26 अप्रैल 2016

INSAS राइफल के फायरिंग पोजीशन और मज़बूत पकड़ बनाने के तरीके -I

इंसास राइफल  एक जवान का जातीय हथियार है इसलिए उसके फायरिंग पोजीशन और मज़बूत पकड़ के बारे में हर एक जवान को मालूम होंना चाहिए ! इस पोस्ट में हम इंसास राइफल के फायरिंग पोजीशन  जैसे स्टैंडिंग(INSAS Rifle standing position), के  बारे में जनेगे और इन पोजीशन  में देखने वाली  कौन कौन सी बातें है  तथा इन पोजीशन में मजबूत पकड़ कैसे हासिल करे !


ऐसे तो राइफल से भिन्न भिन्न पोजीशन जैसे स्टैंडिंग (INSAS Rifle Standing position), नीलिंग( INSAS RifleKneeling position) और लाइंग पोजीशन( INSAS Rifle Lying position)  से फायर किया जा ता है लेकिंग पोजीशन ऐसी होनी चाहिए की आसानी से हासिल किया जा सके और मजबूत पकड़ बनी रहे ! ऐसे तो ऑपरेशन के दौरान कौन सी पोजीशन हासिल किया  जा ए तो जमीन की बनावट , उपलब्ध आड़ और कुदरती सिधाई पर निर्भर  करता है ! इसीलिए हर एक जवान को कुदरती सिधाई हासिल करने का तरीका पता  होना चाहिए !
INSAS Rifle Laying Position
Laying Position
जैसे की मै ऊपर बताया हु की इंसास राइफल से हम तीन फायरिंग पोजीशन में फायर कर सकते है और ओ फायरिंग पोजीशन  है :

लाइंग पोजीशन : किसी भी पोजीशन को हासिल करने की तीन बुनियादी उसूल है (i) कुदरती सिधाई(ii) बोन सपोर्ट (iii) रिलैक्स मसलस ! लाइंग पोजीशन आसानी से हासिल जनि वाली पोजीशन है ! इस पोजीशन में बॉडी का खाका छोटा से छोटा बनता है जिससे ऑपरेशन के दौरान नीची से नीची आड़ के पीछे से दुश्मन की नजर और फायर से बचते हुए दुश्मन के ऊपर कारगर फायर डाल सकते है !

लाइंग पोजीशन को लेने का तरीका(How to adopt laying position) : सबसे पहले टारगेट के सीध में खड़े हो जाए, चलती हालत में बाएँ पांव को थोडा बाएँ और आगे लें साथ ही राइफल को बाएँ हाथ पर बदन बदन के सामने इस प्रकार उछालें की barrel तक़रीबन 45 डिग्री पे हो और बाएँ हाथ की पकड़  फ्रंट हैण्ड  गार्ड  और इसके बाद दाएं हाथ से ज़मीं का सहारा लेते हुए लेट जाये !

लाइंग पोजीशन में देखने वाली बाते(points to be ensure in laying position) : 
  • फ़्लैश एलिमिनाटर ज़मीं से उपर हो !
  •   बदन लाइन ऑफ़ फायर से तिरछा हो!
  • बदन के निचे कोई  चुभने वाली चीज न हो 
  • टांग कद के मुताबिक खुली हो 
  • हो सके तो एडिया ज़मीं पर बैठी हुए हों ! 

लाइंग पोजीशन में कुदरती सिधाई कैसे हासिल करे(INSAS Rifle Natural alingmen in laying position) : राइफल को दाहिने हाथ में रखे और बाएँ हाथ की कोस्नी को तब तक हरकत दें जब तक के टारगेट, बाएँ कोहनी , दाहिना कन्धा और दाहिना पांव एक सीध में ना आ जाए. अब दाहिने कोहनी को उस जगह पर रखें जहाँ पर कोहनी दाहिने और थोडा कंधे से निचे हो ! होनो हाथों की हथेली को थुड़ी के नीचे लगाकर आँखे बंद करे और बदन के तनाव को महसूस करें ! यदि बदन में तानव  है तो कोहनी उसी  जगह रखते हुए बदन को आगे पीछे करते हुए तनाव क दूर करें औ कोहनी के जगह को मार्क कर दे !


लाइंग पोजीशन में दुरुस्त पकड़(INSAS Rifle ki durust pakad in laying position) : राइफल की पाकर हासिल करने के लिए कंधे में ले जाएँ. बाएँ हाथ की कलमे वाली अंगुली और अंगूठे के बेच जो V बनता है वहां पार राइफल को रखें! हैण्ड गार्ड निचे वाली हथेली पर आ जाए! चरों अंगुलिया बहार से और अंगूठा अन्दर से साथ ही मग्जिन को कलाई के साथ होना चाहिए ! मज़बूत पकड़ में शारीर के भिन्न भिन्न अंगो का अपना अपना काम है जैसे :
  • बाया हाथ : बयां हाथ राइफल को निचे जाने से रोकता है और हैण्ड गुरद क निचे सपोर्ट का काम करता है 
  • दाहिना हाथ : दाहिना हाथ से पिस्तौल ग्रिप से इस प्रकार से पकडे की तीनों अंगुलिया अन्दर से और  कलमे वाली अंगुली ट्रिगेर गार्ड के आर पार हो ! दाहिना हाथ राइफल को कंधे की तरफ खिंच कर रखता है और साथ ही राइफल को मजबूती से पकड़ने में मदद  देता है !
  • कन्धा : कन्धा बट को जगह देता है और राइफल को पीछे जाने से रोकता है !
  • सिर: सिर को बट पर इस प्रकार रखें की गाल का नर्म भाग बट को ना दबाएँ ! ये  पोजीशन  बट पर हमेश एक जगह और एक जैसी होनी चाहिए ! ऑय रिलीफ 2 " से 3" होनी चाहिए !
लाइंग पोजीशन  की पूरी पकड़ को मज़बूत करना : पूरी पकड़ को मज़बूत करने के लिए बाएँ कोहनी के लूज मांस को ज़मीं पर जमाते हुए थोडा आगे पुश करें!दाहिने कोहनी के लूज मांस को  को काबू रकने के लिए कोहनी को अपनी तरफ खिचे. यदि राइफल ऊपर पॉइंट कर रही हो तो दाहिने हाथ को आगे करें ! आगर निचे पॉइंट कर रहीहै तो दाहिने हाथ को पीछे करें ! आगर बाएँ पॉइंट कर रही हो तो बाएँ पांव को थोडा और बाएँ करे और अगर देने पॉइंट कर रही हो तो दाहिने पांव को थोडा और दाहिने करे !  
लाइंग पोजीशन से खड़ा होने का तरीका :लाइंग पोजीशन  से खड़ा होने के लिए राइफल को बाएँ हाथ से दाहिनी बगल में लें , साथ ही बाएँ पांव को क्लोज करें. दाहिने हाथ से ज़मीं को पुश करते हुए खड़े हो जाएँ 
 लाइंग पोजीशन भी दो तरह का होता है एक सपोर्टेड और दूसरा अन सपोर्टेड  

लाइंग पोजीशन सपोर्टेड : रेंज पर पहले पोजीशन लेते समय अन सपोर्टेड पोजीशन लें उसके बाद ही उचाई के अनुसार आड़ लगायें . सपोर्ट लगते समय ध्यान रखे की फायर र  की कुदरती सिधाई ना बिगड़े!  साथ ही अगर सपोर्ट नरम मिटटी की हो तो बाएँ हाथ की कलाई को सपोर्ट के साथ लगाए! अगर सक्थ मिति की है तो सपोर्ट पर हैण्ड गुरद को रकः जाये ! ध्यान रहे की सपोर्ट के साथ मग्जिन ना लगे ! 

लाइंग पोजीशन कोहनी का सपोर्ट/ अन सपोर्टेड  : यदि राइफल को अन सपोर्ट पोजीशन से जीरो किया जाए और सपोर्ट के साथ फायर किया जाए तो गोलिया  निशान की जगह से ऊपर लगेगी ! अगर राइफल को सपोर्ट पोजीशन से जीरो किया जाए और अन सपोर्टेड पोजीशन से फायर किया जाएँ  तो गोलिया निशान की जगह से निचे लगेगी! 
इसी लिए राइफल को एल्बो सपोर्ट से जीरो करना चाहिए, ताकि किसी भी पोजीशन से फायर करने पर गोलिया पॉइंट ऑफ़ एम पर लग !  

इस प्रकार हम 5.56 mm  इंसास राइफल से लाइंग पोजीशन अख्तियार कर सकते है और मज़बूत पकड़ बना  सकते है .

24 अप्रैल 2016

इंसास राइफल में पडनेवाले रोके और दूर करने का तरीका

जैसे की हम अपने पहले वाले पोस्ट में इंसास राइफल की चाल के बारे में जानकारी ले चुके है और ये जन चुके है की इंसास राइफल के चाल कैसे पूरा होता है और कौन कौन सा स्टेज आता है ! इस लिए इस पोस्ट में इंसास राइफल में पड़ने वाले रोके और उसको दूर करने का तरिका के बारे में जानेगे !


ऐसे तो हम जब हथियार को इस्तेमाल करते है तो उसमे रोके पड़ने का पूरा पूरा इमकान रहता है और रोके पड़ता  भी है ! इस लिए एक जवान जिसका की इंसास जातीय हथियार है उसे ये मालूम होने चाहिए की  अगर राइफल चलते चलते रुक जाये तो कौन सा रोक है  और उसे कैसे दूर किया जा सकता है !

 इंसास राइफल में  पड़ने वाले रोके और उसे दूर करे का तरीका : 
  1. फौरी इलाज 
  2. शक्त खिचाव 
  3. गैस की कमी और 
  4. बॉडी और चेंबर की रोक
  • फौरी इलाज की करवाई :अगर ट्रिगर दबाने के बाद राइफल फायर करते  करते रुक जाए तो करवाई फौरी इलाज का करे ! फौरी इलाज की करवाई करने का तरीका ! 
  1. सबसे पहले कल्मेवाली अंगुली को ट्रिगेर से बहार निकले !
  2.  राइफल को कॉक करे होल्डिंग ओपनिंग डिवाइस (HOD)  को लगायें !
  3. राइफल को कंधे से निचे लाये !
  4. मग्जिन कैच को दबाते हुवे मग्जिन को निकले और पाउच में रखे !
  5. पाउच से भरी हुई मग्जिन को ले और मग्जिन मुलाहजा करते हुए मग्जिन वे में दाखिल करे !और यकीं करे की मग्जिन अच्छी तरह से लग गई हो !
  6. राइफल को कंधे पे ले जाये और हलकी से कॉक करे और यकीं करे की राउंड चैम्बर में चली गयी हो !
  7. और आब ट्रिगेर दबाए राइफल ठीक तरह से फायर करेगा !
इस प्रकार एक बार राइफल को कॉक करने और मग्जिन की बदली करने  से तीन तरह की  रोके , मिस-फायर ,  खाली मग्जिन और बॉडी में अटका हुवा राउंड्स या केस  के रोके दूर हो जाती है !

शक्त खिचाव: फौरी इलाज की करवाई  के बाद भी राइफल फायर ना करे या फायर करते करते पुर्जे आगे रुक जाये तो तो इसके दो करण हो सकते है : शक्त खिचाव या गैस की कमी ! रोक को पहचाने और करवाई ऐसे करे  
  1. कलमे वाली अंगुली को ट्रिगेर से बहार करे !
  2. राइफल को कंधे से निचे लायें !राइफल को निचे रखे!
  3. निलिंग पोजीशन अख्तियार करे ! राइफल को उठाए
  4. बाएँ हाथ की पकड़ फोरहैंड गार्ड पर ! मग्जिन बाएँ तरफ और इजेक्शन स्लॉट नीचे की तरफ !
  5. दाहिने घुटने पूरा दाहिने. बट दाहिने घुटने के साथ लगा हुवा. दाहिना घुटना बट को पीछे जाने से रोके !
  6. कोक्किंग हैंडल को खड़ा करे  और दाहिने हाथ की चारो अगुलियो का हुक बनाते हुए राइफल को कॉक करे और यकीं करे की शक्त खिचाव की रोक दूर हो गई है !
दुबारा पोजीशन अख्तियार करे और राइफल को कंधे पे ले जाये और राइफल को फायर में सामिल करे राइफल फायर करेगा  ! 
शक्त खिचाव की रोक पड़ने के कारन 
  • चैम्बर में ज्यादा गैस जमा होना 
  • अमुनिसन और चैम्बर का गन्दा होना 
गैस की कमी का रोक : फौरी इलाज और सख्त खिचाव की रोक को दूर करने पर भी राइफल फायर ना करे या एक दो राउंड फायर करने के बाद रुक जाये तो गैस  की कमी का रोक समझ कर करवाई करे !
  1. कलमे वाली अंगुली को ट्रिगर से बहार लाये .!
  2. राइफल को कंधे से निचे लायें ! दाहिने टर्न करते हुवे राइफल को  कॉक करे  !
  3. पुरजो को आगे जाने दें ! चेंज लीवर  की पोजीशन S पर करें. राइफल को दाहिने बगल में लें. गैस रेगुलेटर की पोजीशन  लो पर हो तो  किसी साफ कपडे या चिंदी की मदद से लो से हाई पर करे ! ध्यान रखे की हाथ बरेल के साथ टच नहीं हो !
  4.  यदि गैस रेगुलेटर की पोजीशन पहले  से ही हाई पे हो  तो ग्रेनेड साईट को 60 डिग्री के एंगल पर  खड़ा  करे! पतले वाली ड्रिफ्ट के मदद से  गैस वेंट और गैस प्लग के होल की सफाई करे!
  5. ग्रेनेड साईट को पूरा बैठा दे ! गैस रेगुलेटर की पोजीशन हाई से लो  पर करे!
  6. चेंज लीवर की पोजीशन पहले वाली पोजीशन पर करे  और राइफल को कंधे पे ले जाये !
  7. दुरुस्त शिस्त ले और फायर करे राइफल दुरुस्त फिरे करेगा !
गैस की कमी का रोक पड़ने का कारन : गैस का ज्यादा फौलिंग होनेसे गैस वेंट या गैस प्लग के होल का बंद  हो जाना  

चैम्बर का रोक : फौरी इलाज , सख्त खिचाव और गैस की कमी दूर करने पर भी अगर राइफल फायर ना करे या फायर करते पुरजो में अलग से आवाज आये तो बॉडी और चेंबर की रोक समझे और करवाई स प्रकार से करे :
  1. कलमे वाली अंगुली को ट्रिगेर से बहार करे !
  2. राइफल को कंधे से निचे लाये !
  3. मग्जिन कैच को दबाते हुए मग्जिन को उतारे !
  4. राइफल को कॉक करे  और पुरजो को आगे जाने दे !
  5. राइफल को  खोल दे  फायरिंग पिन और एक्सट्रैक्टर का मुलाहिजा करे ! यदि टूटे है तो उनकी बदली करे  अगर नहीं टूटे है  तो हो सकता है की चैम्बर में कटा हुवा केस ! 
  6. दोनों  हाथो से  पिस्तौल ग्रिप से राइफल को पकडे और राइफल को  बदन से आगे करते हुवे चैम्बर का मुलाहिजा करें ! देखे ! अगर चैम्बर में कट्टा  हुवा केस  है  तो राइफल को जोड़ दे !
  7.   राइफल को कॉक करें और होल्डिंग ओपनिंग डिवाइस(HOD) को लगाये !
  8. क्लीयरिंग प्लग को ले ! क्लीयरिंग प्लग के तीन मुख्य हिस्से पुर्जे  बेस , स्लीव और सेन्टर पिन !
  9. बेस और सेन्टर पिन को टाइट करे और चैम्बर में दाखिल करे !
  10. पुरजो को आगे जाने दे !
  11. राइफल को कॉक करे और होल्डिंग ओपनिंग डिवाइस लगाये और यकीं करे की कटा हुवा केस क्लीयरिंग प्लग के साथ बहार  आ गया है !
  12. क्लीयरिंग प्लग जो बहार आया है उसे फिर से उन स्क्रू करे !
  13. भरी हुई मग्जिन को ले और मुलाहिजा करते हुए मग्जिन वे में दाखिल करे  यकीं करे की मग्जिन पूरी तरह से फिट हो गई है !
  14. पुरजो को आगे जाने दे !
  15. राइफल को कंधे पे ले जाये और दुरुस्त शिस्त ले और फायर में सामिल करे ! राइफल ठीक फायर करेगा !
चैम्बर में केस कटने का कारन :
  • चैम्बर का ज्यादा  गरम हो जाना !
  • कार्ट्रिज केस के मेटल का कमजोर होना !
कभी कभी क्लीयरिंग प्लग के साथ कटा केस बहार नहीं आता है ! इसके कुछ कारन है :
  • बेस और सेन्टर पिन का ठीक कसा न होना !
  • सेन्टर स्लीव का उल्टा जुडा होना !
  •  सेन्टर स्लीवे और पिन के हेड का घिस जाना , या 
  • किसी पुर्जे का टूट जाना 
ये रहा इंसास राइफल में पड़ने वाले रोके और उसे दूर करने का तरीका ! अगर येपोस्त पसंद आये तो जरुर सुब्स्क्रिब करे और कोई सजेसन हो तो कमेंट बॉक्स में निचे जरुर लिखे !






23 अप्रैल 2016

परेड ड्रिल में आगे और पीछे कदम लेना !

इस पोस्ट में  हम खाली हाथ ड्रिल " आगे और पीछे कदम कैसे लेते  है" उसके बारे में जानेगे !
जरूरत :
 आगे और पीछे कदम कब लेते है जब खड़े स्क्वाड का अगला स्क्वाड से थोडा ज्यादा या थोडा कम फासला हो जाये ! उस फासले को पूरा करने के लिए आगे /पीछे कदम ली की करवाई की जाती !आगे/पीछे कदम लेने के लिए पहले कदम की लम्बाई 30 इंच और आखरी कदम की लम्बाई 15 होती है ! वर्ड ऑफ़ कमांड से गिनती देकर आगे/पीछे केवल तीन कदम तक जा सकते है ! उससे ज्यदा कदम तय करना हो तो तेज चाल से जाते है !


वर्ड ऑफ़ कमांड 
  • चलना एक कदम आगे चल(Ek Kadam Aage chal) - काउंटिंग करेंगे "एक - दो" 
  • चलना दो कदम आगे चल(do Kadam Aage chal)- काउंटिंग करेंगे "एक - दो, एक- दो" 
  • चलना तीन कदम आगे चल(tin Kadam Aage chal)- काउंटिंग करेंगे "एक - दो, एक - एक - दो, एक- दो ,एक-दो"  
 ऐसे तो टाइमिंग मिलाने के लिए परेड ड्रिल की जितनी भी करवाई है गिनती के साथ ही  किया जाता है लेकिन अच्छी अभ्यास हो जाने के बाद गिनती वाली आवाज़ को धीमी कर या मन में ही काउंट करते है जिससे की काउंटिंग  स्क्वाड के बहार वाले न सुन सके!
Ek Kadam Aage chal
Ek Kadam Aage chal
                                                                                       source of image crpf academy       
गिनती से करवाई और उसमे देखने वाली बाते :
  1. जब सावधान पोजीशन से वर्ड ऑफ़ कमांड मिलता है" गिनती से चलना एक कदम आगे चल ! एक" तो इस वर्ड ऑफ़ कमांड पर बाएँ पांव को 12 इंच उठाते हुए 30 इंच आगे/पीछे लगाएं और बाएँ  पांव पर सवार हो जाएँ और साउटिंग करे एक !
  2. इस पोजीशन में देखने वाली बातें , बाएँ पांव 30 इंच पर पूरा आगे /पीछे  लगा हुवा , बदन का बोझ  बाएँ पांव पर ! दाहिने पांव का पंजा जमीन पर एडी उठी हुई , बाकि पोजीशन सावधान !
  3. वर्ड ऑफ़ कमांड मिलता है स्क्वाड "दो"   इस वर्ड ऑफ़ कमांड पर दाहिने पांव को 12 इंच उठा कर बाएँ पांव के साथ तेजी से सावधान पोजीशन में दबाएँ और साउटिंग करें दो !
  4. इस पोजीशन में देखने वाली बातें -  पोजीशन पहले जगह  से 30 इंच आगे /पीछे और पोजीशन  सावधान !
ध्यान में रखने वाली बाते :
अगर 3 कदम आगे/पीछे जाना हो तो पहला और दुसरा कदम 30-30 इंच का होगा और आखरी कदम 15 इंच का लिया जायेगा , साउटिंग  करेंगे "एक-दो , एक-एक-दो , एक-दो , एक दो ! अगर इससे ज्यादा दुरी तै करनी हो तो तेज चल किया जायेगा !

22 अप्रैल 2016

इंसास राइफल को भरना, खाली करना, रेडी और मेक सफे कैसे करते है

ऐसे तो हम पिछले पोस्ट में इंसास राइफल के मग्जिन को भरना, खाली करना और साफ सफी के बारे में जाने इस पोस्ट मे इंसास राइफल को भरना , खाली करना , मेक सेफ करना और रेडी करने के बारे में जानेगे !

सबसे पहले ए जान ले की ये जितने चीजे ऊपर उलेख्य किया गया है उसका मतलब क्या होता है ! राइफल चाहे इंसास हो या एसएलआर राइफल को भरना , खाली करना , मेक सेफ या रेडी करना की करवाई और ड्रिल एक तरह की ही होती है !


  1. राइफल को खाली करना  :  जब राइफल पर खाली मग्जिन चढ़ी हो ! चैम्बर खाली हो और चेंज  लीवर  की पोजीशन S पर हो तो राइफल खाली मानी जाती है !
  2. राइफल भरी हूँइ :  जब भरी हुई मग्जिन चढ़ी हो चैम्बर खाली हो और चेंज लीवर की पोजीशन S पर हो तो राइफल भरी हुई मानी जाती है !
  3. राइफल  रेडी : जब भरी मग्जिन चढ़ी हो चैम्बर में राउंड हो चेंज लीवर की पोजीशन R या B पर हो तो राइफल को रेडी मानी जाता है !
ड्रिल:इन ड्रिल की जरूरियात के वाल ट्रेनिंग के दौरान ही नहीं बल्कि की ARCF या और कही पे भी राइफल फायर करते समय आमल में लाया जाता है ! ये सुरक्षा के दृष्टी से एक टेस्टेड ड्रिल है ! इंसास और एसएलआर राइफल दोनो का एक सा ड्रिल है ! 
  • भर पोजीशन : भर पोजीशन के आदेश पर बाएँ पांव को चलती हालत में आगे लें, दाहिने हाथ से राइफल को बदन का आगे उछालते हुए तौल वाली जगह से पकडे! इस पोजीशन में देखने वाली बातें ! दोनों पांव कद के मुताबिक खुले हुए हों! बदन का बोझ दोनों पांव के ऊपर ! बाएं हाथ की पकड़ फोरहैंड गार्ड और दाहिने हाथ की पकड़  पिस्तौल ग्रिप पर ! राइफल  दाहिनी बगल में दबी हुई !
  • भर पोजीशन भर : इस हुकुम पर करवाई ! जब फायरर को टारगेट दिखाई दे या हुकुम मिले भर तो करवाई इस प्रकार करे ! चेंज लीवर की पोजीशन S पर करे मग्जिन कैच को दबाते हुवे मग्जिन को उतारें  और पाउच  में बंद करे और पाउच से भरा हुआ मग्जिन ले! मग्जिन का मुलाहिजा करते हुए मग्जिन वे में दाखिल करे और यकीं करे की मग्जिन अच्छी तरह से लग गयी है !बाएँ हाथ की पकड़ फोरे हैण्ड गार्ड पर वापिस ले जाएँ ! ये पूरी करवाई बाएँ हाथ से की जाएँगी ! दाहिना हाथ पिस्तौल ग्रिप को अच्छी तरफ से पकड़ा हुवा रहेगा और राइफल अपने जगह से हिलेगा नहीं !
  • Burma jungle shoe
    Amazon 
  • रेडी पोजीशन : जब फायरर  फायर करने का इरादा रखता है या हुक्म मिले रेडी तो इस आदेश पर चेंज लीवर  की पोजीशन R या  B पर  करें, बट को कंधे के सामने की दबी हुई  मास पेशियों में अच्छी तरह से दबाते हुवे  राइफल को कॉक करे  और कलमे वाली अंगुली ट्रिगर के ऊपर रखें और अगले आदेश का इन्तेजार करें !
  • मेक सेफ की करवाई :  जब भरी हुई राइफल को एक जगह से  दुसरे जगह पर ले जाना हो तो मेक सेफ की करवाई को अमल में लाया जाता है ! मेक सेफ करने का तरीका : सबसे पहले कलमे वाली अंगुली को ट्रिगर से बहार करें !  राइफल को दाहिने टर्न करते हुवे दो बार कॉक करे ! दुरुस्त शिष्ट लेते हुए ट्रिगेर को प्रेस  करें ! राइफल को कंधे से निचे लायें , चेंज लीवर की पोजीशन को S पर करें! पाउच से भरी मग्जिन को लें ! मग्जिन का मुलहिजा करते हुए मग्जिन वे  में दाखिल करें, यकीं करें की मग्जिन बैठ गया है ! अगर कॉक करने पे राउंड निचे गिरा हो तो निलिंग पोजीशन अख्तियार करते हुवे इजेक्ट हुए राउंड को लें साफ करके दुसरे मग्जिन में भरे !
  • खाली कर : खाली कर के आदेश पर मेक सेफ की तरह ही करवाई करते है और आखरी में खाली मग्जिन चढ़ा देते है !
राइफल के सेफ हैंडलिंग और लाने लेजाने के समय ये करवाई करना बहुत जरुरी होता है जहा तक देखा गया है की जितनी नही घटना नए एक्सीडेंटल फायर का हुवा है उसमे ज्यादातर समय ऊपर बताये गए तरतीब को या तो नहीं अपनाया गया है या लापरवाही के साथ अपनाया गया है !जिसके कारण एक्सीडेंटल फायर की घटनाये हुई है !

अगर ये पोस्ट पसंद आया हो इस ब्लॉग  सब्सक्राइब जरुर करे और कोई स्जेस्न्स हो तो निचे के कॉमेंट्स बॉक्स में लिखे !

19 अप्रैल 2016

5.56 mm INSAS राइफल के साथ आने वाले सामान और राइफल की सफाई करने में इस्तेमाल होने वाले सामान

ऐसे तो हम इंसास राइफल के टेक्निकल डाटा और खोलन जोड़ने की तरतीब के बारे में  जान  चुके है इस पोस्ट में हम इंसास राइफल के साथ आने वाले सामग्री और सफाई में इस्तेमाल होने वाले तेल और चिंदी के बारे में जानकारी हासिल करेंगे !


जैसे की हम जानते है की इंसास राइफल को इंडियन आर्मी ने सं 1998 में अपनाया और उसे कारगिल युद्ध के दौरान बखूबी इस्तेमाल किया !इस राइफल को  आर्मामेंट रिसर्च एंड डेवलपमेंट एस्टाब्लिश्मेंट (ARDE) ने डिजाईन किया और इंडियन स्टेट आर्डिनेंस फैक्ट्री बोर्ड और इशापोरे ने बनाया !

इस राइफल में कुछ खूबिया AK-47 से लीगयी है और कुछ कमिया जो की AK-47 में महसूस किया गया है उसको यहाँ पे दूर करने की कोशिश की गयी ! इस राइफल के साथ में एक अस्सेस्सारी बैग भी आता है जिसमे कुछ अतरिक्त समग्रिः आते है ओ इस प्रकार से है  !
इंसास के सामान :
  • मजल कवर
  • मल्टीपरपज बेनट 
  • स्लिंग
  • BFA
  • TDLS
  • PNS
इंसास के असेंबली बैग का सामान :
  • मजल कवर 
  • बोर ब्रश
  • BFA
  • पुल थ्रू 
  • क्लीनिंग प्लग 
  • एक्स्त्रक्टेर 
  • थीं ड्रिफ्ट 
  • हेलिकल स्प्रिंग इनर 
  • मोटा ड्रिफ्ट 
  • हेलिकल स्प्रिंग आउटर 
  • चैम्बर ब्रश
  • अस्सेम्ब्ली बैग 
  • फायरिंग पिन  
सफाई का सामान 
  • चिंदी 
  • क्लीनिंग रड 
  • ब्रश क्लीनिंग बोर 
  • ब्रश क्लीनिंग चैम्बर 
  • ड्रिफ्ट-2 
  • टूल्स रेमोविंग रैप्चार्ड केस 
  • टूल्  अड़जस्टिंग फोरे साईट एंड रियर साईट 
  • आयल बोतल 
  • पुल थ्रू 
सफाई करने का तरीका . सफाई के तीन स्ताफे होते है
  • आम सफाई : जो की हम आम तौर पे जब कभी समय मिलता है है तो और सभी हथियारों की तरह इसकी भी सफाई करते है !ये तीन तरह की होती है 
  1. रोजाना की सफाई 
  2. वीकली सफाई 
  3. मंथली सफाई 
  • फायरिंग की लिहाज से सफाई : फायरिंग की तयारी या राइफल को स्टोर करते समy की सफाई ! ये सफाई भी तीन तरह की होती है !
  1. फायरिंग के पहले की सफाई 
  2. फायरिंग के दौरान की सफाई 
  3. फायरिंग के बाद की सफाई  
  • मौसम की लिहाज की सफाई : ये दो तरह की होती है 
  1. हाई altitude की सफाई 
  2. deserts की सफाई 
सफाई के लिए इस्तेमाल होने वाले तेल :
  • 4 डिग्री से ऊपर गर्मी वाले एरिया में - OX52
  • 4 से -18 तापमान वाले एरिया में - OX-13 
  • -18 से -40 तापमान वाले एरिया में - 1 :1 के रेश्यो में ox-13 और केरोसिन तेल 
  • -40 से -50 तापमान वाले एरिया में : 2:3 के रेश्यो में ox-13 और केरोसिन तेल 
चिंदी की साइज़
  • सफाई के चिंदी की साइज़ :4 " x 1.5 " 
  • तेल लगाने वाली चिंदी 
ये रहा  इंसास राइफल के सामान और सफाई के सामान कासामान और चिंदी का नाप आशा है पसंद   आया होगा! अगर पसंद आया हो तो इस ब्लोग्को सब्सक्राइब जरुर करे !

17 अप्रैल 2016

5.56 mm INSAS राइफल के मग्जिन को भरना खाली करना और रेंज लगाना

ऐसे तो इंसास राइफल की चालके बारे में हम अपने दुसरे पोस्ट में डिटेल से देखें है !इस पोस्ट में बाते करेंगे 5.56 mm इंसास राइफल के मग्जिन को भरना , खाली करना  और रेंज लगाना इत्यादि !

ऊपर बताये सभी बातो का सही सिखाई लेना और  प्रैक्टिस करना अहम जरुरी होती है ताकि जब फायर करने की जरुरत पड़े तो बिना हिचक और दुर्घटना किये राइफल को फायर किया जा  सके और टारगेट को बर्बाद किया जाय !पहले बात करेंगे मग्जिन को भरना और खाली करना

INSAS Rifle ke Magzine ko Bharna
INSAS Rifle ke Magzine ko Bharna
मग्जिन को भरना और खाली करना
अमुनिसन की सफाई :मग्जिन भरने से पहले अम्मुनिसन को साफ कपडे से एककपडे से साफ करे  एक कर के साफ करे ! अगर समय कम हो तो राउंड्स को एक साथ ही सफाई की जा सकती है लेकिग ऐसे करते समय ध्यान रखे की राउंड्स आपस में रगड़े नहीं ! राउंड्स साफ करने के बाद साफ जगह पे रखे !

मग्जिन को भरना: मग्जिन को भरने से पहले मग्जिन का मुलायिजा यानि अच्छी तरह से चेक करले ! अगर मग्जिन की बॉडी टूटी हो या लिप्स टूटे हों तो ऐसे मग्जिन को ना ले और दूसरी मागीं ले  इसी तरह  मुलायेजा करें! अगर ठीक हो तो भरने के लिए इस्तेमाल करें !

  •  इंसास राइफल का मग्जिन को भरना भी एसएलआर राइफल की तरह ही है ! इसका मग्जिन फाइबर गिलास का का बना होने के वजह से इसमें राउंड्स बहर से ही दिखयी देते है ! इसमें हम फिलर का इस्तेमाल नहीं करते है क्यों की इसके राउंड्स कार्टून्स में बंद होकर आते है !
  •  मग्जिन को इस प्रकार ले की मग्जिन का छोटा मेहराब अन्दर की तरफ हो ! मग्जिन को ग्राउंड शीट, बूट की टो या जांघ पर रखते हुए साफ किये हुए राउंड्स को ले और दोनों हाथों  की अंगुलियो और अंगूठे की मदद से एक एक राउंड भरें.

  •  भरते समय कोई राउंड्स गिर जाता है तो उसे आखरी में साफ करके भरें.  इस प्रकार एक मगज़ीन में 20 राउंड्स आते है और 20 ही भरे जाते है !


मग्जिन को खाली करना
  • मग्जिन को ले और बाएँ हाथ से इस प्रकार पकडे की हाथ की चार अंगुलिया ऊपर  से और  अंगूठा  अन्दर से पकरते हुए छोटा मेंहराब ज़मीन की तरफ हो! किसी नुकीली चीज की मदद से राउंड के बैर्खिलाफ़ दबाते हुए मग्जिन को खाली करें.
  • ध्यान रखे की राउंड इस्तेमाल करने वाली है तो एक दो प्रैक्टिस के बाद राउंड्स को बदल ले एक ही सेट ऑफ़ राउंड्स पे बार बार प्रैक्टिस करने से राउंड घिस सकते है और रियल फायर के दौरान भरने में परेशानी करेंगे ! जमीन पे ग्रे हुवे राउंड्स का सफाई कर के ही रखे !
साईट लगाना और रेंज हासिल करना
इंसास राइफल में तीन प्रकार की साईट लगाने की सुविधा है
ओपन साईट
पैसिव नाईट साईट

ओपन साईट के हिस्से पिर्जे
फोर साईट
फोर साईट प्रोटेक्टर , फोर साईट टिप्स , फोर लॉकिंग नट्स
रियर साईट
हाउसिंग रियर साईट , लिप्स ,रियर साईट अपर्चर , लीफ स्प्रिंग , स्क्रू एक्सिस प्लंजर

डेलाइटटेलीस्कोपिक साईट  और पैसिव नाईट साईट  के बारे में दुसरे पोस्ट में डिटेल से बाते किये है

 इंसास  में रेंज हासिल करना या इंसास में  रेंज लगाना
रियर ओपन साईट पर दो लिप्स बने हुए है . पहले पर 2 का अंक लिखा है जो 200 मीटर के रेंज को ज़ाहिर करता है उसके आगे 4 का अंक है जो 400 मीटर के रेंज को जाहिर करता है ! 100 मीटर और 300 मीटर के रेंज हासिल करने का कोई सुविधा नहीं है !

इस तरह से इंसास को भरा और रेंज लगाया जाता है !

इसके साथ ही 5.56 mm INSAS राइफल के मग्जिन को भरना खाली करना और रेंज लगाना से सम्बंधित ब्लोग्पोस्त समाप्त हुवा उम्मीद है की आपलोगों के ए पोस्ट पसंद आएगी !इस ब्लॉग को सब्सक्राइब या फेसबुक पेज को लाइक करके हमलोगों को प्रोतोसाहित करे!
इन्हें भी पढ़े :
  1. 7.62 mm एसएलआर का बेसिक डाटा -I
  2. 7.62 Self Loading Rifle basic data-II?
  3. 7.62 Self Loading Rifle basic data-III?
  4. अच्छे राइफल फायर कैसे बने ? 
  5. फायरिंग के दौरान फायरर द्वारा की जानेवाली कुछ गलतिया ? 
  6. 7. 62 mm राइफल में पड़ने वाले रोके कौन कौन से है ?
  7. 7.62mm LMG के बारे में कुछ जानकारिय
  8. 7.62mm ki chal. एस एल आर कैसे काम करता हा(एसएलआर की चाल). 
  9. Basic data of 5.56mm INSAS and It characteristics.

16 अप्रैल 2016

खुली लाइन और निकट लाइन चल

पिछले पोस्ट में हमने फूट ड्रिल -धीरे चल और थम  के बारे में जानकारी प्राप्त की ! अब इस पोस्ट में बाते करेंगे खुली लाइन निकट लाइन चालकी करवाई(Khuli line aur nikat line) , जरुरत और देखने वाली बाते!


खुली लाइन की जरुरत

जब स्क्वाड को शास्र कयाद करना हो या बड़ी परेडो में परेड को VIP के द्वारा निरिक्षण करना हो तो खुली लाइन कि की करवाई की जाती है !
निकट लाइन की जरुरत(Nikal line chal ki jarurat)
निरिक्षण हो जाने के  बाद मार्च करने से पहले या शास्त्र कावाद के बाद खाली हाथ ड्रिल करना हो तो निकट लाइन चल की करवाई करते है !

वर्ड ऑफ़ कमांड
खुली लाइन चल इस पे गिनती से काउंटिंग होती है एक ठहरो एक-दो !
निकट लाइन चल इस पे गिनती से काउंटिंग होती है एक ठहरो एक-दो !

Eglish- OPEN ORDER-MARCH

खुली लाइन की करवाई :Khuli line ki karwayi)

  • जब सावधान पोजीशन से वर्ड ऑफ़ कमांड मिलता है मिलता है चलना खुली लाइन चल तो इस वर्ड ऑफ़ कमांड पर बाएँ पांव को 12 इंच उठाते हुए 30 इंच आगे दबाएँ ! इस पोजीशन में देखनेवाली बातें , बाएँ पांव 30 इंच आगे पूरा लगा हुवा , दाहिने पांव का पंजा जमीन पर , एडी उठी हुई, दोनों टंगे कसी  हुई पकी पोजीशन सावधान !
  • यहाँ से वर्ड ऑफ़ कमांड मिलता है स्क्वाड दो, तो दाहिने पांव को 12 इंच उठाते हुए 15 इंच  आगे लें और बाएँ पांव को तेजी से उठाते हुए दहिने पांव के साथ सवधान पोजीशन में  मिलाएं और साउटिंग करे एक-दो ! इस पोजीशन में देखनेवाली बाते पाहे वाली जगह से 45 इंच का फासला तय   किया हुआ और पोजीशन सावधान.
निकट लाइन चल(Nikat line chal)

  • जब सावधान पोजीशन से वर्ड ऑफ़ कमांड मिलता है  चलना निकट लाइन चल तो इस वर्ड ऑफ़ कमांड पर बाएँ पांव को 12 इंच उपर और आगे से उठाते हुए 30 इंच पीछे दबाये और बदन का बोझ बाएँ पांव पर ले जाये और बोलेन एक !
  • वर्ड ऑफ़ कमांड मिलता है चलना निकट लाइन चल एक ! इस पोजीशन में देखनेवाली बातें , बाएँ पांव 30 इंच पीछे पूरा जमीन पर लगा हुवा बदन का बोझ बाएँ पांव पर , दाहिने पांव की एडी लगी हुई और पंजा खड़ा हुआ !टंगे कासी हुई बाकि पोजीशन सावधान. 
  • वर्ड ऑफ़ कमांड दो तो दाहिने पांव को 12 इंच ऊपर उठाते हुए बाएँ पांव से 15 इंच पीछे रखे और बाएँ पांव को तेजी से उठाते हुए दाहिने पांव के साथ लगाये बाकि पोजीशन सावधान और साउटिंग करे एक-दो ! इस पोजीशन में देखने वाली बाते पहली वाली जगह से 45 इंच का फासला पीछे तय किया हुआ और पोजीशन सावधान.
ये जितनी भी साउटिंग  की जाती है वो प्रैक्टिस के दौरान जोर से चीलाते है टाइमिंग मिलाने के लिए लेकिंग रियल परेड में मन में गिनती करते है जिससे की बहार वो को सुनयी  ना दे !


इस प्रकार से खुली लाइन चल और निकट लाइन चल से सम्बंधित पोस्ट समाप्त हुवा ! उम्मीद है की ये पोस्ट पसंद आएगा ! अगर कोई कमेंट हो तो निचे के कमेंट बॉक्स में जरुर लिखे और इस ब्लॉग को सब्सक्राइब तथा फेसबुक पेज लाइक करके हमलोगों को और प्रोतोसाहित करे बेहतर लिखने के लिए !
इन्हें भी पढ़े :
  1. विश्राम और आराम से इसमें देखने वाली बाते !
  2. सावधान पोजीशन से दाहिने, बाएं और पीछे मुड की करवाई
  3. आधा दाहिने मुड , आधा बाएं मुड की करवाई और उसमे देखने वाली बाते !
  4. 4 स्टेप्स में तेज चल और थम की करवाई
  5. फूट ड्रिल -धीरे चल और थम
  6. खुली लाइन और निकट लाइन चल
  7. परेड ड्रिल में आगे और पीछे कदम लेना !
  8. पुलिस यूनिफार्म और उसका इतिहास
  9. पुलिस यूनिफार्म पहनते समय देखनेवाली बातें
  10. सलूट की महत्व और सलूट कैसे कब करने का तरीका

Add