Search

07 July 2018

राजस्थान पुलिस में पुलिस कांस्टेबल भारती के लिए आवश्यक योग्यता

पिछले कभी समय से मुझे बहुत सारे  मेल मिल रहे थे और बहुत से दुसरे फोरम में मै पढ़ रहा था  जिसमे बहुत कॉमन सवाल होता है  जैसे की :
  • आमुक प्रदेश के पुलिस में भारती होने के लिए उम्र सीमा क्या होती है?
  • उसके पुलिस भारती के लिखित परीक्षा में क्या क्या पूछा जाता है ?
  • फिजिकल टेस्ट में क्या क्या टेस्ट  किया जाता है ?
  • पुलिस कांस्टेबल कैसे बन सकते है ?


इस सब बातो को ध्यान में रखते हुए मैने  यह एक  श्रृखला शुरू किया हु जिसमे की हम जाने गे की राजस्थान पुलिस में एक कांस्टेबल बनने के लिए क्या क्या योग्यता चाहिए या राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल भारती का क्या प्रक्रिया है !

राजस्थान पुलिस के कांस्टेबल भारती की प्रक्रिया अभी तक के उपलब्ध स्टैंडिंग आर्डर के अनुसार चार भागो में पूरा होता है !वह चार भागो में होने वाले करवाई इस प्रकार से है ! 

सबसे पहले हम राजस्थान पुलिस कांस्टेबल के भारती के लिए उम्र, शैक्षणिक योग्यता तथा फिजिकल रेकुइरेमेंट के बारे में जानकारी प्राप्त करले ! एक भारतीय नागरिक जिसके पास निम्नलिखित योग्यता हो तभी इस भारती  प्रक्रिया के सामिल होने को सोचे !

1. उम्र(Age for Police Constable Post in Rajasthan) 
  • 18 साल से 23 साल के बिच होनी चाहिए 
  • ड्राईवर के लिए उपरी आयु 26 साल तक होनी चाहिए !
उपरी आयु में छुट इस प्रकार से है(Age relaxation ) :
  • 5 साल एसी, एसटी ,ओबीसी , सहरिया केटेगरी और सामान्य काटेरी के महिला के लिए 
  • 3 साल सरकारी कर्मचारी और उनके आश्रित जो ड्यूटी के दौरान देहांत कर गए हो !
  • एसी , एसटी,ओबीसी , सहरिया कैटोगरी  के महिलाओ के लिए 10 साल की छुट 
  • भुत पूर्व सैनिको के लिए आयु सीमा 42 साल है !
2. शारीरिक योग्यता (Physical Fitness Requirement for  Rajasthan Police Constable)
पुरुष  (for Male Candidates)
  • उचाई (Height)-168 cm
  • छाती (Chest)- न्यूनतम -81 cm , अधिकतम- 86 cm (5 cm फुलाना अनिवार्य है )
महिला (for Woman candidates)
  • उचाई - 152 cm 
  • वजन - 47.5 किलो ग्राम 
बारन जिला के सहरिया केटेगरी के लोगो के लिए 

पुरुष  (for Male Candidates)
  • उचाई (Height)-160 cm
  • छाती (Chest)- न्यूनतम -74 cm , अधिकतम- 79 cm (5 cm फुलाना अनिवार्य है )
महिला (for Woman candidates)
  • उचाई - 145 cm 
  • वजन - 43 किलो ग्राम 
3. शैक्षणिक योग्यता (Educational qualification for Rajasthan Police constable)
  • जिला पुलिस /इंटेलिजेंस ब्रांच - 10 वी पास 
  • आर ए सी /एम् बी सी बटालियन (RAC/MBC बटालियन)-8 पास 
  • पुलिस टेलीकम्यूनिकेशन (ऑपरेटर)- 12 पास ( साइंस विथ मैथ)
कोई भी भारतीय नागरिक अगर उपरोक्त योग्यता रखता हो तो वह राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल पोस्ट के भारती के लिए आवेदन दे सकता है !

अगर कोई कैंडिडेट को जो शैक्षणिक योग्यता की परीक्षा दिए है और उनका प्रक्षा रिजल्ट नहीं आया हो वह भी आवेदन दे सकते है लेकिंग उन्हें परीक्षा पास का सर्टिफिकेट PST/PET के समय जमा करना पड़ेगा !

अगर वे ऐसा नहीं कर सकते है तो उन्हें PST/PET में सामिल होने नहीं दिया जायेगा और उनकी आवेदन को निरष्ट कर दिया जायेगा ! 

आवेदन जमा करने के बाद भारती परक्रिया निम्नलिखित चार भागो में पूरी होगी और एक आवेदक को सभी भागो में पास करना पड़ेगा! वो जिस भाग में असफल होगा वासी से वह भारती प्रक्रिया से बहार हो जायेगा !


भाग-I

1. कांस्टेबल के लिए लिखित परीक्षा (Rajasthan Police Constable ke written Examination): यह परीक्षा कुल 2 घटो का होता है जिसमे कुल 120 सवाल पूछे जाते है जो तीन भागो में बाटे होते है ! इस परीक्षा को पास करने के लिए एक कैंडिडेट को हरेक भर में काम से काम न्यूनतम पासिंग अंक प्राप्त करने होते है !गलत उतर देने पर 25% मार्क्स काटे जाते है ! 

2. परीक्षा प्रश्न पात्र और अंक इस प्रकार से होते है(Written test of Rajasthan police constable) :
  • पार्ट-A-  रीजनिंग और लॉजिक  कुल प्रश्न -30 - कुल अंक -30 
  • पार्ट -B- सामान्य ज्ञान , सामान्य विज्ञान और करंट अफेयर्स - कुल प्रश्न -30 कुल अंक-15 
  • पार्ट -C- इतिहास, भूगोल, पोलीटिक , अर्थशाश्त्र , कल्चर ऑफ़ राजस्थान - कुल प्रश्न -60 -कुल अंक-30 
3. न्यूनतम पासिंग अंक (Minimum Qualify Marks in Written test  of Rajasthan Police Constable):सभी पार्ट्स में अलग अलग पास करना जरुरी है ! न्यूनतम पासिंग मार्क्स इस प्रकार से है :
  • जनरल कैंडिडेट्स- 40 %
  • ओबीसी - 36%
  • एससी /एसटी (SC/ST)-30%
  • SC/ST ट्राइबल सब पालन - 25%
भाग -II

लिखित परीक्षा में पास होने के बाद रिक्त पद के पांच गुना कैंडिडेट्स को भाग -2 प्रिक्रिया के लिए बुलाया जाता है ! भाग -2 के अंतर्गत निम्न टेस्ट्स लिया जाता है !

1. सामान्य शारीरिक जाँच (Physical Standard Test(PST)):: इस टेस्ट के दौरान सभी कैंडिडेट्स का उच्चाई , छाती  और वजन का टेस्ट उनके केटेगरी के अनुसार  लिया जाता है और जो कोई उसमे उस रेकुइरेमेंट को पूरा नहीं करता है उसी यही से असफल घोषित कर दिया जाता है !

2. फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET): यह एक प्रतियोगिक टेस्ट है जिसमे 5 किलोमीटर का दौड़ कराया जाता है  और इसमें अंक एक कैंडिडेट के द्वरा लिए हुए टाइम के अनुसार किया जाता है ! इस टेस्ट को पास करने के लिए हरेक कैंडिडेट्स मिनिमम 5 अंक लाना जरुरी है नहीं तो उसे असफल घोषित कर दिया जायेगा !

(a) पुरुष कैंडिडेट्स सामान्य वर्ग  (Male Candidates General Category)
  • 20 मिनट या उससे कम - 15 मार्क्स 
  • 20 मिनट से 22 मिनट -10 मार्क्स 
  • 22 मिनट से 25 मिनट -5 मार्क्स 
(b) महिला कैंडिडेट (Women candidate)
  • 26 मिनट या उससे कम - 10 मार्क्स 
  • 26 मिनट से 28 मिनट- 7 मार्क्स 
  • 28 मिनट से 30 मिनट -5 मार्क्स 
(c)भुत पूर्व शैनिक (Ex-Service Man)
  • 25 मिनट या उससे कम - 10 मार्क्स 
  • 25 मिनट से 26.30 मिनट - 7 मार्क्स 
  • 26.30 मिनट से 28 मिनट -5 मार्क्स 
(d)एससी /एसटी सहरिया केटेगरी (SC/ST/Saharia Category)
  • 26 मिनट या उससे कम - 10 मार्क्स 
  • 26 मिनट से 28 मिनट -7 मार्क्स 
  • 28 मिनट से 30 मिनट 5 मार्क्स 
भाग -III

1. निपुणता टेस्ट (Proficiency Test); यह टेस्ट 15 मार्क्स का होता है जो ड्राईवर, बैंड, माउंटेड और डॉग स्क्वाड के लिए आवेदन दिए हुए कैंडिडेट्स का  ट्रेड टेस्ट होता है ! यह टेस्ट पास होना जरुरी है !

2. स्पेशल क्वालिफिकेशन टेस्ट(Special qualification Test) : यह टेस्ट जनरल ड्यूटी और ओएप्रतोर का होता है जो की 10 मार्क्स का होता है ! इस टेस्ट के दौरान कैंडिडेट को NCC सर्टिफिकेट और होम गार्ड सर्विंग सर्टिफिकेट दिखने पे मार्क्स दिया जता है जो निम्न है :

NCC Certificate Marks in Rajasthan Police recruitment:
  • NCC "A" सर्टिफिकेट - - 2 मार्क्स 
  • NCC "B" सर्टिफिकेट -- -3 मार्क्स 
  • NCC "C" सर्टिफिकेट  - - 5 मार्क्स 
होम गार्ड सर्विंग सर्टिफिकेट मार्क्स :
  • लगातार सर्विस 3 साल या  ज्याद :- 5 मार्क्स 
  • लगतार सर्विस 2 साल या ज्यादा :- 3 मार्क्स 
  • लगतार सर्विस 1 साल या ज्यादा - 2 मार्क्स 
भाग - IV

इस भाग में सभी टेस्ट देने के बैग प्राप्त अनके के अनुसार एक संयुक्त मेरिट लिस्ट निकली जाती है और उसी के बसे पर सिलेक्टेड कैंडिडेट्स को मेडिकल टेस्ट , सर्टिफिकेट चेक  और अपॉइंटमेंट की प्रक्रिया किया जाता है !

इसी के साथ राजस्थान पुलिस में पुलिस कांस्टेबल की भारती प्रकिया और योग्यता से सम्बंधित पोस्ट समाप्त हुई ! उम्मीद है की पोस्ट पसंद आएगा ! अगर कोई कमेंट में तो निचे के कमेंट बॉक्स में जरुर लिखे ! इस ब्लॉग को सब्सक्राइब तथा फेसबुक पेज को लाइक करके हमलोगों को प्रोतोसाहित करे ! 

1 comment:

Add