का चाल और उसका पार्ट्स का नाम


4.  9 mm UG पिस्टल ( 9 mm UG pistol):यह इस्राइल का बना हुवा पिस्टल UG सब मशीन गन का छोटा रूप है ! यह सेमी आटोमेटिक है ! इसकी मागज़ीने कैपेसिटी 20 राउंड है तथा दोनों हाथो की मजबूत ग्रिप से कुशलता से फायर किया जा सकता है !

5. 9 mm CZ-99 पिस्टल ( 9mm CZ-99 Pistol): यह पिस्टल युगोस्ल्वाकिया की बनी हुई है ! इसमें
कोई सेफ्टी कैच  नहीं है ! इसमें फायरिंग पिन को ऐसा डिजाईन किया गया है की ऑटोमैटिक की वह खुद सेफ्टी सिस्टम से जुड़ा हुवा है और वह तभी बहार आता है जब  ट्रिगर को अंतिम दबाओ पड़ता है ! यह पिस्टल आसानी से दोनों हाथो से फायर किया जा सकता है !यह पिस्टल 1989 में डेवलप्ड किया गया M57 पिस्टल को रेप्लास करने के लिए !

बेसिक डाटा ऑफ़ 9 mm CZ-99 पिस्टल ( 9mm CZ-99 Pistol)
  • मैन्युफैक्चरिंग इयर  : 1989
  • मैन्युफैक्चरर : ज़स्तावा आर्म्स 
  • वैरिएंट : CZ-99
  • वजन : 970 ग्राम
  • लम्बाई : 190 mm 
  • बैरल की लम्बाई : 108 mm 
  • हाइट : 140 mm 
  • कार्ट्रिज : 9 mm पराबल्लम ,
  • मागज़ीने कैपेसिटी : 15 राउंड 
  • प्रिंसिपल ऑन व्हिच वर्क :रेकॉइल ओपेरतेड
  • साईट : ओपन स्टील 
  • इफेक्टिव रेंज : 50 मीटर 

इस प्रकार से यहाँ आधुनिक पिस्टल से सम्बंधित  पोस्ट समाप्त हुआ !उम्मीद है की पोस्ट पसंद आएगा ! अगर कोई सुझाव हो तो निचे के कमेंट बॉक्स में जरुर लिखे ! इस ब्लॉग को सब्सक्राइबऔर फेसबुक पेज लाइक करके हमलोगों को और प्रोतोसाहित  करे  !
इसे भी पढ़े  :

  1. Lee Enfield .303राइफल का टेक्नीकल डाटा
  2. Lee Enfield 303राइफल की खूबिय और खामिया
  3. 9 mm कार्बाइन मचिन या सब मचिन गन का इतिहास और खुबिया
  4. 9mm कार्बाइन का टेक्नीकल डाटा -II
  5. 9 mm कार्बाइन मचिन का बेसिक टेक्नीकल डाटा -I
  6. 5.56 mm INSAS LMG का बेसिक डाटा और स्पेसिफिकेशन
  7. इंसास राइफल का पार्ट्स का नाम और खोलना जोड़ना
  8. इंसास राइफल के डेलाइट टेलीस्कोपिक और पैसिव साईट का डिटेल.
  9. AKM राइफल का बेसिक टेक्नीकल डाटा
  10. 7.62mm SLR के पार्ट्स का नाम और 7.62 mm SLRराइफल का चाल

10 जनवरी 2017

निलिंग या लेयिंग पोजीशन से पिस्टल फायर करने का तरीका

पिछले पोस्ट में हमने पिस्टल को स्टैंडिंग और बैटल करुच पोजीशन से फायर(Pistol firing from standing and battle crouch position) करने के बारे में जानकारी हासिल की इस पोस्ट में हम पिस्टल के निलिंग तथा लेटकर पोजीशन से कैसे फायर किया जाता है(Pistol firing from kneeling and prone position technique) उसके बारे में जानकारी शेयर करेंगे !



जैसे  की हम जानते है की किसी हथियार के अच्छे फायर  बनाने  के लिए जरुर है की उस हथियार की हैंडलिंग अच्छी तरह से आती हो और उस हथियार विशेष के अन्दर पड़ने वाले रोको के बारे में जानकारी हो तथा उसे दूर करने का तरीका मालूम हो !

जरुर पढ़े :9 mm पिस्तौल का खुबिया और खामिया

पिस्टल के अन्दर पड़ने वाले रोके तथा उसे दूर करने के तरीके के बारे में हमने पहले ही एक पोस्ट लिख चुके है हो सके तो उसे जरुर पढ़े !

इस पोस्ट में हम पिस्टल को निम्न पोजीशन से फायर करते समय ध्यान में रखने वाली बातो के अब्रे में जानकारी शेयर करेगे !

  1. निलिंग पोजीशन (Small Arms Firing training-Pistol kneeling position se kaise fire kiya jata hai)
  2. लेटकर पोजीशन (Small Arms Firing training-Pistol prone/laying position se kaise fire kiya jata hai)
1. निलिंग पोजीशन से फायर करने का तरीका (Small Arms Firing training-Pistol kneeling position se fire karne ka tarika)


Pistol Firing from Kneeling Position
  • पिस्टल को मास्टर हाथ से पकडे 
  • दोनों हाथ का ग्रिप पीछे बताये हुए तरीके से बनाये 
  • बाया पैर को थोडा आगे निकले 
  • दहींना  घुटना  जमींन पर  दाहिनी तरफ लगा हुवा हो 
  • मास्टर आँख खुला हुवा हो 
  • साईट एलाइनमेंट को हासिल करे 
  • साईट पिक्चर को प्राप्त करे 
  • फिर से साईट अलिंग्मेंट को हासिल करे 
  • कल्मेवाली अंगुली ट्रिगर के ऊपर 
  • साँस को कण्ट्रोल करे 
  • और धीरे धीरे प्रेस्सर ट्रिगर के ऊपर डाले और ट्रिगर को दबाये 
  • गोली फायर होने के बाद रिजल्ट को चेक करे और उसका अध्यन करे 
  • अगर जरुरी हो तो किसी तजुर्बेदार इंस्ट्रक्टर का सलाह ले 
  • फायर ड्राई प्रैक्टिस फायर करे 
  • ड्राई प्रैक्टिस फायर के बाद फिर से लाइव फायर करे और रिजल्ट को देखे 


2. लेयिंग पोजीशन से फायर करने का तरीका (Small Arms Firing training-Pistol ko laying/ prone position se fire karne ka tarika )
Pistol Firing from Prone Position
  • पिस्टल को पाउच से निकले और लेयिंग पोजीशन अख्तियार करे 
  • पोजीशन आरामदेह हो 
  • पिस्टल को दोनों हाथो से पकडे 
  • दूसरी कोई सपोर्ट न ले 
  • शारीर टारगेट के लाइन में हो 
  • दोनों पैर खुला हुवा और दोनों एड़िया जमीं पे लगी हुई हो 
  • चेस्ट आप 
  • पिस्टल को जमीन को न सटने दे 
  • दोनों हाथ के सीधा स्ट्रेच करे और दोनों हाथो के एक दुसरे के करीब रखे 
  • साईट एलाइनमेंट के हासिल करे 
  • साईट पिक्चर को प्राप्त करे 
  • कलमे वाली अंगुली को ट्रिगर के ऊपर रखे 
  • साँस को कण्ट्रोल करे 
  • ट्रिगर के ऊपर धीरे धीरे दबाव डालते हुवे ट्रिगर को दबाये 
  • गोली फायर  होने के बाद टारगेट को चेक करे 
  • टारगेट के हिट का अध्यन करे और अगले फायरिंग के दौरान गलतियो को सुधारे 
  • हो सके ते किसी तजुर्बेदार इंस्ट्रक्टर का सलाह ले 
  • फायरिंग में सुधर के लिए ड्राई प्रैक्टिस करे 
  • ड्राई प्रैक्टिस के बाद फिर लाइव फायर करे और टारगेट हिट को अनालिज करे !

इस प्रकार से यहाँ पिस्टल के निलिंग पोजीशन और लेयीं पोजीशन से फारिंग करने के तरीके के बारे  में संक्षिप्त जानकारी समाप्त हुई ! उम्मीद है की पोस्ट पसंद आएगी ! अगर इस ब्लॉग या पोस्ट के बारे में कोई कमेंट हो तो निचे कमेंट बॉक्स में जरुर लिखे !ब्लॉग को  सब्सक्राइब और अपने दोस्तों के बिच भी फेसबुक के ऊपर शेयर  कर हमलोगों को सपोर्ट  करे
डाउनलोड पीडीऍफ़ वर्शन ऑफ़ निलिंग और लेयिंग पोस्तिओं से फायर करने का तरीका (Download PDF version of pistol firing from kneeling and prone position technique)
इन्हें भी पढ़े :
  1. 9 mm पिस्तौल का खुबिया और खामिया
  2. 9 mm पिस्तौल के चाल और चाल में सामिल होने वाले हिस्से पुर्जे
  3. 9 mm पिस्तौल में पड़ने वाले रोके और उसे दूर करने का तरीका
  4. मार्क्स मैन गुण और मार्क्स मैंन बनाने का तरीका
  5. पिस्टल फायर करने का तरीका
  6. पिस्टल को स्टैंडिंग और बैटल क्राउच पोजीशन से फायर करने का तरीका
  7. 9 mm कार्बाइन मचिन के रोके और उसे दूर करने का तरीका
  8. इंसास राइफल के थ्री ब्रस्ट मेचानिस्ज्म की चल और पुर्जे
  9. जनरल टेक्निकल डिटेल्स 5.56 mm इंसास राइफल के कार्ट्रिज के बारे में
  10. इंसास राइफल की दुरुस्त ट्रिगर ऑपरेशन


Add