03 मई 2016

7.62mm SLR सफाई करने का सामान और सफाई करने का तरीके

पिछले पोस्ट में हम 7.62 mm एसएलआर के खोलना जोड़ना और एसएलआर के मग्जिन को खोलना और जोड़ना के बारे में बात किये इस पोस्ट में एसएलआर की सफाई(SLR ki safai kaise kare ) और सफाई के सामान (SLR ki safai karne ka saman)के बारे में जानेगे !


7.62 mm एसएलआर एक जवान का जातीय हथियार है और ड्यूटी के दौरान येही एक सच्चा साथी की तरह एक जवान  का हिफाजत करता है  या ड्यूटी करने में साथ देता है ! इसलिए इतनि अहम होने के कारन ये एक जवान का परम ड्यूटी है की एसएलआर को समय समय पे सही तरीके से सफाई करे !अगर सही समय और अहि तरीके से सफाई नहीं की जाएगी तो ये हथियार भी सही समय पे जवान को साथ नहीं देंगा !

राइफल की सफाई कैसे करे
राइफल की सफाई कैसे करे 
जरुर पढ़े: एसएलआर को कैसे सही तरीके से खोले और जोड़े  


सफाई के सामान :(Safai ka saman)
  • राइफल बट के अन्दर का सामान :  

  1. राइफल के बट के अन्दर एक पुल थ्रू  
  2. और एक आयल बोतल होती है !

  • क्लीनिंग किट बॉक्स :(Cleaning box ke saman)

  1. कॉम्बिनेशन टूल गैस रेगुलेटर के लिए 
  2. छोटा की स्क्रू ड्राईवर
  3. स्विवेल जिसके ऊपर सिलिंडर क्लीनिंग ब्रश लगाया जाता है 
  4.  फॉर साईट एडजस्टिंग  टूल 
  5.  सिलिंडर चैम्बर क्लीनिंग ब्रश 
  6. राइफल क्लीनिंग ब्रश 
  7. ग्रेफाइट ग्रीस का ट्यूब 
  8. चिंदी 
पुल थ्रू का इस्तेमाल : इसका इस्तेमाल राइफल का बैरेल  और सिलिंडर  दोनों साफ किया जाते है ! पुल थ्रू का कटाव कलम तराश होता है जो की गैस प्लग , सिलिंडर के उपरी हिस्से और फ़्लैश हीदर से फौलिंग साफ करने के लिए इस्तेमाल करते है ! 


सफाई करने के तरीके (Safai karne ka tarike)

रोजाना की सफाई(rozane ki safai) 
  • सफाई शुरु करने से पहले यकीन करे की बंद राइफल खाली है 
  • राइफल को तरतीब से खोल दे !
  • कॉम्बिनेशन  टूल पर चैम्बर क्लीनिंग  ब्रश लगाकर चैम्बर की सफाई करे !
  •  पुल थ्रू को अच्छी तरह से चेक करने के बाद इस्तेमाल में लाये !
  • 10  x 5 cm की चिंदी को पुल थ्रू के बिच वाले लूप में लगाये  और राइफल को बेंड करे और ब्रीच की तरफ से पुल थ्रू डाले और मजल की तरफ से निकले 1 ध्यान रहे की रस्सी का कोई भी हिस्सा फ़्लैश हाईडर के साथ  रगड़ ना खाए ! ये करवाई उस वक्त तक करे जब तक की राइफल साफ न हो जाए !
  • बैरेल साफ होने के बाद बैरेल में 10 x 3.75 cm की चिंदी का इस्तेमाल करते हुए तेल लगाये !
  • सिलिंडर की सफाई के लिए 10 x 5 cm का चिंदी ले  और पुल थ्रू में लगाये !
  • उसके बाद पुल थ्रू को सिलिंडर के आगे वाला हिस्से से डाले , निचे वाली छेद से   निकलते रहे और पुल थ्रू के दोनों किनारों को पकड़ कर आगे पीछे करते रहे  जब तक सिलिंडर साफ न हो जाये ! ऐसा करते समय ध्यान रखे की की पुल थ्रू की रस्सी सिलिंडर के साथ रगड़ ना खाए !
  • सिलिंडर में तेल लगाने के लिए 10 x 5 cm का चिंदी का इस्तेमाल करे 
  • ब्रश और तेल वाले चिंदी का इस्तेमाल करते हुए निचे लिखित हिस्से की सफी करे :
            (i) बॉडी के अन्दर वाले हिस्से खास तौर पर गुइड ग्रूव, (ii)चैम्बर की दिवार (iii)हैमर और (iv)ट्रिगर                    मेकनिज्म ,(v) एजेक्टोर लॉकिंग शोल्डर , (vi)सेफ्टी सियर और(vii) मग्जिन कैच !
  • स्लाइड और बॉडी कवर , की सफाई के बाद इनको जोड़ दे और राइफल को बंद कर दे !
  • गैस प्लग , पिस्टन , रॉड और स्प्रिंग को साफ केरे और जोड़ दे !
  • फ़्लैश हाईडर बेनेट बेस , फॉर साईट , गैस ब्लाक और गैस रेगुलेटर , सेलिंग स्विवेल और हैण्ड गार्ड को साफ करे और याकिन करे  की हैण्ड गार्ड का दोनों फौलिंग होल और सिलिंडर साफ है ! 
  • बॉडी का बहार वाला हिस्सा कोक्किंग हैंडल , एटी कैच , होल्डिंग ओपनिंग कैच, बैक साइड और करिंग हैंडल , पिस्तौल ग्रिप , बोत लोअर सीलिंग, स्विवेल औत बुत प्लेट को साफ करे !
  • मग्जिन फिलर अन्दर /बहार से साफ करे 
  • बोनेट  और स्काब्बोअर्द साफ करे और जोड़ दे !
रोजाना की सफाई के बाद की करवाई (safai ke bad ki karwayi)
  • आयल बोतल पुल थ्रू को बुत ट्रैप इ बंद करे 
  • क्लीनिंग किट बॉक्स का सब सामान वापस बॉक्स में रखे 
खास इलाको में सफाई(khas ilake me safai)
  • नमी वाले इलाके में आ इलाके की सफी की तरह ही सफी करे लेकिन राइफल का मुलाहिजा करते रहे खास तौर पे अगर जंग लगा हो तो उसे साफ करे और तेल लगाये !
  • रेतीले और गर्दिले इलाके में जरुरी है की राइफल के चाल वाले पुर्जे और मग्जिन बिलकुल सुखी, खास तौर पर फायरिंग पिन और एक्स्त्रक्टेर खोल कर के ब्रिद्ज ब्लाक को अच्छी अर्ह से सुखा ने के लिए ड्राई क्लीनिंग साल्वेंट (सफाई वाला लोशन) का इस्तेमाल किया जाय राइफल को धुप में रख कर स्वेट किया जाय और तेल निकलता है तो उसे साफ किया जाय !
  • क्लीनिंग ब्रश को साबुन और पानी से धोने के बाद सुखाकर इस्तेमाल करे! मग्जिन  को उबलते हुए पानी में डाल कर साफ करे ! 
  • इस तरफ से राइफल को सुखा करने के बाद में जुंग लगने का खतरा है अगर जंग लग जाता है तो तेल लगाकर उतारे और राइफल को खुश्क कर ले !
  • बर्फीली इलाको में : जब इलाके बहुत सर्द h तो राइफल को खुश्क रखे और लो कोल्ड टेस्ट तेल का इस्तेमाल करे !


ये रहा डिटेल राइफल सफाई के  के तरीके इन तरीको को अपनाते समय समय और हालत को ध्यान में रखा जाता है अगर समय और हालत ठीक है तो ऊपर बताये हुवे तरीके से राइफल को साफ किया जा सकता है !. 

अगर ये पोस्ट पसंद आये तो लाइक और सरे जरुर करे और मेरे ब्लॉग का अपडेट जानना चाहते है तो जरुर सुब्स्क्रिब करे !

7.62 mm एसएलआर को खोलना , जोड़ना और मग्जिन को खोलना जोड़ना !

हथियार की हैंडलिंग करने से पहले हम उसका निरिक्षण की करवाई करते है जिसके बारे में हम पिछले पोस्ट में देखे ! इस पोस्ट में 7.62 mm एसएलआर राइफल को खोलना   जोड़ना (7.62mm SLR ko Kholna aur Jodana) कैसे करते है इसके बारे में बात करेंगे !


SLR ka Kholna
SLR ka Kholna 
जरुर पढ़े : 7.62 mm एसएलआर का निरिक्षण की करवाई और अहमियत 

7.62 mm सेल्फ लोडिंग राइफल पुलिस और आर्म्ड फ़ोर्स के जवानों का एक जातीय हथियार है इस लिए ये जरुरी है की इसकी हैंडलिंग , खोलना जोड़ना और सफाई सभी जवानों को आती हो ! हथियार की करवाई शुरू करते वक्त हम सबसे पहले जो करवाई करते है ओ है निरिक्षण की करवाई !निरिक्षण की करवाई के बाद पहले एसएलआर को खोलने  फिर जोड़ने और अंत में सफाई के बारे में बात करगे !

7.62 एसएलआर को कैसे खोले (7.62 mm SLR kaise khola jata hai  )
शुरु शरू की करवाई : shru shuru ki karwayi 
  1. यकींन करे की राइफल खाली है 
  2. सेफ्टी कैच "S" पर करे और मग्जिन को उतारे 
  3. राइफल को कॉक करे , ये बात ध्यान में रखे क बिना कॉक किये  राइफल को ना खोले !
  4. स्टड को दबाते हुए बेनट को उतारे उर यकीं करे की बैक साईट पूरा पीछे और लीफ निचे बैठी हुई हो  
जरुर पढ़े : 7.62 mm एसएलआर राइफल के बेसिक  जेनरल डाटा 

और एसएलआर को खोलने की करवाई इस प्रकारे से करे :
गैस प्लग और पिस्टन को खोलना (gas plug aur piston)
  • जब की गैस प्लग गैस वाला अमुनिसन फायर करने के लिए सेट होता है (गैस प्लग का कटाववाला हिस्सा ऊपर होता है ) तो गैस प्लग प्लंजर को ड्रिल कट्रिज या कॉम्बिनेशन  टूल्स या किसी नुकीली चीज से दबाये और गैस प्लग को घडी की सुई के रुख में घुमाये ताकि प्लग गैस ब्लाक से अलग हो जाये ! अगर गैस प्लग ग्रेनेड फायरिंग के लिए सेट है ( अब की कटाव वाला भाग निचे को तरफ होता है ) तो गैस प्लग  पर दबाव रखते हुए गैस प्लग को घडी के उलटे रोख घुमावे और दबाव बनाये रखे ताकि गैस प्लग उछल कर दूर नर गिर पड़े !
  • पिस्टन और स्प्रिंग को बहार निकले. पिस्टन को स्प्रिंग से अलग करने के लिए इसको घुमा घुमा कर निकले !
स्लइड और ब्रिज ब्लाक को खोलना(Slide aur bridge block)

  • बाएँ हाथ से हैण्ड गार्ड को मजबूटी से पकडे ! मुज्ल निचे की तरफ करे !
  • बॉडी लॉकिंग कत्च को पीछे खीचते हुए बट को निचे दबाकर राइफल को तोड़ दे !
  • जब इस तरह से राइफल खुली हो तो कभी भी हैमर पर काबू पाए बिना ट्रिगर को ना दबाये ! नहीं तो ट्रिगर मेचानिज्म ख़राब हो जायेगा !
  • बॉडी कवर को निचे खीचते हुए उतर दे !
  • रिटर्न रॉड को पकड़ कर पीछे खींचे .  ब्रिज ब्लाक को निचे गिरने से रोकें के लिए उसके निचे ऊँगली रखे !
  • रिटर्न रॉड अपनी तरफ रखते हुए स्लाइड उल्टा करे ! ब्रिज ब्लाक को स्लाइड में पूरा बिच में करे ! बएँ हाथ की अंगुलियो से ब्रिज ब्लाक को  अगले किनारे को उठाए और अंगूठे से फायरिंग पिन के पिछले वाले हिस्से को दबाते हुए ब्रिज ब्लाक को स्लाइड से अलग करे !
इस प्रकार से राइफल खुल गया और राइफल को खोले ते समय ये ध्यान में रखे की जो पुर्जे पगले खुले गे ओ सबसे बाद में जुड़ेगा !



7.62 mm राइफल को जोड़ना (7.62mm SLR ko jodna)

ब्रिज ब्लाक और स्लइड 
  • स्लाइड को उल्टा पकडे ! दायें हाथ से ब्रिज ब्लाक उठाये और फायरिंग [इन का दूसरा हिंस्सा स्लाइड के सुराख़ में डाल दे ! ब्रिज ब्लाक को थोडा पीछे दबाते हुए स्लाइड में ठीक से बिठाडे !
  • राइफल को उठाओ , उजल निचे तरफ रखते हुए स्लाइड और ब्रिज ब्लाक को बाएँ हाथ से उठाओ, ब्रिज ब्लाक के निछे ऊँगली रखते हव स्लाइड और ब्रिज ब्लोक को बॉडी के अन्दर दाखिल करे और बॉडी कवर को लगा दे !
  • यकीं करो की सेफ्टी स्कैच "S" पर है ! रोफ्ले को बंद करे ( अगर राइफल का सेफ्टी कैच "R" पर रख कर जोड़ा जय तो हो सकता है राइफल ना जुड़े , ट्रिगर  ना दबे और सेफ्टी कैच ना लगे ). इसको दूर करने के लिए राइफल को फिर से खोले सेफ्टी कत्च को "S" पर करे और जोड़ दे !
  • जोड़ने से पहले यकीं करो की रिटर्निंग स्प्रिंग रॉड बट के सेंटर की सीध में है ! अगर ऐसा नहीं है तो रॉड और बट कैप दोनों को नुकसान हो सकता है 

जरुर पढ़े :हरकत करते हुए टारगेट पे कैसे एम लेना चाहिए 

पिस्टन और गैस प्लग को जोड़ना(Piston aur gas plug ko jodna)

  • पिस्टन स्प्रिंग किसी भी तरफ से पिस्टन पर चढ़ाये . यह ध्यान में रखे की स्प्रिंग पिस्टन के अगले उपरी सिरे तक पहुच गया हो !
  • पिस्टन और स्प्रिंग को सिलिंडर में दाखिल करे और गैस प्लग को लगते हुए उल्टा लगते हुए निचे लगाये जहा तक प्लग आसानी से जा सके . ड्रिल कार्ट्रिज या कॉम्बिनेशन टूल की मदद से गैस प्लग प्लंजर को दबाये  और गैस प्लग को घडी की सुई के उलटे रुख इतना घुमाये की प्लग का कटा हुआ हिस्सा ऊपर आ जाये ! प्लंजर पर से  दबाव को हटाये और यकीं करे की गैस प्लग ठीक से लग गया है ( राइफल वाला  अमुनिसन फायर करने के लिए तैयार है अगर राइफल granade फायर के लिए तैयार करना है तो गैस प्लग को  इसे उलटे घुमाये !.

7.62 mm एसएलआर राइफल का मग्जिन का खोलना और जोड़ना

मग्जिन का खोलना (7.62m slr ke magjin ko kholna)

  • मग्जिन को खोलने से पहले इसके स्प्रिंग को दबाकर टेस्ट करे! अब मग्जिन को बाएँ हाथ में इस तरफ से पकडे की बॉटम प्लेट ऊपर की तरफ और मग्जिन की बड़ी साइड आगे की तरफ हो !
  • रिटेनर स्टड को इतना निचे दबाये की बॉटम प्लाते आजाद हो जाये ! अब बॉटम प्लेट को अहिस्ता से निकले ! दाहिने रखे की मग्जिन स्प्रिंग के ऊपर बाएँ साथ से उन्गुथा से काबू रखा जाये !
  • मग्जिन स्प्रिंग और प्लातेफ़ोर्म को अलग करे !मग्जिन को उसी समय खोला जाय जब उसकी सफाई ज़रूरी हो ताकि स्प्रिंग जल्दी कमज़ोर ना हो जाये !
मग्जिन का जोड़ना (Magjin ko jodna)
  • मग्जिन प्लेट फॉर्म , स्प्रिंग और रिटेनर को मग्जिन केस में अन्दर  डाले !
  • स्प्रिंग को दबाते हुए बोत्तम प्लेट को लगादे  ! यकीं करे की रिटेनर स्टड ठीक से बहार निकल ए!
  • प्लेटफार्म को  दबाते हुए मग्जिन को चेक करे 

इस प्रकार से 7.62 mm एसएलआर को खोलना , जोड़ना और मग्जिन का खोलना और जोडा जाता है !

अगर पोस्ट पसंद आएतो  लाइक और शेयर जरुर  करे !

02 मई 2016

7.62mm SLR का निरिक्षण के लिए जाँच शाश्त्र की करवाई और अहमियत

 इस से पहले के पोस्ट में 7.62 mm एसएलआर के बेसिक डाटा के बारे में हम बात कर चुके है इस पोस्ट में हम जानेगे 7.62 mm  हैंडलिंग करते समय सुरक्षा के दृष्टी से ध्यान में रखने वाली बाते  इत्यादी !


7.62 mm एसएलआर एक बहुत ही  कारगर हथियार है जो की पुलिस और आर्म्ड फ़ोर्स के जवानों का एक जातीय हथियार है इसलिए पुलिस ट्रेनिंग(police training) में इस हथियार के ट्रेनिंग(Weapon training) पे बहुत ही बल दिया जाता है !


 जैसे की हम जानते है है की ये जवान का जातीय हथिअर है इस लिए सभी जवानों को इसकी सुरक्षित हैंडलिंग कैसे करे इसके बारे में जानकारी होनी चाहिए !इसे आप शुरु शुरू का काम या सुरक्षा सम्बंधित उपाय बोल सकते है जब भी हम एसएलआर को हैंडलिंग या ड्यूटी के लिए ले जाते है तो निम्लिखित सुरक्षा सुनिश्चित करने वाली कार्य काना चाहिए ! पहला कम है राइफल का मुलाहिजा करना ! "निरिक्षण के लिए जाँच सशत्र के लिए(Nirikshan ke liye janch shashtr)"  इस वर्ड ऑफ़ कमांड पे करवाई इस प्रकार से करे !
 निरिक्षण के लिए जाँच सशत्र के लिए मेंकरवाई और  देखने वाली बातें (Nirikshan ke liye janch shashtr ki karwayi kaise karte hai )   ! 

  • बाएँ पांव को आगे लो साथ ही राइफल को दाहिने हाथ से बदन के सामने इस प्रकार उछालो की राइफल बाएँ हाथ से फ्रंट हैण्ड गार्ड और दाहिने हाथ से पिस्तौल ग्रिप से पार्कि जाये ! मजल ऊपर राइफल तकरीबन 45 डिग्री के एंगल पर हो !
  • यकीं करे की सेफ्टी कैच  'S' पर है और राइफल को कॉक करो . कॉक करने के लिए कोक्किंग हैंडल को खड़ा करे और पीछे खींचे ! 
  • बाएँ हाथ  की बिच वाली अंगुली से होल्डिंग ओपनिंग कैच को लगाये और बाएँ हाथ को फ्रंट हैण्ड गार्ड पर ले जाए !
  •  राइफल को थोडा और बाएँ तरफ टर्न करे और इजेक्शन स्लॉट से देखे की मग्जिन और चैम्बर खाली है !
अगर मग्जिन और चैम्बर खाली है तो आगे हुकुम मिलेगा "चाल वाले पुर्जे आगे कर " इस पे करवाई इस प्रकार से करे और इस करवाई  में देखने वाली बातें :
  • कोक्किंग हैंडल  पूरा पीछे खींचे और आगे जाने दे ! सेफ्टी कैच को दाहिने हाथ के अंगूठे से "R" पर करे और ट्रिगर को दबाये ! 
  •  सेफ्टी कैच "S" प् करे , राइफल को निचे लाये 

और (ट्रेनिंग के दौरान  हो तो )

  • राइफल को दोनों घुटनों के बिच में पकडे !
  • पाउच से खाली मगज़ीन और ड्रिल कट्रिज निकालो , मुलाहिजा करे और उसके बाद मग्जिन और ड्रिल कट्रिज को पाउच में बंद कर ले  और राइफल को पकड़ के सावधान पोजीशन में खड़ा हो जाएँ !
  • उस्ताद अपना राइफल रख करके स्कौड़ का मग्जिन और ड्रिल कट्रिज को एक एक करके मुलाहिजा करेंगे  और यकीं करेंगे की कोई चिन्दा कार्ट्रिज ना हो !
  • सब ठीक हो तो मग्जिन और कट्रिज को पाउच में रखे और पाउच की बटन बंद करे ! उसके बाद राइफल को साइड में ले जाये और आराम से खड़े हो जाएँ !

ये सुरक्षा सम्बंधित करवाई  पर जरुर करे (SLR ke handling ke samay suraksha se sambandhit aur baten)

  • एसएलआर का ट्रेनिंग  क्लास शुरु होने से पहले !
  • फायरिंग रेंज पर फायर करने से पहले और फायर के बाद !
  • कैंप ड्यूटी या पेट्रोलिंग या किसी भी ड्यूटी से आने के बाद ,
  • राइफल को लेते  समय या देते समय ,
  •  जब भरी हुए राइफल किसी को देनिहो तो सेफ्टी कात्च स पर और मजल को सुरक्षित दिशा में करते हुए दे और साथ ही लेनेवाले को बता दिया जाये की राइफल में इतनी राउंड भरी हुई है !
  • कभी भी राइफल के साथ खिलवाड़ करते हुए अपने साथी के तरफ पॉइंट नहीं क्या जाय !


निरिक्षण के लिए जाँच सशत्र सुरक्षा के दृष्टी से बहुत ही अहम् ड्रिल है इसे आम तौर पे सभी फ़ोर्स में जहा हथियार के साथ ड्यूटी की जाती वह इसे बिना भूले प्रैक्टिस में लायी जाती है !

और जब कभी कोई सेक्शन या प्लाटून हथियार लेके ड्यूटी पे गई है तो ये जिम्मेवारी सभी जवानों के साथ साथ उस सेक्शन/प्लाटून के कमांडर की है की वो हथियार लेंते और हथियार जमा करते समय अपने स्क्वाड के जवान का "निरिक्षण के लिए जाँच सज की करवाई जरुर करा ले !और ये देखा गया है की जब भी एक्सीडेंटल फायर कोटे में हथियार लेते या जमा करते हुवा  है उस समय निरिक्षण के लिए जाँच सज की करवाई अच्छी से नहीं की गयी है इसलिए ये एक्सीडेंट हुवे है 


29 अप्रैल 2016

एक मिनट ड्रिल: मार्च पास्ट में गलती ढूढना!

पुलिस ट्रेनिंग(Police Training) में एक  मिनट ड्रिल(One Minute  Drill) का एक अपना मह्त्व् है ! उसी एक मिनट ड्रिल की श्रृखला को आगे बढ़ाते हुवे आज हम मार्चिंग स्क्वाड के अन्दर गलतिया ढूढ़ने के एक मिनट ड्रिल के बारे में बात करेगे !


जरुर पढ़े : हेवर सेक को जल्दिबाज के साथ भरना और दौड़ लगाना 
पुलिस ट्रेनिंग अकादमी( Police training Academy)या पुलिस ट्रेनिंग सेन्टर (Police Training Center)पे जहा की पुलिसमैन को ट्रेनिंग दी जाती है उसमे ये देख गया है की बहुत बार जवान बहुत सा गलतिय अनजाने में करता है और  बहुत बार उस्ताद के  बताने पे भी वह नहीं समझ पता है की वो क्या गलती कर रहा है !जैसे की मार्चिंग करते समय बहुत बार जवान थोडा आगे झुक कर चलता है या हाथ का स्विंग ठीक नहीं, फ्लैट फूट मार्च कर रहा है इत्यादि  !

जरुर पढ़े :सही  तरह से यूनिफार्म पहनना 

 ये गलतिया ओ अनजाने में करता है क्यों की उसे पता ही नहीं चलता है की ओ झुक कर चल रहा  है  या हाथ का स्विंग ठीक नहीं है ! इस एक्सरसाइज के करने से ट्रेनीज खुद हु देख लेता है की मार्च पास के दौरान क्या क्या गलतिया आम तौर पे होती है और उसके सुधरता है

March Past
March Past
एक मिनट ड्रिल करने का तरीका(How to conduct one minute drill)

यह एक सामूहिक एक्सरसाइज है जिसमे हम पुरे क्लास को एक जगह बैठा देते है और उन्हें उनके द्वारा किया गया मार्च पास्ट या किसी और ग्रुप के द्वारा किया गया मार्च पास्ट का विडियो या मोबाइल पे रिकॉर्ड किया हुवा विडियो दिखाते है और उनको बोलते है की इस मार्च पास्ट में उन्हें क्या क्या गलतिया दिखाई दे रही है उसे बताये !

जरुर पढ़े : क्लासिफिकेशन ऑफ़ एक मिनट ड्रिल 
इस एक  मिनट ड्रिल का फायदा(Benefit of one minute drill) :
इसे जवानों को आपनी गलतिय खुद को दिखाई देती है जिसे ओ आसानी से समझ जाता है की ओ क्या गलती कर रहा है ! और इसके साथ ही उसे दुसरे के गलतियों को भी देखने का मौका मिलता है जिसे उन गलतियों को ओ अपने आदत  में आने से रोकता है या ऐसा आचरण करता है जिसे की उसके अन्दर ये गलतिया  न आये !


28 अप्रैल 2016

एक मिनट ड्रिल - सही तरह से यूनिफार्म पहनना

इस पोस्ट में एक मिनट ड्रिल का एक और पोस्ट देखेंगे जिसका विषय है टर्न आउट चेकिंग (turn out checking in one minute drill) ! सही तरह से  यूनिफार्म पहना उनता ही अहम जितना की सही समय पे ड्यूटी पे पहुचना या अलर्ट ड्यूटी करना  है  ऐसे तो सही तरह से ड्रेस सभी को पहनना चाहिए लेकिन विशेषकर आर्म्ड फ़ोर्स के जवानों को  ये और भी अहम हो जाता है  क्यों की सही ड्रेस से जनता के बीच आर्म्ड फ़ोर्स का एक अच्छा छवि बनता है  और आपराधि लोगो के बीच भय पैदा होता है !

यूनिफार्म की पहनावा देख कर उस फ़ोर्स की अनुशासन और उसकी काबिलियत का पता चलता है  क्यों की ये देखा गया है एक अच्छा अनुशाषित और ट्रेन जवान हमेशा अच्छा टर्न आउट में रहता है ! अच्छा टर्न आउट उस जवान के साथ साथ उस फ़ोर्स का भी अच्छा छवि जनता के बीच बनता है जिस फ़ोर्स के ओ जवान सम्बंधित रहता है !


Turn out checking
Turn out checking
टर्न आउट चेकिंग एक मिनट ड्रिल करने का तरीका (turn out checking drill karne ka tarika ) :
  1.  इसमें दो जवानों को एक दुसरे के सामने खड़ा कर देने का और जवानों को आदेश देनेका की एक मिनट के अन्दर एक दुसरे के यूनिफार्म के पहने के दौरान हुई गलतियों को ढूढो!
  2. इस ड्रिल का दुसरे तरीके से कर सकते है इसमें एक जवान को बहुत से गलतियो के साथ ड्रेस पहनाकर बुलाये और बाकि जवानों को एक एक कर बुलाये और एक मिनट के अन्दर गलती निकलने को बोले ! उस्ताद वही देखते रहे और लास्ट में अगर कोई ऐसी गलती रह जाती है उसे जवानों को बताये या कोई जवान गलती निकला है अगर वह गलत नहीं है तो उसे लास्ट में बताये. 
इस एक मिनट ड्रिल को जोड़ी जोड़ी में करे या दो  टीम में बाट कर किया जा सकता है जो टीम ज्यादा गलतिया  दुसरे टीम के टर्न आउट में ढूढ़ सकेगी ओ विजेता होगी
इन ड्रिल को करते समय, समय को पाबन्दी के साथ पालन करे जिससे ट्रेनीज के अन्दर एक प्रेशर बना रहे और ओ प्रेशर या कम समय में यूनिफार्म पाहते समय गलती न करे इसकी माजदा उसके अन्दर उत्पन्न हो जाये की ओ सही ड्रेस पहने !

इस ड्रिल का फायदा (Advantage of one minute drill of turn out checking ): ज्यादातर देखा गया है की हमे की ऑपरेशन या कही और ड्यूटी के लिए जाते समय बहुत ही कम समय मिलता है जिसके अन्दर सब रोतीं करनी है और ड्रेस भी पहना पड़ता है इसलिए इस ड्रिल को बार बार अभ्यास करने से ड्रेस पहनने में होने वाली गलतियों को दूर किया जासकता है या कम से कम किया जा सकता है और जवान के अंदर एक गुण आ जाएगी की ओ कम समय में खुद भी सही ड्रेस पहन सकता है और उसके किसी साथी के ड्रेस में कोई गलतिय है उसे दुरुस्त करने में अपने साथी का मदद भी कर सकता है !

यह रहा एक मिनुत ड्रिल का पोस्ट अगर ये पोस्ट पसंद आये तो लाइक और शेयर करे !

इंसास राइफल से स्टैंडिंग पोजीशन से फायर करने के तरीके और देखने वाली बातें !

ऐसे तो हम अपने पिछले पोस्टो में इंसास राइफल के लायिंग पोजीशन और निलिंग पोजीशन  से फायर करेने  और उसमे देखे वाली बातो के बारे में आलरेडी डिस्कस कर चुके है! इसलिए इस पोस्ट में हम केवल स्टैंडिंग पोजीशन और उसमे देखने वाली बातें के बारे में बात करेंगे .



स्टैंडिंग पोजीशन कब अख्तियार करते है
इंसास राइफल को हम स्टैंडिंग पोजीशन से फायर उस समय करते है जब की उस टारगेट को किसि और  पोजीशन  से  फायर डालना मुम्किन न हो  या हरकत के दौरान अचानक टारगेट सामने आ जाये ! तभी इस पोजीशन को इस्तेमाल करते है !
Firing in Standing Position
Firing in Standing Position
स्टैंडिंग पोजीशन  अख्तियार करने के तरीके :
  • टारगेट के तरफ फेस करे और  आधा दाहिने टर्न करे ! 
  • साथ ही राइफल को उछालते हुए बाएँ हाथ से ऐसे पकडे की मजल असमान की तरफ और बट छाती के सामने , 
  • पांव कद केमुताबिकखुला हुवा ,
  • बट को दाहिने कंधे के गद्दे में टीकाएँ. बाकि की पकड़ लायिंग पोजीशन की तरह ,
  • दाहिने कोहनी क ऊपर उठाएं ताकि कंधे में बट के लिए अच्छी जगह बने और 
  • राइफल को मजबूती से पकड़ा जाय  

इस प्रकार राइफल का ज्यादा से ज्यादा वज़न दाहिने हाथ पर होगा , बाएँ हाथ से राइफल को बाकि पोजीशन के तूलना आगे से पकडे ! ऐसा करने से राइफल को सहारा मिलेगा और राइफल ज्यादा नहीं हिलेगा !अपने पोजीशन को आखरी तक ठीक करने के लिए पांव को उस वक़्त तक हरकत दें जब तक की कुदरती तौर पर निशाना ना ले सके!
Firing in Standing Position from trench
Firing in Standing Position from trench
स्टैंडिंग पोजीशन मोर्चा या ट्रेंच में : मोर्चे में खड़े होकर अपनी हाइट के अनुसार मोर्चे को सेट करे !उसके बाद बदन के बाये हिस्से को मोर्चे की अगली दिवार से लगायें ! दाहिने पांव को थोडा पीछे लेते हुए बदन को आगे धकेले ! दोनों कोहनियों ट्रेंच से बहार या मोर्चे के ऊपर के दीवाल पे या बने हुवे होल अच्छे से जमाये ! और  चेस्ट के वज़न से कोहनियो को दबाकर रखे ! इस पोजीशन में हथियार की पकड़ और सपोर्ट लायिंग पोजीशन की तरह ही होगी !

इस तरह से हम इंसास राइफल के स्टैंडिंग  पोजीशन अपने है और इसके मजबूत पकड़ बनाने का तरीका उसी तरह है जैसे हम इंसास के लायिंग पोजीशन में डिस्कस किया गया है !

इन्हें भी  पढ़े: 
  1. AKM राइफल का बेसिक टेक्नीकल डाटा
  2. 7.62mm SLR के पार्ट्स का नाम और 7.62 mm SLRराइफल का चाल
  3. AKM का चाल और उसका पार्ट्स का नाम
  4. हरकती टारगेट पर पॉइंट ऑफ़ एम सेट करना !
  5. 2" मोर्टार का पार्ट्स और टेक्निकल डाटा
  6. AK-47 और INSAS Rifle में कौन बेहतर ?
  7. 5.56 mm INSAS राइफल के मग्जिन को भरना खाली करना और रेंज लगाना
  8. इंसास राइफल को भरना, खाली करना, रेडी और मेक सफे कैसे करते है
  9. INSAS राइफल के फायरिंग पोजीशन और मज़बूत पकड़ बनाने के तरीके -I
  10. इंसास राइफल में निलिंग पोजीशन के तरीके और इसमें देखनेवाली बाते !
  11. इंसास राइफल से स्टैंडिंग पोजीशन से फायर करने के तरीके और देखने वाली बातें !

इंसास राइफल में निलिंग पोजीशन के तरीके और इसमें देखनेवाली बाते !

जैसे की आप जानते है की इंसास राइफल एक जवान का जातीय हथियार है इसलिए हर एक जवान को इंसास की चाल, इंसास की अन्दर पड़नेवाली रोके और फायरिंग पोजीशन के बारे में जानकारी होनी   चाहिए ! इसी कड़ी में इंसास के लायिंग पोजीशन में फायरिंग के बारे मे  पहले हम डिस्कस कर चुके है! इस पोस्ट  में हम  इंसास राइफल से निलिंग और सिटींग पोजीशन(INSAS Rifle ki sitting aur kneeling position) से कैसे फायर करते है और इन पोजीशनस में ध्यान में रखने (INSAS Rifle ki sitting aur kneeling position me dhya me rakhnewali bate )वाली बाते !



इंसास का निलिंग  पोजीशन(INSAS Rifle ki kneeling position kaha apnate hai )
 : समतल और अपने सामने उठी हुई ज़मीं के सतह पर निकलने वाले टारगेट पर फायर करने के लिए  के लिए अपनाया जाता है ! इस पोजीशन की सबसे बड़ी खूबी ये होती है की हथियार की लाइन ऑफ़ फायर को जल्दी और असहनी से बदला जा सकता है !


5.56mm INSAS Rifle kneeling position
5.56mm INSAS Rifle kneeling position
 निलिंग अन सपोर्टेड पोजीशन अख्तियार करने के तरीका (INSAS Rifle ki kneeling position kaise apnate hai):

  • सबसे पहले टारगेट की तरफ फेस करें और बाएँ पांव को टारगेट सिधाई में करें  
  •  इंसास राइफल को उछालते हुए बाएँ हाथ में टोल वाली जगह से पकडे  , मजल आगे और ऊपर की तरफ हो !
  • दाहिने घुटने को काफी दाहिने रखते हुए दाहिने  घुटने पर बैठ जाये !
  • अगर संभव होतो बदन का बोझ एडी पर टीकाएँ !
  • बाएं कोहनी को बाएँ घुटने पर इस प्रकार रखो की कोहनी की हड्डी से अलग हो !
  • दाहिने हाथ से पिस्तौल ग्रिप को पकडे और बट को दाहिने अंधे के गद्दे इ जमाओ और दाहिने कोहनी को ऊपर और ज़मीं के सामानांतर रखें ऐसा करने से बट को कंधे में ज़माने के लिए काफी जगह मिलेगी !

निलिंग  सपोर्टेड पोजीशन अख्तियार करने के तरीका :

  • सबसे पहले ऊपर बताये हुए तरीके  से निलिंग अन  सपोर्टेड पोजीशन अख्तियार करे ! 
  • अब इतना आगे हरकत करें की बाएँ हाथ और बाएँ पांव सपोर्ट के साथ मिल जाए !
  • राइफल का कोई भी पार्ट्स सपोर्ट के साथ नहीं लगना चाहिए नहीं तो फायरर  को जल्दी जल्दी पॉइंट ऑफ़ एम बदली करने में दिक्कत होगी !
सिटींग पोजीशन( INSAS Rifle ke Sitting position kaha apnate hai)  : यह पोजीशन उस समय अख्तियार करते है जब जब आड़ निलिंग पोजीशन से छोटा हो और ढालवार ज़मींन पर पोजीशन लेना हो तो ऐसे में सिटिंग पोजीशन को अपनाते है : 

5.56mm INSAS Rifle Sitting position
5.56mm INSAS Rifle Sitting position
सिटिंग  पोजीशन अख्तियार करने के तरीका ( INSAS Rifle ke Sitting position kaise apnate hai) :
  • ढालवार ज़मींन पर पोजीशन लेना हो तो इस  में सिटींग पोजीशन लेते समय एडियो को ज़मीं पर जामा दिया जाए जिससे बदन को स्थिरता मिले !
  • पोजीशन इसप्रकार ले की टारगेट दिखाई दे !
  • बाएँ पांव को टारगेट की सिधाई में करें ! दाहिने पांव को दाहिने और आगे करें !
  • बाएँ हाथ से राइफल पकडे और दाहिने हाथ  से ज़मींन का सहारा लेते हुए बैठ जाएँ !
  • बाएँ हाथ की पकड़ को दुरुस्त करें और उसके बाद दाहिने घुटने  को दाहिने कोहनी के निचे करें 
  • और दुरुस्त शिस्त ले!
इस प्रकार से हम इंसास राइफल से निलिंग और सिटिंग पोजीशन अख्तियार करते है ! और इस पोजीशन में भी पकड़ मज़बूत बनाने का सिधान्त उसी प्रकार है जैसे हम लायिंग पोजीशन में मज़बूत पकड़ बनाते है

इन्हें भी  पढ़े: 
  1. AKM राइफल का बेसिक टेक्नीकल डाटा
  2. 7.62mm SLR के पार्ट्स का नाम और 7.62 mm SLRराइफल का चाल
  3. AKM का चाल और उसका पार्ट्स का नाम
  4. हरकती टारगेट पर पॉइंट ऑफ़ एम सेट करना !
  5. 2" मोर्टार का पार्ट्स और टेक्निकल डाटा
  6. AK-47 और INSAS Rifle में कौन बेहतर ?
  7. 5.56 mm INSAS राइफल के मग्जिन को भरना खाली करना और रेंज लगाना
  8. इंसास राइफल को भरना, खाली करना, रेडी और मेक सफे कैसे करते है
  9. INSAS राइफल के फायरिंग पोजीशन और मज़बूत पकड़ बनाने के तरीके -I
  10. इंसास राइफल में निलिंग पोजीशन के तरीके और इसमें देखनेवाली बाते !
  11. इंसास राइफल से स्टैंडिंग पोजीशन से फायर करने के तरीके और देखने वाली बातें !


Add