22 मई 2018

SSG-69 राइफल को भरना और खाली करने का तरीका

पिछले पोस्ट में हमने SSG-69 राइफल के रख रखाव तथा साफ सफाई के बारे में जानकारी प्राप्त की इस पोस्ट में हम SSG-69 राइफल को भरना और खाली करने के तरीके (SSG-69 Rifle ko bhrna aur khaali karne ka tarika )के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे !


जैसे की हम जानते है की SSG-69 राइफल के फायरिंग में ज्यादा से ज्यादा फायदे के लिए जरुरी है की हथियार को शुरू से ही सही ढंग से इस्तेमाल किया जाय और उसके साफ सफाई के ऊपर उचित ध्यान दिया जाय ताकि वह समय पड़ने पे साफ सफाई के कारन कोई रोके न पड़े ! इस लिए इसकी हरेक पार्ट्स की साफ सफाई तरतीब वाइज इस प्रकार से की जाये !

जरुर पढ़े:5.56 mm INSAS LMG का चाल और चाल में सामिल होने वाले हिस्से पुर्जे !

स्नाइपर को इस हथियार की हैंडलिंग में उच्चे दर्जे तक पहुचने के लिए जरुरी है की शुरू शुरू में भर और खाली कर की करवाई तरतिवबार तरीके से करे !

इस पोस्ट को आसानी से समझने के लिए हमने  इस पोस्ट को निम्न भागो में बाँट दिया है !
SSG-69 Sniper Rifle
SSG-69 Sniper Rifle
1. अम्मुनिसन की सफाई कैसे करे (SSG-69 ammuniation ki safai kaise kare)
2. SSG-69 राइफल के मागज़ीने को भरने और खाली करने  की करवाई (SSG-69 rifle kagzine ko bhrna aur khali karne ka tarika)
3.SSG-69 राइफल को भरना और खाली करना (SSG-69 Rifle ko bharna aur khaali karne ke tarika)

जरुर पढ़े:इंसास एलएमजी में पड़ने वाले रोके और फौरी इलाज से दूर करने का तरीका

1. अम्मुनिसन की सफाई कैसे करे (SSG-69 ammuniation ki safai kaise kare): SSG-69 स्निपिंग राइफल में 7.62 mm रिमलेस अम्मुनिसन इस्तेमाल होता है !एक चार्जर में 5 राउंड्स तथा एक मगज़ीन में 5 राउंड्स ही भरे जाते है !

आमुनिसान को धुप और बारिश से बचाया जाय ! याद रखे की रोको से बचने के लिए जरुरी है की मगज़ीन को भरने से पहले अम्मुनिसान की सफाई की जाय !राउंड्स को क्लिप  से निकले और सफाई करे !

चार्जर क्लिप के स्प्रिंग  को राउंड के पेंदे से दबाते हुए चार्जर में राउंड्स को भर दे ! इसी तरह बाकि आमुनिसान ओ भी सफाई करे !

जरुर पढ़े:इंसास एलएमजी में पड़ने वाले शख्त खिचाव के रोक और उसे दूर करने का तरीका

2. SSG-69 राइफल के मागज़ीने को भरने और खाली करने  की करवाई (SSG-69 rifle kagzine ko bhrna aur khali karne ka tarika):मागज़ीन को भरने से पहले यह यकीं करे की मगज़ीन ठीक हालत में है और रोटर स्प्रिंग ठीक से काम कर रहा है !

मगज़ीन को बाये हाथ से इस प्रकार से पकडे की मगज़ीन विन्डो गिलास बहार की तरफ हो !चारो अंगुलिया निचे से ऊपर की तरफ और अंगूठा मगज़ीन के लिप्स के ऊपर हो , मगज़ीन को किसी साफ जगह पर रखते हुवे ! दाहिने हाथ में मुनासिब राउंड ले !

राउंड के पैंदे विंडो गिलास की तरफ रखते हुए स्लॉट के ऊपर रखे ! बाये हाथ के अंगूठे के मदद से राउंड को निचे दबाये साथ ही साथ दाहिने हाथ के अंगूठे से राउंड इतना धकेले की राउंड के पेंदा विंडो ग्लास से लग जाये और इस तरह से मगज़ीन को भरते जाये ! 

जरुर पढ़े:INSAS LMG में पड़ने वाली गैस की कमी का रोक और उसे दूर करने का तरीका

अगर कोई राउंड गिर जाये तो उसे आखिर में साफ करके भरे और विन्डो ग्लास को देखे और राउंड्स को काउंट करे !

मगज़ीन को खाली  करने के लिए मगज़ीन को बाये हाथ से इस प्रकार पकडे की बुलेट वाला हिस्सा बहार की तरफ हो !दाहिने हाथ के अंगूठे से राउंड को धकेले ! यकीं करे की राउंड साफ जगह पर गिर रहा हो , राउंड को चार्ज में भरे और विंडो ग्लास से खली मगज़ीन का निरिक्षण करे !

जरुर पढ़े:INSAS LMG में पड़ने वाले अन्य रोके तथा उसे दूर करने का तरीका

3.SSG-69 राइफल को भरना और खाली करना (SSG-69 Rifle ko bharna aur khaali karne ke tarika): सीखे हुए तरीके से सिटींग पोजीशन अख्तियार करे !बाये हाथ से राइफल को तोल्वाला जगह से इस प्रकार पकडे की मगज़ीन दाहिने और मजल ऊपर की तरफ हो !

(a) राइफल को भरना : दाहिने हाथ की कामे वाली अंगुली का हुक बनाते हुए सेफ्टी कैच स्लाइड को इतना पीछे करे की सफ़ेद निशान (सेफ) साफ दिखाई दे ! दाहिने हाथ के अंगूठे और कलमे वाली अंगुली की मदद से मगज़ीन कैच को दबाते हुए खली मगज़ीन उतारे और साफ जगह पर रखे !

भरी हुई मगज़ीन खोले और बुलेट वाले हिस्से को ऊपर की तरफ रखते हव मगज़ीन वे में दाखिल करे और दबाये ! यकीन करे की मगज़ीन लग गई है ! ध्यान रखे की मगज़ीन को चढाने के लिए कभी भी मगज़ीन पर जोर से थपकी न मारे!

जरुर पढ़े: 9mm पिस्तौल के चाल और चाल में सामिल होने वाले हिस्से पुर्जे

(b)राइफल  को खाली करना :खाली  करने के लिए सीखे हुए तरीके से मगजी को उतारे और साफ जगह पर रख दे !दाहिने हाथ के अंगूठे से सेफ्टी कैच स्लाइड को आगे करे  ! राइफल  को कॉक करे और ट्रिगर को दबाये और उसके बाद खली मगज़ीन को राइफल पे चढ़ा दे !

जरुर पढ़े:9 mm पिस्तौल में पड़ने वाले रोके और उसे दूर करने का तरीका

इस प्रकार से SSG-69 राइफल को भरना और खाली  करने से सम्बंधित पोस्ट समाप्त हुई !उम्मीद है की यह आप लोगो को पसंद आएगा ! अगर ब्लॉग या पोस्ट से सम्बंधित कोई सुझाव हो तो निचे के कमेंट बॉक्स में जरुर लिखे ! इस ब्लॉग को सब्सक्राइब या फेसबुक पेज को लाइक करके हमलोगों को प्रोतोसाहित करे !
इन्हें भी  पढ़े :
  1. एंगल ऑफ़ अटैक तथा एडवांस प्राइमर इग्निशन क्या होता ...
  2. समन और वारंट में अंतर
  3. स्निपिंग राइफल SSG -69 का एक संक्षिप्त परिचय
  4. स्नाइपर राइफल के अन्दर क्या क्या खूबिया होनी चाहि...
  5. SSG-69 स्नाइपर राइफल का बेसिक टेक्निकल डाटा
  6. SSG-69 राइफल की विशेषताए और सुरक्षित इस्तेमाल के ल...
  7. SSG-69 राइफल को खोलना और जोड़ने का तरीका
  8. SSG-69 राइफल के टेलीस्कोपिक साईट की बेसिक जानकारी ...
  9. SSG-69 राइफल का इस्तेमाल और रख रखाव में ध्यान में ...
  10. SSG-69 राइफल की रख रखाव और सफाई का तरीका

20 मई 2018

SSG-69 राइफल की रख रखाव और सफाई का तरीका

पिछले पोस्ट में हमने SSG-69 राइफल के इस्तेमाल और रख रखाव के बारे में जानकारी प्राप्त की इस पोस्ट में हम SSG-69 राइफल के सफाई और रख रखाव के बारे में तरतीब वाइज जानकारी प्राप्त करेगे !


SSG-69 राइफल के फायरिंग में ज्यादा से ज्यादा फायदे के लिए जरुरी है की हथियार को शुरू से ही सही ढंग से इस्तेमाल किया जाय और उसके साफ सफाई के ऊपर उचित ध्यान दिया जाय ताकि वह समय पड़ने पे साफ सफाई के कारन कोई रोके न पड़े ! इस लिए इसकी हरेक पार्ट्स की साफ सफाई तरतीब वाइज इस प्रकार से की जाये !
इस पोस्ट में हम निम्न बातो की जानकारी प्राप्त करे गे :
SSG-69 Rifle
SSG-69 Rifle
1.SSS-69 राइफल के क्लीनिंग किट बॉक्स के सामान(SSG-69 rifle ke cleaning kit box ka saman)
2 SSG-69 राइफल के पार्ट्स की साफ - सफाई(SSG-69 rifle ke parts ki saf safai)
3. SSG-69 राइफल के फायर से पहले और बाद की सफाई(SSG-69 rifle ko fire se pahle aur bad ki safai)  
4. SSG-69 राइफल की रोजाना की सफाई (SSG-69 rifle ki rojana ki safai)
5. टेलीस्कोपिक साईट की देखभाल और सफाई (Telescopic sight ki dekhbhal aur safai)

रख रखाव और साफ सफाई के लिए हरेक SSG-69 राइफल के साथ एक क्लीनिंग किट बॉक्स आता है ! उस क्लीनिंग किट बॉक्स में निम्न सामान रहता है !

जरुर पढ़े:इंसास राइफल से स्टैंडिंग पोजीशन से फायर करने के तरीके और देखने वाली बातें !

1. SSS-69 राइफल के क्लीनिंग किट बॉक्स के सामान इस प्रकार से रहता है (SSG-69 rifle ke cleaning kit box ka saman)

  • टिश्यू पेपर 
  • पुल थ्रू जिसमे दोनों तरह मैटल लगा रहता है !
  • वायर ब्रश 
  • नायलॉन ब्रश 
  • आयल बोतल
  • विक लूप या चिंदी अटैचमेंट 
  • अलग से  में एक चैम्बर क्लीनिंग स्टिक भी मिलता है ! 
2 SSG-69 राइफल के पार्ट्स की साफ - सफाई (SSG-69 rifle ke parts ki saf safai)
(a)SSG-69 राइफल के  बैरल (SSG-69 Rifle ki ki safai)   - राइफल खुली हुई हो ! बैरल को साफ करने के लिए पुल थ्रू में वायर ब्रश को लगाये और उसमे तेल लगाये ब्रश को बैरल के चैम्बर से कई बार गुजरे और बैरल को थोड़ी देर के लिए रख दे !

अभी चिंदी अटैचमेंट को पुल थ्रू में लगाये और उसमे मुनासिब चिंदी लगाये ! पुल थ्रू को बैरल के अन्दर से तब तक गुजरे जब तक की बैरल साफ न हो जाये ! बैरल को कार्ड वेअर से बचाए !

आखिर में नायलॉन ब्रश को लगाये और इसकी मदद से बैरल में तेल लगा दे ! चैम्बर को चैम्बर स्टिक की मदद से साफ करे , ध्यान रखे की चैम्बर में खरोच नहीं पड़े !सुविधा के लिए अगर चिंदी से ही तेल लगाना हो तो 4x.5 की चिंदी का इस्तेमाल किया जाय !

(b) SSG-69 राइफल के बोल्ट (SSG-69 Rifle ke bolt ki safai) : बोल्ट को सीखे हुए तरीके से खोल दे ! बोल्ट के सभी पुरजो के साफ कपडे से साफ करे ! ध्यान रखे की इसकी सफाई के लिए कोई भी ब्रश का इस्तेमाल न किया जाय ! साफ़ करने के बाद सभी पुरजो में तेल लगा दे ! आखिर में बोल्ट को जोड़ दे !

(c) अन्य मेटल पार्ट्स की सफाई Metal parts ki safai) : राइफल के सभी मेटल के पार्ट्स को साफ करके तेल लगा दे !

(d) (  मगज़ीन की सफाई  (SSG-69 rifle ke magzine ki safai): मगज़ीन को सूखे कपडे और पतली लकड़ी के मदद से साफ किया जाए ! अगर मगज़ीन के अन्दर बहुत ज्यादा धुल या मिटटी है तो अर्मोरेर को साफ करने को दिया जाए ! स्नाइपर खुद मागज़ीने को खोल के साफ नहीं करेगा !

3. SSG-69 राइफल के फायर से पहले और बाद की सफाई (SSG-69 rifle ko fire se pahle aur bad ki safai)  : फायर शुरू करने से पहले बैरल को सुखी चिंदी से साफ कर लिया जाय ! रिफे में तेल लगा हुवा नहीं होना चाहिए !

ज्यादा सर्द वाले इलाके में सभी  स्लाइडिंग पार्ट्स को पोछकर उसमे मामूली तेल लगा दे  जिससे चाल वाले पुर्जे हरकत कर सके ! फायरिंग के बाद बैरल में तेल लगाये , जिसमे पाउडर फौलिंग नरम हो जायेगा ! बैरल को साफ करने के बाद तेल लगा देना चाहिए ! बैरल में गरम पानी डालने की जरुरत नहीं है !

4. SSG-69 राइफल की रोजाना की सफाई(SSG-69 rifle ki rojana ki safai): रोजाना के इस्तेमाल और ट्रेनिंग के कारणअगर राइफल के ऊपर धुल और नमी का असर पड़ता है इसलिए राइफल को अच्छी तरह से साफ करके मेटल वाले पार्ट्स के ऊपर तेल लगा देनी चाहिए !


5. टेलीस्कोपिक साईट की देखभाल और सफाई(Telescopic sight ki dekhbhal aur safai): टेलीस्कोप के शिसे को धक्का , धमाका , झटका और स्केच से बचाए ! और सफाई के समय निम्न बातो को ध्यान में रखे :
  • टेलेस्कोप को साफ कपडे से साफ करे 
  • एलिवेटेड और विंटेज व्हील को गैर जरुरत न घुमाये 
  • मेटल पार्ट्स को साफ कपडे से साफ करके मामूली तेल लगा दे !
  • लेंस को बिना जोर डाले साफ कपडे से साफ करे ! ध्यान रखे की लेंस के ऊपर कभी तेल नहीं लगाना चाहिए !
  • टेलेस्कोप को साफ करने के बाद प्रोटेक्टिव कैप को चढ़ा देना चाहिए !
इस प्रकार से SSG-69 राइफल के रख रखाव और सफाई से सम्बंधित पोस्ट समाप्त हुई !उम्मीद है की यह आप लोगो को पसंद आएगा ! अगर ब्लॉग या पोस्ट से सम्बंधित कोई सुझाव हो तो निचे के कमेंट बॉक्स में जरुर लिखे ! इस ब्लॉग को सब्सक्राइब या फेसबुक पेज को लाइक करके हमलोगों को प्रोतोसाहित करे !

इन्हें भी  पढ़े :
  1. 5.56 mm INSAS LMG का बेसिक डाटा और स्पेसिफिकेशन
  2. इंसास राइफल का पार्ट्स का नाम और खोलना जोड़ना
  3. इंसास राइफल के डेलाइट टेलीस्कोपिक और पैसिव साईट का डिटेल.
  4. AKM राइफल का बेसिक टेक्नीकल डाटा
  5. 7.62mm SLR के पार्ट्स का नाम और 7.62 mm SLRराइफल का चाल
  6. AKM का चाल और उसका पार्ट्स का नाम
  7. हरकती टारगेट पर पॉइंट ऑफ़ एम सेट करना !
  8. 2" मोर्टार का पार्ट्स और टेक्निकल डाटा
  9. AK-47 और INSAS Rifle में कौन बेहतर ?
  10. 5.56 mm INSAS राइफल के मग्जिन को भरना खाली करना और रेंज लगाना

18 मई 2018

SSG-69 राइफल का इस्तेमाल और रख रखाव में ध्यान में रखनेवाली बाते

पिछले पोस्ट में हमने SSG-69 राइफल के टेलीस्कोपिक साईट की बेसिक जानकारी तथा साईट को उतरना और चढाने के बारे में जानकरी प्राप्त की ! इस पोस्ट में हम SSG 69 राइफल किए इस्तेमाल और ध्यान में रखने वाली बाते के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे !


स्नाइपर को SSG-69 राइफल की सुरक्षा के लिए रेक्सीन का बना हुवा केस दिया जाता है , जिसमे उसका हथियार बंद रहता है ! उसकी राइफल  दुसरे राइफल्स से कही अधिक कारगर है ! यह राइफल ऑस्ट्रिया की बनी हुई ! इसको खास तरीके से बनाया गया है ! इसका कारगर रेंज  टेलेस्कोप चढ़ा कर 800 मीटर यानी लगभग 875 गज है ! इसकी देखभाल करना स्नाइपर की जिम्मेवारी  है !

जरुर पढ़े 7.62 mm एसएलआर राइफल की खुबिया और खामिया

फायरिंग में ज्यादा से ज्यादा फायदे के लिए जरुरी है की हथियार को शुरू से ही सही ढंग से इस्तेमाल किया जय ! मिसहैंडलिंग से बचने के लिए निम्न बताये हुए चाँद बातो को ध्यान में रखना चाहिए !
SSG-69 राइफल
SSG-69 राइफल 
  • राइफल को गिरने और ठोकर लगने से बचाना चाहिए 
  • राइफल के ऊपर कोई चीज गिर न जाये इससे बचाए !
  • किसी भी चीज को बैरल पे ऊपर नहीं लटकाना चाहिए !
  • बैरल के अन्दर धुल मिटटी को रोकने के लिए हमेश मजल कैप लगा के रखे !
  • लड़ाई की खास हालातो के अलावा कभी भी टेलीस्कोपिक साईट को चढ़कर हरकत न करे !
  • अगर राइफल को निचे रखना हो तो साफ जगह पर बाये पहलु के वल रखा जाये !
  • अगर दिवार के सहारे रखा जा रहा हो तो वह भी राइफल को बाये पहलु के वल ही खड़ा किया जाये !
  • कोत में राइफल के ऊपर मजल कैप चढ़ा के और अन कॉक हालत में रखा जाये !
  • गाड़ी में ले जाते समय राइफल को को दोनों घुटनों के बिच दबा के रखना चाहिए और झटके या धक्के से बचाए !
  • टेलीस्कोपिक साईट के ऊपर प्रोटेक्टिव कैप चढ़ा क्र कपडे में लपेट कर डिब्बे में बंद करके रखना चाहिए !
हर एक स्नाइपर को शुरू से ही इन बातो का पालन करना चाहिए ! ये च्चोती छोटी बातो को अगर ध्यान में रखा जाये तो SSG-69 राइफल से काफी अच्छा रिजल्ट हासिल किया जा सकता है और राइफल कभी धोखा नहीं देगी !

इस प्रकार से SSG-69 राइफल के इस्तेमाल और  और रख रखाव के लिए ध्यान में रखने वाली बाते से सम्बंधित एक संक्षिप्त पोस्ट समाप्त हुई ! उम्मीद है की यह आप लोगो को पसंद आएगा ! अगर ब्लॉग या पोस्ट से सम्बंधित कोई सुझाव हो तो निचे के कमेंट बॉक्स में जरुर लिखे ! इस ब्लॉग को सब्सक्राइब या फेसबुक पेज को लाइक करके हमलोगों को प्रोतोसाहित करे !



इन्हें भी  पढ़े :
  1. 7.62 mm एसएलआर का बेसिक डाटा -I
  2. 7.62 Self Loading Rifle basic data-II?
  3. 7.62 Self Loading Rifle basic data-III?
  4. अच्छे राइफल फायर कैसे बने ? 
  5. फायरिंग के दौरान फायरर द्वारा की जानेवाली कुछ गलतिया ? 
  6. 7. 62 mm राइफल में पड़ने वाले रोके कौन कौन से है ?
  7. 7.62mm LMG के बारे में कुछ जानकारिय
  8. 7.62mm ki chal. एस एल आर कैसे काम करता हा(एसएलआर की चाल). 
  9. Basic data of 5.56mm INSAS and It characteristics.
  10. 5.56mm INSAS ki chal in hindi , 5.56mm INSAS की चाल हिंदी में.

17 मई 2018

SSG-69 राइफल के टेलीस्कोपिक साईट की बेसिक जानकारी तथा उसे उतारने और चढाने का तरीका

पिछले पोस्ट में हमने SSG-69 राइफल को खोलना और जोड़ने का   तरीका  और इस पोस्ट में हम जानेगे SSG-69 राइफल के टेलीस्कोपिक साइट के बारे में जानकारी तथा उसे खोलने का तरीका!


स्नाइपर को SSG-69 राइफल की सुरक्षा के लिए रेक्सीन का बना हुवा केस दिया जाता है , जिसमे उसका हथियार बंद रहता है ! उसकी राइफल  दुसरे राइफल्स से कही अधिक कारगर है ! यह राइफल ऑस्ट्रिया की बनी हुई ! इसको खास तरीके से बनाया गया है ! इसका कारगर रेंज  टेलेस्कोप चढ़ा कर 800 मीटर यानी लगभग 875 गज है ! इसकी देखभाल करना स्नाइपर की जिम्मेवारी  है !

जरुर पढ़े स्निपिंग राइफल SSG -69 का एक संक्षिप्त परिचय

इस राइफल को सही और कारगर इस्तेमाल की लिए जरुरी है की इसको हैंडल करने वाले जवान जिन्हें की शार्प शूटर  जाता है उन्हें इसे तरतीब से खोलना जोड़ना तथा हैंडलिंग आती हो ! 

इस पोस्ट में हम निम्न बातो के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे :
Telescopic sight
Telescopic sight
1.  टेलीस्कोपिक साइट के  जानकारी(Telescopic sight ki basic jankari) 
2. टेलीस्कोपिक साइट को राइफल पर चढ़ाना (Telescopic Sight ko rifle pe chadhane ka tarika) 
3.टेलीस्कोपिक  राइफल से उतरना(Telescopic Sight ko rifle se utarne ka tarika)

1.  टेलीस्कोपिक साइट के  जानकारी(Telescopic sight ki basic jankari) : यह एक डिब्बा में आता  है जिसे टेलीस्कोपिक साइट केस कहते है या टी इस केस कहते है ! टेलीस्कोपिक साइट के ऊपर एक एलिवेटेड व्हील या ड्रम रहता है जिसके ऊपर एक से आठ तक के अंक खुदे होते है जो की 100  मीटर से 800  मीटर को जाहिर करते है !

300  मीटर  वाले रेंज के लिए 50  मीटर के लिए एक  और हिस्सा खुदा होता है !एलिवेटेड व्हील को ऊपर की तरफ  रखने से उसके निचे एरो मार्क होता जिसके ऊपर रेंज के हिसाब से ड्रम को सेट किया जाता है !
एलिवेटेड व्हील के दाहिने एक और व्हील होता है जिसे विंटेज व्हील के नाम से जानते है !

विंटेज व्हील के सेटर में 0  से 16 क्लिक  और 18 क्लिक दाहिने तरफ कटे होते !है   क्लिक 100  मीटर रेंज पर  सेंटीमीटर का फर्क डालता है !

एलिवेटेड व्हील के आगे ऑब्सेर्वटिव लेंस होता है जिसका व्यास  42  मि मी  होता है ! एलिवेटेड व्हील के पीछे एक और लेंस लगा होता है जिसे हम ऑयविश या ऑय लेंस कहते , ऑय लेंस डेप्लॉयर से फिट  होता है !कमजोर आँख वाला फायरर डेप्लोयेरर को घुमाकर लेंस फोकस करता है !
   एलिवेटेड व्हील के निचे दो व्ही स्लॉट और दो क्लैंपिंग नट  या स्क्रू है !

इस टेलीस्कोपिक साइट का मैग्निफिकेशन 6 गुना है यानि 600 मीटर दुरी वाले लक्ष्य को इस टेलीस्कोपिक साइट के अंदर देखने से ऐसा लगता है जैसे 100 मीटर पर है ! टेलीस्कोपिक लेंस को बचाने के लिए एक प्रोटेक्टिव कैप लगाया जाता है !

टेलीस्कोपिक साइट का कीमत राइफल से ज्यादा है इससे इसकी अहमियत को समझना चाहिए और इसको कभी भी खोने की कोशिस नहीं करनी चाहिए ! जहा तक हो सके जब इसे इस्तेमाल नहीं किया जा रहा हो उस समय साफ कपडे में लपेट कर इसके डिब्बे में रखा जाये !

2. टेलीस्कोपिक साइट को राइफल पर चढ़ाना(Telescopic Sight ko rifle pe chadhane ka tarika) : टेलीस्कोपिक साईट को राइफल पे चढाने से पहले यकीं करे की साईट और राइफल का नम्बर एक हो ! सबसे पहले निलिंग पोजीशन अख्तियार करे और राइफल को तोल वाली जगह से पकडे ! टेलीस्कोपिक साईट के क्लाम्पिंग स्क्रू को ढीला करे और दाहिने हाथ से टेलीस्कोपिक साईट को  सेंटर से पकडे और क्लाम्पिग स्लॉट ko राइफल के ऊपर मौन्तिंग ग्रूव में दाखिल करे !
साईट को चढाते समय ध्यान रखे की ओब्सेर्वेतिव लेंस मजल की तरफ हो  और यकीं करे की टेलीस्कोपिक साईट अच्छी तरह से चढ़ गई हो !साईट अच्छी तरह से चढ़ गई हो तो सबसे पहले पीछे वाली  क्लाम्पिंग स्क्रू ko टाइट करे उसके बाद आगे वाली क्लाम्पिंग स्क्रू को टाइट करे और यकिंग करे साईट अच्छी तरह से लग गयी हो ! 

3.  टेलीस्कोपिक साईट को राइफल से उतरना (Telescopic Sight ko rifle se utarne ka tarika):टेलीस्कोपिक साईट को उतारते खास एहतियात बर्तिनी चाहिए इसके साथ जोर जबरदस्ती नहीं करनी चाहिए ! इसको उतारने के लिए निलिंग पोजीशन अख्तियार करे और राइफल को तोल वाली जगह पे पकडे और सबसे पहले क्लाम्पिंग स्क्रू को ढीला करे और दाहिने हाथ से टेलीस्कोपिक साईट को पीछे खिचे और राइफल से अलग करले ! टेलीस्कोपिक साईट को उसके बॉक्स में रखे ! इस प्रकार से टेलीस्कोपिक साईट को SSG-69 राइफल से उतारते है ! 


इस प्रकार से हमने टेलीस्कोपिक साईट के बेसिक जानकारी तथा राइफल पर चढ़ाना और उतारने से सम्बंधित जानकारी प्राप्त की उम्मीद है की यह आप लोगो को पसंद आएगा ! अगर ब्लॉग या पोस्ट से सम्बंधित कोई सुझाव हो तो निचे के कमेंट बॉक्स में जरुर लिखे ! इस ब्लॉग को सब्सक्राइब या फेसबुक पेज को लाइक करके हमलोगों को प्रोतोसाहित करे !


इन्हें भी  पढ़े :
  1. X-95 रेफिले में लगने वाले साईट की जानकारी
  2. X-95 राइफल से फायर करने का तरिका
  3. 7.62 mm LMG की खुबिया ,कमिया और डिप्लॉयमेंट के उसूल
  4. 84 mm राकेट लांचर 2"और 51 mm मोर्टार के खुबिया , खामिया और डिप्लॉय करने का उसुल
  5. 7.62mm एलेमजी का बेसिक डाटा और एलेमजी कि निरिक्षण करने का तरीका
  6. 7.62mm LMG के मगज़ीन के भरना , एलेमजी को भरना , खाली करना और साईट को लगाने का तरीका
  7. 7.62 mm एलेमजी को खोलना जोड़ना और सके होलडोल के साथ आने वाले सामान
  8. 7.62mm LMG का दुरुस्त शिस्त , दुरुस्त पकड़ और दुरुस्त फायर का तरीका
  9. 7.62mm LMG का दुरुस्त शिस्त , दुरुस्त पकड़ और दुरुस्त फायर का तरीका
  10. LMG के चाल तथा फौरी इलाज से दूर होने वाले 4 LMG के रोके 

23 अप्रैल 2018

SSG-69 राइफल को खोलना और जोड़ने का तरीका

पिछले पोस्ट में हमने SSG-69 राइफल की विशेषता और इस्तेमाल के समय की सावधानी के बारे में बात किये ! इस पोस्ट में  हम SSG-69 राइफल को तरतीब से खोना और जोड़ने के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे !


जैसे की हमसब जानते है 7.62 mm SSG-69 स्नापिंग राइफल से पहले  न.4 एम् के (टी) राइफल इस्तेमाल में ली जाती थी ! लेकिंन लम्बे समय इस्तेमाल होनेसे इसमें काफी नुक्स आने लगे और एक्यूरेसी पर फर्क पड़ने लगा ! और स्नापिंग राइफल का मुख्य गुण होता है हाई एक्यूरेसी उस में अगर कमी आने लगी तो फिर शार्प शूटिंग गन का कोई मतलब नहीं रहा !


जरुर पढ़े :9mm कार्बाइन मचिन के रोके और उसे दूर करने का तरीका

स्नाइपर को SSG-69 राइफल की सुरक्षा के लिए रेक्सीन का बना हुवा केस दिया जाता है , जिसमे उसका हथियार बंद रहता है ! उसकी राइफल  दुसरे राइफल्स से कही अधिक कारगर है ! यह राइफल ऑस्ट्रिया की बनी हुई ! इसको खास तरीके से बनाया गया है ! इसका कारगर रेंज  टेलेस्कोप चढ़ा कर 800 मीटर यानी लगभग 875 गज है ! इसकी देखभाल करना स्नाइपर की जिम्मेवारी  है !

इस राइफल को सही और कारगर इस्तेमाल की लिए जरुरी है की इसको हैंडल करने वाले जवान जिन्हें की शार्प शूटर  जाता है उन्हें इसे तरतीब से खोलना जोड़ना तथा हैंडलिंग आती हो !


जरुर पढ़े :इंसास राइफल के थ्री ब्रस्ट मेचानिस्ज्म की चल और पुर्जे

SSG-69 राइफल को खोलने जोड़ने का तरीका निम्न है :

SSG-69 Rifle
SSG-69 Rifle
1. SSG-69 राइफल को केस से निकलना और बंद करना : केस से राइफल को बहार निकलने के लिए करवाई इस प्रकार से करे की दाहिने हाथ की कलमे वाली ऊँगली और अंगूठा के मदद से चेन को खोले और राइफल को बहार निकले ! राइफल को वापस बंद करने के लिए करवाई इस प्रकार करे ! बोल्ट वाले हिस्से को निचे की तरफ रखते हुवे बैरल  के पतले सिरे के अन्दर घुसा दे और राइफल को केस में डाल दे ! केस क बंद कर दे !

2. SSG-69 राइफल को खोलना :  राइफल को खोलने से पहले निम्न बाते सुनिश्चित करे !
  • यकीं करे की राइफल खाली है 
  • सेफ्टी कैच  स्लाइड आग हो , लाल निशान साफ दिखाई दे !
उसके बाद  सबसे पहले निलिंग पोजीशन अख्तियार करे और राइफल को निम्न क्रम में  खोल दे 

iSSG-69 राइफल के मजल कैप को खोलना : जब राइफल से फायर  करना हो या साफ करनी हो तो मजल कैप को उतरना पड़ता है ! मजल कैप को उतरने के लिए करवाई इस प्रकार से करे ! किसी भी हाथ के अंगूठे को कैप के नुचे और फोर साईट बंद के ढलवान के पास रखे और आगे की तरफ धकेले, कैप बहार को आ जायेगा ! ध्यान रखे यह प्लास्टिक या रबड़ का बन होता है बार बार कोलने बंद करने से ढीला हो सकता है ! फायर करने से पहले इसे जरुर उतर ले !

ii. SSG-69 राइफल के सीलिंग को खोलना : स्लिंग को खोलने के लिए निलिंग पोजीशन को अख्तियार करे और राइफल को बाये थाई पर इस प्रकार तिको की बोल्ट हैंडल बायीं पैर की तरफ हो ! लूप में से स्लिंग का आखिरी किनारा निकले और धातु कड़ी के ऊपर वाले किनारे को ढिल्ला करते हुए , स्लिंग को निकले धातु करी और लूप को स्लिंग से अलग करे और राइफल से अलग करे  ! स्लिंग का दूसरा किनारा बहार निकलने के लिए रोलर को पीछे राखते हुए स्लिंग खिछे और राइफल के रियर स्लिंग स्वीवल में निकाल ले !स्लिंग , लूप और धातु कड़ी को तर्तिबर रखे ! यह स्लिंग केवल राइफल ले जाने के लिए इस्तेमाल होता है ! यह निवार का बना होता है ! इस स्लिंग की सहायता से फायर न किया जाय !


जरुर पढ़े :इंसास राइफल की दुरुस्त ट्रिगर ऑपरेशन

iii. मग्जिन को खोलना : मग्जिन को निकलने के लिए दाहिने हाथ की कलम वाली अंगुली और अंगूठे की मदद से दोनों मगज़ीन कैच के खुरदरे हिस्से के मध्य पर दवाव डालो और मग्जिन को बहार निकाल ले ! मग्जिन को इसे ज्यादा खोलने का इजाजत स्नाइपर को नहीं है !

iv. रिसीवर को खोलना : रिसीवर यानि बोल्ट को निकलने के लिए करवाई इस प्रकार से करे की दाहिने हाथ के मदद से बोल्ट हैंडल को ऊपर उठाओ और पीछे खिचो साथ ही बाये हाथ के किसी अंगुली से ट्रिगर को दबाव बोल्ट बहार आ जायेगा !

जरुर पढ़े :36 ग्रेनेड के बेसिक जनरल डाटा और ग्रेनेड का इस्तेमाल और पार्ट्स के नाम

v. फायरिंग पिन को खोलना : रोजाना की सफाई के लिए फायरिंग पिन को निकलने की जरुरत नहीं पड़ती क्यों की इसके अन्दर पहले से तेल लगा रहता है !लेकिंग अगर बोल्ट के अन्दर पानी चला जाये या गन्दा हो जाये तो इसको साफ करना पड़ेगा !

 खोलने के लिए करवाई इस प्रकार करे ! बोल्ट को बाये हाथ से इसप्रकार पकड़ो की फायरिंग पिन होल बहार की तरफ हो और  बोल्ट हैंडल दाहिने तरफ !बाये हाथ के अंगूठे की मदद से प्लंजर को दबाव और दाहिने हाथ से बोल्ट हैंडल को घडी की सुई के रुख में जब तक घुमाव जबतक वह खुद ब खुद बहार न आ जाये !

जरुर पढ़े :ग्रेनेड के हमला से बचाव और ग्रेनेड फेकने का तरीका !

बोल्ट के आगे के हिस्से को किसी सख्त और साफ जगह पर टिकाओ लेकिन ध्यान रखो की एक्सट्रैक्टर पर जोर न पड़े !अभी दाहिने हाथ की तलहटी से  बोल्ट श्राउड पर ताकत डालते हुए घडी के उलटे रुख में इतना घुमाव की बोल्ड श्राउड ऊपर खुदे नुम्बे बोल्ट श्राउड के कटव के सीधे में आ जाये !

 बोल्ट श्राउड को बहार निकले , स्लीव , फायरिंग पिन , स्प्रिंग और बोल्ट हैंडल को बहार निकले ! ध्यान रहे की बोल्ट को इससे ज्यादा न खोले !

जरुर पढ़े :नॉ-36 ग्रेनेड का खोलना जोड़ना और ग्रेनेड की चाल

vi. स्पेसर : स्पेसर को बार बार खोलने से खराब हो जाता है इस लिए इसे जब जरुरत हो ताभी सही साइज़ का स्क्रू द्रिएर का इस्तेमाल किया जाए और आराम से आवश्यकता के अनुसार खोला जाये ! गलत साइज़ के स्क्रू ड्राईवर यूज़ करने से सर्व का हेड ख़राब हो जाता है !

3SSG-69 राइफल को जोड़ना : SSG-69 राइफल को जोड़ने की करवाई इस प्रकार से करे :
i. फायरिंग पिन को जोड़ना :  फायरिंग पिन को जोने के लिए बोल्ट को बाये हाथ की गोल मुठी से इसप्रकार पकड की एक्सट्रैक्टर दाहिने तरफ हो ! दाहिने हाथ से बोल्ट हैंडल को पकड़ो और प्लंजर को आगे की तरफ रखते हुए सीवर बोल्ट में चढ़ा दे !

जरुर पढ़े :ट्यूब लौन्चिंग MK-I का बेसिक डाटा और विशेषताए

ध्यान रखे की प्लंजर और एक्सट्रैक्टर को निचला किनारा एक साथ में हो तभी कटव लाइन में आएगा !

फिरंग पिन और स्प्रिंग को ले और कोक्किंग vent के निचे की तरफ रखते हुए , फायरिंग पिन को होल मेसे गुजर दे !

स्लीव को ले और ज्यादा कते हिस्से को निचे कोक्किंग बोल्ट की तरफ रखते हुए स्लीव में डाल दे ! यh आसानी से दाखिल हो जायेगा !

बोल्ट श्राउड को ले और इस पर खुदे नम्बर को स्लीव के कम कटे वाले हिस्से की सिद्ध में लाओ !बोल्ट को किसी सख्त जगह पर टिकाये और ध्यान रखे की एक्सट्रैक्टर पर दबाव न पड़े ! दाहिने हाथ की तलहथी से बोल्ट श्राउड पर दबाव डालो और उसकी के साथ घडी के सुई के रुख में घुमाये !बोल्ट श्राउड लग जायेगा !

जरुर पढ़े :राइफल ग्रेनेड फायर करने का तरीका और चाल

बाये हाथ से बोल्ट बोल्ट को मजबूती स पकड़ो ताकि बोल्ट हैंडल दाहिने की तरफ हो , दाहिने हाथ की मदद से बोल्ट को उपर उठाओ ! बोल्ट हैंडल श्राउड का मिलाप हो जायेगा ! गलत जुड़े हुए बोल्ट में फायरिंग पिन बहार निकली हुई रहती है !

ii. रिसीवर :रिसीवर को चढाने के लिए राइफल को तोल वाली जाह से पकडे और साफ्टी स्लाइड को फरे पर करे ! त्रिगेर को दबाते हुए बोल्ट को दाखिल करो और बोल्ट हैंडल को बैठो ! सियर के बचाव के लिए ट्रिगर  दबा के ही बोल्ट चढ़ाना चाहिए !

iii. मग्जिन : निलिंग पोजीशन अख्तियार करो ! दाहिने हाथ से मग्जिन को लो और विंडो को निचे की तरफ रखते हुए मग्जिन वे  दाखिल करो और दबावो  मग्जिन लग जायेगा !

जरुर पढ़े :X-95 राइफल का परिचय और बेसिक स्पेसिफिकेशन डाटा

iv. स्लिंग को चढ़ाना : स्लिने को चाधानेके लिए निलिंग पोजीशन अख्तियार करे ! और राइफल को बाये थाई पर इस प्रकार से टिकाये की बोल्ट हैंडल बाये पैर कि तरफ हो ! 

स्लिंग को बाये हाथ से धातु कड़ी के सिले हुए हिस्से से और दाहिने हाथ से आखरी किनारे को पकड़ो ! स्लिंग को निचे वाली स्लिंग कड़ी के निचे से गुजरो और रोलर के पीछे रखते हुए धातु कड़ी मेसे गुजरे !

अभी लूप को लो और सिले हुए हिस्से को निचे की तरफ रखते हुए स्लिंग के ऊपर चढ़ा दो ! धातु कड़ी को सीधा पकड़ो और स्लिंग को उसके अन्दर से निकालो ! ध्यान रखे की धातु कड़ी के बिच वाली कड़ी स्लिंग के निचे आ जाये ! अभी स्लिंग को ऊपर वाले स्लिंग कड़ी से गुजरो ! धातु कड़ी में लगी हुई स्लिंग क ढीला करो और स्लिंग के निचे से दाखिल करो और लूप को लगा दो ! जरुरत के अनुसार स्लिंग को ढिल्ला और टाइट करे !

जरुर पढ़े :X-95 राइफल को खोलना जोड़ना तथा हिस्से पुरजो का नाम और साफ सफाई करने का तरीका

v. मजल कैप : जब राइफल अच्छी टार से जुड़ गया हो उसके बाद मजल कैप को लगाये ! मजल कैप को चढ़ने के लिए कते हुए भाग को फोर साईट की तरफ रखते हुए बैरल में चढ़ा दे ! कैप लग जायेगा ! अब राइफल को सेफ और फायर पर कर के चेक  कर ले !

इस प्रकार से यहाँ SSG-69 राइफल को खोलना और जोड़ने से सम्बंधित संक्षिप्त पोस्ट समाप्त हुई !उम्मीद है की पोस्ट पसंद आएगा ! अगर ब्लॉग या पोस्ट से सम्बंधित कोई सुझाव हो तो निचे के कमेंट बॉक्स में जरुर लिखे ! इस ब्लॉग को सब्सक्राइब या फेसबुक पेज को लाइक करके हमलोगों को प्रोतोसाहित करे !
इन्हें भी  पढ़े :
  1. X-95 रेफिले में लगने वाले साईट की जानकारी
  2. X-95 राइफल से फायर करने का तरिका
  3. 7.62 mm LMG की खुबिया ,कमिया और डिप्लॉयमेंट के उसूल
  4. 84 mm राकेट लांचर 2"और 51 mm मोर्टार के खुबिया , खामिया और डिप्लॉय करने का उसुल
  5. 7.62mm एलेमजी का बेसिक डाटा और एलेमजी कि निरिक्षण करने का तरीका
  6. 7.62mm LMG के मगज़ीन के भरना , एलेमजी को भरना , खाली करना और साईट को लगाने का तरीका
  7. 7.62 mm एलेमजी को खोलना जोड़ना और सके होलडोल के साथ आने वाले सामान
  8. 7.62mm LMG का दुरुस्त शिस्त , दुरुस्त पकड़ और दुरुस्त फायर का तरीका
  9. 7.62mm LMG का दुरुस्त शिस्त , दुरुस्त पकड़ और दुरुस्त फायर का तरीका
  10. LMG के चाल तथा फौरी इलाज से दूर होने वाले 4 LMG के रोके l




Add