09 जून 2016

INSAS LMG में पड़ने वाले अन्य रोके तथा उसे दूर करने का तरीका

पिछले पोस्ट में हमने इंसास एलेमजी में पड़ने वाले रोके और उसको दूर करने के तीन तरीको के बारे में जानकारी हासिल की इस पोस्ट में हम इंसास एलेमजी में पड़ने वाले अन्य रोके तथा उनको दूर करने का तरीका के बारे में जानकारी हासिल करेगें !


अगर एलएमजी फायर करते करते रुक जाये और पिछले पोस्टो में डिस्कस किये गए तीनो उपाय करने पे भी एलएमजी फायर न करे तो हो सकता है की एलेमजी में कोई अन्य रोक पद गया है ! एलेमजी के अन्य रोको में निम्न रोके आती है :



  1. फायरिंग पिन का टूटना
  2. एक्सट्रैक्टर का टूटना और
  3. चैम्बर में कटा हुवा राउंड

5.56 mm INSAS LMG and Parts's name
5.56 mm INSAS LMG and Parts's name
अन्य रोको के दौरान फायरिंग पिन और एक्सट्रैक्टर के टूटे होने पे करवाई इस प्रकार से करे :

  • कलमे वाली अंगुली ट्रिगर  से बहार निकले !
  • मग्जिन कैच को दबाते हुए मग्जिन को  उतारें !
  • एलएमजी को कॉक करें और पुरजो को आगे जाने दे !
  • एलेमजी को कंधे से निचे लायें !
  • एलएमजी को खोल दे !
  • फायरिंग पिन और एक्सट्रैक्टर का मुलाहिजा करे !
  • अगर टुटा हो तो उसकी बदली करे !
  • फिर से एलेमजी को कंधे पे लेजाये
  • भरी हुई मग्जिन चढ़ावे 
  • कॉक करे और दुरुस्त शिस्त लेके फायर में सामिल करे !
  • एलेमजी दुरुस्त फायर करेगा !


अन्य रोको के दौरान अगर एलेमजी के चैम्बर में कटा हुआ राउंड होने पे करवाई इस प्रकार से करे
  • कलमे वाली अंगुली ट्रिगर से बहार निकले !
  • एलेमजी को कॉक करे और चाल वाले पुर्जो को आगे जाने दे !
  • एलेमजी को खोल दे
  • एलेमजी को दोनों हाथो से पिस्तौल ग्रिप पे पकडे  !
  • और एलेमजी को अपने बदन से आगे करे और चैम्बर का मुलाहिजा करे !
  • अगर चैम्बर में कटा हुवा राउंड है  तो एलेमजी को जोड़ दे !
  • एलेमजी को कॉक करे और  होल्डिंग ओपनिंग डिवाइस (HOD) को लगा दे !
  • क्लीयरिंग प्लग ले और क्लीयरिंग प्लग के बेस और सेन्टर पिन को टाइट  करें
  • टाइट करने के बाद क्लीयरिंग प्लग केम्बर में दाखिल करे!
  • चाल वाले पुर्जो को आगे जाने दे
  • एलेमजी को कॉक करे  और होल्डिंग ओपनिंग डिवाइस लगाये !
  • कॉक करने से क्लीयरिंग प्लग बहार निकल आएगा तो यकीं करे की उसके साथ कटा हुआ राउंड भी बहार आ गया हो !
  • क्लीयरिंग प्लग को अनस्क्रू करे और उससे कटा हुवा राउंड को बहार निकले !
  • इस प्रकार से एलेमजी का कटा हुआ राउंड की रोक दूर की जाती है , इसके बाद एलेमजी को  कंधे पे ले जाए मग्जिन  अच्छी तरह से चढ़ाये और दुरुस्त शिस्त ले के फायर में सामिल करे एलेमजी ठीक फायर करेगा !


 क्लीयरिंग प्लग के तीन हिस्से होते है :
  1. बेस
  2. स्लीव और
  3. सेन्टर पिन

एलेमजी के अन्दर कटा केस के रोक होने को निम्न दो कारन होते है :

  1. चैम्बर का ज्यादा गर्म होना और
  2. कार्ट्रिज केस के मेटल का कमजोर होना



 इस प्रकार से एलेमजी का कटा हुआ राउंड की रोक दूर की जाती है
उम्मीद है की ये पोस्ट आपको पसंद आया होगा ! अगर कोई सजेसन होतो निचे के कमेंट बॉक्स में जरुर लिखे


08 जून 2016

INSAS LMGमें पड़ने वाली गैस की कमी का रोक और उसे दूर करने का तरीका

पिछले पोस्टो में हमने एलेमजी के फौरी इलज़ा से रोक दूर  करना तथा शख्त खिचाव के रूक दूर करने का तरीका के बारे में जानकारी हासिल किये इस पोस्ट में हम इंसास एलेमजी के गैस के कमी का रोक दूर करने का तरीका के बारे में जानकारी हासिल करेंगें !
INSAS LMG
INSAS LMG



अगर एलेमजी फायर करते करते पीछे ना आये तो शख्त खिचाव के अलावा गैस की कमी भी एक कारन हो सकता है अगर हम चेक करते है और एलेमजी आसानी से कॉक हो जाता है तो इसका मतलब की शख्त खिचाव का रोक नहीं है इस लिए अब हम गैस की कमी का रोक समझ कर उसे दूर करेंगे !


गैस की कमी के रोक को दूर करने का तरीका :
  • कलमे वाली अंगुली को ट्रिगर से बहार निकले !
  • एलेमजी को कॉक करें और पुर्जो को आगे जाने दे !
  • चेंज लीवर की पोजीशन “S” प् करें !
  • एलेमजी को कंधे से निचे लायें !
  • एलेमजी  के बाएँ बदन को आगे ले जाएँ !
  • गैस रेगुलेटर का मुलाहिजा करे अगर रेगुलेटर की पोजीशन लो पे हो तो किसी कपडे की मदद से रेगुलेटर की पोजीशन हाई पे करे !
  • ध्यान रखे की हाथ बैरेल को न छुए नहीं तो अगर बैरेल गर्म होगा तो हाथ जल जायेगा !
  •  अगर गैस रेगुलेटर की पोजीशन पहले से ही हाई पे हो तो गैस प्लग  को खोले और गैस वेंट तथा गैस प्लग की सफाई करे  !


सफाई के बाद गैस प्लग को जोड़ दे और गैस रेगुलेटर की पोजीशन हाई से लो करे चेंज लीवर की पोजीशन को पहले वाली  पोजीशन में ले जाये !एलेमजी को कंधे पे ले जाये और फायर में सामिल करे एलेमजी टिक फायर करेगा !


गैस की कमी के रोक  का मुख्य कारन : इस रोक का मुख्य कारन गैस वेंट का गन्दा होना जिससे की पर्याप्त मात्र में गैस नही मिल पा राही है की चाल वाले पुर्जे पीछे की हरकत कर सके !उस गैस की मात्र को या तो गैस रेगुलेटर की पोजीशन लो से हाई में कर के बढ़ाते है ! अगर गैस रेगुलेटर आलरेडी  हाई पे है तो गैस वेंट की सफाई कर के गैस की मात्र को बदाय जाता है !


उम्मीद है की ये पोस्ट आपको पसंद आया होगा अगर कोई सजेसन हो तो निचे कमेंट बॉक्स में जरीर लिखे !

इंसास एलएमजी में पड़ने वाले शख्त खिचाव के रोक और उसे दूर करने का तरीका

पिछले पोस्ट में हम ने जानकारी शेयर की इंसास एलेमजी में पड़ने वाले रोके और फौरी इलाज से दूर होने वाले रोके और फौरी इलाज से दूर करने का तरीका ! इस पोस्ट में  हम शख्त खीचाव के रोक का कारन और उसको दूर करने का तरीके के बारे में जानकारी शेयर करेंगे 


फौरी इलाज की करवाई करने पर भी एलेमजी फायर ना करे या फायर करते करते पीछे ना आयें तो उसका  दो कारन हो सकते है :



  1. शख्त खिचाव और 
  2. गैस की कमी

इस पोस्ट में केवल हम शख्त खिचाव के रोक के बारे में डिस्कस करेंगे !

5.56 mm INSAS LMG
5.56 mm INSAS LMG

इंसास एलेमजी में शख्त खिचाव के रोक होने का कारन : निम्न दो कारन होते है शख्त खिचाव का इसी लिए हथियार और अमिनिसन का समय समय पे सही सफाई करते रहना चाहिए ! नहीं तो शख्त खिचाव की रोके पड़ते रहेंगे !

  1. चैम्बर में ज्यादा गैस जमा हो जाना !
  2. अमुनिसन और चैम्बर को ज्यादा गन्दा होना !


शख्त खिंचाव की रोक और दूर करने का तरीका:
  • कलमे वाली अंगुली को ट्रिगर से बहार निकले !
  • एलेमजी को कंधे से निचे लायें !
  • निलिंग पोजीशन बनाये !
  • एलेमजी को उठाये, बाएँ हाथ की पकड़ फ्रंट हैण्ड गार्ड पर !
  • मग्जिन बाएँ की तरफ और इजेक्शन स्लॉट नीचे की तरफ !
  • दाहिना घुटना पूरा दाहिने और बट को दाहिने घुटने के साथ लगा हुवा !ताकि दाहिना घुटना बट को पीछे जाने से रोके !
  • कोक्किंग हैंडल को खड़ा करे और दाहिने हाथ की चारो अंगुलिओं का हुक बनाए हुए एलेमजी को कॉक करें!



यकीन  करें की शख्त खिचाव की रोक दूर होगई !फिर  से फायरिंग पोजीशन बनाये और एलेमजी को कंधे पे ले  और  फायर में सामिल  करे !एलेमजी ठीक से फायर करेगा !

उम्मीद है की ये पोस्ट आपको पसन् आया होगा अगर कोई सजेसन हो तो निचे कमेंट बॉक्स में जरुर लिखे 

इंसास एलएमजी में पड़ने वाले रोके और फौरी इलाज से दूर करने का तरीका

पिछले पोस्ट में हमने इंसास एलेमजी के चाल के बारे में जानकारी शेयर की इस पोस्ट में हम इंसास एलेमजी में पड़ने वाले रोके और फौरी इलाज से दूर होने वाली रोके और फौरी इलाज से दूर करने का  तरीका के बारे में जानकारी शेयर करेंगे !


जब ट्रिगर दबाने पर एलेमजी फायर ना करे या फायर करते करते रुक जाए इसका मतलब है की एलेमजी में कोई न कोई रोक पड़ गयी है! एलेमजी में पड़ने वाली रोके निम्न है !




फौरी इलाज में हम निम्न रोको को दूर करे है 

  • खाली मग्जिन की रोके 
  • मिस फायर की रोक 
  • बॉडी में अटका हुआ राउंड या केस !
INSAS LMG
INSAS LMG 
 जैसे ही एलेमजी फायर करते करते रुक जाए तो हम रोक को दूर करने के लिए सबसे पहले फौरी इलज़ा की करवाई करते है ! जो की इस प्रकार से है : 


फौरी इलाज की करवाई :
  •  सबसे पहले कल्मेवाली को  अंगुली ट्रिगर से  बहार करें
  • एलेमजी को कॉक करें और होल्डिंग ओपनिंग डिवाइस को लगायें !
  • मगज़ीन कैच को दबाते हुए मग्जिन को उतारें पाउच में बंद कर !
  • पाउच से भरी हुई मग्जिन को ले और मुलाहिज करते हुए मग्जिन वे में दाखिल करे ! यकीं करें मग्जिन लग गई है !
  • एलेमजी को कॉक करे और एलेमजी को फायर में सामिल करे एलेमजी ठीक फायर करेगा !


इस प्रकार एक बार एलेमजी को कॉक करने और मग्जिन के बदली करने से तीन प्रकार की रोकें दूर होती है ओ है :
  1. खाली मग्जिन की रोक
  2. मिस फायर की रोक
  3. बॉडी में अटका हुआ राउंड या केस 
इस प्रकार से हम फौरी इलाज की करवाई करते है और एलेमजी के उपरोक्त इंगित किए हुए रोको को दूर करते है !
उम्मीद  करता हु की पोस्ट पसंद आया होगा ! कोई सुजेसं हो तो निचे कमेंट बोक्स्मे जरुर लिखे !


07 जून 2016

एक मिनट ड्रिल: दौड़ और कूद

आज जिस एक मिनट ड्रिल के बारे में जानकारी शेयर करेंगे ओ है  दौड़ और कूद (तीब्र गति ट्रेनिंग -High-Intensity Training-HIT)! यह एक आदमी भी कर सकता है या पुरे ट्रेनिंज को ग्रुप्स  में बाट कर, अगर जगह परिमिट करता है तो  करा सकते है !



यह यंग ट्रेनीज(Youn Trainees)  के लिए है इसको करने में कोई ज्यादा टेक्निक की जरुरत नहीं है लेकिन ताकत , फुर्ती ,स्टैमिना(Stamina) और मेडिकल फिटनेस(Medical Fitness of the trainees)  की जरूरत जरुर है !


ग्राउंड की तैयारी (Ground Preparation) : 

HIT Exercise
HIT Exercise
  • 50 मीटर ग्राउंड मार्किंग दौड़ने के लिए(marking of 50 meter ground) 
  • पुश उप के लिए जगह जो 50 मीटर मार्क ग्राउंड में ही हो जायेगा अगर एक्स्ट्रा जगह न हो तो !
  • लॉन्ग जम्प  और फ्रॉग जम्प के लिए जगह (Space for long jum and frong jump)!

एक्सरसाइज करने की बिधि(Rulefor conducting HIT Exercise) :
  • सभी पार्टिसिपेंट(Participants) को 50 मीटर की दौड़(50 miter race) वाली लाइन पे खड़ा करना !
  • विसिल बजने के साथ शुरु , 50 मीटर  रेस शुरू होने के साथ टाइमर चालू  करे !
  • रेस ख़त्म होते ही अगली एक्सरसाइज 10 पुश उप (10push up) !
  • जैसे 10 पुश उप ख़त्म हुवा फिर 50 मीटर रेस !
  • 50 मीटर रेस ख़त्म होते ही 5 टाइम्स फ्रॉग जम्प(5 Frong Jump) !
  • फ्रॉग जम्प ख़त्म होते ही फिर 50 मीटर रेस !
  • 50 रेस के बाद 8 फीट लॉन्ग जम्प(8 feet long jump) 
  • 8 फिट लॉन्ग जम्प के बाद 50 मीटर रेस और इसी के साथ एक्सरसाइज कम्पलीट !
  • फाइनल टाइम लास्ट इंडिविजुअल ऑफ़ दी  टीम को नोट करे(Final time for the team will be last individual when compltes the event) !
  • जो टीम या इंडिविजुअल कम से कम समय में पूरी एक्सरसाइज कम्पलीट कर लिया ओ विजेता !

इस एक्सरसाइज से फायदे(Benefit of HIT Exercise) : इस एक्सरसाइज को करने से ट्रेनीज के उंदर स्टैमिना बढती है , उसके साथ ताकत और फुर्ती भी आती  है ! यह एक्सरसाइज हाई intensity ग्रुप में आता है इसलिए इसको करते से ट्रेनीज मेडिकल फिट होना चाहिए !

अगर ये पोस्ट पसंद आये तो निचे कमेंट बॉक्स में जरुर लिख और ब्लॉग को सब्सक्राइब करे !


05 जून 2016

5.56 mm INSAS LMG का चाल और चाल में सामिल होने वाले हिस्से पुर्जे !

पिछले पोस्ट में हमे जानकारी शेयर  की थी इंसास एलेमजी से सही तरीके  फायर कैसे  करे  और इस पोस्ट में हम बाते करेंगे इंसास  एलेमजी का चाल (INSAS LMG ka chaal) तथा चाल में सामिल होने वाले पार्ट्स(INSAS LMG ka Parts) के नाम ! पहले हम पार्ट्स का नामे जानेगे उसके बाद  हम चाल के बारे में जानकारी हासिल करेंगे

जरुर पढ़े : ओब्जेक्टी प्रस्नोतर एलेमजी के बारे में 

इंसास राइफल की तरह ही इंसास  एलेमजी का चाल भी  8 एक्शन में पूरा   होता है और ओ एक्शन इसप्रकार से है :



फायर(FIRE) >> अनलॉक(UNLOCK) >>एक्सट्रेक्ट(EXTRACT) >>कॉक(COCK) >> इजेक्ट(EJECT) >> फीड(FEED) >> लोड(LOAD) >> लॉक(LOCK)  इन आठ एक्शन को पुराकारने जो पार्ट्स लगते है ओ इस प्रकार से है !
INSAS LMG
INSAS LMG
पार्ट्स ऑफ़ इंसास एलेमजी (INSAS LMG ke parts):
 (1) चेंज  लीवर  (2) फायरिंग पिन (3) ट्रिगर (4) हैमर (5) चैम्बर वाला रड (6) गैस वेंट (7) गैस प्लग (8) गैस सिलिंडर (9) पिस्टन एक्सटेंशन (10) काम वे (11) लॉकिंग लग (12) बैरल लॉकिंग लग (13) रोटेटिंग बोल्ट (14) रेकोइल स्प्रिंग बैरल लॉकिंग सरफेस  इत्यादि

  जरूर पढे: एलेमजी का खोलना जोड़ना और पार्ट्स के नाम 

इंसास एलएमजी का चाल(INSAS LMG ka chal) : इंसास एलेमजी का चाल 8 एक्शन मे पुरा होता है और उस एक्शन के दौरान होने वाली करवाई इस प्रकार से है

  जरुर पढ़े : इंसास एलएमजी का दुरुस्त पकड़ बनाने का तरीका 

  1. फायर : जब एक फायरर चेंज लीवर की पोजीशन 'S' या 'A'  करके ट्रिगर प्रेस करता है तो हैमर  आजाद होकर फायरिंग पिन रिटेनर पर चोट मरता है जिससे फायरिंग पिन अपने सुराख़ से  निकल कर राउंड के प्राइमर पर ठोकर मरता है और राउंड फायर हो जाता है ! इसे फायर का एक्शन कहते है !
  2. अनलॉक : फायर हुए राउंड से पैदा हुई गैस बुलेट को आगे बैरेल में धकेलती है , ज्योही  बुलेट गैस वेंट के पास से होकर गुजरता है  कुछ गैस, गैस वेंट के होल से सिलिंडर में दाखिल हो जाती है ! सिलिंडर में दाखिल गैस पिस्टन हेड पर दबाव डालती  है जिससे पिस्टन एक्सटेंशन पीछे की हरकत करता है ! पिस्टन एक्सटेंशन के पीछे की हरकत के दौरान  रोटेटिंग बोल्ट का कैम,  कैम वे  में दाहिने से बाएँ इतना घूमता है की रोटेटिंग बोल्ट के लॉकिंग लग बैरेल एक्सटेंशन लॉकिंग सरफेस से अलग हो जाता है ! इस करवाई को  अनलॉक का एक्शन कहते है !
  3. एक्सट्रेक्ट : अनलॉक होने के बाद रोटेटिंग बोल्ट और पिस्टन एक्सटेंशन एक साथ पीछे की हरकत करते है , इसी दौरान एक्सट्रैक्टर फायर केस को अपने मुह में पकड़ कर पीछे लता है ! इस करवाई को एक्सट्रेक्ट की करवाई कहते है !
  4. कॉक : चाल  वाले पुर्जो की  हरकत जारी रहती है ! इसी के दौरान पिस्टन  एक्सटेंशन का स्टेम शुरू शुरू में हैमर  को थोडा निचे दबाता है और बाद में पिस्टन एक्सटेंशन का बॉटम सरफेस हैमर को पूरा निचे दबा देता है  जिससे सेफ्टी सियर के नोज का मिलाप हैमर वेंट से हो जाता है ! इस करवाई को कॉक की करवाई कहते है !
  5. इजेक्ट : चाल वाले पुर्जे की इसी हरकत के दौरान फायर्ड केस एजेक्टोर से टकराकर इजेक्शन स्लॉट के रस्ते दाहिने और निचे गिर जाता है ! इस करवाई को इजेक्ट की करवाई कहते है !
  6. फीड : रेकोइल स्प्रिंग अपने हाउसिंग में सिकुड़ जाता है ! जब रेकोइल स्प्रिंग अपने तनाव को पूरा करता है तो पिस्टन एक्सटेंशन को आगे धकेलता है ! इस दौरान रोटेटिंग बोल्ट के फीड पिस मगज़ीन के ऊपर वाले राउंड को चैम्बर में दाखिल कर देता है ! इस करवाई को फीड की करवाई कहते है !
  7. लोड : एक्सट्रैक्टर राउंड के पेंदे पर सवार हो जाता है ! इस करवाई को लोड का करवाई कहते है ! यहं पर रोटेटिंग बोल्ट की आगे की हरकत समाप्त हो जाती है लेकिन पिस्टन एक्सटेंशन की हरकत बाकि रहता है !                       जरुर पढ़े :7 बुनियादी विशेषताए इंसास एलेमजी के  
  8. लॉक : पिस्टन एक्सटेंशन की आगे की हरकत जार रहती है इसी हरकत के दौरान रोटेटिंग बोल्ट कैम  की मदद से कैम  वे में बाएँ से दाहिने इतना घूमता है की रोटेटिंग बोल्ट के लॉकिंग लग बैर्रेल एक्सटेंशन लॉकिंग सरफेस  के साथ लॉक हो जाते है ! इस करवाई को लॉक का करवा कहते है !  लॉक होने के बाद भी पिस्टन एक्सटेंशन की कुछ हरकत बाकि रहती है ! जब पिस्टन अपनी आखरी हरकत पूरा करता है तो पिस्टन एक्सटेंशन का  निचला पिछला और दाहिना पहलु सेफ्टी सिअर हेड पर दबाव डालता है , जिससे सेफ्टी सिअर की नौच हैमर वेंट से अलग हो जाती है और एलेमजी दुबारा फायर के लिए तैयार हो जाता है !

इस प्रकार से इंसास एलेमजी अपना पूरा चाल 8 भागो में पूरा करता है !

कृपया कमेंट करे अगर कोई सजेसन हो तो इस पोस्ट के बारे में !

Please download pdf version of  "INSAS LMG ka Chal"



03 जून 2016

5.56 mm INSAS LMG से सही फायर करने का तरीका

पिछले पोस्ट में हम जानकारी शेयर कीये एलेमजी की दुरुस्त शिस्त लेने के बारे में (INSAS LMG se drust shist lene ka tarika )और इस पोस्ट में हम जानकारी शेयर करेंगे 5.56 mm इंसास एलएमजी से दुरुस्त फायर करने का तरीका(INSAS LMG Se drust fire karne ka tarika) !
LMG Se fire karna
LMG Se fire karna 
फायर करने का तरीका (Fire karne ka tarika)
5.56 mm इंसास एलएमजी को अलग अलग हालातो में निकलने वाले अलग अलग तरह के टारगेट को कारगर तरीके से बर्बाद करने की काबिलियत है ! इसलिए जरुरी है की एलेमजी से फायर करने  की  पूरी जानकारी एक जवान  रखता हो जिसे की वह ऑपरेशन के दौरान एलेमजी का पूरा उपयोग करते हुए दुश्मन को बर्बाद कर सके और दिए हुए टास्क को सही तरीके से पूरा कर सके !

                    जरुर पढ़े : ओब्जेक्टी प्रस्नोतर एलेमजी के बारे में 

इंसास एलेमजी से दो तरह का फायर डाल सकते है :



  1. सिंगल शॉट(SIngle shot) 
  2. आटोमेटिक :(i) रैपिड(Rapid fire )  (ii) ब्रस्ट (Brust fire)
सिंगल शॉट फायर(Single shot fire) : 
  1. सही पोजीशन अख्तियार करे!
  2.  नेचुरल एलाइनमेंट को चेक करे!
  3.  LMG को भर और रेडी करे!
  4.  दिमागी तौर पर शारीर के उन अंगो को चेक करे जो LMG को  दुरुस्त शिस्त लेने  में मदद देतेहै जैसे बयां हाथ , दाहिना हाथ , कन्धा और सिर !
  5.  दुरुस्त साईट एलाइनमेंट और साईट पिक्चर हासिल करते हुए चंगे लेवीर को "R" पर करे !
  6.  साँस को चाँद सेकंड के लिए रोकें और दुरुस्त ट्रिगर ऑपरेशन की करवाई करें.
  7.  इस प्रकार 1 मिनट में 60 राउंड के हिसाब से फायर किया जाता है !

फायरिंग के दौरान स्टॉप की करवाई(Firing ke dauran stop ki karwai) :
प्रैक्टिस फायर  करते समय टारगेट एरिया में कोई जानदार वास्तु आजाये या ट्रेनिंग के दौरान आदेश मिले "STOP" तो करवाई इस प्रकार करें :

  1. कलमे वाली अंगुली को ट्रिगर से बाहर निकले !
  2. LMG को कंधे से निचे लें और चेंज  लीवर की पोजीशन को "S" पर करें !
  3. इसका मागज़ीने पारदर्शी होने के कारन मगज़ीन का यकीं करने की जरुरत नहीं पड़ती है ! अगर मागज़ीन खाली होने वाला हो तो मागज़ीने की बदली करें और अगल हुक्म का इन्तेजार करे 

स्टॉप के बाद आदेश मिलता है "GO ON"(Go on ki karwai): अगर  टारगेट इलाके से जानदार वास्तु हट जाए या ट्रेनिंग के दौरान आदेश मिले "GO ON" तो चेंज  लीवर की पोजीशन को पहले वाली पोजीशन में करे और  LMG को कंधे पे ले जाये और फायर में सामिल करे !


आटोमेटिक फायर(Automatic fire) 
(i) ब्रस्ट फायर(INSAS LMG Se Brust fire)  : जब एक फायरर चेंज  लीवर की पोजीशन 'A' पर करके ट्रिगर दबाता है और 2 या 2 से अधिक राउंड्स फायर हो जाये तो उसे ब्रस्ट फायर कहते है !
  • ब्रस्ट कितना लम्बा हो यह टारगेट के रेंज किस्म और फायरर की काबिलियत पर निर्भर करता है !
  • 2 से 3 राउंड का ब्रस्ट सबसे अच्छा मन जाता है !
  • 4 से 4 राउंड का ब्रस्ट टारगेट पर फैलकर लगता है , जिससे फायरर अपनी मार को देखकर मुनासिब करेक्शन दे सकता है !
  • 6 से 8 राउंड का ब्रस्ट हरकती टारगेट को बर्बाद करने के लिए सबसे अच्छा मना गया  है !
(ii) रैपिड फायर(INSAS LMG Se rapid fire) :  रैपिड फायर में लगातार फायर किया जाता है. इसमें Stop और GO की करवाई सिंगल शॉट की तरह ही होती है ! लेकिन स्टॉप के आदेश पर LMG को कॉक करके HOD लगा दिया जाता है ताकि  बैरेल ठंढा हो जाए ! इसमें 1 मिनट में 150 राउंड के हिसाब से फायर किया जाता है !


लिम्बर उप की करवाई(Limber up ki karwai)  : फायरिंग से पहले फायरर को चाहिए की वोह दुरुस्त पोजीशन इख़्तियार करने के बाद टारगेट पर सही शिस्त लेते हुए LMG को आगे और पीछे की हरकत देकर अपनी पोजीशन चेक करे. अगर फ़ॉर साईट टिप 12 बजे और 6 बजे की लाइन में हरकत कर रही हो तो फायरर को अपनी पोजीशन दुरुस्त Maन लेनी चाहिए ! इस करवाई को लिम्बर उप की करवाई कहते है ! ये करवाई फायरिंग के दौरान भी मौका मिलते ही कर लेनी चाहिए !


यह रहा LMG के दो प्रकार के फायर  और  फायर करने का तारिका अगर पोस्ट पसंद आये या कोई सजेसन हो तो निचे कमेंट बॉक्स में जरुर लिखे !

Add