5.56mm INSAS LMG लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
5.56mm INSAS LMG लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

04 सितंबर 2022

5.56 mm इंसास एल एम् जी चाल और रोके के IWT सरल भाषा

पिछले ब्लॉग पोस्ट में हमने इंसास एल एम् जी से फायर कारन का तरीका   आदि के बारे जानकारी प्राप्त की और अब इस इंटीग्रेटेड वेपन ट्रेनिंग के इस लेसन में हम 5.56 इंसास एल एम् जी चाल और रोके  के IWT सरल भाषा में जानेगे (5.56 mm INSAS LMG ke Chale aur Roke ka IWT Saral Sabdo ) ! इस पोस्ट को आसान बनानके लिए हमने इसे कांस्टेबल के बेसिक ट्रेनिंग में जिस क्रमबद्ध तरीके से सिखाया जाता है उसी क्रम में लिखेगे!

INSAS LMG Ki CHAL
INSAS LMG Ki CHAL

1. शुरू-शुरू का काम :-

  • (क) क्लास की गिनती और ग्रुपों में बाँट
  • (ख) हथियार और सामान का निरीक्षण
  • (ग) बंदोबस्ती की कार्यवाही

2. दोहराई :- एल.एम.जी. का पिछला सबक-खोलने और जोड़ने पर लिया जाय।

3. पहुँच :- इन्सास एल.एम.जी. काफी दूर तक दुश्मन को इंगेज और भारी तादात में फायर करने वाला ऑटोमेटिक हथियार है। लगातार फायर के दौरान इसमें चन्द एक रोकें पड़ सकती हैं। इसलिए सेक्शन का हर एक जवान इस काबिल होना चाहिए कि अगर एल.एम.जी. में कोई रोक पड़ती है, तो उसे आसानी से दूर करके फायर में शामिल हो सके।

4. उद्देश्य :- इन्सास एल.एम.जी. की चाल, पड़नेवाली रोकें और उन्हें दूर करने का तरीका सिखाना है। (उद्देश्य को दोहरायें)

5. सामान :- इन्सास एल.एम.जी., मैगजीन, ड्रील कार्टिज, क्लियरिंग प्लग, स्पेयर पार्ट बैलेट, चाल का

डायग्राम, टारगेट और ग्राउण्डशीट।

6. भागों में बाँट :-

  • भाग 1- इन्सास एल.एम.जी. की चाल ।
  • भाग 2- रोकें और दूर करने का तरीका।

भाग 1- इन्सास एल.एम.जी. की चाल

इन्सास एल.एम.जी. की चाल (INSAS LMG ki chaal) :- (नमूना बयान से) चाल में आनेवाले हिस्से-पुर्जे का नाम :-

  • हैमर,
  • फायरिंग पिन,
  • गैस वेन्ट,
  • गैस प्लग,
  • गैस सिलेन्डर,
  • पिस्टन हेड,
  • गैस फॉलिंग होल,
  • पिस्टन एक्सटेन्शन,
  • गाइड वे,
  • गाइड लेग,
  • बैरल एक्सटेन्शन,
  • इजेक्टर,
  • एक्सट्रेक्टर,
  • रिक्वायल स्प्रिंग,
  • फीड पीस,
  • राउण्ड,
  • पिस्टन एक्सटेन्शन का पिछला,
  • निचला और दायाँ वाला पहलू और सेफ्टी सियर ।

चाल(INSAS LMG Ki Chal) :- एल.एम.जी. की चाल सबसे पहले खुली हुई एल.एम.जी. पर बताया जाय । एल.एम.जी. की चाल 8 एक्शनों में पूरी हाती है। यह 8 एक्शन हू-बहू राइफल की तरह ही है | चेंज लीवर को 'आर' या 'एस' पर करके ट्रिगर को दबाते हैं, तो हैमर आजाद होकर फायरिंग पिन रिटेनर पर ठोकर मारता है, जिससे फायरिंग पिन अपने वे से निकल कर चैम्बर में दाखिल राउण्ड के फंदे पर ठोकर मारता है, जिससे राउण्ड फायर हो जाता है । राउण्ड फायर होने से गैस पैदा होती है, गैस बुलेट को बैरल में आगे धकेलती है, ज्योंही बुलेट गैस वेन्ट से आगे गुजरता है, तो कुछ गैस गैस-वेन्ट के सुराग से होकर गैस सिलेन्डर ट्यूब में दाखिल होती है । सिलेन्डर में कितनी गैस दाखिल होगी यह गैस रेगुलेटर के सेटिंग पर निर्भर करता है । गैस सिलेन्डर में दाखिल हुए गैस पिस्टन हेड पर दबाव डालता है, जिससे पिस्टन एक्सटेन्शन पीछे की हरकत करता है । इस हरकत के दौरान पाथवे केम की मदद से रोटेटिंग बोल्ट दायें से बायें इतना घूमता है कि रोटेटिंग बोल्ट का लॉकिंगप्लग बैरल एक्सटेन्शन लॉकिंग लग से अलग हो जाता है. इस कार्रवाई को अनलॉक कहते हैं । इसी दौरान रोटेटिंग बोल्ट में लगा एक्सट्रेक्टर फायर केश को पकड़कर पीछे लात है। इस कार्रवाई को एक्सट्रेक्ट कहते हैं । पिस्टन एक्सटेन्शन की पीछे की हरकत जारी रहती है. इस हरकत के दौरान पिस्टन एक्सटेन्शन का स्टेन हैमर को थोड़ा नीचे दबाता है, फिर पिस्टन एक्सटेन्शन का बटम सरफेस हैमर को पूरा नीचे दबा देता है. जिससे ट्रिगर सियर का नोज हैमर के कटाव में फंस जाता है. इस एक्शन को कॉक कहते हैं । पुर्जी के पीछे की हरकत जारी रहती है । इस हरकत के दौरान रोटेटिंग बोल्ट फायर केश को पीछे लाता है और रास्ते में इजेक्टर से टकराकर खाली केश इजेक्शन स्लॉट के द्वारा दाहिनी ओर नीचे गिर जाता है. इस एक्शन को इजेक्ट कहते हैं । रिक्वाईल स्विंग सिकुड़ जाता है और गाइड को ओवरलैप कर देता है । जब रिक्वाईल स्प्रिंग अपने तनाव को पूरा करता है तो पिस्टन एक्सटेशन को आगे ढकेलता है. इस हरकत के दौरान रोटेटिंग बोल्ट का फीड पीस मैगजीन के ऊपर वाले राउण्ड को धकेल कर चैम्बर में दाखिल कर देता है. इस एक्शन को फीड कहते हैं। रोटेटिंग बोल्ट में लगा एक्सट्रेक्टर चैम्बर वाले राउण्ड के पेंदे को पकड़ लेता है और रोटेटिंग बोल्ट की आगे की हरकत समाप्त हो जाती है, इस एक्शन को लोड कहते हैं । पिस्टन एक्सटेशन की आगे की हरकत जारी रहती है. इस हरकत के दौरान पाय केम की मदद से रोटेटिंग बोल्ट इतना बायें से दायें घूमता है कि रोटेटिंग बोल्ट का लॉकिंग लग बैरल एक्सटेंशन के लॉकिंग लग में फंस जाता है । इस एक्शन को लॉक कहते हैं । लॉकिंग की कार्रवाई हो जाने के बाद भी पिस्टन एक्सटेन्शन का आखरी हरकत बाकी रहता है. इस आखरी हरकत के दौरान पिस्टन एक्सटेन्शन का दाहिना, निचला और पिछला हिस्सा सेफ्टी सियर पर दबाव डालता है, जिससे सेफ्टी सियर का नोज हेभर के कटाव से अलग हो जाता है। यहाँ पर एल.एमजी. दोबारा फायर के लिए तैयार हो जाता है, इस एक्शन को फायर कहते हैं ।

भाग 2- फौरी इलाज

फौरी इलाज(INSAS Ki Forry Ilaj):- एलएमजी शुरू से ही फायर न करे या करते-करते रुक जाय, तो कार्रवाई फौरी इलाज की करें । करने का तरीका इस प्रकार है-बयान के साथ नमूना और नकल) कलमे वाली अंगुली को ट्रिगर से बाहर निकालें. एल.एम.जी.को कंधे से नीचे लाएँ दाहिने टन करते हुए एलएम.जी. को कॉक करें । होल्डिंग ओपनिंग डिवाइस (HOD) को लगायें और एलएम.जी को बायें टर्न करें । इजेक्शन स्लॉट द्वारा मैगजीन चैम्बर का निरीक्षण करें। देखने से पता चला चेम्बर खाली और मैगजीन खाली. तो खाली मैगजीन की रोक समझकर मैगजीन की बदली करें। देखने से पता चला मैगजीन भरा, इजेक्ट राउण्ड, तो राउण्ड के पेदे को चेक करें। अगर पेंदे पर चोट है तो भिस फायर की रोक समझें। अगर देखने से पता चला की बॉडी में लटका हुआ राउण्ड है तो मैगजीन कैच दबाते हुए मैगजीन को उतारने से राउण्ड नीचे गिर जाएगा । राउण्ड को साफ करके मैगजीन में भरें और एलएम.जी को फायर में शामिल करें। इस प्रकार एल.एम.जी. को एक बार कॉक करने और मैगजीन की बदली करने से तीन प्रकार की रोक दूर की जाती है।

  • (क) खाली मैगजीन (INSAS Ki Khali Magzine)
  • (ख) भिस फायर (INSAS Ki Miss Fire)
  • (ग) बॉडी में लटका हुआ राउण्ड।(INSAS Ki Body me latka huwa round)

फौरी इलाज की कार्रवाई करने के बाद यदि राउण्ड फायर न हो या पुर्जे पीछे न आयें, तो इसके दो कारण हो सकते है -

  • (क) सख्त खिंचाव
  • (ख) गैस की कमी की रोक ।

सख्त खिंचाव(INSAS Ki sakht khichaw) :- अगर गोली फायर होने के बाद चाल वाले पुर्जे पीछे न आयें, तो ट्रिगर से अंगुली को हटायें और एल.एम.जी. को कॉक करें। यदि एलएम.जी. कॉक न हो तो सख्त खिंचाव का रोक समझ कर कार्रवाई इस प्रकार करें- एल.एम.जी. के पीछे निलिंग पोजीशन अरिक्षयार करें। दायाँ घुटना बट के पीछे लाये । दार्थो हाथ की पकड़ लॉल द बट पर इस प्रकार हो की चार अंगुलियों ऊपर से और अंगूठा नीचे से, साथ ही बायें हाथ से कॉकिंग हैंडल को खड़ा करें और किसी रस्सी या पुलथू कार्ड को हैण्डिल पर लपेटकर झटके से खींचें। इस प्रकार सख्त खिंचाव का रोक दूर हो जाएगा । एल.एम.जी. को दोबारा फायर में शामिल करें। नोट: यह रोक गंदे या मैले चेम्बर की वजह से होता है। अगर चेम्बर गंदा है तो उसे साफ करें।

अभ्यास:- अभ्यास के लिए हुक्म इस प्रकार होगा- एल.एम.जी. टीक फायर करता, रुकता, आप फौरन इलाज की कार्रवाई करेंगे । रोकें मैं दूंगा, आप दूर करेंगे (क्लास से सवाल-जवाब) ।

भाग 3- गैस की कमी की रोक और अन्य रोके

गैस की कमी की रोक(INSAS Ki kami ki roke):- फौरी इलाज की रोक को दूर करने के बाद भी एल.एम.जी. फायर नहीं करे या एक-दो राउण्ड के बाद रुक जाय, तो कार्रवाई गैस की कमी की रोक समझकर दूर करें । फौरी इलाज की पूरी कार्रवाई करें । देखने में आया मैगजीन भरा, चेम्बर खाली। चाल वाले पुर्जे आगे जाने दें, चेंज लीवर 'एस' पर करें । (क्लास को नजदीक से दिखाएँ) एलएमजी. के बायें पहलू बदन के आगे ले जायें और किसी कपड़े की मदद से बायें हाथ के अंगूठे से गैस रेगुलेटर के पोजीशन को लो (Low) से हाई (High) पर करें। ऐसा करने से गैस रेगुलेटर का सुराग बंद हो जाता है और ज्यादा से ज्यादा गैस सिलेन्डर में दाखिल होता है। बदन को एलएमजी. के पीछे लायें, बट-कंधा का मिलाप करें और एल.एम.जी. को फायर में शामिल करें, एल.एमजी. ठीक फायर करेगी।

अभ्यास:- अभ्यास के लिए हुक्म इस प्रकार होगा- एलएमजी. टीक फायर करता, रुकता. एक-दो राउण्ड के बाद रुकता, इस हुक्म पर क्लास गैस की कमी को दूर करेगा (क्लास से सवाल-जवाब)।

अन्य रोके :- गैस की कमी की रोक को दूर करने के बाद भी एलएमजी फायर नहीं करे तो अन्य रोक समझकर दूर करें (कार्रवाई को दिखाने के लिए क्लास को नजदीक बुलाय)। चेन्ज लीवर को 'एस पर करें मैगजीन कैच को दबाते हुए मैगजीन को उतारें चेंज लीवर को आर या एस पर करें. एलएम.जी. को खाली करें । एल.एम.जी. को खोलकर निरीक्षण करें. यदि एक्सट्रेक्टर, फायरिंग पिन टूटा हो या चेम्बर में कटा हुआ केश नजर आता है, तो एलएम.जी. को जोड़ें. कॉक करें होल्डिंग डिवाइस लगायें ।क्लीयरिंग प्लग लें. बेस, स्लीव, सेन्टर पिन को आपस में कसे व चेन्चर में दाखिल करें। चाल वाले पुर्जे को आगे जाने दें। एल.एमजी. को कॉक करें, यकीन करें कि कटा केश चेम्बर से बाहर निकल गया है।एल.एमजी. को फायर में शामिल करें। समय मिलने पर क्लीयरिंग प्लग को कटे केश से अलग कर किट बॉक्स में रखें। अगर गैस फाउलिंग हो गया हो तो एल.एम.जी. खोलकर सफाई कर लिया जाय।

अभ्यास :- क्लास के सभी जवानों को बॉडी चैम्बर की रोक के बारे में अभ्यास कराया जाय।

संक्षेप :- सवाल और जवाब संक्षेप में करें ।

नोट:-रोकों को दूर करने का अभ्यास कराते वक्त एल.एमजी. का फायर जाहिर करने के लिए पेंसिल से मैगजीन पर टीक-टीक की आवाज पैदा करें या कोई और तरीका इस्तेमाल कर सकते हैं।

इसके साथ ही 5.56  mm इंसास एल एम् जी की चाल और रोके  से  सम्बंधित IWT का पाठ समाप्त हुवा !उम्मीद है की आपलोगों के ए पोस्ट पसंद आएगी !

इस ब्लॉग  को सब्सक्राइब या फेसबुक पेज को लाइक करके हमलोगों को प्रोतोसाहित करे!  

25 अगस्त 2022

इंसास एल एम् जी के मैगज़ीन को भरना, खाली करना , एल एम् जी को भरना , साईट लगाना , मेकसेफ और खली करने का IWT सरल भाषा में

पिछले ब्लॉग पोस्ट में हमने इंसास एल एम् जी का वाकफियत, खोलना जोड़ना  आदि के बारे जानकारी प्राप्त की और अब इस इंटीग्रेटेड वेपन ट्रेनिंग के इस लेसन में हम 5.56 mm  इंसास एल एम्इ जी के मैगज़ीन को भरना, खाली करना , एल एम् जी को भरना , साईट लगाना , मेकसेफ और खली करने का  IWT सरल भाषा में जानेगे(5.56 mm INSAS LMG ke  Magazine ko bharna khali karna , LMG ko bharna, sight lagan, makesafe aur khali karna ka IWT saral sabdo me ) ! इस पोस्ट को आसान बनानके लिए हमने इसे कांस्टेबल के बेसिक ट्रेनिंग में जिस क्रमबद्ध तरीके से सिखाया जाता है उसी क्रम में लिखेगे! 

एल एम् जी को भरना
एल एम् जी को भरना
1. शुरू-शुरू का काम:-

  • (क) क्लास की गिनती और युपों में बाँट
  • (ख) हथियार और सामान का निरीक्षण
  • (ग) बंदोबस्ती की कार्यवाही
2. दोहराई - एल.एमजी. के टेकनीकल डाटा और खोलने जोड़ने से लिया जाय । 

3. पहुँच - एल.एमजी. सेक्शन का खास हथियार है. इसलिए प्रत्येक जवान को एल.एम.जी.

खोल-जोड़ लेना ही काफी नहीं है बल्कि तेजी और दुरुस्ती से एल.एमजी. को भरना, साइट लगाना और मेकसेफ की कार्रवाई आना चाहिए। यह तभी संभव है, जब जवानों को अच्छा प्रशिक्षण दिया गया हो।

4. उद्देश्य:-5.56 एम.एम. इन्सास एल.एम.जी. मैगजीन को भरना, एल.एम.जी. को भरना, साइट लगाना, मेकसेफ और खाली करने का तरीका सिखाना है।

5.सामान - इन्सास एल.एम.जी.. मैगजीन, ड्रील काट्रिज, टारगेट और ग्राउण्डशीट।

6. भागों में बाँट:-

  • भाग 1- एल.एम.जी. के मैगजीन को भरना और खाली करना ।
  • भाग 2- एल.एम.जी. को भरना और खाली करना ।
  • भाग 3- साइट लगाना रेडी और मेकसेफ । 
 भाग 1- एल.एम.जी. के मैगजीन को भरना और खाली करना:- (नमूना बयान से)

मैगजीन को भरना :-556 एम.एम. एल.एम.जी. के मैगजीन को भरने से पहले राउण्डों की सफाई कर लेना चाहिए ताकि फायर के दौरान रोकों से बचा जा सके । इन्सास एल.एम.जी. का मैगजीन हू-बहू 7.62 एम.एम. एल.एमजी. मैगजीन की तरह भरा और खाली किया जाता है। फर्क सिर्फ इतना है कि 7.62 एमएम एल.एमजी. मैगजीन लोहे का बना है और इन्सास एल.एम.जी. मैगजीन फाइबर ग्लास का बना है. जिसके कारण इसमें भरे राउण्ड बाहर से दिखाई देते हैं । मैगजीन का छोटा मेहरा अपनी तरफ और बड़ा मेहरा बाहर की तरफ रखते हुए ग्राउण्डशीट या बूट की टो पर रखें । दोनो हाथों की अंगुली और अंगूठे के सहारे एक-एक करके राउण्ड भरें । भरते समय यदि कोई राउण्ड गिर जाय तो उसे बाद में साफ कर के भरा जाय । इस प्रकार मैगजीन में 30 राउण्ड आते हैं लेकिन 28 राउण्ड भरे जाते हैं ।

खाली करना:- मैगजीन को लें. बायें हाथ की चार अंगुलियों ऊपर से और अंगूठा अंदर से पकड़े हुए छोटे मेहराब को जमीन की तरफ रखते हुए किसी नोकदार चीज से एक राउण्ड के वरखिलाफ राउण्ड के मध्य में दबाएँ । ऐसा करने से राउण्ड खुद-ब-खुद निकल जाएगा । खाली करने के लिए यदि राउण्ड का इस्तेमाल किया जा रहा हो तो हर एक या दो राउण्ड के बाद राउण्डकी बदली की जाय । राउण्डों का गिराव साफ जगह पर होना चाहिए।

भाग 2- एल.एम.जी. को भरना और खाली करना

एल.एम.जी. को भरना और खाली करना :- अगर आदेश मिले भर पोजीशन, तो कार्रवाई इस प्रकार करें- बायें पैर को चलती हालत में आगे लेकर और दोनो हाथों को जमीन पर लगाते हुए लाइन पोजीशन में जाएँ । ध्यान रहे दायों पैर अपनी जगह से न हिले ।

इस पोजीशन में देखनेवाली बात-

  • टारगेट, गन्, दाहिना कंधा और दाहिना पॉव एक सीध में हों।
  • बायें हाथ की पकड़ मे4 अंगुलियों बट के ऊपर से,
  • अंगूठा अंदर से और दाहिने हाथ से पिस्टन ग्रिप को पकड़ें।

एल.एम.जी. को भरना :-जब फायर को टारगेट दिखाई दे या आदेश मिले भर तो कार्रवाई इस प्रकार करें-चेंज लीवर का पोजीशन एस पर करें मैगजीन कैच को दबाते हुए मैगजीन को उतारे पाउच में रखें। पाउच से भरी हुई मैगजीन को निकालें और निरीक्षण करते हुए एल.एमजी. पर चढ़ाएँ। यकीन करें कि मैगजीन ठीक तरह से बैठ गया है । पाउच का बटन बंद करें और बायाँ हाथ बट पर ले जाएँ।

एल.एम.जी. को खाली करना:-आदेश मिले 'खाली कर', तो कार्रवाई इस प्रकार करें- एल.एम. जी. के सोल्डर रेस्ट को खड़ा करें, बट कंधे का मिलाप करें, बायें हाथ से मैगजीन कैच को दबाते हुए मैगजीन को उतारें और पाउच में रखें। एल.एम.जी. को दो बार कॉक करें । कॉकिंग हैंडल को आगे बैठा दें । चेंज लीवर का पोजीशन 'आर' या 'एस' पर करें, बैरल को सुरक्षित दिशा में रखते हुए ट्रिगर दबायें । बट लाये । सोल्डर रेस्ट, साइट रेंज को डाउन करते हुए साइट को बैठा दें । मैगजीन को पाउच में रखें। दोनो हथेलियों को बट के बायें-दायें रखते हुए सहारा लेकर खड़े हो जायें और एल.एम.जी. ठीक का खिोट दें। यदि एक से ज्यादा एल.एम.जी. हो तो पहला और अंतिम वाला नम्बर लगायेगा. बीच वाला ठीक रिपोट देगा।

भाग 3- साइट लगाना, रेडी और मेकसेफ

साइट लगाना, रेडी और मेकसेफ - क्लास को एल.एम.जी. के पास निलिंग पोजीशन में बैठाएँ तथा नमूना बयान के साथ दे। साइट के हिस्से-पुर्जे का नाम इस प्रकार है-बेड, स्लाइड, लीफ, अपरचरा बैंकसाइट लीफ में 200 मी0 से लेकर 1000 मी0 तक अंक खुदे हैं । सम संख्या बायें विषम संख्या दाहिने है 150 मी0 के लिए हर रेज के बीच में लाइन लगाया गया है। रेंज लगाने के लिए साइट प्लंजर को दबाते हुए साइट पर हरकत देकर रेंज लगाते हैं ।

बीटा लाइट साइट- रात के समय चमकने वाले पदार्थ जो की शिस्त लेने में मदद करता है। साइट लगाने का अभ्यास कराया जाय।

रेडी- आदेश मिले रेड य ज ते दिया हुआ रेंज लगाएँ सोडर रेस्ट को खड़ा करें एलएम.जी को को मेले जायें। केज लीवर का फेजीशन आर य एस फकरें एलएमजी को कॉक करें। अगले आदेश का इन्तजार

मेकसेफ-जब भरी एल.एम.जी. को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाना हो तो मेकसेफ के हालत में ले जाएँ ताकि किसी प्रकार का हादसा न हो । मेकसेफ की कार्रवाई इस प्रकार की जाती है

  • खाली कर की कार्रवाई करें, चेन्ज लीवर का पोजीशन 'एस' पर करें ।
  • भरी हुई मैगजीन का मुलाहिजा करते हुए एल.एम.जी. पर चढ़ा दें ।
  • जमीन पर गिरे हुए राउण्ड को उठायें और साफ करके दूसरी मैगजीन में भर दें।
  • मैगजीन को पाउच में रख दें।

7.संक्षेप:- मेकसेफ तथा पूरे सबक का अभ्यास करायें। सवाल-जवाब से अच्छी प्रकार दोहराई करायें, ताकि क्लास को समझ आ जाये ।

इसके साथ ही 5.56  mm इंसास एल एम् जी के मैगज़ीन को भरना , खाली करना , LMG को भरना साईट लगाना , मेकसेफ और खाली करना   से  सम्बंधित IWT का पाठ समाप्त हुवा !उम्मीद है की आपलोगों के ए पोस्ट पसंद आएगी !

इस ब्लॉग  को सब्सक्राइब या फेसबुक पेज को लाइक करके हमलोगों को प्रोतोसाहित करे!
इसे भी पढ़े  :

  1. Lee Enfield .303राइफल का टेक्नीकल डाटा
  2. Lee Enfield 303राइफल की खूबिय और खामिया
  3. 9 mm कार्बाइन मचिन या सब मचिन गन का इतिहास और खुबिया
  4. 9mm कार्बाइन का टेक्नीकल डाटा -II
  5. 9 mm कार्बाइन मचिन का बेसिक टेक्नीकल डाटा -I
  6. 5.56 mm INSAS LMG का बेसिक डाटा और स्पेसिफिकेशन
  7. इंसास राइफल का पार्ट्स का नाम और खोलना जोड़ना
  8. इंसास राइफल के डेलाइट टेलीस्कोपिक और पैसिव साईट का डिटेल.
  9. AKM राइफल का बेसिक टेक्नीकल डाटा
  10. 7.62mm SLR के पार्ट्स का नाम और 7.62 mm SLRराइफल का चाल

24 अगस्त 2022

इंसास एल एम् जी वाकफियत , खोलना जोड़ना और सफाई के IWT सरल भाषा में

पिछले ब्लॉग पोस्ट में हमने इंसास एल एम् जी का बेसिक डाटा आदि के बारे जानकारी प्राप्त की और अब इस इंटीग्रेटेड वेपन ट्रेनिंग के इस लेसन में हम 5.56 mm इंसास एल एम् जी  वाकफियत , खोलना जोड़ना और सफाई   के IWT सरल भाषा में जानेगे(5.56 mm INSAS LMG ka Vakfiyat Kholna Jodna aur Safai ka IWT Saral Sabdo Me ) ! इस पोस्ट को आसान बनानके लिए हमने इसे कांस्टेबल के बेसिक ट्रेनिंग में जिस क्रमबद्ध तरीके से सिखाया जाता है उसी क्रम में लिखेगे!  

INSAS LMG
INSAS LMG

1. शुरू-शुरू का कामः-

  • (क) क्लास की गिनती और गुपों में बाँट
  • (ख) हथियार और सामान का निरीक्षण
  • (ग) बंदोबस्ती की कार्यवाही

2. दोहराई- हथियार की विशेषताओं पर सवाल-जवाब से ।

3.पहुँच :- इन्सास एल.एम.जी. सेक्शन का ऑटोमेटिक फायर करनेवाला हथियार है। यह गैस और रिटर्न स्विंग की ताकत से काम करता है । इसका कारगर रेंज बाईपाट पर 700 मीटर है । इस एल. एम.जी. को ट्राईपाट पर माउण्ट करके फिक्स लाईन पर लगाया जा सकता है । साथ ही दुश्मन के हवाई जहाजों को बरबाद कर सकते हैं। इसकी अच्छी रख-रखाव के लिए समय-समय पर सफाई की जानी चाहिए । सफाई करने के लिए एल.एम.जी. को खोलना-जोड़ना पड़ता है। इसलिए जवानों को एल.एम.जी. खोलना-जोड़ना भी आना चाहिए।

4,उद्देश्य:-5.56 एम.एम. इन्सास एल.एमजी. से वाकिफियत, खोलना-जोड़ना और सफाई करने का तरीका सिखाना है।

5.सामान - इन्सास एल.एम.जी.. मैगजीन, सिलिंग, सफाई का सामान, टारगेट और ग्राउण्डशीट

6.भागों में बाँट:-

  • भाग 1- इन्सास एल.एम.जी. से वाकिफियत ।
  • भाग 2- इन्सास एल.एम.जी. को खोलना-जोड़ना ।
  • भाग 3-इन्सास एल.एमजी. की सफाई ।
भाग 1- इन्सास एल.एम.जी. की विशेषताएँ

इन्सास एल.एम.जी. की विशेषताएँ-5.56 एम.एम. एल.एम.जी. एक महत्वपूर्ण हथियार है। इस हथियार की चन्द एक खूबियाँ हैं

  • (क) हल्का हथियार-7.62 एमएम एल.एम.जी. के बनिस्बत 45% हल्का है ।
  • (ख) कम रिक्वायल-कम रिक्वायल होने की वजह से फायरर को कम धक्का लगता है और एक्यूरेसी बढ़ती है। 
  • (ग) ज्यादा मजल वेलोसिटी-इस हथियार की मजल वैलोसिटी ज्यादा होने के कारण ट्रेजेक्टरी चपटी बनती है. इसलिए टारगेट हिट प्रोबैबिलिटी भी ज्यादा है ।
  •  (घ) लम्बा रेंज -ज्यादा मजल वेलोसिटी होने के कारण इस हथियार का रेंज भी ज्यादा है और एक्यूरेसी तथा लेथलिटी बढ़ जाती है ।

भाग 2- इन्सास एलएम.जी. का खोलना-जोड़ना

इन्सास एलएम.जी. का खोलना-जोड़ना:- (नमूना बयान से)

खोलने का तरीका- एलएमजी. की सफाई करने के लिए खोलने की जरूरत पड़ती है । खोलते समय यह ध्यान रखा जाए कि छोटे पुर्जे गिरने न पायें और पूजे को खोलकर तरतीबवार साफ जगह पर रखा जाये, ताकि जोड़ते वक्त आसानी हो।

पिस्टन एक्सटेन्शन को खोलना:- मैगजीन कैच को दबाते हुए मैगजीन को उतारें, चेन्ज लीवर को 'आर' या ए पर करें एल.एम.जी. को कॉक करें, पिस्टन असेम्बली को आगे जाने दें। दाहिने हाथ के अंगूठे से रिटर्नर को एवं कलमे वाली अंगुली की मदद से रिटर्नर कैच को अंदर दबाते हुए अंगूठे के ऊपर से दबाव हटा ले। बायें हाथ की पकड़ बॉडी कवर के ऊपर इस प्रकार होना चाहिए कि 4 अंगुलियों बाहर से, अंगूठा अंदर से ग्रिप किया हुआ । बॉडी कवर को ऊपर की तरफ उठाते हुए आगे ठीक से बैठा दें । रिटर्न लिंग को आगे की तरफ करते हुए ऊपर उठाएँ तथा बाहर निकालें । अब दाहिने हाथ की पकड़ पिस्टन एक्सटेन्शन प्रकार होनी चाहिए कि दाहिने हाथ की तीनो अँगुली बाहर से, अंगूठा अंदर से, कलमे वाली अंगुली पिस्टन एक्सटेशन पर हो । पिस्टन एक्सटेन्शन को पूरा पीछे तरफ खींचें और ऊपर उठाते हुए बाहर निकालें और साफ जगह पर रख दें । रोटेटिंग बोल्ट को घड़ी के उल्टे रुख घुमाते हुए पिस्टन एक्सटेन्शन से अलग

गैस सिलेन्डर ट्यूब:-गैस सिलेन्डर ट्यूब को खोलने के लिए कार्रवाई इस प्रकार करें- दाहिने हाथ से गैस सिलेन्डर ट्यूब कैच को ऊपर की तरफ खड़ा करें और गैस सिलेन्डर ट्यूब को ऊपर की तरफ उठाते हुए बाहर निकाले।

भाग-3 इंसास एल एम् जी का सफाई

सफाई :-हथियार को हमेशा ठीक हालत में रखने के लिए समय-समय पर इसकी सफाई की जानी चाहिए । सफाई में काम आनेवाले निम्नलिखित टूल हैं - रॉड क्लिनिंग बैरल, पुलथू, चिन्दी (4 इंच x 1.5 इंच), ब्रश क्लिनिंग चैम्बर, ब्रश क्लिनिंग बॉडी. टूल एडजस्टिंग फोरसाइट/रीयर साइट, टूल रिभूविंग रिपचेट केश, ड्रिप्ट और आयल बोटल।

रोजाना की सफाई:- रोजाना हथियार को इस्तेमाल करने से पहले एल.एम.जी के बाहरी हिस्से-पुर्ज को साफ कर लेना चाहिए ।

सप्ताहिक सफाई:- हथियार के अंदरवाले पुर्जा की सफाई और तेल की बदली की जाय।

महीने की सफाई- जब एल.एम.जी कोत में रखी हुई हो तो एल.एम.जी. को महीने में एक बार गर्भ पानी डालकर साफ करना चाहिए, ताकि तेल-ग्रीस जमने न पायें । बाद में खुश्क तेल लगाना चाहिए।

फायरिंग से पहले की सफाई :- एलएमजी. को फील्ड स्ट्रिपिंग करें तथा सभी हिस्से-पुर्जे की सफाई कर लेने के बाद अगर कोई टूट-फूट हो तो उसकी बदली कर दें। फायर से पहले अभ्यूनिशन को भी साफ कर लेना चाहिए।

फायरिंग के दौरान की सफाई :-जब फायरर फायर करके आ जाता है, तो एल.एमजी. के बैरल और सिलेन्डर को साफ करे।

फायरिंग के बाद की सफाई - एलएमजी. को फील्ड स्ट्रिपिंग करें और पुत्थू तथा चिन्दी की मदद से बैरल को इस प्रकार साफ करें कि इसमें कोई गैस न रहे । सिलेन्डर को साफ करें, गैस से प्रभावित पुर्जी को अच्छी तरह साफ किया जाय और तेल लगाया जाय । अगर एल.एम.जी. धूलवाले इलाके में इस्तेमाल किया जा रहा हो तो उसे मोम ब्रश से साफ किया जाय । फायरिंग के बाद गर्भ पानी डालकर लगातार सफाई की जाय।

एल.एम.जी. को जोड़ना :- एल.एमजी. के हिस्से-पुर्जे जिस क्रम में खोले जाते हैं उसके विपरीत क्रम में जोड़ा जाता है । ध्यान रखें कि अगर एक से अधिक एल.एम.जी. खोली गई हो तो जोड़ने से पहले हिस्सेपुर्जा का अर्सनल नम्बर मिला लिया जाय । जोड़ने की कार्रवाई इस प्रकार की जाय

  • (क) अगर खोला गया हो तो मैगजीन को जोड़ें।
  • (ख) अगर खोला गया हो तो एक्सट्रेक्टर और फायरिंग पिन को जोड़े
  • (ग) गैस सिलेन्डर ट्यूब को जोड़ें
  • (घ) पिस्टन एक्सटेन्शन असेम्बली और रोटेटिंग बोल्ट को जो.
  • (ड) बॉडी हाउसिंग में पिस्टन एक्सटेन्शन असेम्बली को डालें
  • (च) पिस्टन एक्सटेन्शन असेम्बली में रिट लिंग को डाले और बैठायें।
  • (छ) बॉडी कवर को बंद करें. एल.एम.जी. के चेन्ज लीवर का पोजीशन 'ए या 'बी पर करके कॉक करें तथा बैरल को सुरक्षित दिशा में करते हुए ट्रिगर प्रेश करें चेन्ज लीवर को 'एस' पर करें तथा यकीन करे कि एल.एम.जी. ठीक से जुड़ी हुई है और अन्त में खाली मैगजीन को चढ़ाएं।

संक्षेप- पूरे सबक से सवाल-जवाब ।

इसके साथ ही 5.56  mm इंसास एल एम् जी की वाकफियत खोलना जोड़ना और सफाई  से  सम्बंधित IWT का पाठ समाप्त हुवा !उम्मीद है की आपलोगों के ए पोस्ट पसंद आएगी !

Add