Small arms training लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Small arms training लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

31 मार्च 2018

एंगल ऑफ़ अटैक तथा एडवांस प्राइमर इग्निशन क्या होता है ?

पिछले पोस्ट में हमने रायट कण्ट्रोल ड्यूटी में राइफल मैन का काम के बारे में जानकारी प्राप्त किये इस पोस्ट में हम हथियार से सम्बंधित कुछ हथियार के टेक्निकल टर्म्स है के बारे में जानकारी  प्राप्त करेंगे !


किसी भी विषय को अच्छी तरह से समझने की लिए जरुरी है की उसके अन्दर इस्तेमाल  होने वाली छोटी छोटी जो टेक्निकल टेम्स है उसका अर्थ सभी के मालूम  हो ताकि जब कभी उसे कीसी  ऑपरेशन या ब्रीफिंग में इस्तेमाल किया जाय तो उसका  अर्थ  अच्छी  तरह से समझा जा सके और उसे लागु किया जा सके !


जरुर पढ़े : 9 mm पिस्तौल ब्राउनिंग का बेसिक टेक्नीकल डाटा

इस पोस्ट को  हमने  निम्न टेक्निकल टर्म्स के बारेमे जानेगे  :
1. एडवांस प्राइमर इग्निशन क्या होता है ?(Advance primer ignition kya hota hai?)
2. एंगल ऑफ़ अटैक क्या होता है ?(Angle of attack kya hota hai?)
3. एंगल ऑफ़ इम्पैक्ट क्या होता है ?(Angle of impact kya hota hai?)
4. एनविल क्या होता है ?(Anvil kya hota hai?)
5. अक्सिक्स ऑफ़ बैरल क्या होता है (Axix of barrel kya hota hai)
1. एडवांस प्राइमर इग्निशन क्या होता है ?(Advance primer ignition kya hota hai?):जब ब्रिज की आगे की चाल पूरा होने से पहले या राउंड के चैम्बर में पूरी तरह से बैठ जाने से पहले ही गोली फायर हो जाती है तो उस सिस्टम को एडवांस प्राइमर इग्निशन कहते है !लगभग सभी SSG में यह तरीका इस्तेमाल किया जाता है !कार्बाइन 9 mm इसका एक उदहारण है ! इस तरीके से ब्रिज ब्लाक को हल्का बनाया जा सकता है ! यह ब्लो बेक के एक किस्म है !
2. एंगल ऑफ़ अटैक क्या होता है ?(Angle of attack kya hota hai?):पॉइंट ऑफ़ एम , लाइन ऑफ़ अर्रिवल और टारगेट के सरफेस के समनांतर डाले गए बम के बिच जो कोण बनता है उसे एंगल ऑफ़ अटैक कहते है !
3. एंगल ऑफ़ इम्पैक्ट क्या होता है ?(Angle of impact kya hota hai?):एंगल ऑफ़ इम्पैक्ट हम उस कोण को कहते है जो गोली लगने की जगह पर लाइन ऑफ़ साईट और ट्रेजेक्ट्री के टेन्जेंट के बिच बनता है !
4. एनविल क्या होता है ?(Anvil kya hota hai?):कार्ट्रिज का वह भाग जिसके द्वारा परकुशन कैप के अन्दर भरा इगिनिटिंग मटेरियल दबता है ! जब की कार्ट्रिज पर फायरिंग पिन चोट मरती है ! यह कार्ट्रिज  केस में परकुशन कैप या कार्ट्रिज का रीम भी हो सकता है !
5. अक्सिक्स ऑफ़ बैरल क्या होता है (Axix of barrrel kya hota hai?):अक्सिक्स ऑफ़ बैरल उस काल्पनि रेखा को कहते है जो चैम्बर से मजल तक बैरल के बीचोबीच आती है !
इस प्रकार से यह पोस्ट  हथियारों से सम्बंधित टेक्निकल टर्म्स का संपत हुवा !उम्मीद है की पोस्ट आपको पसंद आएगा ! अगर कोई  या ब्लॉग के बारेमे हो तो निचे के कमेंट बॉक्स में जरूर लिखे ! और इस ब्लॉग को सब्सक्राइब तथा फेसबुक शेयर तहत लिखे करके हमलोगों को प्रोतसाहित करे और अच्छा करने के लिए 
इन्हें भी पढ़े :
  1. 7.62 mm एसएलआर का बेसिक डाटा -I
  2. 7.62 Self Loading Rifle basic data-II?
  3. 7.62 Self Loading Rifle basic data-III?
  4. अच्छे राइफल फायर कैसे बने ? 
  5. फायरिंग के दौरान फायरर द्वारा की जानेवाली कुछ गलतिया ? 
  6. 7. 62 mm राइफल में पड़ने वाले रोके कौन कौन से है ?
  7. 7.62mm LMG के बारे में कुछ जानकारिय
  8. 7.62mm ki chal. एस एल आर कैसे काम करता हा(एसएलआर की चाल). 
  9. Basic data of 5.56mm INSAS and It characteristics.
  10. 5.56mm INSAS ki chal in hindi , 5.56mm INSAS की चाल हिंदी में.

28 मई 2017

रेकॉइल ऑपरेशन के सिद्धांत तथा लॉन्ग रेकॉइल और शोर्ट रेकॉइल क्या होता है ?

पिछले कुछ पोस्टो में हमने ब्लो बैक सिद्धांत  के बारे में बाते किये जिसमे लास्ट पोस्ट डिलेड ब्लो बैक के सिद्धांत के  बारे में था! इस पोस्ट में हम रेकॉइल ऑपरेशन के सिद्धांत(Recoil Operation ke siddhant) के बारे में जानेगे !


हम अपने स्कूली शिक्षा के दौरान न्यूटन के गति के नियम में जरुर पढ़ा है जिसमे न्यूटन का तीसरा नियम कहता  है की "प्रत्येक क्रिया की विपरीत दिशा में बराबर की प्रतिक्रिया होता है " उसी की तरह  राइफल से  राउंड  आगे की दिशा में तेजी  गति करती है , जसकी सामान प्रतिक्रिया ब्रीच ब्लाक फेस पर आता  है !

ब्रीच ब्लाक गुण बॉडी में लॉक होता है अतः यह प्रतिक्रिया हथियार को स्थान्तरित होकर हथियार पीछे की हरकत करता है जिसे रेकॉइल कहते है ! यह फायरर को कंधे पर महसूस होता है !

जरुर पढ़े : डीलेड ब्लो बैक कैसे काम करता है ?

रेकॉइल ऑपरेशन में साइकिल ऑफ़ ऑपरेशन को पूरा करने के लिए उर्जा , बुलेट के आगे की दिशा में प्राप्त संवेग के प्रतिक्रिया स्वरुप बैरल तथा ब्रीच ब्लाक के पीछे की दिशा में गति करने से मिलती है !

इस पोस्ट के में हम निम्न विषयों के बारे में जानेगे :
  1. लॉन्ग रेकॉइल क्या होता है ?(Long Recoil ka siddhant kya hota hai )
  2. शोर्ट रेकॉइल क्या होता है ?(Short Recoil ka siddhant kya hota hai )
  3. लॉन्ग और शोर्ट रेकॉइल में अंतर ?(Long ttha short recoil me kya natar hai )
रेकॉइल ऑपरेशन के सिद्दांत में बैरल को आगे-पीछे की हरकत करने के लिए मुक्त(Free float) रखा जाता है  और ब्रीच ब्लाक को बैरल के साथ लॉक करते है ताकि मेकानिकल सेफ्टी प्राप्त हो सके ! बैरल तथा ब्रीच ब्लाक का लॉक बैरल में सेफ प्रेशर बन्ने के बाद खोल जाता है और बैरल अपनी स्प्रिंग के मदद से अपनी पूर्वे स्थिति में
आ जाती है ! 

पीछे जाता ब्रीच ब्लाक साइकिल ऑफ़ ऑपरेशन की तमाम क्रियाएँ पूर्ण कर वापस आगे आता है और नया राउंड चैम्बर में लोड करके फिर बैरल के साथ लॉक होकर हथियार को फायर के लिए तैयार करता है ! 
रेकॉइल ऑपरेशन दो प्रकार की होती है 
  •  लॉन्ग रेकॉइल(Long Recoil )
  • शोर्ट रेकॉइल  ?(Short Recoil  )

1.  लॉन्ग रेकॉइल क्या होता है ?(Long Recoil ka siddhant kya hota hai ):
बैरल तथा ब्रीच ब्लाक , लॉक हालत में एक बिना फायर हुए राउंड की लम्बाई से ज्यादा दुरी तय करते है ! उसे हम लॉन्ग रेकॉइल कहते है ! ऐसे हथियार की एक्यूरेसी कम , सेफ्टी अच्छी तथा रेट ऑफ़ फायर कम होता है ! जैसे लॉन्ग रेंज आर्टिलरी की गुण , ब्राउनिंग .303 आटोमेटिक राइफल !












2. शोर्ट रेकॉइल क्या होता है ?(Short Recoil ka siddhant kya hota hai )
 बैरल तथा ब्रीच ब्लाक, लॉक हालत में एक बिना फायर हुए राउंड की लम्बाई से कम दुरी तय करते है उसे हम शोर्ट रेकॉइल कहते है ! इन हथियारों में बैरल तथा ब्रीच ब्लाक का लॉक जल्दी खुलता है एक्यूरेसी अच्छी होती और अच्चा रेट ऑफ़ फायर मिलता है ! जैसे 9 mm ब्राउनिंग पिस्टल, 9 mm पिस्टल बरेटा आदि !












3. लॉन्ग और शोर्ट रेकॉइल में अंतर?(Long aur short recoil me kya anatar hai )

लॉन्ग रेकॉइल :-
  • ब्रेकच ब्लाक लॉक हालत में बिना फायर राउंड से ज्यादा दुरी तय करते है 
  • एक्यूरेसी कम होती है 
  • रेट ऑफ़ फायर कम होता है 
  • सेफ्टी अच्छी रहती है 

शोर्ट रेकॉइल :
  • ब्रेकच ब्लाक लॉक हालत में बिना फायर राउंड से कम  दुरी तय करते है 
  • एक्यूरेसी अच्छी  होती है 
  • रेट ऑफ़ फायर ठीक  होता है 
  • सेफ्टी थोड़ी कम  रहती है 
इस प्रकार से आप रेकॉइल ऑपरेशन सिद्धांत के बारेमे आप एक संक्षेप्त जानकारी प्राप्त किया उम्मीद है की पोस्ट पसंद आएगा ! इस पोस्ट के बारे में कोई सुझाव और कमेंट हो तो निचे कमेंट बॉक्स में जरुर लिखे !इस पोस्ट को सब्सक्राइब तथा फेसबुक पेज को लाइक करके हमलोगों को प्रोतोसाहित करे और अच्छे लिखने के लिए !

इन्हें भी पढ़े :

  1. 9 mm कार्बाइन मचिन या सब मचिन गन का इतिहास और खुबिया
  2. 9mm कार्बाइन का टेक्नीकल डाटा -II
  3. 9 mm कार्बाइन मचिन का बेसिक टेक्नीकल डाटा -I
  4. 5.56 mm INSAS LMG का बेसिक डाटा और स्पेसिफिकेशन
  5. इंसास राइफल का पार्ट्स का नाम और खोलना जोड़ना
  6. इंसास राइफल के डेलाइट टेलीस्कोपिक और पैसिव साईट का डिटेल.
  7. AKM राइफल का बेसिक टेक्नीकल डाटा
  8. 7.62mm SLR के पार्ट्स का नाम और 7.62 mm SLRराइफल का चाल
  9. एंगल ऑफ़ डिपार्चर और एंगल ऑफ़ एलिवेशन क्या होता है
  10. आटोमेटिक हथियारों का चाल और सिद्धांत

27 मई 2017

डीलेड ब्लो बैक कैसे काम करता है ?

पिछले पोस्ट में हमने इंटीग्रेटेड वेपन ट्रेनिंग (IWT) चलाने का तरीका  के बारे में हमने बात किये ! इस पोस्ट में हम ब्लो डीलेड ब्लो बैक कैसे काम करता  है (Delayed Blow back kaise kaam karta hai)के बारे में जानेगे !



एक जवान को हथियार के चाल और उसके मेच्निस्म की जानकारी होनी चाहिए ताकि उस हथियार में पड़नेवाली किसी भी रोक के कारन को अच्छे से समझ सके और उसे दूर कर सके क्यों की हम जानते है की ऑपरेशन के दौरान जवान को खुद अकेले ही सभी करवाई करनी पड़ती है वह न तो अर्मोरेर होता है न ही कोई और बल्कि खुद ही उसे सभी प्रकार के रोको को दूर करके लड़ाई की लड़नी पड़ती है ! इस लिए जरुरी है की एक जवान अपने पर्सनल वेपन तथा जिस किसी भी हथियार को ओ इस्तेमाल कर रहा है उसके चाल और मैकेनिज्म के बार में जानकारी रखे !

जरुर पढ़े :7. 62 mm राइफल में पड़ने वाले रोके कौन कौन से है ? 

जैसे की हम जानते है की ब्लो बैक निम्न तीन प्रकार के होता है :
इसमें से दो के बारे में हम पिछले  पोस्ट में  जान चुके है इसe इस पोस्ट में हम केवल डिलेड ब्लो बैक के बारे में जानेगे !
डिलेड ब्लो बैक कैसे काम करता है उदाहरण के साथ :
डीलेड ब्लो बैक
डीलेड ब्लो बैक 
इस सिद्धांत के सहायता से ब्लो बैक हथियारों में भी हाई पॉवर अम्मुनिसन का 
प्रयोग किया जा सकता है और ब्रीच ब्लाक का वजन काफी कम किआ जा सकता है ! इसमें हथियारों के ब्रीच ब्लाक में कुछ अतरिक्त सामान लगाकर ब्रीच ब्लाक के पीछे आने को उस समय तक रोकते है जब तक की बुलेट बैरल को न छोड़ दे !

उदहारणतः जर्मनी की 7.62 mm जी-3 राइफल ! इसमें ब्रीच ब्लाक की उपरी तथा निचली सतह पर दो रोलर लगते है जो की ब्रीच ब्लाक के हथियार के ब्रीच के अंतिम  किनारा(Breech end) से जाकर लगने पर स्प्रिंग की ताकत से हथियार की बॉडी में बने खांचे (Recess) में जाकर फस जाते है ! राउंड फायर होने से बने गैस के पीछे ब्रीच ब्लाक तब तक रोककर रखता है , जब तक की यह स्प्रिंग लोडेड रोलर्स बॉडी के खांचो से बहार ना आ जाये ! इसी डीले के दौरान बुलेट को छोड़ देती है और मेचानिकल सेफ्टी बन जाती है !

इस प्रकार से डिलेड ब्लो बैक (Delayed Blow Back) से सम्बंधित संक्षिप्त पोस्ट समाप्त हुई ! उम्मीद है की ये पोस्ट आपको पसंद आएगा ! अगर इस पोस्ट से सम्बंधित कोई सुझाव होतो निचे के कमेंट बॉक्स में लिखे ! इस ब्लॉग सब्सक्राइब और फेसबुक पेज को लाइक कर के हमलोगों को प्रोतोसाहित करे और अच्छा पोस्ट लिखने के लिए !

इन्हें भी पढ़े :
  1. 9 mm कार्बाइन मचिन या सब मचिन गन का इतिहास और खुबिया
  2. 9mm कार्बाइन का टेक्नीकल डाटा -II
  3. 9 mm कार्बाइन मचिन का बेसिक टेक्नीकल डाटा -I
  4. 5.56 mm INSAS LMG का बेसिक डाटा और स्पेसिफिकेशन
  5. इंसास राइफल का पार्ट्स का नाम और खोलना जोड़ना
  6. इंसास राइफल के डेलाइट टेलीस्कोपिक और पैसिव साईट का डिटेल.
  7. AKM राइफल का बेसिक टेक्नीकल डाटा
  8. 7.62mm SLR के पार्ट्स का नाम और 7.62 mm SLRराइफल का चाल
  9. 7.62 mm MMG को खोलना और जोड़ने का तरीका
  10. 7.62 mm MMG को भरना और खाली करने का तरीका
  11. 7.62 mm MMG से फायर करने का तरीका
  12. 30 mm AGL का इतिहास और बेसिक टेक्निकल डाटा
  13. 84 mm राकेट लांचर के पार्ट्स का नाम और बेसिक टेक्निकल डाटा तथा विशेषताए

28 जनवरी 2017

51 mm मोर्टार डिटैचमेंट का काम, बनावट और फायर कण्ट्रोल करने का तरीका

पिछले पोस्ट में हमने 51 mm मोर्टर के हाई एक्सप्लोसिव बम की पहचान के बारे में जानकारी शेयर की इस पोस्ट में हम 51 mm मोर्टर के डिटैचमेंट का काम और मोर्टर फायर को नियंत्रण करने का तरीका(Mortar Detachment Ka kam aur mortar fire ko control karne ka tarika ) के बारे में जानकारी हासिल करेंगे !

कारगर और सुरक्षित मोर्टार फायर करने के लिए ये जरुरी है की मोर्टार पलटन एक हर एक जवान मोर्टार को चलाने  के बारे में जानता  हो  क्यों की मोर्टार डिटैचमेंट के जवान को ये जनलेना चाहिए की इसमें किसी भी जवान का काम निश्चित नहीं होती  है इसलिए ये जरुरी होता है की मोर्टार पलटन के सभी जवानों को हरेक तरह के काम आने चाहिए और उसका समय समय पे डमी  प्रैक्टिस भी करते रहना चाहिए!

a)  मोर्टार डिटैचमेंट की बनावट(51 mm Mortar detachment ka banawat) :
1. स्टैण्डर्ड(51 mm Mortar detachment k standard banawat) : यह बनावट मैदानी इलाके के लिए लागु है और इस ने सिर्फ मोर्टार डिटैचमेंट कमांडर और नॉ-1 होते है ! इन दोनों के पास निम्नलिखित सामान होते है !

  • डेट कमांडर (51 mm Mortar ke detchament commander ka saman)
  1. कार्बाइन बेनट के साथ 
  2. भरा हुवा कार्बाइन मगज़ीन 
  3. 2 बम काररीएर (6 HE और 5 स्मोक)
  • मोर्टर नॉ -1 (51 mm Mortar ke Morter No-1 ka saman)
  1. 51 mm मोर्टार 
  2. 9 mm पिस्टल ब्राउनिंग 

2. मॉडिफाइड(51 mm Mortar detachment k Modified banawat) :यह बनावट हर इलाके में लागु है ! इस बनावट में मोर्टर नॉ-2 शामिल होता है , ताकि डेट कमांडर अपने साथ ज्यादा अमुनिसन उठा सके ! स्टैण्डर्ड बनावट में जिस प्रकार डेट कमांडर और मोर्टर नॉ-1 एक के पास सामना होता है वैसे ही इस बनावट में उनके पास सेम सामान होता है बस मोर्टर नॉ-2 के पास एक्स्ट्रा सामान जुड़  जाता है !पुरे डेट के पास निम्न सामान होता है !
  • डेट कमांडर (51 mm Mortar ke detchament commander ka saman)
  1. कार्बाइन बेनट के साथ 
  2. भरा हुवा कार्बाइन मगज़ीन 
  3. 2 बम काररीएर (6 HE और 5 स्मोक)
  • मोर्टर नॉ -1 (51 mm Mortar ke Morter No-1 ka saman)
  1. 51 mm मोर्टार 
  2. 9 mm पिस्टल ब्राउनिंग 
  • मोर्टर नॉ -2 (51 mm Mortar ke Morter No-2 ka saman)
  1. राइफल 7.62 /5.56 mm 
  2. राइफल के भरे हुए मग्जिन 
  3. 2 बम काररीएर (6 HE और 6 स्मोक )
(b). मोर्टार डिटैचमेंट का काम(51 mm Mortar Ditachment ka kam)  :
1. डेट कमांडर का काम (51 mm Mortar Ditachment Commander ka kam) 
  •  डेट कमांडर की पहली जिम्मेवारी यह होती है की जो हुकुम उसे मिले है और फायर डालने के लिए जो काम उसे करने है उसके अनुसार मोर्टर की पोजीशन चुने ! मोर्टर पोजीशन एक या एक से ज्यादा चुने और दो पोजीशनस के दरमियान कम से कम 50 गज के फासला रखे !
उदहारण : डेट कमांडर पहुचते ही नॉ-1 और न०-2 को ऐसी जहा ले जाये जहाँ से हु टारगेट या निशान बिंदु को अच्छी तरह से देख सके ! जवान को जोर देके समझाए ही हर एक मौके पर सावधानी बरती जाए और इस बात का खास ध्यान रखा जाय की दुश्मन तो हमे नहीं देख रहा है !
  • एक मोर्टर का पोजीशन चुनने के साथ ही डेट कमांडर दुसरे मोर्टर पोजीशन को भी चुन लेता है और उसके पास जाने  के रस्ते को भी ध्यान रखता है और अपने मोर्टर नॉ-1 और मोर्टर नॉ-2 को वह उस पोजीशन के बारे में बताता है की अगर दुश्मन हमारे पोजीशन को देख लेता है तो हमर दूसरा पोजीशन कौन सा होगा और उसके ऊपर जाने का रास्ता कौन सी होगी !
  • सब होने के बारे में डेट कमांडर फायर किये जाने वाले बम की किस्म , रेंज और कोण के बारे में हुकुम देगा ! जैसे HE लोड 40 डिग्री उच्चा कोण !
  • अगर अक्सुलिरी ऐमिंग मार्क की जरुरत हो तो डेट कमांडर उसको लगाएगा या लगवाए गा ! उसके बाद नॉ-2 को हिदायत देके डेट कमांडर खुद छिपी हुई पोजीशन में चाल जाये और वही से ओ मोर्टर का फायर डलवाए और फायर को कण्ट्रोल करे !

2. मोर्टर नॉ-1  का काम(51 mm Mortar No-1 ka kam)  : का कम मोर्टर की देखभाल करना और फायर डालना है ! यह भी देखो की चुन्नी हुई पोजीशन के रस्ते में कोई छोटी मोटी चीज तो नहीं है अगर ऐसा है तो डेट कमांडर को उसकी सूचना दे !

3. मोर्टर नॉ-2  का काम(51 mm Mortar No-2 ka kam)  : का पहला कम है की वह नॉ-1 को लगातार बम की सप्लाई करता रहे ! अगर इस कम के लिए उस की जरुरत नहीं है तो आब्जर्वर या मुमकिन बचाओ के कम पे तैनात किया जा सकता है !अगर फायर बहुत तेज रफ़्तार से डालना हो तो वह नॉ-1 के साथ मोर्टर को लोड करेगा ! अगर इस बात की जरुरत नहीं है तो नॉ-1 के साथ इसे नहीं रखा जाये!
जरुर पढ़े :
(क) 51 mm बम का फायर नियंत्रण(51 mm Mortar ke fire par control karne ka tarika):  डेट कमांडर को ऐसी जगह पे होना चाहिए जहा से ओ टारगेट को देख सके और दुश्मन से अपना छुपाव रखते  हुए मोर्टर से इतनी दुरी पे रहे की मोर्टर नॉ-1 और नॉ-2 के पास उसका आवाज़ पहुच सके ! वह फायर रुख के परे रहे लेकिन बाजु की तरफ भी इतनी दुरी पे न हो की वह फायर की हिट को अच्छी तरह से न अनुमान लगा सके !

डेट कमांडर अपना पोजीशन ऐसी जगह बनाएगा की वह वह से फायर की हुकुम दे सके और फायर के हिट की करेक्शन करा सके ! अगर संभव हो तो वह बोम गिरने की जगह को देख कर हिट और नट हिट का करेक्शन दे . अगर बम टारगेट तक न पहुचे तो डेट कमांडर हुकुम देना चाहिए  सही रेंज बताते हुए !  
अगर बम टारगेट के बाएँ गिरे तो अपनी गलती देख 6 डिग्री दाहिने का करेक्शन कराये और अगर बम टारगेट के दाहिने गिरे तो 6 डिग्री बाएँ का करेक्शन करेगा !
इस प्रकार से मोर्टार डिटैचमेंट कमांडर  अपने मोर्टार डिटैचमेंट के फायर के ऊपर नियंत्रण रखते हुए मोर्टर का फायर कराएगा और टारगेट को बर्बाद करेगा ! उम्मीद है की यह पोस्ट आपको पसंद आएगा !अगर कोई कमेंट हो तो निचे के कमेंट बॉक्स में जरुर लिखे ! इस ब्लॉग को सब्सक्राइब और फेसबुक पे लाइक कर के हमलोगों को प्रोतोसाहित करे !
इसे भी पढ़े :
  1. स्मोक और इल्लू बम का चाल और बेसिक डाटा
  2. 2" मोर्टार का परिचय,और खुबिया तथा इसकी खामिया
  3. 51 mm मोर्टार छोटी छोटी बाते
  4. फायरिंग रेंज के ऊपर डिसिप्लिन
  5. AK-47 राइफल को खोलना , जोड़ना और सफाई करने का तरीका
  6. AK-47 राइफल के मगज़ीन को भरना तथा खाली करने का तरीका
  7. AK-47 राइफल के साईट लगाना और रेंज लगाने के तरीके
  8. AK-47 राइफल को भर , रेडी , फायर, मेक सेफ और खाली करने का तरीका
  9. AK-47 राइफल की चाल और पड़ने वाले रोकें तथा उसे दूर करने का तरीका

25 जनवरी 2017

AK-47 राइफल की चाल और पड़ने वाले रोकें तथा उसे दूर करने का तरीका

पिछले पोस्ट में हमने AK-47 राइफल भर, रेडी, फायर तथा खाली  करने के तरीके(AK-47 Rifle ko bharn, redy, fire ttha khali karne ka tarika ) के बारे में जानकारी शेयर की इस पोस्ट में हम AK-47 राइफल के चाल और उसमे पड़ने वाले रोके तथा उसे दूर करने का तरीका(AK-47 rifle ke chal aur usme padne wale roken ttha use dur karne ka tarika) के बारे में जानेगे 

अगर एक जवान को अक-47 राइफल की चाल और रोके के बारे में पूरी जानकारी हो और रोके को दूर करने के बारे में सब कुछ जनता हो तो वह किसी ऑपरेशन कम दौरान इस राइफल को और जावदा कॉन्फिडेंस के साथ इस्तेमाल करेगा तथा इस राइफल की जितनी खूबिया  है उसके सही इस्तेमाल  करेगा !

इसी लिए ये जरुरी है की जब कभी भी अक-47 की ट्रेनिंग दी जा रही हो जवानों की इसकी चाल और उसमे पड़ने वाले रोको के बारे में जरुर बताना चाहिए और रोको को दूर करने की तरीके का ज्यादा से ज्यादा प्रैक्टिस करना चाहिए !
इस पोस्ट को हम दो  भागो में पूरा करेंगे:
  1. AK-47 राइफल  की चाल  
  2. AK-47 राइफल में पड़ने वाले रोक तथा उसे दूर करने का तरीका 
AK-47 का चाल(AK-47 rifle ki chaal)
 इंसास की चाल, AKM की चाल और AK-47 का चाल मिलता जुलता है तो जैसे  इंसास राइफल और AKM की चाल 8 भागो में पूरा होती है वैसे ही AK-47 का चाल 8 भागो में पूरा होता है और वो भाग इस प्रकार है !
AK-47 Rifle ke parts ka nam
AK-47 Rifle ke parts ka nam 

FIR-UNLOCK-EXTRACT-EJECT-FEED-LOAD-LOCK-COCK

  1. FIRE : फायर सिलेक्टर को जब फायरिंग पोजीशन पर करके जब ट्रिगर दबाते है तो ट्रिगर सियर का मिलाप टूट जाता है ! जिससे हैमर अपने एक्सेस पास घूम कर फायरिंग पिन रीटर्नर पर ठोकर मरता है . जिससे फायरिंग पिन अपने होल निकल कर चैम्बर वाले राउंड के पेंदे पर ठोकर मरता है जिससे गोली फिरेहो जाती है ! इस एक्शन को फायर का एक्शन कहते है!
  2. UNLOCK: गोली फायर होने पर गैस पैदा होती है , पैदा हुयी गैस बुलेट को बरेल में आगे धकेलती है जब बुलेट गैस वेंट के पास से गुजरती है तो कुछ गैग, गैस वेंट से होकर गैस सिलिंडर में दाखिल हो जाती है ! यह गैस पिस्टन हेड पर दबाव डालती है जिससे रिसीवर पीछे की हरकत करता है! रिसीवर की पीछे के हरकत के दौरान रोटेटिंग बोल्ट का गाइड लग पथ वे की मदद से दायें से बाएं इतना घूमत जाता है की रोटेटिंग बोल्ट का गाइड लेग रियर कैंप वे  से फ्रंट कैंप वे  में आ जाता है! जिससे रोटेटिंग बोल्ट का लॉकिंग लेग दाहिने से बाएं घूमकर बॉडी लॉकिंग मेन रेसस्सेस से अलंग हॉट जाता है ! इस एक्शन  को अनलॉक की का एक्शन कहते है !
  3. EXTRACT: अनलॉक के बाद रोटेटिंग बोल्ट भी रिसीवर के साथ पीछे का हरकत करता है ! इसी दौरान एक्सट्रैक्टर खाली केस को पकड़ कर चैम्बर से बहार खीच कर लता है इस एक्शन को एक्सट्रेक्ट का एक्शन कहते है 
  4. EJECT: जब चाल वाले पुर्जे की पिछे की हरकत के दौरान रिसीवर रोक्स हैमर को पहले थोडा नीछे दबा देता हा इसके बाद हैमर हेड  हैमर को पीछे दबाते हुए पीछे पीछे जाता है जिससे सेफ्टी सियर की नोज हैमर का कटाव से मिला हो जाता है और रिटर्निंग स्प्रिंग अपने हाउसिंग में पूरा समां जाता है इसके दौरान फायर केस एजेक्टोर से टकरा कर इजेक्शन स्लॉट की रस्ते से दाहिने व निचे गिर जाता है ! यह एक्शन इजेक्ट का एक्शन कहलाता है ! 
  5. FEED: जब चाल वाले पुर्जे मगज़ीन के ऊपर वाले राउंड से पीछे जाते है तो मग्जिन स्प्रिंग राउंड को ऊपर धकेलता है जससे मग्जिन का ऊपर वाला राउंड फीडिंग के तैयार हो जाता है . जब रिटर्निंग स्प्रिंग अपने तनाव को पूरा करती है तो रिसीवर व रोटेटिंग बोल्ट आगे की और धकेलती है और इस हरकत के दौरान रोटेटिंग बोल्ट का फीड  पिस मग्जिन का ऊपर वाले राउंड को चैम्बर में दाखिल कर देता है यह एक्शन फीड  का एक्शन कहलाता है !
  6. LOAD: जब राउंड चैम्बर में अच्छी तरह बैठ जाता है तो रोटेटिंग बोल्ट की आगे की हरकत पूरी हो जाती है एक्सट्रैक्टर राउंड के रिम पे सवार हो जाता है ! इस एक्शन को लोड का एक्शन कहते है !
  7. LOCK: जब रोटेटिंग बोल्ट की आगे की हरकत पूरी हो जाती और रिसीवर आगे की हरकत की दौरान रोटेटिंग बोल्ट का गाइड लेग पथ वे की मदद से बाये से दाहिने को घूम कर फ्रंट कापबल से रियर कापबल में आ जाता है ! साथ ही रोटेटिंग बोल्ट का लॉकिंग बॉडी लॉकिंग रेसिज में फंस जाता है ! इस एक्शन को लॉक की एक्शन कहते है !
  8. COCK: रिसीवर की आखरी हरकत के दौरान सेफ्टी सियार रेलेसेर सेफ्टी सियर को आगे धकेलता  है जिससे सेफ्टी सियर आगे और निचे दब जाता है जिससे सेफ्टी सियर की नोज का हैमर के कटाव से मिलाप टूट जाता है साथ ही ट्रिगर सियर और हैमर सियर से मिलाप हो जाता है और राइफल फायर के लिए तैयार हो जाती है ! इस एक्शन को कॉक का एक्शन कहते है !
इस तरह से AK-47 का चाल पूरा होता है !


AK-47 राइफल में पड़ने वाले रोके(AK-47 rifle me padne wale roke) :अगर राइफल की सफाई और देखभाल ठीक से की जाये तो  रोके  बहुत कम पड़ती है  अगर रोके पद भी जाए तो उसे फोर इलाज से दूर किया जा सकता है !AK-47 राइफल में निम्न रोके पड़ती है :
  1. खाली मग्जिन(Empty Magzin)
  2. मिस फायर (Miss fire)
  3. बॉडी की रोक (Body ki rok)
  4. तथा अन्य रोके(Anay Roke) 
जरुर पढ़े :AKM राइफल का बेसिक टेक्नीकल डाटा


AK-47 राइफल में पड़ने वाले रोको को दूर करने का तरीका(AK-47 rifle me padne wale roken aur dur karne ka tarika) :
1. खाली मग्जिन(Khali magjin ke rok dur karne ki karwai) :राइफल शुरू से ही फायर न करे या फायर करते करते रुक जाय करवाई फोरी इलाज की इस प्रकार से करे ! 
  • ट्रिगर से कलमे वाली अंगुली को हटाये 
  • राइफल को कंधे से निचे लाये 
  • कॉक करके कोक्किंग हैंडल पे काबू रखते हुए चैम्बर में देखे 
  • अगर मग्जिन खाली हो तो मगज़ीन की बदली करे और फायर में सामिल करे 
2. मिस फायर(Miss fire ki rok dur karne ki karwai)  :राइफल शुरू से ही फायर न करे या फायर करते करते रुक जाय करवाई फोरी इलाज की इस प्रकार से करे ! 
  • ट्रिगर से कलमे वाली अंगुली को हटाये 
  • राइफल को कंधे से निचे लाये 
  • कॉक करके कोक्किंग हैंडल पे काबू रखते हुए चैम्बर का मुलाहिजा करे 
  • मुलाहिजा करने पर अगर मग्जिन भरी हुई है और चैम्बर से राउंड इजेक्ट होता है तो चाल वाले पुर्जे को आगे जाने दे !
  • इजेक्ट हुए राउंड के पेंदे को का मुलाहिजा करे अगर राउंड के पेंदे पर चोट है तो राइफल को फिर से फायर में सामिल करे राइफल ठीक फायर करेगा !

3. बॉडी की रोक(Body ki rok dur karne ki karwai)  :राइफल शुरू से ही फायर न करे या फायर करते करते रुक जाय करवाई फोरी इलाज की इस प्रकार से करे ! 
  • ट्रिगर से कलमे वाली अंगुली को हटाये 
  • राइफल को कंधे से निचे लाये 
  • कॉक करके कोक्किंग हैंडल पे काबू रखते हुए चैम्बर का मुलाहिजा करे 
  • मुलाहिजा करने पर अगर मग्जिन भरी हुई है और बॉडी में केस या जिन्दा राउंड है 
  • तो राइफल को दाहिने टर्न करके हिलाए 
  • अगर हिलाने पे भी केस नहीं निकलता है तो कोक्किंग हैंडल को छोड़ दे 
  • मग्जिन को उतारे 
  • उसके बाद कोक्किंग हैंडल के सहायता से चाल वाले पुर्जे को दो-तीन बार आगे पीछे हिलाए  और यकीं करे की केस या राउंड निचे गिर गया 
  • राइफल में भरा हुवा मग्जिन चढ़ाये और राइफल को फिर से फायर में सामिल करे राइफल ठीक फायर करेगा !
4. अन्य रोके(Anay roke aur dur karne ki karwai)  :अगर ऊपर बताई गई रोकों को दूर करने के बाद भी राइफल फायर न करे तो अन्य रोके हो सकती है जो निम्न है :

  • मग्जिन स्प्रिंग का कमजोर होना 
  • मग्जिन लिप्स क्लोज या खुला हुवा होना 
  • फायरिंग पीन का टूट जाना 
  • एक्सट्रेक्ट या इजेक्ट का न होना 
  • पुरजो का आज़ाद हरकत न करना 
इस सभी रोके से बचने के लिए जरुरी है की फायर से पहले इन पुरजो का बदली किया जाय !


इस प्रकार से यहाँ AK-47 राइफल की चाल और उसमे पड़ने वाले रोकें तथा उसे दूर करने का तरीका से सम्बन्धित संक्षिप्त पोस्ट समाप्त हुई उम्मीद है की ये पोस्ट आप को पसंद आएगा अगर इस पोस्ट से रिलेटेड कोई कमेंट होतो  तो निचे कमेंट बॉक्स में जरुर लिखे !इस ब्लॉग को सब्सक्राइब और फेसबुक पेज को लाइक करके के हमलोगों को प्रोतोसाहित कर्रे !
इसे भी पढ़े :

  1. AK-47 राइफल को खोलना , जोड़ना और सफाई करने का तरीका
  2. AK-47 राइफल के मगज़ीन को भरना तथा खाली करने का तरीका
  3. AK-47 राइफल के साईट लगाना और रेंज लगाने के तरीके
  4. AK-47 राइफल को भर , रेडी , फायर, मेक सेफ और खाली करने का तरीका
  5. AKM का चाल और उसका पार्ट्स का नाम

24 जनवरी 2017

AK-47 राइफल को भर , रेडी , फायर, मेक सेफ और खाली करने का तरीका

पिछले पोस्ट में हमने AK-47 राइफल के साईट लगाना तथा रेंज लगाने के बारे में जानकारी शेयर किये इस पोस्ट में हम AK-47 राइफल के भरना, रेडी , फायर ,मेक सेफ  करने के तरीका(AK-47 Rifle ko "bhar, ready, Fire, Make safe, aur Khali kar"  ki karwai) के बारे में जानकारी शेयर करेंगे !



ये करवाई भी राइफल के हैंडलिंग के समबन्ध में है ! इस की जानकारी होने से ही हम राइफल से सुरक्षित और कारगर फायर डाल सकते है! इस लिए जरुरी है की AK-47 को इस्तेमाल में लाने से  पहले हर एक जवान को Ak-47 राइफल को भरना , रेडी, फायर , मेक सेफ तथा खाली  कर की करवाई अच्छी तरह से आती हो और उसका गहन प्रैक्टिस किया हुवा हो !

जरुर पढ़े :AK-47 और INSAS Rifle में कौन बेहतर ?

राइफल भर(AK-47 rifle bhar mani jati hai)  तब मानी जाती जब राइफल पर भरी मग्जिन हो चेंज  लीवर "S" पर हो ! राइफल को रेडी(AK-47 rifle Ready mani jati hai) उस समय माना जाता है जब राइफल कॉक की हुई हो चैम्बर में राउंड हो और चेंज लीवर "R" पर हो !और राइफल को खाली(AK-47 rifle khali mani jati hai) उस समय मन जाता है जय राइफल के ऊपर खाली मग्जिन चढ़ी हो चैम्बर में राउंड न हो और चेंज लीवर "S" पर हो !

AK-47 राइफल की "भर" की करवाई(AK-47 Rifle ki "Bhar" ki karwai) 

 जब फायरर को टारगेट दिखाई दे या ट्रेनिंग के दौरान आदेश मिले "भर" तो करवाई इस प्रकार से करे :
  • चेंज लीवर की पोजीशन "S" पर करे 
  • मग्जिन कैच को दबाते हुए खाली मग्जिन को राइफल से उतारे 
  • उतारी हुई मग्जिन को पाउच में रखे 
  • पाउच में से भरी हुई मग्जिन निकले 
  • मग्जिन को मुलाहिजा करते हुए मग्जिन वे में दाखिल करे 
  • यकीं करे की मग्जिन लग गई हो !
  • पाउच का बोत्तों बंद करे 
  • बाएँ हाथ की पकड़ फोर हैण्ड गार्ड पर ले जाये !
जरुर पढ़े :AK-47 राइफल को खोलना , जोड़ना और सफाई करने का तरीका

AK-47 राइफल की "रेडी "की करवाई(AK-47 Rifle ki "Ready" ki karwai)  
 जब फायरर फायर करने का इरादा रखता हो और टारगेट दिखाई दे या ट्रेनिंग के दौरान आदेश मिले "रेडी " तो करवाई इस प्रका र से करे :
  • चेंज लीवर की पोजीशन "R" या "A" पर करे 
  • दाहिने हाथ  से राइफल को कॉक करे 
  • बट को कंधे पे ले जाये 
  • कलमे वाली अंगुली ट्रिगर के ऊपर ले जाए और अगले आदेश का इन्तेजार करे 
AK-47 राइफल की "फायर"  की करवाई (AK-47 Rifle ki "Fire" ki karwai) 
अलग अलग हालातो में निकलने वाले टारगेट को तीब्र गति से  बर्बाद करने के लिए इस हथियार को बनाया गया है ! इस राइफल से दो किस्म की फायर किया जाता है !
  1. सिंगल शॉट 
  2. ब्रस्ट फायर 
जरुर पढ़े :AKM राइफल का बेसिक टेक्नीकल डाटा


AK-47 राइफल  "सिंगल शॉट"  फायर का तरीका(AK-47 Rifle se single shot fire karne ki karwai)  : सिंगल शॉट फायर करने के लिए करवाई इस प्रकार से करे :
  • चेंज लीवर का पोजीशन "R" पर करे 
  • दुरुस्त शिस्त लेकर ट्रिगर का पहला खिचाव हासिल करे 
  • अब कुछ सेकंड के लिए साँस रोके 
  • उसके बाद दुरुस्त साईट एलाइनमेंट और साईट पिक्चर हासिल करे !
  • उसके बाद पूरा ध्यान फोर साईट टिप पे लाये और धीरे से दूसरा खीचा को भी हासिल करे गोली फायर हो जाएगी !
इस प्रकार से एक मिनट में AK-47 राइफल से 40 राउंड फायर कर सकते है !

AK-47 राइफल के फायर के दौरान "स्टॉप" की करवाई(AK-47 Rifleke fire ke dauran "Stop" ki karwai)  : फायर के दौरान टारगेट के इलाके में अचानक कोई जानदार वास्तु निकल आये या ट्रेनिंग के दौरान आदेश मिले "स्टॉप" तो करवाई इस प्रकार से करे :
  • कल्मेवाली अंगुली को ट्रिगर से बहार निकले  !
  • राइफल को निचे भर पोजीशन में लाये !
  • चेंज लीवर की पोजीशन को "S" पर करे 
  • अगर मग्जिन की बदली करने की जरुरत हो तो मग्जिन की बदली करे 

AK-47 राइफल के फायर के दौरान स्टॉप के बाद "गो ओंन" की करवाई(AK-47 Rifleke fire ke dauran "Go On" ki karwai): टारगेट वाले इलाके से जानदार वास्तु हट जाए या ट्रेनिंग के दौरान आदेश मिले "गो ऑन" तो करवाई इस प्रकार से करे 
  • चेंज लीवर की पोजीशन को "S" से पहले वाले फायरिंग के दौरान वाले पोजीशन पे करे !
  • बट को कंधे पे ले जाये और फायर में सामिल करे 
AK-47 राइफल  "ब्रस्ट फायर" करने  का तरीका(AK-47 Rifle se "Brust fire" fire karne ka tarika):  ब्रस्ट फायर में चेंज लीवर की पोजीशन "A" पर होती है ! जब एक बार ट्रिगर को प्रेस करने से दो या दो से ज्यादा राउंड फायर होते हो तो उसे ब्रस्ट फायर कहते है !"स्टॉप" और "गो ऑन" की करवाई हुबहू सिंगल शॉट फायर की तरह ही होता है ! इस प्रकार से AK-47 राइफल से ब्रस्ट फायर करने पे एक मिनट में 100 राउंड फायर हो सकते है !
AK-47 राइफल की "मेक सेफ"  की करवाई(AK-47 Rifle ko "make safe" karne ki karwai) : जब भरी हुई राइफल को एक जगह से दूसरी जगह ले जाना हो या ट्रेनिंग के दौरान आदेश में "मेक सेफ राइफल" तो करवाई इस प्रकार से की जाती है :
  • कलमे वाली अंगुली ट्रिगर से बहार करे 
  • राइफल को "भर" पोजीशन में लाये !
  • मग्जिंग को दबाते हुए मग्जिन को बहार निकले और पाउच में रखे 
  • राइफल को दाहिने टर्न करते हुए दो बार कॉक करे और ट्रिगर प्रेस करे 
  • चेंज लीवर को "S" पर करें 
  • भरी हुई मग्जिन मु मुलाहिजा करते हुए चढ़ा दे 
  • ज़मीन पर गिरे हुए राउंड को उठाये , साफ करे और दुसरे मग्जिन में भर  दे और दुसरे मग्जिन को पाउच में रख ले  !
AK-47 राइफल की "खाली कर "  की करवाई(AK-47 Rifle ko "khali kar" karne ki karwai): खाली करने के हुक्म पे मेक सेफ की करवाई करे पर आखिर में भरी मग्जिन की जगह खाली  मग्जिन राइफल पर  चढ़ा दे 

इस प्रकार से AK-47 राइफल की भरना , रेडी, फायर, मेक सेफ, तथा खाली  कर की करवाई से सम्बंधित पोस्ट समाप्त हुई उम्मीद है की ये पोस्ट आपको पसंद आएगा ! अगर इस ब्लॉग से सम्बंधित कोई कमेंट हो तो कमेंट बॉक्स में जरुर लिखे! इस ब्लॉग को सब्सक्राइब और हमारे पेज को फेसबुक पर लाइक करके हमलोगों को प्रोतोसाहित करे !
इस पोस्ट से सम्बंधित कुछ सवाल :
  1. AK-47 राइफल के सिंगल शॉट से एक मिनट में कितने राउंड फायर किये जा सकते है(AK-47 ke single shot se ek minute me kitne round fire ho sakte hai ) - 40 राउंड 
  2. AK-47 राइफल के ब्रस्ट फायर  से एक मिनट में कितने राउंड फायर किये जा सकते है(AK-47 ke brust fire  se ek minute me kitne round fire hote sakte hai )-100 राउंड्स 

 इसे भी पढ़े :
  1. 9mm कार्बाइन मशीन को खोलना जोड़ना और टेस्ट ?
  2. 9 mm कार्बाइन की सफाई और रख रखाव का तरीका
  3. 9mm कार्बाइन के मगज़ीन को भरना खाली करना , 
  4. कार्बाइन को भरना खाली और फायर करने का तरीका
  5. 5.56 mm INSAS Rifle के सिंगल शॉट ट्रिगर मेचानिज्म और पार्ट्स के नाम
  6. इंसास राइफल से दुरुस्त शिस्त लेने का तरीका और शिस्त लेते समय होने वाले कुछ कॉमन गलतिया
  7. इंसास एलेमजी को खोलना जोड़ना और उसके पार्ट्स का नाम
  8. INSAS LMG को फिक्स्ड लाइन पे लगाने का तरीका तथा एलेमजी के साथ आने वाले सामान
  9. 5.56 MM INSAS LMG के ऊपर दुरुस्त पकड़ बनाने का तरीका
  10. 5.56 MM INSAS LMG से दुरुस्त शिस्त लेने का तरीका

Add