Police Uniform लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Police Uniform लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

18 मार्च 2018

पुलिस यूनिफार्म पहनते समय ध्यान में रखने वाली बाते

पिछले पोस्ट में हमने पुलिस की छवि और पुलिस ड्यूटी के बारे में जानकारी प्राप्त  की इस पोस्ट में हम पुलिस ड्रेस के पहने और ड्रेस पहनते समय ध्यान में रखने वाली बाते(Dress pahnna aur turn out ke lie dhyan me rakhnewali bate ) !


ड्रेस पहनने और ड्रेस पहनते समय ध्यान में रखने वाली बाते इस विषय के बारे में जानकारी आम तौर पर पुलिस ट्रेनिंग के दौरान दिया जाता है जिसमे  पुलिस फाॅर्स  को नये ज्वाइन करने वाले जवानों को यूनिफार्म पहनने के बारे में शिक्षा दी जाती है ! वह भी कोई एक पीरियड ही होता है लेकिन उसको ड्रिल के दौरान बड़ी सख्ती के साथ आमल में लाया जाता है !


मै इस पोस्ट में उसी अपनी पुराणी सिखलाई की बाते को एक लिखित रूप देने का कोशिश करूँगा की यूनिफार्म पहनते समय किन मुख्य बातो को ध्यान में रखा जाय !


जरुर पढ़े :V.I.P. सिक्यूरिटी बंदोबस्त ड्यूटी में पुलिस की भूमिका 

इस पोस्ट को अच्छी तरह से समझने के लिए हमने निम्न भागो में बाँट दिया है :
1. सर का पहनावा (Head Gear pahnne ki janakari)
2.शर्ट पहन ने का तरीका  (Shirt pahnne ki janakari)
3. बेल्ट पहनने का तरीका (Belt Pahnte samay dhyan me rakhne wali bate)
4. नेकर और फुल पेंट पहने के समय ध्यान में रखने वाली बाते (Full pent pahnte samay dhyan me rakhne wali bate)
5. बूट या जूता पहनने का तरीका (Boot/Shoes pahnte samay dhyan me rakhne wali bate
6. एंकलेट पहनने का तरीका(Ancklet pahnne ka tarika) :


1. सर का पहनावा (Head Gear pahnne ki janakari): सर के ऊपर टोपी , कैप, या पगड़ी पहनते समय निम्न बातो को ध्यान में रखना चाहिए ! यह पूरी लिस्ट नहीं है लेकिंन  इन बातो को ध्यान में रखे उच्च अधिकारिओ या उस्तादों के द्वारा टूकाइ नहीं होगी और आपका टर्न आउट उचित तरह का होगा !
(a) सामने ने से देखने वाली बाते 
  • का टोपी आप पहन रहे है व साफ सुथरी और तेल मुक्त है !
  • क्या हेड गियर ठीक रखा हुवा है अथवा ओ बे तरतीब आगे पीछे या साइड में झुका हुवा तो नहीं है !
(a) पीछे से से देखने वाली बाते 
  • .क्या हेड गियर पीछे से साफ सुथरा है
  • .क्या बाल  कटे है. यदि सक है तो जवान की टोपी उतरने को कहा जय ताकि यह देखा जा सके की सर का बल ठीक से कटा हुवा है.
  • .चेहरा और गर्दन साफ सुथरी और हजामत /शेव बनी हवी.
  • .हाथ के नाख़ून कटे हुवे और हाथ में तमाकू या पण की दाग नहीं होनी चाहिए.
  •   मुह में गुटका , पान या कोई और पदार्थ तो  नहीं रखा है !.

2.शर्ट पहने का पहनावा (Shirt pahnne ki janakari): शर्ट पहनते हुए निम्न बातो को ख्याल रखना चाहिए !यह पूरी लिस्ट नहीं है लेकिंन  इन बातो को ध्यान में रखे उच्च अधिकारिओ या उस्तादों के द्वारा टूकाइ नहीं होगी और आपका टर्न आउट उचित तरह का होगा !

(a)आगे से देखने वाली बाते :
  • कमीज ठीक से आयरन की हुई और ठीक से पहनी हुई होनी चाहिए !
  • .अच्छी तरह से कलफ लगी हवी हो आस्तीन ठीक तरह मुड़ी हवी हो यदि लम्बी बाजु की हो तो.
  • .बटन ठीक से टेक हुवे हो.
  • .रैंक के बैज साफ और दुरुस्त से सिला हुवा होना चाहिए.
  • .सिलाई के धागे दिखाई नहीं देना चाहिए.
  • .यदि टुनिक पहनी जाय  तो यह देख लेना चाहिए की कमीज का कलर और टाई साफ और दुरुस्त हो.
  • .यह भी देख लेन चाहिए की बटन साफ और ठीक तरह से लगे है.
(b) पीछे से
  • क्या कॉलर साफ है.
  • .क्या कमीज पीछे से खिची हुयी है और ठीक से तंगी हवी है.

जरुर पढ़े :थाना इंचार्ज के चुनाव ड्यूटी सम्बंधित चेक लिस्ट


3. बेल्ट पहनने का तरीका (Belt Pahnte samay dhyan me rakhne wali bate):बेल्ट पहनते हुए निम्न बातो को ख्याल रखना चाहिए !यह पूरी लिस्ट नहीं है लेकिंन  इन बातो को ध्यान में रखे उच्च अधिकारिओ या उस्तादों के द्वारा टूकाइ नहीं होगी और आपका टर्न आउट उचित तरह का होगा !

  • .इसे इतना टाइट फिट होना चाहिए की परेड के बिच संगीन का वजन इसे एक तरफ निचे न खीच सके.
  • .बकल बीचो बिच सामने की ओर कपड़ो के बटन की लाइन में होनी चाहिए. 
  • यदि वेब बेल्ट तो पीतल का हुक बकसुल से एक इंच की दुरी पे हीनी चाहिए.
  • .बेल्ट में पीतल का जो हिंसा हो ओ अच्छी तरह से पौलिस किया हुवा होना चाहिए.
  • .वेबिग और स्ट्रेप टाइट बंधे हो.
  • .बकसुल अगर पीतल के हो तो पोलिस किया हुवा हो चाहिए.
  • .यदि टुनिक पर क्रॉस बेल्ट पहनी जाय  तो यह देख लेना चाहिए की यह कालर के सिरे से पहले दो बटन के बिच क्रॉस बेल्ट क्रॉस  करती हो.
जरुर पढ़े :चुनाव के दौरान पुलिस का कर्तव्य

4. नेकर और फुल पेंट पहने के समय ध्यान में रखने वाली बाते 
(Full pent pahnte samay dhyan me rakhne wali bate): निकर या फुल पेंट पहनते हुए निम्न बातो को ख्याल रखना चाहिए !यह पूरी लिस्ट नहीं है लेकिंन  इन बातो को ध्यान में रखे उच्च अधिकारिओ या उस्तादों के द्वारा टूकाइ नहीं होगी और आपका टर्न आउट उचित तरह का होगा !

  • यह देखना चाहिए की वह स्वकृत रंग के है.
  • यह देखना चाहिए की वह ड्रेस  के नियमानुसार  बने है!
  • और ठीक तरह  आयरन किये हुवे हो.
जरुर पढ़े :फर्स्ट इनफार्मेशन रिपोर्ट में होनेवाली कुछ कॉमन गलतिया

5. बूट या जूता पहनने का तरीका (Boot/Shoes pahnte samay dhyan me rakhne wali bate )बूट या जूता पहनते हुए निम्न बातो को ख्याल रखना चाहिए !यह पूरी लिस्ट नहीं है लेकिंन  इन बातो को ध्यान में रखे उच्च अधिकारिओ या उस्तादों के द्वारा टूकाइ नहीं होगी और आपका टर्न आउट उचित तरह का होगा !

  • .सही पैटर्न का हो 
  • पोलिस किया हुवा होना चाहिए !
  • और सावधान हालत में पैर का कोण  ठीक होना चाहिए(६० डिग्री)
  • और अगर राइफल लिया हो तो राइफल का तो बूट की तो की लाइन में होना चाहिए.
  • .यह देखना चाहिए की एड़िया मिली हवी हो और सीध में हो.

जरुर पढ़े : 6 कॉमन गलतिया अक्सर एक आई ओ सीन ऑफ़ क्राइम पे करता है

6. एंकलेट पहनने का तरीका(Ancklet pahnne ka tarika) :
  • यह इतने बड़े माप के होने चाहिए की सिकुडन न पड़े
  • अन्क्लेट का मुह खुला हुवा नहीं होना चाहिए 
  • अन्क्लेट बहार को उठा हुवा नहो होना चाहिए 
  • अन्क्लेट टाइट फिट होने चाहिए की सीधे रहे और टखने पर घूम न जाये

जरुर पढ़े : क्राइम सीन पे सबसे पहले करनेवाले काम एक पुलिस ऑफिसर के द्वारा


इस प्रकार से पुलिस यूनिफार्म पहनते समय कुछ बेसिक बातो को ध्यान में रखने से सम्बंधित पोस्ट समाप्त हुई !उम्मीद है की पोस्ट पसंद आएगा ! अगर ब्लॉग या पोस्ट से सम्बंधित कोई सुझाव हो तो निचे के कमेंट बॉक्स में जरुर लिखे ! इस ब्लॉग को सब्सक्राइब या फेसबुक पेज को लाइक करके हमलोगों को प्रोतोसाहित करे !
इन्हें भी  पढ़े :

  1. पुलिस ड्यूटी
  2. फर्स्ट इनफार्मेशन रिपोर्ट में होनेवाली कुछ कॉमन गलतिया
  3. 6 कॉमन गलतिया अक्सर एक आई ओ सीन ऑफ़ क्राइम पे करता है
  4. क्राइम सीन पे सबसे पहले करनेवाले काम एक पुलिस ऑफिसर के द्वारा
  5. बीट और बीट पेट्रोलिंग क्या होता है ?एक बीट पट्रोलर का ड्यूटी
  6. पुलिस नाकाबंदी या रेड् क्या होता है ?नाकाबंदी और रेड के समय ध्यान में रखनेवाली बाते 
  7. निगरानी और शाडोविंग क्या होता है ? किसी के ऊपर निगरानी कब रखी जाती है ?
  8. अपराधिक सूचना कलेक्ट करने का स्त्रोत और सूचना कलेक्ट करने का तरीका
  9. चुनाव के दौरान पुलिस का कर्तव्य
  10. थाना इंचार्ज के चुनाव ड्यूटी सम्बंधित चेक लिस्ट

21 मई 2016

ड्रिल : पुलिस यूनिफार्म पहनते समय देखनेवाली बातें

पिछले पोस्ट में हमने पुलिस यूनिफार्म का महत्व और उसके इतिहास के बारे में जानकारी शेयर किये ! इस पोस्ट में हम जानेगें की पुलिस यूनिफार्म को पहनते समय ध्यान में रखने वाली बाते ! 


जैसे हम जानते है की किसी युनिटके जवानों का  ड्रिल दिखकर यह पता लगाया  जा सकता है की उस यूनिट  के अन्दर  डिसिप्लिन के स्तर क्या है उसी तरह से किसी जवान या अधिकारी का यूनिफार्म पहनने और उसके रख रखाव का तरीका देख कर उस जवान या अधिकारी का व्यक्तिव के बारे में जाना जा सकता है ! 


 अगर किसी जवान या अधिकारी का टर्न आउट उत्तम स्तर का है, तो इससे उस जवान/अधिकारी  का पर्सनालिटी  का पता चलता है! और जवान/अधिकारी   की self-discipline, loyal, hard worker और trustworthy  का पता लगता है  जब की खराब  टर्न आउट वाले पुलिसमैन  देखने पे जो उसकी और पुलिस की  छवि  जन मानस के दिमाग में बनता है वह है  की ये पुलिसवाला indiscipline , कामचोर और अविश्वासी है यानि अगर आप का टर्न आउट ख़राब है तो आप आम आदमी को उतना प्रभावित नहीं कर सकते है और आम आदमी आपके और आकर्षित नहीं होगा  ! और सीनियर अधिकारी उसको  डाटते फटकारते  रहेगे और  ऐसे किसी बेकार जगह पे ड्यूटी के लिए डाल देंगे जिसकी कोई अहमियत ना हो ! कोई भी पुलिस जवान या अधिकारी अच्छी टर्न आउट तभी मेंटेन कर सकता है जब ओ यूनिफार्म पहनते समय अपने आप को गौरवान्वित महसूस करता हो !

Policeman in uniform 

एक प्रभाविक पुलिस ऑफिसर बनने में टर्न आउट का बहुत महत्व होता है ! सही  टर्न आउट कैसे हासिल करे इसके सन्दर्भ में पुलिस ड्रिल मैन्युअल में बहुत ही स्पस्ट लिखा हुवा है की  यूनिफार्म पहनते समय किन किन बाते का ध्यान रखा जाय ! जैसे :
  •     टोपी या कैप 
1.     टोपी या कैप आपके अपने आर्गेनाईजेशन के pattern का हो  !
2.     सही साइज़ का हो 
3.     अगर बारेट कैप है तो सही तरह से सिर में बैठा हो और सही दाहिने ढलान बना हो जो दाहिने कण को अधि ढका हो !
4.     साफ सुथरा हो पसीना और तेल का कोई निशान हो !
5.     प्रोपर बल कटे हुए होने चाहिए !
  • चेहरा 
1.     दाढ़ी अच्छी तरह से बनी हुइ होनी चाहिए !
2.     अगर दाढ़ी रखने की अनुमति है तो दाढ़ी और मुछ अच्छी तरह से groomed हना चाहिए !
  • शर्ट 
1.     अच्छी तरह से सिला हुआ होना चाहिए और सरीर में पूरीतरह से बैठा हुवा होना चाहिए !
2.     अच्छी तरह से साफ और sleeves अच्छी तरह से rolled होना चाहिए अगर full sleeve शैर्ट है तो !
3.     सभी बटन अच्छी तरह से लगे हुए होने चाहिए , कोई बटन टूटा फूटा ना हो  !
4.     रैंक बैज साफ हो और अच्छी तरह से सही जगह लगा हुआ हो !
5.     शर्ट का सिलाई का धागा लटका हुआ दिखाई न दे !
6.     लान्यार्ड और विसल अच्छी तरह से लगा हुआ हो 
                                जरुर पढ़े: ड्रिल धीरे चल और थम का तरीका 
  • बेल्ट 
1.      बेल्ट टाइट होना चाहिए !
2.     बेल्ट का बकल सामने और शर्ट के बटन के सिधाई में होना चाहिए 
3.     अगर वेब बेल्ट पहने ओ तो उसका पटल का लूप अच्छी तरह से पोलिसद हो और दोनों लूप सही जगह पे लगा हुआ होना चाहिए और पिछे लगा हुआ लूप बिच्चो बिच होना चाहिए  !
4.      वबेल्ट अच्छी तरह से पोलिश किया होना चाहिए 

                              जरुर पढ़े : ड्रिल तेज चल और थम का तरीका 
  • फुलपैंट 
1.     पुलिस/मान्य  पैटर्न और अच्छी फिटिंग वाला होना चाहिए विशेष कर वेस्ट पर ! निचे की मोहडी न ज्यादा टाइट या न ज्यादा लूज ही ओना चाहिए !
2.     अच्छी तरह से साफ और आयरन किया हुआ होना चाहिए !
3.     बेल्ट के लिए बना हुआ लूग का साइज़ न बड़ा और नही छोटा होना चाहिए !
  • सोक्स(मोजा)
1.     ऊपर तक खीचा हुआ होना चाहिए !
2.     अगर इलास्टिक ख़राब हो गया हो तो रबर bend से ऊपर दबा हुआ होना चाहिए !
3.     फटा हुआ सॉक्स कभी नहीं पहनना चाहिए !

  • जूता 
1.     जूता मान्य पैटर्न का ही पहनना चाहिए !
2.     लैस टाइट और बिना किसी टर्न का होना चाहिए !
3.     जूता अच्छी तरह से पोलिश किया हुआ होना चाहिए !
4.     जुटे का सोले भी अच्छी तरह से साफ होना चाहिए 


उपरोक्त पॉइंट्स को ध्यान में रखना चाहिए  जबकभी भी यूनिफार्म पहनते है 

मान्य पैटर्न के जुटे आज कल  ऑनलाइन भी मिलते है जो सस्ता भी होते है अच्छा भी जिसे घर बैठे भी मंगाया जा सकता है 


Add