Training Lecture लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Training Lecture लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

10 जून 2018

पुलिस ड्यूटी , फंक्शन और पुलिस रैंक बैच

इस पोस्ट में हम जानेगे की की पुलिस की ड्यूटी, फंक्शन  तथा पुलिस रैंक बैज कौन कौन से होते है !

जैसे की हम जानते है पुलिस को आम जनता हमेशा भला बुरा बोलती रहती है लेकिंन जब कोई भी खतरा आता है वह सबसे पहले पुलिस के पास ही सुरक्षा के लिए भागती है !


जरुर पढ़े:फर्स्ट इनफार्मेशन रिपोर्ट में होनेवाली कुछ कॉमन गलतिया

लोक सभा,  राज्य सभा  और राज्य के जितने भी विधान सभा जो साल में काम से काम दो बार तो अपने बैठक करते है उस दौरान जितने भी एक्ट या कानून पास करते है उसमे से ज्यादातर को लागु करने की जिम्मेवारी पुलिस की ही होती है भले ही वह काम पुलिस से सम्बंधित हो या न हो !

 किसान का आन्दोलन हो या श्रमिको का स्ट्राइक हो या स्टूडेंट अन रेस्ट यदि  इस किसी में भी पुलिस का कोई अपना रोल नहीं रहता है लेकिंन इस सब इंसिडेंट में पुलिस ही सबके कोप का भाजक बनती है ! किसानो का समस्या को ही श्रमिक का समस्या सब का सुनवाई लोकल एडमिनिस्ट्रेशन का काम है लेकिन सब में पुलिस ही आगे होती है और पुलिस ऑफिसर ही सभी कार्यो को ओ चाहे सुलह करना हो शांति स्थापित करनी हो सब में आगे होना पड़ता है !

जरुर पढ़े:6 कॉमन गलतिया अक्सर एक आई ओ सीन ऑफ़ क्राइम पे करता है

उपरोक्त बातो के देखते हुए पुलिस की ड्यूटी को हम निम्नलिखित लिस्ट बनाया जा सकता है :
  • इन्वेस्टीगेशन ड्यूटी
  • अपराध का रोकथाम 
  • सुरक्षा और शांति व्यवस्था  बनाये रखना 
  • क्राइम डिटेक्शन 
  • लॉ & आर्डर बनाये रखना 
  • सरकार द्वारा पारित सामाजिक , छोटे, बड़े और स्पेशल एक्ट्स को लागु करना !
  • कलेक्शन ऑफ़ इंटेलिजेंस 
  • चुनाव सम्बंधित duty 
  • प्राकृतिक आपदा या मानव निर्मित आपदा के समय की ड्यूटी
  • मेंटेनेंस ऑफ़ पुलिस रिकॉर्ड 
  • PRO ड्यूटी
  • दुसरे डिपार्टमेंट ऑफ़ सहायता करना 
  • और समय समय पे पडनेवाले विशेष ड्यूटी

मोटे तौर पे पुलिस ड्यूटी को उपरोक्त श्रेणी में हम बाँट सकते है ! दुसरे शब्द में कहे तो पुलिस ऑक्सीजन की तरह है जैसे एक आदमी ऑक्सीजन का कीमत नहीं जनता है लेकिन ऑक्सीजन बंद कर दिया जाय  तो कोई जिन्दा नहीं रह सकता है वैसे पुलिस को सभी बुरा भला कहते रहते है लेकिंग कुछ समय के लिए पुलिस हटा लिया जाए तो चारो तरफ कोहराम मच जायेगा !

पुलिस के रैंक बैच निम्न होता है 
इस प्रकार पुलिस ड्यूटी और पुलिस रैंक बैच से सम्बंधित पोस्ट यहाँ समाप्त हुई उम्मीद है की यह छोटा पोस्ट आप को पसंद आएगा ! अगर कोई कमेंट होतो निचे के कमेंट बॉक्स में जरुर लिखे ! इस ब्लॉग  को सब्सक्राइब औत फेसबुक पर लाइक करे और हमलोगों को और अच्छा करने के लिए प्रोतोसाहित करे !

इसे भी पढ़े :
  1. बीट और बीट पेट्रोलिंग क्या होता है ?एक बीट पट्रोलर का ड्यूटी
  2. पुलिस नाकाबंदी या रेड् क्या होता है ?नाकाबंदी और रेड के समय ध्यान में रखनेवाली बाते 
  3. निगरानी और शाडोविंग क्या होता है ? किसी के ऊपर निगरानी कब रखी जाती है ?
  4. अपराधिक सूचना कलेक्ट करने का स्त्रोत और सूचना कलेक्ट करने का तरीका
  5. चुनाव के दौरान पुलिस का कर्तव्य
  6. थाना इंचार्ज के चुनाव ड्यूटी सम्बंधित चेक लिस्ट
  7. पुलिस फाॅर्स के जवानों लिए इलेक्शन ड्यूटी सम्बंधित चेक लिस्ट
  8. V.I.P. सिक्यूरिटी बंदोबस्त ड्यूटी में पुलिस की भूमिका
  9. पुलिस की छवि और छवि का पुलिस के ड्यूटी पे पड़ने वाले असर कौन कौन से है
  10. पुलिस यूनिफार्म पहनते समय ध्यान में रखने वाली बाते



08 फ़रवरी 2016

आतंकवादी घटना में फंसने पे क्या करे और क्या न करे


ऐसे से तो बहुत से लोग  सोचते है की हम कभी खतरनाक आतंकवादी हमले के  स्तिथि में नहीं फंस सकते और अगर फंस भी जाये तो हम आपने आप को उसमे से बचालेंगे  और बहुत से लोग भी आप के जैसे ही सोचते है ! यह पोस्ट मै किसी  मजाक के लहजे में नहीं लिख रहा हु बल्कि ये समय की जरुरत है की आप और केवल आप नहीं बल्कि हम सब जाने की किसी खतरनाक स्तिथि जैसे की बम ब्लास्ट, स्ट्रीट शूटिंग  या किसी पब्लिक प्लेस के शूटिंग या आतंकवाद के हमले  में जहा कुछ गनमैन या आतंकवादियों लोगो को मार रहे है! यानि मेरा कहना है की आतंकवादी हमला हो रहा है वह से कैसे बचे !


      ये विषय आज के समय के लिए बहुत तार्तिक   है किसी खास के लिए नहीं बल्कि सबके लिए क्यों की आज कल ऐसी स्तिथि दिन पे दिन बढ़ रही है इसलिए हमारी थोड़ी सी सजगता हमे उस स्तिथि से सुरक्षित बहार निकलने में मदत करेगी या समय राहते उस जगह से निकल जाने में सहायक होगी.
      (a)    ऐसी स्तिथि में कुछ चीजे तो हमारे खिलाफ जाता है :
(i)       समान्यतौर  कि सोच रखना(General perception) :शुरु शुरू में मानव दिमाग हर चीज को सामान्य तौर पे ही लेता है ओ चाहे बम फाटे या आतंकवादी गोलीबारी कर रहे हो. येही करण होता है की ऐसे स्तिथियों में जो लोग आपके आजू बाजु खड़े होते है ओ मूक दर्शक बन के रह जाते है और ओ उस सिचुएशन में मदद करने के जगह वो फ्रीज हो के रह जाते है क्यों की मानव दिमाग स्तिथि को एडजस्ट करने में कुछ समय लेता है और जब तक ओ कुछ समझ पाए तब तक या तो ओ मरे जाते है या मरनेवाला वहा  से बच के निकल जाता है! हम पब्लिक प्लेस पे है और gunfire की आवाज़ आये तब भी हमारा दिमाग येही बोलता है की कही कोई क्रैकर्स फाटे होने या किसी गाड़ी का टायर फट गया होगा. क्यों की उसकी सम्भावनाये ज्यादा रहती है. यानि मेरा कहने का मतलब ये है की हम कितनी भी खतरनाक एरिया में रह राहे हो या समय में लेकिन हमारा दिमाग में  सबसे पहले एक सामान सोच ही आती है लेकिन अब समय बदल गया है हमे आपनी सोच भी समय और माहौल देख कर बदलनी चाहिए.
(ii)      समय पे सहायता नहीं(No timely help) : अमेरिका की FBI की रिपोर्ट के अनुसार 60% शूटर इंसिडेंट 2 मिनट के अन्दर ख़त्म हो जाता है! जब तक की पुलिस आये तब तक सब कुछ ख़त्म हो जाता है इसलिए हमलोगों  को जानना चाहिये की ऐसे सिचुएशन में अगर फंस जाये तो क्या करना चाहिए और क्या नहीं! ऐसे सिचुएशन में केवल आप और आप ही अपने आप को या अपने परिवार के लोगो को  बचा सकते है और कोई नहीं !
(iii)      निर्णय न लेना(Lack of quick decision) : बहुत से लोग ऐसे सिचुएशन में फ्रीज होजाते है निर्णय नहीं कर पते है ! ऐसे नहीं है की ओ लोग डरपोक है या लचर है बल्कि वो लोग ऐसे सिचुएशन के लिए मेंटली प्रेपरेड ही नहीं थे!
(iv)      Mob Mentality : शोध से यह सिद्ध हो चूका है की जब भी हम ऐसे सिचुएशन में फंसते है हम आपना खुद का दिमाग इस्तेमाल नहीं करते है हम दुसरे के कहने पे बहुत विश्वास रखते है हमे लगता है की ओ सब कुछ कर रहा है या बता रहा है वही सही है. लेकिन ये आतंकवादी घटनावो या सिचुएशन में सही नहीं है क्यों की ये हम जानते है की ऐसे घटनो में शुरू शुरू में सब काठ बन जाते है ! इस लिए ऐसे सिचुएशन में सबसे अच्चा है जो भी हम करे त्वारिती (QUICK)करे.  
     (b)    चीजे जो आप को बचा सकती है ऐसे सिचुएशन में(Acts which can help in during terrorist attack) : यह नहीं की आप कितनी  जल्दी दरवाजा बंद कर लेते है , या जगह  छोड़ देते है या कितनी तेज दौड़ लगते  बल्कि ये सब आपका हेल्प कर सकते है लेकिंन बचाव हासिल करने के लिए हमे आपने आप को हमेशा मानसिक रूप से तैयार रहना पड़ेगा. हम कभी भी इमरजेंसी सिचुएशन  में सही तरह से कम नहीं कर सकते जब तक की है उसका पहले से तयारी नहीं किये हो! यही कारन है की मिलिट्री या पुलिस इतनी डमी प्रैक्टिसेज करती है की ओ मेंटली ऐसे सिचुएशन  में रियेक्ट करने के लिए पूरी तरह से तैयार रहे.यानि की  उनको इस काबिल बनता है की ऐसे सिचुएशन में ओ राईट डिसिशन  त्वरित ले सके ! प्रैक्टिस का  एक जीता जगता उदाहरण जापान में स्कूल के बच्चो और लोगो को  भूकंप से कैसे बचा जाये उसी ट्रेनिंग से देखा जा सकता है , अब जापान के लोग भूकम से बचने में इतना ट्रेन हो गए है की जैसे ही भूकंप आता है सब अपने आप ही आजू बाजू में उपलब्ध सामान का उपयोग करते हुए छुपाव हासिल कर लेते है ऐसे ही तयारी हमे आतंकवाद से बचाओ केलिए भी आम आदमी को देना पड़ेगा.
      (c)    कुछ बाते जो आपको  करना चाहिए:
(i)                  शंका होने पे जल्द से जल्द जगह को छोड़ दे(if doubt leave the space) : जैसे की आप किसी मॉल या पब्लिक प्लेस में गयी और वह जाने पे ये आपको लगा की यहाँ कुछ ना कुछ गलत हुवा है या होनेवाला है उस जगह यहाँ वह घुमने से अच्छा है जल्द से जल्द उस स्थान को छोड़ दे.
(ii)                अगर ऐसे जगह पे आप अपने बच्चे या परिवार के साथ गए है तो निश्चित  करे की आपके बच्चे और परिवार वाले आपकी बात को माने अगर नहीं मानते है तो उनको ट्रेन करे !
(iii)               हो सके तो कोई इशार या कोड वर्ड फिक्स करले और आपने बच्चे और परिवार वालो को बताये की इमरजेंसी सिचुएशन में इस का क्या मतलब है और क्या करे!
(iv)              यह आसन नहीं है लेकिंग हो सके ते जितनी जल्द हो सके आपने परिवार के सभी सदस्यों को एक साथ वह से जल्द से जल्द से निकले.
(v)                हमेश खतरा और अपने परिवार के बिच में रहे ! इधर उधारे देखने  में ज्यादा समय जाया ना करे हो सके तो अपने और अपने परिवार को दिवार के पास या ऐसे जगह पे पोजीशन करले जहा पे पीछे से खतरा आने की की सम्भावनाये न की बराबर हो.
      (d)   ऐसे सिचुएशन में करने वाले सर्व श्रेष्ठ कार्य (Best practice ): अगर ऐसे इमरजेंसी सिचुएशन में आप अकेले है और आपके साथ कोई परिवार के लोग नहीं है तो आपको बचाव  करने में थोडा ज्यादा सहूलित मिलेगी और आपकी मोबिलिटी बढ़ जाएगी  क्यों की यहाँ आप अपने आप को  बचा रहे है ! फिरभी ऊपर बताई बाते उस पर भी लागू होती है! ऐसे जब मै पुलिस अकादमी में ट्रेनिंग कर रहा था उस दौरान भी हमारे जो एक्सपर्ट ट्रेनर थे वो हमें हथियार चलने के साथ साथ ये भी बताते थे की कोई आम आदमी अगर ऐसे सिचुएशन में फंस गया है तो उसके लिए बचाव का  बेस्ट आप्शन क्या है और ओ क्या करे. तो आम आदमी के लिए बेस्ट तिन आप्शन है ! भागे – छुपे – और सामना करे (Run – Hide- Fight )
(i)                 भागे (Run): सबसे अच्छा तरीका है की उस जगा से अपने आप और अपने परिवार के लोगो को लेकर जितना दूर भाग सकते है भाग जाये! साधारणतः एक राइफल की मारक दुरी 600-700 यार्ड होता है इसलिए आपने आपको इतना दुरी तो जरुर बनाले !अगर ऐसे स्थिति में फंस गए है तो वह से भाग निकालें का कोई भी रास्ता  हो उसका उपयोग करते हुवे जल्द से जल्द वहा से हो सके तो निकल ले! ये तो कॉमन सेंन्स की बात है फिरभी ये देखा गया है की लोगो दौड़ते नहीं है ऐसे सिचुएशन में.
अगर आप किसी बड़े होटल , बैंक, या ट्रांसपोर्ट में  तो आपको इसबात की जानकारी रखनी चैये की इमरजेंसी एग्जिट कहा कहा है ! अगर आप किसी बड़े होटल या बैंक में है तो इमरजेंसी एग्जिट के अलावा भी बहुत सारे सरे एग्जिट होते है जहा से उस होटल या बैंक के एम्प्लोयी केवल आते जाते रहते है उसका भी इस्तेमाल करे और जल्द से जल्द वहा से निकल ले.
अगर आप ऐसे सिचुएशन में भाग रहे है और ओपन एरिया है तो जिग जाग फैशन में दौड़ लगाये जिससे की एक अच्छे शूटर भी सही निशाना नहीं लगा सकता है! ऐसे आप ये जन ले की जो आतंकवादी शूटर है वो कोई अच्छे निशाने बाज नहीं होते है इसलिए जिग-जाग फैशन में निशान एक अच्छा  निशाचि भी नहीं लगा सकता आसानी से !भागेते समय  अपनी सामान का फ़िक्र न करे और सामान लेके न दौड़े. होसके तो दुसरो को भी भागने और ऐसे करने के लिए लिए कहे. और अगर भागते समय आपको लगता है की आप किसी को भागने में हेल्प कर सकते है तो करे.
(ii)               छुपना (Hide): अगर दौड़ते में आपको लगता है की आप काफी समय तक खुले एरिया में है और जहा शूटर आपके ऊपर आसानी से  निशाना लगा सकता है तो आपको छुपने की कोशिश करना चाहिए लेकिन आपके पास आप्शन स्थिर खड़ा रहना और दौड़ लगाने की ह तो आपको दौड़ लगाने वाला आप्शन चुनना चाहिए. यही दौड़ लगा और छुपाव हासिल करेने की आप्शन में से चुनाव करना हो तो आपको हालत और जगह के अनुसार खुद निर्णय लेना चाहिए.
अगर रनिंग आप्शन नहीं है क्यों की शूटर दरवाजे पे खड़ा है तो इस स्तिथि में आपने आप को हाईड करने का कोशी करना चाहिए जिससे की शूटर की नजर से ओझल हो जाये.
छुपाव हासिल करते समय ये ध्यान दे की छुपाव हासिल करने वाली चीज ऐसी हो जो गोली के मर से आप को बचा सके ! कार्ड बोर्ड या पतले प्लाईवुड  या गलास के पीछे छुपाव हासिल न करे.
किसी सख्त चीज के पीछे छुपा हासिल करे ! अगर कोई रूम में आपने आप को बंद कर सकते है तो रूम के अन्दर  घुस के बंद करे ले और रूम के अन्दर जो बी भरी सामान मिले उसे दरवाजे के पास लगे के बल्क कर दे! ये सब कने के बाद अपना पोजीशन कभी दरवाजे के सामने न रखे क्यों की ज्यादातर देखा गया है की हमलावर दरवाजे पे फायर करते है इसलिए रूम के ऐसे कोने मी आपना पोजीशन  रखे जो दरवाजे का सामने ना हो और हमलावर से दूर हो. लाइट बंद करदे, मोबाइल आगर पास में है तो बंद करदे और एकदम शांत हो के पड़े रहे! अगर कोई खाशी का मर्ज है तो उसके मुह पे कपडा रखे जब ओ खाशी करता है उस समय जिससे की आवाज बहार ना जा सके . क्यों की देखा गया है की ऐसे हमले में हमलावर कम से में ज्यादा से ज्याद नुकशान पहुचने की कोशिश करते है इसलिए ओ दरवाज खोलने की ज्यादा कोशिश नहीं करेगे ओ अपना आसान टारगेट को खोजते है. अगर हमलावर दरवाजा नौक करता है या आवाज देता है उसका जवाब ना दे. आवाज का जवाब उसी समय दे जब आप क पूरी तरह एकिन है की आवाज़ देने वाला कोई अपना आदमी है या सरकारी ऑफिसर है.
(iii)             फाइट(Fight): यह देखा गया  निहथे लोग भी अगर एक ग्रुप बना के किसी अच्छे शूटर को भी चारो और से चैलेंज कर दे तो ओ शूटर कितना भी प्रशिक्षित  क्यों न हो ओ लास्ट में वह से भाग ने की कोशिश करता है इसलिए अगर भागना और छुपने का आप्शन नहीं हो आपके पास और आपके साथ वाले भी लगता है की आपके साथ देंगे तो एक साथ उस हमलवार से अटैक कर देना चाहिए हो सकता है की इसमें किसी की जन भी जाये लेकिंग ऐसे करने से बहुतो को बचाया जा सकता है.
अभी का जो माहौल पूरी दुनिया में बन रहा है उसको देखते हुवे कुछ भी निश्चित तौर  पे नहीं कहा जा सकता है की कहा क्या हो सकता है इसलिए हमे बुरे से बुरे समस्या के लिए तैयार रहना चाहिए  क्यों  की  जानकारी ही बचाव है ! अगर आपको लगता है की इसमें कुछ और भी जोड़ा जाना चाहिए तो कमेंट बॉक्स में में सलाह लिखे जिससे की दुसरे लोग पढ़ कर जानकारी हासिल कर सके और इस तरह से आप दुसरे को मदद कर सकते है.और अगर आप इस पोस्ट को लाइक करते है तो कृपया शेयर करे www.twitter.com या google plus पे जिससे की दुसरे भी इसे पढ़ सके.

12 मार्च 2014

पुलिस और चुनाव ड्यूटी -I

इस ब्लॉग पोस्ट में हम पुलिस के द्वारा की जाने वाली इलेक्शन ड्यूटी के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे !
           
 भारत दुनिया का सबसे बडा लोकतान्त्रिक देश है ओर इस लोकतंत्र का अधार ही भारतीय चुनावी व्यवस्था है . चाहे छोटे से छोटे एक वार्ड या गांव का सरपंच चुनाव हो या पुरे देश का प्रतिनिधि करनेवाले संसद हर एक का चयन एक निश्चित चुनाव परिक्रिया  के द्वारा ही होता है और इस पूरी परिक्रिया को पूरा करवाता है भारतीय निर्वाचन आयोग. और इसे पूरा करने के लिए देश के सभी सरकारी महकमा चुनाव आयोग को हर संभव मदद करता है.

चुनाव आयोग की स्थापना 26 जन 1950 को एक सदस्सीय आयोग से सुरुआत हुवा जो आगे चल कर ३ सदस्सीय हो गया और आज भी तिन सदस्सीय है. जिसमे एक मुख्य निर्वाचन आयुक्त होते है और दो उनके सहायता के लिए उन्ही के समकक्ष चुनाव आयुक्त होते है.

एसे तो देखा जय तो चुनाव में सीधी तौर पे पुलिस की भूमिका बहुत ही नगण्य या न मात्र की है और यह पूरा मुहीम ही सिविलियन है लेकिंन आज कल के समाज में लोगो के अन्दर चुनाव लड़ने और चुने हुवे प्रतिनिधि बनाने की एक होड़ सी लग गयी  जो की एक लोकतंत्र के लिए अच्छी बात है पर इस होड़ में जो लोग चुनाव में खड़े होते या उनके समर्थ बहुत से गैरकानूनी कार्य कर बैठते है या करने की कोशिस करे है और येही से पुलिस का रोल शुरु होता है.इसलिए चुनाव में पुलिस ड्यूटी जानने से पहले हम चुनावी परिक्रिय में सामिल होने वाले कुछ पुलिस से सम्बन्धी अधिकारियो और उनके ड्यूटी के बारे में जाना लेना बहुत जरुरी होगा


१.      एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट(Election ke samay executive magistarate ka duty): 

यह सभी राज्यों का कर्तव्य होता है की हर एक जिला में कुछएग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट नियुक्त करे और उन्ही में से एक डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट हो. एसे तो एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट के पास बहुत से कम होते है लेकिन CrPc के सेक्शन 94, 97, 107,  9 109, 110, 133 145 and 147  एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट के पास प्रिवेन्टिव एक्शन लेने का अधिकार होता है और CrPc सेक्शन 129 & 130 एक मजमा के तितर बितर करने के लिए और उसके ऊपर बल प्रोयोग करने के लिए एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट का आदेश लेना बहुत जरुरी है!

लेकिंन अगर मजमा अन कण्ट्रोल हो जाता है और एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट मौके पे नहीं है तो एक पुलिस अधिकारी जो उप निरिक्षक या उससे ऊपर के रैंक का हो ओ भी मजमा को तितर वितर करने के लिए बल प्रोयोग का आदेश दे सकता है लेकिंग अगर मजिस्ट्रेट मौके पर मौजूद है तो मजिस्ट्रेट के आदेश के बिना मजमा के ऊपर बल प्रयोग या लाठी चार्ज नहीं किया जा सकता है. इसलिए पुलिस करवाई में मजिस्ट्रेट का बहुत इम्पोर्टेन्ट भूमिका होता है.

जोनल पुलिस ऑफिसर(Election duty ke dauran Zonal Police officer ka duty):

चुनाव के दौरान एक जिला या चुनाव क्षेत्र को उसके सेंसिटिविटी को ध्यान में रख कर छोटे छोटे जोन में बाटा जाता है और उस छोटे छोटे जोन का प्राधिकार सीनियर पुलिस ऑफिसर्स को दे दी जाती है वह ऑफिसर पूरी चुनाव के दौरान उसके दिए हुए क्षेत्र में इलेक्शन रिलेटेड या ऐसे भी कोई कानून व्यवस्था की स्तिथि होती है उसमे उस क्षेत्र में नियुक्त उसके अधिनस्त पुलिस अधिकारियो और जवानों को सुपरवाइज़ करेगा और आश्यक दिशा निर्देश देगा.

सेक्टर पुलिस ऑफिसर:(Election duty ke dauran Sector Police officer ka duty):

जैसे एक जिला या चुनाव क्षेत्र को ज़ोन में बता जाता है वैसे ही प्रत्येक जोन को कई सेक्टर बाट दिया जाता है और उसका प्रभार एक पुलिस सब ऑफिसर रैंक के अधिकारी को दे दिया जाता है जो  अपने दिए हुवे क्षेत्र में पेट्रोलिंग करता है और लॉ एंड आर्डर को सुचारू रखता है और अपने क्षेत्र में होने वाली चुनावी गतिबिधियो को अपने जोनल ओफ्फ्सिर और ऊपर के सीनियर ऑफिसर को अवगत कराते  रहता है. और एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट के साथ मिलकर लॉ एंड आर्डर बनाये रखने के लिए उचित करवाई करता है.
सशत्र बलों का मतदान केन्द्रों पर समान्य कर्तव्य:(Armed police bal ke jawano ka voting center par duty)
i.        मतदाताओ को लाइन में लगवाना.
ii.        मतदान केन्द्रों के अन्दर शांति बनाये रखना.
iii.मतदान कर्मियो एवं मतपेटियो को कोई खतरा न हो ये तय करना.
iv.       मतदाताओ द्वारा साफ सुथरी मतदान की व्यवस्था करना.
v.        सीलबंद मतपेटियो या बचे हुए मतपत्रो यदि को एस्कॉर्ट करना.
vi.       पदाधिकारियो के साथ अन्य मतदान केन्द्रों का फरमान 
 करना.
vii.      एक पुलिस कर्मी को मतदान ड्यूटी पे जाने से पहले की तैयारी(Pre-election duty preparation by a policeman.)
ड्यूटी पे जाने से पहले सशत्र बल के जवानों को निम्लिखित साजो –सामानों से लैस होकर पूरी तयारी के साथ जाना चाहिए.
i.        लाठी डाँडो को साथ रखना.
ii.        स्टील हेलमेट, दंगा ड्रिल के सामान जैसे चेतवानी वाले झंडे, 
मेगाफोन, लाइन रोप स्त्रेचेर यदि.
iii.       वायरलेस सेट .
iv.       प्राथमिक उपचार किट इत्यादि

इलेक्शन ब्रीफिंग (Election duty related briefing):

पदाधिकारी द्वारा चुनाव कार्य में भाग लेने जा रहे जवानों की पूरी 
ब्रिंफिंग की जायगी वो निम्न बातो पे होगी.
         i.            दिए हुए कार्य- जवाबदेही.
       ii.            सामान्य विधि व्यवस्था की स्तिथि एवं उस क्षेत्र विशेष की वर्तमान स्तिथि.
      iii.            ड्यूटी स्थल पर जाने के समय उपद्रवियों द्वारा हमला करने पर क्या करवाई करनी है.
     iv.            कुछ खास प्रतिकूल स्तिथियों जैसे भीड़ द्वारा पोस्ट पर  
हमला, चुनाव कर्मी पर आक्रमण  यदि करने पर क्या करवाई करनी है.
       v.            स्थानीय पदाधिकारियों से अच्छे सम्बन्ध रखना तथा 
नियंत्रण कक्ष से समबन्ध रखना .
     vi.            उस एरिया के लिए कोई विशेष सर्कुलर या आदेश है उसे  
बताना.

सुरक्षा सम्बन्धी उपाय

जवानों को गोला बारूद एवं हथियार तथा वाहनों के लिए निम्नलिखित बातो पर ध्यान करना चाहिए.
         i.            संतरी हमेश जोड़े में रहे, प्रत्येक एक दुसरे पर चौकसी पूर्ण निगाह रखे.
       ii.            गार्ड कमांडर  पूरी सावधानी रखेगा तथा समय समय पर संतरी को चेक करेगा.
      iii.            हथियार की सुरक्षा के लिए रायफल  वैन का व्यवहार 
किया जायेगा.
     iv.            कोत में रखते समय हथियारों के चेनबद्ध एवं साफ kar 
रखा जाये.
       v.            अजनबी तथा बहरी व्यक्तियों को कैंप क्षेत्र के पास नहीं आने दिया जाए .
     vi.            पिकेट से बहार जवान सामान्य स्तिथियों में नहीं जायेंगे तथा यदि जाये तो पूरी एस्कॉर्ट के साथ .


    vii.   वाहनों को हमेश पोस्ट के अन्दर सुरक्षित अवस्था में रखा जायेगा तथा  पोस्ट के बहार जाते वक्त उचित सुरक्षा व्यवस्था के साथ जाय .हथियार को बिना निगरानी के आदि में न छोड़ा जाय.

इस प्रकार से पुलिस और इलेक्शन ड्यूटी से सम्बंधित पोस्ट समाप्त हुवा 
उम्मीद है की यह छोटा पोस्ट आप को पसंद आएगा ! अगर कोई
कमेंट होतो निचे के कमेंट बॉक्स में जरुर लिखे ! इस ब्लॉग 
को सब्सक्राइब औत फेसबुक पर लाइक करे और हमलोगों को और
अच्छा करने के लिए प्रोतोसाहित !

इसे भी जरुर पढ़े 

  1. 7.62 mm एसएलआर का बेसिक डाटा -I
  2. 7.62 Self Loading Rifle basic data-II?
  3. 7.62 Self Loading Rifle basic data-III?
  4. अच्छे राइफल फायर कैसे बने ? 
  5. फायरिंग के दौरान फायरर द्वारा की जानेवाली कुछ गलतिया ? 
  6. 7. 62 mm राइफल में पड़ने वाले रोके कौन कौन से है ?
  7. 7.62mm LMG के बारे में कुछ जानकारिय
  8. 7.62mm ki chal. एस एल आर कैसे काम करता हा(एसएलआर की चाल). 
  9. Basic data of 5.56mm INSAS and It characteristics.
  10. 5.56mm INSAS ki chal in hindi , 5.56mm INSAS की चाल हिंदी में.




Add