INSAS LMG लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
INSAS LMG लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

11 जनवरी 2017

LMG को लायिंग पोजीशन से फायर करने का तरीका

पिछले पोस्ट में हमने पिस्टल को निलिंग तथा लायिंग पोजीशन से फायर करने के बारे में जानकारी शेयर किये इस पोस्ट में हम एलेमजी को लायिंग पोजीशन से फायर करने के तकनीक(Small Arms training-LMG ko Laying/Prone position se fire karne kar technique) के बारे में जानकारी शेयर करेंगे



एलेमजी चाहे ओ इंसास 5.56 mm हो या 7.62 mm एलेमजी दोनों का लायिंग पोजीशन  से फायर की तरतीब एक  जैसे ही  है
जरुर पढ़े : इंसास एलएमजी में पड़ने वाले रोके और फौरी इलाज से दूर करने का तरीका

जैसे की हम जानते है की किस्सी भी हथियार की फायरिंग में महारत हासिल करने के लिए ये जरुरी है की उस वेपन के हैंडलिंग और पड़ने वाले रोक को दूर करना जनता हो !

7.62 mm /5.56 mm इंसास एलेमजी के लायिंग पोजीशन से फायर करने का तरीका (Small Arms training-LMG ko Laying/Prone position se fire karne kar technique)
एलेमजी फायरिंग तकनीक
एलेमजी फायरिंग तकनीक 
  • एलेमजी नॉ -1 जमीन पे लेट जाये दोनों पैर आपस में सटी हुई 
  • एलेमजी , एलेमजी नॉ-1 का शारीर और टारगेट एक सिध में हो 
  • एलेमजी नॉ-1 एलेमजी का स्माल बट को बाये हाथ से तथा पिस्टल ग्रिप को दाहिने हाथ से पकडे 
  • पोजीशन आरामदेह बनाये 
  • एलेमजी के बट को दाहिने कंधे पे अच्छी तरह से जमाये 
  • उसके बाद नेचुरल एलाइनमेंट हासिल करे 
  • मास्टर आँख को खोले 
  • साईट एलाइनमेंट को हासिल करे 
  • साईट पिक्चर को प्राप्त करे 
  • फिर से साईट एलाइनमेंट को हासिल करे 
  • कलमे वाली अंगुली ट्रिगर के ऊपर 
  • साँस के ऊपर कण्ट्रोल रखे 
  • धीरे धीरे ट्रिगर के ऊपर प्रेशर डालते हुए  ट्रिगर को दबाये 
  • फायरिंग के बाद अपने टारगेट के हिट को चेक करे 
  • टारगेट के हिट को अनालईज करे 
  • अगर जरुरत पड़े तो किसी तजुर्बेकार इंस्ट्रक्टर का सलाह ले 
  • उसके बाद ड्राई प्रैक्टिस करे और फायरिंग के दौरान हुई गलती  को दूर कर 
  • गलती दूर हो जाने के बाद लाइव फायर करे 
  • फायर टारगेट को चेक करे 
जरुर पढ़े : इंसास एलएमजी में पड़ने वाले शख्त खिचाव के रोक और उसे दूर करने का तरीका
इस प्रकार से  एलेमजी से दुरुस्त फायर करने से सम्बंधित संक्षिप्त पोस्ट समाप्त हुई ! उम्मीद है की पोस्ट पसंद  आएगी ! अगर इस पोस्ट या ब्लॉग से सम्बंधित कोई  कमेंट हो तो निचे कमेंट बॉक्स में लिखे ! इस ब्लॉग को सब्सक्राइब और फेसबुक पर शेयर कर हमलोगों को प्रोतोसाहित करे !

इसे भी पढ़े  :
INSAS LMGमें पड़ने वाली गैस की कमी का रोक और उसे दूर करने का तरीका
INSAS LMG में पड़ने वाले अन्य रोके तथा उसे दूर करने का तरीका
9mm पिस्तौल के चाल और चाल में सामिल होने वाले हिस्से पुर्जे
9 mm पिस्तौल में पड़ने वाले रोके और उसे दूर करने का तरीका
9mm कार्बाइन मचिन के रोके और उसे दूर करने का तरीका
इंसास राइफल के थ्री ब्रस्ट मेचानिस्ज्म की चल और पुर्जे
जनरल टेक्निकल डिटेल्स 5.56 mm इंसास राइफल के कार्ट्रिज के बारे में
इंसास राइफल की दुरुस्त ट्रिगर ऑपरेशन
36 ग्रेनेड के बेसिक जनरल डाटा और ग्रेनेड का इस्तेमाल और पार्ट्स के नाम
नॉ-36 ग्रेनेड का खोलना जोड़ना और ग्रेनेड की चाल

09 जून 2016

INSAS LMG में पड़ने वाले अन्य रोके तथा उसे दूर करने का तरीका

पिछले पोस्ट में हमने इंसास एलेमजी में पड़ने वाले रोके और उसको दूर करने के तीन तरीको के बारे में जानकारी हासिल की इस पोस्ट में हम इंसास एलेमजी में पड़ने वाले अन्य रोके तथा उनको दूर करने का तरीका के बारे में जानकारी हासिल करेगें !


अगर एलएमजी फायर करते करते रुक जाये और पिछले पोस्टो में डिस्कस किये गए तीनो उपाय करने पे भी एलएमजी फायर न करे तो हो सकता है की एलेमजी में कोई अन्य रोक पद गया है ! एलेमजी के अन्य रोको में निम्न रोके आती है :



  1. फायरिंग पिन का टूटना
  2. एक्सट्रैक्टर का टूटना और
  3. चैम्बर में कटा हुवा राउंड

5.56 mm INSAS LMG and Parts's name
5.56 mm INSAS LMG and Parts's name
अन्य रोको के दौरान फायरिंग पिन और एक्सट्रैक्टर के टूटे होने पे करवाई इस प्रकार से करे :

  • कलमे वाली अंगुली ट्रिगर  से बहार निकले !
  • मग्जिन कैच को दबाते हुए मग्जिन को  उतारें !
  • एलएमजी को कॉक करें और पुरजो को आगे जाने दे !
  • एलेमजी को कंधे से निचे लायें !
  • एलएमजी को खोल दे !
  • फायरिंग पिन और एक्सट्रैक्टर का मुलाहिजा करे !
  • अगर टुटा हो तो उसकी बदली करे !
  • फिर से एलेमजी को कंधे पे लेजाये
  • भरी हुई मग्जिन चढ़ावे 
  • कॉक करे और दुरुस्त शिस्त लेके फायर में सामिल करे !
  • एलेमजी दुरुस्त फायर करेगा !


अन्य रोको के दौरान अगर एलेमजी के चैम्बर में कटा हुआ राउंड होने पे करवाई इस प्रकार से करे
  • कलमे वाली अंगुली ट्रिगर से बहार निकले !
  • एलेमजी को कॉक करे और चाल वाले पुर्जो को आगे जाने दे !
  • एलेमजी को खोल दे
  • एलेमजी को दोनों हाथो से पिस्तौल ग्रिप पे पकडे  !
  • और एलेमजी को अपने बदन से आगे करे और चैम्बर का मुलाहिजा करे !
  • अगर चैम्बर में कटा हुवा राउंड है  तो एलेमजी को जोड़ दे !
  • एलेमजी को कॉक करे और  होल्डिंग ओपनिंग डिवाइस (HOD) को लगा दे !
  • क्लीयरिंग प्लग ले और क्लीयरिंग प्लग के बेस और सेन्टर पिन को टाइट  करें
  • टाइट करने के बाद क्लीयरिंग प्लग केम्बर में दाखिल करे!
  • चाल वाले पुर्जो को आगे जाने दे
  • एलेमजी को कॉक करे  और होल्डिंग ओपनिंग डिवाइस लगाये !
  • कॉक करने से क्लीयरिंग प्लग बहार निकल आएगा तो यकीं करे की उसके साथ कटा हुआ राउंड भी बहार आ गया हो !
  • क्लीयरिंग प्लग को अनस्क्रू करे और उससे कटा हुवा राउंड को बहार निकले !
  • इस प्रकार से एलेमजी का कटा हुआ राउंड की रोक दूर की जाती है , इसके बाद एलेमजी को  कंधे पे ले जाए मग्जिन  अच्छी तरह से चढ़ाये और दुरुस्त शिस्त ले के फायर में सामिल करे एलेमजी ठीक फायर करेगा !


 क्लीयरिंग प्लग के तीन हिस्से होते है :
  1. बेस
  2. स्लीव और
  3. सेन्टर पिन

एलेमजी के अन्दर कटा केस के रोक होने को निम्न दो कारन होते है :

  1. चैम्बर का ज्यादा गर्म होना और
  2. कार्ट्रिज केस के मेटल का कमजोर होना



 इस प्रकार से एलेमजी का कटा हुआ राउंड की रोक दूर की जाती है
उम्मीद है की ये पोस्ट आपको पसंद आया होगा ! अगर कोई सजेसन होतो निचे के कमेंट बॉक्स में जरुर लिखे


08 जून 2016

INSAS LMGमें पड़ने वाली गैस की कमी का रोक और उसे दूर करने का तरीका

पिछले पोस्टो में हमने एलेमजी के फौरी इलज़ा से रोक दूर  करना तथा शख्त खिचाव के रूक दूर करने का तरीका के बारे में जानकारी हासिल किये इस पोस्ट में हम इंसास एलेमजी के गैस के कमी का रोक दूर करने का तरीका के बारे में जानकारी हासिल करेंगें !
INSAS LMG
INSAS LMG



अगर एलेमजी फायर करते करते पीछे ना आये तो शख्त खिचाव के अलावा गैस की कमी भी एक कारन हो सकता है अगर हम चेक करते है और एलेमजी आसानी से कॉक हो जाता है तो इसका मतलब की शख्त खिचाव का रोक नहीं है इस लिए अब हम गैस की कमी का रोक समझ कर उसे दूर करेंगे !


गैस की कमी के रोक को दूर करने का तरीका :
  • कलमे वाली अंगुली को ट्रिगर से बहार निकले !
  • एलेमजी को कॉक करें और पुर्जो को आगे जाने दे !
  • चेंज लीवर की पोजीशन “S” प् करें !
  • एलेमजी को कंधे से निचे लायें !
  • एलेमजी  के बाएँ बदन को आगे ले जाएँ !
  • गैस रेगुलेटर का मुलाहिजा करे अगर रेगुलेटर की पोजीशन लो पे हो तो किसी कपडे की मदद से रेगुलेटर की पोजीशन हाई पे करे !
  • ध्यान रखे की हाथ बैरेल को न छुए नहीं तो अगर बैरेल गर्म होगा तो हाथ जल जायेगा !
  •  अगर गैस रेगुलेटर की पोजीशन पहले से ही हाई पे हो तो गैस प्लग  को खोले और गैस वेंट तथा गैस प्लग की सफाई करे  !


सफाई के बाद गैस प्लग को जोड़ दे और गैस रेगुलेटर की पोजीशन हाई से लो करे चेंज लीवर की पोजीशन को पहले वाली  पोजीशन में ले जाये !एलेमजी को कंधे पे ले जाये और फायर में सामिल करे एलेमजी टिक फायर करेगा !


गैस की कमी के रोक  का मुख्य कारन : इस रोक का मुख्य कारन गैस वेंट का गन्दा होना जिससे की पर्याप्त मात्र में गैस नही मिल पा राही है की चाल वाले पुर्जे पीछे की हरकत कर सके !उस गैस की मात्र को या तो गैस रेगुलेटर की पोजीशन लो से हाई में कर के बढ़ाते है ! अगर गैस रेगुलेटर आलरेडी  हाई पे है तो गैस वेंट की सफाई कर के गैस की मात्र को बदाय जाता है !


उम्मीद है की ये पोस्ट आपको पसंद आया होगा अगर कोई सजेसन हो तो निचे कमेंट बॉक्स में जरीर लिखे !

इंसास एलएमजी में पड़ने वाले शख्त खिचाव के रोक और उसे दूर करने का तरीका

पिछले पोस्ट में हम ने जानकारी शेयर की इंसास एलेमजी में पड़ने वाले रोके और फौरी इलाज से दूर होने वाले रोके और फौरी इलाज से दूर करने का तरीका ! इस पोस्ट में  हम शख्त खीचाव के रोक का कारन और उसको दूर करने का तरीके के बारे में जानकारी शेयर करेंगे 


फौरी इलाज की करवाई करने पर भी एलेमजी फायर ना करे या फायर करते करते पीछे ना आयें तो उसका  दो कारन हो सकते है :



  1. शख्त खिचाव और 
  2. गैस की कमी

इस पोस्ट में केवल हम शख्त खिचाव के रोक के बारे में डिस्कस करेंगे !

5.56 mm INSAS LMG
5.56 mm INSAS LMG

इंसास एलेमजी में शख्त खिचाव के रोक होने का कारन : निम्न दो कारन होते है शख्त खिचाव का इसी लिए हथियार और अमिनिसन का समय समय पे सही सफाई करते रहना चाहिए ! नहीं तो शख्त खिचाव की रोके पड़ते रहेंगे !

  1. चैम्बर में ज्यादा गैस जमा हो जाना !
  2. अमुनिसन और चैम्बर को ज्यादा गन्दा होना !


शख्त खिंचाव की रोक और दूर करने का तरीका:
  • कलमे वाली अंगुली को ट्रिगर से बहार निकले !
  • एलेमजी को कंधे से निचे लायें !
  • निलिंग पोजीशन बनाये !
  • एलेमजी को उठाये, बाएँ हाथ की पकड़ फ्रंट हैण्ड गार्ड पर !
  • मग्जिन बाएँ की तरफ और इजेक्शन स्लॉट नीचे की तरफ !
  • दाहिना घुटना पूरा दाहिने और बट को दाहिने घुटने के साथ लगा हुवा !ताकि दाहिना घुटना बट को पीछे जाने से रोके !
  • कोक्किंग हैंडल को खड़ा करे और दाहिने हाथ की चारो अंगुलिओं का हुक बनाए हुए एलेमजी को कॉक करें!



यकीन  करें की शख्त खिचाव की रोक दूर होगई !फिर  से फायरिंग पोजीशन बनाये और एलेमजी को कंधे पे ले  और  फायर में सामिल  करे !एलेमजी ठीक से फायर करेगा !

उम्मीद है की ये पोस्ट आपको पसन् आया होगा अगर कोई सजेसन हो तो निचे कमेंट बॉक्स में जरुर लिखे 

इंसास एलएमजी में पड़ने वाले रोके और फौरी इलाज से दूर करने का तरीका

पिछले पोस्ट में हमने इंसास एलेमजी के चाल के बारे में जानकारी शेयर की इस पोस्ट में हम इंसास एलेमजी में पड़ने वाले रोके और फौरी इलाज से दूर होने वाली रोके और फौरी इलाज से दूर करने का  तरीका के बारे में जानकारी शेयर करेंगे !


जब ट्रिगर दबाने पर एलेमजी फायर ना करे या फायर करते करते रुक जाए इसका मतलब है की एलेमजी में कोई न कोई रोक पड़ गयी है! एलेमजी में पड़ने वाली रोके निम्न है !




फौरी इलाज में हम निम्न रोको को दूर करे है 

  • खाली मग्जिन की रोके 
  • मिस फायर की रोक 
  • बॉडी में अटका हुआ राउंड या केस !
INSAS LMG
INSAS LMG 
 जैसे ही एलेमजी फायर करते करते रुक जाए तो हम रोक को दूर करने के लिए सबसे पहले फौरी इलज़ा की करवाई करते है ! जो की इस प्रकार से है : 


फौरी इलाज की करवाई :
  •  सबसे पहले कल्मेवाली को  अंगुली ट्रिगर से  बहार करें
  • एलेमजी को कॉक करें और होल्डिंग ओपनिंग डिवाइस को लगायें !
  • मगज़ीन कैच को दबाते हुए मग्जिन को उतारें पाउच में बंद कर !
  • पाउच से भरी हुई मग्जिन को ले और मुलाहिज करते हुए मग्जिन वे में दाखिल करे ! यकीं करें मग्जिन लग गई है !
  • एलेमजी को कॉक करे और एलेमजी को फायर में सामिल करे एलेमजी ठीक फायर करेगा !


इस प्रकार एक बार एलेमजी को कॉक करने और मग्जिन के बदली करने से तीन प्रकार की रोकें दूर होती है ओ है :
  1. खाली मग्जिन की रोक
  2. मिस फायर की रोक
  3. बॉडी में अटका हुआ राउंड या केस 
इस प्रकार से हम फौरी इलाज की करवाई करते है और एलेमजी के उपरोक्त इंगित किए हुए रोको को दूर करते है !
उम्मीद  करता हु की पोस्ट पसंद आया होगा ! कोई सुजेसं हो तो निचे कमेंट बोक्स्मे जरुर लिखे !


05 जून 2016

5.56 mm INSAS LMG का चाल और चाल में सामिल होने वाले हिस्से पुर्जे !

पिछले पोस्ट में हमे जानकारी शेयर  की थी इंसास एलेमजी से सही तरीके  फायर कैसे  करे  और इस पोस्ट में हम बाते करेंगे इंसास  एलेमजी का चाल (INSAS LMG ka chaal) तथा चाल में सामिल होने वाले पार्ट्स(INSAS LMG ka Parts) के नाम ! पहले हम पार्ट्स का नामे जानेगे उसके बाद  हम चाल के बारे में जानकारी हासिल करेंगे

जरुर पढ़े : ओब्जेक्टी प्रस्नोतर एलेमजी के बारे में 

इंसास राइफल की तरह ही इंसास  एलेमजी का चाल भी  8 एक्शन में पूरा   होता है और ओ एक्शन इसप्रकार से है :



फायर(FIRE) >> अनलॉक(UNLOCK) >>एक्सट्रेक्ट(EXTRACT) >>कॉक(COCK) >> इजेक्ट(EJECT) >> फीड(FEED) >> लोड(LOAD) >> लॉक(LOCK)  इन आठ एक्शन को पुराकारने जो पार्ट्स लगते है ओ इस प्रकार से है !
INSAS LMG
INSAS LMG
पार्ट्स ऑफ़ इंसास एलेमजी (INSAS LMG ke parts):
 (1) चेंज  लीवर  (2) फायरिंग पिन (3) ट्रिगर (4) हैमर (5) चैम्बर वाला रड (6) गैस वेंट (7) गैस प्लग (8) गैस सिलिंडर (9) पिस्टन एक्सटेंशन (10) काम वे (11) लॉकिंग लग (12) बैरल लॉकिंग लग (13) रोटेटिंग बोल्ट (14) रेकोइल स्प्रिंग बैरल लॉकिंग सरफेस  इत्यादि

  जरूर पढे: एलेमजी का खोलना जोड़ना और पार्ट्स के नाम 

इंसास एलएमजी का चाल(INSAS LMG ka chal) : इंसास एलेमजी का चाल 8 एक्शन मे पुरा होता है और उस एक्शन के दौरान होने वाली करवाई इस प्रकार से है

  जरुर पढ़े : इंसास एलएमजी का दुरुस्त पकड़ बनाने का तरीका 

  1. फायर : जब एक फायरर चेंज लीवर की पोजीशन 'S' या 'A'  करके ट्रिगर प्रेस करता है तो हैमर  आजाद होकर फायरिंग पिन रिटेनर पर चोट मरता है जिससे फायरिंग पिन अपने सुराख़ से  निकल कर राउंड के प्राइमर पर ठोकर मरता है और राउंड फायर हो जाता है ! इसे फायर का एक्शन कहते है !
  2. अनलॉक : फायर हुए राउंड से पैदा हुई गैस बुलेट को आगे बैरेल में धकेलती है , ज्योही  बुलेट गैस वेंट के पास से होकर गुजरता है  कुछ गैस, गैस वेंट के होल से सिलिंडर में दाखिल हो जाती है ! सिलिंडर में दाखिल गैस पिस्टन हेड पर दबाव डालती  है जिससे पिस्टन एक्सटेंशन पीछे की हरकत करता है ! पिस्टन एक्सटेंशन के पीछे की हरकत के दौरान  रोटेटिंग बोल्ट का कैम,  कैम वे  में दाहिने से बाएँ इतना घूमता है की रोटेटिंग बोल्ट के लॉकिंग लग बैरेल एक्सटेंशन लॉकिंग सरफेस से अलग हो जाता है ! इस करवाई को  अनलॉक का एक्शन कहते है !
  3. एक्सट्रेक्ट : अनलॉक होने के बाद रोटेटिंग बोल्ट और पिस्टन एक्सटेंशन एक साथ पीछे की हरकत करते है , इसी दौरान एक्सट्रैक्टर फायर केस को अपने मुह में पकड़ कर पीछे लता है ! इस करवाई को एक्सट्रेक्ट की करवाई कहते है !
  4. कॉक : चाल  वाले पुर्जो की  हरकत जारी रहती है ! इसी के दौरान पिस्टन  एक्सटेंशन का स्टेम शुरू शुरू में हैमर  को थोडा निचे दबाता है और बाद में पिस्टन एक्सटेंशन का बॉटम सरफेस हैमर को पूरा निचे दबा देता है  जिससे सेफ्टी सियर के नोज का मिलाप हैमर वेंट से हो जाता है ! इस करवाई को कॉक की करवाई कहते है !
  5. इजेक्ट : चाल वाले पुर्जे की इसी हरकत के दौरान फायर्ड केस एजेक्टोर से टकराकर इजेक्शन स्लॉट के रस्ते दाहिने और निचे गिर जाता है ! इस करवाई को इजेक्ट की करवाई कहते है !
  6. फीड : रेकोइल स्प्रिंग अपने हाउसिंग में सिकुड़ जाता है ! जब रेकोइल स्प्रिंग अपने तनाव को पूरा करता है तो पिस्टन एक्सटेंशन को आगे धकेलता है ! इस दौरान रोटेटिंग बोल्ट के फीड पिस मगज़ीन के ऊपर वाले राउंड को चैम्बर में दाखिल कर देता है ! इस करवाई को फीड की करवाई कहते है !
  7. लोड : एक्सट्रैक्टर राउंड के पेंदे पर सवार हो जाता है ! इस करवाई को लोड का करवाई कहते है ! यहं पर रोटेटिंग बोल्ट की आगे की हरकत समाप्त हो जाती है लेकिन पिस्टन एक्सटेंशन की हरकत बाकि रहता है !                       जरुर पढ़े :7 बुनियादी विशेषताए इंसास एलेमजी के  
  8. लॉक : पिस्टन एक्सटेंशन की आगे की हरकत जार रहती है इसी हरकत के दौरान रोटेटिंग बोल्ट कैम  की मदद से कैम  वे में बाएँ से दाहिने इतना घूमता है की रोटेटिंग बोल्ट के लॉकिंग लग बैर्रेल एक्सटेंशन लॉकिंग सरफेस  के साथ लॉक हो जाते है ! इस करवाई को लॉक का करवा कहते है !  लॉक होने के बाद भी पिस्टन एक्सटेंशन की कुछ हरकत बाकि रहती है ! जब पिस्टन अपनी आखरी हरकत पूरा करता है तो पिस्टन एक्सटेंशन का  निचला पिछला और दाहिना पहलु सेफ्टी सिअर हेड पर दबाव डालता है , जिससे सेफ्टी सिअर की नौच हैमर वेंट से अलग हो जाती है और एलेमजी दुबारा फायर के लिए तैयार हो जाता है !

इस प्रकार से इंसास एलेमजी अपना पूरा चाल 8 भागो में पूरा करता है !

कृपया कमेंट करे अगर कोई सजेसन हो तो इस पोस्ट के बारे में !

Please download pdf version of  "INSAS LMG ka Chal"



03 जून 2016

5.56 mm INSAS LMG से सही फायर करने का तरीका

पिछले पोस्ट में हम जानकारी शेयर कीये एलेमजी की दुरुस्त शिस्त लेने के बारे में (INSAS LMG se drust shist lene ka tarika )और इस पोस्ट में हम जानकारी शेयर करेंगे 5.56 mm इंसास एलएमजी से दुरुस्त फायर करने का तरीका(INSAS LMG Se drust fire karne ka tarika) !
LMG Se fire karna
LMG Se fire karna 
फायर करने का तरीका (Fire karne ka tarika)
5.56 mm इंसास एलएमजी को अलग अलग हालातो में निकलने वाले अलग अलग तरह के टारगेट को कारगर तरीके से बर्बाद करने की काबिलियत है ! इसलिए जरुरी है की एलेमजी से फायर करने  की  पूरी जानकारी एक जवान  रखता हो जिसे की वह ऑपरेशन के दौरान एलेमजी का पूरा उपयोग करते हुए दुश्मन को बर्बाद कर सके और दिए हुए टास्क को सही तरीके से पूरा कर सके !

                    जरुर पढ़े : ओब्जेक्टी प्रस्नोतर एलेमजी के बारे में 

इंसास एलेमजी से दो तरह का फायर डाल सकते है :



  1. सिंगल शॉट(SIngle shot) 
  2. आटोमेटिक :(i) रैपिड(Rapid fire )  (ii) ब्रस्ट (Brust fire)
सिंगल शॉट फायर(Single shot fire)
  1. सही पोजीशन अख्तियार करे!
  2.  नेचुरल एलाइनमेंट को चेक करे!
  3.  LMG को भर और रेडी करे!
  4.  दिमागी तौर पर शारीर के उन अंगो को चेक करे जो LMG को  दुरुस्त शिस्त लेने  में मदद देतेहै जैसे बयां हाथ , दाहिना हाथ , कन्धा और सिर !
  5.  दुरुस्त साईट एलाइनमेंट और साईट पिक्चर हासिल करते हुए चंगे लेवीर को "R" पर करे !
  6.  साँस को चाँद सेकंड के लिए रोकें और दुरुस्त ट्रिगर ऑपरेशन की करवाई करें.
  7.  इस प्रकार 1 मिनट में 60 राउंड के हिसाब से फायर किया जाता है !

फायरिंग के दौरान स्टॉप की करवाई(Firing ke dauran stop ki karwai) :
प्रैक्टिस फायर  करते समय टारगेट एरिया में कोई जानदार वास्तु आजाये या ट्रेनिंग के दौरान आदेश मिले "STOP" तो करवाई इस प्रकार करें :

  1. कलमे वाली अंगुली को ट्रिगर से बाहर निकले !
  2. LMG को कंधे से निचे लें और चेंज  लीवर की पोजीशन को "S" पर करें !
  3. इसका मागज़ीने पारदर्शी होने के कारन मगज़ीन का यकीं करने की जरुरत नहीं पड़ती है ! अगर मागज़ीन खाली होने वाला हो तो मागज़ीने की बदली करें और अगल हुक्म का इन्तेजार करे 

स्टॉप के बाद आदेश मिलता है "GO ON"(Go on ki karwai): अगर  टारगेट इलाके से जानदार वास्तु हट जाए या ट्रेनिंग के दौरान आदेश मिले "GO ON" तो चेंज  लीवर की पोजीशन को पहले वाली पोजीशन में करे और  LMG को कंधे पे ले जाये और फायर में सामिल करे !


आटोमेटिक फायर(Automatic fire) 
(i) ब्रस्ट फायर(INSAS LMG Se Brust fire)  : जब एक फायरर चेंज  लीवर की पोजीशन 'A' पर करके ट्रिगर दबाता है और 2 या 2 से अधिक राउंड्स फायर हो जाये तो उसे ब्रस्ट फायर कहते है !
  • ब्रस्ट कितना लम्बा हो यह टारगेट के रेंज किस्म और फायरर की काबिलियत पर निर्भर करता है !
  • 2 से 3 राउंड का ब्रस्ट सबसे अच्छा मन जाता है !
  • 4 से 4 राउंड का ब्रस्ट टारगेट पर फैलकर लगता है , जिससे फायरर अपनी मार को देखकर मुनासिब करेक्शन दे सकता है !
  • 6 से 8 राउंड का ब्रस्ट हरकती टारगेट को बर्बाद करने के लिए सबसे अच्छा मना गया  है !
(ii) रैपिड फायर(INSAS LMG Se rapid fire) :  रैपिड फायर में लगातार फायर किया जाता है. इसमें Stop और GO की करवाई सिंगल शॉट की तरह ही होती है ! लेकिन स्टॉप के आदेश पर LMG को कॉक करके HOD लगा दिया जाता है ताकि  बैरेल ठंढा हो जाए ! इसमें 1 मिनट में 150 राउंड के हिसाब से फायर किया जाता है !


लिम्बर उप की करवाई(Limber up ki karwai)  : फायरिंग से पहले फायरर को चाहिए की वोह दुरुस्त पोजीशन इख़्तियार करने के बाद टारगेट पर सही शिस्त लेते हुए LMG को आगे और पीछे की हरकत देकर अपनी पोजीशन चेक करे. अगर फ़ॉर साईट टिप 12 बजे और 6 बजे की लाइन में हरकत कर रही हो तो फायरर को अपनी पोजीशन दुरुस्त Maन लेनी चाहिए ! इस करवाई को लिम्बर उप की करवाई कहते है ! ये करवाई फायरिंग के दौरान भी मौका मिलते ही कर लेनी चाहिए !


यह रहा LMG के दो प्रकार के फायर  और  फायर करने का तारिका अगर पोस्ट पसंद आये या कोई सजेसन हो तो निचे कमेंट बॉक्स में जरुर लिखे !

5.56 MM INSAS LMG से दुरुस्त शिस्त लेने का तरीका

पिछले पोस्ट में हमने इंसास एलएमजी के ऊपर दुरुस्त पकड़ बनाने के बारे में जानकारी शेयर की इस पोस्ट में हम इंसास एलेमजी से दुरुस्त शिस्त कैसे लेते है इसके बारे में जानकारी शेयर करेंगे !

                          जरुर पढ़े : ओब्जेक्टी प्रस्नोतर एलेमजी के बारे में 

जैसे की हम जानते है है की एलेमजी इतना सटीक स्थियर है की अगर दुरुस्त पकड़ के साथ अगर दुरुस्त शिस्त लिया जाय और दुरुस्त फायर करे तो एलेमजी से काफी तदाद में हम फायर डाल सकते है और ज्यादा से ज्यादा टारगेट को एक साथ इंगेज कर सकते है !इसलिए ये जरुरी है की एक जवान को दुरुस्त पकड़ के सात दुरुस्त शिस्त लेना भी आता हो !

इंसास एलएमजी का दुरुस्त शिस्त
इंसास एलएमजी का दुरुस्त शिस्त 
दुरुस्त शिस्त : जब एक फायरर  अपने आँख और दिमाग का सही इस्तेमाल करते हुए अपने हथियार के ऊपर लगी हुए शिस्त को पॉइंट ऑफ़ एम (Point of Aim) पर मिलाता है तो उसे शिस्त लेना कहते है ! इंसास राइफल और इंसास एलेमजी में पकड़ और पोजीशन में अंतर हों के कारन एलेमजी में ऑय रिलीफ ज्यादा बनता है जिससे फील्ड ऑफ़ व्यू (Field of View) कम बनता है !

                   जरूर पढे: एलेमजी का खोलना जोड़ना और पार्ट्स के नाम 

दुरुस्त शिस्त लेने का तरीका 



इंसास एलेमजी में शिस्त  लेने का तरीका हुबहू इंसास राइफल की तरह ही है लेकिन एलएमजी में ऑटो फायर करने की काबिलियत है जिसके कारन थरथराहट ज्यादा होती है इसलिए फायरर को फ़ॉर साईट टिप को अप्रेचर  के मध्य में रखने पर ज्यादा  ध्यान देना पड़ता है  और मजबूत पकड़ बरकरार रखने की जरुरत पड़ती है !

जरुर पढ़े : इंसास राइफल के  डे लाइट टेलीस्कोपिक और पैसिव साईट के बारे में जानकारी


हटकर शिस्त लेना : एलेमजी से भी हटकर शिस्त लेना या चलते और दौड़ते टारगेट पे शिस्त लेना राइफल की तरह ही है , लेकिंग टारगेट को इंगेज करने में फर्क है ! एलेमजी से ट्रैकिंग और त्रप्पिंग दोनों तरीको से टारगेट को इंगेज करते है !

  • ट्रैपिंग: इस तरीके से टारगेट को इंगेज करने का टिका इस प्रकार से है :
  1. टारगेट का सही रेंज मालूम करे और रेंज लगाये !
  2. टारगेट की रफ़्तार के मुताबिक लीड निकले !
  3. टारगेट के आगे कोई मशहूर निशान  चुनें  और एलेमजी को फिक्स करे !
  4. मशहूर निशान से टारगेट की तरफ निकले गए लीड को बताएं  और कोई  मदद का निशान चुने !
  5. जब टारगेट मदद के निशान के पास पहुच जाए तो मशहूर निसान पर 6-8 राउंड का ब्रस्ट फायर करें टारगेट बर्बाद  हो जायेगा !
  • ट्रैकिंग का तरीका:  टारगेट को फायरिंग के द्वारा  पीछा करते हुए भी बर्बाद किया जा सकता है जिसे हम ट्रैकिंग का तरीका कहते है  ! ट्रैपिंग का तरीका ट्रैकिंग का तरीके से अच्छा माना गया  है 
                           जरुर पढ़े :7 बुनियादी विशेषताए इंसास एलेमजी के 

इस तरह से हम 5.56 mm इंसास एलेमजी  के ऊपर दुरुस्त शिस्त लेने की करवाई करते है ! आशा है की आप को ये पोस्ट पसंद आया होगा ! अगर कोई सुझाव इस पोस्ट के बारे में हो तो निचे कमेंट बॉक्स में जरुर लिखे ! 



5.56 MM INSAS LMG के ऊपर दुरुस्त पकड़ बनाने का तरीका

पिछले पोस्ट में हमने जानकारी शेयर की 5.56 mm इंसास एलेमजी को फिक्स्ड लाइन पर लगाने के कारिका के बारे में अब इस पोस्ट में हम जानकारी शेयर करेंगे " 5.56 mm इंसास एलेमजी के ऊपर कैसे दुरुस्त पकड़(5.56 mm INSAS LMG ke upar durust pakad) , बनाते है उसका तरीका के बारेमे जानेगे   !



अगर एक फायरर दुरुस्त पोजीशन और पकड़ हासिल करने के बाद दुरुस्त शिस्त लेकर फायर करता हा तो वोह एक गोली एक दुश्मन का टारगेट  हासिल कर सकता है ! इसलिए ये जरुरी है की एक फायरर को एलएमजी से सही फायरिंग का नतीजा हासिल करने के लिए उसे दुरुस्त पकड़, दुरुस्त शिस्त और दुरुस्त फायर करना आना चाहिए जिससे व दुश्मन को प्रभावी तरह से बर्बाद कर सके !

                        जरुर पढ़े : ओब्जेक्टी प्रस्नोतर एलेमजी के बारे में 

5.56 mm एलेमजी के ऊपर दुरुस्त पकड़ 
किसी भी फायरर का फायर का स्तर काफी  हद तक उसके दुरुस्त पकड़ पर निर्भर करता है! 5.56 mm इंसास  एलेमजी  में बिपोड़((INSAS LMG me Bipod) की सुविधा होने के कारण बाएँ हाथ की पकड़ स्माल ऑफ़ थे बट के ऊपर होती है इस लिए फायरर  का बदन लाइन ऑफ़ फायर (Line of fire) की सीध में होती है  जबकि राइफल में सहारा देने के लिए बाएँ हाथ की पोजीशन फोरहैंड गार्ड पर रखा जाता है इस लिए फायरर का पोजीशन लाइन ऑफ़  फायर (Line of fire) से तिरछा होता है !
5.56 mm INSAS LMG  ka durust pakd
5.56 mm INSAS LMG  ka durust pakd 
 5.56 mm एलेमजी के ऊपर दुरुस्त पकड़ बनाने का तरीका 

  • सबसे पहले टारगेट को  देखकर बिपोड़(Bipod) को टारगेट के मध्य में करें
  • लायिंग पोजीशन के आदेश पर दुरुस्त पोजीशन अख्तियार करे !
  • रेंज मिलने प् सही रेंज लगायें !
  • एलेमजी (LMG) को कंधे पर लेके जाये !
  • LMG को कंधे पर ले जाते समय शोल्डर पिवोट को खड़ा करें !
  • LMG को कॉक करे और कोहनियो को हरकत देकर पोजीशन दुरुस्त बनाये !
  • यदि शिस्त लेते समय पॉइंट ऑफ़ एम (Point of Aim)  ऊपर  बनता है तो बिपोड़ (Bipod) को मुनासिब खोलकर निचे या उपर  करें !

                   जरूर पढे: एलेमजी का खोलना जोड़ना और पार्ट्स के नाम 

दुरुस्त पकड़ हासिल करने में फायरर के शारीर के अलग अलग अंगो का काम :

  • कन्धा(Shoulder) : कन्धा  बट को टिकने की जगह देता है . बट को कंधे पे जो गढ़ा बनता है वहा  रखा जाये ना की हड्डी के ऊपर ! यदि बट और कंधे का मिलाप ठीक से नहीं हो रहा हो तो शारीर को मुनासिब आगे या पीछे का हरकत देकर मिलाप करे ! एलेमजी (INSAS LMG) को बार बार आगे पीछे ना करे  !
  • बयां हाथ(Left hand) : बाएँ हाथ से एलेमजी (INSAS LMG) के स्माल ऑफ़ थे बट को पकड़ा जाए , चारो उंगुलिया ऊपर से और अंगूठा निचे से ! बयां हाथ एलेमजी (INSAS LMG) को पीछे और निचे खिंच कर रखता है !
  • दाया हाथ(Right hand) : दाया हाथ की पकड़ पिस्तौल ग्रिप पर , तीनो उंगुलिया बहार से , उन्गुथा अन्दर से और कल्मेवाली अंगुली ट्रिगर  गार्ड के आर पार ! दायाँ हाथ एलेमजी (INSAS LMG) को पीछे खींचकर रखता है और एलेमजी (INSAS LMG) को सामानांतर  रखने में मदद देता है 
  • सिर(Head) : सिर को बट के ऊपर इस प्रकार रखें की गाल का नरम वाला भाग बट के ऊपर टिक जाए ! गाल बाएँ हाथ की  की कल्मेवाली ऊँगली के पास इस प्रकार से रखें की ऑय रिलीफ तक़रीबन 3 " से 4" के बीच बने !

                           जरुर पढ़े :7 बुनियादी विशेषताए इंसास एलेमजी के 

पूरी पकड़ को  मजबूत करने का तरीका 
 ऊपर बताई गई पूरी कारवाही अगर ठीक तरह से कर ली गई हो तो अंत में पूरी पकड़ को मज़बूत बनाने के लिए गाल से बाएँ साथ औत बट को दबाते हुए दोनों कोहनियो को अन्दर की ट्राफ़ करें ! इसे क्लाम्पिंग एक्शन कहा जाता  है!  फायर करने पे एलेमजी (INSAS LMG) के थरथराहट को क्लाम्पिंग एक्शन(Clamping action in INSAS LMG) काफी हद तक कम करता है और गोली सही दिशा में लगती है !

जरुर पढ़े : इंसास राइफल के  डे लाइट टेलीस्कोपिक और पैसिव साईट के बारे में जानकारी

अगर ऊपर बताये गए तरीके से एलएमजी के ऊपर अगर पकड़ बनाये तो इसमें को शक नहीं होना चाहिए की एलेमजी सटीक फायर नहीं करेगा !दुरुस्त पकड़ बनाने से एलेमजी में होने वाली थरथराहट को कम होती है !

अगर ये पोस्ट के बारेमे कोई सुझाव होतो निचे के कमेंट  बॉक्स में जरुर लिखे !

02 जून 2016

INSAS LMG को फिक्स्ड लाइन पे लगाने का तरीका तथा एलेमजी के साथ आने वाले सामान

हम पिछले पोस्ट में इंसास एलएमजी के खोलना, जोड़ना तथा इसके पार्ट्स के बारे में जानकारी हासिल किये है ! इस पोस्ट में हम इंसास एलेमजी के साथ आने वाले  एक्सेसरीज  तथा   इंसास एलेमजी के फिक्स्ड लाइन पे लगाने के तरीका जानेगे  !




                      जरुर पढ़े : ओब्जेक्टी प्रस्नोतर एलेमजी के बारे में 
एलेमजी एक सेक्शन का बहुत ही अहम् हथियार होता है  और इसका फायर पॉवर इतना होता है की अगर तीन एलेमजी को सही जगह पे लगा दिया जाय य और अमुनिसन की सप्लाई ठीक रहे तो तीन एलेमजी एक कंपनी की एडवांस को आगे बढ़ने  से रुकने पे मजबूर कर सकता है !
5.56 mm INSAS LMG
INSAS LMG 
 इसी लिए इसकी अहमियत को देख  कर ,ये जरुरी है एक आर्म्ड फ़ोर्स के सभी जवान इसके चलने और इसके फिक्स्ड लाइन में लगाने के बारे में जानते हो ! इसलिए इसकी कंपनी, प्लाटून और सेक्शन के स्तर पर हमेशाहैंडलिंग प्रैक्टिस कराया जाता है !


7.62 mm एलेमजी को रिप्लेस करने के लिए 5.56 mm इंसास एलेमजी  लोकल पुलिस में भी अपनाया जारह है और भारतीय आर्म्ड फ़ोर्स तो इसे बहुत पहले ही अपना लिए है ! इस एलेमजी के साथ आने वाली एक्सेसरीज इस प्रकार से है :

  • मजल कवर 
  • बी ऍफ़  ए(Blank firing adaptor)
  • स्लिंग 
  • डे लाइट टेलीस्कोपिक साईट (day light telescopic sight )
  • पैसिव नाईट साईट (Passive night sight )
  • बीएलएस 
  • मोनोपोड़(Mono pod)

मोनोपोड़  एलेमजी के एक्सेसरीज  के साथ आता है जीसके मदद से इंसास एलेमजी को फिक्स्ड लाइन पर लगाया जाता है ! मोनोपोड़ के पार्ट्स इस प्रकार से होते है :
  • एलिवेशन ड्रम 
  • लीफ स्प्रिंग 
  • स्लीव और पिन 
  • शू 
  • स्पाइक 
  • प्लास्टिक ग्रिप 
जैसे की हम जानते है की एलेमजी के हैंडल करने के लिए दो जवान होते है जिन्हें एलेमजी नॉ -एक और         एल एल जी  नॉ -दो  बोला जाता है ! मोनोपोड़ के लगाने की जिम्मेवारी एलेमजी नॉ-एक की होती है !

      जरुर पढ़े : इंसास राइफल के  डे लाइट टेलीस्कोपिक और पैसिव साईट के बारे में जानकारी

मोनोपोड़ लगाने का तरीका 

  • सबसे पहले एलेमजी को फिक्स्ड लाइन के दिशा में करें !
  • मोनोपोड़ का स्लीव से पिन को निकाले !
  • स्लीव को रियर लग में फिक्स करें और पिन को लगायें !
  • मोनोपोड़ की वजन के वजह से एलेमजी स्थिर रहेगी !
  • मोनोपोड़ के एलिवेशन ड्रम की मदद से एलेमजी को ऊपर निचे की  80 mm तक की हरकत दी जा सकती है !
फिक्स्ड लाइन क्या है : फिक्स्ड लाइन किसी भी ऑटोमाटिक हथियार को फिक्स्ड लाइन पर ले तब मन जाता है जब वोह ख़राब मौसम, रात , कम रोशनी, धुंध या धुएं की स्तिथि में पहले से निर्धारित दिशा में फायर करने की काबिलियत रखता हो !

                             जरुर पढ़े :  इंसास राइफल के चाल


इंसास एलेमजी का फिक्स्ड लाइन का चुनाव कैसे करे : डिफेन्स में एलेमजी का प्रिमारी टास्क पड़ोसी सेक्शन के दिफेंडेड पोस्ट की सुरक्षा करना होता है ! इस लिए एलेमजी को इसप्रकार से ले किया जाय की दोनों सेक्शन म्यूच्यूअल सपोर्ट में हो जिससे की दुश्मन को किसी भी पोस्ट पे जाने से पहले दो एलेमजी के फायर से गुजरना पड़े !

फिक्स्ड लाइन का फायर पडोसी सेक्शन के जितने नजदीकसे गुजरेगा उतना ही कारगर होगा ! लेकिंन इसमें कम से कम 5 डिग्री का सेफ्टी एंगल रखना जरुरी है ! 700 मीटर से ज्यादा की दुरी के टारगेट के ऊपर एलेमजी को फिक्स्ड लाइन पे ले नहीं करना चाहिए क्यों की 700 मीटर के बाद गोलियों की त्रजेक्टोरी 4.5 फीट से ज्यादा बनता है इसलिए इस दुरी  पे दुश्मन हल्का सा झुक कर भी गोली के मार से बच सकता है


अगर मोनोपोड़ नहीं है तो इंसास एलेमजी को कैसे फिक्स्ड लाइन पे लगाया जा सकता है ? अगर मोनो पद नहीं है तो भी सैंड बैग या किशी और बस्तु को एलेमजी की बुत पे लगर कर उचित स्थिरता और एलिवेशन प्रदान  कर एलेमजी को फिक्स्ड लाइन पे लगाया जा सकता है !

इसप्रकार से इंसास एलेमजी को हम फिक्स्ड लाइन पे लगा सकते है ओ मोनोपोड़  के सहायता से या बिना मोनोपोड़ !

Download pdf version of "INSAS LMG ko fixed line par lagana ttha iske sath aane wali accessories "

31 मई 2016

इंसास एलेमजी को खोलना जोड़ना और उसके पार्ट्स का नाम

पिछले पोस्ट में हम इंसास एलेमजी के विशेषताए और उसके कुछ अहम टेक्नीकल  स्पेसिफिकेशन(INSAS LMG ke important technical specification) के बारे में बाट किए ! इस पोस्ट में हम इंसास एलेमजी को खोलना जोड़ना (LMG ko Kholna aur Jodna )और उसके हिस्से पुरजो के नाम  बारे में बात(Insas LMG ke Parts ka naam) करेंगे !




                         जरुर पढ़े : ओब्जेक्टी प्रस्नोतर एलेमजी के बारे में 

एलेमजी के खोने जोड़ने का मतलब है की आप को एसएलआर(SLR) , इंसास राइफल(INSAS Rifle), कार्बाइन(9mm Carbine), तहत पिस्तौल(9mm Pistol) को खोलना जोड़ना आता होगा!  अगर नहीं आता है तो उसके बारे में भी पोस्ट है उसे आप पढ़ सकते है और जानकरी हासिल कर सकते है !

जैसे की हम जानते है कीकिसी भी हथियार को खोलना जोड़ना एक तरतीब से होता है उसी तरह से इंसास एलेमजी को भी खोलने जोड़ने का तरतीब है ! जैसे :
  • सबसे पहले मग्जिन  उतारें
  • कॉक करे
  • कवर असेंबली को खोलें
  • पिस्टन एक्सटेंशन असेंबली को निकले
  • रोटेटिंग बोल्ट को अलग करे
  • गैस ट्यूब को खोलें
  • फायरिंग पिन, एक्सट्रैक्टर , मगज़ीन के प्लेट फॉर्म को भी खोले सकते है 
INSAS LMG
INSAS LMG
इंसास एलेमजी के हिस्से पुर्जे का नाम और काम : इंसास एलएमजी में कुल 13 असेंबली होती है जो निम्न है !
  • बैरेल असेंबली(INSAS LMG ke barrel Assymbly aur uske partska name) :
  1. फ़्लैश एलिमिनाटर(flash eliminator) : पैदा होने वाले सोले की तीव्रता को कम करता है और ग्रेनेड प्रोजेक्टर का भी काम करता है !
  2. बैरेल(Barrel) : गोली को सही दिशा में जाने में मदद करता है ! इसके ग्रूव और लैंड गोली को स्थिरता देती है 
  3. गैस ब्लाक और गैस प्लग(Gas Block and Gas plug) : गैस वेंट के ऊपर लगी पूरी एक्सेसरीज को ब्लाक गैस कहते है जिससे गैस सिलिंडर में दाखिल होती है !
  4.  गैस रेगुलेटर ,गैस एस्केप होल(Gas regulator and gas escape hole) : गैस रेगुलेटर गैस की मात्र को कण्ट्रोल करता है लो और हाई पोजीशन द्वारा !
  5. लूप फ्रंट स्लिंग(Lug for front sling) :  फ्रंट स्लिंग लगाने का काम आता है !
  • हैण्ड गार्ड असेंबली (Hand Guard Assembly)
  • कोक्किंग हैंडल असेंबली(Cocking handle Assysmbly) : ये राइफल को कॉक करने में मदद देता है ! स्लाइड के पीछे हिस्से में लगा होता है ! इसके पुर्जे का नाम इस प्रकार है :
  1. कोक्किंग हैंडल (Cocking handle)
  2. स्लाइड (Slide)
  3. प्लंजर (Plunger)
  4. पीन(Pin)
  • बॉडी हाउसिंग असेंबली(Body Housing Assymbly) : ये 1.8 mm  सिट मेटल का बना होता है और इसके पुरजो का नाम :
  1. लेफ्ट चैनल (Left Chanel)
  2. राईट चैनल (Right Channel)
  3. सेफ्टी सियर (Safety Sear)
  4. एजेक्टोर (Ejector)
  5. स्पेसर (Spacer)
  6. रियर ब्लाक(Rear Block) 
  • कवर असेंबली (Cover assybmly)
  1. हिन्जेस(Hinges) 
  2. मेल डोवेटेल(Mail Devoetail)
  3. रियर साईट हाउसिंग(Rear sight Housing) 
  • ट्रिगर मैकेनिज्म असेंबली (Trigger Mechanism Assembly)
  1. चेंज लीवर (Change lever)
  2. TRB
  3. हैमर (Hammer)
  4. ट्रिगर सियर (trigger  sear)
  5. औक्सिल्लारी सियर (Auxillary Sear)
  • पिस्तौल ग्रिप असेंबली (Pistol Assymbly)
  • बट असेंबली (But Assymbly)
  1. बट प्लेट (But Plate)
  2. बट ट्रैप (But Trap)
  3. रियर स्लिंग लग (Rear sling lug
  4. शोल्डर पिवोट (Shoulder pivot)
                      जरुर पढ़े :  इंसास राइफल के चाल
  • पिस्टन एक्सटेंशन असेंबली (Piston extension Assembly)
  1. पिस्टन (Piston)
  2. काम वे (Cam way
  3. स्टेम (stem)
  4. रेकोइल स्प्रिंग हाउसिंग(Recoil Spring Housing) 
  5. राईट लग (Right Lug)
  6. बॉटम सरफेस (Bottom surface)
  • रोटेटिंग बोल्ट असेंबली (Rotating bolt assembly)
  1. काम (Cam)
  2. फायरिंग पीन (firing pin)
  3. लॉकिंग लग (Lockin lug)
  4. फीड पीएस (Feed piece)
  5. एक्सट्रैक्टर (Extractor)

  • रेकोइल स्प्रिंग असेंबली(Recoil spring assembly) 
  1. स्टॉपर(Stopper)
  2. गाइड(Guide)
  3. स्प्रिंग(Spring)
  • मगजिन असेंबली (Magzin Assembly)
  1. लिप्स(Lips)
  2. प्लेटफार्म (Platform)
  3. बॉटम प्लेट(Bottom plate) 
  4. डिंपल (Dimpal)
  5. रिटेनर (Retainer)
  6. स्प्रिंग (Spring)
  • बिपोड़ असेंबली (Bipod assembly)
  1. शूज(Sheos)
  2. कैच (Catch)
  3. लेग्स (legs)
इस प्रकार इंसास एलएमजी को कुल 13 असेंबली में विभाजित किया गया है और उसके अस्सेब्ली के अनुसार पुर्जो का नाम है !

5.56 mm इंसास एलेमजी को जोड़ना : इंसास राइफल की तरह ही इसका भी जो पार्ट्स आखिर में खुलता है उसे सबसे पहले जोड़ा जाता है और आखिर में कॉक कर के चेक कर लिया जाता है की कॉक सही से हो रहा है की नहीं और सभी पार्ट्स सही से जुड़ गये है की नहीं !



अगर ये पोस्ट कैसा लगा इसे कमेंट में  जरुर लिखे और कोई सजेसन हो उसे भी कमेंट बॉक्स में लिख सकते है जिसे इस ब्लोग्को और उत्तम बनाने में मदद मिलेगी ! 



29 मई 2016

7 बुनियादी विशेषताए 5.56 mm इंसास एलेमजी के

पिछले पोस्ट में हमने 5.56 mm इंसास एल एम् जी  के बेसिक डिटेल्स को प्रश्नोतर के रूप  में शेयर किया था इस पोस्ट में 5.56 mm इंसास एल एम् जी की विशेषताए क्या है उसके बारे में जानकारी शेयर करेंगे !




जैसे की इंसास राइफल ,पुलिस और आर्म्ड फ़ोर्स में  एसएलआर राइफल  का जगह लिया है उसी तरह से इंसास एलएमजी में 7.62 mm   एलएमजी है उसको रिप्लेस कर रहा है ! तो इस 5.56 mm इंसास एलएमजीमें क्या खुबिया है की ये जो पहले की 7.62 mm एलएमजी थी उसको रिप्लेस करने के लिए चुना गया है !

ऐसे तो  पुराने जो फौजी  है जिन्होंने 7.62 mm  एलएमजी इस्तेमाल किया है उन से पूछने पे तो ओ बोलोगे की इंसास एलएमजी से अच्छी 7.62 mm वाली एलएमजी थी क्यों की उसको इस्तेमाल करते करते ओ लोग अभ्यस्त हो गए है जब की इंसास की एलएमजी को अभी हैंडल करते हुए उतना दिन नहीं हुआ !

     जरुर पढ़े : इंसास राइफल के  डे लाइट टेलीस्कोपिक और पैसिव साईट के बारे में जानकारी

लेकिंन ये देखा गया है की नया हथियार जो भी आता है ओ पुराने हथियारों  के अन्दर की कुछ कमियो को दूर करने के बाद ही  आता है! इसलिए इस हथियार यानि इंसास एलएमजी की में कुछ    विशेषताए है जो निम्न है :

स्केच ऑफ़ 5.56 mm एलेमजी
स्केच ऑफ़ 5.56 mm एलेमजी 
  1. हल्का हथियार है - 7.62 mm एलएमजी से 30 % हल्का है 
  2. रेकोइल कम है - 7.62 mm एलएमजी से 70% कम रेकोइल है जिसके कारन एक्यूरेसी अच्छी है ! फायर करते समय ये उतनी झटका नहीं देती है !   
  3. लम्बा रेंग है  : मजल वेलोसिटी ज्यादा है जिसके कारन इस हथियार का कारगर रेंज ज्यादा है वानस्पत 7.62 mm एलएमजी से !
  4. ज्यादा मजल वेलोसिटी है : त्रजेक्टोरी चपटी बनती है जिसके करन  टारगेट पर हिट करने की सम्भावनाये  कभी ज्यादा रहता है और छोटे से छोटे टारगेट को हिट कर सकने की काबिलियत है !
  5. आटोमेटिक फायर - ये हथियार ऑटो मोड पर भी भरी तदाद में फायर कर सकता है 
  6. एक्यूरेट : अच्छा  बलिस्टिकस, कम रेकोइल , और साईट  सिस्टम होने के कारन काफी एक्यूरेट फायर है इस हथियार का !
  7. लेथालिटी : अच्छी बलिस्टिक होने के कारन बुलेट को अच्छी स्टेबिलिटी मिलती है जिससे इस हथियार की लेथालिटी काफी अच्छी है !
                                         जरुर पढ़े :  इंसास राइफल के चाल

कुछ बेसिक डाटा 
  • वजन मग्जिन के बिना -     6.23 kg 
  • खाली मग्जिन का वजन - 0.11 kg 
  • भरी मग्जिन का वजन - .50 kg 
  • बिपोड़ का वजन - 0.75 kg 
  • भरी एलेमजी का वजन -6.73 kg 
  • फिक्स्ड बुत एलेमजी का लम्बाई - 1050 mm
  • बैरेल  की  लम्बाई -535 mm 
  • साईट रेडियस 475 mm 
  • चौड़ाई बिपोड़ एक्सटेंडेड लो पोजीशन - 241 mm
  • चौड़ाई बिपोड़ एक्सटेंडेड (हाई पोजीशन )-318 mm
  • ग्रूवेस -04 (राईट हैण्ड )
  • मजल वेलोसिटी -925 मी/से
  • पेनेट्रसन-03 mm 700 मीटर की दुरी पे 
  • रेट ऑफ़ फायर सिंगल शॉट -60 राउंड्स/मिनट 
  • रेट ऑफ़ फायर आटोमेटिक -150 राउंड्स /मिनट 
  • साइक्लिक रेट ऑफ़ फायर 600-650 राउंड्स /मिनट 
  • फायर होने वाले अमुनिसन - बल , ट्रेस , ब्लांक 
  • रंजे - 700 मीटर
ये रही कुछ इंसास एलेमजी की विशेषताए और जनरल डाटा ! ऑब्जेक्टिव टाइप्स प्रस्नोतर पहले पोस्ट में है जिसे आप वह विजिट कर के देख सकते है !


Add