Search

04 September 2017

वर्बल आर्डर देनेका तरतीब और तरीका क्या होता है ?


पिछले पोस्ट में हमने ऑपरेशनल आर्डर के बारे में बाते की इस पोस्ट में हम वर्बल  आर्डर को देने का तरतीब और वर्बल आर्डर देने का तरीका(Verbal order dene ka tartib aur verbal order dene ka tarika) क्या होना चाहिए


इस पोस्ट को अच्छी तरह से समझने के लिए हमन इस पोस्ट को निम्न भंगो में बाँट दिया है :
वर्बल आर्डर देना
वर्बल आर्डर देना (प्रतीकात्मक )


  1. वर्बल आर्डर देते समय ध्यान में रखने वाली बाते (varbal order dete samay dhyan me rakhne wali bate)
  2. वर्बल आर्डर देने का तरतीब (Verbal order dene ka tartib)
  3. वर्बल आर्डर पास करने का तरीका (Varbal order pass karne ka tarika)



1. वर्बल आर्डर देते समय ध्यान में रखने वाली बाते (varbal order dete samay dhyan me rakhne wali bate):वर्बल आर्डर देते समय क्रम में देने के निम्न फायदे है :  
  • वर्बल आर्डर को एक तरतीब में देना चाहिए 
  • आर्डर देने वाले को  यकीं करना चाहिए की ऑपरेशन से सम्बंधित कोई पॉइंट छूता न जाये !
  • आर्डर लेने वाले को पता रहता है की आगे क्या आएगा वो उसी हिसाब से दिमागी तौर पे तैयार रहता है !
  • इसमें कमांडर प्रभावी तरीके से बिना हीचकिचाहट तथा विश्वास के साथ आर्डर दे सकता है  

2. वर्बल आर्डर देने का तरतीब (Verbal order dene ka tartib): आर्म्ड फ़ोर्स में वर्बल आर्डर देने का एक तरतीब होता है  वह इस प्रकार से है :
  • जमीनी निशान(Land Mark) : एक कमांडर जिस एरिया में ऑपरेट करता है उससे वह आमतौर पर सही तरीके से वाकिफ होता है , साथ ही वह यकीं करता है की उसके अधीनस्थ भी उस एरिया से अच्छी तरह से वाकिफ हो जिससे आर्डर देते समय उन्हें जमीनी डिटेल  से मिलाया जा सके तथा आर्डर को सही तरीके से क्रियान्वित किया जा सके ! बाकि ऑर्डर्स देने से पहले जमीनी निशानों को ही बताया जाता है ! कई बार कमांडर खुद एरिया के बारे में जनता है लेकिंग उसके अधिन्सत उस एरिया से सही वाकिफ नहीं होते है ! तब ऑर्डर्स किसी क्लॉथ मॉडल, ब्लैक बोर्ड मॉडल या सैंड मॉडल पर दिए जा सकते है ! सैंड मॉडल पर आर्डर देते समय जरुरी जमीनी निशानों को ही लिया जाना चाहिए ! जमीनी निशान लेने का तरीका यह है की एक बार पुरे आर्डर तैयार करने के बाद जो जो जमीनी निशान उस आर्डर में इस्तेमाल हुए है उसे अंडर लाइन कर लेना चाहिए उसके बाद उसे सही क्रम में लिख लेना चहिये !
  • खबर(Situation) : खबर ऑपरेशन से तथा प्राप्त करता से सम्बंधित होनी चाहिए !खबर अपने तथा विद्रोहियो के बारे में दी जाती है !
जरुर पढ़े :ROP लगाते समय एक कमांडर को ध्यान में रखनेवाली बाते !

  • इरादा(Mission) : इरादा आर्डर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है ! इरादा यह साफ जाहिर करता है क कमांडर क्या हासिल करना चाहता है ! इरादे को कम शब्दों में तथा क्लियर बताना चाहिए ! इरादा को बतादे समय इसे दोहराना चाहिए ! इरादे को अपने अधिनस्त से पूछ कर कन्फर्म कर सकते है ! इरादा हमेशा गा से होह्गा जसे - करेगा !
  • तरीका(Execution) : किसी ऑपरेशन को करने के लिए जो प्लान तैयार किया जाता है उस प्लान को क्रियान्वित करने के लिए जो करवाई की जाती है वो इस पाराग्राफ में आएगी ! यानि ऑपरेशन शुरू करने से समाप्त होने तक की कारवाही इस पैरा में आएगी ! हर एक ऑपरेशन के सब पैरा में कुछ फर्क हो सकता है लेकिंग क्रम वो ही रहेगा !
  • बंदोबस्त(Administrative & Logistics) : एक प्लाटून लेवल तक इन बातो को सामिल किया जाता है :
           (i) पानी तथा भोजन 
           (ii) हथियार और अमुनिशन 
           (iii) ड्रेस तथा इक्विपमेंट 
           (iv) मेडिकल 
           (v) गाडियो की व्यवस्था 
           (vi) घायलों तथा मृतकों को उठाने का व्यवस्था 
           (vii) अन्य कोई आवश्यक बाते 

  • मिलाप(Command & Electronics) : इसमें निम्न बातो को सामिल किया जाता है :
          (i) अपने हेड क्वार्टर तथा हायर हेड क्वार्टर की जगह
          (ii) मिलाप की जरिया अपने उछ मुख्यालयों तथा दूसरी कंपनी के साथ 
          (iii) चैनल 
          (iv) कॉल साइन 
          (v) पास वर्ड 
          (vi) पहचान के इशारे 
  • घडी मिलाओ(Synchronisation of watches) : मिलाप के बाद कमांडर कोई शक या सवाल पूछेगा तथा उन्हें दूर करेगा ! इसके बाद घडी मिलो की करवाई होगी ! घडी मिलाने का मतलब है की ऑपरेशन की सभी कार्यवाहियों को एक साथ सही समय पे पूरा किया जा सके !
3. वर्बल आर्डर पास करने का तरीका (Varbal order pass karne ka tarika):वर्बल आर्डर बटालियन स्टार या उससे ऊपर के स्टार पर टेलीफोन या ओर्लेस से दिया जा सकता है लेकिन प्लाटून लेवल टेलीफोन या वायरलेस के द्वारा वेर्बल आर्डर नहीं दिए जाते है बल्कि रूबरू दिए जाते है ! रूबरू वर्बल आर्डर देने का सबसे बड़ा फायदा यह है की कमांडर अपने व्यक्तित्व को अपनी अधिनस्थो के सामने पेश कर सकता है एवं अपने अधिनस्थो में विश्वास तथा जोश पैदा कर सकता है !  वर्बल आर्डर पास करने के तरीको में इसे सामिल करना चाहिए :


  • आदेश पास करते समय "O" ग्रुप को तरतीब से बैठना चाहिए और चेक करना चाहिए 
  • सुरक्षा सम्बंधित हिदायते पाहले ही जरी कर देनी चाहिए !
  • आदेश स्पष्ट तथा उच्ची आवाज़ में होनी चाहिए , पढना नहीं चाहिए 
  • आर्डर तरतीब से दिए जाए 
  • ऑर्डर्स में ऑपरेशन से सम्बंधित खबरे ही होनी चाहिए 
  • यकीं करना चाहिए की "O" ग्रुप आदेश को समझ गया हो 
  • ऑर्डर्स देने के लिए कमांडर को एरिया इसा सेलेक्ट करना चाहिए जहा से प्राप्तकर्ता जिस एरिया में ऑपरेट करने जा रहे हो उसे निगरानी में रख सके !
  • आदेश रुक रुक कर तथा सही गति से देना चाहिए !
  • आदेश समाप्त होने के बाद प्राप्तकर्ता को थोडा समय देना चाहिए जिससे वो सोच सके तथा कोई संदेह हो तो पूछ सके !
  • अंत में घडी मिलाओ  !

इस प्रकार से वर्बल आर्डर देने के तरीके  से सम्बंधित  एक संक्षिप  ब्लॉग पोस्ट समाप्त हुई! उम्मीद है की पोस्ट आपको पसंद आएगा ! अगर कोई  या ब्लॉग के बारेमे हो तो निचे के कमेंट बॉक्स में जरूर लिखे ! और इस ब्लॉग को सब्सक्राइब तथा फेसबुक शेयर तहत लिखे करके हमलोगों को प्रोतसाहित करे और अच्छा करने के लिए 


इन्हें भी पढ़े :
  1. 6 कॉमन गलतिया अक्सर एक आई ओ सीन ऑफ़ क्राइम पे करता है
  2. क्राइम सीन पे सबसे पहले करनेवाले काम एक पुलिस ऑफिसर के द्वारा
  3. बीट और बीट पेट्रोलिंग क्या होता है ?एक बीट पट्रोलर का ड्यूटी
  4. पुलिस नाकाबंदी या रेड् क्या होता है ?नाकाबंदी और रेड के समय ध्यान में रखनेवाली बाते 
  5. निगरानी और शाडोविंग क्या होता है ? किसी के ऊपर निगरानी कब रखी जाती है ?
  6. अपराधिक सूचना कलेक्ट करने का स्त्रोत और सूचना कलेक्ट करने का तरीका
  7. चुनाव के दौरान पुलिस का कर्तव्य
  8. थाना इंचार्ज के चुनाव ड्यूटी सम्बंधित चेक लिस्ट
  9. पुलिस फाॅर्स के जवानों लिए इलेक्शन ड्यूटी सम्बंधित चेक लिस्ट
  10. V.I.P. सिक्यूरिटी बंदोबस्त ड्यूटी में पुलिस की भूमिका
  11. पुलिस की छवि और छवि का पुलिस के ड्यूटी पे पड़ने वाले असर कौन कौन से है

No comments:

Post a Comment

Add