23 मई 2016

इंसास राइफल के थ्री ब्रस्ट मेचानिस्ज्म की चाल और पुर्जे

पिछले पोस्ट म हम इंसास राइफल के सिंगल शॉट मैकेनिज्म की चाल और हस्से पुर्जे  के बारे में बात किये थे, इस पोस्ट में थ्री राउंड ब्रस्ट (TRB-three round mechanism) के चाल (TRB ki Chal) और हिस्से पुरजो के बारे में जानकारी करेगे !


सिगले शॉट मैकेनिज्म की तरह थ्री शॉट मैकेनिज्म(TRB) के भी 6 भाग होते है और जो की निम्न है :

  1. TRB बॉक्स (TRP Box)
  2. एक्सिस पिन(Axis Pin)
  3. प्लेट सिलेक्टर और प्लेट सिलेक्टर का अगला प्रोजेक्शन 
  4. रैटचेट व्हील(Ratchet wheel) : पिछला और ऊपर वाला प्रोजेक्शन , पिछला और निचे वाला प्रोजेक्शन
  5. रैटचेट व्हील स्प्रिंग(Ratchat wheel spring) 
  6. ट्रिपिंग प्लेट या रैटचेट  प्लेट : टेल , नीचला प्रोजेक्शन , ऊपर वाला प्रोजेक्शन 
TRB की चाल(TRB-Three round rust ki chal) : 
  • जब चेंज लीवर की पोजीशन को "B" पर किया जाता है तो चेंज लीवर स्टेम का बाएँ वाला लग प्लेट सिलेक्टर को नीचे दबा देता है ! जिससे प्लेट सिलेक्टर आगे से ऊपर उठता है ! इस दौरान प्लेट सिलेक्टर का अगला प्रोजेक्शन रैटचेट  व्हील को थोडा ऊपर उठा देता है , जिससे रैटचेट व्हील पावल की सीध में आ जाता है ! जब ट्रिगर को दबाया जाता है तो हैमर ट्रिगर सिआर से आजाद हो जाता है फायरिंग पिन  के पिछले वाले हिस्से पर चोट मरता है और पहला राउंड फायर हो जाता है ! 
  • इस दौरान पावल रैटचेट व्हील के ऊपर वाले दांत  में फंस जाता है और रैटचेट व्हील को थोडा ऊपर उठा देता है !                              जरुर पढ़े : इंसास राइफल की चाल 
  •   रैटचेट व्हील का पिछला और निचला प्रोजेक्शन औक्सिल्लारी सिआर आर्म के ऊपर दबाव डालता है और औक्सिल्लारी सिआर को अपनी जगह से पीछे ढकेल देता है !
  •  जब पुर्जे पीछे की हरकत करते है तो ट्रिगर के ऊपर दबाव होने के कारन  ट्रिगर सिअर से हैमर का मिलाप नहीं रहता  है साथ औक्सिल्लारी सिआर के पीछे होने के कारन हैमर का मिलाप औक्सिल्लारी सिआर से भी नहीं  होता है और हैमर आगे चाला जाता है , जिससे दूसरा राउंड फायर  हो जाता है !
  • इस समय रैटचेट व्हील का दूसरा दांत पावल के साथ फँस जाता है और रैटचेट  व्हील को और ऊपर उठा देता है ! इसी दौरान रैटचेट का पिछला और ऊपर वाला प्रोजेक्शन औक्सिल्लारी सिआर अपनी जगह से और पीछे दब जाता है !यह करवाई हुबहू पहले राउंड फायर की कारवाही की तरह से होता है !
  • जब हैमर पीछे आता  है तो ना तो ट्रिगर सिआर पकड़ पता है और ना ही औक्सिल्लारी सिआर जिसके कारण हैमर आगे की हरकत करता है और तीसरा राउंड भी फायर हो जाता है !
  • इस दौरान पावल रैटचेट व्हील के तीसरे दांत में फंस जाता है जिससे रैटचेट व्हील आगे से पूरा ऊपर उठ जाता है ! जब रैटचेट व्हील पूरा ऊपर उठता है तो उसका पिछला हिस्सा निचे जाता है !
  • इस दौरान रैटचेट  व्हील का पिछला हिस्सा रैट चेट प्लेट के नीचले प्रोजेक्शन पर दबाव डालता है जिससे रैटचेट प्लेट निचे जाता है और रैट चेट  प्लेट का टेल औक्सिल्लारी सिआर आर्म के  ऊपर दबाव डाल देता है !यह कारवाही उस समय की होती है जब तीसरा राउंड फायर हो या हो और चाल वाले पुर्जे आगे ही रहते है  !                    जरुर पढ़े : इंसास राइफल की विशेषताए 
  • जब चाल वाले पूजे तीसरा राउंड फायर होने के बाद  पीछे हरकत करते है तो पावल का मिलाप रैट चेट व्हील के दांत से टूट जाता है ! रैटचेट व्हील अपने स्प्रिंग की ताकत से अपनी नार्मल पोजीशन में आ जाता है ! 
  • इस कारवाही के दौरान रैटचेट व्हील रैटचेट प्लेट के ऊपर वाले प्रोजेक्शन की मदद से उसे ऊपर उठा देता है , जिससे औक्सिल्लारी सिआर आर्म के से दबाव आ  जाता है और औक्सिल्लारी सिआर नार्मल पोजीशन में आ जाता है ! 
  • ज्योही हैमर पीछे आता है औक्सिल्लारी सिआर पकड़ लेता है और तीन राउंड फायर होने के बाद फायर बंद हो जाता है !
  • अब अगला राउंड तब तक फायर नहीं होगा जब तक की ट्रिगर को फिर से आजाद  कर कर फिर से दबाया न  जाय 

 
इस प्रकार से यहाँ TRB अपनी चाल से सम्बंधित  यह ब्लॉग पोस्ट समाप्त हुवा !उम्मीद है की यह ब्लॉग पोस्ट आपलोगों को पसंद आएगा ! इस ब्लॉग  को सब्सक्राइब या फेसबुक पेज को लाइक करके हमलोगों को प्रोतोसाहित करे! 

इसे भी  पढ़े :
  1. भारतीय पुलिस ड्रिल ट्रेनिंग में इस्तेमाल होने वाले परेड कमांड का हिंदी -इंग्लिश रूपांतरण
  2. ड्रिल में अच्छी पॉवर ऑफ़ कमांड कैसे दे सकते है
  3. ड्रिल का इतिहास और सावधान पोजीशन में देखनेवाली बाते
  4. VIP गार्ड ऑफ़ ऑनर के नफरी और बनावट
  5. विश्राम और आराम से इसमें देखने वाली बाते !
  6. सावधान पोजीशन से दाहिने, बाएं और पीछे मुड की करवाई
  7. आधा दाहिने मुड , आधा बाएं मुड की करवाई और उसमे देखने वाली बाते !
  8. 4 स्टेप्स में तेज चल और थम की करवाई
  9. फूट ड्रिल -धीरे चल और थम
  10. खुली लाइन और निकट लाइन चल


5.56 mm INSAS Rifle के सिंगल शॉट ट्रिगर मेचानिज्म और पार्ट्स के नाम

इंसास राइफल के जानकारी को आगे बढ़ाते हुए आज हम बाते  करेंगे इंसास राइफल के ट्रिगर मैकेनिज्म क्या है( What are the 5.56 mm INSAS Rifle Trigger Mechanism?) इंसास राइफल के सिगल शॉट (single shot) और उनके पार्ट पुरजो का नाम(Parts of single shot Trigger Mechanism) !

        जरुर पढ़े : इंसास राइफल की खाली करना, भरना, मेक सेफ करने का तरीका 

इंसास राइफल एक जवान का  जातीय हथियार है और इस राइफल  से  सिग्नले शॉट और थ्री राउंड ब्रस्ट फायर  किया जा सकता है  इसीलिए यह  जरुरी है  की एक जवान को इंसास राइफल के ट्रिगर  मेकनिज्म( 5.56 mm INSAS Rifle Trigger Mechanism) के बारे में जानकारी होनी चाहिए की वह जरुरत पड़ने पर  असानी से  उसे इस्तेमाल कर सके !




INSAS Rifle Trigger Parts
INSAS Rifle Trigger Parts
ट्रिगर मेकनिज्म के पार्ट्स का नाम : इंसास का ट्रिगर मेकनिज्म के छे(6) भाग और उनके पार्ट्स का नाम निम्न प्रकार से है :

  1. चेंज लीवर(Change Leaver) : पार्ट्स के नाम:  स्टेम(Stem), राईट लग(Right lug) , लेफ्ट लग(Left lug), रिब(Rib) 
  2. ट्रिगर सिअर(Trigger Sear) : पार्ट्स के नाम:   ट्रिगर(Trigger) , ट्रिगर सिअर हेड(Trigger Sear head) , क्लॉ(Claw), नैक(Neck) 
  3. औक्सिल्लारी सिअर(Axuliary Sear) :पार्ट्स के नाम:  हेड (Head), क्लॉ(Claw) , आर्म(Arm) 
  4. हैमर(Hammer) : पार्ट्स के नाम: हैमर(Hammer), हमेर स्प्रिंग प्लेटफार्म(Hammer Spring Platform) , पावल(Pawl) , पावल स्प्रिंग(Pawl Spring) 
  5. ट्रिगर एक्सिस पिन (Trigger Axix pin)
  6. हैमर एक्सिस पिन (Hammer Axix pin)
सिंगल शॉट ट्रिगर मेकनिज्म के काम करने का तरीका(How INSAS Rifle's Trigger Mechanism works?)


  • चेंज लीवर की पोजीशन S पर : जब चेंज लीवर की पोजीशन "S" पर रहती उस समय स्टेम का दाहिना वाला लग ट्रिगर सिअर पर सवार होता है ! जब ट्रिगर को दबाते है तो ट्रिगर नहीं दबता है क्यों की ट्रिगर सिअर टेल को स्टेम का लग ऊपर नहीं उठने देता है ! 
  • चेंज लीवर की पोजीशन R पर: जब चेंज लीवर की पोजीशन R पर होती है तो स्टेम का दाहिना लग आगे की पोजीशन में पड़ा रूख में रहता है जिससे ट्रिगर सिअर टेल को ऊपर उठाने के लिए जगह मिल जाता है ! जब ट्रिगर सिअर को दबाया जाता है तो ट्रिगर सिअर थोडा आगे और निचे दबता है !ट्रिगर सिअर और अक्सुलिअरी सिअर का एक ही एक्सिस पिन पर होने के कारन इस दौरान औक्सिलारी सिअर अपनी  जगह से आगे आ जाता है !  ट्रिगर सिअर के आगे दबाने से हैमर प्लेटफार्म और ट्रिगर सिअर का मिलाप टूट जाता है और हैमर स्प्रिंग की ताकत से  आगे की तरफ हरकत करता है और राउंड फायर हो जाता है !गैस के   दबाव से पुर्जे पीछे आते है साथी ही हैमर भी पीछे आता है . ट्रिगर पर दबाव होने के कारन ट्रिगर सिअर हैमर को नहीं पकड़ पता लेकिंग अक्सुलिअरी सिअर हैमर को पकड़ लेता है , जिससे एक राउंड फायर हो कर रुक जाता है ! अगला राउंड तबतक फायर नहीं होता है जब तक ट्रिगर को रिलीज कर के दुबारा न दबाया जाय ! जब ट्रिगर को रिलीज किया जाता है तो अक्सुलिअरी सिअर  पीछे जाता है  और ट्रिगर सिअर ऊपर की तरफ आत है ! इस दौरान अक्सुलिअरी सिअर हैमर को छोड़ देता है और ट्रिगर सिअर उसे पकड़ लेता है! 

इस प्रकार से इंसास राइफल के सिंगल शॉट ट्रिगर मेकानिज्म काम करता है !

Download pdf version of "इंसास राइफल का सिंगल शॉट ट्रिगर मेकनिज्म ,कोह्लना जोड़ना और् पार्ट्स ".


22 मई 2016

ड्रिल: एक लाइन, दो लाइन और तीन लाइन कब और कैसे बनाया जाता है

पिछली पोस्ट में हम खुली लाइन और निकट लाइन कैसे लेते है इसके बारे में जानकारी हासिल किये थे !  इस पोस्ट में हम जानेगें  ड्रिल में एक लाइन, दो लाइन और तीन लाइन  कब और कैसे और कब बनाया जाता है !

                     जरुर पढ़े : ड्रिल दाहिने, बाये और पीछे मुड के तरीके 
एक लाइन बन -I
जरुरत 
पहले भाग में एक लाइन बन की करवाई के बारे में बात करेंगे! जब नफरी  पांच या पांच से कम हो तो एक लाइन में खड़ी होती है !
ड्रिल

  1.  जब वर्ड ऑफ़ कमांड मिलता है नंबर 1 लाइन बन तो इस वर्ड ऑफ़ कमांड पर नंबर 1 सावधान होगा और मार्च करते 15 कदम आगे आकार थम करेगा  और विश्राम कर के खड़ा हो जायेगा !
  2. जब वर्ड ऑफ़ कमांड मिलता है नंबर दो लाइन बन तो नंबर 1 और नंबर 2 दोनों सावधान होंगे और नंबर 2 वहा  से मार्च करते हुए नंबर 1 के बाएँ तरफ आकार बाजु भर के फासले पर थम करेगा अप बोल के नंबर 1 और 2 दोनों एक साथ विश्राम हो जायेंगे !
  3. वर्ड ऑफ़ कमांड मिलता है नंबर 3 लाइन बा तो नंबर  1,2 और 3   सावधान होंगे और नंबर 3 , नंबर 2 की तरह कारवाही करेगा और अप बोलने पर तीनो  एक साथ विश्राम होंगे ! 
  4. जब वर्ड ऑफ़ कमांड मिलता है नंबर 4 लाइन बन तो जैसे नंबर 1,2,3 ने कारवाही की थी उसी तरह नंबर 4 भी कारवाही करेगा और  अप बोलने पर विश्राम करेंगे !
  5. नंबर 5 लाइन बन तो जैसे नंबर 4 लाइन बन पर सभी नंबर ने कारवाही की थी उसी तरह नम्बर 5 लाइन बन पर कारवाही करेंगे !
जब एक जवान के बगल में  दूसरा जवान और दुसरे के बगल में  तीसरा जवान खड़ा हो तो इसे हम लाइन फार्मेशन कहते है और जब एक जवान आगे और बाकी उसके पीछे खड़े हो तो उसे हम फाइल फार्मेशन कहते है !


                             जरुर पढ़े : सावधान पोजीशन से दाहिने बाएं मुड 
दो लाइन बन -II
जरुरत :
 जब नफरी 6 से 8 तक होती है तो दो लाइन बनाते है ! दो लाइन बन की कारवाही इस प्रकार से की जाती है !
ड्रिल 
  1. जब वर्ड ऑफ़ कमांड मिलता है नंबर 1 लाइन बन तो नंबर 1 ऊपर बताए हुए तरीके से मार्च करते हुए आ कर विश्राम पोजीशन में  खड़ा हो जाता है!
  2. जब वर्ड ओक कमांड मिलता है नंबर 2 लाइन बन तो नंबर 1 और 2 दोनों सावधान ओते है और नंबर दो वहा  से मार्च करते हुए आता है और नंबर एक  के एक कदम पीछे आकर थम करेगा  और अप बोल कर दोनों एक साथ विश्राम हो जायेंगे !
  3. जब वर्ड ऑफ़ कमांड मिलता है नंबर 3 लाइन बन तो नंबर 1 और 3 दोनों एक साथ सावधान होंगे और नंबर -3 मार्च करते हुए नंबर 1 से बगली फासले पे आकर थम करेगा और नंबर  1 और नंबर 3 अप बोल कर एक साथ विश्राम हो जायेंगे !
  4. जब वर्ड ऑफ़ कमांड मिलता है नंबर -4 लाइन बन तो नंबर 2 और नंबर -4 एक साथ सावधान होंगे और नंबर -4 वहा से मार्च करते हुए नंबर -2 के बगल में और नंबर-3 के  पीछे थम करेगा और अप बोल के नंबर-2 और नंबर-4 एक साथ विश्राम हो  जायेंगे !
  5. इसी प्रकार नंबर 5, नंबर -6  नंबर -7  और नंबर -8 करवाई करेंगे जिसमे विषम नंबर वाले आगे और सम नंबर वाले पीछे खड़ा होंगे !
  6. अगर कोई खाली फाइल होतो पीछे की लने में बाएँ से नंबर 2 फाइल में खाली रखा जायेगा 

तीन लाइन बन -III

जरुरत :
जब नफरी नौ या नौ से ज्यादा होतो तीन लाइन में खड़ी  होती है ! तीन लाइन बन की कारवाही  इस प्रकार से की जाती है

ड्रिल
  1.  जब वर्ड ऑफ़ कमांड मिलता है नंबर 1 लाइन बन तो ऊपर बाये हुए तरीके से नंबर -1 लाइन बन का कारवाही करता है ! और नंबर 2 भी ऊपर बताई हुई तरीके से अपना कारवाही करेगा और दोनों अप बोल के एक साथ विश्राम हो जायेंगे ! 
  2. जब वर्ड ऑफ़ कमांड मिलता है नंबर 3 लाइन बन तो नंबर 1 , नंबर 2 और नंबर 3 एक साथ सावधान होंगे और नंबर तीन मार्च करते हुए नंबर 2 से एक कदम  पीछे  थम किकर्वाही करेगा और तीनो एक साथ अप बोल कर विश्राम हो जायेंगे !
  3. जब वर्ड ऑफ़ कमांड मिलता है नंबर 4 लीं बन तो नबर  1 और नंबर 4 एक साथ सावधान होंगे और नंबर 4   मार्च करते हुए नंबर 1 से बगली फासले पे थम की कारवाही करेगा और अप बोल के दोनों विश्राम हो जायेगें !
  4. जॉब वर्ड ऑफ़ कमांड मिलता है नंबर -5 लाइन बन तो  नंबर -4 और नंबर 5 दोनों एक साथ सावधान होंगे और नंबर 5 वहा  से मार्च करते हुए नंबर 2 के बगल में तथा नंबर 4 के ठीक पीछे खड़ा हो जायेगा और अप बोल के एक साथ दोनों विश्राम हो जायेंगे !
  5. जब वर्ड ऑफ़ कमांड मिलता है की नंबर 6 लाइन बन तो नंबर 4,5 और नंबर 6 एक साथ सावधान होंगे और  नंबर 6 मार्च करते हुए नंबर 3 के बगल और नंबर 4 और नंबर 5 के ठीक पिछे थम करेगा और अप बोलकर फिर तीनो एक साथ विश्राम  की कारवाही करेंगे !
  6. बाकि नफरी भी लाइन बन की कारवाही ऐसे ही करेगी !
  7. अगर एक खाली जगह होतो हमेशा बाएँ से 2 नंबर की  फाइल के मध्य लाइन में  रहेगा और अगर दो खाली स्थान हो तो बाएँ से नंबर 2 फाइल के मध्य और पीछली  लाइन में खाली रहेगा 
                             जरुर पढ़े :यूनिफार्म पहनते समय देखनेवाली बातें 

इसप्रकार से एक लाइन ,दो लाइन और तीन लाइन  बन की करवाई की जाती है !



ड्रिल : सलूट की महत्व और सलूट कैसे कब करने का तरीका

पिछले पोस्ट में हम ड्रेस पाहनते समय देखनेवाली बातें  के बारे में जानकारी शेयर किये , इस पोस्ट में हम सैलूट का महत्व और सैलूट कब और कैसे देना चाहिए के बारे  में जानेगे !

                 जरुर पढ़े : यूनिफार्म का महत्व और पहनने का तरीका 

यूनिफार्म फ़ोर्स के सभी जवान और ऑफिसर्स को सैलूट का महत्व जरुर समझना चाहिए ! सैलुट एक तरह से अपने सुपीरियर को ग्रीट करने का तरीका है न की अपने आप  की निचे दिखने का ! सैलुट के द्वारा अपने अन्दर जो एक सीनियर के प्रति रेस्पेक्ट रहता है उसको हम बहार प्रकट करते है अनुशान के साथ   सैलुट दे कर  ! सैलूट साधारणतः दो अर्म्फोस सदस्यो के बिच ग्रीट करने का तरीका है !
Salute dete hue Police Officer
Salute Image source: Goolge.com
सलूट का महत्व :
जबकोई अधिनस्त अधिकारी अपने से सीनियर  अधिकारी से मिलता है तो उस सीनियर अधिकार को सलूट देना एक मैटर ऑफ़ डिसिप्लिन है जब की जूनियर के द्वारा दिया हुवा सलूट को रीटर्न  सलूट देना सीनियर ऑफिसर का ड्यूटी है  अगर जूनियर ऑफिसर किसी सीनियर ऑफिसर का सलूट नहीं देता है या सीनियर जुनिर के सलूट को री टर्न सलूट के दुवारा लौटता नही  है तो यह एक अनुशाशन के खिलाफ है   !

                    जरुर पढ़े :ड्रिल में आगे और पीछे कदम लेने का तरीका

पुलिस ड्रिल मैन्युअल के अनुसार अगर कोई जूनियर एक सलूट पदाधिकारी को सलूट नहीं करता है तो सलूट पदाधिकारी उस जूनियर को चेतावनी देकर जूनियर को  सलूट के लिए बाध्य करसकता है अगर ओ सलूट पदाधिकारी ऐसा नहीं करता है अनुशाशन का उलंधन है ! इससे पता चलता है की सलूट देना और सलूट लेना एक आर्म्ड फ़ोर्स के सदस्य के लिए कितना महत्व रखता है ! कोई आर्म्ड फ़ोर्स के जवान कितना सही तरीके से और स्मार्टनेस के साथ सलूट करता है ये उसके ट्रेनिंग के ऊपर निर्भर करता है !

                        जरुर पढ़े: ड्रिल धीरे चल और थम का तरीका 

ब्यूरो ऑफ़ पुलिस  रिसर्च एंड डेवलपमेंट(BPR&D) के द्वारा जरी ड्रिल मैन्युअल(Drill manual) के अनुसार सलूट कब और किस  तरह से देना चाहिए 

  • टोपी/कैप पहने होने पे 
  1. सीनियर ऑफिसर को रिपोर्ट देते समय! या सीनियर ऑफिसर को कोई मेसेज पास करते समय :  स्मार्टली मार्च  करते हुए सीनियर ऑफिसर से दो कदम दूर थम की करवाई करे और सलूट दे ! मेसेज दे दिए या काम ख़त्म हो गया फिर सलूट करे और पीछे मुड की करवाई करे और मार्च करते हुए वह से चले जाये !  
  2. अगर सीनियर ऑफिसर को कुछ देने या लेते वक्त करवाई ऐसे करे: स्मार्टली मार्च  करते हुए सीनियर ऑफिसर से दो कदम दूर थम की करवाई करे और सलूट दे  उसके बाद एक कदम आगे ले सामान ले /दे  उसके बाद फिर एक कदम पीछे ले !  फिर सलूट करे और पीछे मुड की करवाई करे और मार्च करते हुए वह से चले जाये !           जरुर पढ़े : ड्रिल तेज चल और थम का तरीका
  3. सीनियर ऑफिसर के नजदीक से गुजरते वक्त : दाहिने या बाये सलूट की करवाई करे ! दाहिने या बाएं की सलूट की करवाई  सीनियर ऑफिसर से तीन कदम पहले शुरु करे और सर दाहिने या बाये टर्न आर सलूट करे ! जब सीनियर ऑफिसर को क्रॉस कर जय तो सलूट को क्त करे.
  4. अगर कोई सीनियर ऑफिसर नजदीक से गुजर रहे हो तो  नजदीक से गुजर रहे  अधिकार की की तरफ फेस करके सावधान में खड़ा हो जाए और सलूट करे !
  5. अगर एक ग्रुप में खड़े है और कोई सीनियर ऑफिसर आ गए या पास से गुज रहा  हो तो ग्रुप का  सीनियर मोस्ट  ग्रुप को सावधान करेगा और नजदीक से गुज रहे  सीनियर अधिकारी की तरफ फेस कर के अकेले  सलूट करेगा और बाकि ग्रुप के लोग  सावधान में रहेंगें  !
  • बिना टोपी /कैप या सिविल्द्रेस में रहने पे सलूट के तरीके 
  1. जब सीनियर ऑफिसर को रिपोर्ट करना हो और कैप/टोपी नहीं पहने हो  या सिविल ड्रेस में हो तो सीनियर ऑफिसर के पास स्मार्टली मार्च करते हुए जाये और सावधान पोजीशन में खड़े हो जाये सलूट नहीं करेंगें ! 
  2. जब सिविल ड्रेस या बिना टोपी/कैप के साथ ड्रेस में अगर सीनियर ऑफिसर के नजदीक से गुज रहे है तो केवल दोनों हाथ को साइड में करके सीनियर ऑफिसर  की तरफ गर्दन घुमा कर के बिना सलूट दिए पास हो जायेंगें !
  3. बिना टोपी  या सिविल ड्रेस में हो तो सीनियर ऑफिसर से बात करते समय केवल सावधान में खड़ा होंगे सलूट नहीं दिया जायेगा  !
  4. अगर कोई सीनियर ऑफिसर अगर ग्रुप के नजदीक से गुजरता है और ग्रुप बिना हेड गियर का है तो ग्रुप सीनियर ग्रुप को सावधान करवाएगा ! सलूट नहीं दी जाएगी ! 
  5. अगर सिविल ड्रेस में कोई टोपी या है ट पहने हो तो सीनियर ऑफिसर से मिल गए  तो सबसे पहले हेड गियर को सर से उतारे और सावधान पोजीशन अख्तियार करे इस समय भी सलूट नहीं दिया जायेगा !
                       जरुर पढ़े : ड्रिल दाहिने, बाये और पीछे मुड के तरीके 
  • सामान्य तौर पे सलूट देने का तरीका 
  1. जब सीनियर ऑफिसर को दिन में पहली बार उनके ऑफिस में मिलने जा रहे है तो हेड ड्रेस में जाने चाहिए ! हेड ड्रेस लगा के उपर बताये हुवे तरीके से सलूट दे !
  2. अगर दिन में एक बार के बाद   फिर से सीनियर ऑफिसर से मिलने  उसके ऑफिस में जाते है तो बिना हेड गियर के भी जा सकते है ! 
  3.  बिल्डिंग के बहार कभी भी बिना हेड गियर न जाये अगर ड्रेस में हैतो !
  4. इनसाइड ऑफिस, अगर सीनियर बैठने को बोलते है सबसे पहले हेड गियर को उतारे स्पेसिअली अगर पि कैप हो तो उसके बाद बैठे! कैप को कभी भी सीनियर के टेबल पे न रखे उसे अपने जांघ या कुर्सी पे रखे !जरुर पढ़े :यूनिफार्म पहनते समय देखनेवाली बातें 
  5. सीनियर के ऑफिस से बहार जाते वक्त  सबसे पहले कैप को पहने और सीनियर को सलूट देने के बाद ही ऑफिस से बहार जाये !
  6. मेस में जाने पे मेस के बहार हेड गियर को निकल कर बहार ही टांग दे उसके बाद मेस में घुसे !
  7. अगर अपने ऑफिस में भी बैठे हो तो हेड गियर निकल के बैठे !
  8. अधिकारी को कर्टसी के साथ सलूट को लेना और री टर्न करना चाहिए ! अगर दो या दो से ज्यादा अधिकारी हो तो सीनियर मोस्ट अधिकारी सलूट री टर्न करेंगे !
  9. घुड़सवारी करते समय अगर दोनों हाथ में लगाम है तो बिना हाथ छोड़े केवल  लेफ्ट या राईट देख की करवाई करे !अगर एक हाथ में लगाम है तो दाहिने हाथ से सलूट करे !
  10.  मोटर  गाड़ी चलाते समय  सलूट नहीं करेंगे ! लेकिंग अगर गाड़ी कड़ी हो तो सलूट जरुर करेंगे !
  11. अगर दाहिना हाथ टूट गया हो या ख़राब हो गया हो की सलूट नहीं किया जा सकता है तो बाये हाथ से सलूट किया जा सकता है !

इस प्रकार से हमे जाने सलूट का महत्व और सलूट करने का समय और तरीका



21 मई 2016

ड्रिल : पुलिस यूनिफार्म पहनते समय देखनेवाली बातें

पिछले पोस्ट में हमने पुलिस यूनिफार्म का महत्व और उसके इतिहास के बारे में जानकारी शेयर किये ! इस पोस्ट में हम जानेगें की पुलिस यूनिफार्म को पहनते समय ध्यान में रखने वाली बाते ! 


जैसे हम जानते है की किसी युनिटके जवानों का  ड्रिल दिखकर यह पता लगाया  जा सकता है की उस यूनिट  के अन्दर  डिसिप्लिन के स्तर क्या है उसी तरह से किसी जवान या अधिकारी का यूनिफार्म पहनने और उसके रख रखाव का तरीका देख कर उस जवान या अधिकारी का व्यक्तिव के बारे में जाना जा सकता है ! 


 अगर किसी जवान या अधिकारी का टर्न आउट उत्तम स्तर का है, तो इससे उस जवान/अधिकारी  का पर्सनालिटी  का पता चलता है! और जवान/अधिकारी   की self-discipline, loyal, hard worker और trustworthy  का पता लगता है  जब की खराब  टर्न आउट वाले पुलिसमैन  देखने पे जो उसकी और पुलिस की  छवि  जन मानस के दिमाग में बनता है वह है  की ये पुलिसवाला indiscipline , कामचोर और अविश्वासी है यानि अगर आप का टर्न आउट ख़राब है तो आप आम आदमी को उतना प्रभावित नहीं कर सकते है और आम आदमी आपके और आकर्षित नहीं होगा  ! और सीनियर अधिकारी उसको  डाटते फटकारते  रहेगे और  ऐसे किसी बेकार जगह पे ड्यूटी के लिए डाल देंगे जिसकी कोई अहमियत ना हो ! कोई भी पुलिस जवान या अधिकारी अच्छी टर्न आउट तभी मेंटेन कर सकता है जब ओ यूनिफार्म पहनते समय अपने आप को गौरवान्वित महसूस करता हो !

Policeman in uniform 

एक प्रभाविक पुलिस ऑफिसर बनने में टर्न आउट का बहुत महत्व होता है ! सही  टर्न आउट कैसे हासिल करे इसके सन्दर्भ में पुलिस ड्रिल मैन्युअल में बहुत ही स्पस्ट लिखा हुवा है की  यूनिफार्म पहनते समय किन किन बाते का ध्यान रखा जाय ! जैसे :
  •     टोपी या कैप 
1.     टोपी या कैप आपके अपने आर्गेनाईजेशन के pattern का हो  !
2.     सही साइज़ का हो 
3.     अगर बारेट कैप है तो सही तरह से सिर में बैठा हो और सही दाहिने ढलान बना हो जो दाहिने कण को अधि ढका हो !
4.     साफ सुथरा हो पसीना और तेल का कोई निशान हो !
5.     प्रोपर बल कटे हुए होने चाहिए !
  • चेहरा 
1.     दाढ़ी अच्छी तरह से बनी हुइ होनी चाहिए !
2.     अगर दाढ़ी रखने की अनुमति है तो दाढ़ी और मुछ अच्छी तरह से groomed हना चाहिए !
  • शर्ट 
1.     अच्छी तरह से सिला हुआ होना चाहिए और सरीर में पूरीतरह से बैठा हुवा होना चाहिए !
2.     अच्छी तरह से साफ और sleeves अच्छी तरह से rolled होना चाहिए अगर full sleeve शैर्ट है तो !
3.     सभी बटन अच्छी तरह से लगे हुए होने चाहिए , कोई बटन टूटा फूटा ना हो  !
4.     रैंक बैज साफ हो और अच्छी तरह से सही जगह लगा हुआ हो !
5.     शर्ट का सिलाई का धागा लटका हुआ दिखाई न दे !
6.     लान्यार्ड और विसल अच्छी तरह से लगा हुआ हो 
                                जरुर पढ़े: ड्रिल धीरे चल और थम का तरीका 
  • बेल्ट 
1.      बेल्ट टाइट होना चाहिए !
2.     बेल्ट का बकल सामने और शर्ट के बटन के सिधाई में होना चाहिए 
3.     अगर वेब बेल्ट पहने ओ तो उसका पटल का लूप अच्छी तरह से पोलिसद हो और दोनों लूप सही जगह पे लगा हुआ होना चाहिए और पिछे लगा हुआ लूप बिच्चो बिच होना चाहिए  !
4.      वबेल्ट अच्छी तरह से पोलिश किया होना चाहिए 

                              जरुर पढ़े : ड्रिल तेज चल और थम का तरीका 
  • फुलपैंट 
1.     पुलिस/मान्य  पैटर्न और अच्छी फिटिंग वाला होना चाहिए विशेष कर वेस्ट पर ! निचे की मोहडी न ज्यादा टाइट या न ज्यादा लूज ही ओना चाहिए !
2.     अच्छी तरह से साफ और आयरन किया हुआ होना चाहिए !
3.     बेल्ट के लिए बना हुआ लूग का साइज़ न बड़ा और नही छोटा होना चाहिए !
  • सोक्स(मोजा)
1.     ऊपर तक खीचा हुआ होना चाहिए !
2.     अगर इलास्टिक ख़राब हो गया हो तो रबर bend से ऊपर दबा हुआ होना चाहिए !
3.     फटा हुआ सॉक्स कभी नहीं पहनना चाहिए !

  • जूता 
1.     जूता मान्य पैटर्न का ही पहनना चाहिए !
2.     लैस टाइट और बिना किसी टर्न का होना चाहिए !
3.     जूता अच्छी तरह से पोलिश किया हुआ होना चाहिए !
4.     जुटे का सोले भी अच्छी तरह से साफ होना चाहिए 


उपरोक्त पॉइंट्स को ध्यान में रखना चाहिए  जबकभी भी यूनिफार्म पहनते है 

मान्य पैटर्न के जुटे आज कल  ऑनलाइन भी मिलते है जो सस्ता भी होते है अच्छा भी जिसे घर बैठे भी मंगाया जा सकता है 


20 मई 2016

पुलिस यूनिफार्म और उसका इतिहास

आम लोग पुलिस को कैसे पहचानते है ? इस सवाल का सीधा सा जबाब है की पुलिस यूनिफार्म से  यानि की पुलिस के पोसाक से ही पुलिस की पहचान होती है ! इसलिए इस पोस्ट में पुलिस यूनिफार्म (Police Uniform)  और पुलिस यूनिफार्म का इतिहास(History of Police Uniform) के बारे में जानकारी शेयर करेगें !

ज्यादातर लोग पुलिसमैन को उसके यूनिफार्म सेही पहचानते है ! अगर कही किसी बाज़ार या  मेला में कोई इंसिडेंट हो चाहे पुलिस  से सम्बंधित हो या ना हो सबसे पहले लोग चारो और नजर घुमाके देखते है की कोई पुलिस उन्फोर्म में दिखाई दे रहा है की नहीं यानि कोई पुलिसमैन नजदीक है या नहीं !


किसी चौराहे पे अगर ट्रैफिक लाइट है तो ड्राइवर्स सबसे पहले देखते है पुलिस यूनिफार्म में तो कोई है या नहीं अगर पुलिस यूनिफार्म  में कोई दिखाई दिया तो न कहते हुए भी ट्रैफिक सिग्नल को फ़ॉलो करता है ! कितने बड़े से बड़े बदमास हो ओ भी घबडा जाता है जब पुलिस यूनिफार्म में किसी को देखता है और कोई गुनाह करने से परहेज करता है !

अगर  किसी गाँव या स्कूल में कोई पुलिसमैन यूनिफार्म में चला जाता है तो वहा के बच्चे पुलिसमैन को सलूट मरने लगते है वह नहीं जानते है की वह आदमी कौन है बस पुलिस यूनिफार्म देखते ही उनके मन में एक भाव  आता और उस आदर भाव  के कारन पुलिसमैन जो की यूनिफार्म में है  उसे सलूट देते है !


तो क्या विशेस है पुलिस यूनिफार्म में की लोग ऐसा व्यहार करने लगते , पुलिस यूनिफार्म भी तो उसी धागे के बने होते है जिसे अव्यावहारिक होते हुवे भी पुलिस वाले  पहनते है !

उस यूनिफार्म में विशेस यह है    एक  पुलिसमैन अगर  यूनिफार्म में है तो   लोग  के अन्दर एक सुरक्षा का विश्वाश महसूस होता है ,उसको उस नजर से देखते है ,की ये आदमी जो की सभी सोते है तो  जगता है, वो  चाहे बारिश हो, गर्मी हो , ठंढ  हो रात हो या दोपहर की धुप फिरभी ईमानदारी से  ये हमारी  किसी भी मुश्किल में  मदद करता या करने को मौजूद रहता है और  गुनाहगारो से हमे बचाता है और गुनहगारो को सजा दिलाता है !


  ये सब कार्य और मदद देख कर लोगो के मन में पुलिस यूनिफार्म के बारे में इतना आदर है  यानि हम दुसरे शब्दों में ये कह सकते है की जो लोगो के मन में पुलिस यूनिफार्म के बारे में इतना आदर और गुनहगारो के मन में इतना भय है उसे पुलिस के सैकड़ो बरसो का कठिन मेहनत और तपश्या का फलस्वरूप है !

अनुसंधान से ये पता चला की अच्छी पोसाक जन मानस पे एक बहुत ही पावरफुल प्रभाव  छोड़ता है!  वह पुलिस यूनिफार्म पे भी लागु होता है अगर एक पुलिस अधिकरी अगर अच्छे तरह से आपने आप को ड्रेस अप किया है तो आम पब्लिक में उसकी छवि एक पॉवर और अथॉरिटी की जाती है! लोगो उसके ऊपर ज्यादा आदर और विशवास जताते है !


मै अपनी रियल लाइफ में ड्यूटी के दौरान बहुत बार देखा है की अगर एक ऑफिसर  अच्छे तरह से ड्रेस्ड अप नहीं है और एक कांस्टेबल बहुत ही अच्छी तरह से अपने आप को ड्रेस्ड अप किया है ! उस दौरान कोई अनजान सिविलियन आ जाये तो सबसे पहले उस कांस्टेबल  की और जाता है जो की अच्छी तरह से अपने आप को ड्रेस्ड उप किया है न की उस ऑफिसर की तरफ! इससे यही जाहिर होता है की अच्छी तरह से ड्रेस पहने का प्रभाव दुसरे पे बहुत पड़ता है !

पुलिस यूनिफार्म के फायदे(Police Uniform ke fayde) :  ऐसे तो किसी  भी आर्गेनाईजेशन  ड्रेस  तय करते समय उसका नेचर ऑफ़ ड्यूटी को ध्यान में रखते है लेकिंन  पुलिस का एक यूनिफार्म का होने से सबसे बड़ा फायदा ये है की  आम लोग पुलिस को आसानी से पहचान ले और  कोई सहायता चाहिए तो आसानी से पुलिस को पहचान उसके पास जाते है  और अपराधी पुलिसमैन को यूनिफार्म में देख कर कोई अपराध करने से हिचकता है  ! यानि यूनिफार्म एक स्पेशल पहचान देती है पुलिस को !


पुलिस यूनिफार्म का इतिहास(Police Uniform ke itihas) : BPR&D ड्रिल मैन्युअल के अनुसार,  1829 में पहली आधुनिक पुलिस जो की लन्दन मेट्रोपोलिटन पुलिस थी उसने अपना एक यूनिफार्म बनाया  जो की डार्क ब्लू रंग का था और  जो की पैरामिलिटरी स्टाइल यूनिफार्म था ! लन्दन मेट्रोपोलिटन पुलिस ब्लू रंग इसलिए चुने क्यों की ब्रिटिश आर्मी लाल और सफ़ेद यूनिफार्म पाहती थी इसलिए पुलिस को आर्मी से अलग दिखना चाहिए !
ब्लू ड्रेस ऑफ़ न्यू यॉर्क पुलिस
सोर्स ऑफ़ इमेज- विकिपीडिया
उसके बाद पहला  अधिकारिक पुलिस फ़ोर्स जो अमेरिका में स्थापित हुवा ओ सन 1845 न्यू यॉर्क में हुआ उससे पहले वहा वालंटियर  पोलिसिंग करते थे ! और लन्दन  पुलिस के ड्रेस को ध्यान में रखते हुए न्यू यॉर्क पुलिस ने भी 1953 में एक अपना  ड्रेस बनाया  जो डार्क ब्लू कलर का था और इस को देखा देखि अमेरिका का और राज्य थे उन्होंने ने भी एक एक कर पुलिस ड्रेस अपनाते गए !
भारतीय पुलिस का ड्रेस खाकी कैसे हुई(Bhartiy Police ka dress khaki kaise hua?): खाकी एक रंग है जो हलकी पिला और भूरा रंग का मिश्रण है ! खाकी एक हिंदी शाद है जिसका अर्थ होता है मिटटी  का रंग ! खाकी रंग विश्व के बहुत से देशो के आर्मी  इस्तेमाल करती है!
खाकी यूनिफार्म
खाकी यूनिफार्म  सोर्स ऑफ़ इमेज - विकिपीडिया 
 विकिपीडिया के अनुसार खाकी सबसे पहले sir Henry Lawrence जो लाहौर के रहने वाले थे और नार्थ वेस्ट फ्रंटियर के गवर्नर का एजेंट थे उनके द्वारा खड़ा किया गया फ़ोर्स " Corps of Guides" ने दिसम्बर 1946 में की ! sir Harry Lumsden को कमांडेंट और William Stephen Raikes Hodson को सेकंड ऑफ़ कमांड बना गया "Corps of Guides" और खड़ा करने का जिम्मेवारी दी गयी ! शुरुवात में  Corps of Guides के जवान थे ओ अपने लोकल  ड्रेस में ही ड्यूटी करते थे लेकिंग 1847 में एक कोशिश की गयी की सबका यूनिफार्म एक तरह का हो ! त्तोप्रांत  sir Harry Lumsden  और  William Stephen Raikes Hodson ने खाकी यूनिफार्म को Corps of Guides में अपनाया जो की उस समय ब्रिटेन से मगाया जाता था  !  उसके बाद  खाकी ड्रेस की सप्लाई ब्रिटेन से कम हो गयी तो भारतीय जवान थे ओ इम्प्रोवाइज्ड करके ड्रेस को मिटटी , चाय या  फाब्रिक कलर से डाईंग करके खाकी रंग देने लगे ! उसके बाद सभी आर्मी के रेजिमेंट और पुलिस खाकी यूनिफार्म को को अपन लिया अंग्रेज चले गए लेकिंग हम उनके द्वारा दिए गेर खाकी ड्रेस को अभी भी इस्तेमाल करते है 

जब की कुछ लोगो का और ही मत है खाकी यूनिफार्म के बारे में :

 इसके बारे में ऐसा विश्वास है की जब ब्रिटिश हुकूमत का राज्य था उस समय ब्रिटिश सैनिक अपना ब्रिटिश यूनिफार्म  पहनते थे और ब्रिटेन से यूनिफार्म आपूर्ति बंद तो   अठारहवी शताब्दी के मध्य  जो ब्रिटिश सैनिक थे ओ अपने यूनिफार्म को  डाईंग  करने लगे मिटटी वालीपानी से , चाय पत्ती के पानी या कॉटन फैब्रिक कलर से ! डाईंग करने के बाद ड्रेस खाक कलर के हो गए , खाक का हिंदी में अर्थ होता है गद्दी मिटटी रंग  ! इसी खाक रंग से ही खाकी रंग  हुवा और  सन 1847 में sir Harry Lumsden, ने अधिकारी तौर पे खाकी यूनिफार्म को अपनाया और उसी समय  से भारतीय पुलिस  में खाकी ड्रेस चला आ रहा है  !


ऐसे अभी भी बहुत से भारतीय प्रदेशो में पुलिस का ड्यूटी का ड्रेस अलग अलग है लेकिन फिर भी मुख्य ड्रेस अभी भी भारतीय पुलिस और आर्म्ड फोर्सेज का खाकी है जो की अंग्रेजो के ज़माने से है !

इस प्रकार से खाक से खाकी बना पुलिस का ड्रेस और उसका इतिहास जो की अंग्रेज के ज़माने से है !

download pdf version of  Police Uniform and its History

17 मई 2016

सर्विस प्रिज्मैटिक लिक्विड कम्पास mk-iii के 20 पार्ट्स और उनके काम

जैसे की हम मैप रीडिंग के पिछले पोस्ट मे जनकारी हासिल किये थे कम्पास  के महत्व और कम्पास के प्रकार इस पोस्ट में हम जानेगे सर्विस प्रिस्मैटिक लिक्विड कम्पास मार्क-III के पार्ट्स का नाम और उसका काम (Parts Service prismatic  liquid compass mark-VIII and its function) !

सर्विस प्रिस्मैटिक लिक्विड कम्पास मार्क-III के अन्दर लिक्विड रहता है इसलिए इससे डिग्री तथा  बेअरिंग पढना आसन रहता है क्यों की इसके अन्दर फिट की हुई मैग्नेटिक सुई बहुत कम हरकत करती है !


आम तौर पे इस कंपास को  सभी सुरक्षा बल इस्तेमाल करते है ! इसकी अहमियत को देखते हुवे इसकी हरेक पार्ट्स के नाम और काम के बारे में जानकारी रखना बहुत अहम है और ये रिक्रूट बेसिक ट्रेनिंग के दौरान टेस्ट में भी पूछा जाता है ! 
सर्विस प्रिस्मैटिक लिक्विड कम्पास मार्क-III के पार्ट्स पुरजो का नाम और काम इस प्रकार है !
  1. लीड या ढक्कन(lead) – यह कम्पास के पर लगा रहता है जो ऊपर से कामपर की सुरक्षा करता है!
  2. विन्डो(Window)- ढक्कन के बिच में शीशे की एक खिड़की के आकर में बनी होती है ! डिग्री पढ़ते वक्त डिग्रियो का निशान इस खिड़की से दिखाई देते है !
  3. टंग(Tongue) – यह धकन के आगे का का आयातकर होता है जो प्रिज्म की रक्षा करता है !
  4. टंग नौच(Tongue notch) : यह टंग के आगे कटे भाग में होता है! यह माप को सेट करने के काम आता है !
  5. हेयर लाइन(Hairline) –यह ढक्कन के बिच की एक पतली , सीधी और कलि रेखा होती है ! किसी निशान की डिग्री पढ़ते समय निशान को इसकी सीधी में लाना पड़ता है तथा हेयर लाइन और वह निशान का मध्य भाग एक सिद्ध में मिलाया जाता है !
  6. लुमिनौस स्ट्रिप(Luminous Strip) : हेयर लाइन के ऊपर और निचे दो चमकीले रंग पटिया होती है जो की रात के अँधेरे में चमकती है ! इन दोनों पार्टिओं में हेयर लाइन के ठीक ऊपर और एक एक छेड़ होता है जिसका प्रयोग खिड़की का सीशा टूट  किसी वजह से अचानक टूट जाने पे इनमे मजबूत धागा बंधकर इसका तात्कालिक उपयोग किया जा सकता है !
  7. कब्ज़ा – यह ढक्कन और कम्पास को जोड़े रखता है !
  8. मिल्डवेन(Mildvane)- यह कम्पास की दिब्बिओं के ऊपर हिलाने वाला गोल चाकर होता है ! इस गोल चाकर के चरों तरफ का भाग पीतल का और बिच का भाग शीशे का भाग होता है ! शीशे के ऊपर घडी का सुलटे रुख 0 डिग्री से 360 डिग्री तक लिखा रहता है!
  9. क्लाम्पिं स्क्रू(Clamping screw) – मिल्डवेन  के गोल चके के बहार दाहिने तरफ एक घडी की चाबी के आकार का स्क्रू लगा रहता है तो मिल्डवेन टाइट और  लूज करने के काम आता है !
  10. सेटिंग वेन(Setting vane) – मिल्ड वेन के बहार की तरफ पीतल पर छोटी छोटी झिरिया लगी रहती है ! जब मिल्डवेन को किसी डिग्री पर स्थिर रखना होता है तो क्लाप्पिंग स्क्रू को कसने पे क्लाम्पिंग स्क्रू का किनारा इन झिरियो में ही फास कर टाइट हो जाता है और मिल्डवेन एक डिग्री पे स्थिर हो जाता है! 
  11. तीर का निशान(Arrow mark) – डायल के ऊपर बने तीर के सामान निशान को एरो मार्क कहते है ! ये हमेशा मैग्नेटिक नार्थ को दर्शाता है !
  12. डायरेक्शन मार्क(Directional Mark) – यह मिल्ड वेन पर 0 डिग्री पर या 360 डिग्री पर अंक की सिद्ध में एक छोटी, सीधी चमकने वाली रेखा होती है ! डिग्री मार्क करते समय एरो मार्क ठीक एससी रेखा के निचे होता है ! 
  13. लुबेर लाइन(Lubber line) – कार्ड के ऊपर एक पतली कलि रेखा बनी होती है जो हेयर लाइन , टंग नोज के चमकने वाली लाइन और हिन्ज पर बने चमकने वाली लाइन निशान की सिद्ध में कार्ड के अन्दर वाली वृत्त तक खिची होती है !
  14. पिवोट(Pivot)- उस धुरी को कहते है जिस पर डायल खड़ा रहता है और हरकत करता है !
  15. प्रिज्म – यह समकोण आकर में एक प्रकार का सीशा होता ई  जो प्रिज्म केस कें अन्दर रखा होता है ! किसी निशान की बेअरिंग पढ़ते समय प्रिज्म को मिल्ड वेन  के ऊपर रख दिया जाता है ! प्रिज्म के अन्दर से डिग्रीयां दिखाई देती है और डिग्री की अंक बड़े दिखाई देते है ! इसमें देखने पर फॉरवर्ड बेअरिंग के अंक सीधे और बेक बेअरिंग का अंक उलटे दिखाई देते है !
  16. प्रिज्म केस(Prism case) – यह धातु का बना होता है इसमें ऑय होल होता है जिसके अन्दर प्रिज्म फिट किया जा है !
  17. थंब रिंग(Thumb ring) – यह प्रिज्म केस के निचे लगा हुआ पीतल का छाला होता है डिग्री पढ़ते समय इस के अन्दर अंगूठा डालकर हाथ के ऊपर कामपर को समतल रखा जाता है ! इसके मध्य एक छोटा कटव होता है  जिसको रिंग नोज कहते है ! माप सेटिंग करते समय टंग नोज  और थंब रिंग का यही कटा भाग मैप की कलि कड़ी रेखा पर रखा जाता है !
  18.  गिलास प्रोटेक्टर(Glass Protector) : विन्डो को टूटने से बचने के लिए उसके ऊपर पीतल के दो छड़े लगी रहती है जिसे गिलास प्रोटेक्टर कहते है !
  19. आई होल(Eye hole) – यह प्रिज्म केस में गोल्कार्चेद होता है जिसके अन्दर से हम किसी स्थान का बेअरिंग पढ़ते समय डिग्रीयो को देखते है !
  20. सिटिंग स्लिट(Sighting slit) – यह प्रिज्म केस में ऑय हो के ऊपर “u” आकार का एक कटव होता है ! डिग्रीया पढ़ते समय निशान व हेयर लाइन को इस के बीचो बिच एक सिद्ध में ठीक उसी प्रकार मिलाया जाता है



इसप्रकार से ये रहे कम्पास के कुछ मुख्या मुख्य पार्ट और उनके काम !


Add