23 मार्च 2016

VIP गार्ड ऑफ़ ऑनर के नफरी और बनावट

 किसी अवसर विशेष  जब कोई अतिविशिष्ट आदमी (VIP) आता है तो उनके लिए आर्म्ड फ़ोर्स पर्सनेल  गार्ड ऑफ़ ऑनर है और उस अवसर पे ज्यादातर क्या येही सवाल होता है की गार्ड ऑफ़ हॉनर की नफरी कितन की होगी और गार्ड ऑफ़ ऑनर का तरतीब क्या होगा !


ऐसे तो गार्ड ऑफ़ ऑनर का नफरी तो VIP के ओहदे पे निर्भर करता है और उसे साफ साफ Drill Manual में लिखा हुवा कई की गार्ड ऑफ़ हॉनर का नफरी कितनी होगी और गार्ड ऑफ़ ऑनर देने का तरतीब कैसा हो !

बैंड
गार्ड ऑफ़ ऑनर के साथ बैंड भी होता है . बैंड गार्ड के सात कदम दाहिने होगा !

 गार्ड का खड़े होने का तारिक 
 गार्ड 24 इन्च के बगली फासले पर दो रैंक में बराबर डिवीज़न में  ड्रेस होगी ! दोनों डिवीज़न में तीन कदम का और रंको के बिच 4 कदम का फासला होगा !

गार्ड कमांडर का पोजीशन 
गार्ड कमांडर  सेन्टर फाइल से 8 कदम आगे होंगा !

रिपोर्ट का तरीका 
मुनासिब सलामी  VIP के देने के बाद गार्ड बाजु शाश्त्र की हालत में रहेगी और कमांडर आगे मार्च करते हुवे  रिपोर्ट देगा . "श्रीमान/श्रीमती सम्मान गार्ड निरिक्षण के लिए हाज़िर है"

निरिक्षण का तरीका :
गार्ड कमांडर VIP के साथ इंस्पेक्शन लाइन पर VIP के दाहिने चलेगा ! धीरे कदम के डंके के साथ पूरी गार्ड VIP की तरफ देखेंगी और VIP से आंखे मिलते हुए गर्दन बाएं घुमएँगी और अगर गार्ड ऑफ़ हॉनर में कलर मौजूद है तो गार्ड कमांडर क्रिच के साथ धीरे चाल एक साथ बाये सलूट करते है और  VIP और गार्ड कमांडर के थम के साथ पूरी गार्ड गर्दन समने लाएगी ! इंस्पेक्शन ख़त्म होने के बाद गार्ड कमांडर सैलूट करते है !VIP वापस जाने से पूर्व गार्ड कमांडर  से हाथ मिलायेंगे. गार्ड ऑफ़ हौनौर तब तक ना तो मार्च पस्त करेगा ना विश्राम होगा जब तक की VIP उस जगह को छोड़ कर चला ना  जाये!

गार्ड ऑफ़ ऑनर की विशेष बाते :

  • सम्मान गार्ड मार्च पस्त नहीं करेगी !
  • गार्ड ऑफ़ ऑनर के निरिक्षण फ्रंट रैंक से छे कदम आगे से किया जायेगा !
  • VIP कोई सैनिक हो तो उन्हें मिलने की लिए मजूद फौजी ऑफिसर उसे पहले किसी सरकारी आदमी से मिलने सेपहले सीधे गुरद तक ले जायेंगे.
  • VIP सम्मान गार्ड का निरिक्षण करने के बाद सलुतिंग dais पे नहीं जाते है !
  • जब तक VIP नजरो से दूर नहीं हो जाता तब तक गार्ड अपना स्थान नहीं छोड़ेगी !
गार्ड की नफरी का बनावट :

VIP
नफरी
सैलूट
गन सैलूट
रिमार्क्स
राष्ट्रपति
150
राष्ट्रिय सैलूट  और दो  बैंड राष्ट्रिय धुन की पूरी वेर्सन वजयेगा
21
एक या इसे ज्यादा सर्विसेज के नफरी हो सकती है और केंदीय सरकार के आदेश अनुसार
उपराष्ट्रप्ति
/प्रधानमंत्री 
100
जनरल सैलूट  और एक बैंड स्लो मार्च धुन का पहला 8 बार्स बजाएगा
-
लाल किला पे स्वतंत्रता दिवस के दिन राष्ट्रिय झंडा फहराते समय 21 तोपों की सलामी दी जाती है !
राज्यपाल /उपराज्यपाल
100
राष्ट्रिय सैलूट  और बैंड राष्ट्रिय धुन की पूरी वेर्सन वजयेगा
17 केवल अपने स्टेट में
अपने राज्य के बहार केवल जनरल सैलूट दिया जायेगा
रक्षा मंत्री / रक्षा राज्य मंत्री /उप रक्षा मंत्री
50
जनरल सैलूट  और एक बैंड स्लो मार्च धुन का पहला 8 बार्स बजाएगा
-

केंदीय गृह मंत्री /गृह राज्य मंत्री या उप गृह मंत्री
50
जनरल सैलूट  और एक बैंड स्लो मार्च धुन का पहला 8 बार्स बजाएगा
-
-
मुख्यमंत्री
50
जनरल सैलूट  और एक बैंड स्लो मार्च धुन का पहला 8 बार्स बजाएगा
-

किसी राज्य के गृह मंत्री
35
जनरल सैलूट  और एक बैंड स्लो मार्च धुन का पहला 8 बार्स बजाएगा
-
-
DGP/ADGP
20-35
जनरल सैलूट और अगर बैंड उपलब्ध है तो एक बैंड .
-

IGP
12-20
जनरल सैलूट आर दो बिगुलर


DIGP
12
जनरल सैलूट आर दो बिगुलर


दुसरे देश का राष्ट्रा अध्यक्ष
150
राष्ट्रिय सैलूट  और दो  बैंड


दुसरे देश का उप- राष्ट्रा अध्यक्ष
100
राष्ट्रिय सैलूट  और बैंड


(source ड्रिल मैन्युअल और ड्रिल प्रेसिज )

ये तो केवल एक गाइडिंग लिस्ट है! केंद्र और राज्य सरकारे समय समय पे विशेष आर्डर निकलती रहती है!  किसको कौन सा सैलूट दिया जायेगा ! विशेष जानकारी के लिए BPR & D के ऑफिसियल साईट पे जेक drill Manual देखा जा सकता है !



16 मार्च 2016

हरकती टारगेट पर पॉइंट ऑफ़ एम सेट करना !

पिछले पोस्ट में हमने AKM राइफल के चाल के बारे में जानकारी प्राप्त किया और अब इस  पोस्ट  में हम हरकती टारगेट के ऊपर पॉइंट ऑफ़ एम सेट करने के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे (Setting of point of aim and impact of wind on firing)

ऐसे कभी आप सोचा  होगा  की हरकती टारगेट और तेज हवा के दौरान का फायरिंग और नार्मल सिचुएशन की फायरिंग दोनों की फिरंग में काफी अंतर होता है !अगर टारगेट को इंगेज  करना हैओ भी एक प्रोफेशन फायरर की तरह, तो टारगेट की हरकत और हवा की रफतार को भी ध्यान में रखना पड़ेगा , तभी आप  100% निशाना लगाये हुवे टारगेट को इंगेज कर पाएंगे  ! 

तो अगला सवाल मन में आएगा की क्या  हवा और टारगेट का मूवमेंट भी फायरिंग पे असर डालती है और अगर डालती है तो क्या करे ! इन सभी सवालों का मै विस्तार पूर्वक निदान बताने का कोशिश करूँगा !


एक ट्रेनड सिपाही को अपने हथियार चलने में इतना माहिर होना चाहिए  की टारगेट कैसा भी है , अगर उसके हथियार के कारगर रेंज के अन्दर है तो उसे वह कारगर तरीके से ईंगेज्ड कर सके! बहुत बार होता है की टारगेट तो कारगर रेंज में है लेकिंग वह हरकत कर रहा है यानि वह चल रहा है या दौड़ रहा है ! एसे टारगेट को अगर हम साधारण टारगेट यानि स्थिर टारगेट के तरह ही ईंगेज्ड करना चाहेंगे तो हम सफल नहीं हो सकेंगे और टारगेट बच निकलेगा.
इसलिए हरकती टारगेट पर POA(point of aim)चुनने के लिए हमे विशेष तरीके अपनाना पड़ता है ! हरकती टारगेट को हिट करने के लिए ज़रूरी है की शिस्त आगे लिया जय. कितना आगे शिस्त लेना है यानि कितना लीड लेना है वह टारगेट के रेंज और टारगेट के रफ़्तार पर निर्भर करता है !
लीड क्या है(What is lead)
लीड क्या है? ये पहले हमे समझना पड़ेगा ! यहाँ पे लीड से मतलब उस फर्जी इमेज से है जो एक फायर उस टारगेट का इमेज अपने दिमांग में बनता है ! यानि एक लीड का मतलब है की फायरर  जो हरकती टारगेट उसका सेम  इमेज उस हरकती टारगेट के आगे अपने दिमाग में सोचता है और  वह फर्जी टारगेट  जो फायरर  अपने दिमाग में  सोचा है उसके ऊपर फायर करता है उसके हम एक लीड कहते है अगर दो फर्जी इमेज सोचता है तो उसे दो लीड कहेंगे  ! अगर टारगेट फायरर की ओर आ रहा है तो फर्जी  इमेज फायरर और टारगेट के बिच बनेगा और अगर टारगेट फायरर से दूर जा रहा है तो फर्जी इमेज टारगेट के आगे बनेगा! निचे दिए गए इमेज में टारगेट फायरर की तरफ आ रहा है इसलिए लीड -3 सबसे आगे बना है और रियल टारगेट एकदम लास्ट में है ! अगर येही टारगेट अगर फायरर से दूर जाता तो लीड नो -3 रियल टारगेट हो जाता और रियल टारगेट लीड नो 3 हो जाता !
forpoliceman-Moving Target Lead
Moving Target Lead
फायरिंग के लिहाज से  से टारगेट के तीन  रफ़्तार मानी गयी है :
  1. चलता हुवा 
  2. दौड़ता हुवा 
  3. तेज दौड़ता हुवा 
तीनो किसम के टारगेट पर बदली रंगे में लीड भी बदलती है !कितने रेंज पर किस किसम के टारगेट पर कितना लीड  लिया जायेगा यह टारगेट की स्पीड और बुलेट के टाइम ऑफ़ फ्लाइट पर निर्भर  करता है! इस को ध्यान में रखते हुवे और लीड कैलकुलेशन को आसान करने के लिए मोटे तौर पर लीड टेबल इस प्रकार से है :
लीड : = रेंज  x स्टेज /100  
रेंज = फायरर से टारगेट की दुरी 
स्टेज =  चलता हुवा =        1
             दौड़ता हुवा =        2
             तेज दौड़ता हुवा = 3 
यानि एक टारगेट 100 मीटर पे है और चलता हुवे फायरर की  और आ रहा है तो लीड कितना बनेगा 
रेंज = 100
स्टेज = चलता हुवा टारगेट =1
तो लीड फार्मूला के अनुसार 
 लीड = 100 x 1 /100= 1
एक लीड फायरर को जिस तरफ टारगेट जा रहा है उस ओर बनाना चाहिएI
हवा की प्रकार और उसे पहचानने की तरीके !

इफ़ेक्ट ऑफ़ विंड ऑफ़ फायरिंग ( Effect of Wind on firing): फायरिंग के लिहाज से हवा भी तीन  तरह की होती है :
  1. हलकी हवा : जिस हवा के चलने से छोटी झाडियो की पत्तिय आर छोटे  फ्लैग 22-23 डिग्री के एंगल पर लहराती है उसे हम हलकी हवा कहते है!
  2. तेज हवा: जिस हवा के चलने से पेड़ों की छोटी टहनिया  हील  रही हो हवा को चेहरे पे महसूस किया जा सकता है या नजदीक में लगे हुवे फ्लैग 45 डिग्री के एंगल पे लहरा रहा हो उसे तेज हवा कहते है.
  3. बहुत तेज हवा :जिस हवा के चलने से बड़ी बड़ी टहनिय हिल रही हो धुल और गर्दा उड़ रहा हो या नजदीक लगा हुवा फ्लैग 90 डिग्री के एंगल पर लहरा रहा हो उसे बहुत तेज हवा कहते है ! 
जो हवा 3 से 9 बजे की लाइन  में चलती है उसे क्रॉस विंड कहते है ! और जो वह 11 बजे से 5 और 1 से 7 बजे की लाइन में चलती है उस को तिरछी  हवा कहते है . तिरछी हवा के लिए हवा के लीड से एक लीड कम कर दिया जाता है . मोटे तौर पे आलग अलग रेंज पे हवा का लीड इस प्रकार है ! 
ऐसे तो अगर टारगेट 200 मीटर से कम रेंज पे है तो हवा कैसी भी हो फायर पे ज्यादा असर नहीं डालती है लेकिंग अगर टारगेट 200 मीटर से दूर है तो हमे फायर करते समय हवा के अनुसार टारगेट का लीड बनाते है ! जो की निम्न है और इसको इस्तेमाल करते हुवे आधे  तिरछी है तो ऊपर बाये हुवे अनुअर लीड के करेक्शन करे.
             
         Range        Halki Hawa       Tej Hawa        Bahut Tej Hawa
100 M                  -                          -                           -

200 M                  -                         01                         02

300 M                 01                       02                         03

400 M                 02                       03                         04


इस प्रकार से हरकती टारगेट के ऊपर एम लेने से समबन्धित पोस्ट समाप्त हुवा उम्मीद है की पोस्ट पसंद आई होगी !अगर कोई कमेंट हो तो निचे के कमेंट बॉक्स में जरुर लिखे और इस ब्लॉग को सब्सक्राइब तथा फेसबुक पेज लाइक करके हमलोगों को और प्रोतोसाहित करे बेहतर लिखने के लिए !

AKM का चाल और उसका पार्ट्स का नाम

आज का पोस्ट का विषय है AKM("Kalashnikov modernized automatic rifle") Assult राइफल की चाल और इसके मुख्य मुख्या पार्ट्स ! किसी हथियार की चाल उसको चलने वाले को मालूम होने से ये फयदा होता है की ऑपरेशन के दौरान अगर कोई रोके पडा जाये तो अगर चाल मालूम है तो हम उसके रोको का करण जन सकते है और उसका जल्द से जल्द निवारण भी कर सकते है और फिर से उस हथियार को हम ऑपरेशन में सामिल कर सकते है ! ऐसे इंसास राइफल AKM से ही inspire हो के बना है इसलिए इंसास राइफल की चल और AKM की चाल में कोई ज्यादा अंतर नहीं है . AKM का चाल भी 8 भागो में पूरा होता है जैसे की इंसास राइफल का है .



AKM के चाल बताने से पहले मै AKM अस्सुल्ट राइफल के मुख्य मुख्य पार्ट्स के नाम लिस्ट आउट करता हु जो की इस प्रकार से है:
 (i) फायर सिलेक्टर (ii) ट्रिगर , (iii)ट्रिगर हैमर ,(iv)फायरिंग पिन , (v) पिन रिटर्नर  (vi)चैम्बर वाल (vii )गैस वेंट (viii)गैस सिलिंडर (ix) गैस एस्केप होल (x) पिस्टन हेड  (xi) पथ वे (xii)लॉकिंग लग (xiii) रियर कैप व्हील (xiv)एक्सट्रैक्टर (xv ) रिसीवर रॉक्स (xvi)हैमर हेड (xvii )रेकोइल स्प्रिंग (xviii)हाउसिंग (xix) feed पिस (xx) बुलेट गुइड (xxi)चैम्बर (xxii)सेफ्टी सियार की नोच (xxiii)फोरे साईट (xxiv )बैक साईट (xxv)कोचिंग हैंडल (xxvi) फ़्लैश एलिमिनाटर (xxvii ) फ्रंट हैण्ड गार्ड  (xxviii) पिस्तौल ग्रिप (xxix) बरेल (xxx)एजेक्टोर, इत्यादि !

AKM का चाल
जैसे की मै ऊपर बताया हु की इंसास की चाल और AKM का चाल मिलता जुलता है तो वैसे ही इंसास की तरह ही AKM का चाल 8 भागो में पूरा होता है और वो भाग इस प्रकार है !

FIR-UNLOCK-EXTRACT-EJECT-FEED-LOAD-LOCK-COCK

  1. FIRE : फायर सिलेक्टर को जब फायरिंग पोजीशन पर करके जब ट्रिगर दबाते है तो ट्रिगर सियर का मिलाप टूट जाता है ! जिससे हैमर अपने एक्सेस पास घूम कर फायरिंग पिन रीटर्नर पर ठोकर मरता है . जिससे फायरिंग पिन अपने होल निकल कर चैम्बर वाले राउंड के पेंदे पर ठोकर मरता है जिससे गोली फिरेहो जाती है ! इस एक्शन को फायर का एक्शन कहते है!
  2. UNLOCK: गोली फायर होने पर गैस पैदा होती है , पैदा हुयी गैस बुलेट को बरेल में आगे धकेलती है जब बुलेट गैस वेंट के पास से गुजरती है तो कुछ गैग, गैस वेंट से होकर गैस सिलिंडर में दाखिल हो जाती है ! यह गैस पिस्टन हेड पर दबाव डालती है जिससे रिसीवर पीछे की हरकत करता है! रिसीवर की पीछे के हरकत के दौरान रोटेटिंग बोल्ट का गाइड लग पथ वे की मदद से दायें से बाएं इतना घूमत जाता है की रोटेटिंग बोल्ट का गाइड लेग रियर कापबले से फ्रंट कापबले में आ जाता है! जिससे रोटेटिंग बोल्ट का लॉकिंग लेग दाहिने से बाएं घूमकर बॉडी लॉकिंग मेन रेसस्सेस से अलंग हॉट जाता है ! इस एक्शन  को अनलॉक की का एक्शन कहते है !
  3. EXTRACT: अनलॉक के बाद रोटेटिंग बोल्ट भी रिसीवर के साथ पीछे का हरकत करता है ! इसी दौरान एक्सट्रैक्टर खाली केस को पकड़ कर चैम्बर से बहार खीच कर लता है इस एक्शन को एक्सट्रेक्ट का एक्शन कहते है 
  4. EJECT: जब चाल वाले पुर्जे की पिछे की हरकत के दौरान रिसीवर रोक्स हैमर को पहले थोडा नीछे दबा देता हा इसके बाद हैमर हेड  हैमर को पीछे दबाते हुए पीछे पीछे जाता है जिससे सेफ्टी सियर की नोज हैमर का कटाव से मिला हो जाता है और रिटर्निंग स्प्रिंग अपने हाउसिंग में पूरा समां जाता है इसके दौरान फायर केस एजेक्टोर से टकरा कर इजेक्शन स्लॉट की रस्ते से दाहिने व निचे गिर जाता है ! यह एक्शन इजेक्ट का एक्शन कहलाता है ! 
  5. FEED: जब चाल वाले पुर्जे मगज़ीन के ऊपर वाले राउंड से पीछे जाते है तो मग्जिन स्प्रिंग राउंड को ऊपर धकेलता है जससे मग्जिन का ऊपर वाला राउंड फीडिंग के तैयार हो जाता है . जब रिटर्निंग स्प्रिंग अपने तनाव को पूरा करती है तो रिसीवर व रोटेटिंग बोल्ट आगे की और धकेलती है और इस हरकत के दौरान रोटेटिंग बोल्ट का फीड  पिस मग्जिन का ऊपर वाले राउंड को चैम्बर में दाखिल कर देता है यह एक्शन फीड  का एक्शन कहलाता है !
  6. LOAD: जब राउंड चैम्बर में अच्छी तरह बैठ जाता है तो रोटेटिंग बोल्ट की आगे की हरकत पूरी हो जाती है एक्सट्रैक्टर राउंड के रिम पे सवार हो जाता है ! इस एक्शन को लोड का एक्शन कहते है !
  7. LOCK: जब रोटेटिंग बोल्ट की आगे की हरकत पूरी हो जाती और रिसीवर आगे की हरकत की दौरान रोटेटिंग बोल्ट का गाइड लेग पथ वे की मदद से बाये से दाहिने को घूम कर फ्रंट कापबल से रियर कापबल में आ जाता है ! साथ ही रोटेटिंग बोल्ट का लॉकिंग बॉडी लॉकिंग रेसिज में फंस जाता है ! इस एक्शन को लॉक की एक्शन कहते है !
  8. COCK: रिसीवर की आखरी हरकत के दौरान सेफ्टी सियार रेलेसेर सेफ्टी सियर को आगे धकेलता  है जिससे सेफ्टी सियर आगे और निचे दब जाता है जिससे सेफ्टी सियर की नोज का हैमर के कटाव से मिलाप टूट जाता है साथ ही ट्रिगर सियर और हैमर सियर से मिलाप हो जाता है और राइफल फायर के लिए तैयार हो जाती है ! इस एक्शन को कॉक का एक्शन कहते है !
इस तरह से AKM का चाल पूरा होता है !


इस पोस्ट को और अच्चा बनाने के लिए अप सभी का सुझाव का स्वागत है ! मेरे ब्लॉग को प्लीज लाइक करे और कमेंट करे निचे !
इन्हें भी पढ़े :
  1. 7.62 mm एसएलआर का बेसिक डाटा -I
  2. 7.62 Self Loading Rifle basic data-II?
  3. 7.62 Self Loading Rifle basic data-III?
  4. अच्छे राइफल फायर कैसे बने ? 
  5. फायरिंग के दौरान फायरर द्वारा की जानेवाली कुछ गलतिया ? 
  6. 7. 62 mm राइफल में पड़ने वाले रोके कौन कौन से है ?
  7. 7.62mm LMG के बारे में कुछ जानकारिय
  8. 7.62mm ki chal. एस एल आर कैसे काम करता हा(एसएलआर की चाल). 
  9. Basic data of 5.56mm INSAS and It characteristics.

7.62mm SLR के पार्ट्स का नाम और 7.62 mm SLRराइफल का चाल

7.62 mm एसएलआर राइफल की ऐसे तो करीब 3 पोस्ट मै पहले लिख चूका हु लेकिंग इस पोस्ट में मै 7.62 mm एसएलआर राइफल में मुख्य मुख्य पार्ट्स तथा 7.62 mm एसएलआर की चाल के बारे में है ये पोस्ट.



ऐसे तो आपको मालूम होगा की 7.62 mm एसएलआर से रिमलेस अम्मुनिसन फायर किया जाता है और इसका एक चार्ज में 7.62mm का 5 राउंड्स आते है और 10 चार्जर एक बन्दोरियर में आते है ! अम्मुनिसन सही कम करे इसके लिए जरुरी होता है की जहा तक हो सके अम्मुनिसन को धुप ,नमी और बारिश से बचाया जाय  और हमेश साफ रखा जाय ! 

7.62 mm एसएलआर के मुख्य मुख्या पार्ट्स ये है :
(i) बट (ii) बट प्लेट (iii) लोअर स्लिंग कड़ी (iv)उपर स्लिंग कड़ी (v) कोच्किंग हैंडल (vi)फॉर साईट (vii) बैक साईट (viii ) बॉडी कवर (ix) ब्रिज ब्लाक (x) स्लाइड (xi)फायरिंग पिन (xii)एजेक्टोर (xiii ) इजेक्शन स्लॉट (xiv) ट्रिगेर (xv) ट्रिगेर गार्ड (xvi)होल्डिंग ओपनिंग कैच (xvii)चेंज लीवर (xviii)मगज़ीन वे (xix) बॉडी (xx) चैम्बर (xxi) फीड  पिस (xxii)फायरिंग पिन होल (xxiii)बरेल (xxiv) गैस रेगुलेटर (xxv) फ़्लैश हाईडर (xxvi) बेनट स्टड (xxvii) मजल (xxviii)फ्रंट हैण्ड गार्ड (xxix)गैस वेंट (xxx) मगज़ीन

7.62 mm एसएलआर  राइफल की चाल 

forpoliceman-7.62 mm SLR ki chal
7.62 mm SLR ki chal
7.62 mm एसएलआर जो की गैस से चलने वाला और हवा से ठंढा होने वाला हथियार है!अगर इस हथियार का चाल मालूम होते तो इसमें होने वाले रोको को तुरंत पता लगाया जा सकता है और दूर किया  जा सकता है ! इसलिए 7.62 mm एसएलआर की चाल निम्न है :
  1. जब ट्रिगेर को दबाया जाता है तो हैमर आजाद होकर फायरिंग   पिन रिटेनर पर टोकर मरता है ! जिसे फायरिंग पिन अपन सुराख़ से निक़ल कर चम्बर वाले राउंड के पैंदे पर ठोकर मरता है जिस से गोली फायर होती है 
  2.  गोली फायर होने पर गैस पैदा होती है जो की गोली को बैरेल में ढकेलती है जब गोली गैस वेंट के पास पहुचती है तो कुछ गैस, गैस वेंट के झिरी  से होकर गैस सिलिंडर में दाखिल हो जाती है और पिस्टन को पीछे  धकेलती है . कुछ गैस रेगुलेटर के सुराख से बहार निकल जाती है कितनी गैस बहार निकलती है यह गैस रेगुलेटर की सेटिंग पर निर्भर करता है !
  3. जब पिस्टन पीछे की हरकत करता है तो उसका पिछला हिस्सा स्लाइड के अगले भाग पर ठोकर मारता है जिससे स्लाइड और ब्रिज ब्लाक दोनों पीछे की हरकत करते है और इस दौरान ब्रिज ब्लाक का एक्सट्रैक्टर फायर हुए राउंड   को  अपने साथ पीछे लता है जो की फायर किया हुवा खाली केस  रस्ते में एजेक्ट्र से टकराता है और इजेक्शन स्लॉट के रस्ते खाली केस बहार गिर जाता है !और ब्रिज ब्लाक इसी दौरान हैमर को नीजे दबा देता है !  अब पिस्टन अपने स्प्रिंग की ताकत से वापिस  आगे जाता है इस दौर ब्रिज ब्लाक भी आगे का हरकत करता है और अपने साथ मग्जिन के उपरे राउंड को चैम्बर में दाखि कर देता है !
  4. अब राइफल फिर से फायर के लिए तैयार है ! ये करवाई  तब तक चलती रहती है जब तक राउंड ख़त्म न हो जाये या  फायरर ट्रिगेर दाना न छोड़ दे.
ये रहा 7.62  mmएसएलआर की चल अगर ये पोस्ट पसंद आये तो जरुर सब्सक्राइब करे और कुछ कमेंट ही इस ब्लॉग पोस्ट या ब्लॉग के बारे में तो कमेंट बॉक्स में लिखे.
इन्हें भी पढ़े :
  1. 7.62 mm एसएलआर का बेसिक डाटा -I
  2. 7.62 Self Loading Rifle basic data-II?
  3. 7.62 Self Loading Rifle basic data-III?
  4. अच्छे राइफल फायर कैसे बने ? 
  5. फायरिंग के दौरान फायरर द्वारा की जानेवाली कुछ गलतिया ? 
  6. 7. 62 mm राइफल में पड़ने वाले रोके कौन कौन से है ?
  7. 7.62mm LMG के बारे में कुछ जानकारिय
  8. 7.62mm ki chal. एस एल आर कैसे काम करता हा(एसएलआर की चाल). 
  9. Basic data of 5.56mm INSAS and It characteristics.

AKM राइफल का बेसिक टेक्नीकल डाटा

इस पोस्ट में मै जिस वेपन के बारे में लिखने जा रहा हु ओ है AKM. AKM का फुल फॉर्म होता है  "Kalashnikov modernised automatic rifle" . यह राइफल एक 7.62 mm असाल्ट राइफल है जिसे मिखाइल कलाश्निकोव ने designed किया था ! AKM राइफल, AK-47  का कॉमन आधुनिक वरिएँट  है! AK-47 राइफल 1940 में डेवेलोप हुवा वही AKM 1959 में ! अभी तक के इस्तेमाल के अनुसार AKM सबसे सफल राइफल AK-47 सीरिज का है  वर्ल्ड के मोस्ट ऑफ़ द कंट्री में इस्तेमाल होता है, भलेही AKM का नया वरिएँट सन 1970 में  AK-74 के नाम से  आगया लेकिन अभी भी AKM अधिकतम देशो में इस्तेमाल हो रहा है !


ऐसे तो AK सीरीज के वेपन  को भारतीय आर्म्ड फोर्सेज से  बदलने के लिए भारत ने भी इंसास राइफल और LMG बनायीं लेकिंन ओ इन्सेर्जेंसी वाले एरिया और एंटी टेररिस्ट ऑपरेशन में उतना सफल नहीं हुवे और बहुत से भारतीय आर्म्ड फ़ोर्स जो इन ऑपरेशन में सामिल है ओ AK सेरिज का मांग सरकार से कर रहे है  और सरकार बहुतो की मांगे मान भी ली. ऐसे तो देखा जाय तो AK सेरिज के जितने भी राइफल है उन सब का टेक्निकल और फंक्शनल डाटा तो एक सा ही है बस इतेमाल और अनुभव के अनुसार इन सब में थोडा -थोडा बदलाव करके अच्छा से अच्छा बनाने की कोसिस की गयी !
forpoliceman-AKM ASSAULT RIFLE
AKM ASSAULT RIFLE- Image source Google
बेसिक टेक्निकल डिटेल इस प्रकार है:
S.N
Details
1
7.62mm AKM असाल्ट राइफल किस principle पे कम करता है? AKM work on which principal?
A
 long stroke piston operated gas operation system
2
AKM राइफल से कितने किस्म के फायर किया जा सकता है ? AKM type of fire .
A
दो किस्म के (i) सिंगल शॉट (ii) ब्रस्ट Two type single shot and brust
3
7.62 mm AKM असाल्ट राइफल का मजल वेलोसिटी कितनी है ?AKM muzzle velocity.
A
7.5 mtr/sec (2400 feet/sec )
4
7.62 mm AKM असाल्ट राइफल की चेंज लीवर की कितनी पोजीशन होती है? AKM change lever position.
A
तिन पोजीशन three
5
7.62 mm AKM असाल्ट राइफल भर के हुक्म पे चेंज लीवर का पोजीशन कहा होता है ?
A
S पे
6
7.62 mm AKM असाल्ट राइफल को बेनट चढ़ा कर कब इस्तेमाल किया जाता है ?
A
CQB की लडाई में !
7
7.62 mm AKM असाल्ट राइफल की रेट ऑफ़ फायर क्या है ? AK rate of fire
A
सिंगल शॉट – 40 रोंड्स प्रति मिनट single shot- 40 round/mns
ब्रस्ट – 100  प्रति मिनट brust - 100 rounds/mints
8
7.62 mm AKM असाल्ट राइफल का साइक्लिक रेट ऑफ़ फायर क्या है ? AKM Cyclic rate of fire?
A
600 rounds/minute
9
7.62 mm AKM असाल्ट राइफल का कारगर रेंज कितना है ? AKM Effective range
A
300 miter
10
7.62 mm AKM असाल्ट राइफल की बरेल में कितना ग्रूवेशोते है ? AKM no of grooves
A
4
11
7.62 mm AKM असाल्ट राइफल की ग्रूवेस का घुमाव किस तरफ होता है ?
A
दाहिने की तरफ
12
7.62 mm AKM असाल्ट राइफल की साईटइंग रेडियस कितना है ?AKM sighting radius
A
376mm
13
7.62 mm AKM असाल्ट राइफल की मगज़ीन में कितने राउंड्स आते है ?AKM Magzin capacity.
A
30 rounds
14
7.62 mm AKM असाल्ट राइफल की बरेल की लम्बाई कितनी होती है ?AKM Barel length
A
414mm
15
7.62 mm AKM असाल्ट राइफल की बरेल में बुलेट कितनी चक्कर कटती है ?
A
1.75 चक्कर
16
7.62 mm AKM असाल्ट राइफल की लॉकिंग सिस्टम क्या है ? locking system
A
रोटेटिंग बोल्ट rotating bolt
17
7.62 mm AKM असाल्ट राइफल में फी ट्रेवल कितना है ?
A
8.5 mm
18
7.62 mm AKM असाल्ट राइफल की बोल्ट कितनी डिग्री पे घूमता है ?
A
35 डिग्री
19
7.62 mm AKM असाल्ट राइफल में कोम्पेंसटर का क्या काम है ?
A
(i)                 जम्प को कम करना
(ii)               राईट tendency को कम करना
(iii)             बेनट को फिक्स करना  
20
7.62 mm AKM असाल्ट राइफल की मक्सिम्मुम मजल एनर्जी कितनी है ?
A
लगभग 1993 जुल्स
21
7.62 mm AKM असाल्ट राइफल की रेकोइल एनर्जी कितनी है ?
A
8 जुल्स
22
7.62 mm AKM असाल्ट राइफल के राउंड 7.62 x 39 का वजन कितना होता है ?
A
18.20 ग्राम
23
7.62 mm AKM असाल्ट राइफल के बेनट का क्या क्या काम है ?
A
(i)                 डैगर   (ii) Saw  (iii) वायर कटर (iv)रैपिंग
24
7.62 mm AKM असाल्ट राइफल के कितने सियर होते है ?
A
तिन सियर होते है –मेन सियर , ट्रिगेर सियर ,अक्सुलारी सियर
25
7.62 mm AKM असाल्ट राइफल में रेट reducer का क्या काम है ?
A
साइक्लिक रेट ऑफ़ फायर को कम करता है
26
7.62 mm AKM असाल्ट राइफल के राउंड की साइज़ क्या है ?
A
7.62 mm x 39 mm (रिमलेस ) है !
27
7.62 mm AKM असाल्ट राइफल का फायरिंग पिन किस प्रकार का होता है ?
A
फ्लोटिंग
24
7.62 mm AKM असाल्ट राइफल का एक्सट्रैक्टर किस प्रकार का होता है ?
A
क्लॉ टाइप
25
7.62 mm AKM असाल्ट राइफल के अन्दर कौन सी धातु का कोट किया हुवा रहता है ?
A
क्रोमियम
26
7.62 mm AKM असाल्ट राइफल को फायर के बाद गर्म पानी में क्यों डालने की आवश्कयता नहीं पड़ती है ?
A
क्यों की इसका बरेल क्रोमियम प्लेटेड है !
27
7.62 mm AKM असाल्ट राइफल बर्फीले और ठन्डे इस्लाके में कौन सा ते लगाया जाता है ?
A
लो कोल्ड टेक्स्ट आयल OX-13
28
7.62 mm AKM असाल्ट राइफल को जीरो करते समय ऊपर और निचे की गलती कितनी की दूर कर सकते है ?
A
48” ऊपर निचे की गलती दूर कर सकते है !
29
7.62 mm AKM असाल्ट राइफल की गोली अगर ऐमिंग पॉइंट से ऊपर लगती  है तो फ़ॉर साईट की किस तरफ घुमाया जायेगा ?
A
घडी के उलटे रुख
30
7.62 mm AKM असाल्ट राइफल की गोली अगर ऐमिंग पॉइंट से निचे  लगती  है तो फ़ॉर साईट की किस तरफ घुमाया जायेगा ?
A
घडी के सुलटे
31
7.62 mm AKM असाल्ट राइफल की गोली अगर ऐमिंग पॉइंट से दाहिने  लगती  है तो फ़ॉर साईट की किस तरफ घुमाया जायेगा ?
A
तो फ़ॉर साईट को दाहिने  की तरफ खिसकाया जायेगा
32
मग्जिन के बिना 7.62 mm AKM असाल्ट राइफल का वजन कितना है ? AKM weight without magzine
A
3.15 kg
33
मग्जिन के साथ 7.62 mm AKM असाल्ट राइफल का वजन कितना होता है AKM weight with magzine
A
4.6 kg
34
खाली मग्जिन का वजन कितना है ?epty magzine weight.
A
322 gm
35
भरी मगज़ीन का वजन filled magazine weight.
A
827 gm



अगर आपको लगता है की इसके अलावा भी कुछ और इस पोस्ट में  लिखा जाना चाहिए तो  तो कृपया निचे कमेंट बॉक्स में लिखे  की दुसरे लोग पढ़ कर जानकारी हासिल कर सके और इस तरह से आप दुसरे को मदद कर सकते है.और अगर आप इस पोस्ट को लाइक करते है तो कृपया शेयर करे www.twitter.com , www.facebook.com या google plus पे और Email address enter कर सब्सक्राइब भी कर सकते , जिससे की आपको, मेरे हर नयी पोस्ट की जानकारी आपके ईमेल के द्वारा मिल जाएगी .
इन्हें भी पढ़े :
  1. 7.62 mm एसएलआर का बेसिक डाटा -I
  2. 7.62 Self Loading Rifle basic data-II?
  3. 7.62 Self Loading Rifle basic data-III?
  4. अच्छे राइफल फायर कैसे बने ? 
  5. फायरिंग के दौरान फायरर द्वारा की जानेवाली कुछ गलतिया ? 
  6. 7. 62 mm राइफल में पड़ने वाले रोके कौन कौन से है ?
  7. 7.62mm LMG के बारे में कुछ जानकारिय
  8. 7.62mm ki chal. एस एल आर कैसे काम करता हा(एसएलआर की चाल). 
  9. Basic data of 5.56mm INSAS and It characteristics.

Add