09 अक्टूबर 2016

10 पॉइंट राइफल को ट्यूनिंग उप और स्टॉकिंग के करवाई के बारे में

पिछले पोस्ट में हमने AGL के अमुनिसन औरड्रिल के बारे में बाते किया था इस पोस्ट में हम राइफल के ट्यूनिंग  अप और  स्टॉकिंग अप(Rifle ko tuning up and stocking up ke tarika) के बारे में जानकारी शेयर करेंगे !



जैसे की हम जानते है की हथियार के कई हिस्से पुर्जे होते है ! हथियार के लगातार इस्तेमाल से इन के अन्दर के हिस्से पुर्जे ढिल्ले पद जाते है इसलिए जरुरी है की फायर से पहले या किसी ऑपरेशन में जाने से पहले हथियार के सभी हिस्से पुरजो कस दिए जाये !और हथियार के हिस्से पुरजो के कसने की करवाई को तालमेल या ट्यूनिग अप कहते है !



राइफल का ट्यूनिंग अप की जरुरत(Rifle ke tuning up aur  stocking up ki jarurat)  :

राइफल की की तालमेल की जरुरत राइफल  की कारगरता को बरक़रार रखने के लिए जरुरी है ! अगर राइफल को समय समय पर तालमेल नहीं किआ गया तो निम्न नुक्स आ जाता है !
इंसास राइफल 

  • स्क्रू के ढीला होने से स्टैकिंग में फरक आ जाता है जिससे ट्रिगर पुलाव  और जम्प में फर्क पद जाता है !
  • राइफल में कोई अन्दुरुनी नुक्स पद सकता है
  • ढीला होते होते हिस्से पुर्जे गम भी हो सकते है
  • गेजिंग में फर्क आ जाता  है 

 राइफल का ट्यूनिंग अप की करवाई(Rifle ka tunig up aur stocking ki karwai ka tartib) : राइफल को ट्यूनिंग अप करते समय सबसे पहले राइफल का सरसरी तौर पर निरिक्षण किया जाता है ! और उसके हर एक पुर्जे को बिस्तर से बारी बारी से निरिक्षण करके उसके दोषों को दूर किया जाता है ! राइफल के लकड़ी या फाइबर के हिस्से के साथ जो ट्यूनिंग अप किआ जाता है उसे स्टॉकिंग अप और जो तालमेल लोहे के पुरजो के साथ किआ जाता है ट्यूनिंग अप कहलाता है !

राइफल की ट्यूनिंग अप की करवाई के दौरान निम्नलिखित कार्य तरतीब बार किआ जाता है !

(a) निरिक्षण(Nirikshan) : तालमेल करते समय सबसे पहले राइफल का निरिक्षण किया जाता है और यकीन  किया जाता है की सभी हिस्से पुर्जे का नम्बर एक है !


(b) स्टॉकिंग अप(Stocking up ka paribhasha) – यकीन किया जाता है की फोरे हैण्ड गार्ड , बट और पिस्टन ग्रिप के पेच ठीक से कसे हुए है और कोई भाग ढीला नहीं हो ! अगर राइफल का स्टॉकिंग अप दुरुस्त नहीं होगा तो राइफल के जम्प में फर्क पड़ेगा जिससे फायर का नतीजा खराब आएगा! अगर फोरहैंड गार्ड और पिस्टन ग्रिप ढीला है तो ट्रिगर के पुलाव में फर्क पड़ेगा जिससे गोली सही निशाने पर नहीं लगेगी !

(c) ट्रिगर प्रेशर(Trigger pressure) : वैसे तो फायरर को ट्रिगर दबाने  से पता चल जाता है की ट्रिगर का प्रेशर ठीक हैकि नहीं लेकिंग फिर भी ट्रिगर को दबा कर यकीं कर लेना चाहिए की ट्रिगर प्रेशर ठीक है या नहीं ! राइफल का ट्रिगर प्रेशर निम्न है :
  • 7.62mm का ट्रिगर प्रेशर – 6-9 पौंड होना चाहिए
  • .303 राइफल का ट्रिगर प्रेशर  (i) पहला दबाव-  3 से 4 पौंड (ii) दूसरा दबाव -5 से 6 ½  पौंड होना चाहिए 
(d) सेफ्टी कैच(Safety catch) : यकीं करे किसफेटी कैच दोनों पोजीशन में ठीक कम करता है और कही राइफल “S” पर फिरे तो नहीं कर रहा है !

(e) एक्सट्रैक्शन और इजेक्शन(Extraction aur Ejection) : एक्सट्रैकटर  का मुलाहिजा किया जाता है और यकींन किया जाता है की एक्सट्रैकटर स्टे ठीक हालत में है और एक्सट्रैकटर   की दन्त धीसा हुआ नहीं है ! ईजेक्टेर का भी मुलाहिजा  किया जाता है और एक्सट्रैकटर  और ईजेक्टेर की करवाई को ड्रिल कार्ट्रिज  डाल कर चेक किआ जाता है की ठीक से कम कर रहे है या की नहीं !


(f) फायरिंग पिन(Rifle ke firing pin) : फायरिंग पिन का मुलाहिजा करे अगर फायरिंग पिन छोटी हो तो मिस फायर हो जाता है और अगर बड़ी हो तो .22 कैप फट जाता है ! चेक करे फायरिंग पिन स्प्रिंग ठीक है फायरिंग पिन रिटेनर ढीला न हो !

(g) सिटिंग(Sighting) : बेक साईट का निरिक्षण करे और देखे की बेक साईट बीएड और बेक साईट कैच ढीला न हो  और बेक साईट स्लाइड दुरुस्त हरकत  करता है !

.303 नॉ4 में बेक साईट को ऊपर उठाये और देखे की ओ मामूली दबाव से हिलता न हो और कैच को दबाने पर स्लाइड ऊपर निचे हरकत नहीं करना चाहिए ! यकीं करे फोरे साईट टिप बैड और फोरे साईट लॉकिंग स्क्रू अच्छी तरह से कसा हुवा हो !

(h) बैरल(Barrel)( : यकींन करे बैरल खुश्क और साफ़ हो उसमे कोई नुक्स न हो !

(i) आम हालत स्क्रू और पेच(Screws and latches)  : यकीं करे हथियार के !सभी स्क्रू कसे हुए हो

(j) मगज़ीन(Magzin) : मगज़ीन की दिवार ठीक हो और कही से दबा हुवा न हो ! मगज़ीन लिप्स , मगज़ीन प्लेटफार्म  ठीक हो मगजी स्प्रिंग का दबाव ठीक हो बॉटम प्लेट और बॉटम स्टड अपनी जगह पे हो


राइफल से अच्छे फायर का नतीजा हासिल करने के लिए जितनी जरुरत अच्छी ट्रेनिंग की है उतना ही जरुरत राइफल की देखभाल देख्भाल्कारने की भी है ! अगर राइफल का ट्यूनिंग अप ठीक न हो तो चाहे फायरर  कितना भी अच्छा क्यों न हो उसका नतीजा अच्छा नही होगा ! इसलिए फायरर को अपने हथियार बनाये रखने के लिए समय समय र हथियार का सही देखभाल और तालमेल करवाते रहना चाहिए !

इस प्राकर से हथियारों के ट्यूनिंग अप और स्टॉकिंग से सम्बंधित सक्षिप विवरण समाप्त हुई ! उम्मीद है पोस्ट पसंद आएगी अगर इस पोस्ट तथा इस ब्लॉग के बारे में कोई कमेंट या सुझाव हो तो निचे लिखे कमेन्ट बॉक्स में जरूर  दे !ब्लॉग को  सब्सक्राइब और अपने दोस्तों के बिच भी फेसबुक के ऊपर शेयर  कर हमलोगों को सपोर्ट  करे 


इस ब्लॉग से कोई भी पोस्ट रिलेटेड पीडीऍफ़ डाउनलोड(PDF version ) करना होतो आप डाउनलोड सेक्शन में जा कर कर सकते है !
इस पोस्ट को डाउनलोड यहाँ से करे 

इन्हें भी पढ़े :
  1. 9mm कार्बाइन मशीन को खोलना जोड़ना और टेस्ट ?
  2. 9 mm कार्बाइन की सफाई और रख रखाव का तरीका
  3. 9mm कार्बाइन के मगज़ीन को भरना खाली करना , 
  4. कार्बाइन को भरना खाली और फायर करने का तरीका
  5. 5.56 mm INSAS Rifle के सिंगल शॉट ट्रिगर मेचानिज्म और पार्ट्स के नाम
  6. इंसास राइफल से दुरुस्त शिस्त लेने का तरीका और शिस्त लेते समय होने वाले कुछ कॉमन गलतिया
  7. इंसास एलेमजी को खोलना जोड़ना और उसके पार्ट्स का नाम
  8. INSAS LMG को फिक्स्ड लाइन पे लगाने का तरीका तथा एलेमजी के साथ आने वाले सामान

08 अक्टूबर 2016

कामौफ्लाज और कांसिल्मेंट के ऊपर एक संक्षिप्त जानकारी

पिछले पोस्ट में हमने 30mm आटोमेटिक ग्रेनेड लांचर के  अमुनिसन औरनफरी तथा ड्रिल के बारे में जानकारी शेयर की इस पोस्ट में हम कामौफ्लाज और कांसाल्मेंट में बारे  एक संक्षिप्त जानकारी(Camouflage and concealent ka sankshipt vivaran) शेयर करेंगे



कामौफ्लाज वह कला है जिस से दुश्मन से आपने आप को तथा ट्रूप्स और सामान को  छिपा  सकते है और दुश्मन  अपनी पोजीशन , तादाद तथा इरादे के बारे में धोखा दे सके  ताकि दुश्मन  खबर हासिल या हमारे ऊपर हमला करने का बारे में धोखा दिया जा सके !
 कमौफ्लाज का मतलब होता है की जवान बनावटी तरीके से अपना पूरा छुपाव हासिल कर सकता है !


कामौफ्लाज का परिभाषा(Camouflage ka shabdik arth) :

कामौफ्लाज शब्द कामौफ्लेट(Camouflet) से बना है जो की फ्रेंच भाषा का शब्द है जिसका मतलब होता है दुसरे की आँखों में धुवा डालकर उसे धोखा देना ! फ्रेंच में इस शब्द का केवल इसका अर्थ ही निकला लेकिन इसको इस्तेमाल किआ  जापान वालों ने विश्व युद्ध में !  परन्तु कामौफ्लेट(Camouflet) से कामौफ्लाज बना और इसका मतलब है दुश्मन को धोखा देकर उसके नजदीक से नजदीक पहुचना !

जरुर पढ़े : टेक्टिकल वर्ड्स और उसका मतलब हिंदी में -I

कामौफ्लाज की जरुरत(Camouflage ki jarurat) :
  • ऑपरेशनल एरिया में जिन्दा रहने के लिए जरुरी है की जवान छुपाव या दुश्मन की निगाह से बचा रहे !
  • कई दफा जमींन ऐसी मिलेगी किः बगैर कामौफ्लाज किए दुश्मन के नजदीक नहीं पहुच सकते !
  • ज़मीन जिस पर हम पोजीशन लेते है वोह हमेशा छुपाव वाली नहीं मिल सकेगी इस लिए हम ज़मीन और हवाई ऑब्जरवेशन से बच सकें इस लिए कामौफ्लाज करना ज़रूरी होता है !

जरुर पढ़े : अम्बुश और काउंटर अम्बुश, अम्बुश का उद्देश्य , अम्बुश का पार्टिया , अम्बुश का टारगेट

कांसिल्मेंट क्या है(What is concealment) : देखभाल को नाकारा करना ही कांसिल्मेंट है ! बनावती चीजों को कुदरती चीजों में मिलाना ही कांसिल्मेंट है !

कामौफ्लाज के उसूल(Camouflage ke usul) :
  • दुश्मन के आंख और कैमरा को धोखा देना
  • दुश्मन के पायलट को गलत जगह दिखा कर गलत प्लान बनवाना
  • दुश्मन के पट्रोल को रेक्की में डिले करना
  • दुश्मन से अपना इरादा छुपाना
कांसिमेंट के उसूल(Concealment ke usul)
  • ज़मीन के मुताबिक पोजीशन  लेना
  • छाया का छुपाना
  • बेक ग्राउंड से मिलाना
  • सकल को तोडना
  • ट्रैक प्लान 
जरुर पढ़े : सेक्शन फार्मेशन एंड प्लाटून फार्मेशन के फायदे और नुकशान

जाती(खुद और सामान  की ) कामौफ्लाज की अहमियत(Jati camouflage ka ahmiyat)

जवानों का खुद का कामौफ्लाज जंगल की  में बहुत ऊँचे दर्जे का होना चाहिए क्यों  की जंगल के अन्दर जो लारी होती है वोह नजदीक से नजदीक की होती है !इसलिए उच्चे दर्जे का कामौफ्लाज ही एक जवान को बचा सकता है और दुश्मन के नजदीक से नजदीक जा के मार डालने की अवसर प्रदान करती है !

जाती कामौफ्लाज में ध्यान देने वाला सामान(Jati  saman jinka camouflage karna chahie) 
  • स्टेल हेलमेट 1 ½ ‘ x 1 ½ ‘ का टाट(घास )
  • फेस  पर फेस क्रीम
  • वेहिकल  का कामौफ्लाज
  • ड्रेस
  • इक्विपमेंट
  • शूज
  • आर्म्स
  • वेपन्स
  • शैडो
  • बीडी और सिगरेट
  • स्काई लाइन 
जरुर पढ़े : टेक्टिकल वर्ड्स और उसका मतलब हिंदी में -II

पोजीशन क कामौफ्लाज(Camouflage ke samay position chunte samay dhyan me rakhne wali bate)
  • मशहूर निशान या उसके पास न हो
  • ताज़ा मिटटी का कामौफ्लाज  करना
  • मोर्चे तरतीब वार न हो
  • पोजीशन छोड़ते समय पीछे को हरकत करें
  • पोजीशन छोड़ते समय सामान न छोड़े 

डमी पोजीशन(Dhokha dene ke lie Dummy position banana)

इससे दुश्मन का ध्यान अलग चला जाता है और उसपर विजय हासिल कर सकते है !

जरुर पढ़े : पेट्रोलिंग और नाईट पेट्रोलिंग और उसके टास्क और नफरी

कामौफ्लाज की बातें(Camouflage karte samay dhyam me rkne wali baten)
  • कम से कम हरकत करना
  • हवा से गिरने वाली घास झड़ी से कामौफ्लाज न करे
  • हर जवान की  जिम्मेवारी है
  • कामौफ्लाज का मतलब छुपाओ ही नहीं बल्कि टास्क भी पूरा करना है
  • ज़रूरत से ज्यादा कामौफ्लाज न करें !
इस प्रकार से कामौफ्लाज और कांसिल्मेंट से सम्बंधित संक्षिप्त विवरण समाप्त हुई उम्मीद है की पोस्ट पसंद आएगा !ब्लॉग को  सब्सक्राइब और अपने दोस्तों के बिच भी फेसबुक के ऊपर शेयर  कर हमलोगों को सपोर्ट  करे 

इस ब्लॉग से कोई भी पोस्ट रिलेटेड पीडीऍफ़ डाउनलोड(PDF version ) करना होतो आप डाउनलोड सेक्शन में जा कर कर सकते है ! 

Download this post from here 
इन्हें भी पढ़े :
  1. पुलिस ड्यूटी
  2. फर्स्ट इनफार्मेशन रिपोर्ट में होनेवाली कुछ कॉमन गलतिया
  3. 6 कॉमन गलतिया अक्सर एक आई ओ सीन ऑफ़ क्राइम पे करता है
  4. क्राइम सीन पे सबसे पहले करनेवाले काम एक पुलिस ऑफिसर के द्वारा
  5. बीट और बीट पेट्रोलिंग क्या होता है ?एक बीट पट्रोलर का ड्यूटी
  6. पुलिस नाकाबंदी या रेड् क्या होता है ?नाकाबंदी और रेड के समय ध्यान में रखनेवाली बाते 
  7. निगरानी और शाडोविंग क्या होता है ? किसी के ऊपर निगरानी कब रखी जाती है ?
  8. अपराधिक सूचना कलेक्ट करने का स्त्रोत और सूचना कलेक्ट करने का तरीका

07 अक्टूबर 2016

30 mm AGL का अमुनिसन और फायरिंग ड्रिल

30 mm AGL के पिछले पोस्ट में  हमने AGL के विशेषताओ के बारे में जानकारी हासिल किए इस पोस्ट में हम AGL के अमुनिसन के अथराईजश्न और फायर करने के लिए कितने नफरी चाहिए(30m Automatic Granade launcher ka ammunition authorisation aur nafri ttha uska drill) और उनके काम तथा ड्रिल के बारे में जानकारी हासिल करेंगे !



30mm AGL का पूरा नाम है(Full name of 30 mm AGL) -30 mm आटोमेटिक ग्रेनेड लांचर सिस्टम  इसको शोर्ट में AGL या AGS कहते है ! इसको फिरे करने के लिए तीन आदमी कि जरुरत पड़ती है ! और इसके अथराईज अमुनिसन इस प्रकार से है !


  • फर्स्ट लाइन : 450 ग्रेनेड 
  • ऑन वेपन : 300 ग्रेनेड 
  • यूनिट रिज़र्व : 150 ग्रेनेड 
  • सेकंड लाइन : 150 ग्रेनेड 
AGL के ग्रेनेड की बनावट(AGL ke granade ki banawat) : शेल के अन्दर 94% RDX और 6% वैक्स होता है ! जिसको एक साथ a-9-1(HE) नाम से जाना जाता है ! इसमें वायर गाइड बैंड होता है ! इसका फ्यूज इतना सेंसेटिव होता है की अगर तीन मीटर से ज्यादा ऊपर से ग्रेनेड हाथ से गिर जाता है ग्रेनेड को बिना कोई हरकत किये हुए वही पे बर्बाद कर देना चाहिए अगर हम उसको हरकत देंगे तो ओ फट सकता है !

AGL का फायरिंग ड्रिल(AGL ka firing drill) : जैसे की मई ने ऊपर बताया की इसको फायर करने के लिए 3 जवान की जरुरत होती है ! इस ड्रिल को हम समझने के लिए तीन भागो में बाँट सकते है :
(a) सामान लगाना और स्थान लेना (Saman lagana ttha sthan lena drill):

  1. नॉ-1 के पास लांचर और साईट लांचर माउंट(sight launcher mount) के स्थान से 05 कदम पीछे और बाएँ इस तरह से रखा  जाय की मजल आगे और फीड कवर ऊपर की तरफ हो ! लांचर के बाएँ ऑप्टिकल साईट फीड कवर की सिद्ध में इस प्रकार रखा हो की ऑप्टिकल की खुलने वाला तस्मा लांचर की तरफ हो लांचर अवं साईट के बीच में इतना जगह हो , ताकि एक जवान आसानी से लेट सके !
  2. नॉ-2 के पास सामान माउंट और अमुनिसन हो जो की लांचर  से 05 कदम दाहिने माउंट खुला हुआ दोनों रियर लेग पीछे की त्तारफ माउंट के दाहिने एक अमुनिसन बोक्स्शुत्टर ओउंत की तरफ हो !
  3. नॉ-3 के पास  समान दो अमुनिसन बॉक्स . लांचर औंचेर और माउंट के बीच में 05 कदम पीछे  अमुनिसन  बॉक्स को इस तरह से रखो की शटर आगे की तरफ और कार्र्यिंग स्टेप ऊपर की तरफ दोनों के बीच  में इतना जगह हो ताकि एक जवान आसानी से लेट सके !
(b) स्थान लेना (Sthan lene ka drill): जब  आदेश मिलता है नंबर स्थान लो तो नंबर दौड़कर आते है और स्थान इस प्रकार से लेते है! :
  • नॉ-1 लांचर और ऑप्टिकल साईट के बीच में 
  • नॉ-2 माउंट के दोनों टांगो के बीच  में और 
  • नॉ-3  दोनों अमुनिसन बॉक्स के बीच में लेट जाते है ! और तमाम नंबर दाहिने हाथ के  ऊपर बयां हाथ इस प्रकार रखते है की हथेली की रुख निचे की तरफ और छाती कुदरती तौर पे उठी हुई ! निगाहे सामने एडी पंजे मिले हुए  हो !
  • नॉ-1 की दोनों कोहनिया फीड कवर ऑप्टिकल साईट के अगले किनारे की सिद्ध में ,
  • नॉ-2 की कोहनिया रियर लेग्स फूट के अगले किनारे की सिद्ध में  तथा 
  • नॉ-3 की कोहनिया अमुनिसन बॉक्स के अगले किनारे की सिद्ध में हो 

बदली कर की करवाई(Badli ka drill) : जब आदेश मिलता है बदली कर तो तमाम नंबर को दोहराते है और नॉ-3, नॉ-2 का जगह लेता है नॉ-2, नॉ-1 का जगह लेता है और नॉ-1 नॉ-3 का जगह लेता है !

ट्रेनिंग के दौरान और जवानों को इसकी सिखलाई देने के लिए  भी बदली कर की करवाई की जाती है जो की इस प्रकार से है !

आदेश मिलता  है  दो लाइन बदली कर , लाइन तोड़ नॉ-1:  इस आदेश परा तमाम नंबर  आदेश को दोहराते है नंबर -1 उठकर टोली के पीछे जा कर अपनी जगह लेता है और नंबर-2 , नंबर-1 की जगह  लेता है और नंबर- 3 , नंबर -2 का जगह लेता है  और टोली से अगला जवान्दौद्कर नंबर -3 की जगह लेता है !

 जरुर पढ़े :AKM राइफल का बेसिक टेक्नीकल डाटा

(c) निरिक्षण और रिपोर्ट(Nirikshan aur report) : तीनो नंबर निलिन पोजीशन में बैठ जाते है और अपने अपने सामान का निरिक्षण करते है ! निरिक्षण हो जाने के बाद  नंबर -3 उप करते है और तमाम नंबर लाइन पोजीशन  में आजाते है  और अपना दाहिना हाथ को 45 डिग्री के एंगल पे खड़ा करते है !

इस प्रकार से यहाँ 30 mm आटोमेटिक ग्रेनेड लांचर के आमुनिसन और ड्रिल से सम्बंधित पोस्ट समाप्त  हुई उम्मीद है की पोस्ट पसंद आएगी ! अगर कोई कमेंट या सजेसन हो तो निचे के कमेंट बॉक्स में जरुर लिखे तथा इस ब्लॉग से सम्बंधित कुछ डाउनलोड करना चाहते है तो डाउनलोड  सेगमेंट पे क्लिक कर के आप कर सकते है


03 अक्टूबर 2016

बिग बिलियन क्रेजी डील्स ओं फ्लिप्कार्ट

मै ये फ्लिप्कार्ट बिग बिलियन ऑफर के ऊपर  पोस्ट इस लिए लिख रहा हु क्यों की पिछले बार जब ये ऑफर आया था तो बहुत से हमारे रीडर थे उन्हें इस ऑफर का पता ही नहीं चला ! ये पोस्ट उनलोगों की जानकारी के लिए है जिन्होंने ने  अभी तक बिग बिलियन ऑफर के बारेमे नहीं जानते हो !



फ्लिप्कार्ट एक बार फिर क्रेजी डीलस लाया है नवरात्री और दिवाली के उपलक्ष में और पिछले बार के ही तरह इसका भी नाम है  THE BIG BILLION DAYS .  ये THE BIG BILLION DAYS  ऑफर केवल उपलब्ध है  02 अक्टूबर से 6 अक्टूबर 2016 .

पिछले बार के भाती इसबार बार भी SBI के डेबिट और क्रेडिट कार्ड में बहुत सरे स्पेशल डील्स और डिस्काउंट ऑफर कियाजा रहा है













    ऊपर बताये गए सामानों के अलवा भी बहुत सारी सामान बहुत ही आकर्षक प्राइस पे उपलब्ध है ! इसलिए इन सामानों को आउट ऑफ़ स्टॉक होने से पहले विजिट करे Flipkart.com   


    22 सितंबर 2016

    टियर स्मोक ग्रेनेड के भूषण तथा सिंगल वे टियर स्मोक ग्रेनेड के चाल और पार्ट्स का नाम

    पिछले पोस्ट में हमने टियर स्मोक पार्टी के करने और न करने वाली बाते के बारे में जिक्र किया और  इस पोस्ट में मै टियर स्मोक के भूषण के पार्ट्स तथा चाल और  सिग्नल वे टियर स्मोक ग्रेनेड के चाल  (Tear smoke ke bhushan aur signle way grenade ki chal) और पार्ट्स के नाम के बारे में बात करेंगे !




    टियर स्मोक में मुख्य दो भाग होते है(tear smoke grenade ke bhag) :
    1. भूषण (Bhushan)
    2. बॉडी (Body)
    1. भूषण (Bhushan): भूषण भी दो प्रकार के होते है : (a)एक सेकंड का भूषण(one secon bhushan) - जल्दी जलने वाला  (b)दो सेकंड का भूषण(DO second ka bhushan) - डिले टाइप !
    जल्दी जलने वाला भूषण को सिंगल वे ग्रेनेड में तथा डिले टाइप भूषण को थ्री वे ग्रेनेड  (three way grenade)में  इस्तेमाल किआ जाता है ! जल्दी जलने वाले भूषण का पहचान है की उसके ऊपर एक सेकंड लिखा रहता है तथा डिले टाइप भूषण के लीवर पर दो सेकंड लिखा रहता है ! लेकिंग आज कल  जो जल्दी टाइप भूषण मिल रहा है उसके ऊपर कुछ नहीं लिखा रहता है यानि जिस भूषण पे एक सेकंड या कुछ नहीं लिखा हुवा हो उसे हमे जल्दी टाइप भूषण ही समझना चाहिए !


    भूषण के हिस्से पुरजो का नाम 
    • लीवर (lever)
    • स्प्लिट पिन (Split pin)
    • रिंग(Rig)
    • हैमर (स्टीकर )(Hamer sticker)
    • प्रीकुसन कैप (Precuation cap)
    • .32 ब्लैक कार्ट्रिज (.32 black cartridge)
    • स्पेशल स्प्रिंग (Special spiral spring)
    चाहे भूषण  एक सेकंड वाला हो या दो सेकंड वाला इसकी चाल सिंगल वे या थ्री वे ग्रेनेड में एक जैसा ही है ! जब ये एक्शन में नहीं होता है तो इसके हिस्सेपुर्जो की पोजीशन इस प्रकार होती है -


     हैमर, लीवर के निचे सुरक्षित दबा होता है तथा लीवर को अपनी जगह पर ठीक रखने के लिए भूषण के शोल्डर के सुराख़ में स्प्लिट पिन को डाला होता है ताकि लीवर अपनी जगह बनाये रहे और लीवर के निचे हैमर सुरक्षित रहता है !

    स्प्लिट पिन के दोनों किनारे बहार को खुले रहते है ताकि पिन अपनी जगह से हिल न पाए और हादसों से बचा जा सके !

    ग्रेनेड के भूषण का चाल (Tear smoke Grenade ke bhashan ka chaal)- जब स्प्लिट पिन को निकल कर ग्रेनेड को हवा में फेंकते है तो लीवर आजाद होता है जिसकी वजह से लीवर के निचे दब हुवा हमेर अपने स्पाइरल स्प्रिंग की तकाद से अपने पाइवोट पर ऊपर को हरकत करता है और जोर से पेर्कुसन कैप पर ठोकर मरता है , जिससे आग का शोला पैदा होता है !
    ये शोला .32 ब्लैक  कार्ट्रिजको आग लगा देता है ! .32 ब्लैक कार्ट्रिज में आग लगने से इसकी आग तेजी से ग्रेनेड में भरे  हुए इग्निसन पेस्ट(Iginiation paste) को आग लगा देता है !यहाँ पे भूषण की चल समाप्त हो जाती है 


    2. बॉडी(TS Grenade ke body ka parts ka naame) :ग्रेनेड की बॉडी में निम्न हिस्से पुर्जे होते है :
    • प्रेशर चम्मेर(pressure chamber) 
    • बॉडी (body)
    • गैस इमिसन होल्स (Gas Emission holes)
    • इग्निशन पेस्ट (Iginiation paste)
    • मिक्सर ऑफ़ गैस (Mixture of gas)
    सिंगल वे ग्रेनेड का चाल(Single way TS granade ka chaal) :जब भूषण .32 कार्ट्रिज  से  आग का शोला निकलता है तो वह ग्रेनेड के प्रेशर चैम्बर से होते हुए इगिनिसन पेस्ट को आग लगा देता है ! इसपर आग लगने से ग्रेनेड में भरे गैस मिश्रण को भी आग लग जाती है , इस प्रकार ग्रेनेड के अन्दर आग लगने  से गैस इतने दबाव के साथ बहार आ जाती है की वह चिपकाने वाले फीते को फाड़(Blast in adhensive tape) कर गैस,टियर स्मोक गैस इमिसन होल से बड़े दवाव के साथ बहार आने लगता है ! 

    इस हालत में इसके ऊपर पानी भी डाला जाय तो भी इसके ऊपर कोई असर नहीं पड़ेगा और इसका बॉडी इतना गर्म  हो जाता है की इसको उठा कर नहीं फेका जा सकता है और आश्रू गैस करीबन 25 से 35 सेकंड तक निकलते रहता है ! और यहाँ पर सिग्ने वे टियर स्मोक ग्रेनेड का चाल पूरा हो जाता है ! 
    इसप्रकार से यहाँ ग्रेनेड के हिस्से पुर्जे, ग्रेनेड के भूषण की चाल और सिंगल वे ग्रेनेड की चल से स्मपधित संक्षिप्त पोस्ट समाप्त हुई !और उम्मीद  है की ये पोस्ट पसंद आएगा! अगर की कमेंट होतो निचे कमेंट बॉक्स में जरुर लिखे !ब्लॉग को  सब्सक्राइब और अपने दोस्तों के बिच भी फेसबुक के ऊपर शेयर  कर हमलोगों को सपोर्ट  करे 


    इस ब्लॉग से कोई भी पोस्ट रिलेटेड पीडीऍफ़ डाउनलोड(PDF version ) करना होतो आप डाउनलोड सेक्शन में जा कर कर सकते है !
    इन्हें भी पढ़े :
    1. Basic data of 5.56mm INSAS and It characteristics.
    2. 5.56mm INSAS ki chal in hindi , 5.56mm INSAS की चाल हिंदी में.
    3. 9 mm पिस्तौल ब्राउनिंग का बेसिक टेक्नीकल डाटा
    4. 7.62 mm एसएलआर राइफल की खुबिया और खामिया
    5. 9 mm पिस्तौल का खुबिया और खामिया
    6. .303 LE राइफल का इतिहास
    7. Lee Enfield .303राइफल का टेक्नीकल डाटा
    8. Lee Enfield 303राइफल की खूबिय और खामिया
    9. 9 mm कार्बाइन मचिन या सब मचिन गन का इतिहास और खुबिया
    10. 9mm कार्बाइन का टेक्नीकल डाटा -II

    21 सितंबर 2016

    एक मिनट ड्रिल - एक हाथ से मगज़ीन को भरना

    पिछले पोस्ट में हमने एक मिनट  ड्रिल - एक हाथ से AK-47 को खलना और जोड़ना के बारे में जानकारी शेयर किये इस पोस्ट में हम  एक और एक मिनट ड्रिल - एक हाथ से मागज़ीने को भरना(Ek hath Rifle se magzine ko bharna)  के बारे में जानकारी शेयर करेगे !


    जैसे हम जानते है की पुलिस और आर्म्ड फाॅर्स के जवानों का जो प्राइम टास्क(Primary Task) है वह है लॉ & आर्डर(Law & Order) को बनाये रखना तथा अपराध को होने से रोखना ! इस अपराध को रोकने के लिए उन्हें बहुत बार ऐसा होता है की अपने जान को भी जोखिम में डालना पड़ता है और और अपराधियो से हथियार का सामना करना पड जाता है जिसे बदले में अपनी बचाव या आप जनता के बचाव में पुलिस को भी फायरिंग करनी  पड़ती है ! 


    एक हाथ से मगज़ीन को भरना 
    फायरिंग के दौरान अगर कभी भी एक हाथ में चोट लग जाये तब  मागज़ीन  को  जल्दी से जल्दी भरना पड़े  जब अगर एक मगज़ीन किसी कारन बस काम नहीं करती है तो राउंड्स को दूसरी खाली पड़ी मगज़ीन में जल्दी से जल्दी  भर कर फायर में सामिल करना पड़ता है !

    जरुर  पढ़े : एक हाथ से राइफल के मगज़ीन को भरना




    ड्रिल के सामान(Drill ke saman) : 
    1. AK-47 के मगज़ीन और 20 राउंड्स (AK-47 ke magzin aur 20 rounds ) 
    2. एसएलआर के दो मगज़ीन और 20 राउंड्स(SLR  ke  do magzin aur 20 rounds )
    3. 9 mm पिस्तौल दो मगज़ीन और 20 राउंड्स ((9 mm pistok ke  do magzin aur 20 rounds )
    ड्रिल करने की तरतीब(Drill karne ki tartib) : 
    1. इस ड्रिल में ट्रेनीज को एक मिनट में 20 राउंड्स को AK-47 के मगज़ीन में भरना रहता है !
    2. उसके बाद एक मिनट में एसएलआर के दो मगज़ीन में 10-10 राउंड्स भरना रहता है !
    3. और फिर एक मिनट में 9 mm पिस्तौल का दो मगज़ीन में 10-10 राउंड्स भरना है !
    इस ड्रिल को किसी भी सीक्वेंस में कराया जा सकता है और बार बार प्रैक्टिस करने से जवान इन मग्ज़िनो को कम से कम समय में भरने के कबी हो सकते है जो की जरुरत पड़ने पे ऑपरेशन के दौरान बहुत काम आएगा ! 
    जरुर  पढ़े : राइफल को तेजी के साथ सफाई करना

    इस प्रकार से एक हाथ से मगज़ीन भरने से सम्बंधित  ड्रिल समाप्त हुवा !उम्मीद  है की ये पोस्ट पसंद आएगा! अगर की कमेंट होतो निचे कमेंट बॉक्स में जरुर लिखे !ब्लॉग को  सब्सक्राइब और अपने दोस्तों के बिच भी फेसबुक के ऊपर शेयर  कर हमलोगों को सपोर्ट  करे 

    इस ब्लॉग से कोई भी पोस्ट रिलेटेड पीडीऍफ़ डाउनलोड(PDF version ) करना होतो आप डाउनलोड सेक्शन में जा कर कर सकते है !
    इन्हें भी पढ़े :
    1. एक मिनट ड्रिल कैसे कराये?
    2. एक मिनट ड्रिल का उदेश क्या है?
    3. One Minute Drill training करने का तरीका 
    4. एक मिनट ड्रिल का क्लासिफिकेशन
    5.  ड्रेस बदलना थोड़े समय में 
    6. एक पैर पे खड़ा होकर जूता का लेस बंधना
    7. सुई धागे से एक बटन को लगाना 
    8. सही तरह से यूनिफार्म पहनना
    9. मार्च पास्ट में गलती ढूढना!
    10.  वर्ड ऑफ़ कमांड और मार्चिंग दस्ते पे कण्ट्रोल का त्वरित अभ्यास




    एक मिनट ड्रिल - एक हाथ से AK-47 राइफल को खोलना और जोड़ना

    पिछले पोस्ट में हमने एक मिनट ड्रिल मेडिसिन बॉल को पास ऑन करना और उसके फायदे के बारे में जानकारी शेयर किए इस पोस्ट में  हम एक मिनट ड्रिल ; एक हाथ से AK-47 राइफल को खोलना और जोड़ना (Ek hath se AK-47 ko kholna jodna)का ड्रिल के बारे में जानकरी शेयर करेंगे !




    जैसे की हम जानते है की आर्म्ड फाॅर्स के जवान तरह तरह के काम करते है लेकिंग उनका प्राइमरी काम(Primary duty) है सुरक्षा व्वस्था को कायम रखना और उसके लिए उन्हें वेपन हैंडलिंग(Weapon handling)  में माहिर होना चाहिए जिससे की ओ कैसी भी परिस्थिति हो ओ अपना प्राइमरी टास्क को पूरा कर सके !
    एक मिनट ड्रिल-एक हाथ से  हैंडलिंग ऑफ़ AK-47 राइफल 
    इस लिए आज जिस एक मिनट ड्रिल  के बारे में मै बात कर रहा हु उसे वेपन ट्रेनिंग तथा ऐसे भी समय समय पे जवानों के बिच कॉम्पिटीसन  के तौर पे करा जाय सकता है !

    इसके लिए जरुरी सामान(is drill ke liye saman) : AK-47 राइफल और ग्राउंड सिट

    एक हाथ से राइफल खोलने जोड़ने का ड्रिल की तरीका(AK-47 ko ek hath se khone jodne ka drill ka tarika) : इस  ड्रिल के दौरान एक जवान की हाथ को  हम ऐसे ट्रीट करते है जैसे की उसके एक हाथ में चोट लग गई हो या टूट गया हो यानि ओ एक हाथ से ही कार्य कर सकता है दूसरा हाथ को इस्तेमाल् नहीं करेगा !
    जरुर  पढ़े: राइफल को तेजी के साथ सफाई करना
    हाथ को निश्चित  करने के बाद पूरी टीम जो इस ड्रिल में सामिल होने वाली है उन्हें ग्राउंड सिट के ऊपर अपने हथियार के साथ खड़ा करा दिया जाता है और उसके बाद एक छोटी सिटी बजाई जाती है जिसके ऊपर ओ हथियार को खोलना चालू करते है !  दिए हुए समय होने के बाद जब सबी अपना अपना हथियार को खोल देते है तो उस्ताद उन के खोले हुए हथियार को देखता है की ओ तरतीब से खुला हा की नहीं अगर कोई गलती रहती है तो वही पे बताता है !

    जब सभी की खुली हुई हथियार चेक कर ली गई  हो तो उसके बाद फिर से एक हाथ से जोड़ने को बोला जाता है और जुड़ने के बाद फिर उस्ताद हथियारों को चेक करता है और कोई गलती है उसको बताता है !

    इस ड्रिल को करते समय ये ध्यान रखना चाहिए की जोश में होस न खोए और गलती न करे ! जोड़ते समय की गई गलती के कारन हो सकता है कि हथियर जरुरत के समय फायर न करे ! बार बार इस ड्रिल को दोहराने से जवानों के बिच एक आत्मविश्वास पैदा होता है !

    जरुर  पढ़े: एक हाथ से राइफल के मगज़ीन को भरना

    इस प्रकार से एक हाथ से AK-47 राइफल खोलने और जोड़ने का एक मिनट ड्रिल समाप्त हुवा !उम्मीद  है की ये पोस्ट पसंद आएगा! अगर की कमेंट होतो निचे कमेंट बॉक्स में जरुर लिखे !ब्लॉग को  सब्सक्राइब और अपने दोस्तों के बिच भी फेसबुक के ऊपर शेयर  कर हमलोगों को सपोर्ट  करे 

    इस ब्लॉग से कोई भी पोस्ट रिलेटेड पीडीऍफ़ डाउनलोड(PDF version ) करना होतो आप डाउनलोड सेक्शन में जा कर कर सकते है !
    इन्हें भी पढ़े :
    1. एक मिनट ड्रिल कैसे कराये?
    2. एक मिनट ड्रिल का उदेश क्या है?
    3. One Minute Drill training करने का तरीका 
    4. एक मिनट ड्रिल का क्लासिफिकेशन
    5.  ड्रेस बदलना थोड़े समय में 
    6. एक पैर पे खड़ा होकर जूता का लेस बंधना
    7. सुई धागे से एक बटन को लगाना 
    8. सही तरह से यूनिफार्म पहनना
    9. मार्च पास्ट में गलती ढूढना!
    10.  वर्ड ऑफ़ कमांड और मार्चिंग दस्ते पे कण्ट्रोल का त्वरित अभ्यास

    Add