टैक्टिस के पिछले पोस्ट में हमने कैमोफ्लाज और कंसलमेन्ट के ऊपर संक्षिप्त जानकारी शेयर किया था ! इस पोस्ट में हम पेट्रोलिंग, पेट्रोलिंग के प्रकार तथा पेट्रोलिंग के परिभाषा और पेट्रोलिंग से सम्बंधित संक्षिप्त जानकारी शेयर करेंगे !
पेट्रोलिंग का परिभाषा क्या होता है(Patrolling ka paribhasha) ? : पट्रोलिंग एक हथियार बंद गस्ती टुकड़ी है जो दिए हुए इलाके में गस्त करके , दिए हुए टास्क को पूरा करती है !
पेट्रोलिंग की जरुरी बातें(Patrolling ke liye Jaruri bate) : पेट्रोलिंग की निम्नलिखित महत्वपूर्ण बाते है!
जरुर पढ़े : पेट्रोलिंग और नाईट पेट्रोलिंग और उसके टास्क और नफरी
पेट्रोलिंग का परिभाषा क्या होता है(Patrolling ka paribhasha) ? : पट्रोलिंग एक हथियार बंद गस्ती टुकड़ी है जो दिए हुए इलाके में गस्त करके , दिए हुए टास्क को पूरा करती है !
पेट्रोलिंग की जरुरी बातें(Patrolling ke liye Jaruri bate) : पेट्रोलिंग की निम्नलिखित महत्वपूर्ण बाते है!
![]() |
| Patrolling by Armed force |
- हरकत के लिए ऊँचे दर्जे के फील्डक्राफ्ट की जरुरत
- ज़मींन , मैप एयर फोटो की दिन स्टडी और रात में सही इस्तेमाल
- ऊँचे दर्जे की फिजिकल फिटनेस और मेन्टल अलर्टनेस
- हथियारों और दूसरे इक्विपमेंट का सही इस्तेमाल
- उच्चे दर्जे की लीडरशिप और टीम वर्क
पट्रोलिंग कितने प्रकार के होता है(Type of Patrolling) ?: पेट्रोलिंग तीन प्रकार का होता है!
- रेकी पेट्रोल (Reccee Patrolling)
- हिफाजती पेट्रोल (Protective Patrolling)
- स्पेशल पेट्रोल (Special Patrolling)
जरुर पढ़े : टेक्टिकल वर्ड्स और उसका मतलब हिंदी में -I
रेकी पेट्रोल का काम (Reki patrolling kyo kiya jata hai):
- दुश्मन के डिसपोसिशन और इरादे का पता लगाना !
- ज़मीन और रुकावटों के बारे खबर हासिल करना
- दुश्मन पर हमला करने उसके डिफेन्स तक मुमकिन रास्तो की रेक्की करना
- शत्रु के रिज़र्व की जगह और तादाद का पता लगाना !
हिफाजती पेट्रोल का काम (Protective patrolling kyo kia jata hai):
- दुश्मन को अपनी खबरे हासिल करने से रोकना
- नो मैनस(No Man's) पर छाये रहना
- अर्ली वार्निंग का काम करना
- एडवांस और विथड्रावल आपरेशन में गाड़ियो में हरकत करके कॉलम की फ्लेंक से हिफाजत करना !
स्पेशल मिशन पैट्रॉल का काम (Special Patrolling kyo kia jata hai):
- दुश्मन के इंस्टालेशन , गन एरिया , हेड क्वार्टर राडार अदि राइड करके बर्बाद करना
- रोड ब्लॉक लगाना
- अम्बुश करना
- ब्रिज और डफिल्स पर कब्ज़ा करना
- दुश्मन के विथड्रावल के रास्तों को कट करना
- स्टे बिहाइंड पार्टी के तौर दुश्मन को तंग करना !
पेट्रोल लीडर का सोच विचार में किन किन बातो को शामिल करना चाहिए(Patroll leader ka soch vichar kya hota hai) !
- टास्क
- खबर -शत्रु और ज़मीन के बारे में
- अपनी ऍफ़ डी एलस और दूसरी पैट्रॉल के बारे में
- फायर सपोर्ट अगर और अपने डी ऍफ़ टास्क
- रास्ता जाने और आने के
- समय जाने का और वापस आने का
- पासवर्ड और पहचान इशारे
पैट्रॉल की नफरी किन किन बातो के ऊपर निर्भर करती है ?(Patroll ki nafri kin kin bato ke upar nirbhar karti hai?)
- टास्क (Task)
- ज़मीन (Ground)
- वक्त (Time)
- कण्ट्रोल (Control)
- शत्रु की कार्रवाइयां (Enemy)
- टैक्टिकल
- छोटा सोच विचार
- पैट्रॉल टू आईसी को देना
- ज़मीन स्टडी करना
- दिए हुए समय पर ब्रीफिंग के लिए जाना
- खबरे हासिल करना
- तफ्सील में रेक्की बनाना
बंदोबस्ती करवाई करनी चाहिए(Patrolling ke liye bandobasti karwai kya kya karna chahiye?) :
- पैट्रॉल की बनावट और ट्रुप्स का चुनाव करना
- हथियार अम्मुनिसन का चुनाव करना
- ड्रेस और इक्विपमेंट चेक करना
- सिक्योरिटी बारे में जानकारी शेयर करना
- पैट्रॉल में जाने वाले ट्रुप्स के आराम और खाना के बारे में
- मेडिकल इंतेजाम
- आखरी इंस्पेक्शन
जरुर पढ़े : टेक्टिकल वर्ड्स और उसका मतलब हिंदी में -II
पेट्रोलिंग के दौरान ध्यान में बाते कौन सी है ?(Patrolling ke daurant formation aur movement ke samy kya dhyan rakhna chhaiye?)
- फार्मेशन - कण्ट्रोल ,ज़मीन , हिफाजती और छुपाव के लिखज से अख्तियार करे
- हरकत- रत हरकत करते समय स्पीड और ठहराव में तालमेल रखे !
पैट्रॉल को कंडक्ट करने की तरतीब क्या है ?(Patrol Conduct karne ke tartib kya hona chahiye?)
- दिए हुए समय पे मूव होना
- पैट्रॉल बेस की रिक्की और उससे पकड़ना
- सब्सिडियरी पैट्रॉल भेजना
- छोटा डीब्रीफिंग करना
- पैट्रॉल बेस छोड़ना और एफडीएल में वापिस आना
- टास्क की रिपोर्ट सीनियर और डीब्रीफिंग के लिए तैयार रहना
- पैट्रॉल रिपोर्ट सबमिट करना
पेट्रोलिंग के लिए तज़ुर्बे की बातें(Patrolling ke samay ki vishesh bate) :
(i) जाने वक्त ध्यान में रखने वाली बाते (Ptrolling jate samay dhyan me rakhne wali bate )
- पैट्रॉल जाने वाले जवानों का चुनाव एहतियात से और हर बार एक ही जवान को न भेजें
- ब्रेइफिंग यदि मुमकिन हो तो वंटेज पॉइंट से की जाय
- मुख़्तलिफ़ हालात का सामान करने के लिए मुकर्रर सूद ड्रिल का इस्तेमाल करे
- पैट्रॉल के साथ ले जाने वाले हथियार का एहतियात से चुनाव करे ! ज्यादा ऑटोमैटिक्स पैट्रॉल में ले जाने से एफडीएल की फायर पावर कमजोर होगा !
- जिन जवानों को ठण्डक या खांसी हो उन्हें नहीं लेजाना चाहिए
- रात की पैट्रॉल जाने से पहले तक़रीबन १५ मिनट तक अँधेरा अपनाना
जरुर पढ़े : पेट्रोलिंग और नाईट पेट्रोलिंग और उसके टास्क और नफरी
(i) पेट्रोलिंग के वक्त ध्यान में रखने वाली बाते (Patrolling ke samay dhyan me rakhne wali bate )
- पैट्रॉल की हरकत धीमी और रुक कर देखने और सुनने की करवाई करने की जरुरत पड़ती है , करोव्लिंग से जवान तक जाते है !
- हरकत पे काबू पाने के लिए चांदनी रात में हाथ और अँधेरी रात में आवाज से इशारा किया जाता है !
- हाल्ट होने पे सभी जवान को बहार की तरफ मुख करनी चाहिए ताकि चारो तरफ की देखभाल की जा सके
- पैट्रॉल लीडर की पैट्रॉल खुद अलग नहीं होना चाहिए नहीं किसी जवान को अलग करना चाहिए
- रुकावट पार करते समय इकठ्ठा नहीं
- सरप्राइज टूट जाने पर पहल करना चाहिए
- अँधेरी रात में नजदीक शत्रु की आवाज सुनने पर ग्रनेड का इस्तेमाल करना चाहिए
- पैट्रॉल को वापस आने तक चौकना रहना चाहिए !
- रास्तों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए !दिशा कायम रखने के रस्ते के नजदीक चले और बाकि जवान रस्ते से दूर रहें !
- घने इलाके में , खुली जगह को हमेशा एहतियात से पर करना चाहिए
- पानी के नजदीक ठहरना खतरनाक होता है खास कर जहा पानी काम मिलता हो !
इस प्रकार से पैट्रॉल , पैट्रॉल के प्रकार और पेट्रोलिंग से संबंधी बाकि जानकारियो के बारे में संक्षिप्त अवगत हुए इस पोस्ट के द्वारा ! उम्मीद है पसंद आएगा अगर इस ब्लॉग या पोस्ट के बारे में कोई कमेंट हो तो निचे के कमेंट लिखे ! हमे सब्सक्राइब और फेसबुक पे शेयर तथा लाइक करके हमलोगों को प्रोतोसाहित करे !
Download pdf version of Patrolling ,Type of patrolling PDF
इन्हें भी पढ़े :
- पुलिस ड्यूटी
- फर्स्ट इनफार्मेशन रिपोर्ट में होनेवाली कुछ कॉमन गलतिया
- 6 कॉमन गलतिया अक्सर एक आई ओ सीन ऑफ़ क्राइम पे करता है
- क्राइम सीन पे सबसे पहले करनेवाले काम एक पुलिस ऑफिसर के द्वारा
- बीट और बीट पेट्रोलिंग क्या होता है ?एक बीट पट्रोलर का ड्यूटी
- पुलिस नाकाबंदी या रेड् क्या होता है ?नाकाबंदी और रेड के समय ध्यान में रखनेवाली बाते
- निगरानी और शाडोविंग क्या होता है ? किसी के ऊपर निगरानी कब रखी जाती है ?
- अपराधिक सूचना कलेक्ट करने का स्त्रोत और सूचना कलेक्ट करने का तरीका
