ek line banana लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
ek line banana लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

08 जुलाई 2021

फूट ड्रिल: एक लाइन बनाना कितने तरह का होता है और एक लाइन बनाने का तरीका

पिछले ब्लॉग पोस्ट में हमने कद्वार के प्रकार तथा होने का तरीके के बारे में जानकारी प्राप्त की और अब इस पोस्ट में हम लाइन बनाना कितने तरह का होता है और एक लाइन बनाने का तरीका के बारे में जनकारी प्राप्त करेंगे !

उद्देश्य: इस पाठ में स्क्वाड ड्रिल का एक और सबक जिसमें काम होगा एक, दो और तीन लाइन बनाना।

एक लाइन बनाना

जरूरत: जब नफरी एक से पांच तक होती है तो एक लाइन बनाते हैं! स्क्वाड किसी भी फॉरमेशन में 210 कदम पर खड़ा होगा! स्क्वाड का पोजीशन सावधान। 

जरुर पढ़े : 5 स्टेप्स में तेज चाल से पीछे मुड की पूरी करवाई

बयान और करवाई : जब वर्ल्ड ऑफ कमांड मिलता है नंबर एक  लाइन बना तो इस वर्ड ऑफ़ कमांड पर नंबर एक सावधान होगा और मार्च करते 15 कदम आगे आकर थम करेगा और विश्राम करके खड़ा हो जाएगा। जब वर्ल्ड ऑफ कमांड मिलता है नंबर दो लाइन बंद तो नंबर एक और नंबर दो दोनों सावधान होंगे और नंबर दो वहां से मार्च करते हुए नंबर एक  के बाएं तरफ आकर बाजू भर के फैसले पर थम करेगा और अप बोलेगा नंबर एक और नंबर दो दोनों विश्राम करेंगे।

वर्ड ऑफ़ कमांड मिलता है नंबर तीन लाइन बन  तो नंबर एक दो और तीन सावधान होंगे और नंबर तीन नंबर दो की तरह कार्रवाई करेगा और अप  बोलने पर तीनों मिलकर विश्राम होंगे।

जब वर्ल्ड ऑफ कमांड मिलता है नंबर चार लाइन बंद तो जैसे नंबर एक, दो  तीन ने करवाई की उसी तरह नंबर 4 भी कार्रवाई करेगा और अप बोलने पर विश्राम करेंगे।

नंबर पांच लाइन बंद तो जैसे नंबर चार लाइन बंद पर सभी नंबर ने करवाई की थी उसी तरह नंबर पांच लाइन बन पर कार्रवाई करेंगे। नंबर पांच लाइन बन! उस्ताद का वर्ड ऑफ़ कमांड सावधान !

जरूर पढ़े: परेड ड्रिल में आगे और पीछे कदम लेना !

अभी स्क्वाड  को दाहिनी तरफ मुंह करने के लिए वर्ड ऑफ़ कमांड स्क्वाड एक फाइल में दाहिने चलेगा दाहिने मुड ! जब एक जवान आगे हो और बाकी उसके कवर किए हो उससे एक फाइल कहते हैं ! अभी यहां से स्क्वाड को पीछे की तरफ मुह कराने के लिए वर्ड ऑफ़ कमांड स्क्वाड पीछे लौटेगा दाहिने मुड । इसके बाद अगर यहां से दाहिने बाएं स्क्वाड  का मुंह करना हो तो वर्ड ऑफ़ कमांड स्क्वाड दाहिने/बाएं चलेगा दाहिने/ बाएं मुड !अगर यहां से आगे की तरफ मुंह करना हो तो वर्ड ऑफ़ कमांड आगे बढ़ेगा स्क्वाड  दाहिने/बाये मुड ! यहां से वर्ड ऑफ़ कमांड मिलता है स्क्वाड लाइन तोड़ तो स्क्वाड दाहिने मुड कर के  अपनी जगह चला जाएगा ! 

इस प्रकार से लाइन बनाना और लाइन कितने प्रकार के होते है उससे  से सम्बंधित यह ब्लॉग पोस्ट समाप्त हुवा उम्मीद है की यह ब्लॉग पोस्ट आपलोगों को पसंद आएगा !इस ब्लॉग को सब्सक्राइब या फेसबुक पेज को लाइक करके हमलोगों को प्रोतोसाहित करे!

इसे भी  पढ़े :
  1. भारतीय पुलिस ड्रिल ट्रेनिंग में इस्तेमाल होने वाले परेड कमांड का हिंदी -इंग्लिश रूपांतरण
  2. ड्रिल में अच्छी पॉवर ऑफ़ कमांड कैसे दे सकते है
  3. ड्रिल का इतिहास और सावधान पोजीशन में देखनेवाली बाते
  4. VIP गार्ड ऑफ़ ऑनर के नफरी और बनावट
  5. विश्राम और आराम से इसमें देखने वाली बाते !
  6. सावधान पोजीशन से दाहिने, बाएं और पीछे मुड की करवाई
  7. आधा दाहिने मुड , आधा बाएं मुड की करवाई और उसमे देखने वाली बाते !
  8. 4 स्टेप्स में तेज चल और थम की करवाई
  9. फूट ड्रिल -धीरे चल और थम
  10. खुली लाइन और निकट लाइन चल




22 मई 2016

ड्रिल: एक लाइन, दो लाइन और तीन लाइन कब और कैसे बनाया जाता है

पिछली पोस्ट में हम खुली लाइन और निकट लाइन कैसे लेते है इसके बारे में जानकारी हासिल किये थे !  इस पोस्ट में हम जानेगें  ड्रिल में एक लाइन, दो लाइन और तीन लाइन  कब और कैसे और कब बनाया जाता है !

                     जरुर पढ़े : ड्रिल दाहिनेबाये और पीछे मुड के तरीके 
एक लाइन बन -I
जरुरत 
पहले भाग में एक लाइन बन की करवाई के बारे में बात करेंगे! जब नफरी  पांच या पांच से कम हो तो एक लाइन में खड़ी होती है !
ड्रिल

  1.  जब वर्ड ऑफ़ कमांड मिलता है नंबर 1 लाइन बन तो इस वर्ड ऑफ़ कमांड पर नंबर 1 सावधान होगा और मार्च करते 15 कदम आगे आकार थम करेगा  और विश्राम कर के खड़ा हो जायेगा !
  2. जब वर्ड ऑफ़ कमांड मिलता है नंबर दो लाइन बन तो नंबर 1 और नंबर 2 दोनों सावधान होंगे और नंबर 2 वहा  से मार्च करते हुए नंबर 1 के बाएँ तरफ आकार बाजु भर के फासले पर थम करेगा अप बोल के नंबर 1 और 2 दोनों एक साथ विश्राम हो जायेंगे !
  3. वर्ड ऑफ़ कमांड मिलता है नंबर 3 लाइन बा तो नंबर  1,2 और 3   सावधान होंगे और नंबर 3 , नंबर 2 की तरह कारवाही करेगा और अप बोलने पर तीनो  एक साथ विश्राम होंगे ! 
  4. जब वर्ड ऑफ़ कमांड मिलता है नंबर 4 लाइन बन तो जैसे नंबर 1,2,3 ने कारवाही की थी उसी तरह नंबर 4 भी कारवाही करेगा और  अप बोलने पर विश्राम करेंगे !
  5. नंबर 5 लाइन बन तो जैसे नंबर 4 लाइन बन पर सभी नंबर ने कारवाही की थी उसी तरह नम्बर 5 लाइन बन पर कारवाही करेंगे !
जब एक जवान के बगल में  दूसरा जवान और दुसरे के बगल में  तीसरा जवान खड़ा हो तो इसे हम लाइन फार्मेशन कहते है और जब एक जवान आगे और बाकी उसके पीछे खड़े हो तो उसे हम फाइल फार्मेशन कहते है !


                             जरुर पढ़े : सावधान पोजीशन से दाहिने बाएं मुड 
दो लाइन बन -II
जरुरत :
 जब नफरी 6 से 8 तक होती है तो दो लाइन बनाते है ! दो लाइन बन की कारवाही इस प्रकार से की जाती है !
ड्रिल 
  1. जब वर्ड ऑफ़ कमांड मिलता है नंबर 1 लाइन बन तो नंबर 1 ऊपर बताए हुए तरीके से मार्च करते हुए आ कर विश्राम पोजीशन में  खड़ा हो जाता है!
  2. जब वर्ड ओक कमांड मिलता है नंबर 2 लाइन बन तो नंबर 1 और 2 दोनों सावधान ओते है और नंबर दो वहा  से मार्च करते हुए आता है और नंबर एक  के एक कदम पीछे आकर थम करेगा  और अप बोल कर दोनों एक साथ विश्राम हो जायेंगे !
  3. जब वर्ड ऑफ़ कमांड मिलता है नंबर 3 लाइन बन तो नंबर 1 और 3 दोनों एक साथ सावधान होंगे और नंबर -3 मार्च करते हुए नंबर 1 से बगली फासले पे आकर थम करेगा और नंबर  1 और नंबर 3 अप बोल कर एक साथ विश्राम हो जायेंगे !
  4. जब वर्ड ऑफ़ कमांड मिलता है नंबर -4 लाइन बन तो नंबर 2 और नंबर -4 एक साथ सावधान होंगे और नंबर -4 वहा से मार्च करते हुए नंबर -2 के बगल में और नंबर-3 के  पीछे थम करेगा और अप बोल के नंबर-2 और नंबर-4 एक साथ विश्राम हो  जायेंगे !
  5. इसी प्रकार नंबर 5, नंबर -6  नंबर -7  और नंबर -8 करवाई करेंगे जिसमे विषम नंबर वाले आगे और सम नंबर वाले पीछे खड़ा होंगे !
  6. अगर कोई खाली फाइल होतो पीछे की लने में बाएँ से नंबर 2 फाइल में खाली रखा जायेगा 

तीन लाइन बन -III

जरुरत :
जब नफरी नौ या नौ से ज्यादा होतो तीन लाइन में खड़ी  होती है ! तीन लाइन बन की कारवाही  इस प्रकार से की जाती है

ड्रिल
  1.  जब वर्ड ऑफ़ कमांड मिलता है नंबर 1 लाइन बन तो ऊपर बाये हुए तरीके से नंबर -1 लाइन बन का कारवाही करता है ! और नंबर 2 भी ऊपर बताई हुई तरीके से अपना कारवाही करेगा और दोनों अप बोल के एक साथ विश्राम हो जायेंगे ! 
  2. जब वर्ड ऑफ़ कमांड मिलता है नंबर 3 लाइन बन तो नंबर 1 , नंबर 2 और नंबर 3 एक साथ सावधान होंगे और नंबर तीन मार्च करते हुए नंबर 2 से एक कदम  पीछे  थम किकर्वाही करेगा और तीनो एक साथ अप बोल कर विश्राम हो जायेंगे !
  3. जब वर्ड ऑफ़ कमांड मिलता है नंबर 4 लीं बन तो नबर  1 और नंबर 4 एक साथ सावधान होंगे और नंबर 4   मार्च करते हुए नंबर 1 से बगली फासले पे थम की कारवाही करेगा और अप बोल के दोनों विश्राम हो जायेगें !
  4. जॉब वर्ड ऑफ़ कमांड मिलता है नंबर -5 लाइन बन तो  नंबर -4 और नंबर 5 दोनों एक साथ सावधान होंगे और नंबर 5 वहा  से मार्च करते हुए नंबर 2 के बगल में तथा नंबर 4 के ठीक पीछे खड़ा हो जायेगा और अप बोल के एक साथ दोनों विश्राम हो जायेंगे !
  5. जब वर्ड ऑफ़ कमांड मिलता है की नंबर 6 लाइन बन तो नंबर 4,5 और नंबर 6 एक साथ सावधान होंगे और  नंबर 6 मार्च करते हुए नंबर 3 के बगल और नंबर 4 और नंबर 5 के ठीक पिछे थम करेगा और अप बोलकर फिर तीनो एक साथ विश्राम  की कारवाही करेंगे !
  6. बाकि नफरी भी लाइन बन की कारवाही ऐसे ही करेगी !
  7. अगर एक खाली जगह होतो हमेशा बाएँ से 2 नंबर की  फाइल के मध्य लाइन में  रहेगा और अगर दो खाली स्थान हो तो बाएँ से नंबर 2 फाइल के मध्य और पीछली  लाइन में खाली रहेगा 
                             जरुर पढ़े :यूनिफार्म पहनते समय देखनेवाली बातें 

इसप्रकार से एक लाइन ,दो लाइन और तीन लाइन  बन की करवाई की जाती है !



Add