Search

03 January 2021

सैंडल किसे कहते हैं और मैप पर कैसे दिखाते हैं?Saddle kise kahte hai aur use map par kaise dikhya jata hai?

पिछले ब्लॉक पोस्ट में हमने रिज किसे कहते हैं और उसे मैप पर कैसे दिखाया जाता है उसके बारे में जानकारी प्राप्त की और अब हम आज के इस ब्लॉग पोस्ट में टोपोग्राफिकल फॉर्म जैसे पास सैंडल, क्रेस्ट, माउंड,  पठार, ड्यून किसे कहते हैं तथा उसे मैप पर कैसे दिखाया जाता है के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे।

इस पोस्ट को पढ़ने के बाद आप निम्नलिखित टोपोग्राफिकल फॉर्म तथा उसे मैप के ऊपर दिखाने की विधि के बारे में अच्छी जानकारी प्राप्त करेंगे ;
  1. दर्रा या पास किसे कहते हैं और उसे मैप पर कैसे दिखाया जाता है(Darra ya Pass kise kahte hai)?
  2.  सैंडल किसे कहते हैं और उसे मैप पर कैसे दिखाया जाता है (Saddle kise kahte hai)?
  3. क्रेस्ट किसे कहते हैं और उसे मैप पर कैसे दिखाया जाता है(Crest kise kahte hai)?
  4. पठार किसे कहते हैं और उसे मैप पर किस विधि से दिखाया जाता है?
  5. माउंड  किसे कहते हैं और उसका क्या उपयोग होता है(Mount kise kahte hai)?
  6. ट्यून किसे कहते हैं और यह कहां पाया जाता है(Dyune kise kahte hai)?
1. दर्रा या पास किसे कहते हैं और मैप पर कैसे दिखाते हैं? किसी पर्वतमाला की दो चोटियों के बीच जो नीचे और तंग जगह होती है उसे पास या दर्रा कहते हैं। इस जगह से पहाड़ के दूसरी ओर जाया जा सकता है। दर्रा पहाड़ की दो चोटियों को अलग अलग करता है। इसी प्रकार इसके कंटूर भी खींचे जाते हैं। इससे मैप के ऊपर निम्न प्रकार से दिखाया जाता है।

Pass (दर्रा )
2. सैंडल किसे कहते हैं और मैप पर कैसे दिखाते हैं? लगभग दो समान ऊंचाई वाली दो पहाड़ियों के बीच में या एक पर्वत की दो चोटियों के बीच में दबे हुए फोड़े समतल से भाग को सैंडल या कॉल कहते हैं। दूर से देखने पर या यह घोड़े की काठी की तरह दिखाई देता है। सैंडल का आकार दर्रा से मिलता जुलता रहता है इनमें एक पर किया है कि सैंडल दर्रा से ज्यादा चौड़ा और कम दबा हुआ होता है। इसे मैप पर निम्न प्रकार से दिखाया जाता है।


३. क्रेस्ट  किसे कहते हैं और उसे मैप पर कैसे दिखाया जाता है? लंबी और दूर तक फैली हुई पर्वत श्रृंखलाओं की चोटियों को मिलाने वाली कल्पनिक रेखा को क्रस्ट कहते हैं। जहां पहाड़ की खड़ी ढलान समाप्त होकर जब गोल चोटी शुरू होती है उसे श्रृंग या क्रश कहते हैं। मैप पर छोटी से छोटी गोल कार कंटूर रेखा जिसके भीतर दूसरी रेखा ना हो श्री या कैसे बनाती है। क्रेस्ट को मैप के ऊपर निम्न प्रकार से दर्शाया जाता है।


4. पठार या प्लेटो किसे कहते हैं और उसे मैप पर कैसे दिखाया जाता है? पहाड़ के ऊपर बने समतल भाग को पठार कहते हैं। इस पर खेती बाड़ी की जा सकती है। मैप पर इस भाग में कंटूर रेखाएं नहीं होती है इसके चारों तरफ छोटी-छोटी पहाड़ियां होती है।

5. माउंट किसे कहते हैं और इसका क्या उपयोग मैप रीडिंग में किया जा सकता है? मैदानी भाग में उभरा हुआ वह अकेला सा टीला माउंट कहलाता है जिस पर खड़े होकर चारों ओर का इलाका दिखाई देता है। मैप रीडिंग में माउंट का उपयोग एरिया ऑब्जर्वेशन करने के लिए किया जाता है। आमतौर पर मैप के ऊपर माउंट को रिलेटिव हाइट से दिखाया जाता है।
6. ड्यून किसे कहते हैं और यह कहां पाया जाता है? रेतीले इलाके में हवा द्वारा वह मिट्टी या रेट उड़ने से बनने वाले टीले ड्यूल कहलाते हैं। यह हवा के बहाव से बनते बिगड़ते रहते हैं और पहाड़ी के समान दिखाई देते हैं उनकी स्थित स्थाई नहीं होता है इसीलिए इन्हें मैप पर नहीं दिखाया जा सकता।


इस प्रकार से टोपोग्राफिकल फॉर्म जैसे सैंडल माउंट ड्यूल दर्रा से संबंधित या ब्लॉक पोस्ट समाप्त हुआ और उम्मीद है कि यह आप लोगों को लिए उपयोगी साबित होगा। अगर यह मेरा ब्लॉक ब्लॉक पोस्ट आपको पसंद आया हो तो मेरे ब्लॉक को शेयर और सब्सक्राइब करें और अगर कोई सुझाव मेरे ब्लॉक पोस्ट के बारे में हो तो नीचे के कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें इस ब्लॉग को सब्सक्राइब और फेसबुक पर लाइक करें और हम लोगों को और अच्छा करने के लिए प्रोत्साहित करें।

इन्हें  भी  पढ़े :
  1. मैप रीडिंग में दिशाओ के प्रकार और उत्तर दिशा का महत्व
  2. दिन के समय उत्तर दिशा मालूम करने का तरीका
  3. कन्वेंशनल सिग्न ,कन्वेंशनल सिग्न के प्रकार , कन्वेंशनल सिग्न बनाने का तरीका
  4. रात के समय उत्तर मालूम करने का तरीका
  5. सर्विस प्रोटेक्टर का परिभाषा और सर्विस प्रोटेक्टर का प्रकार
  6. सर्विस प्रोटेक्टर का उपयोग और सर्विस प्रोटेक्टर से बेक बेअरिंग पढने का तरीका
  7. 13 तरीके मैप सेट करने का !
  8. 5 तरीका मैप पे ऊपर खुद का पोजीशन को पता करने का
  9. 5 तरीको से मैप टू ग्राउंड और ग्राउंड टू माप जाने
  10. मैप रीडिंग के उद्देश्य तथा मैप रीडिंग के महत्व

No comments:

Post a Comment

Add