15 मई 2016

फिजिकल ट्रेनिंग में इस्तेमाल होने वाले इक्विपमेंट और उसका अहमियत

जैसे की हम पिछले पोस्ट में  फिजिकल ट्रेनिंग(Physical Training) के उद्देश्य के बारे में जाकारी हासिल किया उसी तरफ से इस पोस्ट में हम  आर्मी फिजिकल ट्रेनिंग(Army Physical Training) या पुलिस फिजिकल ट्रेनिंग में इस्तेमाल होने वाले apparatus(Police Physical Training me istemal hone wale equipment) और उनके अहमियत के बारे में जानकारी हासिल करेंगे!

शारीरिक प्रशिक्षण के दौरान केवल दौड़ना भागना ही नहीं कराया  जाता है बल्कि और  बहुत से और भी  एक्टिविटीज कराइ जाती है जिसमे अलग अलग तरह का फिजिकल ट्रेनिंग इक्विपमेंट या फिजिकल ट्रेनिंग apparatus का इस्तेमाल किया जाता है !


 फिजिकल ट्रेनिंग चाहे ओ आर्मी का फिजिकल ट्रेनिंग हो या लोकल पुलिस का फिजिकल ट्रेनिंग हो या BSF/CRPF का फिजिकल ट्रेनिंग हो ! सभी के फिजिकल ट्रेनिंग में  बहुत सरे फिजिकल ट्रेनिंग एकुप्मेंट या फिजिकल ट्रेनिंग apparatus का इस्तेमाल किया जाता है ! उन्ही मे से कुछ  मुख्य मुख्य ट्रेनिंग apparatus के बारे में यहाँ पे हम जानकरी हासिल करेंगे !

Physical Training me istemal hone wale Apparatus
Physical Training me istemal hone wale Apparatus

  •  संतुलन बनवाने के लिए बीम (Beam balance):यह बीम एक्सरसाइज, नदी नालो को पार करते समय शारीर का संतुलन बनाने के अभ्याश के लिए काफी सार्थक है ! बीम चार प्रकार के होते है:
  1. बीम थर्ड क्लास इसकी उचाई 120 cm होती है ,
  2. बीम  सेकंड क्लास इसकी उचाई 150 cm होती है 
  3. बीम फर्स्ट क्लास इसकी उचाई 200 cm होती 
  4. बीम स्पेशल क्लास  इसकी उचाई 210  cm होती है 

                         जरुर पढ़े : क्लासिफिकेशन ऑफ़ एक मिनट ड्रिल
  • बल्लियाँ : बल्लियाँ टीम के साथ किसी कार्य को करने जैसे की भरी वास्तु को उठाने इतियादी के अभ्यास के लिए उपयुक्त है ! यह साख इतियादी के लकड़ी की बनी हो सकती है! इसकी लम्बी 12-14 फीट तक हो सकती है तथा वजन 90-120 पौंड तक ! 
  • मेडसिन बल : मेड सिन बल का उपरी सतह चमड़े या रबर के बने हो सकते और इसके अन्दर वजन के लिए प्लास्टर ऑफ़ पेरिस भरा होता है ! ये पेट तथा कमर की चर्बी को कम करने , साथ ही बडी के साथ ताल मेल बैठाने के काम आती है ! यह भिन्न भिन्न वजन में आता है ! मेड सिन बल का वजन 2,3,5,7,8, 9 और 10 किलो का होता है !
  • उची कूद का स्टैंड : उची कूद, रस्ते में आने वाली बाधाओं को पर करने तथा आत्मविश्वास बढ़ने के लिए उपुक्त है ! इसके लिए आखाडा (मिटटी खुद्दी हुई ) या गद्दा होना चाहिए ! स्टैंड के साथ बार लगेहुए हों ते है उसे बार इ परली साइड अखाडा बनाया हुवा रहता है या गद्दा रखा रहता है   जो कूदने वाले जवान के परली तरफ गिरने की दिशा गिरने वाले जवान को चोट ना लगे !
  • बॉक्सिंग के दस्ताने और पंच: बॉक्सिंग के द्वारा जवानों में स्टैमिना बढ़ने के साथ साथ आक्रामकता भी आती है ! बॉक्सिंग लड़ने वाले के वजन की केटेगरी के अनुसार फाइट कराया  जाता है , जैसे लाइट वेट , फ्लाई वेट , पंथोन वेट, फिथर वेट , हैवी वेट  इत्यादि ! इसकी सिखलाई देने के लिए बॉक्सिंग ग्लव्स , बॉक्सिंग पैड/पंच , हेड गार्ड , गम शेइल्ड  इत्यादि होता है ! ग्लोवेसका वजन 10 औंस या 284 ग्राम होता है ! 
  • फाद्नेवाली रस्सी : रस्सी फादने से पिंडली की मस्पेशिया मजबूत होते है और पैरों के पैन्जे में भी ताकत आती है जिसके कारन जम्प करने में बेहतर टेक ऑफ मिलता है ! फादने वाली रस्सी (skipping rope) की लम्बाई 7 फीट होती है ! यह धागे या प्लास्टिक की बनी हुई होती है ! 
  • वर्टीकल रोप : वर्टीकल रोप के अभ्यास से ना केवल हाथों में ताकत आती है बल्कि इसके अभ्यास के बाद बिल्डिंग इत्यादि पर चढ़ना या किस गहरे स्थान से निकलने में मदद मिलती है ! वर्टीकल रोप की कुल लमाबाई  १८ फीट होती है जो स्टैंड से लटकता रता है ! इसमें 12  फीट चढ़ना होता है ! इसे थर्ड क्लास, सेकंड क्लास , और फर्स्ट क्लास के तरीके से चढ़ा जाता है !
  • लकड़ी का घोडा : लकड़ी का घोडा जवानों में आत्मविश्वास उत्पन्न करने तथा बाधाओं को पार करना सिखलाने के काम  आता है ! ये लकड़ी  का बना होता है जिसके ऊपर गद्दे की परत रहती है !इसकी लम्बाई 1.5 मीटर होती है . यह ऊपर से 1 फीट चौड़ा होता है और नीचे से 2.5 फीट ! थर्ड क्लास घोड़े का उचाई 107 cm जबकि सेकंड क्लास और फर्स्ट क्लास की उछई 120 cm होती है ! इसे लम्बा और ऐडा दोनों तरीके से कूदा जा सकता है !  
  • व्याम के गद्दे : व्याम के गद्दे जवानों को फ्रंट रोल , बेक रोल, डाइव रोल इतियादी की सिखलाई के दौरान चोट से बचने के लिए उपयोग में आते है !

              जरुर पढ़े : हेवर सेक को जल्दिबाज के साथ भरना और दौड़ लगाना 
  • बीम : बीम बाजुओं की ताकत बढ़ने के काम आता है ! इसके लिए पेट में ताकत होना जरूरी है ! इसे कई तरीको से किया जा सकता है! जैसे फर्स्ट क्लास, सेकंड क्लास और थ्रीड क्लास ! इसकी लम्बई  12-14  फीट होता है और इसकी हाइट 2 मीटर से 60 cm होती है !
  • डाइविंग स्टैंड : डाइविंग स्टैंड डाइव रोल के दौरान प्रयोग  में लाया जाता है ! डाइव रोल उचाई से गिरते समय शरीर इ नाजुक हिस्सों को चोट से बचने के सिखालाई के काम आता है ! डाइविंग स्टैंड की उचाई 2-3 फीट तक होता है !
  • रस्साकस्सी के रस्से : वर्टीकल रोप या होरिजंटल रोप में इस्तेमाल होने वाले जुट  के रस्से ही रस्साकस्सी के प्रयोग में लाया जाता है ! यह कम से कम इतना लम्बा हो की दो टीमों के कम से कम 15-15 जवान इसे आसानी से पकड़ सकें ! इस रस्से के बीचो बीच लाल रंग का धागा   या रिबन  बांध दिया जाता है जो हार -जीत का फैसला करने मदद करता है ! रस्साकस्सी से ना केवल ताकत मिलती है बल्कि जवानों में जीत की इक्षाशक्ति भी उत्पन्न होती है ! इस रस्सी का गोलाई 15 cm होती है !
  • नारियल की चटाई : नारियल की ये चटाई  फ्रंट रोल, बेक रोल, डाइव रोल इतियादी के सिखलाई के समय चोट से बचने के लिए लगे जाती है ! इसका साइज़ 4 x 4 , 4  x  6 और 6 x 6 फीट हॉट है ! 
  • उची कूद , लम्बी कूद और कुस्ती का आखडा : उची कूद , लम्बी कूद और कुस्ती के दौरान चोटों से बचने के लिए अखाड़े का निर्माण किया जाता है ! इसके लिए  ग्राउंड के  5 x  5 मीटर के आकर को खोद कर मिटटी को महीन  बना दिया जाता है ! इस अखाड़े से एक-एक कंकड सावधानी से चुनकर हटा दिया जाता है ! अखाड़े की मिटटी को और मुलायम बनाने के लिए के लिए अखाड़े में लकड़ी का बुरादा , नमक और कुश्ती के अखाड़े में सरसों का तेल भी डाला जाता है !

                         जरुर पढ़े :चेंज ड्रेस उठाव हथियार और मार्च
  • हर्डल : तेजी के साथ दौड़ते हुए रस्ते में आने वाली बाधाओं को पर करने की सिखलाई देने के लिए हर्डल  का अभ्यास करवाया  जाता है ! इसके लिए 110 मीटर और  400 मीटर का ट्रैक होता है जिसमे  10 हर्डल  क्रमशः 10 और 40 मीटर की दुरी पर रखे होते है . 110 मीटर में हाई हर्डल और 400 मीटर में लो हर्डल का प्रयोग  किया जाता है!  हाई हर्डल की हाइट 1.67 मीटर और लो हर्डल की हाइट 91.4 cm होता है ! इसका वजन 3.5 -4 किलो  तक हो सकता है ! 
  • रिले दौड़ में बैटन : रिले दौड़ में टीम के रूप में धावक भाग लेते हा ! रिले टीम में 4-4 धावक होते है ! रिले दौड़ में 100 x 4  और 400 x 4 दुरी के होते है ! इसमें धावक 100 या 400 मीटर दौड़ने के बाद अगले धावक को बैटन पकड़ा देता है और फिर वो धावक टीम के अपने अगले साथी को ! इस प्रकार दौड़ को सबसे पहले  पूरा करने वाली टीम विजी होती है ! इसकी लम्बाई 11-12 इंच व्याश 12 cm और वजन 50 ग्राम !
  • रोलिंग मैट: रोलिंग मैट नारियल की  बनी चटाई होती  है जो अमूमन लाल रंग में आती है ! इसका प्रयोग लगातार फ्रंट रोल करने या घोड़े पर जम्प करते समय रनिंग मैट  और पेट की  एक्सरसाइज (sit up) करने के लिए किया जाता है ! इसका चौड़ाई 1, 1.5  या 2 मीटर तथा लम्बाई 25 मीटर तक हो  सकता है !
                      जरुर पढ़े : भारतीय पुलिस ऐसी क्यों है

 ये रहे  फिजिकल ट्रेनिंग में इस्तेमाल होने वाले कुछ apparatus और उसके परिचय !

download pdf version of  Physical Training's Equipment aur uska ahmiyat

14 मई 2016

पीटी का इतिहास, सिस्टम, पीटी का उद्देश्य और पीटी का उसूल

शारीरिक व्याम के श्रृखला का ये पहला पोस्ट है इस पोस्ट में हम जानकारी करेंगे शारीरिक व्याम जो आर्म्ड फाॅर्स पुलिस ट्रेनिंग  में कराया जाता है उसका शारीरिक प्रशिक्षण का  इतिहास(History of Physical Training) , व्याम का भाग(System of Physical Training) और व्याम का उद्देश्य(Aim of Physical Training)  इत्यदि !

                  जरुर पढ़े : क्लासिफिकेशन ऑफ़ एक मिनट ड्रिल 

आज कल तो हम सुबह उठे है तो देखते है की बूढ़े हो या जवान सब रोड पे या पार्क  वाल्किंग कर रहे है या दौड़ लगा रहे है ओ किसी ट्रेनिंग के उद्देश्य से नहीं कर रहे है बल्कि आपने आप को स्वास्थ् रखनेके लिए करते है ! 

एक वर्दीधारी चाहे ओ आर्म्ड पुलिस से जवान हो या लोकल पुलिस के इनकी ड्यूटी को ध्यान में रखते हुए व्याम करना बहुत  ही जरुरी है! व्याम से एक व्यक्ति चुस्त , दुरुस्त और शारीरिक रूप से तंदुरुस्त रहता है जो की एक वर्दीधारी के लिए काफी जरुरी है!

व्याम एक वर्दीधारी को चुस्त , दुरुस्त और मानसिक  एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ रखने के साथ साथ उनके अन्दर एक  टीम भंवाना भी पैदा करता है जिससे वर्दीधारी एक  टीम रूप में सफलता पूर्वक किसी भी काम को अनजाम तक पहुचाते है! भले भी ओ काम कितनी भी मुश्किल क्यों न हो!  अच्छी समझ बनाने के लिए   इस पोस्ट को तीन भाग में पूरा करेंगे :

                 जरुर पढ़े : हेवर सेक को जल्दिबाज के साथ भरना और दौड़ लगाना 


शारीरिक प्रशिक्षण क इतिहास  -  जैसे की CRPF के ट्रेनिंग प्रेसिस में बताया शारीरिक प्रशिक्षण सबसे पहले 400 BC में ग्रीस नमक देश में अपनाया गया ! ऐसे तो उस समय शारीरिक प्रशिक्षण दूसरे देश जैसे भारत, चीन या पेर्सिया मिश्र यदि में भी होता था लेकिंन इसका प्रशिक्षण कोई क्रम बंध नहीं था या किसी सिल् सिलेवार नहीं था जैसे की आज है  !

 लिंग- स्वीडेन  और लुडविग जर्मनी के दो माने हुवे नेता थे उनलोगों ने मह्सुश किया की शारीरिक प्रशिक्षण फ़ौज के लिए काफी जरुरी है और उनलोगों ने 19 शताब्दी के शरुवती के सालो मेंअपने फ़ौज में शारीरिक प्राशिक्षण को मान्यता दी !

और उस मान्यता के बाद सन 1908 से 1914  के बीच स्वीडन ने इसे पूरी तरह से अपने फ़ौज में लागु कर दिया और उनकी फ़ौज ने इसे अपना लिया !स्वीडन ने जो पीटी अपनाया था उसे शरीरी के सभी अंगो का व्याम  नहीं होता था और उस व्याम का असर शारीर पे बहुत सिमित था ! इसको और अच्छा करने के लिए प्रोफेसर  नील बुक्क जो की डेनमार्क के रहने वाले थे उनके  नेतृत्व में गहन शोध के बाद और उनके द्वारा जो पीटी अमल में लाया गया उससे ज्यादा ताकत साथ साथ सभी अंगो का भी बराबर व्याम  मिलता था! 


एक पूर्ण शारीरिक विकाश और व्याम के लिए जरुरी होता है की शारीरिक बल और तन्दुर्रुस्ती के साथ साथ शारीरिक  और मानसिक  स्फूर्ति  भी शारीर में आये ! इसी को  ध्यान में रखते हुवे आज के समय में आर्म्ड फाॅर्स या लोकल पुलिस ट्रेनिंग के दौरान जो शारीरिक प्रशिक्षण दिया जाता है ओ स्वीडन के फ़ौज  और नील बुक्क द्वारा इजाद किया हुवा शारीरिक प्रशिक्षण को मिलकर एक पीटी सिस्टम बनाया गया वही आज कल सभी जगह ट्रेनिंग  लिए अपनाया जाता है!  

शारीरिक प्रशिक्षण का सिस्टम :  शुरू के दिनों में पीटी का तीन सिस्टम था 
  •  स्वीडेन सिस्टम
  •  ऑक्सफ़ोर्ड या डेनमार्क सिस्टम 
  • नेल्स्मिथ सिस्टम !


 डेनमार्क सिस्टम को पूरा विश्व ने अपनाया ! 1906 ब्रिटिश राज्य के दौरान अग्रेज आर्मी ऑफिसर कर्नल  फॉक्स को स्वीडेन भेजा गया! वह  पीटी के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए वहा जाने के बाद कर्नल फॉक्स स्वीडेन के पीटी से बहूत प्रभावित हुवे और जब ओ वह से लौटे तो उस समय जो भारत में ब्रिटिश आर्मी थी उसने स्वीडेन सिस्टम को अपनाया  और ये सिस्टम 1908 तक चलता रहा  
1918 के प्रथम विश्व युद्ध के बाद उस समय के आर्मी के तीन अधिकारिओ को प्रोफेसर नेल्स्मिथ के अधीन पीटी के लिए डेनमार्क भेजा गया ! उस के बाद तीन प्रकार के सिस्टम लागू हो गया ! डेनमार्क से वापस आने के बाद स्काउट्स को डेनमार्क से सिक कर आया हुवा  पीटी का प्रशिक्षण दिया गया! स्काउट्स को मजबूत बनाने वाली एक्सरसाइज करायी गई ! स्काउट को फ्लेक्सिबल बनाने वाली एक्सरसाइज करायी गयी ! इतना सब करने के बाद ये देखा गया की इन नयी एक्सरसाइज से स्काउट्स में शक्ति का विकाश हुवा है   !  उसके बाद उस शारीरिक प्रशिक्षण को पुरे देश के वर्दीधारी अपनाये !

शारीरिक प्रशिक्षण का उदेश्य : एक वर्दीधारी को शारीरिक और मानसिक तौर पर तैयार करना ताकि वो शांति या युद्ध के मैदान में दिया हुवा टास्क को सफलता से कर सके !

शारीरिक प्रशिक्षण का उसूल :
  • हर एक अंग का बराबर व्याम 
  • तरतीबवार बदन 
  • लगातार जरी रखना 
  • अच्छा रहन सहन 
  • गहरी नींद 
  • शख्त काम 
  • अच्छा मनोरंजन 
  • संतोष तथा आत्म विश्वाश 
इस प्रकार से हमे पुलिस ट्रेनिंग के दौरान शारीरिक प्रशिक्षण का इतिहास और उसूलो ना नारातिवे बताया जाता है ! इतिहास एक subjective matter ये अलग अलग व्यक्ति अलग अलग तरह से narate करता है !


9mm कार्बाइन मचिन के रोके और उसे दूर करने का तरीका

पिछले पोस्ट में 9 mm कार्बाइन को खोलने जोड़ने और ले जाने के तरीके का जानकारी लिए ! इस पोस्ट में हम जानेगे 9 mm कार्बाइन में पड़ने वाले रोके और उसे दूर करने का तरीका  !



जैसे की हम जानते है की कार्बाइन एक CQB का वेपन है और ऑपरेशन के दौरान इसका इस्तेमाल बहुत ही कारगर होता है क्यों की यह एक  ऑटो माटिक वेपन है लेकिंग आटोमेटिक होने के कारन इसमें  रोके भी बहुत पड़ते है इस लिए ये जरुरी है  की हर जवान इन रोको को दूर करने के बारे में जानकारी रखता हो ! दिन और रत के समय में रोके दूर करने का तरीका इस प्रकार से है
9mm Carbine Machine ka Roke
9mm Carbine Machine ka Roke
                     जरुर पढ़े : 9 mm कार्बाइन मचिन का बेसिक डाटा 

तुरंत उपाय (फौरी इलाज ):अगर कार्बाइन शुरू से ही फायर ना करे या करते करते रुक जाये तो कार्बाइन रुकने का इन में से कोई कारन हो सकता है !
  • खाली मग्जिन
  • अनफिट मगज़ीन
  • बॉडी की रोक
  • मिस फायर की रोक
  • चैम्बर में मोटा राउंड


तुरंत उपाय रोके दूर करने का तरीका (फौरी इलाज ):अगर कार्बाइन शुरु से ही फायर ना करे या फायर करते करते रुक जाये तो करवाई इस प्रकारे से करे: कार्बाइन को भर पोजीशन में लाये , कलम वाली ऊँगली को ट्रिगेर से हटाये ! कर्बिने को कॉक करे . बाएँ तरफ टर्न और इजेक्शन स्लॉट से देखे और यह करवाई करे:

  • खाली मग्जिन की रोके : अगर मग्जिन और चैम्बर दोनों खाली हो तो खाली मगज़ीन औतारे और दूसरा भरा हुआ मगज़ीन चढ़ा कर फायर करे !
  • अनफिट मगजिन की रोक  : अगर मगज़ीन भरा हो और चैम्बर खाली हो तो मग्जिन को पूरा फिट करे और फायर में सामिल करे !
  • बॉडी का रोक : अगर मगजिन में या चैम्बर में राउंड अच्छी तरह से नहीं बैठा ही तो उसे बॉडी का रोक कहते है ! कार्बाइन दहने टर्न करे  और यकीं करे की खाली केस या राउंड बहार निकल गया हो ओके बाद फिर फायर में सामिल करे !  
  •  चैम्बर की रोक : अगर चैम्बर में मोटा राउंड हो तो कार्बाइन को ऊपर 45 डिग्री पर करते हुए , दाहिने टर्न करे और जोरे से हिलाए ! अगर मोटा ना निकले तो मग्जिन को उतारे , आगे वाले पांव को पीछे लाये. इजेक्शन स्लॉट और मग्जिन हाउसिंग के सिधाई में देखे की 10 गज की दुरी तक कोई जानदार वास्तु तो नहीं है ! फिर कार्बाइन को कंधे में ले जाये  ! दोनों हाथो से पिस्तौल ग्रिप को पकडे . सिर को पीछे करे  और टारगेट की तरफ फायर करे . दोबारे फायर करना हो तो भर की करवाई करे और फायर को जरी रखे !
  • मिस फायर की रोक : अगर राउंड मिस फायर हो जाये तो कॉक करे और फायर में सामिल करे क्यों की मिस फायर की रोक कॉक करने से दूर हो जाती है


रात्रि के समय रोके दूर करने का तरीका : रात के वक्त अगर कार्बाइन फायर करते करते रुक जा या शुरू से ही फायर ना करे तो तुरंत उपाय इस तरह से किया जाता है
  •  कलमे वाली ऊँगली ट्रिगर से हटाए !
  • कार्बाइन को कॉक करे
  • change lever को “S” पर लगाये !
  • निलिंग पोजीशन अख्तियार करे
  • इजेक्शन स्लॉट को हाथ से टटोल कर रोक को मालूम करे
  • और रोक को ऊपर बताये हुए तरीके से दूर करे  और फिर फिर जरी करे  !



इस तरह से हम 9mm कार्बाइन में पड़नेवाली रोको को पता लगा सकते है दिन हो या रात के समय उसे हम तुरंत उपाय से दूर कर सकते है 

 9mm कार्बाइन मशीन  में पड़नेवाली रोके और उसे दूर करने का तरीका फ्री पीडीऍफ़ को प्राप्त करने के लिए ब्लॉग को सब्सक्राइब और एक्टिवेट करे 




09 मई 2016

एक मिनट ड्रिल : चेंज ड्रेस हथियार उठाओ और मार्च

एक मिनट ड्रिल के श्रृखला में यह एक और ड्रिल जिसमे ट्रूप तो सेक्शन में बटा जाता है और इस ड्रिल का नाम है "दौड़ो , तैयार हो और आपने अपने  हथियार और साजो सामान के साथ गाड़ी में चढो  और  ऑपरेशन के लिए  मूव" !



आज के समय में  जहा पता नै की कब और कहा कौन सी  घटनाये घाट जाएगी और घटना ओ चाहे मैन मेड हो या प्राकृतिक आपदा  या ओ  आग जनी की घटना हो या टेररिस्ट अटैक सबसे पहले त्वरित करवाई तो पुलिस को ही करनी पड़ती है उसके बाद  और कोई सरकारी महकमा  आता है ! इसलिए इतनी अहम महकमा होए के नाते पुलिस को हमेशा  तैयार रहना चाहिय और  त्वरित  करवाई करनी चाहिए !

One Minute Drill :Change uniform
Change uniform
त्वरित करवाई बिना प्रैक्टिस के नहीं किया जा सकता है इसलिए अपने आप को तैयार रखने के लिए यह एक मिनट ड्रिल समय समय पे किया जाय तो पुलिस के जवानों में एक स्वं तैयार रहने की भवना मन इ बनी रहेगी और ओ समय पड़ने पे किसी भी हालत से निपटने के लिए त्वरित करवाई कर सकते है !


ड्रिल को करने की तरीके :  यह एक सेक्शन ड्रिल है इसलिए इसको  वाजिब हथियार और एक़ुइमेन्त इतियादी के साथ  किया जाता है ! इसमें सेक्शन को कोई एक इंसिडेंट जैसे की फायर, टेररिस्ट  अटैक  या दंगा फसाद के बारे में बता कर उन्हें बोला जाता है की  जल्द से जल्द तैयार हो कर  अपने हथियार या पुरे साजोसामान  के सामान के साथ  गाड़ी में बैठ कर मार्च करे !

जैसे की आदेश दिया जाता है की " अमुक जगह पे टेररिस्ट अटैक हो गया है , स्क्वाड जल्द से जल्द अपना पिटी ड्रेस बदल कर कॉम्बैट  ड्रेस में अपने हथियार और पिठू के साथ  5 मिनट के अन्दर  बस में बैठ कर अमुक जगह पे मार्च करेंगे ! ध्यान में रखने वाली बाते हथियार एकुप्मेंट और ड्रेस तरतीब  पे पहनेगे और बस में चढ़ते समय तरतीब से चादेंगे और बिना समय जाया करते हुवे पूरा सुरक्षा को कायम रखते हुवे आमुक जगह पे पूछेंगे !



इस ड्रिल में देखने वाली बाते :

  • बताये हुए समय में सभी जवान आगये !
  • सभी जवान बताये हुवे ड्रेस में  प्रोपोएर्ली ड्रेस्ड है !
  • सभी जवान के पास हवेर्सक  और  उसमे आने वाले सामान है !
  • सभी जवान अपना हथियारौर अमुनिसन लिए है !
  • गाड़ी में चढ़ते समय प्रॉपर ड्रिल यानि एक एक करके सभी जल्द से जल्द जाध गए !
  • गाड़ी पे कादने के बाद सभी जवान अपना सामान तरतीब से रखे है की उसे उतर ते समय कोई ब्वाधन न हो !
  • गाड़ी में चढ़ते समय , यात्रा  के दौरान या गाड़ी से उतारते समय जवान चौकस थे सिक्यूरिटी पॉइंट ऑफ़ व्यू से ! इत्यादि !

अगर ड्रिल करते समय अगर कोई कमी दिखयी दे तो ड्रिल कांदुक्टिंग अधिकारी को चाहिए की  उन कमियों के बारे में बताये ! इस ड्रिल को समय समय पे प्रैक्टिस करने  से बहुत सारी  कमिय दूर हो जायेगीं !


ड्रिल के फायदे :  टाइम प्रेशर के अन्तरगत कम करने का माजदा पैदा होता है जिससे की सही समय आने पे बिना समय गवाए किसी को करने सके !

subscribe or downloand flipkart app to get pdf version of one minute drill


9mm कार्बाइन के मगज़ीन को भरना खाली करना , कार्बाइन को भरना खाली और फायर करने का तरीका

9 mm कार्बाइन के मग्जिन को भरना , खाली करना , कार्बाइन को भरना , खाली करना और फायर करने का तरीका !

कार्बाइन को खोलना जोड़ना और सफाई के बारे में हम आलरेडी जानकारी अपने पिछले पोस्ट में ले चुके है इस पोस्ट में हम जानेगे 9 mm कार्बाइन के मग्जिन को भरना(9mm carbine ko bharna ), खाली करना(Magzine ko khali karna ) , कार्बाइन को भरना(9mm carbine ko bharna) , कार्बाइन को खाली करना(Carbine ko khali karna) , कार्बाइन से फायर करना(carbine se fire karna) , मेक सेफ करना(carbine ko make safe) और कार्बाइन को ले जाने के तरीके !


ऑपरेशन के दौरान कार्बाइन को तेजी से भरना जवान की जिंदगी के लिए उतना ही जरुरी है जितना की उसको दुरुस्ती से गोली फायर करने ! इस लिए भरना और फायर करने की करवाई इतनी तेजी और दुरुस्ती के साथ होनी चाहिए की तनिक भी समय जाया ना हो !इस श्रृखला में सबसे पहले मग्जिन को फर्ने का तरीका जानेगे !


  • यकीन करे  की राउंड साफ और ठीक हालत में हो !
  • मग्जिन का मुलाहिजा करे और बाएँ हाथ में इस प्रकार पकडे की छोटा मेहराब अपनी तरफ हो
  • मग्जिन को घुटने , बूट टी टो या साफ ज़मीन पर टिकाये ! दाहिने हाथ से राउंड को एक एक करके मगजिन लिप्स में इस तरह दाखिल करे की राउंड का पेंदा आगे की तरफ हो !
  • बाएँ हाथ के अंगूठे से हरेक राउंड को निचे दबाते हुए आगे की तरफ खिसकाए की राउंड का पेंदा मग्जिन की दिवार के साथ लग जाए !
  • भरते वाक्क्त राउंड की गिनती करते जाये ! अगर कोई राउंड निचे गिर जाये तो उसको आखिर में साफ करके भरे और आखिर में चिंदी लगाये ! चिंदी लगाने का फाड़ा ये है की मग्जिन में मिति या गर्दा दाकिल नहीं होगा और कोई राउंड गिर जाता है तो मालूम हो जायेगा की मग्जिन का राउंड गिर गया है ! अगर मग्जिन को जल्दी इस्तेमाल करनी हो तो चिंदी लगाने की जरुरत नहीं है !



इस तरह से 9 mm कार्बाइन का मग्जिन को भरा जाता है  अब हम मग्जिन को खाली कैसे करे का तारिक  : 

  • और सभी  हथियारों  की तरह ही कार्बाइन का भी मग्जिन को एक एक राउंड को अंगुली या अंगूठे की मदद से पुश कर के खाली करते है लेकिंग खाली करते समय इस बात का ध्यान रखा जा की राउंड साफ सुथरा जगह पे गिरे !

अब कार्बाइन को भरना , ले जाने का तरीका , रेडी पोजीशन और खाली कर के बारे में जानेगे

कार्बाइन को भरना :

  • उठाओ कार्बाइन और मग्जिन के हुकुम पर दाहिने हाथ से कार्बाइन और बाएँ हाथ से मगज़ीन उठाओ ! मगज़ीन को पाउच में बंद करे ! मजाल असमान क तरफ 45 डिग्री के एंगल पर रखे !
  • उसके बाद हुकुम होगा “भर पोजीशन”  इस पे  भर पोजीशन अख्तियार करे ! इस पोजीशन में देखनेवाली बाते- बाएँ पांव थोडा आगे और बाएँ तरफ रखते हुए पैर में थोडा खंभ दे !
  • उसके बाद हुकुम मिलेगा “भर”  इस पे यकीं करे की change lever “S” पर हो !
  • उसके बाद बाएँ हाथ से मग्जिन को पाउच से निकले . अगर चिंदी लगी हुए है तो उसे भी निकले और ऊपर वाले राउंड को देखे और मग्जिन को मग्जिन होसिंग में इस तरह से दाखिल करे की छोटा मेहराब आगे के तरफ रहे और मग्जिन को पूरी तरह से फिट करे ! 
इस तरह से कार्बाइन की भर की करवाई पूरी हुई !

जरुर पढ़े : 9 mm कार्बाइन मचिन का मुख्या बाते ! 


9 mm कार्बाइन को ले जाने का तरीका : 9 mm कार्बाइन को हम तीन तरीके से ले जा सकते है :

  1. स्लिंग आर्म पोजीशन : स्लिंग को दाहिने कंधे में इस तरह डाले की बैरेल ऊपर की तरफ हो औरपीठ से लगा हुआ हो ! दाहिना हाथ स्लिंग पर हो ! इसके अलावा स्लिंग आर्म पोजीशन में स्लिंग को दाहिने कंधे में इस प्रकार से डालते है के बैरेल का रुख निचे और मगजिन बहार की तरफ रहती है !
  2. माला हर पोजीशन:से डाले की बरेल  स्लिंग को गले में माला की तरह डाले की बैरेल बाएँ तरफ और मगजन बाएँ बगल में आ जाये ! इस पोजीशन से कार्बाइन को आसानी से काफी दूर तक ले जाया सकता है !
  3. तोल शाश्त्र पोजीशन  : ये ठीक राइफल की तोल पोजीशन की तरह ही होता है इस सूरत में मैगज़ीन ठीक रन के सामने होता है !  


कार्बाइन को खाली करना : अगर फायर करने की ज़रूरत ना हो या हुकुम मिले खाली कर तो करवाई इस तरह से करे :
  • कलमे वाली अंगुली को ट्रिगर स हटाये !
  • change lever को “S” पर करे !
  • मग्जिन कैच को दबाते हुए मग्जिन को उतारे और पाउच में बंद करे !
  • change lever को “A” या “R” पर करे ! यकिंग करे की चैम्बर खाली है ! पुरजो पर काबू पते हुए ट्रिगेर अदाए ! फिर कॉक करे और ट्रिगेर दबाये !
  • और लास्ट में ठीक की रिपोर्ट दे

कार्बाइन से फायर करना:
  • स्टैंडिंग पोजीशन :जब दुश्मन थोड़ी डर हो या समय इजाजत दे तो कार्बाइन को तेज़ी से कंधे में ले जाए ! साईट का इस्तेमाल करते हुए शिस्त लेकर फायर करे !.

  • बैटल क्राउच :जब दुश्मन नजदीक हो तो कार्बाइन को battle crouch पोजीशन में ले जाये ! इस पोजीशन में देखनेवाली बाते , आगे वाली पैर में खंभ हो और  छोटा से छोटा पोजीशन बनाये ! सिधाई हासिल करे और फायर करे !
9mm Carbine Machin Battle Crouch position
9mm Carbine Machin Battle Crouch position

स्टॉप और मेक सेफ की करवाई

अगर फायर करते करते हुकुम मिले “स्टॉप” तो ट्रिगर पर से ऊँगली हटाये ! मग्जिन बदली करना हो तो बदली करे नहीं तो अगले हुकुम का इंतज़ार करे ! जब थोड़े देर के लिए फायर न करना हो और हुकुम मिलता है मेक सेफ तो करवाई इस प्रकार से करे!
  • कलमे वाली उंगली ट्रिगर से हटाये
  • मग्जिन को उतारे और पाउच में बंद करे
  • कार्बाइन को क्लियर करे
  • कार्बाइन का चंगे लीवर को “S” पर लगाये
  • कार्बाइन पर भरा उवा मग्जिन पाउच से निकल कर लगाये


इस तरह से कार्बाइन का मग्जिन का भरना , खाली करना ,कार्बाइन को भरना, कार्बाइन को खाली करना, ले जाने का तरीका और फायर करने के बारे में जानकारी हुई! 



9 mm कार्बाइन की सफाई और रख रखाव का तरीका


जैसे की हम पिछले पोस्टो में 9 mm कार्बाइन को खोलना और जोने तथा टेस्ट करने के बारे में बात कर चुके है ! इस पोस्ट में हम जानकारी लेंगे 9 mm कार्बाइन मशीन की सफाई कैसे करे !


9mm Carbine Machine ki safai
9mm Carbine Machine ki safai 
जैसे की हम जानते है की 9 mm कार्बाइन मचिन जिसकी कारगर रेंज 30 गज है एक बहुत ही कारगर वेपन है CQB का ! CQB के इस्तेमाल वाले  वेपन्स सबसे पहली खसूसियत होती है की speedily फायर पॉवर और बिना रुको फायर करने की क्षमता होती है इसलिए speedily and smoothly fire के लिए ये जरुरी है की हथियार की सफाई समय समय पे सही तरीके से किया जाय ! और हथियारों की तरह ही 9 mm कार्बाइन मशीन का भी सफाई किया जाता है ! सफाई करने का तरतीब इस प्रकार से है :



फायरिंग से पहले की सफाई
  • सबसे पहले कार्बाइन को खोल दे !
  • रोजाना की सफाई की तरह ही कार्बाइन को साफ़ करे और खुश्क करे !
  • ब्रिज ब्लाक के आगे वाले हिंसे की सफाई करे और उसे भी खुश्क करे !
  • barrel को पुल थ्रू से साफ करे और खुश्क करे !
  • अगर मग्जिन गन्दा हो तो उसे भी बताये हुए तरीके से खोले और साफ करे !

आखिर में कार्बाइन को जोड़े और टेस्ट करे की सही काम कर रहा है की नहीं !

  
फायरिंग के बाद की सफाई
  • कार्बाइन को खोले !
  • बैरल को अच्छी तरह से सिंगल या डबल पुल थ्रू से साफ करे !
  • अगर बैरल में गैस फौलिंग है तो कार्बाइन को उबलते पानी का इस्तेमाल करे ! यद् रखे की अगर बैरेल को फायरिंग के बाद अच्छी तरह से साफ नहीं करेंगे तो अगले बाद फायर करने पे कार्बाइन के बैरेल को buldge होने का चांस रहता है!
  • बैरेल को साफ करने के बाद उसमे तेल लगाये !
  • उसके बाद कर्बिने के बाकि हिस्सों की भी सफाई अच्छी तरह से करे और उसमे तेल लगाये !
  • कार्बाइन को फायरिंग के बाद लगतार 2-3 दिनों तक सफाई करनी चाहिए क्यों की इसकी गैस फौलिंग जल्दी नहीं जाता है!
9 mm कार्बाइन का effective range बहुत ही कम होते है इसलिए इसकी साफ सफाई और भी अहमियत रखती है क्यों की इसका इस्तेमाल हम करते है उस समय दुश्मन हमारे बहुत ही करीब रहता है इस लिए अगर कार्बाइन की सफाई अच्छी तरह से नहीं की गयी है और ऑपरेशन के दौरान अगर कार्बाइन अगर रुक गयी तो दुश्मन या तो सटीक निशाना लगाके हमे मर देगा या  नहीं तो ओ हमें पलक झपकते ही फिजिकली over पॉवर करलेगा !


तो ये रही कार्बाइन की सफाई करने का तरीका और सफाई का अहमियत ! अगर पोस्ट पसंद आया हो जो लाइक और सब्सक्राइब जरुर करे ! subscribe or downloand flipkart app to down loan pdf version of 9mm carbine machin ki saf safai ka tarika  


07 मई 2016

9mm कार्बाइन मशीन को खोलना जोड़ना और टेस्ट ?

जैसे की हम अपने पहले के posts में 9 mm Carbine machine 1 A(9mm CM) के basic डाटा के बारे में पहले ही जान चुके है इस लिए इस् पोस्ट में हम 9mm कार्बाइन  मशीन के खोलना(9mm Carbine Machin ka Kholna aur Jodna ) और जोड़ने के बारे में जानेगे !


9 mm Carbine Machine 1 A को खोलना
9 mm Carbine Machine 1 A को खोलना 
9 mm cm 1A  हथियार हेड कांस्टेबल और subordinate officers का एक जातीय हथियार है ! ये हथियार अपने high rate of fire और छोटे आकार  के कारन CQB(Close Combact Battle) के लिए बहुत ही कारगर हथियार ! एक छोटा हथियार होने  के साथ साथ इसकी rate of fire  भी बहुत है जिसके कारन इसमें accidental फायर होने की सम्भावनाये बहुत ही ज्यादा रहती है  और  9mm CM का कारगर रेंज 30 गज होता है !


9mm कार्बाइन मशीन को कैसे खोले (9mm Carbine Machine 1 A ko kaise khole)



यह एक CQB वेपन  है इसलिए इसकी खोलना जोड़ना सभी जो इसको use करते है उनको आनी चाहिए !9mm कार्बाइन मशीन  की खोलने की करवाई इस प्रकार से करे !

  • Magazi लगी हो तो पहले उसे उतारे  और कार्बाइन  का निरिक्षण  की करवाई करे  और change lever को  "S" पर करे 
  • बयोनेट और सेलिंग को उतारो !
  • Bridge Block को निकलने के लिए करवाई इस प्रकार से करे :
  1. कार्बाइन को बाएँ घुटने पर टिकए , बाएँ साथ के अंगूठे से बॉडी  कैप को दबाते हुए कैच को अन्दर की तरफ दबाये ! 
  2. बट को बॉडी कैप की झिरी से अलग करते हुए निचे बैठा दे !
  3. दाहिने  हाथ के अंगूठे से बट प्लेट कैच को दबाते हुए अर्रेल केसिंग के ऊपर बैठा दे !
  4. कार्बाइन की मजल  को बाएँ बूट की टो पर टिका कर बाएँ हाथ के अंगूठे से बॉडी कैप  कैच को दबाये और दाहिने हाथ  से बॉडी कैप को निचे दबाते हुए घडी के उलटे रुख घुमाव और बहार निकले !
  5. Change lever को "R" या "A" पर लगए ! 
  6. कार्बाइन को बाएँ हाथ से ऐसे पकडे की मजल का रुख थोडा निचे हो ! दाहिने हाथ से  कोक्किंग हैंडल(Cocking Handle) को पकड़ते हुए पीछे किंचे और बहार निकले !
  7. Returning  spring  और bridge  block को बहार निकले ( बड़ा और छोटा स्प्रिंग को अलग ना करे )
इस प्रकार  से 9 mm CM 1 A खुल जायेगा 


मगज़ीन को खोलना(9mm Carbine ke magzine ko kholna)
 मग्जिन को उसी समय खोला जाय जब वह गन्दा हो गया हो और उसकी सफाई करनी हो , बार बार मग्जिन को खोलने से मग्जिन के अन्दर वाला स्प्रिंग को लूज होने की संभावना रहती है ! मग्जिन को खोलने की करवाई इस प्रकार से करे !
  • मग्जिन का मुड़ा हुवा भाग अपनी तरफ करते हुए मग्जिन को बूट की टो या साफ ज़मीं परा टिकाये !
  • मग्जिन के Bottom Plate के stud को किसी नुकीली चीज़ से दबाये और स्प्रिंग पर काबू रखते हुए प्लेट को बहार निकले .
  • प्लेट फॉर्म और स्प्रिंग को ही बहार निकले इससे ज्यादा पुरजो को नहीं खोले  
इस प्रकार मग्जिन खुल जायेगा 

मगज़ीन को जोड़ना(9mm Carbine ke magzine ko Jodna) 

 मग्जिन को खोलने और साफ सफाई करने के बाद ऐसे जोड़े :
  • मग्जिन का छोटा मेहराब अपनी तरफ करते हुए स्प्रिंग को इस तरह से मग्जिन केस में अन्दर डाले की उसके ऊपर उठा हुआ रोलर बाएँ की तरफ हो !
  • बाएँ हाथ से स्प्रिंग को दबाव और दाहिने हाथ से बॉटम प्लेट के चारो भाग को आगे रखते हुए दबाये ! यहाँ तक स्टड अपनी सुराख में बैठ जाये 
इस प्रकार से मग्जिन जुट  जाएगी !

9 mm CM को   जोड़ना (9mm Carbine  ko Jodna)

9 mm CM को   जोड़ने के लिए करवाई इस प्रकार से करे :
  • ब्रिज ब्लाक और रिटर्निंग स्प्रिंग को बॉडी में दाखिल करने से पहले यकीं करे की  कोक्किंग हैंडल के लिए बना हुआ सुराख़ बॉडी में बना हुआ सुराख़ की एक सिधाई में हो !
  • दाहिने हाथ से ब्रिज ब्लाक और स्प्रिंग को बॉडी में दाखिल करे और इस् पे काबू रखते  दाहिने साथ से कोक्किंग हैंडल का मुड़ा हुआ भाग आगे की तरफ करते हुए सुराख़ में दाखिल करे !
  • ट्रिगेर, चाल वाले पुरजो पर काबू रखते हुए आगे जाने दे ! चेंज लीवर  को "S" पर करे !
  • बॉडी कैप को रिटर्निंग स्प्रिंग  की सिदे पर इस तरह से लाये की बाएँ वाला लग बॉडी कैप कैच की सिधाई में हो ! 
  • बॉडी कैप कैच को दबाये और कैप को निचे दबाते हुए घडी की सीधे रुख में घुमाये और यकीं करे की वह बैठ   गया है !
इस प्रकार से कार्बाइन जुड़ जाएगी !.

जोड़ने के बाद  कार्बाइन की  टेस्ट की करवाई (9mm Carbine  ko jodne ke bad test ki karwayi)
 किसी भी हथियार को जोड़ने के बाद उसके टेस्ट कर लेना चाहिए की हथियार सही तरीकेसे जुड़ा है की नहीं ! टेस्ट करने के लिए करवाई इस प्रकार से करे !
  • Change Lever को "A" पर करे और CM को कॉक करे!
  • ट्रिगर को दबाये.  कोक्किंग हैंडल को पकडते हुए चाल वाले पुर्जे आगे पीछे करे ! इस समय बिना रुके आगे पीछे हरकत होनी चाहिए !
  • Change Lever को "R" पर करकर कॉक करे चाल वाले पुर्जे पीछे ही रुकने चाहिए ! 
  • ट्रिगर से दबाव हटाओ और दोबारा ट्रिगेर दबाये , चाल वाले पुर्जे आगे जाने चाहिए !
  • कार्बाइन को कॉक करे Change lever को "S" पर करे और ट्रिगर दबाये , चाल वाले पुर्जे पीछे ही रुकें चाहिए !
  • चाल वाले पुरजो को आगे करके चंगे लेवीर को "S" पर करे , इस समय नहीं कॉक होना चाहिए और नहीं ट्रिगेर दबाना चाहिए 
अगर 9 mm cm इन सभी टेस्ट  को पास कर लिया तो समझे के आपने 9 mm कार्बाइन मचिन को सही तरीके से जोड़ लिए है !

इस प्रकार से 9 mm कार्बाइन का खोलना और जोड़ने की करवाई होती है ! अगर ये पोस्ट पसंद आये तो जरू लाइक करे और सब्सक्राइब करे!

Add